Home Blog Page 1117

भारतीय मार्केट में एलन मस्क की एंट्री, सबसे सस्ता 5G इंटरनेट देने का एलान…

0

जल्द ही भारतीय मार्केट में एलन मस्क की एंट्री होने वाली है। जिसके लिए भारतीय सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। माना यह जा रहा है कि जनवरी 2024 में एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक के साथ भारत में सर्विस की शुरुआत कर देंगे।

जैसा आप जानते हैं कि साल 2016 के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति आई है। जब से जियो ने अपनी फ्री सर्विस देने का ऐलान किया है। वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया सभी कंपनियां पीछे रह गईं और नतीजा यह हुआ कि आज जिओ के पास 55 फीसदी मार्केट शेयर है। दूसरे नंबर पर एयरटेल है। वोडाफोन-आइडिया तो अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब जब मस्क आएंगे तो हो सकता है वो रिलायंस जिओ की स्ट्रैटेजी पर ही काम करते हुए नजर आएं।

एलन मस्क दुनिया के अमीर कारोबारी की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं, पैसों की कोई कमी कंपनी के पास है नहीं। इसलिए एक रिस्क तो मस्क लेना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो भारतीय ग्राहकों के लिए तो मौज ही मौज है। क्योंकि जितना कंपटीशन इससे बढ़ेगा उतना ही फायदा यूजर्स को होगा.

हर दिन नए प्लान देखे जा सकते हैं, जो की आम आदमी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। रिपोर्ट तो यह भी है कि मस्क मौजूदा चल रहे प्लान से सस्ते रेट अपने रख सकते हैं। लेकिन इसके लिए स्टारलिंक कंपनी को 1 साल बिना फायदे के अपनी सर्विस देनी होगी, तभी जाकर कुछ हद तक मार्केट शेयर कंपनी अपने पास कर पाएंगी।

Amjad Khan Birth Anniversary: अमजद खान की बर्थ एनिवर्सरी, इस खास मौके पर अभिनेता के बारे में कुछ बातें…

0

Amjad Khan Birth Anniversary:  आज अमजद खान की बर्थ एनिवर्सरी (Amjad Khan Birth Anniversary) है। इस खास मौके पर अभिनेता के बारे में कुछ बातें बताते हैं।

अमजद खान जितने बड़े कलाकार थे, अपने दोस्तों और साथ काम करने वालों के लिए उतने ही मददगार भी थे। अभिनेताओं, निर्देशकों, निर्माताओं के बीच आज भी फिल्मी दुनिया के लोग उनको याद करते हैं। अमजद ने एक्टिंग की शुरुआत थिएटर से की और फिर वो फिल्मों की तरफ आ गए। उनको ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पहचान मिली फिल्म शोले के डाकू गब्बर सिंह के रोल से।

जिस किरदार से वह मशहूर हुए दरअसल उसको उन्होंने अपने गांव के धोबी से कॉपी किया था। अमजद खान धोबी के स्टाइल और उसकी बातें गौर से सुना करते थे। जब उन्हें फिल्म शोल में गब्बर सिंह का रोल करने की बड़ी चुनौती मिली तो उन्हें एक आइडिया सूझा। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में विलेन की स्टाइल को कॉपी नहीं की। धोबी वाले ठेठ अंदाज को ही अपने किरदार में उतारा, और उनका यह किरदार आज भी लोग भूले नहीं हैं।

अमजद खान के वैसे तो कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन चाय का किस्सा काफी दिलचस्प है। कहते हैं कि अमजद खान चाय के खास शौकीन थे। कहा जाता है कि अमजद खान एक बार फिल्म के सेट पर भैंस लेकर पहुंच गए थे। दरअसल अमजद रोजाना करीब 25- 30 कप चाय पी जाते थे। हर आधे घंटे में वो चाय मांगते थे। एक बार पृथ्वी थियेटर में सेट पर उनको कहा गया कि दूध खत्म हो गया है इसलिए चाय नहीं बनेगी। उन दिन तो अमजद चुप रहे लेकिन अगले दिन वो भैंस लेकर पहुंच गए। भैंस को स्टाफ को देते हुए कहा कि अब चाय बनती रहनी चाहिए।

नई दिल्‍ली : ‘कुंअर सचदेव’ ने ऐसा बिजनेस शुरू किया जो आज 3 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं!

