Home Blog Page 1076

छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में कांग्रेस संगठन की ओर से विशाल आमसभा का आयोजन किया गया

0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों छत्तीसगढ़ से गुजर रही है. यह यात्रा मंगलवार (13 फरवरी) को सरगुजा जिले के अंबिकापुर पहुंच चुकी है.

सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में कांग्रेस संगठन की ओर से विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है. यहां राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा “मैं यहां पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल जी के साथ मिलकर ये देखने आया हूं कि किस ढंग से हर राज्य में यात्रा को रिस्पांसिबिलिटी मिल रहा है, लोग कितने दिल से इस यात्रा को चाहते हैं और अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए लोग तैयार है. छत्तीसगढ़ के लोग पहले भी कांग्रेस से जुड़े थे आज भी जुड़े है. राहुल की यात्रा न्याय के पांच लक्ष्यों पर केन्द्रित है युवा न्याय, कमलासन, न्यायालय, भागीदारी न्याय इसके लिए वो सारे देश में पैदल चल रहे है, लोगों से मिल रहे है. बस से जा रहे हैं, हर दिक्कत को झेलते हुए. फिर भी लोगों से मिलने के लिए बहुत आतुर है. किसी भी हालत में किसी भी कीमत पर महाराष्ट्र तक अपने संदेश को लेकर आखिरी तक चलना चाहते है.”

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा “हम तो कांग्रेस की गारंटी बोलते हैं ये लोग मोदी की गारंटी बोलते है. अपने लिए जो काम करता है वो तानाशाह होता है हिटलर होता है. इन लोगों ने गारंटी दी थी कि दो करोड़ नौकरी देने की, तो ये सच है या झूठ है. पुरानी गारंटी पूरा किए नहीं, नई गारंटी बोल रहे है. 15-15 लाख रुपये देंगे तो दिया, ये झूठ है कि सच है. जो आदमी 2014-19 में झूठ बोला वो फिर झूठ बोल रहा है. मेरी कोई सुनता नहीं है. मैंने छत्तीसगढ़ में पहले भी कहा था कि मोदी के वादे बोगस हैं झूठे है. फिर लोग भरोसा किए, अब लोग तकलीफ़ में है. मोदी हर जगह तोड़फोड़ की राजनीति कर रहे हैं”

खरगे ने सरगुजा के उदयपुर इलाके में हसदेव अरण्य में खुले कोल खदानों को लेकर कहा कि “झूठे वादे की बस्तियां लेकर हम क्या करेंगे, हमें हमारी जमीन दे दो हम आसमान लेकर क्या करेंगे. चंद्रयान से हम क्या करेंगे, हमें हमारी जमीन, जंगल वापस करो हम यही चाहते हैं. सत्ता में भाजपा आने के बाद सबसे पहले हसदेव के 15 हज़ार हरे भरे पेड़ काटने का परमिशन दी थी. आप देखिए बीजेपी और हममें क्या फर्क था. 72 हज़ार करोड़ हमारी सरकार ने माफ़ कर दिया.

कांग्रेस ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है” कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला…

0

कांग्रेस ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।

‘ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “आज किसान दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। उन्हें रोका जा रहा है। उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। वे क्या कह रहे हैं? वे सिर्फ अपनी मेहनत का फल मांग रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, ”बीजेपी सरकार ने एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की लेकिन वे एमएस स्वामीनाथन की कही बात को लागू करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि किसानों को वाकई एमएसपी का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बीजेपी सरकार ऐसा नहीं कर रही है, जब भारत सरकार सत्ता में आएगी, तो हम भारत के किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला (कानून) देंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में जो उल्लेख किया गया है, हम उसे पूरा करेंगे।”

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को किसानों के आंदोलन का समर्थन किया और आरोप लगाया कि सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए वादे तोड़ दिए और अब उनकी आवाज पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीले और बंदूक़ें… सबका है इंतज़ाम, तानाशाह मोदी सरकार ने किसानों की आवाज़ पर जो लगानी है लगाम ! ” उन्होंने कहा, “याद है ना “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” कहकर किया था बदनाम और 750 किसानों की ली थी जान। ” खरगे ने आरोप लगाया, “10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं — 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी, स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक़ लागत और 50 प्रतिशत एमएसपी लागू करना और एमएसपी को क़ानूनी दर्जा।” उन्होंने कहा, “हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है। न डरेंगे, न झुकेंगे !”

USA Visas Categories: आप भी अपने सपनों के देश अमेरिका जाना चाहते हैं तो वीजा का आवेदन करते समय कुछ बातों का खास ध्‍यान…

0

USA Visas Categories: आप भी अपने सपनों के देश अमेरिका जाना चाहते हैं तो वीजा का आवेदन करते समय कुछ बातों का खास ध्‍यान रखिएगा. कहीं ऐसा न हो, महज एक छोटी सी गलती की वजह से आपका वीजा आवेदन रद्द कर दिया जाए.

दरअसल, कई बार ऐसा देखा गया है कि आवेदन के समय गलत कैटेगरी चुनने की वजह से वीजा आवेदन रद्द कर दिया जाता है. और, वीजा रद्द होने के साथ वर्षों से आपके दिल और दिमाग में पल रहे सपनों पर पानी फिर जाता है.

आपके साथ इस तरह की कोई अनहोनी न हो, इसलिए आज आपको बताते हैं कि अमेरिका वीजा की क‍ितनी कैटेगरी है. आप जिस मकसद के साथ अमेरिका जाना चाहते हैं, उस मकसद के लिए कौन सी कैटेगरी सही है. उक्‍त कैटेगरी में आवेदन के साथ आपको कितने डॉलर बतौर वीजा फीस जमा करनी होगी. साथ ही, किस कैटैगरी के वीजा में आपको कितने दिनों तक अमेरिका में रहने की इजाजत मिलेगी. इसके अलावा, जानते हैं वीजा आवेदन के दौरान किन बातों पर ध्‍यान रखना होगा.

यात्रा का उद्देश्‍य, वीजा कैटेगरी और फीस

बिजनेस / टूरिस्‍ट वीजा (Visa Type: B)
यदि आप बिजनेस और टूरिज्‍म के उद्देश्‍य से अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको वीजा टाइप ‘बी’ होगा. टाइप बी वीजा की भी दो कैटेगरी हैं, जिसमें बी-1 टाइप अस्‍थायी रूप से बिजनेस के लिए अमेरिका आने वाले भारतीयों के लिए है. वहीं टूरिज्‍म के उद्देश्‍य से अमेरिका जाने वाले लोगों को बी-2 कैटेगरी में आवेदन करना होता है. यदि आप बिजनेस के साथ अमेरिका में घूमना भी चाहते हैं तो आपको बी-1 और बी-2 कॉम्बिनेशन के लिए आवेदन करना होगा.
वीजा फीस : $185 USD (करीब 15,500 रुपए)

वर्क वीजा (Visa Type: H, L, O, P, Q) यदि आप निश्चित समयावधि के लिए वर्क वीजा आवेदन करना चाहते हैं तो आपका वीजा टाइप H, L, O, P, Q होगा. इस टाइप के वीजा पाने वाले आवेदकों को स्‍थायी या अनिश्चितकाल के लिए अमेरिका में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाती है. इस टाइप में आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए नियोक्‍ता (Employer) को यूएस सिटिजनशिप एण्‍ड इमीग्रेशन सर्विस (USCIS) विभाग में पेटिशन दाखिल करनी होगी है. पेटिशन अप्रूव होने के बाद ही आप इस कैटैगरी में आवेदन कर सकते हैं.
वीजा फीस : $205 USD (करीब 17,000 रुपए)

: भारी पड़ा इंडिगो की फ्लाइट से उदयपुर का सफर, एयरलाइन ने किया कुछ ऐसा, शादी में सबके सामने होना पड़ गया शर्मिंदा

स्‍टूडेंट वीजा (Visa Type: F, M)यदि आप शिक्षा के उद्देश्‍य से अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको ‘एफ’ या ‘एम’ टाइप वीजा आवेदन करना होगा. यदि आप किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, निजी विद्यालय या अनुमोदित अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम में अकादमिक अध्ययन के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको एफ-1 वीजा के लिए आवेदन करना होगा. वहीं, यदि आप किसी अमेरिकी संस्थान में गैर-शैक्षणिक या व्यावसायिक अध्ययन या प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको एम-1 वीजा के लिए आवेदन करना होगा.
वीजा फीस : $185 USD (करीब 15,500 रुपए)

एक्‍सचेंज विजिटर वीजा (Visa Type: J)
एक्‍चेंज विजिटर प्रोग्राम के तहत अमेरिका आने वाले आवेदकों को टाइप जे के तहत वीजा अप्‍लाई करना होता है.
वीजा फीस : $185 USD (करीब 15,500 रुपए)

ट्रांजिट / क्रू मेंबर वीजा (Visa Type: C, D)
यदि आप ऐसे किसी देश की यात्रा कर रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको अमेरिका से होकर गुजरना होगा. ऐसी स्थिति में आपको ट्रांजिट वीजा की जरूरत होगा. ट्रांजिट वीजा के लिए आपको टाइप ‘सी’ वीजा के लिए आवेदन करना होगा. वहीं, यदि आप कामर्शियल सी वैसेल या इंटरनेशनल एयरलाइंस के क्रू मेंबर हैं, तो आपको टाइम ‘डी’ वीजा के लिए आवेदन करना होगा.
वीजा फीस : $185 USD (करीब 15,500 रुपए)

रिलीजियस वर्कर वीजा (Visa Type: R)
यदि आप किसी धार्मिक संस्‍थान में अस्‍थायी तौर पर कार्य करने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको टाइप ‘आर-1’ के तहत वीजा अप्‍लाई करना करना होगा.
वीजा फीस : $205 USD (करीब 17,000 रुपए)

डोमेस्टिक इंप्लाई वीजा (Visa Type: B-1)
यदि आप बतौर घरेलू सहायक के तौर पर काम करने के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको ‘बी-1’ कैटेगरी के तहत वीजा आवेदन करना होगा.
वीजा फीस : $185 USD (करीब 15,500 रुपए)

जर्नलिस्‍ट वीजा (Visa Type: I)
यदि आप पत्रकार हैं और आवश्यक सूचनात्मक या शैक्षिक मीडिया गतिविधियों के लिए अमेरिका जाना चाहते हैं तो आपको टाइप आई के तहत वीजा अप्‍लाई करना होगा.
वीजा फीस : $185 USD (करीब 15,500 रुपए)

छत्तीसगढ़ :मौसम विभाग का कहना है” कि कई जिलों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होगी और ओले गिरेंगे…

0

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश होगी और ओले गिरेंगे. इसके अलावा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

विभाग ने बताया कि प्रदेश में नमी युक्त और शुष्क हवा अलग-अलग दिशाओं से आ रही है. इस वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आने वाले कुछ दिनों में मौसम इसी तरह का रहने वाला है. इधर, 12 फरवरी को रायपुर सहित कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई. हालांकि, कुछ देर की बारिश की बाद फिर धूप निकल आई.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि द्रोणिका की वजह से कन्वर्जन का क्षेत्र बना हुआ है. शुष्क और नमी युक्त हवाएं अलग-अलग दिशाओं से प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं. इसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है. कई जगह ओले भी गिर सकते हैं. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इसमें रायपुर और बस्तर संभाग के जिले शामिल हैं. वहीं, बिलासपुर संभाग के जिलों कबीरधाम, राजनांदगांव, बिलासपुर, सरगुजा संभाग के कोरिया, सूरजपुर, सहित दोनों संभाग के अन्य जिलों में तेज आंधी बारिश व ओले गिरने की संभावना है.

सुबह हुई बारिश, फिर निकली चटक धूप
दूसरी ओर, प्रदेश में 12 फरवरी की सुबह मौसम का मिजाज बदल गया. राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छा गए. कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. कुछ देर बारिश के बाद फिर चटक धूप निकल आई. मौसम विभाग ने कहा कि यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हो रहा है. 11 फरवरी को भी कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे थे. सरगुजा संभाग और भाटापारा में गरज और चमक के साथ ओले गिरे थे. इस ओलावृष्टि और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है.

प्रदेश में बढ़ गई ठंड
इस बारिश से प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. दुर्ग में भी 12 फरवरी को सुबह जबरदस्त बारिश हुई. पेंड्रा में भी मौसम का मिजाज बदला. यहां भी गरज-चमक के साथ 11 फरवरी की रात तेज बारिश हुई. 12 फरवरी की सुबह पूरा इलाका कोहरे से ढंका रहा. यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका जताई थी.

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर BJP नेता का बड़ा बयान

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा”… इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहें.

न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी की जननी है. यहां व्यक्ति और परिवार पर आधारित राजनीति चलती है. राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का फोटो गायब कर दिया गया था. इनके सर्वोच्च नेता प्रदेश में पधार रहे हैं. 5 साल की करनी पर भी प्रकाश डालना चाहिए. कुछ लोग जेल में हैं, कुछ लोग बेल में हैं और कुछ लोग इंतजार में हैं.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के CAA मामले दिए बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि किसी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. जो अपनी बपौती मान कर चल रहे थे जनता ने निपटा दिया. लोकतंत्र का पूरा ख्याल रखा जाएगा. उनको बताने में क्या तकलीफ है, क्या विदेशी है?.

