Home Blog Page 1033

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई…

0

”छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया है. इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं.”

”केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी है.””अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित है. शाह ने कहा कि सरकार की आक्रामक नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होगा.”

‘सभी सुरक्षा कर्मियों को बधाई’

”उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के अभियान में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं. इस अभियान को अपनी जांबाजी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षा कर्मियों को बधाई देता हूं और जो वीर पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

‘देश को नक्सलवाद मुक्त करने के लिए संकल्पित’

”गृहमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं.”

”29 नक्सलियों को मार गिराया”

”छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में कम से कम 29 नक्सलियों को मार गिराया. इस घटना में तीन जवान भी घायल हुए हैं. कांकेर जिला कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जहां 26 अप्रैल को आम चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा.”

”बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के मध्य हापाटोला गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है.”

”सुंदरराज ने बताया कि सुरक्षाबलों को माओवादियों के उत्तरी बस्तर डिवीजन के नक्सली शंकर, ललिता, राजू समेत अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी.”

Ram Navami : बुधवार (17 अप्रैल) को बंगाल में राम नवमी के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें पूरे राज्य में करीब 5,000 धार्मिक जुलूस निकाले जा रहे है…

0

”Ram Navami: बुधवार (17 अप्रैल) को बंगाल में राम नवमी के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इसमें पूरे राज्य में करीब 5,000 धार्मिक जुलूस निकाले जा रहे है. इस समारोह में किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में सभी पुलिस स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं.”

”हिंदू जागरण मंच ने जानकारी दी है कि राज्य के सभी जिलों के अधिकतर हर वार्ड से ये जुलूस निकलेंगे. हिंदू जागरण मंच के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) बारासात, सिलीगुड़ी और कोलकाता के बड़ाबाजार में बड़े जुलूस में शामिल होंगे.”

”बंगाल पुलिस अपने हाई अलर्ट पर”

”वहीं इस जुलूस को लेकर पश्चिम बंगाल के सभी पुलिस थाने सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर है. जिले के सभी इलाकों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, आसनसोल और बैरकपुर में जिला प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है. पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कारवाइ की जाएगी ऐसे लोगों के साथ सख्ती के साथ निपटा जाएगा.”

”हथियारों को प्रदर्शन में लाने की नहीं मिलेगी इजाजत”

”एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शोभा यात्रा में किसी को भी हथियार लाने कीअनुमति नहीं दी गई है. अगर इसके खिलाफ जाकर अगर कोई व्यक्ति हथियार समेत पकड़ा जाएगा तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. कुछ पारंपरिक समूहों और अखाड़ों को ही इसकी अनुमति दी गई है. जुलूसों की वीडियोग्राफी भी की जाएगी. इसके अलावा ड्रोनो से निगरानी रखी जाएगी. पिछले कुछ सालों में राम नवमी उत्सव पश्चिम बंगाल में राजनीतिक का युद्ध मैदान बन गया है. जिसकी वजह से इस तरह की रैलियों और जुलूसों में टकराव होने की संभावना बहुत होती है.”

‘Election Manifesto: चुनावी सीजन में राजनीतिक दलों का ‘फेस्टिवल ऑफर’

0

‘Election Manifesto: चुनावी सीजन में राजनीतिक दलों का ‘फेस्टिवल ऑफर’

”लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दावों और वादों का पिटारा खुल गया है। जितने उम्मीदवार, उतने वादे। जितने दल, उतने दावे। इन वादों और दावों की अंधी गलियों में आम आदमी खो सा गया है।”

”आम आदमी से जुड़े रोटी, कपड़ा, रोजगार, मकान, पढ़ाई और दवाई के मुद्दे बात-बहस में तो बढ़ चढ़कर बोले जा रहे हैं लेकिन तलाशने पर वैसे ही गायब हैं जैसे चील के घोसले से मांस।”

”राजनीतिक दलों की ओर से घोषणाओं की प्रतिस्पर्धा चालू है। कोई घी दूध की नदियां बहाने का सपना परोस रहा है, तो कोई पलक झपकते चांद सूरज मुट्ठी में कर लेने का पासा फेंक रहा है। संख्या बल के हिसाब से जो दल न तीन में है न तेरह में वे तो घोषणाओं के मामले में स्थापित दलों से कई गज आगे कूद रहे हैं। मिनटों में हथेली पर सरसों उगा लेने जैसे असंख्य नुस्खों के साथ वे जनता को भरमाने में जुटे हुए हैं।”

”आप चाहे मोदी की गारंटी कहें, ‘न्याय पत्र’ कहें, ‘संकल्प पत्र’ कहें, ‘विजन डॉक्यूमेंट’ कहें या फिर ‘घोषणापत्र’, बात एक ही है कि किसी तरह जनता को सपनों की दुनिया में ले जाकर उनके कीमती वोटों की फसल काटना। इस सपनीली दुनिया की माया भी है, और राम भी। गेहूं भी है, और गुलाब भी। निर्भर जनता पर करता है कि उसकी रुचि किसमें है, लौकिक जीवन के सुख में, या पारलौकिक दुनिया में सब कुछ पा लेने की उम्मीद भरे संतोष में।”

”बहरहाल, 18वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के नये घोषणापत्र पर आम और खास सभी की नजरें टिकी हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘न्याय पत्र’ दिया है। इसके नाम के पीछे तर्क है, ‘न्याय पत्र’ आम लोगों को न्याय दिलाएगा। कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ में पांच न्याय और 25 गारंटी हैं। पांच न्याय हैं- ‘हिस्सेदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’।

”कांग्रेस के घोषणापत्र में सभी वर्गों के लिए रेवड़ियां हैं। इसमें 30 लाख नौकरियां, गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, राष्ट्रीय स्तर पर जातीय जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी को प्रति दिन 400 रुपये किया जाना, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग रोकना, सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाना और पीएमएलए कानून में बदलाव किया जाना शामिल हैं।”

”मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के न्याय पत्र के जवाब में सत्ताधारी दल भाजपा ने भी मोदी की गारंटी शीर्षक से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में 10 सामाजिक समूहों के लिए वादों पर खूब जोर है। यह समूह है गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक, किसान, मछुआरे, मजदूर, व्यापारी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति जैसे पारंपरिक रूप से वंचित वर्ग।”

”मोदी की गारंटी में 70 साल के सभी बुजुर्गों को 5 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना, थर्ड जेंडर को भी आयुष्मान में शामिल करना, वन स्टूडेंट वन आईडी कार्ड, ओलंपिक की मेजबानी के साथ-साथ इंसान को चांद पर भेजने का वादा किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में एक राष्ट्र एक चुनाव और समान नागरिक संहिता को लागू करने की प्रतिबद्धता को दोहराया है लेकिन राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) जैसे विवादास्पद मुद्दे से परहेज रखा है। 76 पृष्ठों के इस घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के 24 अध्याय हैं जिसमें विकास के लिए चुनिंदा क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है।”

”इस क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने ‘जनता का मांग पत्र हमारा अधिकार’ शीर्षक से अपना घोषणापत्र ‘विजन डॉक्यूमेंट’ जारी किया है। इस ‘विजन डॉक्यूमेंट’ में 2025 तक जाति आधारित जनगणना कराने की बात कही गई है, जिसके आधार पर 2029 तक सबको न्याय एवं हिस्सेदारी सुनिश्चित करने का वादा किया गया है। 2025 तक अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के सभी सरकारी रिक्त पदों को भरने, निजी क्षेत्र में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने, पेपर लीक से मुक्ति दिलाने और किसान को सभी फसल पर एमएसपी स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत दिलाने की बात भी कही है।”

”भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने अपने घोषणापत्र में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को निरस्त करने का वादा किया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने का भी वादा किया गया है। यह भी कहा है कि मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये की जाएगी। भाकपा ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खात्मे, आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने, जाति जनगणना कराने, संपत्ति कर व विरासत कर जैसे कराधान उपाय लागू करने, कॉरपोरेट कर बढ़ाने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने का भी वादा किया है।”

”मोटे तौर पर राजनीतिक दल चुनाव के समय अपने कार्यक्रम, नीतियों तथा उद्देश्यों को बताने के लिए घोषणापत्र जारी करते है। लोकतांत्रिक राज व्यवस्था में घोषणापत्र एक तरह से राजनीतिक दलों के कार्यों का आईना होता है। इसके माध्यम से दलों की नीतियों का पता चलता है। जनता को यह जानने का पूरा हक है कि जिस प्रतिनिधि को वह अपना बहुमूल्य वोट देने जा रही है, वह क्या करना चाहता है, उसकी नीतियां क्या हैं।”

