Home Blog Page 1114

छत्तीसगढ़ : फिल्म कलाकार तथा धरसींवा से बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा आज मतदान करने के लिए लाभांडी स्कूल पहुंचे’ जनता से मतदान करने की अपील…

0

छत्तीसगढ़ : आज 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए आज सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों के बीच मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जतना से लेकर नेता मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ फिल्म के एक्टर और धरसींवा से बीजेपी प्रत्याशी अनुज शर्मा आज मतदान करने के लिए लाभांडी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी ली और जनता से मतदान करने की अपील भी किया।

आज छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण पर 70 सीट पर मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। कांग्रेस और बीजेपी के बीच यहां यहां वादों की जंग हैं। दोनों ही पार्टियों ने लगभग एक जैसे ही वादे किए हैं।

छत्तीसगढ़ : राजनांदगाॅव थाना सिटी कोतवाली साइबर सेल पुलिस की कार्यवाही दो आरोपियों को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार…

0

छत्तीसगढ़ : राजनांदगाॅव थाना सिटी कोतवाली साइबर सेल पुलिस की कार्यवाही दो आरोपियों को चोरी के मामले में किया गया गिरफ्तार…

दोनो आरोपी आदतन अपराधी है इनके खिलाफ पूर्व में थाना लालबाग जिला राजनांदगाॅव, थाना जामुल, थाना छावनी भिलाई, थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग, थाना बालोद जिला बालोद में अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 2,04,000 रूपये 01 स्पलेंडर मोटर सायकल तथा 01 नग पेचकस जप्त शेष रकम को खाने-पीने में खर्च किया गया।

दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

नाम आरोपी – (1) मोहम्मद जुनैद पिता मो0 इमरान उम्र 18 साल 02 माह निवासी भिलाई कोहका इन्दु आई टी स्कुल के सामने दुर्ग (छ0ग0)

(2)नीरज रंगारी पिता शंकर रंगारी उम्र 19 वर्ष साकिन केम्प 01 रोड़ नं. 18 संग्राम चैक, हनुमान मंदिर, तीन दर्शन मंदिर के पास वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0)

दिनांक 06.11.2023 को प्रार्थी हरीश खण्डेलवाल पिता स्व0 कन्हैया लाल खण्डेलवाल उम्र उम्र 51 साकिन गंज लाईन तिरंगा चैक राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) द्वारा लिखित आवेदन पेश रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06.11.2023 के शाम करीब 05ः05 बजे बिजली बिल पटाने व घरेलु समान लेने बाजार गया था, करीबन 06ः12 बजे वापस आकर अपने गंज लाईन तिरंगा चैक स्थित दुकान अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नगदी रकम 4,90,000 रूपये नहीं था, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाना बताया। कि रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 849/23 धारा 379 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मोहित गर्ग के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के दिशा-निर्देश एव नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में  अज्ञात आरोपी एवं चोरी गया नगदी रकम के पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर प्रार्थी के दुकान के आसपास तथा शहर में लगे करीब 100-150 सी.सी.टी.व्ही कैमरे के फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लु के आधार पर दो व्यक्ति घटनास्थल के आसपास बाईक से आते-जाते दिखाई देने पर फुटेज को सायबर सेल राजनांदगाॅव, दुर्ग, भिलाई को भेजकर पतासाजी कराया गया तथा मुखबीर के माध्यम से भी पता तलाश कराया गया जो उक्त दोने व्यक्तियों को मोहम्मद जुनैद कोहका भिलाई एवं नीरज रंगारी वैशाली नगर भिलाई निवासी होना पता चलने पर उनके सकुनत में पता किया गया जो दोनो को दिल्ली जाने की जानकारी मिली इनके पतासाजी हेतु दोनो के निवास स्थान के आसपास मुखबीर तैनात किया गया जो आज दिनांक 17.11.2023 को मुखबीर की सूचना पर दोनो संदेहियों को घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछने पर (1) मोहम्मद जुनैद पिता मो0 इमरान उम्र 18 साल 02 माह निवासी भिलाई कोहका इन्दु आई टी स्कुल के सामने दुर्ग (छ0ग0) (2) नीरज रंगारी पिता शंकर रंगारी उम्र 19 वर्ष साकिन केम्प 01 रोड़ नं. 18 संग्राम चैक, हनुमान मंदिर तीन दर्शन मंदिर के पास वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकर किये, मोहम्मद जुनैद पिता मोहम्म्द इमरान के कब्जे से पेश करने पर चोरी के नगदी रकम 1,64,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटर सायकल काले रंग की बिना नंबर व 01 नग पेचकस तथा दूसरा आरोपी नीरज रंगारी पिता शंकर रंगारी के कब्जे से पेश करने पर नगदी 40,000 रूपये जप्त किया गया कुल नगदी रकम 2,04,000 रूपये आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया शेष रकम को खाने-पीने में खर्च करना बताया आरोपियों केे विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल दाखिल किया गया।