रायपुर क्लस्टर की होगी बैठक

रायपुर क्लस्टर की बैठक को लेकर क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा आगामी चुनाव के लिए तैयार है. सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोले गए हैं. विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यालय का गठन करना है. निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की तैयारी है. 400 पार का हमारा मूल उद्देश्य है. 11 की 11 सीटें जीतने कार्यकर्ता मैदान में है.

क्या आप भी ले रहे हैं हाई प्रोटीन डाइट? जान लें इसके नुकसान

0

 

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद ही जरूरी पोषक तत्व है, ये मांसपेशियां बनाने से लेकर हड्डियों और दांतों को मजबूत करने करने के लिए जरूरी है. साथ ही प्रोटीन किसी गहरी चोट से जल्द उबरने में मदद करता है, इसके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है और मोटापे की परेशानी नहीं होती.

इसलिए हाई प्रोटीन डाइट उन लोगों के लिए मददगार है जो अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं और मांस मसल्स बनाना चाहते हैं.

हाई प्रोटीन डाइट लेने के फायदे

जो लोग हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं उन्हें अपनी डाइट में कार्ब्स की मात्रा को कम करना होता है और डाइट , में हरी सब्जियां, दूध, दही, पनीर, सोया, टोफू, अंडे और मीट शामिल करना होता है. हाई प्रोटीन डाइट ज्यादातर उन लोगों को सजेस्ट की जाती है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और बॉडी बिल्डिंग करना चाहते हैं. इसलिए ज्यादातर बॉडी बिल्डर लोग इस डाइट को फॉलो करते हैं.

इस डाइट को लेने के कई फायदें हैं जैसे

– हाई प्रोटीन डाइट लेने से वजन नियंत्रित रहता है और जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है या जो मोटापे का शिकार हैं उनका वजन कम होता है.

– हाई प्रोटीन डाइट लेने से मांस मसल्स बनता हैं.

– शरीर को मजबूती मिलती है

– शरीर की हड्डियां और दांत मजबूत होते हैंं आगे चलकर उन्हें दांतों और हड्डियों से जुड़ी परेशानी नहीं होती

– ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या नहीं होती.

– आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं

– आपकी स्किन और बाल भी अच्छे होते हैं

– ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार

कितना प्रोटीन हैं जरूरी

शरीर के लिए सामान्य तौर पर वयस्कों में प्रतिदिन प्रति किलोग्राम वजन के लिए कम से कम 0.8 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है. लेकिन अगर आप अपनी जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो उसे हाई प्रोटीन डाइट कहा जाता है, जो लोग ज्यादा कसरत करते हैं उन लोगों को ज्यादा प्रोटीन डाइट लेने की सलाह दी जाती है.

किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए हाई प्रोटीन डाइट

हालांकि आप वजन नियंत्रित और हड्डियों की मजबूती के लिए हाई प्रोटीन डाइट ले सकते हैं लेकिन अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो हाई प्रोटीन डाइट लेने से बचना चाहिए.ज्यादा प्रोटीन डाइट लेने के भी कई नुकसान हो सकते हैं इसलिए डॉक्टर की सलाहनुसार ही प्रोटीन डाइट का चयन करें.

हाई प्रोटीन डाइट लेने के नुकसान

जब आप ज्यादा प्रोटीन लेते हैं तो आपका पेट भरा-भरा रहता है जिससे आप फाइबर जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की उपेक्षा करते हैं. जिससे कब्ज की शिकायत रहती है साथ ही किडनी पर अत्यधिक दबाव पड़ता है.जिससे किडनी संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है. साथ ही हाई प्रोटीन डाइट के साथ पानी का इनटेक बढ़ाना जरूरी है वर्ना डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है क्योंकि शरीर को प्रोटीन को तोड़ने और पचाने के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है. इसलिए किसी भी डाइट को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें क्योंकि शरीर को सभी पोषत तत्वों की समान जरूरत है. किसी एक पोषक तत्व की अधिकता से दूसरे पोषक तत्व की अनदेखी कई समस्याएं पैदा कर सकती है.

