Home छत्तीसगढ़ एक बार फिर हुई नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जवानों ने...

एक बार फिर हुई नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जवानों ने दिया नक्सलियों को करारा जवाब, 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली मनाएंगे शहीदी सप्ताह

38
0

सुकमा . जिले में रविवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। वहीं घटना स्थल से नक्सली के शव के साथ-साथ हथियार और नक्सली सामान भी बरामद किया गया है।
बता दें कि 55 दिनों के अंदर 11 नक्सली मारे गए है। वहीं अब नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाएंगे। जिसे देखते हुए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। पुलिस को सूचना मिली थी चिंतागुफा में कई नक्सली मौजूद है। इसी सूचना पर CRPF, DRG व STF की संयुक्त पार्टी शनिवार-रविवार की रात निकली थी। वहीं रविवार की सुबह चिंतागुफा के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। सुकमा SP सुनील शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।
लगभग 1 घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। घटना स्थल से मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इधर, घटना स्थल से जवानों ने हथियार, विस्फोटक व भारी संख्या में नक्सल सामग्री बरामद किया है। जवानों के द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग लगातार जारी है। फिलहाल जवान जब वापस लौटेंगे तब कई और जानकारी सामने आ सकेगी।

1 जून को कांकेर व कोंडागांव जिले के सरहदी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5-5 लाख रुपए के दो इनामी नक्सलियों को ढेर किया था।
18 जून को जगदलपुर-सुकमा बॉर्डर के चांदामेटा की मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मंगली ढेर हुई थी।
20 जून को नारायणपुर जिले के ओरछा के जंगलों में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में नक्सलियों के माड़ डिवीजन के 2 पुरूष माओवादियों को मार गिराया था।
27 जून को दंतेवाड़ा DRG के जवानों ने पोरदेम के जंगलों में 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली संतोष को ढेर किया था।
1 जुलाई को सुरक्षबलों की नक्सलियों के कांगेर घाटी एरिया कमेटी के साथ हुई मुठभेड़ में 3 लाख रुपए के एक पुरुष माओवादी जोगा को ढेर किया गया था।
15 जुलाई को दंतेवाड़ा की ढोलकल की पहाड़ियों के पीछे हुई मुठभेड़ में नक्सली बिरजू, जग्गू व अजय को ढेर किया गया था। इनमें एक 5 लाख रुपए का इनामी भी शामिल है।
25 जुलाई को सुकमा जिले के चिंतागुफा इलाके में भी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।