Home Blog Page 1064

मध्य प्रदेश : ”बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी की मौजदूगी में भाजपा उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए”

0

भोपाल : BJP ने अपने 100 लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार कर ली है। देर रात तक बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी की मौजदूगी में भाजपा उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए।

सूत्रों की मानें तो एक – दो के भीतर पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट भोपाल की चर्चा जोरों पर है। इस बार भोपाल से शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारने का प्लान है।

विधानसभा चुनाव के दौरान शिवराज ने हाईकमान का मोह लिया मन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की कमान न सौंपी हो, लेकिन चुनाव और कार्यकाल के दौरान उनके किए कार्यों को लेकर हाईकमान खासा प्रभावित थी। यही वजह है कि शिवराज सिंह चौहान को लोकसभा भेजने की तैयारी है और इस बार मध्य प्रदेश की सबसे खास और अहम सीट भोपाल से उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है।

;फरवरी 2024 में GST में 12.5% का उछाल, 1.68 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन”

0

;फरवरी 2024 में GST में 12.5% का उछाल, 1.68 लाख करोड़ रुपये का कलेक्शन”

जीएसटी के आंकड़े सामने आ गए हैं। फरवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संदेशखालि में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला…

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संदेशखालि में महिलाओं पर अत्याचार को लेकर पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस मुद्दे पर पूरा देश गुस्से में है।

मोदी ने संदेशखालि की घटनाओं पर चुप्पी साधने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की भी आलोचना की।

उन्होंने हुगली जिले के आरामबाग में एक रैली में कहा, “उपलब्धियों के बीच आज बंगाल की स्थिति पर पूरे देश की नजर है। मां, माटी और मानुष का ढोल पीटने वाली तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखालि की बहनों के साथ जो किया, उसे देखकर पूरा देश दुखी और गुस्से में है।

संदेशखालि की बहनों के साथ टीएमसी ने जो किया, वह शर्म की बात है।” टीएमसी सरकार पर हर क्षेत्र में भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

“ ‘इंडी’ गठबंधन के नेताओं के लिए, संदेशखालि में टीएमसी द्वारा प्रताड़ित लोगों के साथ खड़े होने के बजाय भ्रष्ट और तुष्टीकरण की राजनीति का समर्थन करना सर्वोपरि है।” उन्होंने कहा, “टीएमसी को भरोसा है कि उसे अल्पसंख्यकों का समर्थन हासिल है, लेकिन मुस्लिम भी टीएमसी के गुंडा राज के खिलाफ मतदान करेंगे।

” सुंदरबन के मुहाने पर स्थित संदेशखालि क्षेत्र टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके साथियों के खिलाफ यौन शोषण और भूमि हड़पने के आरोपों के कारण एक महीने से अधिक समय से हंगामे और प्रदर्शनों से जूझ रहा है। पुलिस ने 55 दिनों से फरार चल रहे शेख को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था।

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को 39,125 करोड़ रुपए के पांच सैन्य खरीद सौदों पर हस्ताक्षर किये।

0

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को 39,125 करोड़ रुपए के पांच सैन्य खरीद सौदों पर हस्ताक्षर किये।

मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से एक समझौता हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ किया गया है, जिसके तहत मिग-29 विमान के लिए हवाई इंजन की खरीद की जाएगी।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दो समझौते लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड के साथ किये गये हैं, जिसके तहत ‘क्लोज-इन वेपन सिस्टम’ (सीआईडब्ल्यूएस) और उच्च क्षमता वाले रडार की खरीद की जाएगी।

मंत्रालय के मुताबिक, ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए दो सौदे ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ किये गये हैं। मंत्रालय ने बताया, ”ये समझौते स्वदेशी क्षमता को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा बचाएंगे, साथ ही भविष्य में विदेशी उपकरण निर्माताओं पर निर्भरता कम करने में मदद करेंगे।”

”सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड और सिल्वर”

0

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 350 रुपये उछलकर 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबार में कीमती धातु 62,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी भी 400 रुपये बढ़कर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले बंद में यह 74,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “विदेशी बाजार में तेजी का संकेत लेते हुए दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 350 रुपये बढ़कर 63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं।” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,045 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 11 अमेरिकी डॉलर अधिक है।

गांधी ने कहा, व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मूल्य सूचकांक डेटा जारी होने के बाद, जिसने अमेरिका में मुद्रास्फीति में कमी के संकेत दिए और इस साल के अंत में फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ा दीं। उन्होंने कहा कि डेटा जारी होने के बाद पीली धातु की कीमतें चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। चांदी भी बढ़कर 22.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले बंद में यह 22.50 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

निवेशक वैश्विक अमेरिकी विनिर्माण पीएमआई (जनवरी) और आईएसएम विनिर्माण (फरवरी) सहित प्रमुख मैक्रो डेटा जारी होने की भी प्रतीक्षा करेंगे, जो फेड की मौद्रिक नीति दर के दृष्टिकोण और सोने की कीमतों के लिए आगे की दिशा की उम्मीदों को आकार देगा, प्रवीण सिंह, बीएनपी परिबास द्वारा शेयरखान में एसोसिएट वीपी, फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज ने कहा।

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, निवेशकों ने कमाए 4.29 लाख करोड़

0

जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आने के अगले दिन शेयर बाजार ने शुक्रवार को नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया। बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा का उछाल देखा गया और ये 73,745.35 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी में भी 350 अंक से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई और ये 22,338.75 अंक पर बंद हुआ। बाजार की इस तेजी से बीएसई पर सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ गया और निवेशकों की दौलत 4.29 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई।

एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 फरवरी को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्कीट कैप 3,87,95,690.23 करोड़ रुपए था। आज यानी 1 मार्च को यह उछलकर 3,92,25,029.98 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 4,29,339.75 करोड़ रुपए बढ़ी है।