LIC Aadhar Shila Plan Benefits: भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी कुछ न कुछ स्पेशल प्लान

0

LIC Aadhar Shila Plan Benefits: भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है और इसके पास सभी के लिए कुछ न कुछ स्पेशल प्लान होता है। ऐसे में ही एलआईसी के यह आधारशिला पालिसी खास तौर पर महिलाओं के लिए बेहतरीन है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एलआईसी आधारशिला प्लान के तहत गारंटी रिटर्न मिलता है और इसमें मार्केट इसका खतरा भी शामिल नहीं होता है। आज हम आपके लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की इसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

एलआईसी आधार शिला योजना एक नॉन लिक पर्सनल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। इसमें आपको लाइफ इंश्योरेंस का फायदा तो मिलता ही है साथ ही मैच्योरिटी के समय एक निश्चित रिटर्न भी मिल सकता है, जिससे आपको जबरदस्त फायदा होता है। आज हम आपको इसी स्कीम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप इसके फायदे को समझ सके और इनमें पैसे इन्वेस्ट कर सकें।

यह एक लाइफ इंश्योरेंस योजना है जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए लाई गई है। लाइफ इंश्योरेंस के साथ इसमें आपको मेच्योरिटी पीरियड के बाद बेहतर रिटर्न भी मिलता है। इस योजना के तहत अगर पॉलिसी होल्डर की मौत मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो, बीमा की राशि उसके परिवार को सहायता के रूप में मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी की नियमों में साफ लिखा गया है कि इस योजना में सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति के द्वारा ही आवेदन किया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आधारशिला पालिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड कम से कम 75000 और ज्यादा से ज्यादा 3,00,000 का है। वहीं इस स्कीम के तहत मैच्योरिटी की मैक्सिमम एज 70 साल है। इसका मतलब है कि जब भी पॉलिसी मैच्योर हो रही है, उसे समय व्यक्त की उम्र 70 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इस पॉलिसी के तहत आपको प्रीमियम भरने के लिए कई विकल्प दिए जाते हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं। इसमें आप चाहे तो हर महीने अपना प्रीमियम भर सकती हैं। इसके अलावा 3 महीने में एक बार प्रीमियम भरने का भी प्रावधान है। और अगर आप चाहे तो 6 महीने में या फिर 1 साल में भी इसके प्रीमियम को भर सकती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कि इस स्कीम में 8 साल की उम्र से लेकर 55 साल तक की महिलाएं इन्वेस्टमेंट कर सकती हैं। इसके अलावा इस स्कीम के तहत सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ लोगों का ही निवेश किया जाता है।

एलआईसी की दूसरी पॉलिसी के तरह ही आधारशिला योजना के अंतर्गत भी जिन लोगों ने निवेश किया है, वो इस पर अच्छा खासा लोन भी उठा सकते हैं। ऐसे में कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप इस स्कीम पर भी लोन ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए एलआईसी के अपने कुछ नियम है, जिन्हें पूरा करने पर ही आपको एलआईसी पॉलिसी पर लोन मिलता है।

यह योजना वर्किंग वुमन के लिए भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस स्कीम में जो पैसे प्रीमियम के तौर पर दिए जाते हैं, उन पर आपको टैक्स बेनिफिट मिल जाता है।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर चली गोली, बंदूक से एक्सीडेंटल फायर में जवान की मौत, एक यात्री घायल…

0

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गोली चलने की खबर है. आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चंद्र की बंदूक से सारनाथ एक्सप्रेस से उतरते वक्त एक्सीडेंटल फायरिंग हुई. हादसे में आरक्षक के सीने पर गोली लगी, जिसकी इलाज के दौरान रामकृष्ण केयर अस्पताल में मौत हो गई है.

हादसे में एक यात्री घायल हुआ है, जिसके पेट में गोली लगी है.

घायल यात्री मोहम्मद दानिश को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, घायल नौरोजाबाद, उमरिया (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है. यात्री मोहम्मद दानिश पिता इक्तियाक आलम का इलाज अस्पताल में जारी है. जबकि मृत जवान दिनेश चंद्र (34) पिता करतार सिंह मूलत: राजस्थान का रहने वाला था. ये घटना शनिवार सुबह छह बजे की है. दरअसल गाड़ी नंबर 15159 उल्लासनगर से रायपुर तक सारनाथ एक्सप्रेस में आरपीएसएफ के जवानों द्वारा ड्योटी के दौरान जांच की जा रही थी.

