Home Blog Page 1089

शेयर बाजार में चल रही भारी गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी

0

शेयर बाजार में चल रही भारी गिरावट के बाद आज कामकाज की शुरुआत अच्छी तेजी पर हुई है। घरेलू बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.45 अंक उछलकर 71,844.31 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 194.75 अंक चढ़कर 21,657 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। इंडसइंड बैंक और रिलायंस के शेयर घाटे में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। एचडीएफसी बैंक के कमजोर नतीजे और ग्लोबल संकट की वजह से गुरुवार को भी शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की गई थी.

रिलायंस, एचयूएल और अल्ट्राटेक जैसे निफ्टी में हैवीवेट दखल रखने वाले शेयरों के आज नतीजे आने वाले हैं जिसके बाद शेयर बाजार की चाल के बारे में होकर कुछ कहा जा सकता है।

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 29 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे। सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही थी। HDFC बैंक के शेयर 0.20 फीसदी चढ़कर 1490 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, सन फार्मा और टाटा मोटर्स जैसे स्टॉक में तेजी थी. सबसे ज्यादा टाइटन के शेयर 2.66 फीसदी चढ़कर 3839 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ताजा पूर्वानुमान में एक अच्छी खबर

0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में एक अच्छी खबर दी है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तो मौसम की स्थिति जस की तस बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त देखी जा सकती है।

वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

आईएमडी ने कहा है कि 19 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर स्थिति बन सकती है। यह 21 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। 21 जनवरी, तक उत्तरी राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

अगले 24 घंटों में मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिणी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हरियाणा में गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति जारी रह सकती है।

पंजाब के कई हिस्सों में भीषण शीतलहर चल सकती है। वहीं, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

कश्मीर में ठंड का प्रकोप बढ़ा
कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बृस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोनों राज्यों में अमृतसर, पटियाला, मोहाली, अंबाला सहित कई स्थानों पर कोहरा छाया हुआ है। यहां मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के अन्य स्थानों में पटियाला में तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजस्थान कड़ाके की सर्दी की चपेट में
सर्द पूर्वी हवाओं के असर से राजस्थान के अनेक इलाके कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। बीते चौबीस घंटे में गंगानगर, जैसलमेर व पिलानी में ‘अति शीत दिवस’ दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 11.7 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, अलवर में 5.5 डिग्री, जयपुर में 5.8 डिग्री, गंगानगर में 5.7 डिग्री, सिरोही, चुरू व जैसलमेर में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disney+ Hotstar फ्री में देखने का मौका, 3 महीने तक देख पाएंगे फेवरेट शो और मूवीज…

0

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सुपरहीरो मूवीज से लेकर कॉफी विद करन जैसे शोज तक आपको फ्री में देखने का मौका OTT प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar के साथ दिया जा रहा है। इस मौके का फायदा रिलायंस जियो यूजर्स उठा सकते हैं और उन्हें इस OTT सेवा के लिए अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं है।

सस्ते प्लान में Disney+ Hotstar का फायदा फ्री दिया जा रहा है।

कई टेलिकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ लोकप्रिय OTT सेवाओं का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही हैं। अगर आप Disney+ Hotstar का कंटेंट फ्री में देखना चाहते है और OTT सब्सक्रिप्शन ऑफर करने वाले सही प्लान की तलाश में है तो हम आपका काम आसान कर रहे हैं। Jio के 400 रुपये से कम कीमत वाले सस्ते प्लान के साथ एकदम फ्री में 3 महीने के लिए यह सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।

फ्री Disney+ Hotstar वाला सस्ता जियो प्लान
रिलायंस जियो के फ्री OTT वाले सस्ते प्लान की कीमत 388 रुपये है और यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान 2GB डेली डाटा ऑफर करता है, इस तरह कुल 56GB डाटा का फायदा यूजर्स को मिलता है। सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा रोज 100 SMS भेजने का विकल्प भी इस प्लान के साथ दिया जाता है। इसमें Jio Apps (JioTV, JioCinema और JioCloud) का ऐक्सेस भी दिया जा रहा है।

OTT बेनिफिट के तौर पर इससे रीचार्ज करने वाले सब्सक्राइबर्स को 3 महीने तक के लिए फ्री Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। प्लान से रीचार्ज करने के बाद Disney+ Hotstar ऐप अपने मोबाइल डिवाइस में ओपेन करना होगा और उसी नंबर से रीचार्ज करना होगा, जिसमें आपने रीचार्ज करवाया है। इस तरह आप बिना अलग से कोई भुगतान किए पसंदीदा कंटेंट देख सकेंगे।

