Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें इतिहास के पन्नों में चार्ल्स डार्विन की किताब ने किया ‘मनुष्य के...

इतिहास के पन्नों में चार्ल्स डार्विन की किताब ने किया ‘मनुष्य के पूर्वज बंदर’ होने का खुलासा

21
0

देश-दुनिया के इतिहास में 24 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व दुनिया के हर मनुष्य के लिए है। हालांकि पृथ्वी पर जीवन कैसे पनपा? और इंसान कैसे आए? इसको लेकर आज भी कोई एकमत नहीं है, लेकिन, हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि हमारे पूर्वज बंदर थे और समय के साथ धीरे-धीरे हमने खुद को विकसित किया।

हम बंदर से इंसान कैसे बने? इस बात का पता लगाया था चार्ल्स डार्विन ने।

डार्विन की किताब ‘ऑन द ओरिजन ऑफ स्पेशीज बाय मीन्स ऑफ नेचुरल सिलेक्शन’ 24 नवंबर, 1859 को ही प्रकाशित हुई थी। इस किताब में एक अध्याय था, ‘थ्योरी ऑफ इवोल्यूशन’। इसी में बताया गया है कैसे हम बंदर से इंसान बने। चार्ल्स डार्विन का मानना था कि हम सभी के पूर्वज एक हैं। उनकी थ्योरी थी कि हमारे पूर्वज बंदर थे। कुछ बंदर अलग जगह अलग तरह से रहने लगे। इस कारण धीरे-धीरे जरूरतों के अनुसार उनमें बदलाव आने शुरू हुए। यह बदलाव उनके आगे की पीढ़ी में दिखे।

उन्होंने समझाया था कि ओरैंगुटैन (बंदरों की एक प्रजाति) का एक बेटा पेड़ पर, तो दूसरा जमीन पर रहने लगा। जमीन पर रहने वाले बेटे ने खुद को जिंदा रखने के लिए नई कलाएं सीखीं। उसने खड़ा होना, दो पैरों पर चलना, दो हाथों का उपयोग करना सीखा। पेट भरने के लिए शिकार करना और खेती करना सीखा। इस तरह ओरैंगुटैन का एक बेटा बंदर से इंसान बन गया। हालांकि, ये बदलाव एक-दो साल में नहीं आया बल्कि इसमें करोड़ों वर्ष लग गए।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1227ःपोलैंड के हाई ड्यूक लेसजेक द व्हाइट की हत्या।

1434ः लंदन में टेम्स नदी का पानी जमा।

1759ः इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।

1926: प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।

1963: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी का हत्यारा ली हार्वे ऑस्वाल्ड मारा गया।

1966: कांगो की राजधानी किंशासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1986: तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

1988: दल-बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सदस्य लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया। वो मिजोरम से कांग्रेस के सांसद थे।

1989: चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे कर एक नए युग की शुरुआत की।

1992: चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।

1998: एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999: एथेंस में हुए वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने सिल्वर मेडल जीता।

2001: नेपाल में माओवादियों ने सेना और पुलिस के 38 जवान मारे।

2007: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।

2009ः ईरान ने सबसे ज्यादा बिकने वाले अखबार हमशाही पर प्रतिबंध लगाया।

2012ः बांग्लादेश के ढाका के टाउटसर्ल में कपड़ा फैक्टरी में आग लगने से 117 लोगों की मौत।

जन्म

1877ः डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा।

1881ः भारत के स्वाधीनता सेनानी सर छोटूराम।

1899ः राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री।

1944ः प्रसिद्ध अभिनेता अमोल पालेकर।

1955ः इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान इयान बॉथम।

निधन

1675ः सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर।

2003ः हिंदी फिल्मों की मशहूर कॉमेडियन उमा देवी खत्री।

दिवस

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस