Home Blog Page 1052

YouTube Removes Over 2 Million ; ”YouTube ने अपने कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन के चलते बड़ी कार्रवाई…

0

YouTube Removes Over 2 Million ”YouTube ने अपने कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन के चलते बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अक्टूबर और दिसंबर 2023 के बीच भारत में गूगल ने 2.25 करोड़ से ज्यादा वीडियो को अपने प्लेटफार्म से रिमूव कर दिया है।”

”वीडियो हटाने की लिस्ट में भारत, अमेरिका और रूस जैसे देशों से भी आगे है। यूट्यूब के आंकड़ों के अनुसार, 1,243,871 वीडियो टेकडाउन के साथ सिंगापुर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर और जबकि अमेरिका से कंपनी ने 788,354 वीडियो डिलीट किए हैं जिसके बाद US तीसरे स्थान पर है।”

”वहीं इस लिस्ट में 770,157 वीडियो टेकडाउन के बाद इंडोनेशिया चौथे स्थान पर है। जबकि रूस में वीडियो टेकडाउन की संख्या 516,629 है, वैश्विक स्तर पर, इस अवधि (Q4 2023) के दौरान YouTube ने अपने कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन करने के कारण 9 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा वीडियो हटा दिए हैं। इनमें 96 प्रतिशत से ज्यादा वीडियो इंसानों द्वारा नहीं बल्कि AI या किसी सॉफ्टवेयर द्वारा बनाए गए थे।”

इस वजह से डिलीट किए गए वीडियो वीडियो को हार्मफुल और Hazardous Materials, चाइल्ड सेफ्टी , वायलेंट और ग्राफ़िक कंटेंट, Nudity और सेक्सुअल कंटेंट, गलत सूचना जैसे पैरामीटर्स पर कम्युनिटी गाइडलाइन्स के उल्लंघन करने के लिए वीडियो को डिलीट किया गया है।

30 देशों की लिस्ट में भारत टॉप पर लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि अक्टूबर और दिसंबर 2023 के बीच, YouTube के कम्युनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने के लिए भारत में 2.25 मिलियन से अधिक वीडियो हटा दिए गए थे। वीडियो हटाने के मामले में 30 देशों की लिस्ट में भारत टॉप पर है। यही नहीं कंपनी ने वीडियो प्लेटफॉर्म ने 2 करोड़ से अधिक यूट्यूब चैनल को भी बैन किया है।

गूगल ने इस कार्रवाई पर क्या कहा? रिपोर्ट में बताया गया है कि जब किसी चैनल को बैन किया जाता है, तो उसके सभी वीडियो हटा दिए जाते हैं। इस टाइम पीरियड के दौरान चैनल लेवल पर हटाए गए ऐसे वीडियो की कुल संख्या 95,534,236 थी। वहीं गूगल का इस कार्रवाई पर कहना है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहा है।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत सभी मतदाताओं का फोटो के साथ पहचान पत्र जारी, पहचान पत्र न होने पर इन 12 डॉक्यूमेंट के साथ दे सकते हैं वोट…

0

”पहचान पत्र न होने पर इन 12 डॉक्यूमेंट के साथ दे सकते हैं वोट, निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी”

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है, ऐसे में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है, प्रदेश का निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को भी तेज कर रहा है।

वैसे भी आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। वहीं इसी बीच भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत सभी मतदाताओं का फोटो के साथ पहचान पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं प्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा भी इन 12 ऑप्शन के जरिए वोट डाल सकते हैं।

12 डॉक्यूमेंट के साथ भी डाल सकते है वोट ”मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी मतदाताओं का फोटो के साथ पहचान पत्र जारी कर दिया गया है। इसके बाद भी अगर किसी मतदाता को अपना फोटो पहचान पत्र नहीं मिल पाता है, तो वह भारत निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार 12 ऑप्शनल डॉक्यूमेंट के साथ भी वोट डाल सकता है।”

नियम के मुताबिक पहचान पत्र न होने पर मतदाता अपनी पहचान को साबित करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो के साथ वाले पेंशन डॉक्यूमेंट, मनरेगा जॉब कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, बैंक या डाकघरों द्वारा जारी हुए फोटो के साथ वाला पासबुक, NPR के तहत RGI द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड समेत केंद्र/ राज्य सरकार/ लोक उपक्रम/ पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के एमप्लोई सर्विस आईडी कार्ड, सांसदों/ विधायकों/ विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र को दिखा तक भी वोट दे सकते हैं।