”मौजूदा चुनाव के लिए विभिन्न दलों की ओर से आ रही गारंटी ‘फेस्टिवल ऑफर’ का एहसास कर रही हैं। एक तरफ मोदी की गारंटी हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की 25 गारंटी। ये गारंटी सही मायने में ‘फेस्टिवल ऑफर’ की तरह हैं। मतलब लोकतंत्र के महोत्सव में राजनीतिक दलों का ‘फेस्टिवल ऑफर।’ बाजारवाद का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। वोट दो और ये ऑफर (गारंटी) ले जाओ। जनता के वोट 24 कैरेट सोने की तरह हैं, लेकिन गारंटी कितनी पक्की हैं, यह वक्त बताएगा।”

”लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के संकल्प पत्र के 10 मुख्य बिंदुओं में शामिल थे- अयोध्या में राम मन्दिर, जम्मू-कश्मीर से धारा 35ए और 370 हटाना, छोटे किसानों के लिए पेंशन, छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन, राष्ट्र सुरक्षा पर वादा, एक साथ चुनाव कराने का संकल्प, प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान, आयुष्मान भारत योजना, समान नागरिक संहिता और ट्रांसजेंडर्स को समाज को मुख्य धारा में लाने का वादा।”

”भाजपा ने अयोध्या में राममन्दिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 35ए और 370 हटाने, आयुष्मान भारत योजना जैसे वादों को पूरा किया है लेकिन, ‘प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान’, ‘छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन’, ‘छोटे किसानों के लिए पेंशन’ किसानों की दो गुनी आय, प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार अभी भी दूर की कौड़ी साबित हो रहे हैं।”

”यहां यह कहना गलत न होगा कि दस साल के शासनकाल में भाजपा अपने ‘संकल्प पत्र’ को पूरा करने के लिए संकल्पित दिखी। कई एक वादों पर भाजपा ने गंभीरता से काम किया है। समान नागरिक संहिता की दिशा में भी पर्याप्त प्रगति हुई है। वादे के अनुरूप भाजपा के काम करने का उत्साह सहज ही देखा जा सकता है।”

”कांग्रेस भी विधानसभा चुनावों में जिन राज्यों में सत्ता में आई, वहां घोषणापत्र को अमली जामा पहनाने के लिए प्रयासरत दिखी। 2014 से कांग्रेस केंद्रीय सत्ता से दूर है, ऐसे में कहना मुश्किल है कि कांग्रेस अगर केंद्र की सत्ता में आती है, तो अपने घोषणापत्र को जमीन पर उतारने में सफल रहती, या उसके सिर्फ वादे ही रह जाते हैं।”

”अब देखना है कि 2024 लोक सभा चुनाव का ऊंट किस करवट बैठता है। कौन-सा गठबंधन केंद्र की सत्ता तक पहुंचता है, और अपने घोषणापत्र में किए गए दावे और वादों के अनुरूप जनता को सशक्त करने के लिए काम करता है। फिलहाल राजनीतिक सौदागर सपना बेचने में जुटे हुए हैं। गारंटी के जाल में कौन फंसता है और किस बहेलिए की किस्मत खुलेगी, इसका अंतिम निर्णय 4 जून को मतगणना के बाद ही होगा।”

”लोकसभा चुनाव 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने में तीसरी बार जनसभा को संबोधित करने बिहार पहुंचे। गया में पीएम मोदी ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।”

0

लोकसभा चुनाव 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महीने में तीसरी बार जनसभा को संबोधित करने बिहार पहुंचे। गया में पीएम मोदी ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।”

”पीएम मोदी ने गया के बाद पूर्णिया में भी रैली को संबोधित किया।”

”पीएम मोदी ने गया रैली में जनता को भरोसे दिलाते हुए कहा कि अगले पांच साल के लिए मोदी का ‘गारंटी कार्ड’ अपडेट हो गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलेगा, 70 साल से ऊपर वाले बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा, पीएम-किसान सम्मान निधि जारी रहेगी, ये सब मोदी की गारंटी है।”

‘मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी’

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अभी 2 दिन पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी पार्टी के संकल्प पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 सालों में सभी ने देखा है मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकल कर आप सबके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।”

”इंडिया गठबंधन पर पीएम मोदी का हमला”

”वहीं विपक्षी गठबंधन को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “घमंडिया गठबंधन के पास न कोई विजन है, न कोई विश्वास है। ये लोग जब वोट मांगने जाते हैं, तो भी नीतीश जी के कामों पर वोट मांगते हैं। ये लोग क्यों नीतीश जी और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट खाते हैं, वो पूरा बिहार जानता है।”

”बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD: मोदी”

”पीएम मोदी ने आगे कहा कि RJD ने भी इतने सालों तक राज किया है लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कि अपनी सरकारों ने क्या काम किए, उसकी चर्चा कर लें। बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा RJD है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसकरा नाम RJD है। RJD ने बिहार को केवल 2 ही चीजें दी हैं, जंगल राज और भ्रष्टाचार।”

”ये हमारे देश के संस्कार नहीं हैं: मोदी”

”पीएम मोदी यही नहीं रूके उन्होंने राम मंदिर को लेकर कहा कि, “जो लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वो आज राम मंदिर पर कैसी-कैसी भाषाएं बोल रहे हैं। एक समुदाय के तुष्टिकरण के लिए इन लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारे देश के संस्कार नहीं हैं, इस गठबंधन के एक नेता कांग्रेस के युवराज खुलेआम कहते हैं कि वे हिंदु धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे।”

”घमंडिया गठबंधन को राम मंदिर से भी परेशानी”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “बिहार के लोग जानते हैं ये चुनाव दल का नहीं, देश का चुनाव है। आज एक ओर देश की संस्कृति पर गर्व करने वाले हम लोग हैं और दूसरी ओर हमारी आस्था को नीचा दिखाने वाले लोग हैं। कल राम नवमी का पावन पर्व है। सूर्य की किरणें कल अयोध्या में रामलला के मस्तक का विशेष अभिषेक करेंगी। लेकिन, घमंडिया गठबंधन के लोगों को राम मंदिर से भी परेशानी है।”

”पूर्णिया रैली में क्या बोले पीएम मोदी?”

”गया में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी ने पूर्णिया में भी एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “आज NDA सरकार के लिए वंचित शोषित वर्ग हमारी पहली प्राथमिकता है। जिसको किसी ने नहीं पूछा आज हम उसको पूज रहे हैं। एक समय था जब केंद्र की सरकारें बिहार को पिछड़ा कह कर पीछा छुड़ा लेती थी। बिहार की सरकारें सीमांचल को पिछड़ा कहकर पलड़ा झाड़ लेती थी, लेकिन हमने सीमांचल और पूर्णिया के पूर्ण विकास को अपना मिशन बनाया है।”

”पीएम मोदी ने आगे कहा कि,”बिहार और पूर्णिया के पास सामर्थ्य की कभी कमी नहीं थी। हमारे बिहार का किसान भरपूर मक्का उत्पादन करता है। बिहार में जूट और मखाने की खेती भी खूब होती है। पिछले 10 सालों में हमने जूट के MSP को बढ़ाकर दोगुना किया है। बिहार का 20% मखाना अकेले पूर्णिया के किसान ही पैदा करते हैं। हमने आपके सामर्थ्य को प्रोत्साहन दिया, नतीजा हुआ कि आपने मखाने के बीजों के उत्पादन को दोगुना कर दिया। आज NDA सरकार मखाने को सुपर फूड के रूप में प्रमोट कर रही है।”

”पीएम मोदी ने कहा कि,”हमारी सरकार सीमांचल क्षेत्र में वंदे भारत और नमो भारत ट्रेनों के माध्यम से कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए काम करेगी। ‘आपके सपने ही मोदी का संकल्प है’..25 करोड़ लोग बाहर आए गरीबी के कारण जब हमने उनके लिए दिन-रात काम किया।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गढ़वाल सीट के अंर्तगत कोटद्वार में चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी की गारंटी और सीएम धामी के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।

0

”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गढ़वाल सीट के अंर्तगत कोटद्वार में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह मोदी की गारंटी और सीएम धामी के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की।”

”अमित शाह ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने आज तक 70 साल का हिसाब नहीं दिया लेकिन वे भाजपा कार्यकाल का पूरा हिसाब किताब लेकर आए हैं।”