दोनो आरोपी आदतन अपराधी है आरोपी मोहम्मद जुनैद के खिलाफ थाना लालबाग जिला राजनांदगाॅव में अपराध क्र0 319/23 धारा 454,380 भादवि0 व थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) में अपराध क्रमांक 230/23 धारा 380 भादवि0, थाना बालोद जिला बालोद(छ0ग0) में अप0 क्र0 507/23 धारा 454,380 भादवि0 एवं दूसरा आरोपी नीरज रंगारी के खिलाफ थाना वैशाली नगर जिला दुर्ग(छ0ग0) के अपराध क्रमांक 61/22 धारा 294,323,506 भादवि0 एवं थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग अपराध क्र0 184/23 धारा 34(सी) आबकारी एक्ट दर्ज कर चालान किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक संजय बरेठ, सउनि0 दरबारी राम तारम, सउनि द्वारिका प्रसाद, प्र0आर0 संदीप चैहान, जी0 सिरिल, आरक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रख्यात जैन, अविनाश झा अमित सोनी एंव थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। 

छत्तीसगढ़ : दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां लगभग समाप्त , 70 सीटों पर आज होगा मतदान…

0

रायपुर: छतीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां खत्म हो चुकी हैं। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां तथा राज्य में सुरक्षा के काफी इंतजाम किये हुए हैं।

मतदान केंद्रों पर द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं। द्वितीय चरण में प्रदेश के 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष, 81 लाख 72 हजार 171 महिला और 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं, जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होंगे। केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इससे पहले 7 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में राज्य की 20 सीटों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में बंद कर दिया। अब शुक्रवार 17 नवंबर को 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला EVM में कैद हो जाएगा। मतगणना 3 दिसंबर को होगी और उस दिन तय हो जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार कौन बना रहा है।

छत्तीसगढ़ : ‘फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप, कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की गिरफ्तारी की मांग…

0

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने बीजेपी पर फर्जी लेटर वायरल करने का आरोप लगाया है. इसमें एक वायरल सर्वे का जिक्र है, जिससे विधानसभा चुनाव प्रभावित हो सकते हैं. इसके साथ कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले पर सीएम भूपेश बघेल ने भी तंज कसा है.


रायपुर के सिविल लाइन थाने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत दर्ज कराई है.

कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के फर्जी लेटरहेड पर फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. यह पत्र तथा कथित रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखना बताया जा रहा है. इसमें चुनाव के परिणामों को लेकर एक मनगढ़ंत आकलन किया गया है और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम से भी दुष्प्रचार किया जा रहा है. हमें शक है कि यह कारनामा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्टी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी ‘द्वारा किया गया है. क्योंकि इस तरह के कुत्सित प्रयास और हथकंडे भारतीय जनता पार्टी ही अपनाती रही है.’


प्रभारी कुमारी सैलजा के नाम से फर्जी पत्र फर्जी सर्वे रिपोर्ट बनाकर हमारे राष्ट्रीय प्रभारी के सी वेणुगोपाल भेजने की झूठी पत्र को वायरल किया गया है.

हमारी मांग है कि इसमें तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जाए. आशंका है उनका नाम भी शिकायत पत्र में दिया है. अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी. जो लोग भी इस फर्जी पत्र को और प्रचारित करेंगे हम उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाएंगे.’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तंज कसा है

उन्होंने लिखा कि 2018 में इन्होंने एक फर्जी लेटर जारी किया था, उसी दिन मैंने कह दिया था, भाजपा हार मान चुकी है. आज उन्होंने फिर से वही कुकृत्य करने की कोशिश की है. साथियों! लिख लो 2018 से बड़ी जीत 2023 में होने जा रही है. छत्तीसगढ़ियों की ताकत का एहसास उन्हें अभी भी नहीं है. हालाकि खबर लिखे जाने तक बीजेपी की इस मामले में प्रतिक्रिया नहीं आई है. उनका पक्ष लेने का प्रयास किया जा रहा है.

आपको बता दें कि वायरल लेटर में एक सर्वे का जिक्र किया गया है. इसमें 28 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच सर्वे करवाया जाने की बात लिखी गई है. 1 लाख 95 हजार लोगों के सैंपल यानी प्रति विधानसभा 2 हजार लोगों का सैंपल लिया गया. इसमें वोट शेयर का ग्राफ है इसके अनुसार कथित तौर पर बीजेपी की बढ़त दिख रही है.

Covid-19 : भारत में पिछले 24 घंटे में 18 नए केस

0

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,295 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,50,01,510 है।

संक्रमण कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,057 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ : सरस्वती नगर थाने ने शिकायत करने पहुंचे युवक की हत्या के प्रयास पर ‘श्री राजेश मूणत जी’

0

रायपुर : सरस्वती नगर थाने ने शिकायत करने पहुंचे युवक की हत्या के प्रयास पर श्री राजेश मूणत जी”

रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने कल रात सरस्वती नगर थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने की घटना पर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

श्री राजेश मूणत ने बयान जारी करके कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरे चुनाव के दौरान अपराधिक तत्वों और शासकीय बल का दुरुपयोग करते हुए लोकतंत्र के महापर्व की मूल भावना को नष्ट करने प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि बीती रात कांग्रेस के गुंडों ने सरस्वती नगर थाने में शिकायत करने पहुंचे “भारतीय जनता पार्टी” के कार्यकर्ता की हत्या करने का अक्षम्य कृत्य किया है। जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करके इसका पुरजोर जवाब जरूर देगी।

श्री राजेश मूणत ने कहा कि जब से आचार संहिता लगी है तब से लेकर आज तक रायपुर शहर में कांग्रेस के संरक्षण में कई आपराधिक घटनाएं, हत्याएं हुई हैं। यही स्थिति संपूर्ण छत्तीसगढ़ में देखी गई है, जहां कांग्रेस के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हुई है।

श्री राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर शहर में कांग्रेस की मिली भगत के फलस्वरुप अपराध का ग्राफ इस कदर बढ़ चुका है कि अब लोग अंधेरा होने बाद अपने घरों से बाहर निकलने में घबराने लगे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं रायपुर की जनता से अपील करता हूं कि अपने शहर को अपराधिक मानसिकता वाले, धर्मविरोधी, दहशतगर्दों से मुक्त कराने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान जरूर करें। 

छत्तीसगढ़ : ”विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण, 70 सीटों पर प्रमुख उम्मीदवार…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार खत्म हो चूका है, 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, 78 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. अब दूसरे चरण में बाकी की बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना है.

