Home Blog Page 1082

छत्तीसगढ़ : बजट से पहले विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना…

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 31 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। शाम पांच बजे मंत्रालय में यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट की यह बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पांच फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरूआत होने वाली है। ऐसे में कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना, रसोई गैस सब्सिडी आदि विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इसकी घोषणा की है”

0

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तेलंगाना की किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इसकी घोषणा की है. ”रेवंत रेड्डी ने सभी राजनीतिक दलों से उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने की अपील की.”

उन्होंने कहा कि हमारे उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क पहले ही कह चुके हैं कि सोनिया गांधी को तेलंगाना से चुनाव लड़ना चाहिए. बता दें कि सोनिया गांधी 5 बार की लोकसभा सांसद हैं. 2019 में वे रायबरेल सीट से लोकसभा सांसद चुनी गईं थीं.

मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य कांग्रेस ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) और उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पूरा अधिकार दिया गया है.

रेवंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आवेदकों के आवेदनों पर 3 फरवरी तक विचार किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि आवेदनों की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है. मंत्रियों और प्रभारियों को सभी 17 संसद क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगले 60 दिनों में चुनाव होने की संभावना है. कांग्रेस 2 फरवरी, 2024 से सार्वजनिक बैठकों के साथ चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

इससे पहले पिछले साल यानी दिसंबर 2023 में तेलंगाना कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने एक बैठक में सोनिया गांधी से अपील की थी,

कि उन्हें राज्य की 17 लोकसभा सीट में से किसी भी सीट से चुनाव लड़ना चाहिए. तेलंगाना में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि अगर सोनिया गांधी तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तो हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बनी इस गति को बनाए रखने में मदद मिलेगी.

तेलंगाना कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पीएसी संयोजक सहब्बीर अली ने कहा था कि हम सोनिया गांधी से अपील करते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव में वे राज्य की 17 में से किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें. उनकी ओर से कहा गया था कि इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी को प्रस्ताव भेजा गया है.

बता दें कि सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी और कर्नाटक की बेल्लारी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. सोनिया गांधी से पहले इंदिरा गांधी ने 1980 में मेडक (तब आंध्र प्रदेश अब तेलंगाना) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था.

छत्तीसगढ़ : बेरोजगार दिव्यांगजनों को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, राजधानी में रोजगार मेले का अयोजन, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन…

0

छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। बेरोजगार दिव्यांगजनों को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

रायगढ़ और रायपुर के निजी उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नौकरी पाने का चांस मिल सकता है। आवेदकों को 8वीं से कॉलेज पास होना चाहिए।

इसके लिए राजधानी रायपुर में रोजगार मेले का अयोजन किया जा रहा है। राजभवन के पास स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में आज यानि 31 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे लगाया जाएगा।

विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशीकला अतुलकर ने बताया कि मेले में शामिल होने वाले दिव्यांग आवेदकों को जिला रोजगार कार्यालय पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड से जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, शिक्षा और आयु से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र और पासपोर्ट साइज 2 फोटो लाना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त अनुभवी दिव्यांगजनों के लिए 1 से 5 साल के अनुभव के आधार पर भी रिक्तियों की पूर्ति मेले में की जाएगी। अनुभव प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है।

इन पदों पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में पात्र दिव्यांगजनों का डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, क्लर्क, सुपरवाइजर, भृत्य, असिस्टेंट, सेल्स मेन, हेल्पर, फिल्ड मार्केटिंग, फिल्ड एक्सेक्यूटिव, डिलीवरी एक्सेक्यूटिव, रिसेप्शनिस्ट एवं सेल्स एक्सेक्यूटिव पदों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं पास से स्नातक या उससे अधिक योग्यताधारी निर्धारित की गई है। मेले में आवेदक को स्वयं के व्यय पर उपस्थित होना है।

इन कंपनियों में मिल सकता है नौकरी का चांस
रोजगार मेले में बालाजी फायनेंस एंड कंसलटेंसी के लिए 12 पद, रोटोकास्ट इंडस्ट्रीस लिमिटेड क्लर्क एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 02 पद, शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड के लिए क्लर्क का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, भृत्य का 1 पद सुनिल स्पांज प्राइवेट लिमिटेड में असिस्टेंट का 1 पद, एस्केयर फूड एंड बेवरेजेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर में हेल्पर का 5 पद, रामा उद्योग प्राइवेट लिमिटेड रिसेप्शनिष्ट का 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का 1 पद, सुपरवाइजर का 1 पद, टचस्टोन ग्रुप भाठागांव रायपुर के लिए सेल्स मेन का 4 पद पर भर्ती की जाएगी।