पहले चरण का चुनाव ”लोकसभा चुनाव के संबंध में राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं। राज्य में पहले चरण के चुनाव बस्तर लोकसभा सीट पर होंगे। अब तक बस्तर लोकसभा सीट से कुल 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया हैं।”

”Rang Panchami 2024 : रंग पंचमी का पर्व, जानें रंग पंचमी पर्व की शुभ तिथि और मुहूर्त”धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी पर्व का महत्व…

0

”Rang Panchami 2024 : होली के कितने दिनों बाद मनाया जाता है रंग पंचमी का पर्व, जानें शुभ तिथि और महत्व”

Rang Panchami 2024 : वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन ही रंग पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। रंग पंचमी का त्योहार होली के ठीक 5 दिन बाद ही मनाया जाता है।

इस साल रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा। बता दें कि रंग पंचमी का त्योहार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर भारत के कुछ हिस्से में मनाया जाता है। यहां रंग पंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि रंग पंचमी की शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व क्या है।

रंग पंचमी पर्व की शुभ तिथि और मुहूर्त : ”ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर होगी और समाप्ति अगले दिन यानी 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, रंग पंचमी का त्योहार 30 मार्च दिन शनिवार को मनाया जाएगा।”

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ”रंग पंचमी तिथि के दिन लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे को रंग पंचमी की बधाई भी देते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन राधा रानी और श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है और उन्हें अबीर-गुलाल भी लगाते हैं। साथ ही लोग इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की शोभायात्रा भी निकालते हैं।”

रंग पंचमी पर्व का महत्व ”धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी का पर्व सभी देवी-देवताओं के लिए माना गया है। माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति रंगों का इस्तेमाल करता है उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।”

”Google Pay और Paytm की होगी छुट्टी! WhatsApp पर आ रहा है Payment का नया अपडेट”

0

”Google Pay और Paytm की होगी छुट्टी! WhatsApp पर आ रहा है Payment का नया अपडेट”

व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। ये इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अब कई लोगों की पहली पसंद बन गया है। मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप पर कई जबरदस्त फीचर्स को रोल आउट किया है।

ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए कंपनी लगातार काम कर रही है। अब, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए इंटरनेशनल पेमेंट्स को आसान बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट ला रहा है।

UPI की मदद से होगा संभव ”हाल ही में Assemble Debug नाम के एक टिपस्टर ने इस नए अपडेट का खुलासा किया है। व्हाट्सएप इन दिनों एक नया फीचर रोल आउट करने की तैयारी कर रहा है जो भारत में यूजर्स को ऐप के जरिए से इंटरनेशनल पेमेंट्स करने की सुविधा देगा। यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की मदद से संभव होगा जो पहले से ही ऐप पर मौजूद है।”

विदेश में भेज सकेंगे पैसा ”टिपस्टर के मुताबिक, इस नई सुविधा को इंटरनेशनल पेमेंट्स कहा जाएगा और इसका यूज करके भारतीय बैंक अकाउंट होल्डर्स विदेश में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। हालांकि, आप केवल उन देश में ही इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे जहां बैंकों द्वारा अंतरराष्ट्रीय UPI सर्विस को एक्सेप्ट किया गया है।”

मैन्युअल ऑन-ऑफ करने की मिलेगी सुविधा ”लीक्स में सामने आए एक स्क्रीनशॉट से यह भी पता चलता है कि यूजर्स को इंटरनेशनल पेमेंट्स को सेटिंग में जाकर मैन्युअल तरह से ऑन करना होगा। साथ ही यूजर्स को टाइम पीरियड सेलेक्ट करने की भी सुविधा मिलेगी कि कब तक वह इंटरनेशनल पेमेंट्स को ऑन रखना चाहते हैं।”

कई UPI प्लेयर्स की करेगा छुट्टी! ”भारत में UPI प्लेयर्स, जैसे Google Pay, Paytm और PhonePe पहले से ही इसी तरह की सर्विस ऑफर कर रहे हैं। वहीं अगर अब व्हाट्सएप भी ऐसी सुविधा पेश करता है तो कहीं न कहीं ये अन्य UPI प्लेयर्स को कड़ी टक्कर देगा। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसके बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।”

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी इस लिस्ट में कुल 5 प्रत्याशियों की घोषणा…

0

”कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 4 प्रत्याशी उतारे, जानें किसे कहां से मिला टिकट”

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 5 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इनमें 4 उम्मीदवार छत्तीसगढ़ से और एक तमिलनाडु से है. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह को टिकट दिया है.