”अमित शाह ने कहा कि 500 साल के बाद रामलला अपना जन्मदिन टेंट की जगह भव्य मंदिर में मनाने वाले हैं। सभी के लिए ये हर्ष और आनंद की बात है कि हमने अपने जीवन काल में राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा देखा है। अमित शाह ने कहा कि, 70 साल से कांग्रेस ने राम मंदिर का जो मुद्दा लटका रखा था, उस पर मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में फैसला भी आ गया, भूमि पूजन भी हुआ और प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।”

‘अमित शाह ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। अमित शाह ने सीएम धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तो पेट तो भरता ही नहीं है, जब भी सीएम धामी दिल्ली आते तो मुझे विकास कार्यों की एक पूरी लिस्ट देकर चले जाते हैं और कहते हैं कि उत्तराखंड को ये चाहिए।”

शाह ने कहा कि भारत में सबसे पहले यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाने का काम उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसी तर्ज पर पीएम मोदी ने पूरे देश में यूसीसी लाने के लिए संकल्प पत्र में बात की है। उन्होंने कहा कि, इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए जवानों से वादा किया था कि सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दिया जाएगा, लेकिन 40 सालों तक कांग्रेस ने इसे लटकाए रखा, लेकिन 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन का वादा पूरा किया।.शाह ने अपने भाषण में धारा 370 और सीएए का भी जिक्र किया।”

”अमित शाह ने कहा कि, इस बार कांग्रेस कह रही है कि यदि बीजेपी की 400 पार सीटें आ गई तो वो आरक्षण खत्म कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।.बीजेपी आरक्षण के पक्ष में है। पीएम मोदी खुद आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। उन्होंने अनिल बलूनी को जिताने की अपील की।”

”कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर इलेक्टोरल बॉन्ड पर सवाल”

0

”कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर इलेक्टोरल बॉन्ड पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के ताजा इंटरव्यू में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर दिए गए जवाब पर निशाना साधा है।”

”राहुल गांधी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड अगर पारदर्शिता लाने के लिए लाया गया था तो इममें नाम क्यों छुपाया गया था। राहुल ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी हफ्ता वसूली की योजना है।”

”राहुल ने कहा, ‘ये नरेंद्र मोदी का आइडिया था। वे कहते हैं कि राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए ऐसा किया गया था। अगर ये पारदर्शिता लाने के लिए किया गया तो इसमें नाम क्यों छुपे थे? जब सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डेटा सामने आना चाहिए, इसे कौन रोक रहा था? क्यों रोक रहा था?”

”राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी का काम असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना, अमीर उद्योगपतियों की रक्षा करना और उनके बैंक कर्जों को माफ करना है। वायनाड से मौजूदा सांसद ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी भारत में पांच-छह बड़े अमीर उद्योगपतियों की कठपुतली हैं।”

Lok Sabha Election : पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, जानें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा मतदान…

0

Lok Sabha Election : पहले चरण में 102 सीटों पर 19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, जानें किस राज्य की कितनी सीटों पर होगा मतदान…

लोकसभा चुनाव में महज तीन दिन का समय बचा है. देशभर की 102 लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होनी है.

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी. दूसरा चरण में 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई को, पांचवां 20 मई को, छठा 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

किन राज्यों में होगी वोटिंग?
पहले चरण में लोकसभा की 102 सीट पर वोटिंग होगी. उनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, जम्मू कश्मीर के उधमपुर, छत्तीसगढ़ की बस्तर, मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, और सिक्किम की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी. इसके अलावा पहले चरण में मेघालय की शिलोंग और तुरा सीट पर भी वोटिंग होगी. मणिपुर की 2 सीट पर भी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

बिहार की 4 सीट पर वोटिंग
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, असम की डिब्रूगढ़, जोरहाट, काजीरंगा, लखीमपुर और सोनितपुर सीट पर पहले चरण में मतदान होगा. इसके अलावा बिहार की औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.

मध्य प्रदेश की 6 सीट पर मतदान
पहले चरण में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट पर वोट डाले जाएंगे, जबकि महाराष्ट्र की चंद्रपुर, भंडारा – गोंदिया, गढ़चिरौली, चिमूर, रामटेक और नागपुर सीट पर वोटिंग होगी.

राजस्थान की गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके अलावा उत्तराखंड की टेहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट पर इस दिन वोट पडे़ंगे.

यूपी में भी होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल की कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भी पहले चरण में वोटिंग होगी. इसके साथ साथ त्रिपुरा वेस्ट और उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनोर, नगीना, मोरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में भी इसी दिन मतदान होगा.

तमिलनाडु काी 39 सीट पर वोटिंग
पहले चरण में तमिलनाडु की सभी सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नमलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं.

इन सीटों पर रहेगी नजर
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर सीट. असम की डिब्रूगढ़, सोनितपुर छत्तीसगढ़ की बस्तर, बिहार की जमुई, गया, जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट, मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा, तमिलनाडु की चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, कोयंबटूर, थूथुक्कुडी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, मणिपुर दो इनर और आउटर दोनों सीट, राजस्थान की बीकानेर और पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और अलीपुरद्वार सीट पर सबकी नजर रहेगी.

पहले चरण में अहम उम्मीदवार
पहले चरण में चिराग पासवान जमुई सीट से, नकुलनाथ छिंदवाड़ा से, के अन्नामलाई कोयंबटूर सीट से, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन चेन्नई दक्षिण से, कनिमोझी करुणानिधि थूथुक्कुडी सीट से जितिन प्रसाद पीलीभीत और निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार से मैदान में हैं.

Lok Sabha Elections 2024:  आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

0

Lok Sabha Elections 2024:  आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में प्रचार अभियार जोर शोर से जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी ने जिन नेताओं के नाम जारी किए हैं. उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है.

इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का नाम भी लिस्ट में शामिल है. सिसोदिया और जैन भी जेल में हैं.

गुजरात के लिए AAP के 40 स्टार प्रचारक

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम शामिल है. मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन के अलावा संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम शामिल है. इस लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का नाम भी शामिल है.

आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े नाम

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज का भी नाम शामिल है. इसके अलावा इस लिस्ट में राघव चड्डा, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, अमन अरोड़ा का भी नाम है. इसके साथ ही गुजरात चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में इसुदान गढ़वी, हेमंत खावा, सुधीर वाघानी, अल्पेश कथीरिया, राजूभाई सोलंकी, जगमालभाई वाला, कैलाश गढ़वी, डॉ. रमेश पटेल, प्रवीण राम, पंकज पटेल का नाम शामिल है.

बता दें कि गुजरात में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत आम आदमी पार्टी गुजरात की भरुच और भावनगर सीट पर चुनाव लड़ रही है. भरुच सीट से चैतर वसावा और भावनगर लोकसभा सीट पर उमेश भाई मकवाना को मैदान में उतारा गया है.

”छत्तीसगढ़ : महादेव सट्टा मामले मे नितिन की‌ जमानत खारिज”

0

”छत्तीसगढ़ : महादेव सट्टा मामले मे नितिन की‌ जमानत खारिज”

”छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा और कोयला घोटाला मामले को लेकर जेल में बंद आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर एक के बाद एक सुनवाई हो रही है। रायपुर की विशेष अदालत में महादेव सट्टा ऐप और मनी लांड्रिंग मामले को लेकर जेल में बंद आरोपी नितिन टिबरेवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई है।”

”याचिका पर सुनवाई करते हुए रायपुर की विशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह सुनवाई सोमवार को विशेष अदालत में हुई, जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अर्जी को नामंजूर कर दिया है।”

”छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले को लेकर आज राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई ।”

0

”छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले को लेकर आज राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई ।”

”पिछले 16 महीने से कोयला घोटाले मामले को लेकर सौम्या चौरसिया जेल में बंद है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया था। अब रायपुर की विशेष अदालत में 12 अप्रैल को याचिका दायर करते हुए सौम्या के वकील ने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत देने की मांग की है।”

”कोयला घोटाला मामले में आरोपी है सौम्या”

”छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने कथित कोयला घोटाले मामले को लेकर जांच कर रही थी। यह जांच 500 करोड रुपए अवैध उगाही को लेकर की जा रही थी। इसके बाद इस मामले में सौम्या चौरसिया समेत 9 से ज्यादा लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही वसूली के लिए नियम में बदलाव करने के भी आरोप लगे थे।”

”पूरे मामले में ED ने जो कहा है उसके अनुसार कांग्रेस नेता सूर्यकांत तिवारी पर सौम्या चौरसिया का प्रशासनिक तौर पर सपोर्ट करने का आरोप लगा है। ईडी ने इस पूरे मामले में सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल, आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था, इसके बाद कोर्ट ने इन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।”