Home Blog Page 1095

छत्तीसगढ़ : 7 जिलों में होगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस

0

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद आगामी 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की शुरुआत करने वाली है. मणिपुर से शुरू होने वाली यह न्याय यात्रा महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी.

राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली यह न्याय यात्रा करीब 6 हजार कि.मी की होगी और इस बार यह यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सात जिलों में करीब 500 किलोमीटर की यह यात्रा रहेगी, जिसकी तैयारी में कांग्रेस जुट गई है. आगामी 11 जनवरी को इस यात्रा की तैयारी के लिए पहले चरण का बैठक होना है. इसके लिए राजधानी रायपुर में बैठक रखा गया है, जिसमें खुद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे और इसमें छत्तीसगढ़ में इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

कांग्रेस की यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 5 लोकसभा से होकर गुजरेगी. भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक जन समर्थन मिला था, इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस न्याय यात्रा को अच्छा जन समर्थन मिलेगा. खासकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की इस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

पांच दिनों में 500 किलोमीटर की होगी यात्रा

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जिन राज्यों से होकर गुजरी वहां निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है. हिमाचल प्रदेश में, कर्नाटक में, तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई है, इस न्याय यात्रा से जरूर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिलेगा. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में करीब पांच लोकसभा सीट से यह न्याय यात्रा गुजरेगी. मणिपुर से शुरू होने वाली न्याय यात्रा उड़ीसा से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचेगी, और यहां 5 दिनों में करीब 500 किलोमीटर की यात्रा निकालेगी. दीपक बैज ने कहा कि यह न्याय यात्रा देश में बेरोजगारी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ, देश में धर्म के नाम पर फैलाये जा रहे नफरत के खिलाफ है. जरूर भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही न्याय यात्रा को भी ऐतिहासिक जन समर्थन मिलेगा और इस यात्रा का नतीजा लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा.

नक्सलवाद के मुद्दे पर पीसीसी अध्यक्ष ने लगाया आरोप

वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के मुद्दे पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले एक महीने में तेजी से नक्सल हिंसा बस्तर में बढ़ रही है. पखांजूर में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है. कांग्रेस की सरकार में भाजपा इसे टारगेट किलिंग बताती थी, लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है. ऐसे में नक्सली हिंसा बढ़ रही है और इस पर सभी जिम्मेदार भाजपा के मंत्री चुप्पी साध रखे हैं ,सभी नक्सल प्रभावित जिलों में आगजनी की वारदात बढ़ने के साथ मुठभेड़ों में जवानों की भी शहादत हो रही है, और भाजपा केवल प्रदेश की जनता को ठगने का काम कर रही है.

देश में फिर कोरोना का कहर, 24 घंटे में 6 लोगों की मौत, 475 नए मामले

0

कोरोना वायरस ने एक बार फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. देश में कोरोना मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के 475 नए मामले सामने आए हैं और इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है.

इनमें छत्तीसगढ़ में दो, कर्नाटक में तीन और असम में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3,919 है. हालांकि कोरोना मरीज तेजी से ठीक भी हो रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में इस समय कोरोना का नया रूप JN.1 वैरिएंट देखने को मिल रहा है. 8 जनवरी तक देश में इस जेएन वन वैरिएंट के 819 मामले सामने आए हैं. N.1 वैरिएंट का सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारतीय राज्यों में देखने को मिल रहा है. कोरोना मरीजों की तादाद में अगर राज्यवार देखा जाए तो महाराष्ट्र में सबसे अधिक 250 मामले सामने आए हैं. कर्नाटक में 199, गुजरात से 36, गोवा में 49, केरल में 148, राजस्थान से 30, तमिलनाडु और तेलंगाना से 26-26, दिल्ली से 21 और हरियाणा से एक मामले की पुष्टि हुई है.

डब्ल्यूएचओ- विश्व स्वास्थ्य संगठन का भी कहना है कि जेएन.1 का प्रसार अधिक है लेकिन यह कम जोखिम वाला है. उधर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोगों को कोरोना से बचने के लिए सभी उपाय अपनाने चाहिए. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें. नाक और मुंह को मास्क से ढककर रखना चाहिए.

