Home शिक्षा आज नहीं जारी होगा गेट 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां...

आज नहीं जारी होगा गेट 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां जानें नई डेट

55
0

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IITKGP) की ओर से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-2022 (GATE 2022) के एडमिट कार्ड आज यानी 3 जनवरी को जारी नहीं किया जाएगा. इसके लिए नई तारीख की घोषणा कर दी गई है. अब गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर 7 जनवरी को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. बता दें कि GATE 2022 परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी.

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आवेदक अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से GATE 2022 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. खास बात यह है कि सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले आवेदक ही GATE 2022 एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर पाएंगे. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र से उनके स्थान, समय या परीक्षा स्लॉट और तारीख के बारे में पता चल जाएगा.

दो शिफ्ट्स में किया जाएगा परीक्षा का आयोजन
बता दें कि आईआईटी खड़गपुर की ओर से पहले ही इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट-2022 (GATE 2022) परीक्षा की तिथि (GATE Exam 2022 Date) घोषित की जा चुकी है. परीक्षा 5 फरवरी 2022 से शुरू (GATE Exam 2022) होगी और 13 फरवरी 2022 तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा. पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चलेगी. वहीं दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी.

5 फरवरी 2022
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक – सीएस और बीएम; ईई और एमए

6 फरवरी 2022
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक – ईसी, ईएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन; सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ

12 फरवरी 2022
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक – सीई-1, बीटी, पीएच और ईवाई; सीई-2, एक्सई और एक्सएल
13 फरवरी 2022
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक – एमई-1, पीई और एआर; एमई-2, जीई और एई