Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : पार्षद चुनाव की मतदाता सूची जारी, लाखे वार्ड में सबसे...

छत्तीसगढ़ : पार्षद चुनाव की मतदाता सूची जारी, लाखे वार्ड में सबसे ज्यादा, मदर टेरेसा वार्ड में सबसे कम वोटर…

79
0

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को वार्डों में बांट दी गई है। जो सूची तैयार हुई है, उसके अनुसार राजधानी के 5 वार्डों में अब भी मतदाताओं की संख्या 17 हजार से ज्यादा है। सबसे ज्यादा 17882 वोटर वामनराव लाखे वार्ड-66 में हैं। सबसे कम 6977 मतदाताओं वाले मदर टेरेसा वार्ड-48 की एक खासियत ये भी है कि यहां पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर (3558) हैं। पिछले यानी 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या 75 हजार बढ़ गई है। इसमें भी सबसे खास बात ये है कि महिलाओं की संख्या में इजाफा ज्यादा है। 


वामनराव लाखे वार्ड को छोड़कर जिनमें वोटरों की संख्या ज्यादा है, उनमें वार्ड नंबर 7 कुशाभाऊ ठाकरे (17785), वार्ड नंबर 18 बाल गंगाधर तिलक (17427),  रानी दुर्गावती वार्ड (17169) और ठाकुर प्यारेलाल वार्ड-40 में (17153) मतदाता हैं। इस वार्ड में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग 90 अधिक है। यही नहीं, सात वार्ड ऐसे हैं जहां मतदाताओं की कुल जमा तादाद दस हजार से भी कम हैं। मदर टेरेसा के बाद सबसे कम मतदाता वार्ड क्रमांक 33 में है यहां भी 7 हजार 386 वोटरों में महिलाओं की तादाद पुरुषों से ज्यादा है। 

जानिए अापके वार्ड में कितने वोटर करेंगे पार्षद का फैसला 
 

  • कुल वोटर 8.96  लाख
  • पुरुष 4.57  लाख
  • महिला 4.38 लाख
  • थर्ड जेंडर 242

वार्ड  वोटर
1 वीर सावरकर  14,505
2 जवाहरलाल नेहरु  15070
3 संत कबीरदास  12,298
4 यतियतनलाल  12,330
5 बंजारी माता   15,226
6 अवंति बाई  11,706
7 कुशाभाऊ ठाकरे  17,785
8 पं. मोतीलाल नेहरु  12,964
9 डॉ. अंबेडकर 10,434
10 रानी लक्ष्मीबाई  13,938
11 कालीमाता  10,047
12 महात्मा गांधी  11,912
13 राजीव गांधी  11,961
14 रमण बाई मंदिर 11,649
15 नेताजी बाजारी  12,743
16 वीर शिवाजी14,640
17 ठक्कर बापा  14,208
18 बालगंगाधर तिलक 17,427
19 डॉ कलाम  11,233
20 रामकृष्ण परमहंस  8,106
21 शहीद भगत सिंह  15,294
22 ईश्वरी चरण  9,670
23 शहीद बक्शी  15,557
वार्ड  वोटर
24 सरदार पटेल  15,547
25 संत रामदास  9,978
26 भामाशाह  15, 596
27 इंदिरा गांधी  13,824
28 हेमू कलाणी  8,430
29 गुरु गोविंद सिंह  12,770
30 शंकर नगर  9,957
31 नेताजी सुभाष  13,209
32 वाल्मीकि 12,613
33 शहीद वीरनारायण7,386
34 लालबहादुर शास्त्री  9,728
35 पंडित रविशंकर  9,361
36 अब्दुल हमीद  8,635 
37 तात्यापारा  14,508 
38 शहीद चूडामणि 13,671
39 आत्मानंद 8,726
40 ठाकुर प्यारेलाल  17,153 
41 पंडित दीनदयाल  13,636
42 पंडित सुंदरलाल  15,169
43 म. लक्ष्मीनारायण13,041
44 ब्राह्मणपारा  13,338
45 स्वामी विवेकानंद  13,684
46 मौलाना रउफ  15,620
वार्ड  वोटर
47 सिविल लाइंस 11,286 
48 मदर टेरेसा  6,977 
49 गुरु घासीदास  14,666
50 रानी दुर्गावती  17,169 
51 पंडित विद्याचरण  10,035
52 डॉ. राजेंद्र प्रसाद  15,704
53 जगजीवन राम9,558
54 कामरेड सुधीर  11,920
55 रविंद्रनाथ टैगोर  11,709
56 अरविंद दीक्षित  15,617
57 भगवती चरण  11,920
58 शहीद पंकज 13,079
59 मोरेश्वरराव गद्रे  16,496
60 चंद्रशेखर आजाद13,072
61 श्यामा प्रसाद  12,703
62 श. राजीव पांडे12,400
63 ब्रिगेडियर उस्मान14,201
64 डॉ. विपिन बिहारी  9,540
65 महामाया मंदिर 11,393
66 वामनराव लाखे  17, 882
67 भक्तमाता  12,360
68 खूबचंद बघेल13,343
69 माधव राव सप्रे  16,529
70 संत रविदास  10,479