मकर संक्रांति पर बन रहे तीन शुभ योग, जानें स्नान-दान का सही समय

0

मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है. मकर संक्रांति को अलग-अलग प्रदेशों में विभिन्न नामों से जाना जाता है. असम में इस दिन बिहू और दक्षिण भारत में इस दिन पोंगल का पर्व मनाया जाता है.

मकर संक्रांति तिथि

ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा.

रवि योग में करें स्नान और सूर्य देव की पूजा

मकर संक्रांति पर इस साल 3 शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें रवि योग सुबह 7 बजकर 15 से शुरू होकर सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा, इस योग में स्नान करने का विशेष महत्व है.भगवान सूर्य की अराधना

भगवान सूर्य की अराधना

मकर संक्रांति के दिन जो व्यक्ति रवि योग में भगवान सूर्य की अराधना करेगा, उसे मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, इसके साथ ही उसे आरोग्यता की प्राप्ति होगी.बन रहे महापुण्य योग

बन रहे महापुण्य और वरियान योग

मकर संक्रांति पर महापुण्य और वारियान योग का भी निर्माण हो रहा है. जिसमें महापुण्य योग में नदी में स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही इस योग में अन्न, कम्बल, घी, वस्त्र, चावल, दाल, सब्जी, नमक और खिचड़ी का दान करना सर्वोत्तम माना जाता है.वरियान योग

वरियान योग

वरियान योग में कुबेर और शुक्र के मंत्रों का जप करना विशेष लाभप्रद रहता है. वहीं शुक्र मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास रहता है, इसके साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलते हैं.

रणजी ट्रॉफी 2024 : असम और छत्तीसगढ़ के बीच रायपुर में क्रिकेट

0

रणजी ट्रॉफी 2024 में असम और छत्तीसगढ़ के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दौरान असम टीम के कप्तान रियान पराग ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ चौकों और छक्कों की बारिश कर दी.

मैच में छत्तीसगढ़ की जीत साफ नजर आ रही है. मगर रियान पराग ने मैच में सभी का दिल जीत लिया. पराग ने जिस तरह से अपने बैट से असम की उम्मीद जगाई, वह काबिले तारीफ है. छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में 327 रन बनाए और जवाब में असम की पूरी टीम पहली पारी में महज 159 रनों पर ही सिमट गई. फॉलोऑन झेल रही असम की टीम दूसरी पारी में भी मुश्किल में नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि टीम को पारी की हार का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कप्तान रियान पराग के इरादे तो कुछ और ही थे. रियान पराग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 87 गेंदों पर 11 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 155 रन बनाए. चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए पराग को दूसरे ओर से टीम का साथ नही मिला. पूरी असम की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. यदि कप्तान को टीम का साथ मिलता तो असं की टीम मैच में बेहतरीन वापसी कर सकती थी. रियान पराग ने अकेले दम पर असम को छत्तीसगढ़ के खिलाफ बढ़त दिलाई है. असम की टीम दूसरी पारी में 254 रन बनाकर आउट हुई और छत्तीसगढ़ के सामने जीत के लिए 87 रनों का लक्ष्य रखा.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रियान ने किया था शानदार प्रदर्शन

रियान पराग ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 पारियों में 85 की औसत से सात अर्धशतकों के साथ 510 रन बनाए थे. लेग स्पिनर ने 10 मैचों में 7.29 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट भी लिए थे. हालांकि, पराग को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में बुलावा नहीं मिला और उन्होंने अभी तक मेन इन ब्लू के लिए डेब्यू नहीं किया है. मगर उनके प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा कि जल्द हीं रियान पराग नीली जर्सी में नजर आएंगे.

आईपीएल में मचा सकते हैं धमाल

रियान पराग आईपीएल में राजस्थान के तरफ से खेलते हैं. आईपीएल में भी रियान पराग का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और सभी रिकॉर्ड को देखते हुए ये साल लग रहा है कि साल 2024 में होने वाले आईपीएल मुकाबले में रियान पराग अपनी बल्लेबाजी से सभी को परेशान करेंगे. फैंस भी रियान पराग की पारी को देखते हुए अपनी प्रतिक्रिया ट्विटर के माध्यम से जाहिर कर रहे है.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 484 सफाई कर्मचारी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी…

0

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 484 सफाई कर्मचारी पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है.उपरोक्त भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 20 दिसंबर से शुरू होगी, और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी, 2024 है.योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – centralbankofindia.co.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2024, Central Bank of India Recruitment 2023: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट – Centralbankofindia.co.in पर जाएं

स्टेप 2: रिक्रूटमेंट बटन पर

स्टेप 3: सफाई कर्मचारी पदों के अप्लाई टैब पर

स्टेप 4: निर्देश पढ़ें और आवेदन पत्र भरें। सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा।

स्टेप 5: आवश्यक शुल्क का भुगतान करें (जहां लागू हो)

स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन शुल्क डाउनलोड करें और प्रिंट करें

Sarkari Naukri 2024, Central Bank of India Recruitment 2023: कुल पद (Vacancy Details)

  • गुजरात: 76 पद
  • मध्य प्रदेश: 24 पद
  • छत्तीसगढ़: 14 पद
  • दिल्ली: 21 पद
  • राजस्थान: 55 पद
  • ओडिशा: 2 पद
  • उत्तर प्रदेश: 78 पद
  • महाराष्ट्र: 118 पद
  • बिहार: 76 पद
  • झारखंड: 20 पद

Sarkari Naukri 2024,Central Bank of India Recruitment 2023: आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/एसएससी उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए (नियमों के अनुसार पात्र श्रेणियों में छूट) जब वे शुरू में अस्थायी/आकस्मिक कार्यकर्ता के रूप में लगे थे.

Sarkari Naukri 2024, Central Bank of India Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा (आईबीपीएस द्वारा आयोजित) और स्थानीय भाषा परीक्षण (बैंक द्वारा) के माध्यम से होगा.
  • लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षण/परीक्षा में शामिल होना होगा.
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षाओं में गलत उत्तरों के लिए दंड दिया जाएगा.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए, जिसका अभ्यर्थी द्वारा गलत उत्तर दिया गया है, सही अंक प्राप्त करने के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई या 0.25 अंक दंड के रूप में काट लिया जाएगा.

Sarkari Naukri 2024, Central Bank of India Recruitment 2023: योग्यता

जो भी उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदों पर आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए.

Sarkari Naukri 2024, Central Bank of India Recruitment 2023: आयुसीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा, 31 मार्च, 2023 तक 18 वर्ष से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.

Sarkari Naukri 2024, Central Bank of India Recruitment 2023: वेतन (Salary)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को सैलरी भी अच्छी मिलेगी. सेलेक्शन होने के बाद आपको हर महीना 28 हजार से अधिक की सैलरी मिलेगी.

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी रणनीति, सभी 11 सीटों पर कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त

0

छत्तीसगढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते पार्टी अपनी तैयारियों में लग गई है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कई राज्यों में अपने कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है. ऐसा ही एक राज्य छत्तीसगढ़ है.

छत्तीसगढ़ में भी सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने अपने कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किए हैं. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों के लिए जिन लोगों को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है, उनमें पवन अग्रवाल को सरजुगा का, मधु सिंह को रायगढ़ का, बैजनाथ चंद्राकर को रायगढ़ का, सुभाष धुप्पड़ को कोरबा का, पीयूष कोसरे को बिलासपुर का, दीपक दुबे को राजनांदगांव का, पदम कोठारी को दुर्ग का, राजेंद्र साहू को रायपुर का, राजेश यादव को महासमुंद का, नरेश ठाकुर को बस्तर का और रवि घोष को कांकेर का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है.

इन राज्यों में भी कांग्रेस ने नियुक्त किए कोऑर्डिनेटर्स

इसके अलावा पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, गुजरात, पंजाब, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, करेल, महाराष्ट्र, मणीपुर मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अंडमान-निकोबार, दादरा और नगर हवेली, उड़िसा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना में भी अपने कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है. कांग्रेस ने 539 लोकसभा क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर्स नियुक्त किए. गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांंग्रेस एक्शन मोड में आ गई है.

जस्टिन ट्रूडो की फिर हुई फजीहत, अब जमैका में खराब हुआ कबाड़ा प्लेन, भारत में भी दिया था धोखा

0

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का विमान जमैका की यात्रा के दौरान एक बार फिर खराब हो गया. ऐसा मामला चार महीने में दूसरी बार सामने आया है. कनाडाई सशस्त्र बलों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें समस्या के समाधान के लिए मरम्मत दल के साथ दूसरा विमान भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा है. बता दें कि ट्रूडो पारिवारिक अवकाश के लिए कैरेबियाई द्वीप पर थे.

दोनों विमान CC-144 चैलेंजर विमान थे, जो कनाडाई सशस्त्र बलों द्वारा उपयोग किए जाते हैं. ट्रूडो को सुरक्षा कारणों से सैन्य विमान से यात्रा करनी पड़ती है उन्होंने 26 दिसंबर को जमैका के लिए उड़ान भरी थी. सीबीसी समाचार रिपोर्ट के अनुसार समस्या का पता 2 जनवरी को चला, जिसके बाद दूसरे विमान में पहले विमान की मरम्मत के लिए एक रखरखाव टीम आई. 4 जनवरी को वह मूल कार्यक्रम के अनुसार लौट सके.

ट्रूडो को हाल के वर्षों में यात्रा दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है. पिछले सितंबर में भी ट्रूडो का भारत से प्रस्थान करते समय विमान खराब हो गया था. सितंबर में, G20 शिखर सम्मेलन के बाद दिल्ली से उनके प्रस्थान में शर्मनाक देरी हुई थी क्योंकि उनके विमान में एक यांत्रिक समस्या आ गई थी.

2019 में उनके चुनाव अभियान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टला था. इस दिन पत्रकारों को ले जा रही एक बस ट्रूडो के विमान के पंख से टकरा गई थी. उस वर्ष विमान के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद उन्हें लंदन में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक बैकअप विमान का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ा. लेकिन बैकअप विमान में भी एक समस्या का पता चला और प्रधानमंत्री को घर लौटने के लिए तीसरे विमान का उपयोग करना पड़ा.

सही टाइम पर जल गई लड़की के दिमाग की बत्ती, नहीं तो हो जाती लूट-कांड का शिकार

0

पिछले कुछ सालों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) एक लोकप्रिय पेमेंट मेथड के रूप में उभरा है. वहीं यूपीआई से जुड़े फ्रॉड के मामले भी सामने आ रहे हैं. स्कैमर्स यूपीआई यूजर्स को परिवार के सदस्यों और परिचितों के रूप में बताकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. हालांकि आप सतर्कता बरतकर ठगी से बच सकते हैं. हाल की एक घटना दूसरे यूपीआई यूजर्स के लिए एक मिसाल है, जब मुंबई में एक महिला ने स्कैमर्स के पैसे लेने के तरीके की पहचान करने के बाद खुद को धोखाधड़ी से बचाने में कामयाबी हासिल की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक थ्रेड में अपना अनुभव बताते हुए तमन्ना नाम की महिला ने लिखा कि कैसे वह गूगल पे (Google Pay) पर एक स्कैम को विफल करने में कामयाब रही.

तमन्ना ने लिखा, ”किसी ने हाल ही में यूपीआई के जरिए मेरे साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश की. मैं अपने माता-पिता के यहां था. मेरे पिताजी और मैंने अभी-अभी निवेश और इसके साथ आगे क्या करना है, इसके बारे में चर्चा की थी. वह अभी घर से निकले थे. मुझे किसी लड़के का फोन आया जिसने कहा कि उसे मेरा नंबर मेरे पिताजी से मिला है क्योंकि मेरे पिताजी ने कहा था कि वह Gpay पर नहीं हैं और मैं हूं (जो सच है).”

महिला ने आगे बताया, ”उसने कहा कि उन्हें मेरे पिताजी को LIC के कुछ पैसे भेजने थे और उन्होंने उनसे कहा कि वे इसे मुझे ट्रांसफर कर दें. मुझे अब तक किसी बात पर शक नहीं हुआ. उसने कहा कि उन्होंने Gpay पर यह पुष्टि करने के लिए फोन किया कि यह मेरा नंबर है. मैंने कहा कि यही नंबर है. उसने कहा कि उन्हें 25 हजार ट्रांसफर करने हैं और वह ऐसा तब करना चाहेंगे जब हम कॉल पर हों ताकि मैं उन्हें पुष्टि कर सकूं कि मुझे यह मिल गया है. तभी मुझे अपने फोन पर एक नोटिफिकेशन सुनाई देती है. वह (हिंदी में): “क्या तुम मिल गए, बेटा?” मैं उसे होल्ड करने के लिए कहता हूं ताकि मैं चेक कर सकूं.” 20 हजार रुपये का एक मैसेज आता है. जल्दीबाजी में मैं कहता हूं – हां मुझे मिल गया.”

इस साल कहां तक जाएगा निफ्टी-50, कौन-से सेक्‍टर कराएंगे कमाई, विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने की यह भविष्‍यवाणी

0

बीते साल यानी 2023 में शेयर बाजार ने कई रिकॉर्ड बनाए. निफ्टी-50 और सेंसेक्‍स में जबरदस्‍त तेजी रही. निफ्टी ने जहां करीब 20 फीसदी रिटर्न दिया, वहीं सेंसेक्‍स में सालभर में 18 फीसदी के करीब बढ़त रही. साल 2024 में भी निफ्टी-50 कहां तक जाएगा? क्‍या पिछले साल की तरह ही शेयर बाजार निवेशकों को मालामाल करेगा? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला हर व्‍यक्ति तलाश रहा है. अब इन सवालों के जवाब जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने दिया है. नोमुरा ने न केवल यह बताया है कि निफ्टी किन ऊंचाइयों पर पहुंचेगा, बल्कि साथ ही उन सेक्‍टर्स की भी जानकारी दी है जहां से कमाई होने की अच्‍छी संभावनाएं हैं.

नोमुरा का अनुमान है कि साल 2024 में भी शेयर बाजार निवेशकों को अच्‍छा मुनाफा देगा, लेकिन यह साल 2023 में हुए मुनाफे के मुकाबले कम रह सकता है. ब्रोकरेज का कहना है कि इस साल निफ्टी साल के अंत तक 24 हजार का स्तर पार कर सकता है. नोमुरा के मुताबिक निफ्टी इस साल 12 फीसदी का रिटर्न अपने निवेशकों को दे सकता है. पिछले साल निफ्टी 20 फीसदी के करीब बढ़ा था.

कहां तक जाएगा निफ्टी-50
नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी साल के अंत तक 24260 का स्तर छू सकता है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि इस साल महंगाई दर और यील्ड में नरमी रहेगी, दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में स्लोडाउन एक सीमा के अंदर रहेगा, कमोडिटी और क्रूड कीमतें स्थिर रहेंगी और भारत में आम चुनावों के नतीजे सकारात्मक रहेंगे. इन सब कारणों से शेयर बाजार में तेजी आएगी. नोमुरा का कहना है कि साल में छोटी अवधि में अगर कोई करेक्शन आता है तो उसे निवेश के मौके के रूप में देखना चाहिए.

आखिर क्यों गांव-गांव घूम रहे हैं CJI चंद्रचूड़

0

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ ( D Y Chandrachud) हमेशा अपने कामों से सुर्खियों में रहते हैं. इस बार वह अपने एक अलग काम और बयान से सुर्खियों में हैं. उन्होंने मंदिरों पर लगे ध्वजों से प्रेरणा लेते हुए शनिवार को जिला अदालत के वकीलों से इस तरह से कार्य करने का आग्रह किया कि आने वाली पीढ़ियों तक ‘न्याय की ध्वजा’ फहराती रहे. वह इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं. आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर मुख्य न्यायाधीश गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि वह न्यायपालिका के सामने आने वाली चुनौतियों को समझने और समाधानों की पहचान करने के लिए ‘महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों से प्रेरित होकर’ विभिन्न राज्यों का दौरा करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी दो दिवसीय गुजरात यात्रा उसी प्रयास का हिस्सा थी.

उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने पिछले एक साल में विभिन्न राज्यों का दौरा करने की कोशिश की ताकि मैं उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों और जिला न्यायपालिका के अधिकारियों से मिल सकूं, उनकी समस्याओं को सुन सकूं और इस तरह, हम न्यायपालिका के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान ढूंढ सकें… मैं उनकी समस्याओं को समझने और प्रभावी समाधानों की पहचान करने में सक्षम हूं.’