  • उनका मुकाबला बीजेपी के चिंतामणि महाराज से होगा.
  • रायगढ़ लोकसभा सीट से डॉ. मेनका देवी सिंह को प्रत्याशी बनाया है.
  • उनके सामने बीजेपी के राधेश्याम राठिया मैदान में हैं.
  • बिलासपुर सीट से देवेंद्र सिंह यादव को बीजेपी के तोखन साहू के सामने उतारा      गया है.
  • कांकेर सीट से बिरेश ठाकुर को चुनावी समर में उतारा है. उनका मुकाबला          बीजेपी के भोजराग नाग से होगा.
  • तमिलनाडु की मयिलादुथुराई सीट से आर. सुधा को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी. इसमें राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा की थी.

कांग्रेस में शामिल हुए बीजेपी पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल को कोटा से उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला से होगा.

रामचन्द्र चौधरी को अजमेर से, पूर्व विधायक सुदर्शन रावत को राजसमंद से और दामोदर गुर्जर को भीलवाड़ा से टिकट दिया गया है.

इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने जयपुर लोकसभा सीट से घोषित उम्मीदवार सुनील शर्मा को हटाकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा है.

कांग्रेस राजस्थान में 22 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है.

कांग्रेस ने सीकर सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी- माकपा और नागौर सीट आरएलपी के लिए छोड़ी हैं. राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों परर दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे.

Cyber crime: रायगढ़ जिले में सेंट्रल जीएसटी अफसर के साथ 10 लाख की ठगी

0

Cyber crime: व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर लगाया चूना, सेंट्रल जीएसटी अफसर से 10 लाख की ठगी ”रायगढ़ जिले में सेंट्रल जीएसटी अफसर के साथ ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने अफसर को 10 लाख रुपये की चपत लगा दी. ठगी की वारदात ट्रेन टिकट कैंसलेशन के नाम पर हुई. जालसाज व्हाट्सएप लिंक भेजकर 10 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया”…

”सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल को बताया भ्रष्टाचार, कांकेर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा…

0

”सीएम विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल को बताया भ्रष्टाचार का सरगना, कहा- कांग्रेस का पूरा सफाया करना है”

”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।…

उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि इससे लिए इससे बड़े शर्म की बात और क्या हो सकती है कि जो पांच साल मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल उन पर महादेव एप से 508 करोड़ का प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा है।

विष्णुदेव साय ने बघेल को भ्रष्टाचार का सरगना बताया और कहा कि पांच साल के शासन में भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को लूटा और यहाँ की जनता से धोखा किया। अपने 36 में से एक भी वादे को ठीक से पूरा नहीं किया।

विष्णुदेव साय ने दुर्ग कोंदल की जनता से डबल इंजन सरकार बनाने के लिए दिल्ली में एक बार मोदी सरकार को लाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाइये, बीजेपी प्रत्याशी भोजराज नाग को जिताइये और दिल्ली भेजकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइये।

कांकेर लोकसभा की जनता ने पिछली बार भी भारतीय जनता पार्टी का सांसद चुना था, इस बार भी भाजपा का सांसद बनाइये और कांग्रेस को सबक सिखाना है। मोदी जी को छत्तीसगढ़ की पूरी 11 की 11 सीटें देना है।

”विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों से हम 5500 रूपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदेंगे और 15 दिनों तक ख़रीदेंगे।…

”पूर्व में भाजपा सरकार द्वारा संचालित चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। कांकेर क्षेत्र के तेज गति के विकास के लिए हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है।…

”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित AAP के इन 14 नेताओं पर अब तक हुई कार्रवाई, देखें पूरी लिस्ट”…