0

नई दिल्‍ली: कहते हैं कि एक आइडिया आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ कुंअर सचदेव के साथ, जो पहले दो पैसे कमाने के लिए गली-गली पेन बेचते थे. एक दिन उन्‍हें आइडिया सूझा और मामूली पूंजी लगाकर ऐसा बिजनेस शुरू किया जो आज भारत ही नहीं, कई देशों में जबरदस्‍त कारोबार कर रहा है.

मेहनत रंग लाई तो किस्‍मत भी चोखी हो गई और आज सचदेव करीब 3 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं.

सचदेव की यह कहानी हजारों युवाओं को प्रेरणा देने वाली है. उनके पिता एक रेलवे क्‍लर्क थे. बचपन ऐसी तंगी में बीता कि शुरुआती शिक्षा जो पहले प्राइवेट स्‍कूल में हो रही थी, सरकारी स्‍कूल से पूरी करनी पड़ी. आलम ये था कि उन्‍हें अपनी पढ़ाई का खर्च पूरा करने के लिए घर-घर जाकर पेन बेचना पड़ता था. कुंवर सचदेव का सपना बड़े होकर डॉक्‍टर बनना था, लेकिन किस्‍मत को तो कुछ और ही मंजूर था. कुछ साल नौकरी करने के बाद उन्‍होंने खुद का बिजनेस शुरू किया, जो आज करीब 3 हजार करोड़ रुपये है.

केबल कंपनी में किया काम
ऐसा नहीं है कि कुंवर के सामने शुरुआई पढ़ाई में ही मुश्किलें आईं, बल्कि अपना ग्रेजुएशन करने के दौरान भी उन्‍होंने एक केबल कम्‍युनिकेशन कंपनी में मार्केटिंग का काम किया. कंपनी में काम करने के दौरान ही उन्‍हें समझ आया कि देश के केबल इंडस्‍ट्री में ओ ग्रोथ की काफी संभावना है. बस उन्‍होंने जॉब छोड़कर सू-कैम कम्‍यूनिकेशंस नाम से एक कंपनी बनाई. बाद में इस कंपनी को पूरी तरह बदलकर सोलर प्रोडक्‍ट के उत्‍पादन में लगा दिया.

इनवर्टर से मिला आइडिया
कुंवर सचदेव खुद बताते हैं कि उन्‍हें सोलर प्रोडक्‍ट वाली कंपनी बनाने का आइडिया अपने घर में लगे एक इनवर्टर से मिला. उन्‍होंने बताया कि घर में एक पुराना इनवर्टर लगा था, जिसमें घटिया क्‍वालिटी का मैटेरियल यूज किया गया था. इसके बाद उन्‍होंने इनवर्टर बनाने का फैसला किया और साल 1998 में कंपनी का नाम बदलकर सू-कैम पॉवर सिस्‍टम कर दिया. आज उनकी कंपनी तमाम तरह के सोलर प्रोडक्‍ट बनाती है, जिनकी मांग देश ही नहीं विदेशों में भी खूब है.

अब तक कितनी पूंजी बनाई
कुमार सचदेव ने सोलर आधारित प्रोडक्‍ट बनाने पर ही ज्‍यादा फोकस किया और उनकी कंपनी आज सोलर से जुड़े इनवर्टर भी बनाती है. क्‍वालिटी बेहतर होने की वजह से उनके प्रोडक्‍ट की डिमांड सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब होती है. सचदेव के कारोबार का बाजार मूल्‍य अब तक करीब 2,300 करोड़ रुपये पहुंच गया है. उनके सोलर प्रोडक्‍ट की कैपिसिटी करीब 10 घंटे तक रहती है. अभी तक उनकी कंपनी के प्रोडक्‍ट लाखों घरों में इस्‍तेमाल किया जा चुके हैं.

छत्तीसगढ़ : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरगुजा संभाग के दो स्थानों पर आमसभा को संबोधित किया….

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. राजनीतिक दल समेत तमाम दलों के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ में आने का दौर तेज हो गया है.

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सरगुजा संभाग के दो स्थानों पर आमसभा को संबोधित किया.

सीतापुर विधानसभा में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया. प्रदेश की पहले नंबर की विधानसभा भरतपुर-सोनहत में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के लिए आम सभा को संबोधित किया.

राजनाथ सिंह ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की जिन 20 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हुआ है. उन 20 सीटों में बीजेपी को दो तिहाई सीट मिल रही है.

राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जारी बीजेपी के घोषणा पत्र महतारी वंदन योजना में शादीशुदा महिलाओं को 12 हजार रूपए प्रति साल, और तेंदूपत्ता संग्रहण दर बोनस के साथ 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 6 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली घोषणा प्रदान किया.

500 रूपए में घरेलू सिलेंडर देने और पीएससी घोटाले की जांच करा कर निष्पक्ष भर्ती कराने वाली घोषणा से महिलाओं और युवाओं को लुभाने की कोशिश की. राजनाथ की सरगुजा में आयोजित दो सभाओं के बाद राजनीतिक फिजाओं में क्या प्रभाव पड़ेगा. इसका फैसला जनता 17 नवंबर को करेगी और परिणाम 3 दिसंबर को सबके सामने होगा.

छत्तीसगढ़ : बघेल सरकार घोटालों की सरकार, शाह ने CM बघेल पर कसा तंज…

0

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए चुनाव-प्रचार जोरों पर है। पार्टियों के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पूरी ताकत से प्रचार में जुटी भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर हमला करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

जशपुर में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर हमला किया।

उन्होंने बघेल सरकार को घोटालों की सरकार बताया। छत्तीसगढ़ में मतदान का पहला चरण 7 नवंबर को संपन्न हुआ। पहले चरण में विधानसभा की 20 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 17 नवंबर को विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान होगा और चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

शाह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी की यह घोटालों की सरकार है। ”भूपेश बघेल ने शराब एवं कोयला में घोटाला किया। पीएम मोदी ने जो चावल भेजा, उन्होंने उसमें घोटाला किया। मैंने पहली बार अपने जीवन में गाय के गोबर में घोटाला करने वाले व्यक्ति को देखा। उन्होंने उसमें भी घोटाला कर दिया। हाल ही में महादेव एप घोटाला सामने आया। चंद्रयान-3 जब चंद्रमा पर उतरा तो प्रधानमंत्री मोदी ने उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ स्थान दिया और भगवान महादेव के प्रति श्रद्धा जताई।’

उन्होंने राज्य सरकार पर चावल घोटाला और अन्य घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा, ‘यहां का बच्चा बच्चा कह रहा है ‘सट्टे पे सट्टा कौन करा रहा, भूपेश कक्का’।’ भूपेश बघेल को राज्य में ‘कका’ कहा जाता है। भाजपा नेता ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के दौरान देश के असुरक्षित हाथों में होने का आरोप लगाया और कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई।

उन्होंने कहा, ‘जब कांग्रेस की सरकार थी तब रोज पाकिस्तान से आतंकवादी घुस कर हमारे यहां धमाके करते थे। जब मोदी सरकार बनी तब आतंकवादियों ने उरी और पुलवामा में भी हमला करने की कोशिश की लेकिन 10 दिनों के भीतर ही पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों का सफाया किया गया।’ शाह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों के कुछ जिले अभी भी नक्सलवाद का दंश भोग रहे हैं। मैं कह रहा हूं आप डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य में भाजपा) बनाइए, पांच साल में हम नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे।’

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव में इस बार इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग के साथ ही पांच राज्यों में होने वाली चुनावी जंग का आगाज हो चुका है।