शेयर बाजार को ऊंचाई पर ले जाने वाले 4 फैक्टर

  • अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट उम्मीद से बेहतर रही है।      ये बीती 6 तिमाहियों में आर्थिक वृद्धि की सबसे ऊंची दर है। देश में कंस्ट्रक्शन      और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भी लगभग डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है।
  • भारतीय शेयर बाजार में तेजी की एक और वजह वैश्विक संकेतों में सुधार होना      है। अमेरिका का वॉल स्ट्रीट स्टॉक मार्केट गुरुवार रात को ग्रीन जोन में बंद          हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक दोनों ने रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ है।            इसके अलावा चीन का शंघाई मार्केट भी 300 अंक तक चढ़ा है जबकि              हांगकांग के हैंग शेंग इंडेक्स ने भी उछाल लगाया है।
  • अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी होने के बाद इसके कंट्रोल में आने के            संकेत दिख रहे हैं। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व के जून की बैठक में                नीतिगत ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद बढ़ गई है। ऐसे होने से            मार्केट में कैश फ्लो बढ़ने की उम्मीद है।
  • भारत में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की भरपूर लिवाली जारी      है। इसका फायदा शेयर बाजार को लगातार मिल रहा है। पिछले सत्र के              कारोबार में ही एफआईआई ने 3568 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं जबकि        बिकवाली महज 230 करोड़ रुपए की हुई है। ये मार्केट के पॉजिटिव जोन में        रहने का बड़ा संकेत है।
  • इस बार शनिवार के दिन भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग होनी है। उस दिन                डिजास्टर रिकवरी साइट के कामकाज की समीक्षा के लिए 2 सेशन में              कारोबार होगा।

छत्तीसगढ़ : ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई…

0

छत्तीसगढ़ : रायपुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। एक ही दिन में 700 से ज्यादा वाहनों का चलान काटा गया है। इसके साथ ही 25 वाहनों को जब्त किया गया है।

रायपुर शहर से गुजरने वाले रिंग रोड नंबर एक और दो में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बिना हेलमट दो पहिया वाहन चलाने वाले 284, बिना सीट बेल्ट चार पहिया चलाने वाले 156 वाहन चालक, नो पार्किंग में खड़ी 9 ऑटो और 3 ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने जब्त की 25 बाइक : इसी क्रम में शहर के अंदर प्रमुख मार्गों और चौक चौराहों में नो पार्किंग में वहां खड़ी कर सवारी उतरने चढ़ने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ भी विशेष अभियान करवाई चलाया गया, जिसमें 75 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, ब्लैक फिल्म, मॉडिफाई सायलेंसर आदि पर 50 से अधिक कार्रवाई किया गया। दिनभर में 25 वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया, जिनकी गाड़ी जब्त कर ली गई है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर प्रत्येक मामले में दस हजार का जुर्माना होगा। इसी प्रकार कुल 700 से ज्यादा वाहनों का चालान काटा गया है।

यातायात पुलिस ने की अपील : यातायात पुलिस वाहन चालकों से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में यातायात पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें, यातायात नियमों एवं संकेत का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Railway unions threatened to strike : रेलवे यूनियनों ने दी हड़ताल की धमकी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग”

0

Railway unions threatened to strike : ज्वाइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (JFROPS) के तहत एकजुट हुईं रेलवे कर्मचारियों व श्रमिकों की कई यूनियनों ने धमकी दी है कि अगर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे एक मई से देशभर में सभी ट्रेन सेवाओं का संचालन बंद कर देंगी।

विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की है कि हम 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर रेल मंत्रालय को एक नोटिस देंगे।जेएफआरओपीएस के संयोजक शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, सरकार ‘नई पेंशन योजना’ के स्थान पर ‘परिभाषित गारंटीकृत पुरानी पेंशन योजना’ की बहाली की हमारी मांग के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध नहीं है। अब सीधी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

रेल मंत्रालय को देंगे नोटिस : ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव मिश्रा ने कहा, जेएफआरओपीएस के तहत विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की है कि हम 19 मार्च को आधिकारिक तौर पर रेल मंत्रालय को एक नोटिस देंगे, जिसमें मंत्रालय को 1 मई, 2024 यानी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और सभी ट्रेन सेवाओं का संचालन रोकने के बारे में सूचित किया जाएगा।

मिश्रा के मुताबिक, जेएफआरओपीएस में शामिल अन्य सरकारी कर्मचारियों की कई यूनियन भी रेलवे कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर जाएंगी।

Commercial gas cylinder : मार्च के पहले दिन महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम?

0

Commercial gas cylinder : मार्च माह के पहले दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर महंगा कर दिया। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ाए गए हैं। कमर्शिअल सिंलेडर अब 1795 रुपए में मिलेगा।

हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।IOCL की वेबसाइट पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। मुंबई में कमर्शिअल गैस सिलेंडर की कीमत 1749 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 1911 रुपए हो गए।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का चाबुक फिर चला। एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। पिछले 1 महीने में कमर्शियल सिलेंडर पूरे ’40 रुपए’ महंगा हुआ है। जमकर पड़ रही महंगाई की मार, मौज में है मोदी सरकार।

उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के नए दामों की घोषणा करती है। तेल पर लगने वाले टैक्स और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में लगने वाले खर्च की वजह से हर जगह इसके दाम अलग अलग हो सकते हैं।

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नए रेट जारी…

0
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से हल्की तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) गुरुवार सुबह 6 बजे 82.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में नई दिल्ली में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।आंध्रप्रदेश, असम, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं जबकि हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक और तेलंगाना में ईंधन की कीमतें घटी हैं। आइए जानते हैं अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट क्या हैं।

प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।