Home Blog Page 1042

छत्तीसगढ़ :  ‘दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द कर दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से दोनों को राहत”

0

छत्तीसगढ़ :  ‘दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द कर दिया है। पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से दोनों को राहत”

”दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से दोनों को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) और FIR को देखने से पता चलता है कि कोई विधेय अपराध या अवैध गतिविधि नहीं हुई है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि इस मामले में जब कोई आपराधिक धनराशि नहीं है, तो मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं बनता।”

क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला? ”जांच एजेंसी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में शराब व्यापार में बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया था। साल 2019 से 2022 के बीच ये कथित घोटाला किया गया। ईडी के खुलासे के बाद कांग्रेस ने रमन सरकार को निशाने पर लिया था। जिसमें 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा काले धन की कमाई का आरोप लगाया गया।”

अनिल टुटेजा पर लगे थे आरोप ; ”दिल्ली की एक अदालत में आयकर विभाग ने 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने अपनी चार्जशीट में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को मनी लॉन्ड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया था। ईडी ने कहा था कि पूरा सिंडीकेट अनिल टुटेजा से जुड़ा था।”

”डी ने कहा था कि इस सिंडीकेट में राजनीतिक अधिकारियों के साथ राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी और निजी व्यक्ति शामिल हैं। अनिल टुटेजा उस वक्त वाणिज्य और उद्योग विभाग के तत्कालीन संयुक्त सचिव थे। ईडी ने इस मामले में कई और प्रशासनिक अधिकारियों को आरोपी बनाया था। इसी के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर भी आरोप लगे थे।”

डिस्टिलर्स से रिश्वतखोरी का आरोप : ”छत्तीसगढ़ सरकार पर शराब की खरीद और बिक्री के लिए बने राज्य निकाय यानी सीएसएमसीएल के जरिए शराब की खरीद को लेकर डिस्टिलर्स से रिश्वतखोरी का आरोप है। डिस्टिलर्स से कार्टेल बनाने और बाजार में हिस्सेदारी तय करने के लिए पैसे लिए गए। जानकारी के अनुसार, प्रति शराब के आधार पर रिश्वत लेने और देशी शराब को ऑफ-द-बुक बेचने के भी आरोप लगाए गए हैं।”

Chaitra Navratri 2024 : नवरात्रि का पर्व 9 से 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपो की पूजा और आरती की जाएगी।

0

Chaitra Navratri 2024 Durga Ji Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 9 से 17 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपो की पूजा और आरती की जाएगी।

हिंदू परंपरा के अनुसार बिना आरती किए कोई भी पूजा पूरी नहीं होती। आरती करने की एक विशेष विधि भी धर्म ग्रंथों में बताई गई है। जानें जय मां अम्बे गौरी… आरती करने की सही विधि…

मां दुर्गा की आरती (Devi Durga Ki Aarti)
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।
तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥1॥ जय अम्बे…
माँग सिंदुर विराजत टीको मृगमदको।
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको ॥2॥ जय अम्बे.…
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।
रक्त-पुष्प गल माला, कण्ठनपर साजै ॥3॥ जय अम्बे…
केहरी वाहन राजत, खड्ग खपर धारी।
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहरी ॥4॥ जय अम्बे…
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥5॥ जय अम्बे…
शुंभ निशुंभ विदारे, महिषासुर-धाती।
धूम्रविलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥6॥ जय अम्बे…
चण्ड मुण्ड संहारे, शोणितबीज हरे।
मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥7॥ जय अम्बे…
ब्रह्माणी, रूद्राणी तुम कमलारानी।
आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी ॥8॥ जय अम्बे…
चौसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरूँ।
बाजत ताल मृदंगा औ बाजत डमरू ॥9॥ जय अम्बे…
तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।
भक्तन की दुख हरता सुख सम्पति करता ॥10॥ जय अम्बे…
भुजा चार अति शोभित, वर मुद्रा धारी।
मनवाञ्छित फल पावत, सेवत नर-नारी ॥11॥ जय अम्बे…
कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।
(श्री) मालकेतु में राजत कोटिरतन ज्योती ॥12॥ जय अम्बे…
(श्री) अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।
कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पति पावै ॥13॥ जय अम्बे…

इस विधि से करें मां दुर्गा की आरती?
– ग्रंथों व पुराणों में देवी मां की आरती उतारने की खास विधि बताई गई है।
– विधि के अनुसार, देवी प्रतिमा की आरती 14 बार उतारनी चाहिए।
– सबसे पहले 4 बार चरणों पर से, 2 बार नाभि पर से, 1 बार मुख पर से और 7 बार पूरे शरीर पर से।
– इस प्रकार देवी की आरती करने से देवी की कृपा सभी पर बनी रहती है।

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विजय संकल्प महारैली जनसभा को संबोधित किया।

0

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विजय संकल्प महारैली जनसभा को संबोधित किया।

”पीएम मोदी जी की जनसभा ; ”पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं। आप देखिए बीते 10 साल में देश कहां से कहां आ गया है। देश ने कितना प्रगति किया है। आपने यहां सिर्फ भाजपा सरकार नहीं बनाई है। बल्कि विकसित भारत की आधारशिला रखी है। यहां के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई है। आज उसी विश्वास से देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि अनेक दशकों के बाद देश ने भाजपा की शील-मजबूत सरकार देखी है।”

”हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही गरीब का कल्याण, आजादी के दशकों बाद कांग्रेस की सरकारों ने नजर अंदाज किया। कांग्रेस ने कभी गरीब कि चिंता नहीं की. उनकी परेशानियों को नहीं समझा। आपने 2014 में गरीब के इस बेटे को देश की सेवा करने का अवसर दिया। कच्ची छत के नीचे रहने का तकलीफ क्या होती है मुझे पता है। जब घर में राशन नहीं होता मां पर क्या बीतती है मुझे पता है। जब दवा खरीदने के लिए पैसे नहीं होते बेबसी कितनी होती है मुझे पता है। इसलिए मैंने ठाना जब तक गरीब की हर चिंता को दूर नहीं करूंगा मैं चैन से नहीं बैठूंगा।”

”हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक एक करके ऐसी योजना बनाई। गरीब को उसका हक दिया। सरकार के प्रयासों का नतीजा है। 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। गरीबों के लिए भाजपा ने कैसा काम किया। इसका उदाहरण बस्तर है। यहां से मैंने आयुष आरोग्य मंदिर की शुरुआत की। यहां अनेकों को मंदिर खोले गए। गरीबों को स्वास्थ्य चिकित्सा का लाभ मिला। 5 लाख रुपये आयुषमान योजना गरीबों के काम आ रही है।”

”पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जनता को बताया।”

0

”पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल के बारे में विस्तार से जनता को बताया।”

”पीएम ने बताया कि कैसे जब देश में साल 2020 में कोरोना ने दस्तक दी तो देश के लोगों को ख्याल रखा।”

”मैंने गरीबों को मुफ्त वैक्सीन दी। गरीबों को मुफ्त राशन दिया। अगले पांच साल तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा। यह मोदी की गारंटी है।”

”पीएम ने जनजातियों में भी सबसे पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए पहली बार कोई योजना बनी है। 24 हजार करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना से छत्तीसगढ़ की अनेक जनजातियों के जीवन आसान होने वाला है।”

”हर आदिवासी परिवार का जीवन बेहतर बनाना, ये मोदी की गारंटी है। आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। जिस आदिवासी समाज का कांग्रेस ने हमेशा तिरस्कार किया, उसी आदिवासी समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है।”

”भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। भाजपा ने ही आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय, अलग बजट बनाया है। 500 साल बाद अयोध्या में श्री राम लला का भव्य मंदिर बना है। ये सपना पूरा हुआ, तो इसकी सबसे अधिक खुशी प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना बहुत स्वाभाविक है।”

”लोकसभा चुनाव 2024 ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दो राज्यों में चुनावी रैलियां”

0

”लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव के लिए अब ज्यादा दिन शेष नहीं है जिसे साथ ही पार्टियों ने भी रैलियां करना भी शुरू कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली है।”

”पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।”

”पीएम मोदी आज यानी सोमवार को दो राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। वहीं एक तरफ जहां आज पीएम मोदी भारत की संवेदनशील लोकसभा सीटों में से एक बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं दूसरी ओर वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भी रैली करेंगे।”

”पीएम मोदी सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी है। पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने रविवार को कहा कि, पीएम मोदी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भनपुरी के आमाबल में एक रैली को संबोधित करेंगे।”

”छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।”

”मिशन 45 को गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे।”

”इसके साथ ही बताया गया है कि पीएम मोदी की ये रैली आज शाम 5 बजे होगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।”

”विदर्भ क्षेत्र में स्थित इस सीट पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके साथ ही विदर्भ की चार अन्य लोकसभा सीटों- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर पर भी 19 अप्रैल को ही वोटिंग होने वाली है।”

”उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज महाराष्ट्र में तीन जगहों पर रैलियों को संबोधित करेंगे।”

”बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी के मुताबिक, जेपी नड्डा आज दोपहर यूपी के रामपुर और बिजनौर में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि शाम 4.30 बजे राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।”

Lok Sabha Elections 2024 ; कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राष्ट्रव्यापी जातिय जनगणना के अलावा सर्वेक्षण कराया जाएगा.

0

Lok Sabha Elections 2024 ; कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राष्ट्रव्यापी जातिय जनगणना के अलावा सर्वेक्षण कराया जाएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेयह भी कहा अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में लोगों के बीच धन के वितरण का पता लगाने के लिए एक वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण होगा.

राहुल ने कहा कि हम पहले यह निर्धारित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना ताकि कितने लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यकों से संबंधित हैं. इसके बाद, हम एक वित्तीय और संस्थागत सर्वे करेंगे. धन के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जबलपुर मेगा रोड शो, ”चुनावी शंखनाद” चुनावी शेड्यूल” मेगा चुनाव प्रचार अभियान…

0

”लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर फतह हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (7 अप्रैल) से मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं।”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जबलपुर में एक मेगा रोड शो करने वाले हैं। यह कटंगा चौराहा से शुरू होकर आदि शंकराचार्य चौराहे पर खत्म होगा। इस रोड शो को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 2000 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं। वहीं, 31 एसपीजी के जवान तो 60 से ज्यादा राजपत्रित अधिकारियों को पीएम की सुरक्षा में लगाया गया है। ”

”जबलपुर से चुनावी शंखनाद”

”प्रधानमंत्री मोदी राज्य में चुनाव अभियान का शंखनाद जबलपुर लोकसभा सीट से करने जा रहे हैं। इस सीट को महाकौशल का ‘एपीसेंटर’ भी कहा जाता है। वैसे तो साल 1996 से यह सीट बीजेपी के कब्जे में है लेकिन फिर भी पार्टी बड़ी जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबलपुर मेगा रोड शो चुनावी शेड्यूल”

  • पीएम मोदी शाम 5:50 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुचेंगे।
  • शाम 6:20 पर रोड शो शुरू होगा।
  • जबलपुर में लगभग 1 घंटे तक चलेगा मेगा रोड शो।
  • यह कटंगा चौराहा से शुरू होकर आदि शंकराचार्य चौराहे पर खत्म हो जाएगा।
  • रोड शो खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे डुमना एयरपोर्ट          रवाना होंगे।
  • डुमना एयरपोर्ट से वह विशेष विमान से 7:15 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
  • पीएम मोदी के रोड शो को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।
  • घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल और निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं।

आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी, भारत के कई राज्‍यों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना

0

”भीषण गर्मी से राहत की उम्‍मीद, कई राज्‍यों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार”

”उत्‍तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक के राज्‍य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे प्रदेशों में तापमान सामान्‍य से ऊपर पहुंच गया है.”

”देश के इन हिस्‍सों में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ है. मौसम के तल्‍ख तेवर को इसी से समझा जा सकता है कि आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद राज्‍य सरकारों की तरफ से आमलोगों के लिए एडवायजरी सार्वजनिक की गई. इसमें दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी गई है.”

”इन सबके बीच IMD की ओर से राहत पहुंचाने वाली बात भी कही गई है. मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्‍य के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जारी किया है.”

”मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्‍य हिस्‍सों के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विज्ञानियों ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि देश के इन हिस्‍सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है.”

”इससे बढ़ते तापमान से तप रहे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्‍तीसगढ़, विदर्भ, बिहार जैसे राज्‍यों को राहत मिलने की उम्‍मीद है. बंगाल से लेकर बिहार तक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. ऐसे में लू जैसी स्थिति बन चुकी है. बारिश और तेज हवा चलने से मौसम के मिजाज में नरमी आने की संभावना है.”

”7 दिन तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार”

”IMD के पूर्वानुमान की मानें तो पूर्वोत्‍तर भारत में अगल 7 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. सामान्‍य से तेज हवा चलने की संभावना के बीच बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं.”

”यह क्रम अगले सात दिनों तक जारी रह सकता है. छत्‍तीसगढ़ में 7 और 8 अप्रैल को अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. ओडिशा में 7 अप्रैल को कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं.”

”गर्मी से जूझ रहे विदर्भ में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है और 7 से 9 अप्रैल तक अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.”

”तप रहा दक्षिण भारत”

”दक्षिण भारत के अधिकांश प्रदेशों में तापमान सामान्‍य से ऊपर चल रहा है. ऐसे में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर 44.5 डिग्री तक पहुंच गया.”

”वहीं, तमिलनाडु और कर्नाटक में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. तेलंगाना में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को विशेष सवाधानी बरतने की सलाह दी गई है.”

पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन;

0

पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन;

हंगरी के बुडापेस्ट शहर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, भीड़ का यह जमावड़ा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान के प्रशासन के खिलाफ था।
शनिवार को विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सरकारी के पूर्व सहयोगी पीटर मग्यार ने किया।
अप्रभावी राजनीतिक विरोध से निराश रूढ़िवादी और उदार हंगेरियाई लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से पीटर मग्यार ने विशाल चौराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित किया।
ओर्बान से इस्तीफे की मांग, हम डरे हुए नहीं के लगे नारे

अपने संबोधन में पीटर मग्यार ने कहा कि कदम दर कदम हम अपनी मातृभूमि वापस ले रहे हैं। एक नया देश, एक संप्रभु, आधुनिक और यूरोपीय हंगरी का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ ने ‘ओर्बान इस्तीफा दो और हम डरे हुए नहीं है’ के जमकर नारे लगाएं। इस दौरान कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लिए हुए थे। फरवरी माह में मग्यार सरकार के करीबी बन गए और इस दौरान ओर्बान के प्रशासन के आंतरिक कामकाज के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की। जिसके बाद से वो ओर्बान प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मग्यार की रिकॉर्डिंग में सामने आए थे अहम खुलासे
जनवरी 2023 की अपने पूर्व पत्नी वर्गा से की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग को उन्होंने मार्च में पोस्ट की। जिसमें बताया कि कैसे ओर्बान के कैबिनेट प्रमुख एंटल रोगन के सहयोगियों ने न्याय मंत्रालय के पूर्व राज्य सचिव पाल वोल्नर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का कोशिश की। एक मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक, वर्गा कहती है कि उन्होंने अभियोजकों को सुझाव दिया कि क्या हटाया जाना चाहिए।

ओर्बान के राजनीतिक चुनौती बनकर उभरे पीटर मग्यार
वर्गा के साथ मग्यार के तलाक और कई राज्य फर्मों में उनकी नौकरियां छूट जाने के कारण हंगरी की सरकार ने उन्हें एक अवसरवादी के तौर पर प्रचारित किया। हालांकि, जून में यूरोपीय विधायी चुनावों से पहले मग्यार की बढ़ती लोकप्रियता ओर्बान के लिए एक राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है। गौरतलब है कि फरवरी माह में एक दुष्कर्म कांड भी सामने आया था, जिसमें प्रधानमंत्री के दो मुख्य राजनीतिक समर्थकों, वर्गा और पूर्व राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी…

0

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से इस बारे में संकेत दिया गया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी आगामी 26 अप्रैल के बाद अमेठी सीट से अपना नामांकन भरेंगे।

तब तक दूसरे चरण में वायनाड में मतदान हो चुका होगा, जहां से वह अभी पार्टी प्रत्याशी हैं। पार्टी का मानना है कि अब भी गांधी परिवार को इन परंपरागत सीटों पर अधिक प्रचार की आवश्यकता नहीं है। शायद इसी वजह से अब तक पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपने पत्ते खोलने से परहेज किया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर आगामी 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। आगामी 27 अप्रैल से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस वायनाड के मतदाताओं को मतदान से पहले यह संदेश नहीं देना चाहती है कि राहुल गांधी यह सीट छोड़ सकते हैं।

अथवा वायनाड के विकल्प के रूप में अमेठी सीट भी है। इसलिए अभी तक कांग्रेस ने रणनीति के तहत अमेठी से पार्टी प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन वह अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी ”कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इस चरण के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, सुखविंदर सिंह सुख्खू, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, राज बब्बर, पीएल पुनिया समेत 40 पार्टी के नेता शामिल हैं।”