Home प्रदेश फॉरेन की तर्ज पर किदवई नगर और स्वरूप नगर मार्केट को संवारने...

फॉरेन की तर्ज पर किदवई नगर और स्वरूप नगर मार्केट को संवारने की तैयारी, 4 करोड़ खर्च कर देंगे एक लुक

41
0

उत्तर प्रदेश के कानुपर की दो मार्केट को फॉरेन की तर्ज पर संवारा जाएगा। मार्केट की सभी दुकानों को एक लुक मिलेगा। मार्केट में पाथवे, आकर्षक स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट फर्नीचर, ट्रैफिक शाइनेज, स्ट्रीट लैंडस्केपिंग के साथ मार्डन ट्वॉयलेट्स का निर्माण किया जाएगा। मार्केट का कायाकल्प करने के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

शहर की किदवई नगर व स्वरूप नगर मार्केट में रोजाना हजारों लोग शॉपिंग करने आते हैं। अब इन दोनों मार्केट को पॉश मार्केट में बदला जाएगा। इसके लिए नगर निगम दोनों जगह दो-दो करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर भी जारी कर दिया है। ये काम छह महीने पहले ही किया जाना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते शुरू नहीं किया जा सका।

एक लुक में होंगी मार्केट की दुकानें

नगर निगम के चीफ इंजीनियर एसके सिंह ने बताया कि स्वरूप नगर मार्केट के साथ किदवई नगर की 40 दुकानों को नए क्लेवर में संवारा जाएगा। दोनों मार्केट को फॉरेन लुक दिया जाएगा। सबसे पहले दोनों जगह ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा। मार्केट की सभी दुकानों का लुक एक होगा। इसके अलावा मार्केट में पाथवे, आकर्षक स्ट्रीट लाइट, स्ट्रीट फर्नीचर, ट्रैफिक शाइनेज, स्ट्रीट लैंडस्केपिंग, मार्डन ट्वॉयलेट्स का निर्माण कराया जाएगा।

लाल बगंला मार्केट जैसा हाल न हो

नगर निगम ने बीते साल लाला बंगला मार्केट का कायाकल्प कराया था। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के घर के पास स्थित मार्केट का नगर निगम ने पूरी मार्केट का फेसलिफ्ट किया था। लेकिन, स्थानीय दुकान के बाहर तक दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर लिया। अब नगर निगम अधिकारी मार्केट में अतिक्रमण अभियान चलाने से पीछे हट रहे हैं।