Home Blog Page 1091

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बहन का निधन, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार… अमित शाह के सभी कार्यक्रम रद्द…

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है. यह जानकारी बीजेपी के एक पदाधिकारी ने दी है. बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

राजेश्वरीबेन की उम्र 60 के आसपास थी.

बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि राजेश्वरीबेन की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली. अपनी बीमार बहन के निधन के बाद अमित शाह ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार

राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर आज सुबह अहमदाबाद में उनके आवास पर लाया गया है और उनका अंतिम संस्कार दोपहर में थलतेज श्मशान में किया जाएगा.

अमित शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

बता दें कि गांधीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह बीजेपी समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए अहमदाबाद में ही थे. सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम था. बनासकांठा में अमित शाह देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे. दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम था.

थोक महंगाई दर उच्चतम स्तर 0.73 फीसदी

0

खुदरा के बाद थोक महंगाई के मोर्चे पर भी आम आदमी को झटका देने वाली खबर है। दिसंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर नौ महीने के उच्चतम स्तर 0.73 फीसदी पर पहुंच गई है।

इससे पहले नवंबर महीने में यह 0.26 फीसदी रही थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.73 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पहले थोक महंगाई दर अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक लगातार शून्य से नीचे बनी हुई थी, जबकि नवंबर महीने में यह उछल कर 0.26 फीसदी हो गई थी। मंत्रालय के मुताबिक थोक महंगाई दर में यह उछाल खाद्य पदार्थों, खासकर सब्जियों तथा दालों की कीमतों में तेज से आई है।

आंकड़ों के मुताबिक डब्ल्यूपीआई पर आधारित खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 9.38 फीसदी रही, जो नवंबर महीने में 8.18 फीसदी रही थी। इसी तरह दिसंबर में सब्जियों की महंगाई दर 26.30 फीसदी रही, जबकि दालों की महंगाई दर 19.60 फीसदी थी। मंत्रालय के मुताबिक खाद्य वस्तुओं के अलावा मशीनरी उपकरण, विनिर्माण, परिवहन और कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक तथा ऑप्टिकल उत्पादों आदि की कीमतों में वृद्धि दिसंबर में थोक महंगाई में बढ़ोतरी का कारण रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते एनएसओ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा महंगाई दर बढ़कर चार महीने के उच्चतम स्तर 5.69 फीसदी पर पहुंच गई। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने दिसंबर महीने की मौद्रिक नीति समीक्षा (एमपीसी) की बैठक में मुद्रास्फीति का लक्ष्य 5.4 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा था।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : मणिपुर के इंफाल से होकर गुजरेगी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के सेकमाई से दूसरे दिन में प्रवेश कर गई। नगालैंड में रात रुकने से पहले यात्रा सेकमाई से मणिपुर के कांगपोकपी और सेनापति तक जाएगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सेवा दल और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने ध्वजारोहण के साथ दिन की यात्रा शुरू होने की घोषणा की। पार्टी की सोशल मीडिया प्रतिनिधि सुप्रिया श्रीनेत ने बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, अपराध और असुरक्षा जैसे मुद्दों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

रविवार को मणिपुर के थौबल से हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों में 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी। यात्रा शुरू होने से पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य हिंसा के पीड़ितों के लिए कुछ क्षण का मौन रखा। रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत का उद्देश्य उन लोगों को न्याय दिलाना है जो इस समय देश में ‘बड़े अन्याय’ के दौर से गुजर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने जातीय रूप से संघर्षरत राज्य में उनकी अनुपस्थिति के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की कड़ी आलोचना व्यक्त की और इसे ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री प्रभावित आबादी को सांत्वना देने के लिए नहीं गए।

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा 14.5 करोड़ का प्लॉट, ”प्राण प्रतिष्ठा” वाले दिन करेंगे उद्घाटन

0

सदी के महानायक और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले अयोध्या में घर बनाने के लिए ₹14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह लगभग 10,000 वर्गफुट का है।

मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) द्वारा अयोध्या में 7-सितारा मिश्रित उपयोग वाले एन्क्लेव, द सरयू में एक प्लॉट खरीदा।

51 एकड़ में फैली सरयू का औपचारिक उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। डेवलपर के अनुसार यह मंदिर से लगभग 15 मिनट और एयरपोर्ट आधे घंटे की दूरी पर है। इस परियोजना के मार्च 2028 तक पूरा होने और 5 स्टार पैलेस बनने की उम्मीद है।

बच्चन ने एक कार्यक्रम में कहा कि- “मैं अयोध्या में सरयू के लिए अभिनंदन लोढ़ा के घर के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हूं, एक ऐसा शहर जो मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने एक भावनात्मक संबंध बनाया है जो भौगोलिक सीमाओं से परे है।

“यह अयोध्या की आत्मा में एक हार्दिक यात्रा की शुरुआत है, जहां परंपरा और आधुनिकता मूल रूप से सह-अस्तित्व में हैं, एक भावनात्मक टेपेस्ट्री का निर्माण करती है जो मेरे साथ गहराई से गूंजती है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए उत्सुक हूं।” अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज (इलाहबाद) में हुआ, जो अयोध्या से 4 घंटे की दूरी पर है।

2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के कमजोर होने और भू-आर्थिक विखंडन में तेजी आने का अनुमान लगाया गया

0

मुख्य अर्थशास्त्रियों के एक सर्वेक्षण में 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था के कमजोर होने और भू-आर्थिक विखंडन में तेजी आने का अनुमान लगाया गया है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सोमवार को जारी ‘चीफ इकोनॉमिस्ट आउटलुक’ रिपोर्ट में अधिक आर्थिक अनिश्चितता को लेकर आगाह करते हुए कहा गया कि वैश्विक आर्थिक संभावनाएं कमजोर बनी हुई है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था तंग वित्तीय परिस्थितियों, भू-राजनीतिक दरारों और जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में तेजी से प्रगति से ग्रस्त है।

आधे से अधिक (56 प्रतिशत) मुख्य अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर होगी, जबकि 43 प्रतिशत को इसके यथावत बने रहने या मजबूत होने की उम्मीद है। हालांकि, दक्षिण एशिया तथा पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। अधिकतर अर्थशास्त्री वहां 2024 में कम से कम मध्यम वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। चीन एक अपवाद के रूप में उभरा जहां 69 प्रतिशत अर्थशास्त्रियों को मध्यम वृद्धि की उम्मीद है। इसकी वजह कमजोर खपत, कम औद्योगिक उत्पादन तथा संपत्ति बाजार की चिंतओं का मजबूत बदलाव की संभावनाओं पर असर डालना है। डब्ल्यूईएफ की प्रबंध निदेशक सादिया ज़ाहिदी ने कहा- चीफ इकोनॉमिस्ट आउटलुक’ रिपोर्ट वर्तमान आर्थिक माहौल की अनिश्चित प्रकृति को रेखांकित करती है। बढ़ते विचलन के बीच आने वाले वर्ष में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लचीलेपन का परीक्षण जारी रहेगा।

मायावती का बड़ा ऐलान- लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP

0

Mayawati Statement On Lok Sabha Election 2024 : देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बीएसपी अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

मायावती ने कहा कि गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से ही बसपा को नुकसान पहुंचता है, इसलिए उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में नहीं शामिल होगी।

बॉक्स ऑफिस पर साउथ के बड़े सितारे आमने-सामने, किसकी फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

0

सिनेमाघरों में विजय सेतुपति, महेश बाबू और धुनष के बीच कांटे की टक्कर है। तीनों अपने आप में बड़े नाम है और ऐसे में फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर आना बड़ा टकराव है।

हालांकि तीनों फिल्में अपने हिसाब से कमाई करने में लगी हुई है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कारोबार किया है?

‘कैप्टन मिलर’ ने किया इतना कारोबार

फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की अनुमानित कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कारोबार 23.40 करोड़ रुपये हो जाएगा। बता दें कि ये तीनों ही फिल्मे एक दिन रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तीनों सितारों में बड़ा टकराव देखने को मिला। हालांकि कमाई के मामले में महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर करम’ सबसे आगे चल रही है।

अभी तक आए आंकड़ो के आधार पर इस फिल्म को पछाड़ पाना बाकी दो फिल्मों के लिए मुश्किल लग रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या ये दोनों फिल्म ‘गुंटूर करम’ को पछाड़ पाएंगी या फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘गुंटूर करम’ राज करेगी।

Cold Day : दिल्ली, पंजाब, यूपी में जम रहा पारा, अगले 48 घंटे भारी ठंड, कोहरा…

0

सर्दियों में आमतौर पर उम्मीद की जा रही है कि मकर संक्रांति के बाद मौसम में बदलाव आएगा और ठंड, कोहरा छंटेगा। लेकिन इस पर इन सभी उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। मौसम विभाग के उत्तर भारत के कई हिस्सों में ठंड से फिलहाल राहत ना मिलने की पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इस हफ्ते पिछले चार से कई स्थानों पर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के मुताबिक उत्तर भारत के अधितर राज्यों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। इस हफ्ते गुरुवार से लगातार उत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार पारा लुढ़क रहा है।

रविवार देर रात जारी अपडेट में आईएमडी ने कहा कि आज पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही। जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही।

आज, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही; उत्तर पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में। हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बनी रही।

दिल्ली, पंजाब में मौसम का हाल

दिल्ली में पालम, पंजाब में अमृतसर, राजस्थान में गंगा नगर, बिहार में पूर्णिया, यूपी में बहराइच, बरेली, लखनऊ समेत कई अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान में कफी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के पालम में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि चंडीगढ़, अंबाला और हिसार में अधिकतम तापमान में 4 से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब में अमृतर में तापमान में काफी गिरावट रही। यहां अधिकतम ताम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आम दिनों की तुलना में 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पटियाला में तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की कमी रही। यहां अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी, बिहार में कोल्ड डे की स्थिति

रविवार को यूपी के कई जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के ज्यादातर, राजस्थान के कुछ और बिहार के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं बिहार में आईएमडी ने अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में इस हफ्ते सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में कंपा देने वाली ठंड

हरियाणा के दिल्ली-एनसीआर इलाकों कोहरे की घनी चादर छाई रही। रविवार को हरियाणा के सोनीपत जिले में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर ही दर्ज की गई। वहीं राजस्थान का गंगानगर में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस के भी अधिक गिरावट दर्ज की गई। जबकि करौली में कोहरे ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। यहां 5 मीटर तक विजिबिलिटी होने के चलते हाईवे पर चलना मुश्किल हो गया।

घना कोहरा और धुंध से बढ़ा संकट

घने कोहरे के चलते सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। यूपी में घने कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। बाराबंकी जिले में रविवार को तेज रफ्तार होंडा अमेज कार इंदिरा नहर में गिर गई। जिससे 5 लोग नहर में डूब गए। हादसे में 3 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। जबकि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पिछले 24 घंटे में दो बड़े हादसे हुए। दोनों हादसों में एक -एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गयी। जबकि हादसा सीकर में जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुआ। लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही एक कार डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ जा रही बोलेरो से टकरा गई। कारों को बीच टकर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर छह लोगो की मौत हो गई।

14 जनवरी को कई उड़ानें प्रभावित

एयलाइंस कंपनी इंडिगो एक बयान में कहा है कि पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते विजिविलिटी में काफी कम रही। जिसके चलते 14 जनवरी इंडिगो की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। इंडिगो ने कहा, “हमारे स्टाफ ने यात्रियों को हवाई अड्डों पर सभी देरी और रद्दीकरण के बारे में अवगत कराया और यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया। हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हार्दिक खेद है।”

Makar Sankranti: मकर संक्रांति की देशभर में धूम, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

0

मकर संक्रांति का त्योहार आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे तो हर साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन द्रिक पंचांग के मुताबिक इस साल 2024 में सोमवार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

इस दिन स्नान-दान और सूर्य की उपासना का बहुत महत्व है।

देशभर में श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा या अन्य नदी में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई है। कई लोग परंपरानुसार दान पुण्य भी कर रहे हैं।

मकर संक्रांति के अवसर पर इस कड़ाके की ठंड में वाराणसी में गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। यहां काफी लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगाने को आए हैं।

वाराणसी के अलावा, प्रयागराज, हरिद्वार, ऋषिकेश, पटना में भी गंगा में पवित्र डुबकी लगाई गई है। इसके अलावा देशभर के पवित्र नदियों में आज श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाने का बहुत महत्व है।

मकर संक्रांति पर दान-दक्षिणा का भी खास महत्व होता है। मकर संक्रांति पर स्नान के बाद ही दान करने की परंपरा है। दान तभी पुण्यकारी माना जाता है कि, जब इसे सही मुहूर्त और विधि से किया जाता है। माहपुण्य काल में ही दान करना उत्तम है।

PM मोदी आवास योजना के 1 लाख लाभार्थियों को देंगे सौगात, INDIA गठबंधन की हो सकती है बैठक…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार 15 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत पीएम आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई – जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे।

इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी योजना के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। पीएम मोदी ‘पीएम जन मन योजना’ के अंतर्गत 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत आदिवासियों के लिए पक्के आवास बनाए जाएंगे। पीएम मोदी का ये कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

पीएम मोदी ने पिछले साल 15 जनवरी को बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस की शुरुआत की थी। पीएम-जनमन का आरंभ 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंतिम छोर पर मौजूद अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए की गई थी। ये विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक-आर्थिक कल्याण के लिए किया गया था।

इसी अवसर पर पीएम मोदी आज देश के सौ जिलों से एक लाख लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे और संबोधित करेंगे। बता दें कि लगभग 24,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ पीएम-जनमन, 9 मंत्रालयों के जरिए 11 महत्वपूर्ण हस्तक्षेपों पर केंद्रित है।

INDIA गठबंधन की हो सकती है बैठक

विपक्षी गठबंधन INDIA लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर आज दिल्ली में बैठक कर सकते हैं। इससे पहले भी 28 विपक्षी दलों का गठबंधन INDIA एलांयस के तहत सीट बंटवारे को लेकर कई बैठक हो चुके हैं।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज दूसरा दिन

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू की गई है। ये यात्रा 15 राज्यों और 100 लोकसभा सीटों को कवर करते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

इन खबरों पर भी आज रहेगी नजर

  • बसपा सुप्रीम मायावती के जन्मदिन के मौके पर आज बसपा ‘बहनजी ऐप’ लॉन्च कर सकती है।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली में ‘लोकसभा चुनाव- 2024 के निमित्त वॉल राइटिंग’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी आज अयोध्या में राम मंदिर का दौरा करेंगे।