Home Blog Page 1009

chhatisgarh : राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.

0

chhatisgarh : राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.

राधिका का पिछले दिनों के वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही थीं. राधिका ने इस्तीफा देते हुए कहा कि ‘मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं,” राधिका इस्तीफे की चिट्ठी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की है.

कहा- ‘श्रीराम की भक्त और…’

राधिका ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने चिट्ठी में लिखा, ”आदिकाल से ये स्थापित सत्य है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है. हिरण्यकशिपु से लेकर रावण और कंस तक इसका उदाहरण हैं. वर्तमान में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह विरोध कर रहे हैं. हर हिंदू के लिए प्रभु श्री राम की जन्मस्थली पवित्रता के साथ बहुत मायने रखती है और रामलल्ला के दर्शन मात्र से जहां हर हिंदू अपना जीवन सफल मानता है वहीं कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं.”

रामलल्ला के दर्शन के कारण हो रहा मेरा विरोध- राधिका
राधिका खेड़ा ने चिट्ठी में आगे लिखा, ”मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा दिए, जहां NSUI से लेकर AICC के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया है, आज वहां ऐसे ही तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है क्योंकि मैं अयोध्या में रामलल्ला के दर्शन के से खुद को रोक नहीं पाई.”

राधिका ने आगे चिट्ठी में लिखा, ”मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इनकार कर दिया गया. मैंने हमेशा ही दूसरों के लिए न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है. लेकिन जब स्वयं के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया.”

मैं बेहद आहत हूं- राधिका
राधिका ने कहा, ”प्रभु श्री राम की भक्त व एक महिला होने के नेता मैं बेहद आहत हूं. बार बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला, इससे आहत होकर मैंने आज यह कदम उठाया है. आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं. अपने पद से इस्तीफा दे रही हूं. मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं. वही अब मैं कर रही हूं.”

Lok Sabha Election 2024: ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई और इटावा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला किया…  

0

Lok Sabha Election 2024: ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई और इटावा में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला किया…  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हरदोई और इटावा में जनसभा से पहले अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही विवादों में है. यही वजह है कि इनके नेताओं के लगातार विवादास्पद बयान सामने आ रहे हैं. यह इनके लिये नई बात नहीं है. यही इनका चरित्र है.

सीएम योगी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग केवल चुनाव में ही नहीं, बल्कि हमेशा ऐसे बयान देते हैं. इनके बयान देशद्रोही तत्वों के दुस्साहस को बढ़ाता है. यह देश में अनावश्यक माहौल खराब करने का कुत्सित प्रयास है. इंडिया गठबंधन का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय है. इनका किसी भी नेता पर कोई नियंत्रण नहीं है. यही वजह है कि यह स्वार्थ के लिए अपनी मर्जी से अनाप शनाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

राष्ट्रीय अखंडता को क्षति पहुंचा रहा इंडिया गठबंधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है. जो बयान भारत के दुश्मनों को अच्छे लगे, जिससे देश में विखंडन की स्थिति पैदा हो. यह लोग अपने स्वार्थ के लिए लगातार ऐसे विवादास्पद बयान दे रहे हैं. इसके जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता को अपूर्णीय क्षति भी पहुंचा रहे हैं. इनका एक परिवार पर आधारित पार्टियों का करेक्टर है. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और समाजवादी पार्टी के बयान आतंकवाद को प्रश्रय, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ और भारत के बहादुर जवानों की शहादत को अपमानित करने वाले हैं.

‘इनके बयानों से खुश होता है कंगाल पाकिस्तान’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू कश्मीर विकास की एक नई धारा के साथ जुड़ करके बेहतरीन लोकतांत्रिक माहौल की ओर जा रहा है. यहां पहले जो परिवारवादी सत्ता हावी थी, आज उसके दिन लद चुके हैं. वर्तमान में जनता के प्रतिनिधि सही मायने में चुने जा रहे हैं. इसका उदाहरण पंचायत चुनाव में देखने को मिला है. इसकी वजह से इनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक चुकी है. इससे ये लोग हताश-निराश हैं और इस तरह के बयान दे रहे हैं. इनके इन बयानों से कंगाल पाकिस्तान खुश होता है, इसलिए वह इंडिया गठबंधन से जुड़े राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के समर्थन में बयान देता है.

