Home Blog Page 1043

Lok Sabha Elections 2024 ; कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राष्ट्रव्यापी जातिय जनगणना के अलावा सर्वेक्षण कराया जाएगा.

0

Lok Sabha Elections 2024 ; कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के बाद हैदराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी सत्ता में आई तो राष्ट्रव्यापी जातिय जनगणना के अलावा सर्वेक्षण कराया जाएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेयह भी कहा अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में लोगों के बीच धन के वितरण का पता लगाने के लिए एक वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण होगा.

राहुल ने कहा कि हम पहले यह निर्धारित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना ताकि कितने लोग अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यकों से संबंधित हैं. इसके बाद, हम एक वित्तीय और संस्थागत सर्वे करेंगे. धन के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जबलपुर मेगा रोड शो, ”चुनावी शंखनाद” चुनावी शेड्यूल” मेगा चुनाव प्रचार अभियान…

0

”लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर फतह हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (7 अप्रैल) से मेगा चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं।”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जबलपुर में एक मेगा रोड शो करने वाले हैं। यह कटंगा चौराहा से शुरू होकर आदि शंकराचार्य चौराहे पर खत्म होगा। इस रोड शो को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 2000 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गए हैं। वहीं, 31 एसपीजी के जवान तो 60 से ज्यादा राजपत्रित अधिकारियों को पीएम की सुरक्षा में लगाया गया है। ”

”जबलपुर से चुनावी शंखनाद”

”प्रधानमंत्री मोदी राज्य में चुनाव अभियान का शंखनाद जबलपुर लोकसभा सीट से करने जा रहे हैं। इस सीट को महाकौशल का ‘एपीसेंटर’ भी कहा जाता है। वैसे तो साल 1996 से यह सीट बीजेपी के कब्जे में है लेकिन फिर भी पार्टी बड़ी जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।”

”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबलपुर मेगा रोड शो चुनावी शेड्यूल”

  • पीएम मोदी शाम 5:50 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुचेंगे।
  • शाम 6:20 पर रोड शो शुरू होगा।
  • जबलपुर में लगभग 1 घंटे तक चलेगा मेगा रोड शो।
  • यह कटंगा चौराहा से शुरू होकर आदि शंकराचार्य चौराहे पर खत्म हो जाएगा।
  • रोड शो खत्म करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे डुमना एयरपोर्ट          रवाना होंगे।
  • डुमना एयरपोर्ट से वह विशेष विमान से 7:15 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
  • पीएम मोदी के रोड शो को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।
  • घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल और निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं।

आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी, भारत के कई राज्‍यों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना

0

”भीषण गर्मी से राहत की उम्‍मीद, कई राज्‍यों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार”

”उत्‍तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक के राज्‍य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्‍तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे प्रदेशों में तापमान सामान्‍य से ऊपर पहुंच गया है.”

”देश के इन हिस्‍सों में लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ है. मौसम के तल्‍ख तेवर को इसी से समझा जा सकता है कि आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद राज्‍य सरकारों की तरफ से आमलोगों के लिए एडवायजरी सार्वजनिक की गई. इसमें दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी गई है.”

”इन सबके बीच IMD की ओर से राहत पहुंचाने वाली बात भी कही गई है. मौसम विभाग ने पूर्वी और मध्‍य के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान जारी किया है.”

”मौसम विभाग ने देश के पूर्वी और मध्‍य हिस्‍सों के साथ ही प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विज्ञानियों ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि देश के इन हिस्‍सों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है.”

”इससे बढ़ते तापमान से तप रहे ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्‍तीसगढ़, विदर्भ, बिहार जैसे राज्‍यों को राहत मिलने की उम्‍मीद है. बंगाल से लेकर बिहार तक में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. ऐसे में लू जैसी स्थिति बन चुकी है. बारिश और तेज हवा चलने से मौसम के मिजाज में नरमी आने की संभावना है.”

”7 दिन तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार”

”IMD के पूर्वानुमान की मानें तो पूर्वोत्‍तर भारत में अगल 7 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. सामान्‍य से तेज हवा चलने की संभावना के बीच बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं.”

”यह क्रम अगले सात दिनों तक जारी रह सकता है. छत्‍तीसगढ़ में 7 और 8 अप्रैल को अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. ओडिशा में 7 अप्रैल को कुछ स्‍थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं.”

”गर्मी से जूझ रहे विदर्भ में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है और 7 से 9 अप्रैल तक अलग-अलग स्‍थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.”

”तप रहा दक्षिण भारत”

”दक्षिण भारत के अधिकांश प्रदेशों में तापमान सामान्‍य से ऊपर चल रहा है. ऐसे में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. आंध्र प्रदेश के रायलसीमा इलाके में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर 44.5 डिग्री तक पहुंच गया.”

”वहीं, तमिलनाडु और कर्नाटक में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. तेलंगाना में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को विशेष सवाधानी बरतने की सलाह दी गई है.”

पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन;

0

पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन;

हंगरी के बुडापेस्ट शहर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, भीड़ का यह जमावड़ा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान के प्रशासन के खिलाफ था।
शनिवार को विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सरकारी के पूर्व सहयोगी पीटर मग्यार ने किया।
अप्रभावी राजनीतिक विरोध से निराश रूढ़िवादी और उदार हंगेरियाई लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से पीटर मग्यार ने विशाल चौराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित किया।
ओर्बान से इस्तीफे की मांग, हम डरे हुए नहीं के लगे नारे

अपने संबोधन में पीटर मग्यार ने कहा कि कदम दर कदम हम अपनी मातृभूमि वापस ले रहे हैं। एक नया देश, एक संप्रभु, आधुनिक और यूरोपीय हंगरी का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ ने ‘ओर्बान इस्तीफा दो और हम डरे हुए नहीं है’ के जमकर नारे लगाएं। इस दौरान कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लिए हुए थे। फरवरी माह में मग्यार सरकार के करीबी बन गए और इस दौरान ओर्बान के प्रशासन के आंतरिक कामकाज के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की। जिसके बाद से वो ओर्बान प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

मग्यार की रिकॉर्डिंग में सामने आए थे अहम खुलासे
जनवरी 2023 की अपने पूर्व पत्नी वर्गा से की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग को उन्होंने मार्च में पोस्ट की। जिसमें बताया कि कैसे ओर्बान के कैबिनेट प्रमुख एंटल रोगन के सहयोगियों ने न्याय मंत्रालय के पूर्व राज्य सचिव पाल वोल्नर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का कोशिश की। एक मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक, वर्गा कहती है कि उन्होंने अभियोजकों को सुझाव दिया कि क्या हटाया जाना चाहिए।

ओर्बान के राजनीतिक चुनौती बनकर उभरे पीटर मग्यार
वर्गा के साथ मग्यार के तलाक और कई राज्य फर्मों में उनकी नौकरियां छूट जाने के कारण हंगरी की सरकार ने उन्हें एक अवसरवादी के तौर पर प्रचारित किया। हालांकि, जून में यूरोपीय विधायी चुनावों से पहले मग्यार की बढ़ती लोकप्रियता ओर्बान के लिए एक राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है। गौरतलब है कि फरवरी माह में एक दुष्कर्म कांड भी सामने आया था, जिसमें प्रधानमंत्री के दो मुख्य राजनीतिक समर्थकों, वर्गा और पूर्व राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था।

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी…

0

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अमेठी से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। शनिवार को पार्टी की ओर से इस बारे में संकेत दिया गया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी आगामी 26 अप्रैल के बाद अमेठी सीट से अपना नामांकन भरेंगे।

तब तक दूसरे चरण में वायनाड में मतदान हो चुका होगा, जहां से वह अभी पार्टी प्रत्याशी हैं। पार्टी का मानना है कि अब भी गांधी परिवार को इन परंपरागत सीटों पर अधिक प्रचार की आवश्यकता नहीं है। शायद इसी वजह से अब तक पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपने पत्ते खोलने से परहेज किया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर आगामी 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। आगामी 27 अप्रैल से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस वायनाड के मतदाताओं को मतदान से पहले यह संदेश नहीं देना चाहती है कि राहुल गांधी यह सीट छोड़ सकते हैं।

अथवा वायनाड के विकल्प के रूप में अमेठी सीट भी है। इसलिए अभी तक कांग्रेस ने रणनीति के तहत अमेठी से पार्टी प्रत्याशी घोषणा नहीं की है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे थे। लेकिन वह अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी ”कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

इस चरण के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आराधना मिश्रा मोना, सलमान खुर्शीद, सुखविंदर सिंह सुख्खू, अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी, सचिन पायलट, निर्मल खत्री, राज बब्बर, पीएल पुनिया समेत 40 पार्टी के नेता शामिल हैं।”

आम आदमी पार्टी के सामूहिक उपवास के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आतिशी, गोपाल राय, शैली ओबरॉय समेत अन्य कई नेता मौजूद हैं।

0

”आम आदमी पार्टी के सामूहिक उपवास के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर आतिशी, गोपाल राय, शैली ओबरॉय समेत अन्य कई नेता मौजूद हैं।”

”दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘आज, दिल्ली और देशभर में तानाशाही के खिलाफ आप का उपवास है। सीएम केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में 25 राज्यों में लोग उपवास कर रहे हैं। अपने मुख्यमंत्री के समर्थन में, आप भी इसमें जरूर शामिल हो।”
”गोपाल राय ने बताया कि विदेश में अमेरिका के बोस्टन में हार्वर्ड स्क्वॉयर, लॉस एजेंलिस के हॉलीवुड साइन, सेन फ्रांसिस्को के लेक एलिजाबेथ, वॉशिंगटन डीसी के इंडियन एंबेंसी, टैक्सस के डलास में महात्मा गांधी मेमोरियल प्लाजा, न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर, कनाडा के टोरंटो में ब्राम्पटन सिटी हॉल, वैनकुवर के हॉलैंड पार्क डाउनटाउन, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में फेडरेशन स्क्वायर, इंग्लैंड के लंदन में पार्लियामेंट स्क्वायर, जर्मनी के बर्लिन में ब्रैनडनबर्ग गेट और नॉर्वे के ओस्लो में नॉर्वेजियन पार्लियामेंट में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम होगा।”

”गोपाल राय ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून में जैन धर्मशाला प्रिंस चौक, उत्तर प्रदेश में लखनऊ के विधायक पुरम, महाराष्ट्र के मुंबई में गांधी स्थल, राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पार्क, बिहार के पटना में गांधी मैदान, झारखंड के रांची में बापू वाटिका ऐतिहासिक मुरादाबादी मैदान, तेलंगाना के हैदराबाद में इंदिरा पार्क, केरल के त्रिवेंद्रम में जीपीओ जंक्शन, तमिलनाडु के चेन्नई में रुकमणी लक्ष्मीपति सलाई, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गांधी स्टेच्यू, ओडिशा के भुवनेश्वर में धरना प्लेस, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रानी रश्मोनी दौरमोटाला, मध्य प्रदेश के भोपाल में रोशनपुरा चौहरा, जम्मू में हरि सिंह पार्क, कश्मीर में मारुति ड्राइविंग इंस्टीट्यूट, गुजरात के अहमदाबाद में स्टेट ऑफिस, पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां, कर्नाटक के बेंगलुरु में अंदर फ्रीडम पार्क, गोवा के आजाद मैदान और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सदाचार स्थल अर्जुन चौक समेत अन्य जगहों पर सामूहिक उपवास का कार्यक्रम होगा।”

”आप नेता गोपाल राय ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई प्रधानमंत्री की रैली का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मोदी बोल रहे थे कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाना चाहता है और वह भ्रष्टाचार को मिटाना चाहते हैं, लेकिन पूरा देश देख रहा है कि उन्होंने अजीत पवार, अशोक चौव्हाण, छगन भुजबल पर खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, अब वह उन लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोगों में आक्रोश है। राय ने कहा कि इस गिरफ्तारी के खिलाफ अब एक जनआंदोलन बनेगा।”

”शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि षड्यंत्र और एजेंसियों का दुरुपयोग कर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद हर दिन बीतने के साथ अब केंद्र सरकार के षड्यंत्र का पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि साफ दिख रहा है कि लोगों के फर्जी बयानों के आधार पर मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल में डाला है। ऐसे लोगों के साथ भाजपा और एनडीए का चंदा और टिकट का रिश्ता बन गया है।”

”सामूहिक उपवास कार्यक्रम की शुरुआत जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां से होगी। इसमें आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जुटेंगे। इसी तरह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत देश के 25 राज्यों की राजधानी, जिला व ब्लॉक मुख्यालय, गांव व कस्बों में लोग उपवास कर केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा विदेश में यूएस के न्यूयार्क, बोस्टन, लॉस एंजिल्स, वाशिंगटन डीसी, कनाडा में टोरंटो, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, यूके में लंदन समेत अन्य जगहों पर उपवास होगा।”

”मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज सामूहिक उपवास कर रही है। यह सामूहिक उपवास का कार्यक्रम देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होगा। शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं।”

 

इस साल भारत में होने वाले चुनाव में चीन सरकार के समर्थित साइबर ग्रुप इस साल होने वाले अहम चुनावों को निशाना बनाएंगे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर ‘माइक्रोसॉफ्ट’ की चेतावनी…

0

भारत में 19 अप्रैल से लोकतंत्र के महापर्व यानी चुनाव का आगाज हो जाएगा। 1 जून 2024 को आखिरी चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे।

”लेकिन सरकार को इस साल भारत में होने वाले चुनाव को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से प्रभावित करने को लेकर एक चेतावनी दी गई है। तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग पोस्ट में प्रमुख हैकिंग प्रयासों के बारे में चेतावनी दी है। अमेरिकी कंपनी ने कहा कि चीन सरकार के समर्थित साइबर ग्रुप इस साल होने वाले अहम चुनावों को निशाना बनाएंगे और इसमें उत्तर कोरिया की भी भूमिका हो सकती है।”

चीन को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने चेताया

”माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि इस साल दुनिया भर में विशेष रूप से भारत, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले प्रमुख चुनावों के साथ हमारा आकलन है कि चीन अपने हितों को लाभ पहुंचाने के लिए एआई-जनित सामग्री का निर्माण और विस्तार करेगा।”

”कंपनी का उल्लेख है कि हैकर्स के लिए एआई पसंद का एक प्रमुख हथियार बन गया है, जो आसानी से वीडियो को मॉर्फ कर सकते हैं और प्रसिद्ध हस्तियों की आवाज बदल सकते हैं और उन्हें बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से साझा कर सकते हैं जो इसे वायरल होने और लाखों लोगों तक पहुंचने में मदद करता है।”

”चीन का कुछ समय से अमेरिका और भारत सरकार के साथ टकराव चल रहा है, जिसमें 2020 से चीन और अमेरिका के बीच व्यापार प्रतिबंध भी शामिल है। माइक्रोसॉफ्ट का खतरा विश्लेषण केंद्र नियमित रूप से अपने निष्कर्ष साझा करता है और नवीनतम घटनाक्रम निश्चित रूप से सत्तारूढ़ सरकार और उसके कानून को बताएंगे।”

सरकारों को बाधित करने के लिए एआई का यूज

”माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि इस साल अमेरिका, भारत और दक्षिण कोरिया में होने वाले चुनावों को चीनी और कुछ हद तक उत्तर कोरियाई साइबर हमलावर निशाना बनाने के लिए काम करेंगे।”

”चीन मतदाताओं को सबसे अधिक विभाजित करने वाली बात जानने के लिए फेक सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग कर रहा है और संभवतः अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे को अपने पक्ष में प्रभावित कर सकता है।”

”माइक्रोसॉफ्ट द्वारा चुनावों को बाधित करने के चीन के प्रयासों को दर्शाने वाले कुछ उदाहरणों में अगस्त 2023 माउ जंगल की आग शामिल है, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह अमेरिकी सरकार द्वारा सैन्य-ग्रेड मौसम हथियार के परीक्षण का हिस्सा था, जो जानबूझकर क्षेत्र में जंगल की आग का कारण बना।”

ताइवान चुनाव में पहली बार प्रयोग

”जनवरी 2024 में ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों को अस्थिर करने के लिए एआई सामग्री का भी उपयोग किया गया। यह किसी विदेशी चुनाव को सरकार समर्थित AI-जनरेटेड कंटेट से प्रभावित करने की पहली कोशिश थी। मीम्स, वीडियो और ऑडियो को बढ़ाने में चीन का बढ़ता प्रयोग संभवतः जारी रहेगा।”

”कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए 13 अप्रैल को बस्तर आएंगे, इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अगले दो दिनों में छ.ग. आएंगे।”

0

”कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर आएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी है।”

”उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अगले दो दिनों में छ.ग. आएंगे।”

”कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर दीपक बैज ने कहा कि हमारी न्याय गारंटी इस देश में नई किरण, नई उम्मीद लेकर आ रही है। इसलिए बीजेपी के बयानों से साफ की उनके नेता हमारी न्याय योजना से डर रही है।”

”कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राहुल गांधी का भी नाम शामिल है। दीपक बैज ने बताया कि बहुत जल्द ही राहुल गांधी बस्तर के दौरे पर आएंगे। वह 13 अप्रैल को बस्तर आएंगे। वहीं, सचिन पायलट भी एक दो दिनों में आ जाएंगे।”

”इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, फिर चाहे वो महंगाई हो, बेरोजगारी हो या फिर कालाबाजारी हो। अब भाजपा के पास जनता के लिए कोई मुद्दा नहीं है, तो अब भगवान राम का मुद्दा लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।”

”भाजपा देश की जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन अब देश की जनता ने भाजपा का असली चेहरा देख लिया है। इसलिए इसका लोकसभा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

”छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला जारी है। प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनाव को लेकर खींचतान जारी है।”

”दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का काम कर रहे हैं। वहीं इस बीच दोनों पार्टियों के बड़े नेता और स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनावी सभाओं को भी संबोधित करने आ रहे हैं।”

”लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पहली बड़ी रैली, ‘इस रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए”

0

”लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपनी पहली बड़ी रैली ”इस रैली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हुए.”

”पार्टी के इन नेताओं समेत अन्य नेताओं कांग्रेस के घोषणा-पत्र को लेकर बड़े दावे किए और बीजेपी पर आरोपों के साथ घोषणा-पत्र में शामिल प्रमुख बिन्दुओं पर अपनी बात रखी.”

रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि अन्याय का अंधकार बढ़ा है. हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे.”

”उन्होंने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कोई भी देश से बड़ा नहीं हो सकता. विपक्ष के नेताओं को डराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहादुर और मेहनती नेता तथा कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला करेंगे.”

”पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एनडीए सरकार पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा… ”सरकार प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन क्या वह पूरा हुआ”

”उन्होंने महंगाई और काले धन की वापसी पर सवाल उठाए. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई… ”खड़गे ने कहा आज हम 25 गांरटी दे रहे हैं. ये गांरटियां जीवन को सुगम करने वाली हैं. ये लड़ाई सिर्फ न्याय की नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र और देश के संविधान को बचाने की है.” उन्होंने पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर संविधान को बदलने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आपको लड़ना पड़ेगा.”

”प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में देश के हालात को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए… ”उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीम बड़े उद्योगपतियों के लिए बनाई जाती हैं. हमने हमारे अपने न्याय पत्र में युवा, नारी, किसान और श्रमिकों पर फोकस किया है. आज देश के दो मुख्यमंत्री जेल में डाले हुए हैं. पूरे विपक्ष पर हमला किया जा रहा है. क्योंकि हम जनता की आवाज उठा रहे हैं”

”पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सरकारी डॉक्यूमेंट की तरह कांग्रेस की गारंटी है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलकर सत्ता में आई. केंद्र में भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए. इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए. सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे.”

”छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव कवर्धा दौरा रद्द हो गया है…” ”कांग्रेस का दावा… ”उनका यहां ना आना इस बात के संकेत है कि बीजेपी बुरी तरह से हार रही है. ”

0

”छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव कवर्धा दौरा रद्द हो गया है.”

”कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी को पता है कि वह छत्तीसगढ़ में हारने वाली है इसलिए अमित शाह का दौरा रद्द किया गया है.”

”कांग्रेस ने कहा, ”आज अमित शाह जी का दौरा रद्द होना…  उनका यहां ना आना इस बात के संकेत है कि बीजेपी राजनांदगांव बुरी तरह से हार रही है. ”

”बीजेपी इस समय राजनांदगांव सीट हो या अन्य सीटों पर, छत्तीसगढ़ से बीजेपी हारने जा रही है यही वजह है कि गृह मंत्री को अपना दौरा रद्द करना पड़ा.”

”कांग्रेस और बीजेपी में पोस्टर वॉर चल रहा है और अब बीजेपी ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया है… ”बीजेपी को जनता के पास जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. महंगाई बेरोजागारी या कालाधन और विकास को लेकर वह जनता के बीच नहीं जा पा रही है. इसलिए भगवान राम के नाम का सहारा लेकर बीजेपी जनता के बीच जा रही है.”

”इस वक्त छत्तीसगढ़ की जनता पूरी तरह से मन बना चुकी है कि कांग्रेस पार्टी को समर्थन और आशीर्वाद दे रही है. इसलिए बीजेपी आस्था के नाम पर जनता से खिलवाड़ कर रही है.”

”बीजेपी ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कही थी. इस पर कांग्रेस ने ”इसका चुनाव पर कोई असर नहीं होगा. चुनाव पर महंगाई, बेरोजगारी, युवा और किसान बड़ा मुद्दा हैं. कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता के बीच जा रही है. इन मुद्दों का बड़ा अशर जनता पर पड़ रहा है.”