Home Blog Page 1088

Petrol Diesel Price: रविवार को क्या है पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें देशभर में कच्चे तेल की कीमत

0

Petrol-Diesel Price: 21 जनवरी 2024 को देशभर में पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। भारत में ईंधन की कीमत कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार तय होती है।

21 जनवरी 2024 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत ने लोगों को राहत दी है। आइए जानते हैं किस शहर में क्या है ईंधन की कीमत…..

बड़े महानगरों में तेल के दाम

दिल्ली
पेट्रोल 96.72
डीजल 89.62

लखनऊ
पेट्रोल 96.57 रुपये
डीजल 89.76 रुपये

जयपुर
पेट्रोल 109.31
डीजल 93.72

नोएडा
पेट्रोल 96.58 रुपये
डीजल 90.11 रुपये

गाजियाबाद
पेट्रोल 96.58 रुपये
डीजल 89.78 रुपये

घर बैठे जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम

अब आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की जानकारी आपको घर बैठे ही फोन पर मिल जाएगी। अगर आप इंडियन ऑयल के उपभोक्ता हैं तो RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा, BPCL उपभोक्ता को RSP और शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपको सारी जानकारी एसएमएस के जरिए दी जाएगी । एचपीसीएल उपभोक्ता को एचपीप्राइस और शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा।

रोज बदलती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

ईंधन की कीमतें हर सुबह बदलती हैं। दरअसल, विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

हर शहर में अलग-अलग दरें क्यों?

हर शहर में पेट्रोल के रेट अलग-अलग होने का कारण टैक्स है। वहीं, राज्य सरकारें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर टैक्स वसूलती हैं। वहीं, नगर निगमों और नगर पालिकाओं में भी हर शहर के हिसाब से टैक्स होते हैं। ये शहर के हिसाब से अलग-अलग होते हैं, जिन्हें स्थानीय निकाय कर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि हर नगर निगम के हिसाब से अलग-अलग टैक्स भी लगाए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ : विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार, विपक्ष ने सत्ता पक्ष के खिलाफ बनाई रणनीति…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार हो सकता है। सत्र के लिए अब तक कुल 957 सवाल लगाए जा चुके हैं। सत्ता पक्ष के विधायकों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए 500 से ज्यादा सवाल लगाए हैं।

सत्ता पक्ष के खिलाफ रणनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से आरंभ होकर एक मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। कुल 957 सवालों में तारांकित 505 और 452 अतारांकित सवाल लगे हैं।

नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का बजट सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण रहेगा। राज्य सरकार यहां चुनावी घोषणाओं को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना के साथ 3100 रुपये धान बोनस पर निर्णय ले सकती है। उल्लेखनीय है कि 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 भाजपा के, वहीं शेष 35 विधायक कांग्रेस के हैं। बजट सत्र में चार दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों पर सबसे ज्यादा चर्चा होगी। सबसे ज्यादा खनिज, ऊर्जा, सामान्य प्रशासन, उद्योग, आबकारी, महिला एवं बाल विकास विभागों से जुड़े सवाल लगाए गए हैं।

नई सरकार का यह दूसरा सत्र प्रदेश में भाजपा सरकार के बाद यह दूसरा विधानसभा सत्र होगा। इससे पहले 19 दिसंबर को पहले सत्र की शुरूआत की गई थी। इस सत्र के आखिरी दिन 12 हजार 992 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पारित हुआ था।

छत्तीसगढ़ : मौसम विज्ञानियों का कहना है प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव’

0

छत्तीसगढ़ : उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते ठंड वापस लौट आई है। हालांकि उत्तर सरगुजा संभाग में ठंड शतीलहर के आसार मध्य दक्षिण से ठंड बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी ठंड बढ़ी है। साथ ही शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक गिर गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम के मिजाज ने करवट बदली और ठंडी हवाएं चलने लगी। काफी दिनों बाद लोगों को सुबह व रात के साथ ही दोपहर व शाम के वक्त भी ठंड का अहसास हुआ।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। एक द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से बादल छाए हुए है। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री तक कम रहा।

प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा

शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। दो दिनों बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

गर्म कपड़ा स्टालों में दिखी भीड़

ठंड लौटते ही गर्म कपड़ों के स्टालों में भी ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी। इन दिनों गर्म कपड़ों में 60 प्रतिशत तक छूट आफर शुरू किया गया है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड ऐसी रही तो अब कारोबार की रफ्तार भी बढ़ेगी।

Adah Sharma: लीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मंदिर में बैठकर अदा ने शंखनाद किया

0

Adah Sharma Visit Dantewada: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचीं। अदा शर्मा ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

साथ ही ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले मंदिर में बैठकर अदा ने शंखनाद किया।

‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस अदा शर्मा दंतेवाड़ा पहुंची हैं। मंदिर दर्शन करने के अलावा अदा शर्मा इंद्रावती नदी किनारे भी पहुंचीं। यहां उन्होंने सनसेट का आंनद लिया। साथ ही नदी किनारे छत्तीसगढ़ी गाने में रील बनाया। इस रील को भी अदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

दरअसल, अदा शर्मा ने आज 19 जनवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी फैन्स को दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग से पहले वे बस्तर और दंतेवाड़ा आईं थीं। ये तस्वीरें कुछ महीने पहले की हैं, जिसे एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। 15 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।

छत्तीसगढ़ : विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

0

भारत के लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संसदीय परंपरा की जानकारी के लिए यह प्रबोधन कार्यक्रम जरूरी है। आज डिजिटल युग में संसद की कार्यवाही हम डिजिटल देख सकते हैं।

हम एक साल में सभी विधानसभा की कार्यवाहियों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे। हमने लोकसभा की कार्यवाहियों को डिजिटल कर दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रायपुर में मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

इसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस प्रबोधन कार्यक्रम में आप सभी को मेरा अभिवादन, जय जोहार।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा, सौंदर्य, यहां की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक रहा है। प्रदेश छोटा है, लेकिन विविधताएं बहुत हैं, यहां के पुरातत्व, संस्कृति, जनजातीय, लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करते हैं। छत्तीसगढ़ की विशेष रूप से जीवंत कला, यहां के शिल्प, लोकगीत और नृत्य पूरे देश के लिए आकर्षण है, छत्तीसगढ़ और यहां के पुरातत्व संपत्ति को देखने के लिए देश भर और कई देशों के लोग यहां आते हैं।

आप सभी का सौभाग्य है कि आपको इस विधानसभा के सदस्य होने का मौका मिला है। मैं आप सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं, बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि जनता ने जिस विश्वास और आकांक्षाओं के साथ आपको चुनकर भेजा है, आप उनके विश्वास और भरोसे को कायम रखेंगे और उनकी अपेक्षाओं को इस विधान मंडल के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे।

दो दिवसीय प्रबोधन कार्यकम हमें संसदीय परंपराओं, नियमों, संविधान को जानने और किस तरीके से हम अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाते हुए इस विधान मंडल के माध्यम से इस राज्य में समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं, इसका ज्ञान मिलेगा। दो दिन का यह प्रबोधन निश्चित रूप से हमारे जीवन में सार्थक होगा।

इस विधानमंडल का सौभाग्य है कि यहां के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, जो तीन बार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री रहे, केंद्र में मंत्री रहे, सांसद रहे हैं, उनके लंबे अनुभव का लाभ भी मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी यहां की नियम प्रक्रिया है, उन्हें ध्यान में रखकर हमें जनता की बात रखनी है। दो दिन के इस प्रबोधन कार्यक्रम में विभिन्न विषयों और नियमों का ज्ञान होगा।

मैं नवनिर्वाचित सदस्यों से कहना चाहता हूं कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा विधानसभा में बैठने की आदत डालिए। इससे आपको पुराने सदस्यों के अनुभव और ज्ञान का लाभ मिलेगा, नये सदस्यों के विचारों को जानने का मौका मिलेगा। मेरा यह विचार है कि जो विधायक सदन में ज्यादा देर बैठता है वह अच्छी तरह अपने विचार रख पाता है|

आप सभी टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, बेहतर विचार लाएं ताकि क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक काम हो सके। लोकतंत्र के सदन को हम यदि मंदिर मानते हैं तो इसकी गरिमा के अनुकूल आचरण करने की जरुरत है।

पिछड़े क्षेत्र के विधायकों की जवाबदारी ज्यादा बढ़ जाती है, उन क्षेत्रों में विकास अच्छी तरह हो सके और जो विधायक ऐसे क्षेत्र के हैं जो पिछड़े नहीं हैं, उन क्षेत्रों में भी विशेष कार्य करने की आवश्यकता होती है। विधान मंडलों का उपयोग आपको करना चाहिए, इस छोटे राज्य में सारी संभावनाओं को समझकर देश और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में हम कैसे राज्य को आगे बढ़ा सके। हम सभी सदस्य मिलकर इस प्रदेश को भव्य और विकसित बनाने की पहल को साकार करें।

इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एकदिवसीय दौरे के तहत राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वविद्यालय परिसर में मौल श्री का पौधा रोपण किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

बतादें कि विधानसभा परिसर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में 20 और 21 जनवरी 2024 को विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला करेंगे। वह विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के प्रथम दिवस के तृतीय सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, और केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया का भी संबोधन होगा।

21 को रहेंगे अमित शाह

21 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे। इनके अतिरिक्त पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी सदस्यों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर अलग अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

RRB ALP Recruitment 2024; रेलवे भर्ती बोर्ड के लिए आवेदन पत्र 20 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2024 तक जमा कर सकेंगे.

0

RRB ALP Recruitment 2024 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) 20 जनवरी को सहायक लोको पायलट (ALP) की भर्ती के लिए आवेदन विंडो खोलेगा. 18 जनवरी को जारी अधिसूचना में आरआरबी एएलपी में 5,696 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है.

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र 20 जनवरी 2024 से 19 फरवरी 2024 तक जमा कर सकेंगे.

RRB ALP Recruitment 2024 Out: वेतनमान

भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की सैलरी पे स्केल 19900- 63200/- (Level-2) के अनुसार मिलेगी.

RRB ALP Recruitment 2024 Out: पात्रता मापदंड

असिस्टेंट लोको पायलट पद के लिए 10वीं के साथ फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक या इसके समकक्ष ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए. या 10वीं पास करके मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किया होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो यह 18 से 30 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

RRB ALP Selection Method 2024: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में निम्न लिखित चरण शामिल हैं:

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी)

दस्तावेज़ सत्यापन

चिकित्सा परीक्षण

RRB ALP Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?

  • आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए, आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट, indianrailways.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट पर, आपको “RRB ALP Recruitment 2024” लिंक पर ना होगा.
  • लिंक पर ने के बाद, आपको एक पृष्ठ दिखाई देगा जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी. आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी.

RRB ALP Recruitment 2024: फॉर्म 2024 भरने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट, indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • “RRB ALP Recruitment 2024” लिंक पर .
  • अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें.
  • अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करें.
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
  • अपना आवेदन पत्र जमा करें.

अबूझ मुहूर्त : पको कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती…

0

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त यानी शुभ समय देखने का विधान है. उसके बिना मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अबूझ मुहूर्त वह शुभ समय होता है, जिसमें आपको कोई भी शुभ कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है.

आप बिना मुहूर्त देखे ही कोई भी मांगलिक कार्य कर सकते हैं. वैदिक पंचांग में अबूझ मुहूर्त के बारे में दिया गया रहता है. आप पंचांग की मदद से जान सकते हैं कि वर्ष में ​कब कब अबूझ मुहूर्त है. हालां​कि सभी लोग पंचांग देखने में सक्ष्म नहीं होते हैं, इस वजह से आज केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बता रहे हैं कि नए साल में अबूझ मुहूर्त कब कब है? अबूझ मुहूर्त क्या होता है?

अबूझ मुहूर्त क्या है?

पंचांग के अनुसार, पूरे वर्ष में कुछ ऐसी तिथियां होती हैं, जो स्वयं सिद्ध मुहूर्त होती हैं, वे अबूझ मुहूर्त कहलाती हैं. अबूझ मुहूर्त में आप पूरे दिन कभी भी कोई शुभ कार्य कर सकते हैं.

अबूझ मुहूर्त कौन-कौन से होते हैं?

कैलेंडर के अनुसार, देखा जाए तो वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा, फुलेरा दूज, अक्षय तृतीया या अखातीज, हिंदू नववर्ष का पहला दिन या चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, विजयादशमी यानी दशहरा और देवउठनी एकादशी को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है.

अबूझ मुहूर्त में क्या करते हैं?

अबूझ मुहूर्त वाले दिन आप विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि कर सकते हैं. इसके अलावा आपको नई नौकरी ज्वाइन करनी है तो भी यह शुभ समय होता है. इसके अलावा आपको नई दुकान खोलनी है या नया बिजनेस शुरू करना है तो भी कर सकते हैं. उस दिन आपको किसी पंडित से मुहूर्त पूछने या पंचांग देखने की आवयश्कता नहीं पड़ेगी.

नए साल 2024 के अबूझ मुहूर्त की लिस्ट

1. साल का पहला अबूझ मुहूर्त: 14 फरवरी, बुधवार, वसंत पंचमी

2. साल का दूसरा अबूझ मुहूर्त: 12 मार्च, मंगलवार, फुलेरा दूज

3. साल का तीसरा अबूझ मुहूर्त: 10 मई, शुक्रवार, अक्षय तृतीया

4. साल का चौथा अबूझ मुहूर्त: 9 अप्रैल, मंगलवार, हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

5. साल का पांचवा अबूझ मुहूर्त: 12 अक्टूबर, शनिवार, विजयादशमी या दशहरा

6. साल का छठा अबूझ मुहूर्त: 12 नवंबर, मंगलवार, देवउठनी एकादशी या देवउत्थान एकादशी

दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे PM मोदी, कई मंदिरों में करेंगे पूजा-अर्चना

0

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 और 21 जनवरी को तिरुचिरापल्ली के प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर सहित तमिलनाडु के अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसके मुताबिक प्रधानमंत्री 20 जनवरी को सुबह लगभग 11 बजे रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री इस मंदिर में कम्बा रामायणम के श्लोकों का पाठ करने वाले विभिन्न विद्वानों को भी सुनेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

अगले दिन 21 जनवरी को वह धनुषकोडी के कोठांदरामास्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। पीएमओ ने कहा कि धनुषकोडी के पास प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसे वह स्थान कहा जाता है जहां से राम सेतु का निर्माण किया गया था। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री लगातार मंदिरों में जा रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने आंध्र प्रदेश के लेपाक्षी स्थित वीरभद्र और केरल के गुरुवायूर में विश्वविख्यात भगवान कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

इससे पहले, उन्होंने नासिक के भी एक मंदिर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न भाषाओं जैसे मराठी, मलयालम और तेलुगु में रामायण मंत्रोच्चार में भाग लिया। पीएमओ ने कहा कि अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में वह एक ‘श्री रामायण पर्याण’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडली संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बांग्ला, मैथिली और गुजराती रामकथा (अयोध्या में श्री राम की वापसी के प्रकरण का वर्णन करते हुए) का पाठ करेंगी। पीएमओ ने कहा, ‘‘यह भारतीय सांस्कृतिक लोकाचार और जुड़ाव के अनुरूप है, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के मूल में है।” श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रधानमंत्री भजन संध्या में भी भाग लेंगे, जहां शाम को मंदिर परिसर में कई भक्ति गीत गाए जाएंगे

धीरेंद्र शास्त्री के आपत्तिजनक वीडियो नहीं हटाने पर गूगल, फेसबुक को नोटिस, कोर्ट ने किया जवाब तलब जानिए क्या है पूरा मामला

0

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने उस अवमानना याचिका पर गूगल और फेसबुक के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है,

जिसमें दावा किया गया है कि दोनों कंपनियों ने अदालत के आदेश के बावजूद हिंदू आध्यात्मिक नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट नहीं हटाए।

याचिकाकर्ता रंजीत सिंह पटेल के वकील पंकज दुबे ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि पिछले महीने उच्च न्यायालय ने दोनों इंटरनेट कंपनियों को अपमानजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था। “ गूगल और फेसबुक ने अभी तक ऐसे पोस्ट नहीं हटाए हैं।

आचार्य शास्त्री के शिष्य रणजीत सिंह पटेल ने अवमानना याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि दोनों कंपनियों ने चार दिसंबर के अदालती आदेश के बावजूद पोस्ट नहीं हटाए।”  न्यायमूर्ति आरएम सिंह ने बुधवार को अवमानना याचिका पर गूगल और मेटा के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर चार महीने में जवाब देने को कहा। फेसबुक का मालिकाना हक मेटा के पास है।

Ram Mandir Ayodhya: CM योगी आज करेंगे अयोध्या का दौरा, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का लेंगे जायजा

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को यानी आज कुछ देर बाद अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम योगी लगभग 5 घंटे रामनगरी में रहेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर 11.10 पर राम कथा पार्क में लैंड करेगा और उसके बाद योगी हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।

22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर हैं। बीते गुरुवार को रामलला की मूर्ति गर्भगृह में रखी गई और इस दौरान हुए अनुष्ठान में लगभग 4 घंटे का समय लगा। इसके बाद आज से 22 जनवरी तक राम मंदिर में कई अनुष्ठान किए जाएंगे। आज अरणी मंथन से अग्नि प्रकट होगी जिसके बाद अन्य अनुष्ठान होंगे। रामनगरी में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए अयोध्या को खूबसूरती से सजाया गया है और साथ ही साथ अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है।

गुजरात से अयोध्या के लिए रवाना हुए साधु संत बताया जा रहा है कि श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए 20 से अधिक आमंत्रित साधु-संत अहमदाबाद एयरपोर्ट से अयोध्या के लिये रवाना हो गए हैं। विश्व हिंदू परिषद द्वारा तमाम साधु संतों का स्वागत किया गया और फिर उन्हें अयोध्या के लिए विदाई दी गई। इस दौरान अहमदाबाद एयरपोर्ट जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।