Home Blog Page 1121

‘पीएम मोदी, शिवराज चौहान, ED, CBI और IT पांच पांडव’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान…

0

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयांन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा तीन केंद्रीय एजेंसियां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग ‘पांच पांडव’ हैं

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ” कांग्रेस के पास एक उम्मीदवार (प्रति निर्वाचन क्षेत्र) है, लेकिन भाजपा के पास चार हैं. एक (पार्टी) उम्मीदवार है जो दिखाई दे रहा है, लेकिन तीन अन्य हैं जो अदृश्य हैं….

ईडी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह एक स्टार प्रचारक की तरह प्रचार कर रहा है. दूसरा उम्मीदवार है सीबीआई, जो उम्मीदवारों (प्रतिद्वंद्वी) को कमजोर करने के लिए उनके पीछे पड़ती है और तीसरा उम्मीदवार है आयकर विभाग.” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”इन तीनों के अलावा, मोदी और (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह) चौहान भी हैं…वे प्राचीन समय के नहीं बल्कि आज के ‘पांच पांडव’ की तरह हैं, जो हमें हराने की कोशिश कर रहे हैं…

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में चुनाव हो रहे हैं ऐसे में ईडी वहां पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धमकी दे रही है. उन्होंने कहा, ”यह कोई लोकतांत्रिक तरीका नहीं है और न ही बराबरी का मामला है, लेकिन इस प्रकार डराने-धमकाने का काम चल रहा है.

‘कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया’ संबंधी बाते कहने वाले भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए खरगे ने कहा, ” कांग्रेस ने देश और उसके संविधान को बचाया है, जिसके कारण वे मुख्यमंत्री बने हैं. इन भाजपा नेताओं ने देश के लोकतंत्र और आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि अंग्रेजों का साथ दिया. अगर हमने प्रयास नहीं किया होता तो देश की तस्वीर कुछ और होती.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ‘भ्रष्टाचार, किसान आत्महत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कुपोषण और बेरोजगारी में नंबर एक’ है लेकिन कांग्रेस इसमें बदलाव लाएगी.

उन्होंने कहा, ”अगर भाजपा आजादी के तुरंत बाद सत्ता में आती तो उसने भारत में मनुस्मृति लागू कर दी होती. उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ के मुकाबले ‘नफरत की दुकान’ खोलने का भी आरोप लगाया.” खरगे ने कहा, ”प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर नहीं गए हैं जहां झगड़े हुए, घर लूटे गए, कारें जलाई गईं और घर बर्बाद हो गए. लेकिन वह मिजोरम को छोड़कर मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान जा रहे हैं जहां चुनाव होने हैं.” खरगे ने जनता से कहा कि कांग्रेस महंगाई को नियंत्रण में रखना चाहती है. उन्होंने कहा, ”मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीटों के साथ हमारी सरकार बन रही है. हम महंगाई पर अंकुश लगाएंगे.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जहां भी शांति है, भाजपा वहां आग लगाना चाहती है. उन्होंने कहा, ”वे हमेशा अपनी जेब में माचिस रखते हैं और हाथ में पेट्रोल रखते हैं…उन्होंने कहीं भी शांति की बात नहीं की है. अगर उन्होंने देश की पहली सरकार (आजादी के बाद) बनाई होती, तो अमीरों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बनाने के लिए मनु के कानून लागू किए होते…”

खरगे ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लोकतंत्र को मजबूत किया, जबकि डॉ बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान बनाया जिसने सभी को मतदान का अधिकार दिया. उन्होंने कहा कि नेहरू ने भोपाल और अन्य जगहों पर बड़े उद्योग भी स्थापित किए जो अब व्यापारियों को बेचे जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ”लोगों को इन उद्योगों में लाखों नौकरियां मिलीं…इन्हें या तो बंद किया जा रहा है या व्यवसाइयों को बेच दिया गया है जिससे रोजगार कम हो गए हैं..इससे आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए नौकरियां भी कम हो गई हैं.”

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनावों के पहले चरण कुल 20 सीटों पर मतदान, 223 उम्मीदवारों की किस्मत की फैसला…

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पहले चरण कुल 20 सीटों पर मतदान होगा।

राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में से दस विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा 10 विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चत्रिकोट में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

कुल 5304 मतदान केन्द्रों में से सूदुर इलाके के 156 मतदान दलों को हेलीकाप्टर से कल ही रवाना किया था। उन्होने बताया कि 5304 मतदान केन्द्रों में 2431 मतदान केन्द्रों पर बेव कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होने 20 विधानसभा क्षेत्रों में दो विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव एवं कवर्धा में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक हैं इस कारण इस क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो झ्रदो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी।

223 उम्मीदवारों की किस्मत की फैसला

प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार हैं जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। प्रथम चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता तथा 69 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में नर्विाचन हेतु कुल 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चत्रिकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 तथा पंडरिया में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण की सभी 20 सीटों पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच है।वर्तमान में इन 20 सीटों में से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के लिए पुरानी स्थिति को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है।

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरजपुर जिले में भाजपा के कार्यक्रम में शामिल…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे जारी है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरजपुर जिले के दौरे पर आ रहे है.

पीएम दतिमा के जंबूरी मैदान में अयोजित भाजपा के कार्यक्रम में आम सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहला दौरा है. इससे पहले साल 2012 में अंबिकापुर में निर्मित कृत्रिम लालकिले में उन्होंने एक बड़ी सभा को संबोधित किया था. उस समय वे प्रधानमंत्री नहीं थे. वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में सूरजपुर जिले में आए थे.

पीएम मोदी का लगभग एक दशक के बाद छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आना हो रहा है, जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर पर जारी है. यहां पीएम सरगुजा संभाग के 14 विधानसभा के मतदाताओं को चुनावी आमसभा में साधने का कार्य करेंगे. कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा की भीड़ जुटने की संभावना है. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है.

सरगुजा संभाग के छह जिले व 14 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन नरेंद्र मोदी को सुनने आमसभा में शामिल होंगे. इस मौके पर संभाग के सरगुजा, कोरिया, एमसीबी, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर जिले के 14 भाजपा उम्मीदवार व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे.

मिजोरम : आज विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर मतदान किया जाएगा…

0

5 राज्यों के चुनावों को 2024 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. इसकी आज से शुरुआत हो रही है. आज मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. आज मिजोरम की सभी 40 सीटों और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर मतदान होगा.

मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान

मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 40 सीटों पर मतदान किया जाएगा. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 8.57 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मधुप व्यास ने कहा कि मिजोरम के सभी 1,276 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा और शाम चार बजे तक जारी रहेगा. मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

एक और अधिकारी ने कहा कि इनमें से 149 सुदूर मतदान केंद्र हैं, जबकि अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास के करीब 30 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है. व्यास ने कहा, मिजोरम में देश में सबसे शांतिपूर्ण चुनाव कराने की परंपरा रही है. हमें उम्मीद है कि हम इसे बरकरार रखेंगे.

राज्य के सभी बॉर्डर सील

उन्होंने कहा कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान से पहले म्यांमा से लगी 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और बांग्लादेश से लगी 318 किलोमीटर लंबी सीमा को सील कर दिया गया है. इसके अलावा असम के तीन जिलों, मणिपुर के दो और त्रिपुरा के एक जिले से लगीं अंतर-राज्यीय सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं. व्यास ने कहा कि ईवीएम लेकर अधिकतर मतदान कर्मी पहले ही अपने संबंधित बूथों पर पहुंच चुके हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे पास तकनीकी गड़बड़ियों से निपटने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त ईवीएम और पर्याप्त इंजीनियर हैं. कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि कम से कम तीन हजार पुलिस कर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 5400 कर्मियों को चुनावों के लिए तैनात किया गया है.

चुनावी मैदान में कुल 174 उम्मीदवार

चुनाव में 18 महिलाओं समेत कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. भाजपा 23 और आम आदमी पार्टी (आप) 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं. 27 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं. कुल मिलाकर, 4,39,026 महिला मतदाताओं समेत 8,57,063 मतदाता मिजोरम विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल करेंगे.

मणिपुर में जातीय झड़पों का असर

राज्य में मुख्य मुकाबला, जिसकी लगभग सभी सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट के बीच है, जिसमें भाजपा किंग मेकर के रूप में उभरने के लिए उत्सुक है. पड़ोसी राज्य मणिपुर में जातीय झड़पों का असर चुनावों पर पड़ा है और मुख्यमंत्री जोरमथांगा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एमएनएफ को उम्मीद है कि लोग पड़ोसी राज्य से आए कुकी-जो समुदाय के कुछ सदस्यों को शरण देने के लिए पार्टी के रुख का समर्थन करेंगे.

म्यांमार के कुछ जो-कुकिस ने भी राज्य में शरण ली है. पर्यवेक्षकों ने कहा कि एमएनएफ ने ‘जो एकीकरण’ को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की है. जबकि एमएनएफ केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा है, राज्य स्तर पर दोनों दलों के बीच कोई गठबंधन नहीं है.

छत्तीसगढ़ : पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान, उम्मीदवारों की किस्मत पर लगेगी मुहर, भारी सुरक्षा व्यवस्था…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां महिलाएं निर्णायक भूमिका में हैं. इन सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक है.

आज पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 17 सीटों पर विजयी हुई, जबकि भाजपा ने इन 20 सीटों में से केवल दो सीटें जीती थीं और एक सीट जनता पार्टी ने जीती थी.

छत्तीसगढ़ के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 20 सीटों पर तथा दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की 20 सीटों पर 19,93,937 पुरुष मतदाता, 20 लाख 84 हजार 675 महिला मतदाता और 69 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. पहले चरण में कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता हैं.

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में से 16 निर्वाचन क्षेत्र मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, राजनांदगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक हैं.

इनमें से कवर्धा सीट पर सबसे अधिक महिला मतदाता हैं. कवर्धा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,31,615 है, जिनमें से 1,66,843 महिला और 1,64,770 पुरुष मतदाता हैं. जबकि ट्रांसजेंडर के दो मतदाता हैं. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के शेष चार विधानसभा क्षेत्रों अंतागढ़, डोंगरगढ़, खैरागढ़ और डोंगरगांव में महिलाओं की तुलना में पुरुष मतदाता अधिक हैं.

पहले चरण में 25 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों में से 200 ‘संगवारी’ मतदान केंद्र होंगे, जिनका प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 20 मतदान केंद्रों का प्रबंधन ‘दिव्यांग जन’ द्वारा किया जाएगा तथा 20 का प्रबंधन युवा कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा.

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में ट्रांसजेंडर के 69 मतदाताओं में से सबसे ज्यादा जगदलपुर सीट पर 29 मतदाता, अंतागढ़ और बीजापुर में आठ-आठ, डोंगरगढ़ और नारायणपुर में चार-चार, केशकाल में तीन, कवर्धा, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में दो-दो तथा चित्रकोट, दंतेवाड़ा और कोंटा में एक-एक मतदाता हैं.

रेनबो मॉडल मतदान केंद्र स्थापित

डीएम प्रियंका शुक्ला ने बताया कि कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी आठ ट्रांसजेंडर मतदाता विशेष रूप से तैयार किए गए ‘रेनबो’ मॉडल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाल सकेंगे. कांकेर की जिलाधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि अंतागढ़ सीट के तृतीय लिंग के सभी आठ मतदाता पखांजूर क्षेत्र में रहते हैं. इसीलिए पखांजूर-3 में ‘रेनबो’ मॉडल मतदान केंद्र स्थापित किया गया है. इससे उन्हें यह महसूस कराया जा सके कि वे लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

उन्होंने इस पहल को संभवत: देश में अपनी तरह का पहला प्रयास बताया. उन्होंने बताया कि इस मतदान केंद्र पर तृतीय लिंग के चार पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. शुक्ला ने बताया कि इस मतदान केंद्र पर 887 मतदाता हैं, जिनमें 421 पुरुष, 458 महिला और तृतीय लिंग के आठ मतदाता शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि इस मतदान केंद्र को इंद्रधनुष के सात रंगों में रंगा गया है तथा उसी रंग में तंबू भी बनाया गया है.

60 हजार सुरक्षा जवान तैनात

पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के खतरनाक क्षेत्रों में 600 से अधिक मतदान केंद्र, जहां आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले दौर में मतदान होगा, सुरक्षा की तीन परतों द्वारा संरक्षित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 12 विधानसभा सीटों वाले बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए लगभग 60,000 सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है, जिनमें से 40,000 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से और 20,000 राज्य पुलिस से हैं. पुलिस के अनुसार, विशिष्ट नक्सल विरोधी इकाई कोबरा के सदस्यों के साथ-साथ महिला कमांडो भी सुरक्षा तंत्र का हिस्सा होंगी.

उनके अनुसार, सुरक्षा कारणों से संभाग की पांच विधानसभा सीटों में 149 मतदान स्थानों को निकटतम पुलिस स्टेशन और सुरक्षा शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया है. नक्सली गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक बम निरोधक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया जाएगा.

मैदान में प्रमुख उम्मीदवार हैं रमन सिंह (बीजेपी), भावना बोहरा (बीजेपी), लता उसेंडी (बीजेपी), गौतम उइके (बीजेपी), मोहम्मद अकबर (कांग्रेस), सावित्री मनोज मंडावी (कांग्रेस), मोहन मरकाम (कांग्रेस), विक्रम मंडावी (कांग्रेस) और कवासी लखमा (कांग्रेस). बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह को पाटन विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के गिरीश देवांगन से होगा.

छत्तीसगढ़ : पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान, भूपेश बघेल ने भी आम जनता मतदान करने की अपील…

0

छत्तीसगढ़ : आज पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ तमाम पार्टियों के प्रत्याशी भी अपनी आहुति डाल रहे हैं.

इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आम जनता मतदान करने की अपील की है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘आज प्रथम चरण का मतदान है. सबसे अपील है कि मतदान अवश्य करें. अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान अवश्य करें.’

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले सड़क के किनारे मतदान केंद्र थे, अब अंदर के गांवों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं. अपने ही गांव में लोग मतदान करेंगे. काग्रेस ने आपसे वादा किया है कि फिर से कर्जमाफी करेंगे.

20 सीटों पर डाले जा रहे वोट
बता दें केदार कश्यप, कवासी लखमा और नेताओं ने वोट डाला. बता दें प्रदेश की जिन 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं. वहीं ये भी बता दें कि प्रदेश की बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग होगी. वहीं प्रदेश के चुनावी नतीजों का एलान तीन दिसंबर को किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ : मतदान केंद्रों में तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम, 7 नवंबर को 20 सीटों के लिए वोटिंग…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित संभाग बस्तर की 12 सीटों और दुर्ग संभाग के 8 सीटों पर मंगलवार को वोट डाले जाएंगे. जिसमे कुल 20 निर्वाचन क्षेत्रों में 7 नवंबर को वोटिंग होगी.

दुर्ग संभाग में 8 विधानसभा सीटें आती हैं. इसमें राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, कबीरधाम-कवर्धा, पंडरिया और खैरागढ़ सीट शामिल है.

वोटिंग के लिए नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के संवेदनशील इलाकों के 600 से अधिक मतदान केंद्रों में तीन स्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. मतदान के दौरान पुलिस ड्रोन और हेलीकॉप्टर के माध्यम से माओवादी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

12 विधानसभा क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में लगभग 60 हजार जवानों की तैनाती की गई है. इसमें 40 हजार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) एवं 20 हजार राज्य पुलिस के जवान शामिल हैं.

माओवादी हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस की नजर

इन 12 सीटों में से कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, बीजापुर और कोंटा सीटों पर मतदान होगा. शेष तीन सीटों- जगदलपुर, बस्तर, और चित्रकोट पर मतदान होगा.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बस्तर संभाग में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है. मतदान केंद्र और सड़कों की सुरक्षा के लिए डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बल और विशेष बल को तैनात किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि निकटवर्ती राज्यों-आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र तेलंगाना और ओडिशा के विशेष बलों को भी अंतरराज्यीय सीमा पर तैनात किया गया है. 600 से अधिक मतदान केंद्र, जो माओवादी हिंसा प्रभावित हैं, तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे. इसके साथ ही अन्य मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

छत्तीसगढ़ : भाजपा अपने घोषणा पत्र में दिल्ली-NCR की तर्ज पर’ रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर SCR बनाने का वादा किया…

0

छत्तीसगढ़ : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने घोषणा पत्र में बीजेपी एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, भिलाई को जोड़कर एससीआर बनाने का वादा किया है।

शाह ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई के विकास के लिए राज्य राजधानी क्षेत्र की स्थापना की जाएगी। नया रायपुर को मध्य भारत के इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत वार्षिक सीमा दोगुनी की जाएगी और प्रति परिवार को 5 लाख रुपये की जगह 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा और उचित दरों पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए 500 नए जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तहत परीक्षाएं यूपीएससी की तर्ज पर पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएंगी।

कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित सीजीपीएससी घोटाले की भी जांच की जाएगी। छत्तीसगढ़ उद्म (उद्यम) क्रांति योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा।

‘रानी दुर्गावती योजना शुरू की जाएगी जिसके तहत बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों में लड़की के जन्म पर 1.50 लाख रुपये का ‘आश्वासन’ (आश्वासन) प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना ​​है कि धान खरीद को लेकर घोषणा महत्वपूर्ण है और इसका असर राज्य के किसानों के वोटिंग पैटर्न पर पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ स्थित राजनीतिक जानकार ‘बीजेपी द्वारा किए गए प्रमुख वादों में धान खरीद दर में वृद्धि शामिल है।

कांग्रेस के 20 क्विंटल वादे के जवाब में एमएसपी के साथ बोनस जोड़कर 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है। यह एक बड़ी घोषणा है जो मुख्य रूप से मैदानी इलाकों और आदिवासी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में धान किसानों के बीच मतदान पैटर्न को प्रभावित कर सकती है।

दूसरी बड़ी घोषणा महिलाओं के लिए है, जिसमें बीजेपी ने शादीशुदा महिलाओं को 12000 प्रति वर्ष देने का वादा किया है। यह वैसा ही है जैसा वे मध्य प्रदेश में देते रहे हैं। उन्होंने मुख्य रूप से किसानों, युवाओं और महिलाओं को लुभाने की कोशिश की है।’

बीजेपी द्वारा किए गए वादे कांग्रेस के वादे के खंडन की तरह हैं। उन्होंने कहा, ‘यह देखना दिलचस्प होगा कि वोटर्स इन वादों पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।’ इस बीच किसान नेताओं ने दावा किया कि बीजेपी पर भरोसा बड़ा सवाल है।

छत्तीसगढ़ : जनता का भरोसा बरकरार, छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार…

0

अब तक कांग्रेस के नेताओं ने विभिन्न मंचों से कई घोषणाएं की हैं। इन ऐलानों को भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।

कांग्रेस नेताओं ने इन घोषणाओं में किसानों की कर्ज माफी, जातिगत जनगणना कराने के वादे कर चुके हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किए जाने की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए कहा- जनता का भरोसा बरकरार, छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार…

कांग्रेस ने कहा है कि पहले की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस ने अपने पूर्व का रिकॉर्ड बताते हुए कहा है कि उसने साल 2018 में सरकार बनने के बाद किसानों का 9272 रुपये का कर्जा माफ किया था। इस बार भी सरकार बनने के बाद ऐसा ही किया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा है कि सूबे में सरकार बनने पर जातिगत सर्वे कराया जाएगा ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके। कांग्रेस ने कहा है कि जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक को ध्यान में रखते हुए हम प्रदेश में जातिगत जनगणना कराएंगे ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में भूमिहीनों को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के तहत भूमिहीनों को दी जाने वाली सालाना आर्थिक मदद सात हजार से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है।

कांग्रेस ने सूबे के परिवहन कारोबारियों के कर्जों को माफ करने का वादा किया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि उसकी सरकार राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66,000 से अधिक वाहन मालिकों के साल 2018 तक के 726 करोड़ रुपये के बकाया कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी करेगी।

कांग्रेस ने कहा है कि यदि सूबे में उसकी सरकार दोबारा बनती है तो वह तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति बोरा 4000 की जगह 6,000 रुपये देगी। साथ ही 4,000 रुपये का सालाना बोनस भी दिया जाएगा।

कांग्रेस ने कहा है कि सूबे में उसकी सरकार सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में KG से लेकर PG तक नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। कांग्रेस ने कहा है कि अंत्येष्टि होने पर लकड़ी का प्रबंध सरकार करेगी।

छत्तीसगढ़ : महादेव सट्टेबाजी ऐप पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की साजिश…

0

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टेबाजी ऐप चुनावी मुद्दा बन गया है। भाजपा ने रविवार को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि यह महादेव ऐप मामले के आरोपियों में से एक सुभम सोनी का है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।

भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक सिद्धार्थनाथ सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कथित बयान को संवाददाताओं के सामने रखा और कहा कि भूपेश बघेल को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की साजिश है।

भाजपा के केंद्रीय मीडिया संयोजक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के बेटे बिट्टू, एक पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल और स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस सिंडिकेट में शामिल बताया है। अब हमारा स्पष्ट कहना है कि भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के पद पर तीस दिन तो क्या एक मिनट भी बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

ईडी के मुताबिक, एजेंसी ने पिछले दिनों महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ में छापे की कार्रवाई कर कथित एजेंट 38 वर्षीय असीम दास को गिरफ्तार किया था तथा उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद किये गये थे।

कांग्रेस के राज्य संचार विंग के अध्यक्ष सुशी आनंद शुक्ला ने भाजपा को साजिश करार दिया। शुक्ला ने कहा- भाजपा राज्य में कांग्रेस से मुकाबला करने में विफल रही है और इसलिए उसने ऐसी साजिशों का सहारा लिया है। कोई भी खुद को महादेव ऐप का मालिक बता सकता है। छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।