रायपुर में हुई एक्सीडेंटल फायरिंग
इस दौरन ट्रेन रायपुर पहुंची. यहां के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आरपीएसएफ का कॉन्सटेबल दिनेश चंद्र ट्रेन के एस-2 कोच से उतरने लगा. ट्रेन के कोच से उतरने के दौरान ही उसकी बंदूक से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई. इस एक्सीडेंटल फायरिंग में दिनेश चंद्र के सीने में गोली लगी. वहीं कोच के ऊपर के बर्थ में यात्री मोहम्मद दानिश इक्तियाक आलम सोया था, उसको भी गोली लगी. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वहीं स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि, पिछले साल महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की हत्या कर दी थी. चेतन सिंह अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों गोली मारी थी.

ब्राजील की वैमानिकी कंपनी एम्ब्रेयर और महिंद्रा समूह ने भारतीय वायुसेना के लिए मध्यम श्रेणी का परिवहन विमान सी-390 बनाने के लिए साझेदारी

0

ब्राजील की वैमानिकी कंपनी एम्ब्रेयर और महिंद्रा समूह ने भारतीय वायुसेना के लिए मध्यम श्रेणी का परिवहन विमान बनाने के लिए साझेदारी करने की शुक्रवार को घोषणा की।

वायुसेना के लिए मध्यम परिवहन विमान (एमटीए) की खरीद परियोजना के लिए दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर यहां ब्राजीलियाई दूतावास में हस्ताक्षर किए गए।

भारतीय वायुसेना अपने पुराने परिवहन विमानों एएन32 के बेड़े को बदलने के लिए 40 से लेकर 80 तक मध्यम श्रेणी के परिवहन विमानों की खरीद करने की तैयारी में है। इसके विकल्प के लिए एम्ब्रेयर डिफेंस एंड सिक्योरिटी का सी-390 मिलेनियम, एयरबस डिफेंस एंड स्पेस का ए-400एम विमान और लॉकहीड मार्टिन का सी-130जे विमान प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं।

एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने एक संयुक्त बयान में एमओयू की जानकारी देते हुए कहा कि सी-390 मिलेनियम को लेकर सहयोग से भारत में वैमानिकी एवं सैन्य परिवहन विमान से संबंधित नवीनतम तकनीक लाने में मदद मिलेगी। एम्ब्रेयर डिफेंस के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बॉस्को डा कोस्टा जूनियर ने कहा, “भारत में एक विविध और मजबूत रक्षा एवं वैमानिकी उद्योग है और हमने एमटीए कार्यक्रम को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने के लिए महिंद्रा को अपने भागीदार के रूप में चुना है।”

महिंद्रा के वैमानिकी एवं रक्षा क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद सहाय ने कहा कि उन्हें एम्ब्रेयर के साथ साझेदारी शुरू करने पर गर्व है। उन्होंने कहा, “यह साझेदारी न केवल भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाएगी बल्कि एक कुशल औद्योगीकरण समाधान भी प्रदान करेगी जो मेक इन इंडिया के उद्देश्यों से भी मेल खाएगा।” एमओयू पर एम्ब्रेयर डिफेंस एंड सिक्योरिटी और महिंद्रा के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स की तरफ से हस्ताक्षर किए गए।

बयान के मुताबिक, सी-390 विमान हवा से हवा में ईंधन भरने वाले उपकरण से सुसज्जित है। यह कम परिचालन लागत के साथ उच्च उत्पादकता और परिचालन लचीलेपन का संयोजन करते हुए बेजोड़ गतिशीलता प्रदान करता है। अभी तक सी-390 मिलेनियम विमान को ब्राजील, पुर्तगाल, हंगरी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और हाल ही में दक्षिण कोरिया ने इस्तेमाल के लिए चुना है।

लोकसभा चुनाव 2024; तीन राज्यों में उम्मीदवारों के नाम तय करेगी ‘आप’ सरकार, 13 फरवरी को होगी बैठक….

0

आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात, हरियाणा और गोवा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के वास्ते 13 फरवरी को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक करेगी।

पार्टी के एक सूत्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) में साझेदार कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर वार्ता के लंबे समय तक खिंचने से नाराजगी का संकेत देते हुए ‘आप’ ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुवाहाटी समेत असम की तीन सीट के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी। सूत्र ने कहा, ‘‘गुजरात, गोवा और हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की पीएसी 13 फरवरी को बैठक करेगी।” ‘आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने डिब्रूगढ़ से पार्टी उम्मीदवार मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भावेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज के नाम की घोषणा की थी। पाठक ने यहां ‘आप’ मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। इससे पहले, ‘आप’ नेताओं ने कहा था कि पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और गोवा में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले ही चैतर वसावा को गुजरात की भरूच सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं।