Home Blog Page 1101

किसे बनाया गया है 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष आख़िरकार कौन हैं….

0

केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग (Finance Commission) का गठन कर दिया है. नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) को 16वें वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. गौरतलब है कि यह आयोग एक अप्रैल, 2026 से अगले 5 साल के लिए सिफारिशें देगा. आयोग 31 अक्टूबर, 2025 तक राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा.

सरकार ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव ऋत्विक रंजनम पांडेय आयोग के सचिव होंगे. इसमें कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ अरविंद पनगढ़िया को चेयरमैन बनाते हुए वित्त आयोग का गठन करके प्रसन्न हैं. आयोग के सदस्यों को अलग से नोटिफाई किया जाएगा.’’

2015 में नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बने थे पनगढ़िया
बता दें कि वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था है जिसका गठन संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत किया जाता है. इसका काम केंद्र और राज्यों की वित्तीय स्थितियों का मूल्यांकन करना, उनके बीच टैक्स के बंटवारे की सिफारिश करना और राज्यों के बीच टैक्स के वितरण की रूपरेखा तय करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी ने पनगढ़िया को 2015 में नीति आयोग का पहला उपाध्यक्ष बनाया था. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में योजना आयोग को खत्म करके उसकी जगह नीति आयोग बनाया गया था.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम, अयोध्या आ रहे भक्‍तों को किया गया सावधान….जानें क्‍या है अलर्ट

0

पावन नगरी अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम और नए मंदिर के शुभारंभ से पहले एक बड़ा घोटाला सामने आया है. इसके तुरंत बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अलर्ट जारी करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सावधान रहने को कहा है. उन्‍होंने कहा है कि सभी को यह मालूम होना चाहिए कि साइबर अपराधी सक्रिय हैं जो श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे लोगों से बचने की अपील की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर इस घोटाले को उजागर किया है और बताया कि दान मांगने के बहाने भक्‍तों को लूटने की कोशिश हो रही है.

विहिप के विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर इस घोटाले को उजागर किया है. उन्‍होंने कहा है कि अपराधियों ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर रखी है जिसके जरिए वे लोगों से पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे साइबर अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्‍होंने ने चेतावनी दी है. विहिप नेता द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, अभिषेक कुमार नाम का एक बदमाश सोशल मीडिया पर एक क्यूआर कोड प्रसारित करके अयोध्या मंदिर विकास के लिए धन की मांग कर रहा है. लेकिन जब इस कोड को स्कैन करते हैं तो इस खास क्‍यूआर कोड के यूपीआई यूजर क नाम बदल जाता है. इसमें मनीषा नल्‍लाबेली नाम सामने आ जाता है.

97 तेजस फाइटर प्लेन, 84 सुखोई-30, कई देशों से रक्षा सौदा और खतरनाक हथियार; 2023 में सेना को मिली अद्भुत ताकत

0

भारत ने 2023 में पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के साथ-साथ दुनिया भर में संकट और संघर्ष के बीच सैन्य ताकत को बढ़ाने और किसी भी सुरक्षा चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए देश की समग्र युद्ध क्षमता में वृद्धि के वास्ते करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये की रक्षा खरीद की.

भारत ने क्षेत्रीय प्रभुत्व बनने और दक्षिण एशिया में अपनी प्रधानता स्थापित करने की चीन की लगातार कोशिशों के मद्देनजर अपने पड़ोस और उससे आगे समान विचारधारा वाले देशों के साथ अपनी सैन्य भागीदारी का भी तेजी से विस्तार करने की कोशिश की.

चीन से लगती लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा करने वाली भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख की सीमा पर जारी तनाव चौथे साल में प्रवेश करने के बावजूद अपना आक्रमक रुख बनाए हुए है जबकि दोनों पक्षों ने इस गतिरोध को हल करने के लिए कई दौर की उच्च स्तरीय सैन्य और राजनयिक वार्ता की है.

गणतंत्र दिवस….इस बार 2 बातें होंगी खास, परेड का हिस्‍सा होंगे 25 देशों से आए बच्‍चे, दुनिया देखेगी इनके ‘हुनर का जादू’

0

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में इस बार दो बातें खास होंगी. पहली- इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में 25 मित्र देशों से आए बच्‍चे भी परेड का हिस्‍सा होंगे. दूसरी- इस बार गणतंत्र दिवस परेड में राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के दस्‍ते में महिला कैडेटों की संख्‍या सर्वाधिक होगी. उल्‍लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का गणतंत्र दिवस शिविर 2024 दिल्ली कैंट के करियप्पा परेड ग्राउंड में शुरू हो चुका है. 

राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के अनुसार, इस बार एनसीसी कैडेट्स के साथ 25 मित्र देशों से आए बच्‍चे भी परेड का हिस्‍सा होंगे. शिविर में शामिल हो रहे ये बच्‍चे युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्‍सा है. परेड में जिन मित्र देशों के बच्‍चे शामिल हो रहे हैं, उनमें अर्जेंटीना, बोत्सवाना, भूटान, ब्राजील, चेक गणराज्य, फिजी, कजाखिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, लाओस, मलेशिया, मॉलदी और नेपाल का नाम शामिल है.

इन दशों के अतिरिक्‍त रूस, सऊदी अरब, सेशेल्स, ताजिकिस्तान, ब्रिटेन, वेनेजुएला, वियतनाम, श्रीलंका, सिंगापुर, नाइजीरिया, मॉरीशस और मोजाम्बिक के कैडेट भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्‍सा होंगे. 

महिला कैडेट्स की होगी सबसे बड़ी भागेदारी
लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह के अनुसार, गणतंत्र दिवस समारोह 2024 की परेड में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे. एनसीसी परेड दस्‍ते के लिए कुल 2,274 कैडेट्स का चुनाव किया गया है, जिसमें 907 महिला कैटेड्ट भी शामिल हैं. महिला कैडेट्स की यह संख्‍या अब तक की सबसे बड़ी भागेदारी है. इसके अलाव, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के 122 कैडेट्स सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के 171 कैडेट भी गणतंत्र दिसव परेड में हिस्‍सा ले रहे हैं. 

अयोध्या राम मंदिर पर आपने भी लिखी है गीत-भजन और कविता यहां शेयर करें….PM मोदी ने की है अपील

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर को लेकर देश भर में उत्साह का जिक्र करते हुए रविवार को लोगों से आग्रह किया कि वे इससे संबंधित भजन जैसी अपनी रचनाओं को सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘श्री राम भजन’ के साथ साझा करें. मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की ताजा कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि कई अनुभवी कलाकारों और उभरते युवा कलाकारों ने दिल को छू लेने वाले भजनों की रचना की है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह और उमंग है। लोग अपनी भावनाओं को कई तरीकों से व्यक्त कर रहे हैं. आपने गौर किया होगा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान श्रीराम और अयोध्या पर कई नए गीत और नए भजन रचे गए हैं.’ उन्होंने कहा कि कई लोग नई कविताएं भी लिख रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘इसमें कई अनुभवी कलाकार हैं. नए उभरते युवा कलाकारों ने भी दिल को छू लेने वाले भजनों की रचना की है। मैंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ गाने और भजन भी साझा किए हैं.’

राजस्‍थान के मरुस्‍थल में पहुंची UAE आर्मी, ‘जवाब’ देने को तैयार भारतीय सेना, शुरू हुआ ऑपरेशन ‘डेजर्ट साइक्‍लोन

0

संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) की सेना इन दिनों राजस्‍थान के मरुस्थल में मौजूद है. वहीं यूएई की सेना को ‘जवाब’ देने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ की तैयारी पूरी कर ली है. यहां आप कुछ और समझ रहे हों, तो जरा रुक जाइए. दरअसल, ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ कुछ और नहीं, बल्कि भारत और यूएई की सेना के बीच शुरू होने वाला एक संयुक्‍त युद्ध अभ्‍यास है.

भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) द्वारा साझा की गई सूचना के अनुसार, दोनों देशों के बीच होने वाला संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास ‘डेजर्ट साइक्लोन 2024’ की शुरूआत 2 जनवरी 2024 को होगी. करीब दो सप्‍ताह तक चलने वाले इस युद्धाभ्‍यास का समापन 15 जनवरी 2024 को होगा. डेजर्ट साइक्‍लोन का उद्देश्‍य अबर्न ऑपरेशन की बेस्‍ट प्रैक्टिस और अंतरसंचालनीयता (इंटरऑपरेशनबिलिटी) को बेहतर करना बेहतर बनाना है.

नौसेना भी कर चुकी हैं संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास
डीजीपीआई के अनुसार, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच न केवल सहस्राब्दी पुरानी सांस्कृतिक दोस्‍ती है, बल्कि अच्‍छे धार्मिक और आर्थिक संबंध रहे हैं. यह युद्धाभ्‍यास दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिकि और सैद्धांतिक जानकारी साझाा करने का प्रयास है. उल्‍लेखनीय है कि इससे पूर्व अगस्‍त में दोनों सेना की नौसेना एक संयुक्‍त युद्धाभ्‍यास कर चुकी है. इस युद्धाभ्‍यास में भारतीय नौसेना के आईएनएस विशाखापट्नम और आईएनएस त्रिखंड ने हिस्‍सा लिया था.

नेशन फर्स्ट का मंत्र, फिटनेस पर युवाओं को सलाह और AI टूल पर संदेश, ‘मन की बात’ में PM मोदी की 10 खास बातें

0

साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हुआ. पीएम मोदी के मन की बात का यह 108वां एपिसोड था. इस एपिसोड में पीएम मोदी ने कई अहम बातों पर चर्चा की. खासकर उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया.

पीएम मोदी ने मन की बात में अपने संबोधन के दौरान लोगों से संवाद किया और कुछ नई और रोचक बातें भी शेयर की. उन्होने शवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं दी. आइए इस खबर में मन की बात की 10 खास बातें जानते हैं.

 1 January 2024: 1 जनवरी से साल ही नहीं, देश में बहुत से नियम बदल जाएंगे, देखें होने वाले बदलावों की लिस्ट

0

आईटीआर दाखिल करने के नियम: वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आईटीआर यानी आयक रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2023 है. अगर आप तय सीमा से पहले ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ एक्शन भी हो सकता है. इतना ही नहीं, देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. हालांकि, जिन लोगों की कुल आय पांच लाख से कम है, उन्हें केवल एक हजार जुर्माना देना होगा.

आधार अपडेट को लेकर नियम: बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारिख 31 दिसंबर 2023 है. अगर इस तारीख तक आधार में अपडेट नहीं करवा पाते हैं तो 1 जनवरी 2024 से आपको दस्तावेज में किसी तरह के बदलाव के लिए 50 रुपए देने होंगे. इसलिए अगर आप अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव चाहते हैं तो 31 दिसंबर तक कर लें.

बैंक लॉकर से जुड़े नियम: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैंकों में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के पास अब 31 तक संशोधित बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर साइन करके जमान कराने का विकल्प है. नए नियम के मुताबिक, अगर इस समय सीमा तक वे ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जनवरी 2024 से उनका बैंक लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा.

‘पूरे शहर में होंगे धमाके…’ धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई में हड़कंप, अलर्ट पर पुलिस

0

नए साल की लोगों की तैयारी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी कड़ा बंदोबस्त लगाया है. ऐसे में बीती शाम मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन कॉल आया है. कॉलर ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहकर फोन कट कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कॉल के बाद सभी पुलिस स्टेशन और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस ने बताया की यह कॉल कल शाम 6 बजे के करीब आया. इसके बाद पुलिस ने कई जगह जांच भी की पर अभी तक कुछ संदेहास्पद चीज नहीं मिली है.

मुम्बई पुलिस कंट्रोल फिलहाल कॉलर का पता लगा रही है की आखिर उसने इस तरह का कॉल क्यों किया? बता दें कि मुंबई में नए साल की पूर्व संध्या पर किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के कर्मियों सहित 15 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, दादर, बांद्रा, बैंडस्टैंड, जुहू, मध व मार्वे के समुद्री तटों और उन जगहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जहां 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं. उन्होंने बताया कि सुरक्षा इंतजाम के हिस्से के रूप में 22 पुलिस उपायुक्तों, 45 सहायक आयुक्तों, 2051 अधिकारियों और 11, 500 सिपाहियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा.

नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और मुख्य सड़कों व महत्वपूर्ण स्थानों पर जांच चौकियां स्थापित की जाएंगी. अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ करने वालों, हंगामा करने वालों और अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

टॉप गियर में कोरोना! फिर टूटने लगा रिकॉर्ड… जानें 24 घंटे में कितने आए केस

0

 देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,997 है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट्स आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से केरल में तीन, कर्नाटक में दो जबकि छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है. ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी

वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है. स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.