Home Blog Page 1126

यूपी में युवा मतदाताओं को साधने के लिए बीजेपी ने बनाया मेगा प्लान, डोर टू डोर कैंपेन करेगी शुरू…

0

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी आज से काशी क्षेत्र में वोटर चेतना महाअभियान की शुरुआत करेगी.

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के साथ ही इस महाअभियान के आगाज की बात कही जा रही है. अभियान के माध्यम से बीजेपी हर घर जाएगी और नए वोटरों के साथ-साथ जिन भी मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम शामिल नहीं है उन्हें जोड़ने का काम करेगी.

बीजेपी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में वोटर चेतना महाअभियान को लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई. जिसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाएगा. इसके अलावा उन्हें वोटर लिस्ट में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके अलावा जिन भी पुराने वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उन्हें भी जुड़वाने का काम किया जाएगा.

भारतीय जनता पार्टी द्वारा काशी क्षेत्र में शुरू किए जा रहे इस वोटर चेतना महाअभियान के लिए महीनों से तैयारी की जा रही है.

इसका प्रमुख उद्देश्य है कि नए वोटरों के साथ-साथ उन सभी पुराने वोटरों को भी मतदान प्रक्रिया से जोड़ा जाए जो अभी तक वंचित रह गए हैं. इस महाअभियान के माध्यम से काशी क्षेत्र में आने वाले वाराणसी, प्रयागराज,चंदौली,गाजीपुर आजमगढ़, मिर्जापुर जिलों में पार्टी पदाधिकारी की तरफ से अनेक कार्यक्रम चलाए जाएंगे. काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने बताया कि आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के साथ ही वोटर चेतना महाअभियान की शुरुआत कर दी जाएगी.

बीजेपी इस अभियान के जरिए जातीय समीकरण को साधने के साथ-साथ युवा, महिला, किन्नर समाज और नए वोटरों को साधने की कोशिश करेगा. इसके साथ 2024 लोकसभा चुनाव के लिए इन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी. इस अभियान के साथ प्रदेश में मिशन 2024 की धार को और तेज किया जाएगा.

Instagram ; यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स जल्द ही रिलीज होने वाला है… देखें!

0

इंस्टाग्राम हमेशा से यूजर्स फ्रेंडली फीचर्स पर काम करता रहा है. कंपनी अब एक ऐसा ही नया फीचर लाने वाली है, जिसमें आप अपनी फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों की पोस्ट में कंटेंट जोड़ सकेंगे.

जिसका मतलब है कि अगर आप अपने प्रोफाइल पर कोई पोस्ट करने वाले हैं, तो उसमें अब आपको अपनी फॉलोअर्स लिस्ट में शामिल लोगों को फोटो और वीडियो सबमिट करने का ऑप्शन मिलेगा.

हाल ही में मोसारी ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर एक पोस्ट में कहा,

इंस्टाग्राम इस फीचर को जल्द ही रिलीज करने वाला है, जिसमें यूजर्स अपने फॉलोअर्स को पोस्ट में वीडियो और फोटो ऐड करने का ऑप्शन दे सकेंगे. इसके लिए इंस्टाग्राम के बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में एक बटन मिलेगा, जिसको टैब करके आप इस फीचर को एक्टिव करके फॉलोअर्स को अपनी पोस्ट में एड ऑन कर सकते हैं.

इंस्टाग्राम के फीचर से होगा ये फायदा

ऐसा होता है कि जब लोग छुट्टियों पर जाते हैं, तो समूह का प्रत्येक व्यक्ति अपनी-अपनी तस्वीरें खींचता है, इसमें ऐसा कई बार होता है कि हर किसी के पास यात्रा की सभी तस्वीरें न हों. यह फीचर किसी ऐसी यात्रा की यादें साझा करने का विकल्प होगा जो आपने साथ में की हो.

इसके अलावा, लोग दूसरों को उनके द्वारा देखे गए स्मारकों की तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति देकर भी सहयोग कर सकते हैं. इंस्टाग्राम पहले से ही यूजर्स को फ़ीड पोस्ट या रील्स साझा करने में सक्षम बनाकर सहयोग करने की अनुमति देता है. इसके अलावा, यूजर्स 250 लोगों तक फोटो और वीडियो को शेयर और सेव कर सकते हैं.

इसके अलावा इंस्टाग्राम ने सेल्फी वीडियो पोस्ट का टेस्ट भी शुरू किया है, जिसमें आप लूपिंग वीडियो के साथ कंटेट को भी डिफॉल्ट प्रोफाइल में सेव कर सकेंगे. वहीं आने वाले दिनों में इंस्टाग्राम कई दूसरे फीचर्स भी रोलआउट कर सकता है, जो यूजर्स इंटरेस्ट को बेहतर करेंगे.

3 नवम्बर में रिलीज हो रही ये वेब सीरीज, आर्या 3 में दिखेंगी सुष्मिता सेन!

0

sushmita sen aarya 3

सुष्मिता सेन की ‘आर्या 3’ एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है. ये सीरीज 3 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें सुष्मिता के अलावा सिकंदर खेर, इंद्रनील सेनगुप्ता, इला अरुण, विकास कुमार है.

Onion Price : प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें कब कम होगी कीमत!

0

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है.

सरकार ने घरेलू उपलब्धता बनाये रखने के लिए प्याज निर्यात पर 800 अमेरिकी डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य अधिसूचित किया है, सरकार ने बफर के लिए अतिरिक्त दो लाख टन प्याज खरीदने का फैसला किया है.

जानकारी के अनुसार सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लिया है.

दरअसल सरकार ने प्याज के निर्यात पर 31 दिसंबर तक 800 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) तय कर दिया. यह फैसला 29 अक्टूबर यानी रविवार से प्रभावी हो गया है. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया कि न्यूनतम निर्यात मूल्य 29 अक्तूबर से प्रभावी होगा और 31 दिसंबर तक लागू रहेगा.

केंद्र मोदी सरकार ने बफर स्टॉक के लिए अतिरिक्त 2 लाख टन प्याज की खरीद करने का भी ऐलान किया है. यह पहले से खरीदे जा चुके 5 लाख टन से अतिरिक्त होगा. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु रोज़ और कृष्णापुरम प्याज को छोड़कर प्याज की सभी किस्मों के लिए एमईपी मौजूद है.

इस बाबत एक सरकारी बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी क्योंकि रबी 2023 के लिए भंडारित प्याज की मात्रा में गिरावट आ रही है. प्याज के लिए 800 डॉलर प्रति टन एमईपी लगभग 67 रुपये प्रति किलोग्राम के बराबर होता है.

कम आपूर्ति की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें बढ़कर 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं.

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगभग 400 सफल खुदरा स्टोर वाली मदर डेयरी 67 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खुला प्याज लोगों को उपलब्ध करा रही है. झारखंड की राजधनी रांची में भी प्याज की कीमत 60 रुपये से ज्यादा है.

बिहार में पिछले पांच दिनों में प्याज की कीमत दो गुना बढ़ गई है.

दुर्गा पूजा के खत्म होते ही प्याज की कीमत अब लोगों को रुलाने लगी है. प्याज के दाम आसमान पर पहुंच चुके है. पहले प्याज की कीमत 28 से 30 रुपए थी जबकि अब यह 60 रुपये पर पहुंच चुका है.

झारखंड की राजधानी रांची के खुदरा बाजार में प्याज 60 रुपये प्रति किलो से अधिक की दर पर बिक रहा है.

आनेवाले दिनों में इसके और महंगा होने की आशंका है. फिलहाल, राजधानी में प्याज की आपूर्ति नासिक और स्थानीय बाजार से हो रही है. कारोबारियों का कहना है कि अमृतसर में अफगानिस्तान का प्याज बाजार में बिकने लगा है. आलू-प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन कुमार की मानें, तो प्याज को सस्ता होने में लगभग एक से डेढ़ महीने लगेंगे. नयी फसल आने के बाद कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है. अधिक बारिश होने से फसल खराब हुई है. साथ ही प्याज की खेती भी कम हुई है.

‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित!

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. आज कार्यक्रम का 106वां एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है.

इसमें पीएम मोदी त्योहार का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में त्योहारों की उमंग है आप सभी को आने वाले सभी त्योहारों की बहुत-बहुत बधाईयां…

खादी की बिक्री का लाभ हमारे बुनकर, हस्तशिल्प के कारीगर, सबको मिल रहा है, और, यही तो, ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की ताकत है. इस महीने की शुरुआत में गांधी जयन्ती के अवसर पर दिल्ली में खादी की रिकॉर्ड बिक्री हुई.

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी आप पर्यटन पर जाएं, तीर्थाटन पर जाएं, तो वहां के स्थानीय कलाकारों के द्वारा बनाए गए उत्पादों को जरुर खरीदें. साथियो, हर बार की तरह, इस बार भी, हमारे त्योहारों में, हमारी प्राथमिकता हो ‘वोकल फॉर लोकल’ और हम मिलकर उस सपने को पूरा करें, हमारा सपना है ‘आत्मनिर्भर भारत’…

उल्लेखनीय है कि मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ आकाशवाणी, दूरदर्शन, और AIR एप पर उपलब्ध होता है जिसे आप आसानी से सुन सकते हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल्स पर भी इस कार्यक्रम को प्रसारित किया जाता है. जैसे ही हिंदी प्रसारण खत्म होता है, इस प्रोग्राम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाता है.

Chandra Grahan : चंद्र ग्रहण समाप्त, दिखा अद्भभुत नजारा, आज खुलेंगे सभी मंदिरों के दरवाजे…

0

शरद पूर्णिमा यानी शनिवार को भारत में खंडग्रास चंद्रग्रहण लगा। इसका सूतक 28 अक्टूबर को शाम से ही लग गया था। मंदिरों में भगवान की पूजा भी नहीं की गई।

खाने की चीजों में तुलसी रखी गई। सूतक काल में मंदिर में पूजा और भगवान की मूर्ति छूना निषेध है। सूतक काल में मंदिरों में पूजा बंद हो जाती है। मंदिरों में कपाट बंद हो जाते। अब आज सुबह मोक्ष पूजा के बाद ही मंदिर खुलेंगे। खाने में और पीने की चीजों में तुलसी या कुशा डालने की मान्यता है।

भारत में चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू हुआ। आपको बता दें कि पूर्णिमा 28 अक्तूबर को सुबह 4:21 बजे शुरू होकर रविवार को सुबह 1:35 बजे तक थी। इससे पहले कभी शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण नहीं लगा था। पिछले तीस सालों में ऐसा मौका पड़ रहा है, जब चंद्रमा से अमृतवर्षा नहीं हो पाएगी और शरद पूर्णिमा पर चन्द्र ग्रहण का साया राया। इस कारण महालक्ष्मी पूजन नहीं हो सका। साथ ही जो लोग पूर्णिमा की रात्रि को खीर बना कर रखते थे, उन्होंने 27अक्टूबर की रात में खीर बनाकर या 28 अक्टूबर की सुबह 4:17 पर चन्द्र किरणों में रखी और अब शनिवार की सुबह स्नान कर भगवान श्री कृष्ण को खीर का भोग लगाकर परिवार में प्रसाद रूप में ग्रहण कर सकेंगे। दूरबीन की मदद ले सकते हैं।

चंद्र ग्रहण भारत में 28 अक्टूबर की रात 01 बजकर 06 मिनट पर शुरू
29 सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त
ग्रहण 1 घंटे और 19 मिनट तक रहेगा

2.30 AM- चंद्र ग्रहण समाप्त- चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर करें ये काम-
ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
घर में गंगा जल का छिड़काव करें
घर के मंदिर में भी गंगा जल का छिड़काव करें।
भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें
गाय को रोटी खिलाएं।

1.20 AM Chandra Grahan Live: देशभर में चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है।

चंद्र ग्रहण को कैसे देखें लाइव: अगर आप किसी वजह से चंद्र ग्रहण को आसमान में नहीं देख पाएंगे तो अपने स्मार्टफोन पर भी देख सकते हैं। यानी आप चंद्र ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग को अपने फोन पर ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। कई आधिकारिक वेबसाइट इस चंद्र ग्रहण का सीधा लाइव प्रसारण दिखाएंगी।

जानें कहां होगी चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग: TimeandDate.com पर आप आंशिक चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। इस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में आप चंद्र ग्रहण के हर बारीक हिस्से को भी देख सकेंगे। इसके अलावा आप TimeandDate.com के यूट्यूब चैनल पर भी इस ग्रहण को लाइव देख पाएंगे।

यहां भी देख सकेंगे चंद्र ग्रहण लाइव: साल के आखिरी चंद्र ग्रहण को Virtual Telescope Project व Griffith Observatory के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकेंगे।

12.00 AM Chandra grahan live: चंद्र ग्रहण 2023 की अवधि: चंद्र ग्रहण भारत में शनिवार, 28 अक्टूबर को रात लगभग 11:32 बजे शुरू होगा और 29 अक्टूबर, रविवार को लगभग 1:05 बजे (भारतीय समयानुसार) पृथ्वी की छाया या उपछाया का गहरा हिस्सा चंद्रमा को कवर कर लेगा। भारत में चंद्र ग्रहण सुबह 1:05 बजे शुरू होगा और 2:22 बजे समाप्त होगा। ग्रहण लगभग 1 घंटे और 16 मिनट का होगा।

23.30Chandra grahan live: क्या है ग्रहण स्पर्श, मध्य, मोक्ष?
ग्रहण की शुरुआत को ही ग्रहण का स्पर्श कहते हैं। वहीं, ग्रहण के मध्यम समय को ग्रहण का मध्य और ग्रहण समाप्त होने की अवधि को ग्रहण का मोक्ष कहते हैं।

चंद्र ग्रहण का स्पर्श – रात्रि 1 बजकर 05 मिनट पर, 29 अक्टूबर
चंद्र ग्रहण का मध्य- रात्रि 1 बजकर 44 मिनट, 29 अक्टूबर
चंद्र ग्रहण का मोक्ष- रात्रि 2 बजकर 24 मिनट, 29 अक्टूबर

23.10 Chandra grahan live:– अगले साल यानी 2024 में चंद्र ग्रहण तो पड़ेंगे, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। अब चंद्र ग्रहण देखने के लिए अगले साल यानी 2025 का इंतजार करना पड़ेगा। अब 2025 में सितंबर में जो चंद्र ग्रहण लगेगा, वो भारत में दिखेगा और उसका सूतक काल भी मान्य होगा। वहीं साल 2024 का सूर्य ग्रहण बहुत ही खास, होगा। इस ग्रहण में दिन में रात हो जाएगी।

20.10 Chandra grahan live: अगला साल 3 चंद्र ग्रहण लेकर आ रहा है। इसके अलावा दो सूर्य ग्रहण साल 2024 में देखने को मिलेंगे।

19.10 PM Chandra grahan live: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद दान करने का विधान बताया गया है। खास तौर पर चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए, अगर संतान संबंधी कोई पेरशानी है तो ग्रहण समाप्त होने के बाद कपड़े और दूध आदि का दान करें।

18.10 PM Chandra grahan live: क्या भारत में देखा जाएगा चंद्र ग्रहण?
आज रात को चंद्र ग्रहण भारत और एशियाई महाद्वीप में दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत के सभी हिस्सों में दिखाई देगा।

17.10 PM Chandra grahan live: आपको बता दें कि शनिवार और रविवार की रात को आसमान में चंद्र ग्रहण का अद्भूत नजारा देखने को मिलेगा। आज रात का चंद्र ग्रहण 14 अक्टूबर को लगे सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद लग रहा है।

16.50 PM Chandra grahan live: चंद्रमा कुछ समय के लिए पृथ्वी की छाया से आंशिक रूप से ग्रहण करेगा और भारत में लोगों को आंशिक चंद्रग्रहण का अनुभव मिलेगा।

16.40 PM Chandra grahan live: ग्रहण से पहले और बाद में अपने शरीर को शुद्ध करने के लिए स्नान करें। चंद्र ग्रहण के दौरान, आमतौर पर घर पर रहें, किसी भी नई परियोजना या एक्टिविटी को शुरू करने से बचें।

16.30 PM Chandra grahan live: आपको बता दें कि आज शरद पूर्णिमा के मौके पर चंद्र ग्रहण से पहले श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई। हरिद्वार की हर की पौड़ी पर सुबह श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए।

16.00 PM Chandra grahan live: आज चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब शुरू होगा: चंद्र ग्रहण का सूतक काल हमेशा 09 घंटे पूर्व से शुरू हो जाता है। इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 04 बजकर 2 मिनट से सूतक शुरू हो गया है।

15.55 PM Chandra grahan live:अग्नि तत्व राशि मेष में चन्द्र राहु की युति एवं पृथ्वी तत्व राशि कन्या में केतु के साथ सूर्य, मंगल, बुध के होने से अग्नि एवं पृथ्वी का संयुक्त प्रभाव देखने को मिलेगा ।परिणाम स्वरूप तीव्र गति से वायु या चक्रवात का चलना । तीव्र गति से चलने वाले वाहनों की क्षति की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पृथ्वी में हलचल की स्थिति दिखाई दे सकती है

15.40 PM Chandra grahan live:ग्रहण के सूतक काल में क्या करें: ग्रहण का सूतक काल दोपहर 2 बजे से ही शुरू हो जाएगा। इस समय घरों में मंदिरों के पट बंद दें और भगवान की मूर्ति को न स्पर्श करें और न ही उनकी पूजा करें। बाहर भी मंदिरों के दर्शनों पर रोक होगी, सभी मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे और फिर ग्रहण के समाप्त होने के बाद ही मंदिर के पट खुलेंगे, पहले साफ सफाई होगी और फिर दर्शन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही सूतक से पहले तुलसी के पत्ते तोड़ लें और इन्हें खाने की गीले चीजें जैसे दूध, दही, पानी, और सब्जी आदि में डाल दें। सूखी चीजों में तुलसी नहीं डाली जाती। सूतक में बीमार, बच्चे, गर्भवती महिलाएं कुछ खा सकते हैं, लेकिन ग्रहण के दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण अशुभ घड़ी होती है, इसलिए पूजा पाठ निषिद्ध होता है। लेकिन मानसिक जाप कर सकते हैं।

15.20 PM Chandra grahan live: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए सूर्य ग्रहण का भी प्रभाव अगले 3 महीने तक रहेगा और चंद्रग्रहण का भी प्रभाव अगले 3 महीने तक बना रहेगा । साथ ही सूर्य ग्रहण पृथ्वी तत्व की राशि कन्या में लगा था एवं चंद्रग्रहण अग्नि तत्व की राशि मेष में लगेगा। ऐसी स्थिति में दोनों ग्रहणों का संयुक्त रूप से व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

15.00 PM Chandra grahan live: गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान चंद्र ग्रहण को देखना नहीं चाहिए।
– सूतक लगने के साथ ही घर पर ही रहें।
– ग्रहणकाल में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
– ग्रहणकाल में स्नान न करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें।
– ग्रहण को खुली आंखों से न देखें। ।
– ग्रहण के समय सोना भी नहीं चाहिए।
– ग्रहण के दौरान नाखून कांटना, बालों में कंघी करना और दांतों की सफाई करना अशुभ माना जाता है।

14.25.PM Chandra grahan live:ग्रहणकाल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है। इसलिए कई ऐसे कार्य हैं जिन्हें गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान नहीं किया जाता है।

14.30 PM Chandra grahan live:सूतक काल में इन बातों का रखें ध्यान-सूतक के समय और ग्रहण के समय भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना निषिद्ध माना गया है।
सूतक आरंभ होने से पहले ही अचार, मुरब्बा, दूध, दही अथवा अन्य खाद्य पदार्थों में कुशा तृण डाल देना चाहिए जिससे ये खाद्य पदार्थ ग्रहण से दूषित नहीं होगें। अगर कुशा नहीं है तो तुलसी का पत्ता भी डाल सकते हैं।

14.20 PM- सूतक काल 4 बजे-

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

14.00 Chandra grahan live:PM- भारत सहित विश्व के कई देशों में यह चंद्र ग्रहण लगेगा, इनमें भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, हिन्द महासागर के अधिकांश भागों से दिखाई देगा।

13.50 PM Chandra grahan live:- चंद्रमा का 6% हिस्सा ग्रसित होगा। यह चंद्रग्रहण अश्विनी नक्षत्र, मेष राशि पर खंडग्रास चंद्रग्रहण लगेगा।

13.40 PM Chandra grahan live खग्रास चंद्र ग्रहण का भारत पर प्रभाव- अग्नि तत्व राशि मेष में चन्द्र राहु की युति एवं पृथ्वी तत्व राशि कन्या में केतु के साथ सूर्य, मंगल, बुध के होने से अग्नि एवं पृथ्वी का संयुक्त प्रभाव देखने को मिलेगा।

13.30 PM Chandra grahan liveचंद्रमा पर हल्की छाया यानी पेनम्ब्रा का चरण 28 अक्तूबर की रात 11.32 बजे से प्रारम्भ होगा जो देर रात 3.56 बजे समाप्त होगा।
रात 1.05 बजे से 2.24 बजे तक
अवधि- एक घंटा 19 मिनट
सूतक- शनिवार शाम 4.05 बजे से

13.20 PM Chandra grahan live: क्या करें
शनिवार को शाम 4 बजे से पहले ही तुलसी दल तोड़ लें
खाने-पीने के सामान और प्रशाद में तुलसीदल डाल दें
ग्रहण समाप्ति के बाद पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें

13.10 Chandra grahan live क्या होता है सूतक काल: सूतक काल सिर्फ ग्रहण का नहीं होता है। बल्कि किसी के मरने पर 40 दिन का सूतक काल लगता है, वहीं किसी बच्चे के जन्म होने पर भी सूतक लगते हैं, जो सवा महीने या 40 दिन के होते हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाले रेडिएशन बहुत घातक होता है इसलिए ग्रहण काल में बाहर जाने की मनाही होती है।

13.00 PM Chandra grahan live: अयोध्या में राम मंदिर की तरफ से बयान आया है कि आज शाम 4 बजे से सूतक शुरू हो जाएगा, जिसके बाद सभी धार्मिक कार्य रोक दिए जाएंगे।

12.00 PM Chandra grahan live: मंदिरों के दरवाजे भी बंद कर दिए जाएंगे। चंद्र ग्रहण सुबह 1:04 बजे शुरू होगा और 1:44 बजे समाप्त होगा।

11. 00 AM Chandra grahan live आज रात आसमान में दिखेगा चंद्र ग्रहण:आपको बता दें कि आसमान में आज खंडग्रास चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण, आंशिक और मांद्य। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चंद्र लाल दिखने लगता है।

10.30 AM Chandra grahan live: आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय
शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 1.08 नोएडा 1.08
अमृतसर 1.02 लखनऊ 1.06
भोपाल 1.06 लुधियाना 1.04
जयपुर 1.07 शिमला 1.08
मुंबई 1.01 कोलकाता 1.07
रायपुर 1.20 पटना 1.05
इंदौर 1.03 देहरादून 1.06
उदयपुर 1.09 गांधीनगर 1.05

10.00 AM chandra grahan Live काशी विश्वनाथ मंदिर: काशी विश्वनाथ मंदिर भी ग्रहण के दौरान बंद होगा, 29 अक्टूबर 2023 को सुबह 2:30 से 3:00 तक काशी विश्वनाथ मंदिर में मोक्ष पूजा होगी. उसके बाद 3:00 से लेकर सुबह 4:00 बजे तक आरती होगी

9.00 AM chandra Grahan live चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करें: दरअसल चंद्र ग्रहण पर चंद्नमा से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। इससे कुंडली के चंद्र दोष को दूर कर सकते हैं। आप सफेद चीज जैसे चीनी, चावल, सफेद मिठाई, दूध आदि का दान कर सकते हैं। इस दान से आपका चंद्रमा भी मजबूत होगा

8.00 AM chandra Grahan live चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा: चंद्र ग्रहण भारत में तकरीबन हर राज्य और शहर में तो देखा जा ही सकेगा, इसके अलावा पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका, उत्तरपूर्वी उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में भी देखा जा सकेगा।

7.AM chandra grahan Liveचंद्रग्रहण सूतक में शनिवार को अपराह्न चार बजे ही बंद हो जाएंगे श्री बदरी केदार मंदिर, रविवार को शुद्धिकरण के बाद खुलेंगे मंदिर, तय समय पर होगी पूजा अर्चना

6.00 AM chandra Grahan live आज भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, कोलकाता और वाराणसी में आदि कई शहरों में रात एक बजे के बाद दिखाई देगा।

5.20 AM chandra Grahan live क्या है चंद्र ग्रहण :नासा के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान, पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच के रास्ते में आ जाती है। इसका मतलब है कि रात के दौरान, पूर्णिमा का चंद्रमा फीका पड़ जाता है क्योंकि पृथ्वी की छाया उसे अपने से ढक लेती है। लेकिन ग्रहण के दौरान कभी -कभी चंद्रमा लाल भी दिख सकता है.यह इसलिए होता है कि पृथ्वी का वायुमंडल यहां के अन्य रंगों को अवशोषित करता है जबकि यह कुछ सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा की ओर झुकाता है।

11.00 PM Chandra Grahan liveचंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा कैसे दखें: चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से देखा जा सकता है। हालांकि, सूर्यग्रहण को बिना किसी सेफ्टी के नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। चंद्रग्रहण का शानदार नजारा देखने के लिए टेलीस्कोप या

दूसरे चरण में पहुंची हमास के खिलाफ इजरायल की लड़ाई, नेतन्याहू ने दोहराया गांधी का नारा…

0

हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्र को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि सेना ने गाजा में जमीनी सेना भेजकर जमीन, हवा और समुद्र से हमले बढ़ाकर हमास के खिलाफ युद्ध के दूसरे चरण की शुरुआत कर दिया है।

युद्ध को इजरायल के अस्तित्व की लड़ाई बताते हुए उन्होंने चेतावनी दी है कि जमीनी आक्रमण से पहले हमला और तेज हो जाएगा। नेतन्याहू ने कहा, “ऐसे क्षण आते हैं जब एक राष्ट्र दो संभावनाओं का सामना करता है: करो या मरो। अब हम उस परीक्षा का सामना कर रहे हैं। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसका अंत कैसे होगा। हम विजेता होंगे।” आपको बता दें कि अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में महात्मा गांधी ने भी करो या मरो का नारा दिया था।

इजरायली बमबारी को गाजा के लोगों ने युद्ध की सबसे भीषण बमबारी बताया है। अधिकांश संचार व्यवस्था को ठप्प कर दिया है । बड़े पैमाने पर घिरे इलाके के 23 लाख लोगों को दुनिया से काट दिया गया है। सेना ने तस्वीरें जारी कीं, जिनमें गाजा के खुले इलाकों में टैंकों की टुकड़ियों को धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। कई सीमा के काफी पास हैं। सेना ने कहा है कि फाइटर विमानों ने हमास की दर्जनों सुरंगों और भूमिगत बंकरों पर बमबारी की है।

7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमले में पकड़े गए दर्जनों बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इजरायल सरकार पर घरेलू दबाव बढ़ गया है। आतंकवादियों ने गाजा से पास के इजरायली शहरों में हमला किया। नागरिकों और सैनिकों को मार डाला था। परिवार के हताश सदस्यों ने शनिवार को नेतन्याहू से मुलाकात की थी। इजरायल में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले अपने परिजनों की वापसी का दबाव बनाया। हमास भी लगातार यही मांग कर रहा है।

नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल सभी बंधकों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जमीनी हमले से इस मिशन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रयासों की संवेदनशीलता और गोपनीयता के कारण जो कुछ भी किया जा रहा है उसका खुलासा नहीं कर सकते हैं।

युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

“यह युद्ध का दूसरा चरण है, जिसके उद्देश्य स्पष्ट हैं। हमास की सैन्य और सरकारी ठिकानों को नष्ट करना और बंधकों को घर वापस लाना।” साथ ही उन्होंने कहा, ”हमारे वीर सैनिकों का एक सर्वोच्च लक्ष्य है- हत्यारे दुश्मन को नष्ट करना और अपनी जमीन पर अपना अस्तित्व सुनिश्चित करना।”

नेतन्याहू ने यह भी स्वीकार किया कि 7 अक्टूबर के हमलों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे। इसकी गहन जांच की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि हर किसी को सवालों का जवाब देना होगा। मैं भी इसका जवाब दूंगा।

दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा।

0

दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा। फैसला जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ सुनाएगी।

बता दें कि हाल ही में मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आप नेता मनीष सिसोदिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीठ ने कहा कि सीबीआई के अपराध में उनके मुवक्किल के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत रिश्वतखोरी कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई द्वेषपूर्ण अपराध नहीं है, तो ईडी वहां नहीं हो सकती। सिंघवी ने कहा कि शराब नीति में बदले के बदले 220 करोड़ रुपये के रिश्वत का आरोप, द्वेषपूर्ण अपराध का हिस्सा नहीं है। इस मामले में, सीबीआई और ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया। विशेष अदालत और उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जमानत की मांग की है।

इस घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने इसी साल 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था,

शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने नौ मार्च को गिरफ्तार किया और तब से वह जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा कि अगर दिल्ली आबकारी नीति में बदलाव के लिए कथित तौर पर दी गई रिश्वत अपराध से आय का हिस्सा नहीं है, तो संघीय एजेंसी के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ धनशोधन का आरोप साबित करना कठिन होगा।

पीठ ने ईडी से कहा कि वह इस धारणा के साथ आगे नहीं बढ़ सकती कि रिश्वत दी गई एवं आरोपी को कानून के तहत जो भी सुरक्षा मिलती है, दी जानी चाहिए। पीठ ने यह टिप्पणी तब की जब सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिंघवी ने कहा कि आप नेता के खिलाफ धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) मामले के तहत रिश्वत के अपराध से आय का हिस्सा होने का कोई आरोप नहीं है। जांच एजेंसियों के तर्क का विरोध करते हुए वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने अदालत से आग्रह किया कि सिसोदिया को जमानत दे दी जाए, क्योंकि उन्हें सलाखों के पीछे रखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में सीधे तौर पर सिसौदिया को जोड़ने लिए कुछ भी नहीं है और ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह पता चले कि उनका विजय नायर के साथ कोई संबंध है।

हाई कोर्ट ने सिसोदिया को नहीं दी थी जमानत
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। ईडी मामले में 3 जुलाई 2023 को पारित अपने आदेश में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि वह इस बात से इनकार नहीं कर सकती है सिसोदिया अपने पद का इस्तेमाल करके गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला…

0

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (28 अक्टूबर) को राज्य के कांकेर में एक रैली को संबोधित किया.

उन्होंने केंद्र सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, ”अगर आप कहते हैं कि आप ओबीसी के लिए काम करते हैं तो आप जातीय जनगणना से क्यों डरते हो. आप उन आंकड़ों को क्यों नहीं जारी करते, जो हमारी सरकार ने जनगणना करवाई थी.” राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी हर भाषण में ओबीसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर वह जाति जनगणना से क्यों डरते हैं?

प्रधानमंत्री ने मजदूरों का अपमान किया- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा कि वह (पीएम मोदी) जो भी करते हैं वो अडानी के लिए करते हैं. हम जो भी करते हैं, किसान, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के लिए करते हैं. मनरेगा को ही देख लीजिए. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में मजदूरों का अपमान किया. उन्होंने कहा कि मनरेगा बेकार योजना है.


राहुल गांधी ने आरोप लगाया,
”हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं. सांसद नहीं चलाते हैं. कैबिनेट सेक्रेट्री ही सारे निर्णय लेते हैं. पूरा का पूरा पैसा और सारे निर्णय ये 90 लोग चलाते हैं. इन 90 लोगों में से पिछड़े वर्ग के कितने लोग हैं. सिर्फ 3, 90 में से सिर्फ 3. हिंदुस्तान का बजट 45 लाख करोड़ का है.”

कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में लगाए गए आरोपों को दोहराते हुए कहा कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी सिर्फ 5 प्रतिशत है? उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में ये संख्या कम से कम 50-55 प्रतिशत है. ओबीसी वर्ग को ये जानना होगा.


राहुल गांधी ने कहा,
“पिछले चुनाव में हमने आपसे 2-3 बड़े वादे किए थे. किसानों को अपनी मेहनत का सही फल, उनकी कर्जमाफी, आधा बिजली बिल शामिल थे. जब हम आपसे ये वादे कर रहे थे, तो पीएम, और बीजेपी के बड़े नेता ये कह रहे थे, कि ये नहीं हो सकता. आज मैं खुशी से कहता हूं जो काम बीजेपी ने कहा था कि नहीं कर सकता हूं. उस काम को हमने 2 घंटे के भीतर कर के दिखा दिया.”

उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं. एक तरीका कि आप प्रदेश के और देश के सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ और दूसरा यह कि देश-प्रदेश के सबसे गरीब लोगों को फायदा पहुंचाओ. हमारी सरकार किसानों की मजदूरों की, गरीबों की और बेरोजगारों की मदद करती है.

गाजा में आतंकवाद के मुद्दे पर UN में भारत विपक्ष सरकार से नाराज, विदेश नीति पर उठाए गए सवाल!

0

आतंकवाद पर भारत अब कोई समझौता नहीं करने वाला, भले ही उसे अपनी ऐतिहासिक परंपरा ही क्यों नहीं बदलनी पड़े. हमास ने इजरायल पर बर्बर हमला किया तो खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक शब्दों में इसे आतंकी कार्रवाई बताया…

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पर वोटिंग से दूर रहकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि आतंकवाद और आतंकियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी चाहे वो फिर भारत में हो या इजरायल में.

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

देश की सबसे पुरानी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को यूएन में भारत का यह रुख खल गया है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने एक लंबे-चौड़े एक्स पोस्ट में भारत सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की और मोदी सरकार का नाम लिए बिना कहा कि इसने भारत की नैतिक और मर्यादित परंपराओं का उल्लंघन किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि मजे की बात यह है कि भारत ने इस वक्त यूएन में उसी कनाडा का साथ दिया जिससे अभी छत्तीस का आंकड़ा है.

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर आधारित है और भारत नैतिक साहस का प्रतिनिधित्व करते है. भारत के सिद्धांतों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर स्थापित हुआ था, जिन सिद्धांतों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना जीवन लगा दिया, ये सिद्धांत संविधान का आधार हैं, जो हमारी राष्ट्रीयता को परिभाषित करते हैं.

एक्स पर पोस्ट में, प्रियंका गांधी ने कहा, ”आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है”, महात्मा गांधी. मैं स्तब्ध और शर्मिंदा हूं कि हमारे देश ने गाजा में युद्धविराम के लिए मतदान नहीं किया.”

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी फिलिस्तीन के समर्थन में दिया बयान

यूएन में भारत के वोटिंग में शामिल नहीं होने पर एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, ‘फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत सरकार के बीच भ्रम की स्थिति है. भारत की नीति फिलिस्तीन का समर्थन करने की थी, इजरायल का नहीं. (फिलिस्तीन में) हजारों लोग मर रहे हैं और भारत ने कभी इसका समर्थन नहीं किया. इसलिए मौजूदा सरकार में असमंजस की स्थिति है.”

ओवैसी का सरकार पर हमला

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘यह चौंकानेवाला कदम है कि मोदी सरकार ने मानवीय संघर्ष और नागरिक जीवन की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर मतदान करने से मना किया. इजरायल ने गाजा में 7028 लोगों की हत्या कर दी है, जिनमें से 3000 से अधिक बच्चे और 1700 महिलाएं शामिल हैं. गाजा में कम से कम 45% घर नष्ट हो गए हैं, और 14 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं. युद्ध के बावजूद, गाज़ावासियों को शांति समय में भी पूर्ण बंदूकबंदी का सामना करना पड़ता है, और वे मानवीय सहायता की मांग करते हैं. युद्ध के बाद से हालात और भी बिगड़ गए हैं.