Home Blog Page 1115

BOI समेत 6 सरकारी बैंकों में केन्द्र बेच सकती है हिस्सेदारी! जानिए क्या बन रहा प्लान!

0

Bank Disinvestment: आने वाले समय में कई सरकारी बैंकों का विनिवेश हो सकता है। दरअसल, केन्द्र सरकार पब्लिक सेक्टर के कई बैंकों में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार पब्लिक सेक्टर के बैंकों में 5-10% हिस्सेदारी के बेचने पर विचार कर रही है।

इसके लिए डिटेल रोडमैप तैयार किया जा रहा है।

इन बैंकों में सरकार बेच सकती है हिस्सेदारी
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी सरकार भविष्य में 6 सरकारी बैंकों में जिनमें उनकी हिस्सेदारी 80% से अधिक इक्विटी की है, उनमें 10% तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों की हवाले से कहा गया है कि इस बैंकों में स्टेक बेचने के लिए सरकार जल्द ही डिटेल रोडमैप तैयार करेगी। बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में सरकारी स्वामित्व 80% से अधिक है। यानी इन बैंकों में सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है।

क्या है योजना
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इन हिस्सेदारी की बिक्री ऑफर-फॉर-सेल के जरिए कर सकती है। दरअसल, सरकार पब्लिक सेक्टर के बैंकों की शेयर कीमतों में तेज उछाल का फायदा उठाना चाह रही है। बता दें कि सरकारी बैंकों ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ ही बैड लोन को कम किया है इससे इनके शेयरों में तेजी देखी जा रही है। पिछले वर्ष में निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 6.9% की वृद्धि के मुकाबले निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 34% की वृद्धि हुई है। इस अवधि में बेंचमार्क निफ्टी 50 6.4% ऊपर था। सोमवार को निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.64% बढ़ा, जबकि निफ्टी 50 82 अंक या 0.42% गिरकर 19,443.55 पर बंद हुआ था।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’ कर्ज माफी समेत कई वादे किए गए हैं। देखिये…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने 200 यूनिट तक फ्री बिजली, केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा और सस्ता सिलेंडर देने का वादा किया है।

इसके अलावा किसानों की कर्ज माफी, धान खरीद, मुफ्त इलाज समेत कई वादे किए गए हैं।
 ‘छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस की गारंटी पर पूरा भरोसा’, CM बघेल का दावा

‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’

कांग्रेस अपनी पार्टी के घोषणा पत्र का नाम ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’ रखा है। रायपुर में पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा पत्र जारी किया। राजनांदगांव में बघेल ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने पर 2018 की तरह ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और अब किसानों से 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।

कांग्रेस के वादे

  • किसानों को अब धान का मिलेगा ₹3200 प्रति क्विंटल
  • 200 यूनिट प्रतिमाह हर बिजली उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली
  • सभी आय वर्ग की माता-बहनों को गैस सिलेंडर पर मिलेगी प्रति सिलेंडर ₹500 की सब्सिडी
  • 17.5 लाख गरीब परिवारों को “मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना” के तहत देंगे आवास
  • लघु वनोपजों के “न्यूनतम समर्थन मूल्य” पर देंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
  • “डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना” के तहत अब ₹10 लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
  • सड़क एवं अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं पर होगा नि:शुल्क उपचार
  • राज्य के किसानों से “तिवरा” की भी होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी
  • राज्य के परिवहन व्यवसायियों के कर व कर्ज माफ होंगे
  • 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्क(रीपा) का होगा निर्माण
  • प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय
  • महिला स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए ऋण होंगे माफ
  • जातिगत सर्वे करवाएंगे ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो
  • युवाओं को उद्योग व्यवसाय ऋण में दी जाएगी 50% की सब्सिडी
  • अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाएगा

‘दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनते ही राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाएगी जाति जनगणना’ राहुल गांधी ‘