इस पोस्ट पर मिलेगी नौकरी
इसी प्रकार डॉ.रेडीस फॉउडेशन की ओर से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट अम्बुजा मॉल के लिए सेल्स एसोसिएट के 3 पद, सिटी सेंटर मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 4 पद, करेंसी टॉवर में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद, कलर्स मॉल में रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के लिए सेल्स एसोसिएट के 6 पद और फ्लिपकार्ट रायपुर में डिलीवरी एक्सेक्यूटिव के लिए 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश के आसार…

0

छत्तीसगढ़ : एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में बारिश के आसार वहीं सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

बीते दिनों की तुलना में ठंड में कमी आई थी, लेकिन बादल छाए रहने और बारिश होने की वजह से एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी, एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।उत्तरी नमी हवाओं के प्रभाव से आज बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 72 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।

इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान तिल्दा में दर्ज किया गया है।

यहां 31.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। आज राजधानी रायपुर में सुबह के समय आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।

गरीब के बैंक खाते में करोड़ो का लेन/देन” खाते खुलवाने के नाम पर फर्जीवाड़ा…

0

420 के मामले में दो गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगाॅव पुलिस की कार्यवाही। आनलाईन सट्टा के लिये धोखाधड़ी कर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार। दोनों आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया जेल।

 नाम आरोपी-
01. शहबाज खान पिता सराउद्दीन खान उम्र 26 वर्ष साकिन  गोविंदपुरा कालका जी साउथ दिल्ली  हाल – आर.के. नगर जीवन हाईट काॅलोनी रूम नं. 604 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2. विनायक साहू पिता जयंती साहू उम्र 18 वर्ष 11 माह साकिन गणपति मेडिकल मेन रोड चिखली राजनांदगांव

प्रार्थी देवलाल साहू पिता मंशाराम साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ग्राम गठुला ओ.पी. चिखली जिला राजनांदगांव का आज दिनाक 29.01.2024 को थाना हाजिर आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.06.2023 को दोपहर करीब 12ः00 बजे गणपति मेडिकल वाले का लड़का विनायक साहू पिता जयंती साहू उम्र 18 साल 11 माह निवासी चिखली राजनांदगांव जिससे मेरा जान पहचान है,

उसके द्वारा शासकीय योजनाओं के बारे में बताते हुए, बैंक में खाता खुलवा लो आपके खाते में 1000 रूपये आयेगा बोला एवं मुझे व मेरी पत्नि पूर्णिमा को ममता नगर स्थित केनरा बैंक ले जाकर खाता खुलवाने का फार्म में हस्ताक्षर करवा कर हम दोनों पति पत्नि का फोटो चिपकाया,

खाता खुलने के बाद दोनों खाता को विनायक साहू अपने पास रख लिया और बाद में एटीएम को भी रख लिया, और 2000 रूपये दिया, था, पास बुक एवं एटीएम को मांगने पर नहीं दिया व खाता को आटोमैटिक बंद हो जायेगा बोलकर नहीं दिया। कुछ दिन बाद केनरा बैंक का मैनेजर और बैंगलोर का एक अधिकारी इसके घर आया और आपके खाता नंबर 110130228689 एवं 1101129957977 में करोड़ों रूपये का लेनदेन होना बताया।

उक्त खाता में किसी अन्य का मोबाईल नंबर 9993594136 व 9685068522 डाल कर धोखाधड़ी करना बताया। कि रिपोर्ट पर अप0क्र0 60/2024 धारा 420 भादवि0 कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे आरोपी के पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी के निवास स्थान भेजकर विनायक साहू पिता जयंती साहू को हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ पर उक्त दोनों खातो का उपयोग शहबाज खान निवासी आर.के. नगर जीवन हाईट्स काॅलोनी राजनांदगांव के द्वारा किया जाना बताया,

कि मुखबीर सूचना पर आरोपी शहबाज खान पिता सराउद्दीन खान उम्र 26 वर्ष साकिन आर.के. नगर जीवन हाईट्स काॅलोनी रूम नं. 604 थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ पर पूछताछ पर आनलाईन सट्टा के लिये फर्जी तरीके से बैंक खाता उपलब्ध कराना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से 05 नग एटीएम कार्ड, 4 नग पासबंक, 2 नग मोबाईल एवं 4 नग सीम कार्ड जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों के विरूद्ध प्रर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 29.01.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी से जप्त अन्य बैंक खातों के संबंध में जांच की जा रही है, पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, दरबारी राम तारम, धनीराम राम नारंगे, प्र0आर0 जी सिरिल, संदीप चैहान, आरक्षक अविनाश झा, प्रख्यसत जैन, रंजीत चैरसिया, रूपेन्द्र वर्मा, कुश बघेल, एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही। 

  • थाना प्रभारी ने बताया कि – प्रार्थी देवलाल साहू ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई, कि उसको धोखे से शासकीय योजना का लाभ देने के नाम पर यह बताते हुए पति और पत्नी दोनों के आधार कार्ड लेकर खाता खुलवाया गया है बाद में उनको पता चला कि उनके जो खाते है उसमें करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ तो इस प्रकार उसको पता चला कि उसके साथ कोई शासकीय योजना का पैसा नहीं आ रहा है धोखाधड़ी हो रहा है यह संबंध में कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज किए थे जांच के बाद पता चला कि एक विनायक साहू और शाहबाज खान नाम के व्यक्ति ने उनके खाता का उपयोग किया है किसी को देकर तो जिस संबंध में कोतवाली में अपराध क्रमांक पंजीकृत किया गया और जिन दोनों को अरेस्ट करके आज माननीय न्यायालय भेजा गया था जंहा जेल वारेंट प्राप्त थाना पर जेल भेजा गया.

प्रार्थी कोतवाली थाना चिखली थाना चौकी क्षेत्र के गठुला का निवासी है एक आरोपी है जो 8-10 साल से राजनांदगांव में ही रह रहा है लेकिन प्रॉपर रहने वाला दिल्ली का है दूसरा है चिखली क्षेत्र का रहने वाला है दोनों आरोपी राजनांदगांव के ही रहने वाले हैं.

थाना प्रभारी एमन साहू की समझाइस आम जनता से अपील की है-

मेरा सभी से यही आग्रह है कि बिना जानकारी के किसी भी व्यक्ति को अपना आधार कार्ड और परिचय पत्र ना दें और जो भी खाता है उसके लिए डायरेक्ट बैंक से ही संबंध करें न किसी माध्यम का उपयोग करें.

एमन साहू कोतवाली थाना प्रभारी राजनांदगांव

बजट से पहले शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स 800 अंक गिरावट के साथ बंद…

0

शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (30 जनवरी) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 801 अंक फिसलकर 71,139 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 215 अंक की गिरावट रही। ये 21,522 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली है। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली FMCG, फार्मा और फाइनेंशियल स्टॉक्स में हुई जबकि सरकारी बैंकों के शेयरों में तगड़ी खरीदारी दर्ज की गई।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी सोमवार (29 जनवरी) को शानदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1240 अंक की बढ़त के साथ 71,941 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 385 अंक की तेजी रही। ये 21,737 के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल ये एक दिन में शेयर बाजार की सबसे बड़ी बढ़त है।

छत्तीसगढ़ : ”केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2024 को आम बजट पेश करेंगी”

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी (बुधवार) 2024 को आम बजट (Budget 2024) पेश करेंगी. इस आम बजट से छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों को भी काफी उम्मीदें हैं.

बस्तर (Bastar) में रेल सुविधाओं की मांग की जा रही है. इसके लिए रेल रोको आंदोलन से लेकर सैकड़ों किमी की पदयात्रा और धरना प्रदर्शन कर चुके बस्तरवासियों को इस बार रेल सुविधाओं के लिए बजट में कुछ मिलने की उम्मीद है.

बस्तरवासियों का कहना है कि देश में सबसे पिछड़े क्षेत्रों में से एक बस्तर में रेल सुविधाओं का विस्तार किया जाता है, तो निश्चित तौर पर यहां का विकास होगा, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

हालांकि उन्हें उम्मीद है कि बस्तर में नई ट्रेन और जगदलपुर से राजधानी रायपुर तक रावघाट रेल परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इस बार के बजट में कोई घोषणा की जा सकती है.