साथ में पाएं अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा
अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां जियो की 5G सेवाएं रोलआउट हो चुकी हैं और आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जाएगा। कंपनी 239 रुपये या फिर इससे ज्यादा कीमत वाले सभी प्लान्स से रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड 5G का फायदा दे रही है।

छत्तीसगढ़ : 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश, सीएम साय ने किया ऐलान

0

22 जननरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राणा प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है। साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है।

भगवान राम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ। इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं।

सीएम साय ने आगे कहाकि अयोध्या में हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक राज्य में अवकाश रहेगा। ताकि छत्तीसगढ़ के लोग रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और सभी को अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने मौका मिलेगा। कहा कि श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

छत्तीसगढ़ : ‘सेन्ट्रल बैंक ऑफ इडिया शाखा ग्राहको के खातों का रकम लगभग 2.20 करोड़ धोखाघड़ी, आरोपी गिरफ्तार…

0

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगॉव पुलिस की कार्यवाही। एक आरोपी को धारा 409, 420 के तहत 15 घंटे के भीतर रायपुर से किया गया गिरफ्तार आरोपी के द्वारा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इडिया राजनांदगांव के शाखा के ग्राहको के खातों का रकम 23217000 रूपयों का अपने खाते में ट्रांसफर कर किया गया धोखाघड़ी। आरोपी द्वारा अवैधानिक एवं अनाधिकृत रूप से कपटपूर्वक ग्राहक के जानकारी व सहमति के बिना अन्य के मोबाईल नंबरो का उपयोग कर अपने निजी बैंक खातो मे ट्रांसफर कर घटना को दिया अंजाम।

आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। नाम आरोपी – आदेशराज भावे पिता देवीदास भावे उम्र 30 साल साकिन ममता नगर गली नं0 07 वार्ड नं0 18 राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0

प्रार्थिया सु़श्री बी अनुषा पिता बी0टी0 शर्मा निवासी एल-2 सनसिटी एन एक्स राजनांदगांव शाखा प्रबंधक सेन्ट्रल बैक ऑफ इंडिया राजनांदगांव द्वारा दिनांक 17.01.2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की,

आरोपी आदेशराज भावे सिंगल विन्डो आपरेटर ए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा राजनांदगांव मे शाखा का कर्मचारी के रूप कार्य करते हुए जिस बैंक के खातों में मोबाइल नंबर संलग्न नही था उन ग्राहको के खातो का रकम 23217000 (दो करोड बत्तीस लाख सत्रह हजार ) रूपये अवैधानिक और अनाधिकृत रूप से कपटपूर्वक ग्राहको की जानकारी व सहमति के बिना उनके खाते से अपने खातों में स्वंय के द्वारा खरीदे गये अलग-अलग मोबाईल नंबरो का उपयोग कर अपने बैंक खातो मे ट्रांसफर किया गया जिसमें से कुछ ग्राहको के खातों मे वापस 9915000 (निन्यानबे लाख पंद्रह हजार ) रूपये जमा किया गया। इस प्रकार कुल 13302000 (एक करोड तैतीस लाख दो हजार) रूपये दिनांक  01.12.2022 से 31.12.2023 के मध्य गबन कर अपराधिक न्यासभंग करना बतायी। कि रिपोर्ट पर आरोपी आदेशराज भावे के विरूद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 48/2023 धारा 409, 420 भादवि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया।

अपराध कायमी की जानकारी से तुरंत वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व मे थाना कोतवाली से तत्काल टीम गठित कर आरोपी के पतासाजी रवाना कर आरोपी आदेशराज भावे पिता देवीदास भावे उम्र 30 साल साकिन ममता नगर गली नं0 07 वार्ड नं0 18 राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छ0ग0 के निवास स्थान भेजा गया जहा न मिलने पर, मुखबीर की सूचना पर 15 घंटे के भीतर आरोपी को रायपुर से हिरासत मे लेकर थाना लाया गया, पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 18.01.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
 

उपरोक्त कार्यवाही मेंं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक, धनीराम नारंगे, प्र0आर0 जी सिरिल, प्रख्यात जैन, रंजीत चौरसिया, एवं थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही। 

छत्तीसगढ़ : 22 जनवरी को प्रदेश के सभी जेलों में बांटी जाएगी मिठाई डिप्टी CM ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण

0

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था और उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली।

इसके साथ ही उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए, ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों की संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग और प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया।

गृहमंत्री ने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जेलों में पर्व आयोजित कर मिठाई वितरण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जेल के विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों से दवाई की पर्याप्त उपलब्धता और उनके खानपान के बारे में पूछा। उन्होंने जेल के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

छत्तीसगढ़ : बदला मौसम का मिजाज कई इलाकों में बारिश की संभावना

0

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज कई इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में आने वाले पांच दिनों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभवना है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। वहां सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा।

अम्बिकापुर रहा सबसे ठंड इलाका
आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अम्बिकापुर रहा। यहां 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे गर्म कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

छत्तीसगढ़ : कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी 4298 सैम्पलों की जांच, 17 नए केस…

0

छत्तीसगढ़ ; कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन अब कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी नजर आ रही है। 4298 सैम्पलों की जांच हुई जिसमें 17 नए संक्रमित मिले हैं।

अब प्रदेश में एक्टिव केस संख्या 91 है। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.40 प्रतिशत है।

प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बाकी जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बस्तर जिला में 7, बिलासपुर और दुर्ग में 3-3, रायगढ़ में 2, दंतेवाड़ा और सुकमा में 1-1 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं।

छतीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत सात पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

0

छतीसगढ़: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत सात पदाधिकारियों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया, जिसको लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है।

सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व ने पदाधिकारियों से वर्तमान पदों से त्यागपत्र मांगा था, लेकिन उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया।

दिल्ली में 24 जनवरी को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक बुलाई है, जिसमें नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव में पार्टी अपना खाता नही खोल पाई थी। कई सीटों पर प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई थी।

पार्टी ने खराब प्रदर्शन को लेकर समीक्षा की थी। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव को ध्यान में पार्टी प्रदेश में अपनी टीम को बदलना चाहती थी। इसके मद्देनजर प्रदेशाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को लंबे समय से पदों से हटने का दबाव बनाया जा रहा था।

कोमल हुपेंडी ने कहा- गठबंधन से नाराज

कोमल हुपेंडी ने केंद्रीय नेतृत्व की उपेक्षा और आइएनडीआइए के गठबंधन को त्यागपत्र देने का कारण बताया था। पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद कोमल हुपेंडी और प्रदेश सचिव विशाल केलकर ने विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह से मुलाकात की थी, जिससे उनके भाजपा में प्रवेश की अटकलें लगाई जा रही है।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश सचिव विशाल केलकर, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग रविंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग धरम भार्गव, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विंग कमल कांत साहू और प्रदेश अध्यक्ष एसटी विंग बसंत कुजूर ने पद और सदस्या से त्यागपत्र दे दिया।

छत्तीसगढ़ : ‘आम आदमी पार्टी राज्य इकाई के प्रमुख ने दिया इस्तीफा’

0

छत्तीसगढ़ : इकाई के प्रमुख कोमल हुपेंडी ने शीर्ष नेतृत्व पर उदासीन रवैये का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है.

आप के इन नेताओं ने कहना है कि नवंबर- दिसंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को इंडिया गठबंधन की वजह से नुकसान हुआ है. इस वजह से पार्टी के नेता इंडिया गठबंधन में शामिल होने के खिलाफ है.


उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि उन्होंने और राज्य के छह अन्य नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. मैं सरकारी सेवा में था, और समाज के लिए कुछ करना चाहता था, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया। मुझे यह पार्टी दूसरों से बेहतर लगी और मैं दिल्ली में इसके काम से प्रभावित हुआ।

छत्तीसगढ़ में आप का संगठन कमजोर था, लेकिन हम कुछ अच्छे काम किए और संगठन बढ़ा। जब 2023 में विधानसभा चुनाव हुए तो आप ने घोषणा की थी कि वह सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन हमारे आग्रह के बावजूद उसने सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा. भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र में हुपेंडी 15,255 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

उन्होंने दावा किया कि शीर्ष नेताओं को कम से कम उन्हें इसका कारण बताना चाहिए था, लेकिन उन्होंने मेरा फोन तक नहीं उठाया. उम्मीदवारों को टिकट तो दिए गए, लेकिन शीर्ष नेतृत्व से कोई समर्थन नहीं मिला. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी मैंने ये तय नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होऊंगा.

आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों प्रदेश अध्यक्ष हुपेंडी के अलावा आनंद प्रकाश मिरी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, विशाल केलकर प्रदेश सचिव, रविंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग, धरम भार्गव प्रदेश अध्यक्ष एससी विंग और बसंत कुजूर प्रदेश अध्यक्ष एसटी विंग शामिल हैं.

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में आप ने छत्तीसगढ़ की 90 में से 54 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाई. उनकी पार्टी को महज 0.98 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ था.