Lok Sabha Elections: 2024: ‘पीएम मोदी पीरजादा हैं, लेकिन ज्ञान की बात नहीं करते’, झंझारपुर रैली में शहजादा वाले बयान पर तेजस्वी का पहलटवार

0

Lok Sabha Elections: 2024: ‘पीएम मोदी पीरजादा हैं, लेकिन ज्ञान की बात नहीं करते’, झंझारपुर रैली में शहजादा वाले बयान पर तेजस्वी का पहलटवार

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी रविवार (05 मई) को तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने झंझारपुर में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में माहौल एकदम फिट है और हमारे पक्ष में है.

बीजेपी का सफाया हो रहा है. जनता के मुद्दों को लेकर हम लोग उनके बीच जा रहे हैं और जनता में उत्साह है.

तेजस्वी यादव ने कहा, “इस बार रोजगार मुद्दा है. देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे. इस बार महिलाएं बढ़ चढ़कर महागठबंधन को वोट दे रही हैं. मोदी 1400 रुपये में गैस सिलेंडर दे रहे हैं. इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम लोग 500 रुपया में देंगे. साल में गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये देंगे. इससे महिलाओं में भारी उत्साह है”

पीएम मोदी के शहजादे वाले बयान पर बोले

वहीं शनिवार को दरभंगा की रैली में पीएम मोदी ने तेजस्वी को शहजादा कहते हुए कहा था कि वो पूरे बिहार को अपनी जागीर समझते हैं. इस पर तेजस्वी ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी पीरजादा हैं. पीएम बुजुर्ग हैं. कुछ भी कह दें. हम तो यही जानते हैं कि बुजुर्ग लोग काम, ज्ञान की बात करते हैं. लेकिन नरेंद्र मोदी बुजुर्ग होकर भी काम, ज्ञान की बात नहीं करते हैं. बेकार की बात करते हैं.

अनंत सिंह को पैरोल पर कही ये बात

बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को पैरोल मिला है. कहा जा रहा है की मुंगेर में लोकसभा चुनाव में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह को लाभ हो सकता है. तीसरे चरण में 13 मई को वोटिंग है. इस पर तेजस्वी ने कहा कि अनंत सिंह के पैरोल पर निकलने से ललन सिंह को कोई फायदा नहीं होगा, लेकिन इसी सोच के साथ पैरोल पर उनको बाहर निकाला गया है. हम लोग के साथ पहले थे अनंत सिंह तो वो बीजेपी के नजर में गुंडा थे. अब चुनाव के समय अनंत सिंह बाहर आ गये हैं. नीतीश, बीजेपी ने पैरोल पर बाहर निकाला है इसलिये अब उन लोगों की नजर में अनंत सिंह संत हो गये हैं.

झंझारपुर में तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर में 7 मई को वोटिंग है. एनडीए से जेडीयू के प्रत्याशी मौजूदा सांसद राम प्रीत मंडल हैं और महागठबंधन से वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार हैं सुमन महासेठ. सुमन महासेठ बीजेपी के एमएलसी रह चुके हैं. शनिवार को ही सुमन महासेठ को बीजेपी से निष्कासित किया है. वो बीजेपी कार्यकर्ताओं का समर्थन लेने में जुटे थे. वहीं आरजेडी के पूर्व विधायक गुलाब यादव जो बीएसपी के प्रत्याशी हैं झंझारपुर में संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं.

क्या है इस बार की गेहूं की पैदावार का हाल, किस दाम पर हो रही खरीद?

0

क्या है इस बार की गेहूं की पैदावार का हाल, किस दाम पर हो रही खरीद?

भारत में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती की जाती है. गेहूं की खेती के मामले में दुनिया में भारत चौथे स्थान पर आता है. पहले स्थान पर रूस तो वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिका और तीसरा स्थान चीन का है.

भारत में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा गेहूं की खेती की जाती है.

उत्तर प्रदेश में कुल खेती में से 32.42 फीसदी गेहूं की खेती की जाती है. इस साल देखा जाए तो गेहूं की सरकारी खरीद पिछले साल के मुकाबले कम हुई है. चलिए जानते हैं पिछले साल से लेकर इस साल गेहूं की खरीद में कितना रहा है फासला. फिलहाल किसी कीमत पर खरीदा जा रहा है गेहूं.