लंबे समय से रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग कर रहे यहां के वरिष्ठ नागरिकों, बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष शर्मा, बस्तर रेल आंदोलन के सदस्य किशोर पारख, संपत झा, अनिल लुक्कड़, संतोष जैन और अन्य सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बैलाडीला में मौजूद एमएमडीसी आयरन ओर खदान से हर साल केंद्र सरकार को खरबों रुपये की आय होती है, लेकिन बस्तर में रेल सुविधा के नाम पर रेल मंत्रालय ने कोई बड़ी सौगात अब तक नहीं दी है. वर्तमान में बस्तर में केवल पांच पैसेंजर ट्रेनों संचालन किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि कोरोना काल से बंद जगदलपुर-दुर्ग एक्सप्रेस आज तक दोबारा शुरू नहीं की गई है. यही नहीं रावघाट रेल परियोजना का काम भी कई सालों से अटका पड़ा है.

बस्तरवासियों को उम्मीद थी की जल्द से जल्द रावघाट परियोजना का काम पूरा किया जाएगा और जगदलपुर ट्रेन के माध्यम से सीधे राजधानी रायपुर से जुड़ सकेगा, लेकिन रावघाट परियोजना का काम पूरी तरह से रुक गया है. केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. सदस्यों ने कहा कि यहां पर रेल सुविधाओं की मांग को लेकर बस्तरवासी कई बार सैकड़ों किमी की पदयात्रा और रेल रोको आंदोलन भी कर चुके हैं.

उन्होंने कहा कि हर साल बस्तरवासी आम बजट में नई ट्रेन को लेकर सौगात मिलने की आस लगाए रहते हैं. वहीं बस्तरवासियों कहना है कि इस बार उन्हें बजट से काफी उम्मीदें है. वो चाहते हैं कि रावघाट रेल परियोजना को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री बजट में कोई घोषणा करें.

बस्तरवासी चाहते हैं कि इस बार बस्तर को दिल्ली या महाराष्ट्र से जोड़ने के लिए नई ट्रेन की सौगात मिले. या बस्तर से तेलंगाना के हैदराबाद तक नई रेल लाइन को लेकर कोई घोषणा की जाए.

अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी, गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी…

0

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को छह फीसदी से अधिक तेजी आई।

इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 6.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए।

सोमवार को अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर पहुंच गई है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी 100 अरब डॉलर क्लब की दहलीज पर पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई।

सोमवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई। अब उनकी नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अडानी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में जुकरबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और ग्रुप का मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था लेकिन अब ग्रुप काफी हद तक इसकी भरपाई कर चुका है।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ सोमवार को 5.49 अरब डॉलर की तेजी के साथ 204 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि इस साल उनकी नेटवर्थ में 25 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि पिछले साल उन्होंने 92 अरब डॉलर कमाए थे। जेफ बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (183 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (145 अरब डॉलर) चौथे, मार्क जकरबर्ग (145 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (142 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (137 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (128 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (128 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। इस साल कमाई के मामले में जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं। उनकी झोली में अब तक 16.5 अरब डॉलर आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ : राशनकार्डों का नवीनीकरण 29 फरवरी तक पूरा करना है” सामान्य राशनकार्ड का नवीनकरण कराने 10 रुपए शुल्क लिया जाएगा…

0

छत्तीसगढ़ : सरकार बदलने के बाद राशनकार्डों का नवीनकरण करने का निर्णय लिया गया है. जिसमें अगले प्रचलित अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, नि:शक्तजन व सामान्य राशन कार्ड शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार राशनकार्डों का नवीनीकरण 29 फरवरी तक पूरा करना है.

राशनकार्डधारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर नवीनीकरण करने खाद्य विभाग के ऐप से ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा. हितग्राही अपने मोबाइल या राशन दुकानों के टैबलेट या दुकान संचालक की पंजीकृत एंड्रॉयड मोबाइल में डाउनलोड कर आवेदन प्रस्तुत करना होगा. राशनकार्ड नवीनीकरण नि:शुल्क होगा.

सिर्फ सामान्य राशनकार्ड का नवीनकरण कराने 10 रुपए शुल्क लिया जाएगा. मामले में खाद्य संचालक ने कलेक्टर को पत्र भेज दिया है. गौरतलब है कि अविभाजित कोरिया में कुल 1.90 लाख राशनकार्ड हैं. जिसमें कोरिया में 8 और एमसीबी में 1076 राशनकार्ड शामिल हैं.

छूटे हुए हितग्राहियों का ई-केवाईसी जरूरी

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशनकार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्यों के नवीनीकरण की कार्रवाई 29 फरवरी तक पूरा करना है. वहीं राशनकार्ड नवीनीकरण के दौरान छूटे सदस्यों का ई-केवाईसी का कार्य भी कराना होगा. ऐप से ऑनलाइन आवेदन करने के बाद हितग्राही को आवेदन क्रमांक दिया जाएगा. जिसे ऐप के जरिये अपने राशनकार्ड के नवीनीकरण की स्थिति में जानकारी ले पाएंगे.

नवीनीकरण अवधि में राशन वितरण नहीं होगा प्रभावित

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण अवधिा में किसी भी हितग्राही को राशन सामग्री वितरण से इंकार नहीं किया जाएगा. इस अवधि में हितग्राही द्वारा पुराने राशनकार्ड लेकर राशन दुकान जाने पर नहीं लौटाया जाना है. पहले की तरह नियमित रूप से राशन सामग्री का वितरण करना है. साथ ही नवीनीकरण को लेकर ऐप से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए हैं.

इसलिए प्रचार-प्रसार करना जरूरी है. सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों, ग्राम पंचायतों में राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन की समय सीमा, आवेदन की प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करनी होगी. साथी गांव-गांव में अनिवार्य रूप से मुनादी कराना जरूरी है.

अदानी ग्रीन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट 148 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 256 करोड़ रुपये दर्ज किया गया…

0

अदानी ग्रीन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट 148 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 256 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में नेट प्रॉफिट 103 करोड़ रुपये। कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल इनकम बढ़कर 2,675 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,256 करोड़ रुपये थी।


Adani Group में करण अडानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने APSEZ के मैनेजिंग डायरेक्टर

Adani Group ने ग्रैंडमास्टर प्रगनानंद को किया सपोर्ट, गौतम अडानी बोले- देश का प्रतिनिधित्व करने से बड़ा कुछ नहीं

GQG ने Adani Group पर फिर जताया भरोसा, दिसंबर तिमाही में इन कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी

2030 तक 45 गीगावॉट क्षमता का टारगेट

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंह ने एक बयान में कहा कि हाल ही में घोषित इक्विटी और ऋण पूंजी वृद्धि के साथ हमने 2030 तक लक्षित 45 गीगावॉट क्षमता के लिए एक अच्छी तरह से सुरक्षित विकास पथ के लिए पूंजी प्रबंधन ढांचा तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि हम स्थानीयकरण, बड़े पैमाने पर डिजिटलीकरण, कार्यबल विस्तार और योग्यता निर्माण पर जोर देने के साथ एक लचीली सप्लाई चेन पर ध्यान केंद्रित करके अपनी निष्पादन क्षमता को बढ़ाना जारी रख रहे हैं।

कंपनी गुजरात के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर भी काम कर रही है। कंपनी की परिचालन क्षमता सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर बढ़कर 8,478 मेगावाट हो गई। अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में बिजली की बिक्री सालाना आधार पर 59 प्रतिशत बढ़कर 16,29.3 यूनिट हो गई।

अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड का परिपक्वता से आठ महीने पहले भुगतान करने के लिए कोष जुटा लिया है। अडाणी समूह की कंपनी ने एनसीडी (गैर-परिवर्तनीय ऋण पत्र) जारी करते हुए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए। ये एनसीडी इस साल सितंबर में परिपक्व होने वाले हैं। एजीईएल ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्डों को जल्द भुनाने की योजना की 8 जनवरी को घोषणा की थी। एजीईएल ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने प्रमोटर को 9,350 करोड़ रुपये के तरजीही अलॉटमेंट के तहत धन हासिल कर 9 सितंबर 2024 को देय 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के 4.375 नोट्स (होल्डको नोट्स) के लिए कोष जुटा लिया है।

कंपनी के अनुसार, 16.9 करोड़ डॉलर आरक्षित खातों तथा आंतरिक राजस्व के जरिए लगाए गए हैं, जबकि 30 करोड़ डॉलर का हाल ही में टोटलएनर्जीज ने एक संयुक्त उद्यम में निवेश किया है। बाकी 28.1 करोड़ डॉलर प्रवर्तक को तरजीही आवंटन के जरिए जुटाए गए हैं। एजीईएल देश की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान कंपनी है। यह ग्रिड से जुड़े सौर, पवन एवं हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों का विकास, स्वामित्व और संचालन करती है। फिलहाल यह 12 राज्यों में कुल 8.4 गीगावाट क्षमता की परियोजनाओं का ऑपरेशन करती है।