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान 20 सीटों के पर 5304 मतदान संपन्न किया हैं, जिसमें सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जैसे संवेदनशील इलाके शामिल हैं।

17 सीटें कांग्रेस के पास

पिछले चुनाव में इन 20 सीटों में से 17 पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। पहले चरण की वोटिंग में कांग्रेस के ऊपर अपनी सीटों को सुरक्षित रखने की चुनौती होगी तो वहीं भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गज भी चुनावी मैदान में हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर भाजपा नेता रमन सिंह भी शामिल हैं। वह राजनंदगांव से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ कांग्रेस के गिरीश देवांगन मैदान में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज(चित्रकूट), कवासी लखमा (कोंटा), मोहन मरमान(कोंडागांव), मोहम्मद अकबर (कवर्धा), छविंद्र कर्मा (दंतेवाड़ा) से मैदान में हैं।

छत्तीसगढ़ : गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभाओं एवं रथ सभाओं को संबोधित किया…

0

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर, पत्थलगाँव, कुनकुरी और चंद्रपुर विधानसभाओं में आयोजित जन सभाओं एवं रथ सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु…

  • छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में यह साफ हो गया है अब निश्चित है कि यहाँ भाजपा की सरकार बनने जा रही है.
  • छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के किस्से जानता है और इसीलिए ये वाक्य बहुत लोकप्रिय हो गया है कि ‘सट्टे पे सट्टा कौन कर रहा है…भूपेश कका’
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार कर दी हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार ने तो भगवान ‘महादेव’ के नाम को भी नहीं छोड़ा.
  • भूपेश बघेल सरकार ने महादेव के नाम से जुआ खिलाने का काम किया.
  • मोदी जी के नेतृत्व में चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई और लैंडिंग बिंदु का नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भगवान महादेव का नाम भी सट्टा (महादेव बेटिंग एप) लगाने जैसे गलत कामों से जोड़ दिया.
  • कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ धर्म परिवर्तन का अड्डा बन गया है। भाजपा सरकार के आने के बाद किसी को भी जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन नहीं करना पड़ेगा.
  • 70 सालों से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने पर बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ़्त में अयोध्या दर्शन कराया जाएगा.
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने पर हर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। हर विवाहित महिला को ₹12 हजार सालाना दिए जाएंगे। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ में ₹12,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जायेगी.
  • छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने पर पीएम आवास योजना के तहत 18 लाख नए घर बनाए जाएंगे। तेंदुपत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा किया जाएगा। चरण पादुका योजना  पुनः लागू की जायेगी। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को बोनस मिलेगा। ₹500 में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ में कई जनसभाओं एवं रथ सभाओं को संबोधित किया।

सबसे पहले उन्होंने जशपुर विधानसभा के बागीचा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने जशपुर विधान सभा के ही महादेव दाद और पाथल गाँव के कन्साबेल में रथ सभाओं को संबोधित किया। तत्पश्चात उन्होंने कुनकुरी विधानसभा के कन्डोरा मैदान और चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में आयोजित विशाल चुनावी रैलियों को भी संबोधित किया। उन्होंने इसके पश्चात रायगढ़ विधानसभा में कबीर चौक से कोतरा रोड थाना एक भव्य रोड शो भी किया। श्री शाह ने जनसभाओं एवं रथ सभाओं में जनता से कांग्रेस की भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली बघेल सरकार को उखाड़ फेंकते हुए विकास के प्रति समर्पित भाजपा की डबल इंजन वाली जन हितैषी सरकार बनाने की अपील की।

श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और निश्चित हो गया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार आने वाली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम का ननिहाल बताते हुए कहा कि 70 सालों से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मंदिर का भूमिपूजन किया और अब 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने पर बीपीएल कार्ड धारकों को को भाजपा सरकार मुफ़्त में अयोध्या दर्शन कराएगी। मैं जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा रोज ताने मारते थे कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। आज इस मंच से राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने वाले हैं। भले ही कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के दर्शन करने न जाए किंतु भाजपा यहाँ के सभी बीपीएल कार्ड धारियों को राम लला के दर्शन अवश्य कराएगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में अंधाधुंध धर्म-परिवर्तन हुआ करते थे। भाजपा छत्तीसगढ़ के लोगों को आश्वस्त कराती है कि आने वाले समय में किसी भी आदवासी भाई-बहन को धर्म-परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया। एक ओर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई और लैंडिंग बिंदु का नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा गया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने भगवान महादेव का नाम भी सट्टा (महादेव बेटिंग एप) लगाने जैसे गलत कामों से जोड़ दिया। कांग्रेस की बघेल सरकार ने चावल वितरण, कोरोना राहत सामग्री, पीएम आवास योजना – सब जगह घोटाला किया। छत्तीसगढ़ का छोटा बच्चा भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के किस्से जानता है और इसीलिए ये वाक्य बहुत लोकप्रिय हो गया है कि ‘सत्ते पे सट्टा, कौन कर रहा है? ‘भूपेश कक्का’ कर रहा है!

श्री शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा के घोषणा पत्र में ‘कृषि उन्नति योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने पर प्रत्येक किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। भूपेश बघेल सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। भाजपा ने यह तय किया है कि हर विवाहित महिला को ₹12 हजार सालाना दिए जाएंगे। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि में केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त किसानों को सालाना ₹6,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जायेगी। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो घर आवंटित किये थे, उसे बघेल सरकार ने बनने नहीं दिया। किन्तु राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए घर बनाए जाएंगे। वर्तमान छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार में तेंदुपत्ता संग्रहण से जुड़े आदिवासी भाई-बहनों के साथ बहुत अन्याय देखने को मिले हैं। राज्य में भाजपा की सरकार आने पर तेंदुपत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा सरकार तेंदुपत्ता संग्रहण प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करेगी। इसके लिए सरकार चरण पादुका योजना को पुनः लागू करेगी और अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को ₹4,500 का बोनस के तौर पर देने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद माताओं- बहनों को ₹500 में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हुए कहा कि राज्य में भाजपा-सरकार बनते ही हजारों-करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय आयोग का गठन किया जाएगा और आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सभी भ्रष्टाचारियों को क़ानून के दायरे में उनके उचित स्थान जेल भेजने का कार्य किया जायेगा। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद से राज्य के विकास के लिए नए उद्योग लगाए जाएंगे, जिसके द्वारा अनेक लोगों को रोजगार मिलना संभव होगा। इसके साथ ही, राज्य के 1 लाख सरकारी पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्ति कराई जाएगी।

श्री शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार में पाकिस्तान से आये दिन आलिया, मालिया, जमालिया देश में प्रवेश कर जाते थे और बम धमाके कर पाकिस्तान चले जाते थे और कांग्रेस की सरकार चुप रहती थी। परंतु, मोदी जी के समय में उरी और पुलवामा हमलें में पाकिस्तान से आए आतंकवादी भूल गए थे कि अब सरकार बदल चुकी है। उरी और पुलवामा में आतंकी हमले के 10 दिन के भीतर ही सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना के वीर जवानों ने किया था। छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, और कई आदिवासी क्षेत्र अब भी नक्सलवाद से प्रभावित हैं लेकिन, भाजपा की डबल इंजन सरकार आते ही, राज्य में 5 साल के भीतर नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गरीब को मुफ्त ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं।  भाजपा ने यह तय किया है कि अब ₹5 लाख स्वास्थ्य सेवा राशि को जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर ₹10 लाख तक किया जाएगा। मोदी जी ने प्रत्येक गरीब व्यक्ति को प्रति माह 5 किलो धान देने का काम किया है जिससे किसी गरीब को देश में भूखा सोने के लिए विवश न होने पड़े। भाजपा की सरकार ने यह भी तय किया है कि अगले 5 साल तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 5 किलो अनाज मुफ्त में ही दिया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब के घर में शौचालय बनवाए, बिजली पहुंचाई और अब 18 लाख लोग जो प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे, उनको भी राज्य में घर देने का काम भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार करेगी।

श्री शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के गरीब घर की आदिवासी बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित कर आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी ‘गौरव दिवस’ मनाने का संकल्प किया और पूरे देश में बसे हुए 8 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाइयों और बहनों को सम्मानित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल बनवाए, आदिवासी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाने का काम किया। कांग्रेस के कार्यकाल में आदिवासी कल्याण बजट जो ₹29 हजार करोड़ था, उसे बढ़ाकर ₹1 लाख 24 हजार करोड़ करने का उत्तम कार्य माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने करके दिखाया। श्री शाह ने सभी माताओं- बहनों से निवेदन किया कि आप सब महतारी वंदन योजना का पर्चा भरें, इसके तहत प्रत्येक माताओं- बहनों के बैंक खाते में प्रति वर्ष ₹12,000 जमा किये जाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि 2024 में आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। आप सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं ताकि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ विकास की ओर अग्रसर हो सके।

छत्तीसगढ़ : ‘कांग्रेस जीती को फिर से CM बनेंगे भूपेश बघेल’, अगली ही लाइन में बदला बयान… ‘मल्लिकार्जुन खरगे’…

0

छत्तीसगढ़ : कोरिया जिले के चरचा रेलवे ग्राउंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी सभा को संबोधित किया. खरगे के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे कोरिया और एमसीबी जिले की तीनों सीट के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आप जीताओ फिर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनेंगे और दूसरी लाइन में ही संभल कर बोले कि जो भी हाईकमान चाहेगा वो मुख्यमंत्री बनेगा और कांग्रेस ने जो भी वादा किया है उसे जीतने के बाद पूरा करेंगे.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यदि राज्य बोल रहा है तो भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बन सकते है.

उन्होंने कहा कि पहले चरण की सभी सीटों पर कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. 20 में से ज्यादा से ज्यादा सीट कांग्रेस जीत रही है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है, क्योकि मोदी जी और आरएसएस देश में संविधान बदलना चाहते है. गरीबों को जो हक मिल रहे है वंचित लोगों को जो संविधान से फायदा हो रहा है, उसे वो नहीं मिलने देना चाहते है. उसको रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में आना जरूरी है और पांचों स्टेट में आना चाहिए यदि पांचों स्टेट में गए तो मोदी साहब आगे क्या बोलेंगे. हमेशा ये बोलते है हमने बहुत कुछ किया और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. हर सभा में राहुल गांधी का नाम लेते हैं और कांग्रेस का नाम एक एक सभा में 50-50 बार लेते हैं. वो ऐसा इसलिए करते है क्योंकि वो सिर्फ कांग्रेस से ही डरते है. क्योंकि कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है, वंचितों के लिए लड़ती है. चुनाव आता है तो कांग्रेस पार्टी के ऊपर केन्द्र सरकार की एजेंसियां छापा डालती है. सिर्फ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर ही छापा मारती है. भाजपा के नेताओं के यहां एजेंसियां छापा क्यों नहीं मारती हैं. हम डरने वाले नहीं है फिर से यहां पर भूपेश बघेल मंत्री बनकर आएंगे. हाईकमान जो चाहेंगे वो आएंगा. कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है उसको हम निभाते है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोेदी जी बोलते है कांग्रेस पार्टी रेवडी बांटती है. आप समाज को तोड़ रहे हो धर्म को धर्म से लड़़ा रहे हो. चुनाव चल रहा है ईडी का अटैक कर रहे है. हमारे प्रत्याशी एक है यहां हमारे प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी ने तीन तीन कैंडिडेट खड़े कर रहे है. इसमें एक है ईडी, दूसरा आईटी तीसरा सीबीआई. ये तीनों से हमें चुनाव लड़ना हो रहा है. ये हमारे प्रत्याशियों पर रातोरात अटैक कर उसे डरा रहे हैं. हम डरने वाले नहीं है.

आज देश में लाखों नौजवान बेरोजगार हैं. 3 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों में पद खाली पड़े हैं. इसकी फिक्र मोदी जी को नहीं है और ना रमन सिंह को है. रमन सिंह तो बेचारे पूरे 5 वर्ष घर से नहीं निकले, ना तो कोविड में निकले और किसी कार्यकर्ता के पास गए. चुनाव आया तो सामने आ गए. परन्तु हमारे एमएलए पूरे समय आम जनता के साथ रहे और जो सहुलियते है उनको आप तक पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है.

छत्तीसगढ़ : मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए (कांग्रेस) जाति जनगणनात और नीतियों पर उठाए सवाल…

0

छत्तीसगढ़ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।

चुनावी संबोधन में मायावती ने कहा कि पार्टी (कांग्रेस) जाति जनगणना की बात करती है, लेकिन उसने केंद्र में सत्ता में रहने के दौरान काका कालेलकर आयोग और मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं की।

मायावती ने जैजैपुर और बिलासपुर निर्वाचन क्षेत्रों में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। मायावती ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और राज्य विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के कदम में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं की उपेक्षा की गई।

मायावती ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह (कांग्रेस) जाति जनगणना के बारे में बात करते हैं।

अब इनसे पूछा जाए कि जब आप सुविधा देना नहीं चाहते, कानूनी अधिकार देना नहीं चाहते, आरक्षण देना नहीं चाहते तो फिर आप किस आधार पर कहते हैं कि जाति जनगणना होनी चाहिए। मैं अति पिछड़े वर्ग को बताना चाहती हूं कि आजादी के बाद कई वर्षों तक कांग्रेस केंद्र की सत्ता में रही, लेकिन न तो कालेलकर आयोग और न ही मंडल आयोग की सिफारिशें लागू कीं।

मायावती ने कहा कि बसपा के कड़े संघर्ष और प्रयासों के कारण वीपी सिंह सरकार के सत्ता में आने के बाद मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की गईं। वीपी सिंह ने हमें (बसपा) अपनी सरकार में दो प्रमुख मंत्रालयों की पेशकश की थी, लेकिन हमने तब इनकार कर दिया और हमारी दो मांगों को पूरा करने की मांग की। ये दो मांगे- मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करना और बाबा साहेब आंबेडकर के लिए भारत रत्न दिलाना थीं। दोनों मांगों को वीपी सिंह सरकार ने पूरी किया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नहीं थी जिसने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया।

मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र ने महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है, लेकिन एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को इसमें कोटा नहीं दिया गया है।

बिलासपुर में रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से दलित और आदिवासी कांग्रेस को सत्ता में लाए। लेकिन पार्टी ने गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों के साथ अन्याय किया। किसान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की खराब नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं। गलत नीतियों के कारण देश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है, जबकि केवल कुछ पूंजीपति ही आगे बढ़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।

0

छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जिले के जशपुर विधान सभा के बगीचा मे चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर मतानांतरण कराने वालों को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी हालत मे जोर जबरदस्ती और प्रलोभन से आदिवासियों से मतानांतरण होने नहीं देगी।

भाजपा की सरकार बनते ही इन सभी घोटालो की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या का उल्लेख करते हुए कहा की भाजपा की सरकार अगले 5 साल मे, प्रदेश को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करेगी। अपने सम्बोधन मे अमित शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र मे किये गए वायदो का भी जिक्र किया।

अपने सम्बोधन मे अमित शाह ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी पर राम मंदिर के बहाने निशाना साधा। उन्होंने कहा की राहुल गांधी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर निर्माण की तिथि पूछा करते थे। अब बता रहे है की जनवरी 2024 मे राम मंदिर मे की प्राण प्रतिष्ठा कर, आम लोगो के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा की राहुल गांधी तो राम लला के दर्शन के लिए नहीं जाएंगे, लेकिन प्रधान मंत्री मोदी ने देश के गरीब जनता के लिए निशुल्क दर्शन की व्यवस्था कर दी है।