0

”अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित AAP के इन 14 नेताओं पर अब तक हुई कार्रवाई, देखें पूरी लिस्ट”…

म आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का जेल और बेल से पुराना नाता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे बड़े नेता भी आज शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में सलाखों के पीछे हैं।

इनके अलावा, अब तक एक दर्जन से ज्यादा ‘आप’ नेताओं पर अलग-अलग मामलों में कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। इनमें से कुछ नेता फिलहाल बेल पर बाहर हैं।

‘आप’ के इन नेताओं पर कसा कानूनी शिकंजा

अरविंद केजरीवाल : मुख्यमंत्री केजरीवाल पर कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। 21 मार्च 2024 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल रिमांड पर हैं।

मनीष सिसोदिया : आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी 2013 को सीबीआई ने गिरफ्तार किया गया था। 9 मार्च को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें अपनी गिरफ्त में लिया था। वह न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

सत्येंद्र जैन : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में हैं।

संजय सिंह : आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 5 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से वह जेल में हैं।

अमानतुल्लाह खान : ‘आप’ विधायक पर वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितता का आरोप है। इन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है।

अखिलेश पति त्रिपाठी : राउज एवेन्यू कोर्ट ने ‘आप’ विधायक को साल 2020 में एक लॉ स्टूडेंट को पीटने का दोषी करार दिया था।

संजीव झा : दिल्ली की एक अदालत ने आप’ विधायक संजीव झा और अखिलेश पति त्रिपाठी को पुलिस पर हमले का दोषी पाया।

सोमनाथ भारती : ‘आप’ विधायक सोमनाथ भारती एम्स के सुरक्षाकर्मी से मारपीट मामले में 24 मार्च 2021 को दोषी ठहराए गए। वह बेल पर हैं।

जितेंद्र कुमार तोमर : ‘आप’ सरकार के पूर्व मंत्री फर्जी डिग्री मामले में 9 साल पहले जेल जा चुके हैं। उन पर वकालत की फर्जी डिग्री बनवाने का आरोप है।

प्रकाश जारवाल : देवली से ‘आप’ विधायक प्रकाश जारवाल को एक डॉक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दोषी करार दिया गया था।

आसिम अहमद खान : वर्ष 2018 में तत्कालीन मंत्री आसिम अहमद खान पर बिल्डर से रुपये लेने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।

संदीप कुमार : तत्कालीन मंत्री पर बलात्कार का आरोप लगा था। उन्हें जेल जाना पड़ा था। वह पार्टी से बर्खास्त हैं।

नरेश बालियान : पूर्व वॉलंटियर से मारपीट करने मामले में ‘आप’ विधायक को 15 अक्टूबर 2016 को गिरफ्तार किया गया था।

गुलाब सिंह : ‘आप’ विधायक को 2016 में जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपपत्र दायर किया जा चुका है।

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

0

आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

होलिका दहन का त्योहार आज सभी के लिए एक खुशी और उल्लास का त्योहार है, यहां जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि समेत हर जरूरी जानकारी…

0

”होलिका दहन आज, भूलकर भी ना करें ये काम! यहां जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि समेत हर जरूरी जानकारी”’

स साल होलिका दहन 24 मार्च यानी आज होगा. अगले दिन यानी (25 मार्च) चैत्र प्रतिपदा के दिन रंग वाली होली खेली जाएगी. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह त्योहार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है.

इस दिन लोग होलिका की पूजा करते हैं और लकड़ी और घास का ढेर लगाकर उसे जलाते हैं.

होलिका दहन के अवसर पर आज भद्रा का भी साया है. इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. इस लेख में हम होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, विधि और अन्य डिटेल्स जानेंगे.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

24 मार्च को भद्रा का साया सुबह 9 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:54 मिनट से लेकर 25 मार्च को दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगी. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11.13 बजे से रात 12.27 बजे तक रहेगा.

होलिका दहन की तैयारी ऐसे करे

पूजा सामग्री

  • लोटा जल
  • गोबर के उपलों से बनी माला
  • रोली
  • अक्षत
  • अगरबत्ती
  • फल
  • फूल
  • मिठाई
  • कलावा
  • बताशा
  • गुलाल पाउडर
  • नारियल
  • हल्दी की गांठ
  • मूंग दाल
  • साबुत अनाज

होलिका दहन में डाले ये सामग्री

  • सूखी लकड़ियां या झाड़
  • गेंहू की बालियां
  • गोबर के उपले
  • काले तिल

होलिका दहन पर क्या ना करें

  • आम, वट और पीपल की लकड़ी न जलाएं. इन तीनों पेड़ों की नई कोपलें फाल्गुन में ही निकलती हैं, इसलिए इनकी लकड़ियां नहीं जलाई जाती हैं.
  • मांसाहार या तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • झगड़ा, विवाद, क्रोध, झूठ या किसी का अपमान करने से बचें.

होलिका दहन की विधि

  1. सूर्योदय से पहले उठें और स्नानादि के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें.
  2. शाम के वक्त होलिका दहन के स्थान पर पूजा के लिए जाएं.
  3. पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें.
  4. होलिका को उपले से बनी माला अर्पित करें.
  5. रोली, अक्षत, फल, फूल, माला, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, रंग, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं.
  6. होलिका पर कलावा बांधते हुए 5 या 7 बार परिक्रमा करें.
  7. होलिका माई को जल अर्पित करें और सुख-संपन्नता की प्रार्थना करें.
  8. शाम को होलिका दहन के समय अग्नि में जौ या अक्षत अर्पित करें.
  9. नई फसल को अग्नि में चढ़ाएं और भूनें.
  10. भुने हुए अनाज को प्रसाद के रूप में बांटें.

होली पर इन 3 मंत्रों का करें जाप

  • होलिका के लिए मंत्र – ‘ॐ होलिकायै नम:’
  • परमभक्त प्रह्लाद के लिए मंत्र – ‘ॐ प्रह्लादाय नम:’
  • भगवान नरसिंह के लिए मंत्र – ‘ॐ नृसिंहाय न’

होलिका दहन के दौरान सावधानियां

  • बच्चों को ध्यान से रखें.
  • ढेर के पास आग बुझाने का यंत्र रखें.
  • ढेर को जलाने के बाद पानी डालकर बुझा दें.

होलिका दहन का महत्व

  • बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक
  • लोगों को बुराई से दूर रहने और अच्छाई का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित करता है
  • खुशी और उल्लास का त्योहार

होलिका दहन के बाद

  • रंगों की होली खेलें
  • परिवार और दोस्तों के साथ मिठाई और व्यंजन का आनंद लें
  • खुशियां मनाएं

क्यों की जाती है होलिका की पूजा

पौराणिक कथा के अनुसार राक्षस हिरण्यकश्यप और कयाधु का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था. यही वजह है कि हिरण्यकश्यप अपने पुत्र को मारना चाहता था. हिरण्यकश्यप नहीं चाहता था कि प्रह्लाद भगवान विष्णु की पूजा करे.

राक्षस हिरण्यकश्यप की बहन होलिका एक देवी थी, जो ऋषि के श्राप के कारण राक्षसी बन गई थी. एक दिन, उसने अपनी बहन होलिका की मदद से अपने बेटे को मारने की योजना बनाई. होलिका के पास एक दिव्य शॉल थी. होलिका को यह शॉल ब्रह्मा जी ने अग्नि से बचाने के लिए उपहार में दिया था. होलिका ने प्रह्लाद को लालच दिया कि वो प्रचंड अलाव में उसके साथ बैठे लेकिन भगवान विष्णु की कृपा के कारण, दिव्य शाल ने होलिका के बजाय प्रह्लाद की रक्षा की. होलिका जलकर राख हो गई और प्रह्लाद अग्नि से बाहर निकल आया. इसलिए इस त्योहार को होलिका दहन के नाम से जाना जाता है.

भतीजे प्रहलाद के साथ आग में बैठने के बाद होलिका की मृत्यु हो गई और आग में जलने के कारण वह शुद्ध भी हो गई. यही कारण है कि होलिका के राक्षसी होने के बावजूद होलिका दहन के दिन एक देवी के रूप में पूजा-अर्चना की जाती है.

होलिका दहन का त्योहार सभी के लिए एक खुशी और उल्लास का त्योहार है. यह त्योहार हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है.