Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें दिल्ली में श्रद्धा के 35 टुकड़े, भड़कीं चंद्रमुखी चौटाला , Dexter सीरीज...

दिल्ली में श्रद्धा के 35 टुकड़े, भड़कीं चंद्रमुखी चौटाला , Dexter सीरीज की पूरी कहानी दिल दहला देगी !

30
0


बिग बॉस 14 फेम फेम टीवी की चंद्रमुखी चौटाला यानी कि कविता कौशिक ने दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस पर अपना पक्ष सामने रखा है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

दिल्ली के इस खतरनाक हत्या पर कविता कौशिक ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने उनकी हत्या करके शव के 35 टुकड़े कर फेंक दिए थे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर हत्या के दोषी आफताब के लिए कड़ी सजा की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर कविता कौशिक ने ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कविता कौशिक ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस पूरे मामले को लेकर सीधे फांसी की सजा की मांग की है। कविता कौशिक ने लिखा है कि इस लड़के को फांसी दी जानी चाहिए। ऐसे नृशंस अपराध के लिए कोई और सजा है ही नहीं। इससे पहले स्वरा भास्कर ने भी आफताब के लिए सख्त सजा की मांग की है। इस पूरे हत्याकांड ने भारत का दिल दहला कर रख दिया है। पुलिस ने श्रद्धा को मारने का आइडिया वेब सीरीज डेक्सटर से आया है।
28 साल के आफताब ने की ऐसी हरकत...
28 साल के आफताब ने दिल्ली में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करके लाश के टुकड़े को फ्रिज में रख दिया। वह हर रात को 2 बजें शव के टुकड़े फेंकने के लिए महरौली के जंगल में जाता था। खुद आफताब ने बताया कि श्रद्धा की हत्या करने का आइडिया डेक्सटर से आया। इस वेब सीरीज में इसी तरह की हत्या दिखाई गई है। आफताब को श्रद्धा को मारने के बाद लाश के टुकड़े फेंकने की सोच इसी वेब सीरीज को देखने के बाद आयी थी।

डेक्सटर को देख की हत्या , जानिए क्या है कहानी
डेक्सटर एक क्राइम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में डेक्सटर का किरदार माइकल सी हाल ने निभाया है। इस पूरे सीरीज की कहानी डेक्सटर नाम के लड़के पर बेस्ड है। डेक्सटर 3 साल की उम्र में अनाथ हो जाता है। इस लड़के को एक पुलिस अफसर गोद ले लेता है।

क्रूरतापूर्वक हत्या
डेक्सटर का बचपन काफी खराब तरीके से बीता है। उसने अपनी मां की आरी से क्रूरतापूर्वक हत्या देखता है।यही घटना उसके जिंदगी के साथ दिल और दिमाग पर छा गई। जिसे वह बड़े होने पर नहीं भूल पाया। अपनी मां के हत्यारे के सजा से बचकर निकल जाने के बाद उसने बदला लेने की ठानी।डेक्सटर ने पुलिस में फोरेंसिक स्पेशलिस्ट की नौकरी शुरू कर देता है।

डेक्सटर के 8 सीजन
डेक्सटर खुद अपने मां की खूनी की हत्या करने के पहले काफी सावधानी बरतता है। वह अपने हाथों में ग्लव्स पहनकर हत्या करता है। वह रूम में इस घटना को अंजाम देता है। वह उसे प्लास्टिक से पूरी तरह से छिपा देता है। वह लाशों के टुकड़े करने के बाद वह अटलांटिक महासागर के गल्फ स्ट्रीम में फेंक देता है। आपको बता दें कि डेक्सटर के 8 सीजन आ चुके हैं। इसका पहला सीजन साल 2006 में रिलीज हुआ। इसका आखिरी सीजन 2013 में आया था। अमेजन प्राइम पर यह सीरीज मौजूद है।