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना एक क्रांतिकारी कदम है जो लोगों का जीवन बदल देगा और कांग्रेस के सत्ता में आने पर राष्ट्रीय स्तर पर देश में जाति जनगणना कराई जायेगी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ”कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सबसे पहला काम अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सही संख्या जानने के लिए जाति आधारित जनगणना कराने का है। उन्होंने कहा ‘‘यह एक एक्स-रे की तरह है जो सभी (ओबीसी सहित सभी वर्गों की संख्या) वर्गों की स्थिति सामने लाएगा, जिसके अनुसार उनके कल्याण की नीतियां बनाई जाएंगी।” उन्होंने कहा दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनते ही नेशनल जाति जनगणना होगी।

उन्होंने इस कवायद को लोगों के लिए एक ‘क्रांतिकारी और जीवन बदलने वाला’ कदम बताया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि इसका मतलब यह है कि हिंदुस्तान में गरीब ही एकमात्र जाति है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिमाग से जाति इसलिए गायब हो गई क्योंकि उन्होंने (गांधी ने) जाति जनगणना की बात शुरु कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री देश को सच्चाई नहीं बताना चाहते। वो किसी भी भाषण में जाति जनगणना की बात नहीं कर सकते। उनका रिमोट अदाणी के हाथ में है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान में कम से कम 50 फीसदी जनसंख्या ओबीसी वर्ग की है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कर्ज संबंधी कठिनाइयों के कारण पिछले 18 वर्षों में करीब 18,000 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ने छोटे-मध्यम व्यवसायों और व्यापारियों पर हमला किया। गांधी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप देश में भारी बेरोजगारी की स्थिति हुई।

PM मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री-रक्षा सचिव, बोले- वैश्विक भलाई के लिए भारत-अमेरिका साझेदारी…

0

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत-अमेरिका साझेदारी वास्तव में वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत है।

मोदी ने यह बात ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के समापन के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के उनसे संयुक्त रूप से मुलाकात किये जाने के बाद कही।

मोदी के साथ ब्लिंकन और ऑस्टिन की बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे।

मोदी ने कहा, ‘‘ब्लिंकन और ऑस्टिन से मुलाकात करके खुशी हुई। ‘टू प्लस टू’ प्रारूप भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने वाला में महत्वपूर्ण है।” उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन में हमारा साझा विश्वास विभिन्न क्षेत्रों में हमारे पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को रेखांकित करता है। भारत-अमेरिका साझेदारी वास्तव में वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत है।” ‘टू प्लस टू’ वार्ता में सिंह, जयशंकर, ऑस्टिन और ब्लिंकन ने भारत-अमेरिका वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया।

इस वार्ता में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में, जयशंकर ने जून में मोदी की अमेरिका यात्रा और जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सितंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा का उल्लेख किया।

जयशंकर ने कहा, ‘‘इस वर्ष का मुख्य आकर्षण जून में प्रधानमंत्री (मोदी) की अमेरिका की राजकीय यात्रा थी, जिसने वास्तव में हमारे संबंधों में एक नया अध्याय खोला है। राष्ट्रपति बाइडन की सितंबर में दिल्ली यात्रा ने सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हमारे संबंधों में बहुत योगदान दिया।” ‘टू प्लस टू’ वार्ता के अंत में जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत और अमेरिका ने एक लचीली, नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने और सभी के लिए शांति एवं समृद्धि सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराया।

‘दीपावली के शुभ अवसर पर ‘ पीएम मोदी समेत , इन नेताओं ने ‘ देशवासियों को शुभकामनाएं !

0

देशभर में आज लोग दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। देशभर में लोगों में उत्साह और उत्सव का माहौल है। पूरा भारतवर्ष आज रोशनी के साथ जगमग-जगमग कर रहा है।

दिवाली के शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं।’ प्रधानमंत्री ने लिखा दिवाली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए। 

राष्ट्रपति ने मुर्मू ने दी बधाई राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा, दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। हर्ष और उल्लास का महापर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का उत्सव मनाने का पर्व है। यह पर्व हमें मानवता की भलाई करने के लिए भी प्रेरित करता है। आइए, हम सब मिलकर प्रकास के उत्सव को स्वच्छ और सुरक्षित तरीके से मनाएं और पर्यावरण संरक्षण में योगदान करते हुए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।

जेपी नड्डा ने दीवाली की शुभकामनाएं दीं 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रकाशोत्सव के पावन पर्व दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। यह महापर्व आप सभी के जीवन में ज्ञान, वैभव, आरोग्य, सुख-सौभाग्य व समृद्धि लेकर आए। धन-धान्य से परिपूर्ण सभी के जीवन में उत्साह, उमंग व ऊर्जा का संचार हो। माँ लक्ष्मी सभी का सर्वविद कल्याण करें यह प्रार्थना करता हूँ।’

देशवासियों को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देश के गृह मंत्री अमित और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुभाकामनाएं दीं।

अमित शाह ने कहा, ‘समस्त देशवासियों को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नया प्रकाश, खुशियाँ और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये।

‘राजनाथ सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, सुख एवं समृद्धि लेकर आये, यही ईश्वर से कामना है।  

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने कहा कि ‘असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम!

छत्तीसगढ़ : ‘गृह लक्ष्मी योजना’ महिलाओं को प्रति वर्ष 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।’ भूपेश बघेल…

0

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रही तो ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत महिलाओं के खातों में प्रति वर्ष 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 12 हजार रुपए देने का वादा कर चुकी है। 

सोशल मीडिया ‘एक्स’ ट्विटर पोस्ट : ‘‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना ‘‘महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपए। न फॉर्म भरें, न लाइन में लगें।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी माताओं-बहनों! आज देवारी (दिवाली) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है।

आज दिवाली के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध तथा सक्षम देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आज इस शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए,

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत हम 15 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।” आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं बघेल ने कहा, ‘‘सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूंगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है। सरकार आपके खुद सर्वे कराएगी। सब कुछ ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा।”

चुनावी राज्य में मुख्यमंत्री की इस घोषणा को भाजपा के ‘महतारी वंदन योजना’ का जवाब माना जा रहा है।

स योजना के तहत भाजपा ने वादा किया है कि राज्य में पार्टी की सरकार बनी तो प्रत्येक विवाहित महिलाओं के खाते में 12 हजार रुपए प्रति वर्ष जमा किए जाएंगे। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि इस घोषणा के बाद पार्टी ने महिलाओं से ‘महतारी वंदन योजना’ का फार्म भी भरवाना शुरू कर दिया है।

राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात नवंबर को पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो चुके हैं शेष 70 सीटों पर दूसरे चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होगा।

भारतीय मार्केट में एलन मस्क की एंट्री, सबसे सस्ता 5G इंटरनेट देने का एलान…

0

जल्द ही भारतीय मार्केट में एलन मस्क की एंट्री होने वाली है। जिसके लिए भारतीय सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। माना यह जा रहा है कि जनवरी 2024 में एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक के साथ भारत में सर्विस की शुरुआत कर देंगे।

जैसा आप जानते हैं कि साल 2016 के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति आई है। जब से जियो ने अपनी फ्री सर्विस देने का ऐलान किया है। वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया सभी कंपनियां पीछे रह गईं और नतीजा यह हुआ कि आज जिओ के पास 55 फीसदी मार्केट शेयर है। दूसरे नंबर पर एयरटेल है। वोडाफोन-आइडिया तो अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब जब मस्क आएंगे तो हो सकता है वो रिलायंस जिओ की स्ट्रैटेजी पर ही काम करते हुए नजर आएं।

एलन मस्क दुनिया के अमीर कारोबारी की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं, पैसों की कोई कमी कंपनी के पास है नहीं। इसलिए एक रिस्क तो मस्क लेना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो भारतीय ग्राहकों के लिए तो मौज ही मौज है। क्योंकि जितना कंपटीशन इससे बढ़ेगा उतना ही फायदा यूजर्स को होगा.

हर दिन नए प्लान देखे जा सकते हैं, जो की आम आदमी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। रिपोर्ट तो यह भी है कि मस्क मौजूदा चल रहे प्लान से सस्ते रेट अपने रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए स्टारलिंक कंपनी को 1 साल बिना फायदे के अपनी सर्विस देनी होगी, तभी जाकर कुछ हद तक मार्केट शेयर कंपनी अपने पास कर पाएंगी।

Amjad Khan Birth Anniversary: अमजद खान की बर्थ एनिवर्सरी, इस खास मौके पर अभिनेता के बारे में कुछ बातें…

0

Amjad Khan Birth Anniversary:  आज अमजद खान की बर्थ एनिवर्सरी (Amjad Khan Birth Anniversary) है। इस खास मौके पर अभिनेता के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

अमजद खान जितने बड़े कलाकार थे, अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों के लिए उतने ही मददगार भी थे। अभिनेताओं, निर्देशकों, निर्माताओं के बीच आज भी फिल्मी दुनिया के लोग उनको याद करते हैं। अमजद ने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की और फिर वो फिल्मों की तरफ आ गए। उनको ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पहचान मिली फिल्म शोले के डाकू गब्बर सिंह के रोल से।

जिस किरदार से वह मशहूर हुए दरअसल उसको उन्होंने अपने गांव के धोबी से कॉपी किया था। अमजद खान धोबी के स्टाइल और उसकी बातें गौर से सुना करते थे। जब उन्हें फिल्म शोल में गब्बर सिंह का रोल करने की बड़ी चुनौती मिली तो उन्हें एक आइडिया सूझा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में विलेन की स्टाइल को कॉपी नहीं की। धोबी वाले ठेठ अंदाज को ही अपने किरदार में उतारा, और उनका यह किरदार आज भी लोग भूले नहीं हैं।

अमजद खान के वैसे तो कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन चाय का किस्सा काफी दिलचस्प है। कहते हैं कि अमजद खान चाय के खास शौकीन थे। कहा जाता है कि अमजद खान एक बार फिल्म के सेट पर भैंस लेकर पहुंच गए थे। दरअसल अमजद रोजाना करीब 25- 30 कप चाय पी जाते थे। हर आधे घंटे में वो चाय मांगते थे। एक बार पृथ्वी थियेटर में सेट पर उनको कहा गया कि दूध खत्म हो गया है इसलिए चाय नहीं बनेगी। उन दिन तो अमजद चुप रहे लेकिन अगले दिन वो भैंस लेकर पहुंच गए। भैंस को स्टाफ को देते हुए कहा कि अब चाय बनती रहनी चाहिए।

नई दिल्‍ली : ‘कुंअर सचदेव’ ने ऐसा बिजनेस शुरू किया जो आज 3 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं!

0

नई दिल्‍ली: कहते हैं कि एक आइडिया आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ कुंअर सचदेव के साथ, जो पहले दो पैसे कमाने के लिए गली-गली पेन बेचते थे. एक दिन उन्‍हें आइडिया सूझा और मामूली पूंजी लगाकर ऐसा बिजनेस शुरू किया जो आज भारत ही नहीं, कई देशों में जबरदस्‍त कारोबार कर रहा है.

मेहनत रंग लाई तो किस्‍मत भी चोखी हो गई और आज सचदेव करीब 3 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं.

सचदेव की यह कहानी हजारों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है. उनके पिता एक रेलवे क्‍लर्क थे. बचपन ऐसी तंगी में बीता कि शुरुआती शिक्षा जो पहले प्राइवेट स्‍कूल में हो रही थी, सरकारी स्‍कूल से पूरी करनी पड़ी. आलम ये था कि उन्‍हें अपनी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए घर-घर जाकर पेन बेचना पड़ता था. कुंवर सचदेव का सपना बड़े होकर डॉक्‍टर बनना था, लेकिन किस्‍मत को तो कुछ और ही मंजूर था. कुछ साल नौकरी करने के बाद उन्‍होंने खुद का बिजनेस शुरू किया, जो आज करीब 3 हजार करोड़ रुपये है.

केबल कंपनी में किया काम
ऐसा नहीं है कि कुंवर के सामने शुरुआई पढ़ाई में ही मुश्किलें आईं, बल्कि अपना ग्रेजुएशन करने के दौरान भी उन्‍होंने एक केबल कम्‍युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग का काम किया. कंपनी में काम करने के दौरान ही उन्‍हें समझ आया कि देश के केबल इंडस्‍ट्री में ओ ग्रोथ की काफी संभावना है. बस उन्‍होंने जॉब छोड़कर सू-कैम कम्‍यूनिकेशंस नाम से एक कंपनी बनाई. बाद में इस कंपनी को पूरी तरह बदलकर सोलर प्रोडक्‍ट के उत्‍पादन में लगा दिया.

इनवर्टर से मिला आइडिया
कुंवर सचदेव खुद बताते हैं कि उन्‍हें सोलर प्रोडक्‍ट वाली कंपनी बनाने का आइडिया अपने घर में लगे एक इनवर्टर से मिला. उन्‍होंने बताया कि घर में एक पुराना इनवर्टर लगा था, जिसमें घटिया क्‍वालिटी का मैटेरियल यूज किया गया था. इसके बाद उन्‍होंने इनवर्टर बनाने का फैसला किया और साल 1998 में कंपनी का नाम बदलकर सू-कैम पॉवर सिस्‍टम कर दिया. आज उनकी कंपनी तमाम तरह के सोलर प्रोडक्‍ट बनाती है, जिनकी मांग देश ही नहीं विदेशों में भी खूब है.

अब तक कितनी पूंजी बनाई
कुमार सचदेव ने सोलर आधारित प्रोडक्‍ट बनाने पर ही ज्‍यादा फोकस किया और उनकी कंपनी आज सोलर से जुड़े इनवर्टर भी बनाती है. क्‍वालिटी बेहतर होने की वजह से उनके प्रोडक्‍ट की डिमांड सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब होती है. सचदेव के कारोबार का बाजार मूल्‍य अब तक करीब 2,300 करोड़ रुपये पहुंच गया है. उनके सोलर प्रोडक्‍ट की कैपिसिटी करीब 10 घंटे तक रहती है. अभी तक उनकी कंपनी के प्रोडक्‍ट लाखों घरों में इस्‍तेमाल किया जा चुके हैं.

छत्तीसगढ़ : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरगुजा संभाग के दो स्थानों पर आमसभा को संबोधित किया….

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. राजनीतिक दल समेत तमाम दलों के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ में आने का दौर तेज हो गया है.

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरगुजा संभाग के दो स्थानों पर आमसभा को संबोधित किया.

सीतापुर विधानसभा में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया. प्रदेश की पहले नंबर की विधानसभा भरतपुर-सोनहत में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के लिए आम सभा को संबोधित किया.

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जिन 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हुआ है. उन 20 सीटों में बीजेपी को दो तिहाई सीट मिल रही है.

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी के घोषणा पत्र महतारी वंदन योजना में शादीशुदा महिलाओं को 12 हजार रूपए प्रति साल, और तेंदूपत्ता संग्रहण दर बोनस के साथ 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 6 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली घोषणा प्रदान किया.

500 रूपए में घरेलू सिलेंडर देने और पीएससी घोटाले की जांच करा कर निष्पक्ष भर्ती कराने वाली घोषणा से महिलाओं और युवाओं को लुभाने की कोशिश की. राजनाथ की सरगुजा में आयोजित दो सभाओं के बाद राजनीतिक फिजाओं में क्या प्रभाव पड़ेगा. इसका फैसला जनता 17 नवंबर को करेगी और परिणाम 3 दिसंबर को सबके सामने होगा.