पिछले साल से इस साल 11% कम हुई है खरीद

भारत सरकार ने 2024-25 के मार्केटिंग ईयर में 196 लाख टन से ज्यादा गेहूं की खरीद है. लेकिन इस साल की अबतक की खरीद की तुलना अगर पिछले साल की खरीद से करें तो 11% कम है. पिछले साल इस दौरान सरकार ने 219.5 लाख टन से ज्यादा की खरीद की थी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनिसार सरकार की योजनाओं के तहत सालाना 186 लाख टन गेंहू की आवश्यकता होती है.

लेकिन आवश्यकता से ज्यादा 196 लाख टन गेंहू खरीदा जा चुका है. सरकार की ओर से खाद्य सामग्री की खरीद कर देखरेख करने वाली संस्था भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई ने बताया कि अब गेहूं के बफर स्टॉक को 2024-25 के सीजन में बढ़ाकर 310-320 लाख टन खरीद का लक्ष्य पूरा करना है.

एफसीआई के अध्यक्ष ने अब तक हुई कम खरीदी को लेकर बताया कि गेहूं के उत्पादन मामले में भारत के दो प्रमुख राज्य मध्य प्रदेश और पंजाब में गेहूं की खरीद कम हुई है. लेकिन अब पंजाब और हरियाणा में गेहूं सही मात्रा में आवक हो रही है. अगले कुछ समय में अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा.

किस भाव में खरीदा जा रहा है?

सरकार ने 2024-25 के फाइनेंशियल ईयर में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2,275 रुपये प्रति क्विंटल तय की है. पिछले साल की तुलना में इस साल या डेढ़ सौ रुपये ज्यादा है. लेकिन सरकारी भाव के अलावा बाहर बाजार में फिलहाल गेहूं का भाव 2,385.64 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है. इसलिए किसान सरकारी गोदाम में गेहूं बेचने के बजाय खुले मार्केट में गेहूं बेचना पसंद कर रहे हैं. इसी के चलते सरकार की खरीद भी प्रभावित हो रही है.

Ujjain Mahakal Mandir : मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में 10 मई तक चलने वाले महा रुद्राभिषेक…

0

Ujjain Mahakal Mandir : मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में 10 मई तक चलने वाले महा रुद्राभिषेक…

आज रविवार (5 मई) से शुरू हो गई. इस महा रुद्राभिषेक को महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा हर साल कराया जाता है. यह अनुष्ठान जनकल्याण और अच्छी वर्षा के लिए होता है. इसमें महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहित शामिल होते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर में जनकल्याण हेतु सौमिक सुवृष्टि अग्निष्टोम सोमयाग अनुष्ठान किया जा रहा है. इसी तारतम्य में इस वर्ष जन कल्याण की भावना से 5 से 10 मई तक महाकालेश्वर मंदिर के शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है. महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी छह दिवसीय महारुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया गया है.

सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगा महारुद्राभिषेक
यह अनुष्ठान 5-10 मई तक से हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी और पुरोहितों के माध्यम से संपन्न किया जाएगा. इसमें कुल 22 ब्राह्मण सम्मिलित हुए हैं. महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी राम शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में वातावरण की शुद्धि पूर्वक सुवृष्टि, पर्यावरण में संतुलन, सम्पूर्ण समाज के कल्याण और समृद्धि हेतु सोमयाग किया जा रहा है.

मंदिर प्रबंध समिति परिसर में हवनात्मक के साथ-साथ ही नंदी हाल में अभिषेकात्मक महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है. इस दौरान भगवान महाकालेश्वर को सहस्त्र धाराओं से जल अर्पित किया जाएगा.

5000 साल पुरानी पद्धति से हो रहा सोमयाग
5000 वर्ष प्राचीन पद्धति से इस सोमयाग में महत्वपूर्ण सामग्री के रूप में उपयोग होने वाली वनस्पति सोमवल्ली जिसका सोमयाग में रस निकाल कर हवि रूप में प्रयोग किया जा रहा है. सोमवल्ली का चन्द्र कला के प्रभाव में घटना बढ़ना निर्धारित होता है. धरा पर यह सोमवल्ली देवलोक दिव्यलोक से आने की बात वेदों ने कही है. इसी वनस्पति सोमवल्ली के नाम पर इस याग का नाम सोमयाग है.

शास्त्रों वर्णन अनुसार, वसंत ऋतु में सोमयाग का आयोजन किया गया है, इसमें प्रयुक्त होने वाली वनस्पति सोमवल्ली सुर्दु पहाड़ों पर पाई जाती है. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वनस्पति को वनों-पर्वतों से एकत्र कर सोमयाग के विहार स्थल पर बैलगाड़ी के नीचे इसको कूटकर रस निकाला गया है, अब इसी रस का उपयोग सोमयाग में हवि के रूप में किया जाएगा.

World Laughter Day 2024 Wishes: हर साल दुनियाभर में विश्व हास्य दिवस 5 मई को मनाया जाएगा…

0

World Laughter Day 2024 Wishes: हर साल दुनियाभर में विश्व हास्य दिवस यानी वर्ल्ड लाफ्टर डे मई के पहले रविवार मनाया जाता है. इस साल यह 5 मई को मनाया जाएगा. आजकल ज्यादातर लोग तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्या का शिकार हो रहे हैं.

हंसी तनाव को कम करती है और एंडोर्फिन जारी करती है, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

इस दिन को लाफ्टर थेरेपी के तौर पर भी मनाया जाता है. हंसना एक बेहतरीन और आसान एक्सरसाइज मानी जाती है, जिससे शरीर को कई गंभीर समस्याओं से बचाया जा सकता है. ऐसे में अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इन मजेदार कोट्स को शेयर करके इस दिन को खास बना सकते हैं.

World Laughter Day Wishes, Quotes and Messages in Hindi

  1. हंसी है दवा, खुशी का खजाना,दिल की धड़कन, जीवन का तराना.

    हंसते रहो, मुस्कुराते रहो,

    ग़मों को भूलकर, खिलखिलाते रहो.

  2. हंसी के झोंके, उड़ते जाएं,दुःख-दर्द सब, दूर भगाएं.

    मुस्कुराते होंठ, खिलते चेहरे,

    जिंदगी में लाएँ, रंग न्यारे.

  3. हंसी है वो जादू, जो खोल दे बंदिशें,दिलों में भर दे, खुशियों की हर्षित किरणें.

    हंसते रहो, दोस्तों और परिवार के साथ,

    बना लो हर पल, यादगार.

  4. चिंताओं की परवाह, मत करो मन में,हंसी के गीत, गाओ हर पल जीवन में.

    हंसते-गाते, जी लो ये पल सुनहरे,

    बन जाएं यादें, प्यार भरे.

  5. दुनिया की भागदौड़ में, थोड़ा रुक जाओ,हंसी के ठहाकों से, माहौल महकाओ.

    दोस्तों और परिवार के साथ, हंसो खिलखिलाकर,

    बना लो हर पल, खुशियों से भरपूर.

  6. हंसी है वो कुंजी, जो खोल दे ताले,दिलों में भर दे, खुशियों के ज्वाले.
  7. हंसते रहो, रोने का क्या फायदा,दुःखों से क्या होगा, कोई फायदा.
  8. हंसी है जीवन का मसाला,इसके बिना, फीका है हर ताला.
  9. हंसते रहो, मुस्कुराते रहो,खुशियों से भर दो, हर पल अपना.
  10. हंसी है वो भेंट, जो सबको प्यारी,इससे खिल उठते, चेहरे सारी.
  11. चिंता और तनाव को भूल जाइए, हंसी के ठहाकों में खो जाइए.
  12. एक मुस्कान, एक ठहाका, जीवन को बना दे सुहाना.
  13. हंसी है जीवन का मसाला, हंसते रहिए हर पल.

छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित : विष्णु देव साय

0

छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने संकल्पित : विष्णु देव साय

भाजपा सभी ग्यारह सीटें जीत रही है : साय

चुनावो में लगातार कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री जी को गाली देना ,गृह मंत्री जी का वीडियो एडिट करना बताता है कांग्रेस हार मान चुकी है: साय

छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश भर से जिस तरह के फीडबैक आ रहे हैं, लगातार होती रही चुनावी सभाओं में जैसी भीड़ उमड़ रही थी, जिस तरह माताओं-बहनों का स्नेह दिख रहा था, उससे वे इस बात के प्रति आश्वस्त हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा पूरी की पूरी ग्यारह सीटें जीत कर विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उनके लिए भी यह चुनाव अभियान अनेक मायनों में अनोखा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता से सीधे जुडने का यह पहला अवसर था। इस दौरान 20 मार्च से अब तक श्री साय ने छत्तीसगढ़ में 66 बड़ी जनसभाएं की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश और ओडिशा में 6 आमसभाएं और रोड शो भी की। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी बस्तर मे 2 सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों मे एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी। श्री साय चुनाव प्रचार के क्रम में 24 बड़े सामाजिक सम्मेलनों में भी शिरकत की। इस तरह लगभग हर विधानसभा में कम से कम एक कार्यक्रम हुआ। कुल मिलाकर 45 दिनों में 106 से ज्यादा बार जनसमूह से सीधे संवाद का अवसर मिला।

श्री साय ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपाध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड़ड़ा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी,योगी आदित्यनाथ जी समेत सभी लोकप्रिय राष्ट्रीय नेताओं की भी लगातार सभाएं हुई, जिससे भाजपा के पक्ष में और अधिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी और प्रदेश के सभी नेताओं की भी सभाओं में सक्रियता रही। हमारे संगठन मंत्री श्री अजय जम्वाल और श्री पवन साय, प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नितिन नबीन समेत सभी नेताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा  की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में मोदीजी की सरकार की दस वर्ष की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की मोदी गारंटियों को पूरा करने का संदेश जनता तक ले जा पाने में सफल हुई है, यही कारण है कि वे परिणाम के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।

श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आमंत्रण पर इस बार अनेक देशों के प्रतिनिधि और नेता भारत आए, उनका छत्तीसगढ़ भी आगमन हुआ, वे काफी कुछ यहाँ से प्रेरणा लेकर अपने देश गए हैं। यह भी इस चुनाव की विशेषता रही।

प्रेस वार्ता में श्री साय ने कहा कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और भारत को विकसित देशों की कतार में खड़ा कर देने के लिए हमारे पास जहां एक बड़ा विजन है। जहां हम अपनी योजनाओं, रोडमैप और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच थे, वहीं देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार, बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दी। विशेषकर अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ में, जहां की तासीर के बारे में सारा देश जानता है, जो सभ्यता और संस्कृति के लिए देश-दुनिया में प्रशंसित चर्चित है। वहाँ पर कांग्रेस ने जिस तरह का झूठ, दुष्प्रचार और शालीनता की सीमा पार की, उसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। विश्व के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के प्रति जिस तरह की भाषा विपक्ष ने इस्तेमाल की है, उससे हम शर्मिंदा हुए हैं। यह बिल्कुल ही अस्वीकार्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर हमारा विजन पूरी तरह स्पष्ट है। हमने राजनीति में शुचिता और विश्वास का वातावरण बहाल किया है। पिछले सौ दिन में हमने कांग्रेस द्वारा पैदा किए भरोसे के संकट को दूर कर विश्वास की फिर से बहाली की है, निस्संदेह हमें तीसरे चरण में भी जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिलने जा रहा है। दोनों चरण के जो फीडबैक हमारे पास आए हैं, वह भी उत्साहजनक हैं। उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान इस भीषण गर्मी में भी लगातार कवरेज कर रहे मीडिया के मित्रों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि चार महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त भी अंतरित की जा चुकी है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। वनवासी भाइयों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने इन तमाम मोदी गारंटियों का जिक्र किया

पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। 80 करोड़ से अधिक लोगों को।

पीएम आवास योजना में 4 करोड़ घर बने, 3 करोड़ घर और बनेंगे। 18 लाख घर छत्तीसगढ़ में।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करते रहेंगे।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गरीबों का बिजली का बिल जीरो करेंगे।

70 वर्ष और उससे अधिक बुजुर्गों का इलाज मुफ़्त।

आयुष्मान भारत, आरोग्य मंदिर इत्यादि योजनाएं चलते रहेंगी। सभी के लिए गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुलभ।

पीएम किसान और पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से लगातार वित्तीय सहायता।

उचित मूल्य समर्थन के साथ फसल विविधीकरण (क्रॉपडायवर्सिफिकेशन) को प्रोत्साहित करेंगे।

किसानों को समर्थन देकर दाल, खाद्य, तेल और सब्जियों में आत्मनिर्भरता हासिल करेंगे।

श्री अन्न को एक सुपर फूड के रूप में और भारत को विश्व के मिलेट हब के रूप में स्थापित करेंगे।

जनजातीय संस्कृति का सम्मान और संरक्षण करेंगे, 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी स्थापित करेंगे।

वन उपज पर आधारित स्टार्ट अप को प्रोत्साहन देंगे।

मुद्रा ऋण को दोगुना, पीएम स्व निधि एवं पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं का विस्तार करके ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को आजीविका के अवसर देंगे।

पीएम आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देकर उनके अनुरूप किफायती एवं सुलभ आवास प्रदान करेंगे।

मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का सपना पूरा करेंगे।

गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी, आईआईएम, एम्स और विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों को मजबूती देंगे और क्लासरूम को प्रैक्टिकल लर्निंग से जोड़ने के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम भी शुरू करेंगे।

नारीशक्ति : तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे।

युवा : सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए कानून को सख्ती से लागू करेंगे। आगे भी सरकारी भर्तियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे।

श्रमिकों का सम्मान : प्रवासी मजदूर, गिगवर्कर्स, ऑटो, टैक्सी, ट्रक ड्राइवरों का ई-श्रम पर पंजीकरण सुनिश्चित कर के उनको पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता करेंगे।

पीएम स्वनिधि का विस्तार कर गांवों,कस्बों के रेहड़ी पटरीवालों को इस योजना में शामिल करेंगे।

प्रमुख शहरों और कस्बों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन की सुविधा देंगे।

एम्स से लेकर जिला अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक सभी स्तरों के स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करेंगे।

7 आईआईटी, 16 ट्रिपलआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 315 मेडिकल कॉलेज और 390 विश्वविद्यालय के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों का उन्नयन करेंगे।

भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना का विस्तार दूरदराज के गावों तक करेंगे। 15,000 किमी एक्सप्रेसवे बनाएंगे।

आतंकवादी समूहों, वामपंथी उग्रवादी संगठनों एवं अन्य बाहरी और आंतरिक सुरक्षा खतरों के खिलाफ कार्यवाही के लिए सभी तरीकों का उपयोग करके भारत को सुरक्षित रखेंगे।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास करेंगे।

अयोध्या नगरी का सर्वांगीण विकास करेंगे और दुनिया भर में रामायण उत्सव मनाएंगे।

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस।

छत्तीसगढ़ पूरी तरह मोदीमय है – किरण सिंह देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद द्वितीय चरण में तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनाव संपन्न हुए। छत्तीसगढ़ के चार लोकसभा क्षेत्रो का चुनाव संपन्न हो चुका है। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों का 7 मई को तृतीय चरण में मतदान संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ में हुए सभी चरणों के मतदान में हमारे राष्ट्रीय नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आना हुआ है जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं का चुनाव प्रचार में आना हुआ है,जिससे लगातार पार्टी के पक्ष में माहौल बना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन का आभार माना है। श्री देव ने कहा छत्तीसगढ़ में वातावरण पूरी तरह मोदीमय है।हम 11 की 11 सीटे जीत रहे है।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,विधायक मोतीलाल साहू, खुशवंत साहेब, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद थे।

Lok Sabha Election LIVE: गुजरात में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘रन फॉर वोट’ मैराथन का किया गया आयोजन…

0

Lok Sabha Election LIVE: गुजरात में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘रन फॉर वोट’ मैराथन का किया गया आयोजन…

Lok Sabha Election 2024 Updates: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देशभर के लोगों में उत्साह बना हुआ है. चुनावों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. देशभर में 2 चरणों के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं, वहीं तीसरे चरण के मतदान 7 मई को होंगे. इसी को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं. सभी जनता को लुभाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. दो चरणों के चुनाव होने के बावजूद भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का दल-बदली का दौर जारी है.

 

‘भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी है’, निज्जर की हत्या के आरोप में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर बोले एस जयशंकर…

0

‘भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी है’, निज्जर की हत्या के आरोप में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी पर एस जयशंकर का बयान…

Hardeep Nijjar Murder Case: निज्जर की हत्या के मामले के आरोप के चलते शुक्रवार (3 मई) को कनाडा पुलिस ने तीन भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया. इसी मामले को लेकर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार (4 मई) को बोले ‘भारत पर आरोप लगाना उनकी मजबूरी है’ खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर जो कुछ भी कनाडा में हो रहा है वे वहां की राजनीति के कारण है, इन सब से भारत का किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है.

जयशंकर से प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जब ये सवाल पूछा गया कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत के ऊपर बार- बार हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप क्यों लगा रहे हैं, जब विदेश मंत्री ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ये सब आंतरिक राजनीति की वजह से हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि हर देश को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह मजबूत नेता की जरूरत है.

कनाडा पुलिस ने क्यों 3 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया?

कनाडाई जांचकर्ताओं की मानें तो जिन तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें सभी ‘हिट स्क्वाड’ के लोग थे. इन तीनों को भारत सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए नियुक्त कनाडा भेजा था. आपको बता दें कि साल 2023 के सितंबर में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत को निशाना बनाते हुए भारत के ऊपर कई आरोप लगाए थे.

खालिस्तान समर्थकों का एक जुट कनाडा के लोकतंत्र का इस्तेमाल कर रहा है

प्रेस कॉफ्रेंस में आगे विदेश मंत्री जयशंकर बोले ‘वैश्विक स्तर पर भारत की छवि अब पहले की तुलना में बहुत बेहतर है. कनाडा के द्वारा जो भी भारत के ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं वे राजनीतिक कारणों की वजह से लगाए जा रहे हैं’. इसके आगे उन्होंने कहा कि दुनिया के कई बड़े देश भारत और उसके प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हैं. जयशंकर बोले कहा कि खालिस्तान समर्थकों का गुट कनाडा के लोकतंत्र का इस्तेमाल कर रहा है, लॉबी बना रहा है और एक वोट बैंक बन गया है. जिसकी वजह से वहां के नेता भारत पर आरोप लगा रहे हैं.

Rajnath Singh attack on Congress: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया…

0

Rajnath Singh attack on Congress: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी लाभ के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा पार्टी आग से तो खेल रही है, लेकिन , कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में कोई आग नहीं है.

केंद्रीय मंत्री ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है. वे मुस्लिम समुदाय को केवल वोट बैंक के रूप में देखते हैं. मेरा उनके लिए एक सुझाव है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए. राजनीति का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण होना चाहिए.

‘भय पैदा करना चाहती है कांग्रेस’

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस भय का माहौल पैदा करना चाहती है, वे हिंदू-मुस्लिम कार्ड का इस्तेमाल करना चाहते हैं. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. वे जाति, संप्रदाय और धर्म के नाम पर समाज को बांटकर सरकार बनाना चाहते हैं और उन्होंने हमेशा ऐसा किया है.

राजनाथ सिंह ने पार्टी के सत्ता में आने पर विरासत टैक्स लागू करने की योजना पर भी हमला बोला. उन्होंने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश में मंदी आ जाएगी. अर्जेंटीना और वेनेजुएला ने इसे लागू किया और विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़े। निवेशकों का भारत पर से भरोसा उठ जाएगा.

‘370 सीटें जीतेगी बीजेपी’

जारी लोकसभा चुनावों के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि बीजेपी 370 सीटें जीतेगी और पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि ये अनुमान जमीनी स्थिति के विस्तृत मूल्यांकन के बाद लगाए गए थे और केवल सार्वजनिक उपभोग के लिए नहीं लगाए गए थे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हमारी सीटें बढ़ेंगी और तमिलनाडु में हमें कुछ सीटें मिलेंगी. केरल में भी हमारा खाता खुलेगा. हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी संख्या में सीटें जीत रहे हैं. हम ओडिशा, झारखंड और असम में अपनी संख्या बढ़ाएंगे. हम छत्तीसगढ़ में जीत हासिल कर रहे हैं. समान नागरिक संहिता (UCC) और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के कार्यान्वयन सहित बीजेपी के चुनावी वादों को पूरा करने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा हम हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करते हैं.