दूसरे चरण में 958 उम्मीदवार हैं जिनमें 827 पुरुष, 130 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार के राजनीतिक भाग्य का फैसला होना है. करीब 1 करोड़ 63 लाख मतदाता 7 नवंबर को वोट डालेंगे. वोटिंग के लिए 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

दूसरे चरण में सबसे अहम राज्य की पाटन सीट पर वोटिंग होनी है.

राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से उम्मीदवार हैं. बघेल के अलावा विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत (सक्ति सीट से) उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (अंबिकापुर से) ताम्रध्वज साहू (दुर्ग ग्रामीण से) और रवींद्र चौबे (साजा) समेत राज्य के आठ मंत्री कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज बीजेपी नेता रमन सिंह की राजनंदगांव सीट का फैसला तो पहले ही चरण में हो गया था.

दूसरे चरण में भाजपा के कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव (लोरमी सीट), नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (जांजगीर-चांपा) से उम्मीदवार हैं, इनके अलावा, आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह (भरतपुर-सोनहत सीट), सांसद गोमती साय (पत्थलगांव सीट) 17 नवंबर के चुनाव के लिए बीजेपी के प्रमुख उम्मीदवार हैं.

2018 विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने इन 70 विधानसभा सीटों में से 51 पर जीत हासिल की थी.भाजपा केवल 13 सीट और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) चार और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी दो सीटों पर विजयी हुए थे.

2018 के चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से 68 पर शानदार जीत दर्ज की थी.

Stock Market : LIC ”एलआईसी” के पास दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बड़ी हिस्सेदारी…

0

Stock Market: भारतीय जीवन बीमा निगम, देश के शेयर बाजार में बड़ा संस्थागत निवेशक है. एलआईसी के पास दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बड़ी हिस्सेदारी है. प्राइम इन्फोबेस डेटा के अनुसार, LIC के पास 274 कंपनियों में 1% से ज्यादा इक्विटी हिस्सेदारी है.

सितंबर में समाप्त तिमाही में QoQ आधार पर LIC इन 10 कंपनियों में अपना स्टैक बढ़ाया है.

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जब कोई संस्थागत निवेशक, फंड हाउस किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाता है तो भविष्य में बेहतर रिटर्न पाने की उम्मीद रखता है. ऐसे में रिटेल इन्वेस्टर्स भी इन शेयरों की ओर आकर्षित होते हैं.

Tata Chemical Share
टाटा केमिकल में एलआईसी की हिस्सेदारी 30 जून को समाप्त तिमाही 7.14% थी, जो 30 सितंबर तिमाही में बढ़कर 9.39% हो गई है यानी एलआईसी ने इस कंपनी में 2.25% स्टैक बढ़ाया है. टाटा केमिकल के शेयर का मौजूदा भाव 947 रुपये है.

Gujarat Gas Share
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की कंपनी गुजरात गैस में एलआईसी की हिस्सेदारी 30 जून को समाप्त तिमाही में 3.22 फीसदी थी, जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 5.17 फीसदी हो गई है. गुजरात गैस के शेयर में पिछले 6 महीनों में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट हो गई है. इस स्टॉक का मौजूदा भाव 418 रुपये है.

Deepak Nitrate Share
केमिकल सेक्टर की कंपनी दीपक नाइट्रेट में भी एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून तिमाही में इस कंपनी में एलआईसी का कुल स्टैक 9.79 फीसदी था, जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 8.12 प्रतिशत हो गया. दीपक नाइट्रेट के शेयर का भाव 2105 रुपये है.

MGL Share
महानगर गैस लिमिटेड के शेयरों में भी एलआईसी ने खरीदी की है. जून तिमाही में इस कंपनी में भारतीय जीवन बीमा निगम की हिस्सेदारी 8.32 फीसदी थी जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 9.48 प्रतिशत हो गई है. महानगर गैस लिमिटेड के शेयर का भाव 1040 रुपये है.

Concor Share
कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी अब 5.09 फीसदी हो गई है जो जून तिमाही में 3.94 प्रतिशत थी. एलआईसी ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून तिमाही में भारतीय जीवन बीमा निगम की एचडीएफसी बैंक में कुल हिस्सेदारी 3.31 फीसदी थी जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 4.33 प्रतिशत हो गई है. एचडीएफसी बैंक के शेयर का भाव 1489 रुपये है.

BOI समेत 6 सरकारी बैंकों में केन्द्र बेच सकती है हिस्सेदारी! जानिए क्या बन रहा प्लान!

0

Bank Disinvestment: आने वाले समय में कई सरकारी बैंकों का विनिवेश हो सकता है। दरअसल, केन्द्र सरकार पब्लिक सेक्टर के कई बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार पब्लिक सेक्टर के बैंकों में 5-10% हिस्सेदारी के बेचने पर विचार कर रही है।

इसके लिए डिटेल रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

इन बैंकों में सरकार बेच सकती है हिस्सेदारी
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार भविष्य में 6 सरकारी बैंकों में जिनमें उनकी हिस्सेदारी 80% से अधिक इक्विटी की है, उनमें 10% तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों की हवाले से कहा गया है कि इस बैंकों में स्टेक बेचने के लिए सरकार जल्द ही डिटेल रोडमैप तैयार करेगी। बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में सरकारी स्वामित्व 80% से अधिक है। यानी इन बैंकों में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है।

क्या है योजना
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इन हिस्सेदारी की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल के जरिए कर सकती है। दरअसल, सरकार पब्लिक सेक्टर के बैंकों की शेयर कीमतों में तेज उछाल का फायदा उठाना चाह रही है। बता दें कि सरकारी बैंकों ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही बैड लोन को कम किया है इससे इनके शेयरों में तेजी देखी जा रही है। पिछले वर्ष में निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 6.9% की वृद्धि के मुकाबले निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 34% की वृद्धि हुई है। इस अवधि में बेंचमार्क निफ्टी 50 6.4% ऊपर था। सोमवार को निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.64% बढ़ा, जबकि निफ्टी 50 82 अंक या 0.42% गिरकर 19,443.55 पर बंद हुआ था।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’ कर्ज माफी समेत कई वादे किए गए हैं। देखिये…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने 200 यूनिट तक फ्री बिजली, केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा और सस्ता सिलेंडर देने का वादा किया है।

इसके अलावा किसानों की कर्ज माफी, धान खरीद, मुफ्त इलाज समेत कई वादे किए गए हैं।
 ‘छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस की गारंटी पर पूरा भरोसा’, CM बघेल का दावा

‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’

कांग्रेस अपनी पार्टी के घोषणा पत्र का नाम ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’ रखा है। रायपुर में पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा पत्र जारी किया। राजनांदगांव में बघेल ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने पर 2018 की तरह ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और अब किसानों से 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।

कांग्रेस के वादे

  • किसानों को अब धान का मिलेगा ₹3200 प्रति क्विंटल
  • 200 यूनिट प्रतिमाह हर बिजली उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली
  • सभी आय वर्ग की माता-बहनों को गैस सिलेंडर पर मिलेगी प्रति सिलेंडर ₹500 की सब्सिडी
  • 17.5 लाख गरीब परिवारों को “मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना” के तहत देंगे आवास
  • लघु वनोपजों के “न्यूनतम समर्थन मूल्य” पर देंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
  • “डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना” के तहत अब ₹10 लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
  • सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं पर होगा नि:शुल्क उपचार
  • राज्य के किसानों से “तिवरा” की भी होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी
  • राज्य के परिवहन व्यवसायियों के कर व कर्ज माफ होंगे
  • 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क(रीपा) का होगा निर्माण
  • प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय
  • महिला स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए ऋण होंगे माफ
  • जातिगत सर्वे करवाएंगे ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो
  • युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में दी जाएगी 50% की सब्सिडी
  • अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा