राजनांदगांव। 22 अक्टुबर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने गौरी नगर में गोवंश के साथ हुई नृशंस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शासन-प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदू समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ऐसी संवेदनशील घटना पर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
नगर निगम द्वारा मुख्य आरोपी की अवैध. दुकान एवं मकान पर की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि संबंधित निर्माणों को हटाने की कार्रवाई से कानून का उल्लंघन करने वालों को स्पष्ट संदेश गया है। उन्होंने कहा कि गौमाता के रक्त से रंगी दीवारों को गिराने की कार्रवाई ने समाज की भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है।



