Home Blog Page 1138

World Cup 2023 : आज बजेगा वर्ल्ड कप का ‘बिगुल’, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टक्कर से होगी क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत!

0

नई दिल्ली: तो दोस्तों और क्रिकेट प्रेमियों अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। जी हां, आज पूरे 4 साल 2 महीने और करीब 3 हफ्ते बाद वर्ल्ड कप (13th World Cup) की वापसी हो चुकी है।

आखिरकार भारत (India) में 12 साल बाद वर्ल्ड कप आयोजित जो होने जा रहा है और एक बार फिर हम क्रिकेट फैंस को उम्मीद लग चुकी है कि फिर से अपनी ही जमीन पर टीम इंडिया का खिताबी सूखा इस बार खत्म होगा। हालांकि अभी और उसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम इंडिया अपना अभियान आगामी 8 अक्टूबर से शुरू होगा।

आज से 13वें वनडे वर्ल्ड कप का आगाज
लेकिन जनाब इस 13वें वनडे वर्ल्ड कप का आगाज उन्हीं दो बेहतरीन टीमों के साथ हो रहा है, जिनकी टक्कर के चलते 2019 वर्ल्ड कप खत्म हुआ था। तो दिल ठनकार बैठिए आज अहमदाबाद में, मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और उप-विजेता न्यूजीलैंड (England Vs New Zealand) की जबरदस्त टक्कर होगी।

जानकारी हो कि, लॉर्ड्स में बीते 14 जुलाई 2019 को इंग्लैंड ने रोमांचक फाइनल में न्यूजीलैंड को सिर्फ ज्यादा बाउंड्री जड़ने की बदौलत ही हराया था और वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हालांकि उस रोमांचक लेकिन विवादित फाइनल के बाद ये नियम को फिर हटाना पड़ा था और आज इसी बदले हुए नियम के साथ फिर से दोनों टीमें ही वर्ल्ड कप का आगाज कर रही हैं।

हालांकि दोनों टीमों में ही इन 4 सालों में काफी बदलाव हुआ है। खास तौर पर इंग्लैंड में, जिसका अब न सिर्फ कप्तान बदल गया है, बल्कि चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले दो और खिलाड़ी इस बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं।

इंग्लैंड की तेज धार बैटिंग लेकिन बॉलिंग में नहीं पैनापन
देखा जाए तो करामाती ऑयन मॉर्गन के संन्यास के बाद अब जॉस बटलर ने टीम की कमान संभाली और टी20 वर्ल्ड कप जिताया। लेकिन साल 2019 के हीरो रहे ओपनर जेसन रॉय और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इस बार इस टीम में नहीं हैं। रॉय की गैरहाजिरी के बावजूद टीम की बल्लेबाजी पर तो कोई खास बड़ा असर नहीं पड़ा है। बल्कि ये ये तो आज पिछली बल्लेबाजी से भी ज्यादा मजबूत है। हालांकि अब आर्चर के टीम में न होने से गेंदबाजी में पैनापन कम है। इस बार मार्क वुड और क्रिस वोक्स पर ही पेस बॉलिंग का ज्यादा भार रहेगा। हालांकि, इंग्लैंड को आदिल रशीद और मोईन अली की स्पिन से बड़ी उम्मीदें होंगी, जो भारत में निर्णायक साबित हो सकती है।

न्यूजीलैंड में अब नहीं दिख रहे दिग्गज
बात न्यूजीलैंड टीम की करें तो केन विलियमसन की कप्तानी वाली इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव तो अनुभवी ओपनर मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर की गैर-हाजिरी है, जो इस बार इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि टीम ने उनकी जगह डेवन कॉनवे और डैरिल मिचेल पर अपना भरोसा दिखाया है। जहां ओपनिंग में कॉनवे कमाल हैं जबकि मिडिल ऑर्डर में मिचेल अपना दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बात गेंदबाजी की हो तो ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की पेस जोड़ी इस बार अहम साबित हो सकती है। वहीं टीम के स्पिनर्स, ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी।

आज के मैच का हाल
आज दोनों टीमों में मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन इस मैच में ‘स्टारपावर’ कम होगी क्योंकि आज शायद कुछ दिग्गज इसका हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल पिछले फाइनल के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लिश टीम में फिर से लौट जरूर गए हैं लेकिन फिटनेस पर सवाल खड़े हैं और पहले मैच से ही इसके लक्षण दिख रहे हैं। आज उनका इस मैच में खेलना लगभग मुश्किल है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन भी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और इसलिए इस मैच में नहीं खेलेंगे। वहीं साउदी भी इस मैच से आज बाहर हैं।

एक नजर इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के स्क्वाड पर
इंग्लैंडः जॉस बटलर (कप्तान), मोईन अली, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जो रूट, लियम लिविंगस्टन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, रीस टॉपली, गस एटकिंसन, मार्क वुड और आदिल रशीद।

न्यूजीलैंडः केन विलियमसन (कप्तान), डेवन कॉनवे, टॉम लैथम, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, विल यंग, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, रचिन रविंद्र, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और ईश सोढ़ी।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षित बेरोजगार युवाओं को संबोधित

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्थित निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ के 01 लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार हितग्राहियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया।

बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अभी तक छः किस्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है।

बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अप्रेल माह से अभी तक 2 लाख 1 हजार 4 सौ 43 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें से 94 फीसदी अर्थात 1 लाख 79 हजार 494 आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुशंसित कर दिया गया है।

शेष 6 फीसदी अभ्यर्थी भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों में से 39 फीसदी महिलाएँ हैं जबकि 83 फीसदी अभ्यर्थी ग्रामीण वर्ग से हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगारों को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है।

योजना के हितग्राहियों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है, ताकि वे अपने कौशल को निखारते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छः माह पहले जब ये योजना शुरू हुई थी तो कई लोगों के मन में शंकाएं थीं। हालांकि बेरोजगारी भत्ता योजना सफलतापूर्वक लागू हुई और आनलाइन माध्यम से बेरोजगारी भत्ता सीधे हितग्राहियों के खाते में पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार बेरोजगारी भत्ते के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। अभी तक ऐसे 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं जबकि 1 हजार 7 सौ 96 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी के कुल 920 पद विज्ञापित किए गए थे जिनमें से 82 पदों के लिए पहले ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए भी 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभाग में शिक्षक और व्याख्याता के पद पर चयनित 2 हजार 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमे से 2 हजार 139 सहायक शिक्षक तथा 22 व्याख्याता हैं।

बेरोजगारी भत्ता वितरण तथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला, संचालक तकनीकी शिक्षा श्री अवनीश शरण, संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राही उपस्थित थे।

Maharashtra : मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने अमित शाह से मुलाकात की!

0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मंगलवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की।

यह बैठक गठबंधन सरकार में कथित असहजता के बीच हुई है, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हैं।

अजित पवार अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार की इच्छा के विरुद्ध शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे। अजित मंगलवार को मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए।

वह राकांपा के दो-तिहाई से अधिक विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हुए थे और उन्होंने कहा था कि उनका धड़ा ही असली राकांपा है।

मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज ने पत्रकारों के लिए किया ‘फेलोशिप’ का एलान!

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पत्रकारों के लिए कई कल्याणकारी सुविधाओं की की घोषणा की.

इनमें महिला पत्रकारों के लिए फेलोशिप और छोटे समाचार पत्रों के लिए विज्ञापनों की गारंटी शामिल है. मुख्यमंत्री 28 करोड़ रुपये की लागत से दो साल में बनने वाले स्टेट मीडिया सेंटर की आधारशिला रखने के बाद ये बातें बोली.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और (सरकार के) जनसंपर्क विभाग के माध्यम से विकासात्मक कार्यों का अध्ययन करने के लिए हर साल पांच महिला पत्रकारों को फेलोशिप मिलेगी.

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि छोटे अखबारों को हर दूसरे महीने कम से कम एक सरकारी विज्ञापन मिलेगा. साथ ही 70 साल से अधिक उम्र के पत्रकारों को स्थायी मान्यता कार्ड मिलेंगे.

शिवराज सिंह चौहान :

जनसंपर्क विभाग के पात्र अधिकारियों को वरिष्ठ पद और सहायक निदेशकों के लिए उचित वेतन बढ़ोतरी सहित रियायतों की भी घोषणा की. उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को समृद्ध बनाने में दिवंगत पंडित माखनलाल चतुर्वेदी, हरिशंकर परसाई, वेद प्रताप वैदिक और प्रभाष जोशी जैसे प्रसिद्ध पत्रकारों के योगदान को भी याद किया.


सीएम शिवराज , इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के दौर में विश्वसनीयता का संकट देखने को मिल रहा है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि स्टेट मीडिया सेंटर इन पत्रकारों के संवाद, खबरों के संचार और हमारे संपर्क का केंद्र बनेगा. साथ ही सीएम शिवराज ने स्वतंत्रता संग्राम, आपातकाल, युद्ध की अवधि और कोविड -19 महामारी के दौरान पत्रकारों के योगदान के बारे में भी बात की.

स्टेट मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, मिनी ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, लाइब्रेरी, आउटडोर और इनडोर गेम सुविधा, वर्क स्टेशन, मीडिया कार्यालयों और रेस्तरां सहित कई सुविधाएं होंगी.

Indian Railway : ट्रेनों की नई समयसारणी, 64 वंदे भारत और 70 अन्य ट्रेन सेवाएं शामिल!

0

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारणी जारी की जो एक अक्टूबर से प्रभावी हो गई है। नई समय सारणी की मुख्य बातें 70 अन्य ट्रेन सेवाओं के साथ 64 वंदे भारत ट्रेनों को शामिल करना है।

रेल मंत्रालय ने नयी अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी ”ट्रेन्स एट ए ग्लांस’ जारी करते हुए कहा, ”नयी समय सारणी इस प्रकार से बनाई गई है कि विभिन्न शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाई जा सके और यात्रा का समय कम हो। यात्रियों से अनुरोध है कि नयी समय सारणी के अनुसार आगमन और प्रस्थान का समय देखें।”

मंत्रालय ने कहा, ”नयी समय सारणी में यात्रियों को आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है।” इसके अलावा 90 ट्रेन सेवाओं को अन्य गंतव्यों तक विस्तारित किया गया है और 12 ट्रेनों की आवाजाही बढ़ा दी गई है।

22 ट्रेनों को ‘सुपरफास्ट’ श्रेणी में लाकर उनकी गति बढ़ा दी गई है। भारतीय रेलवे ने कहा कि प्रमुख ट्रेनों में से एक ‘अगरतला-आनंद विहार राजधानी’ का मालदा और भागलपुर के रास्ते मार्ग परिवर्तित किया गया है।

यह नयी समय सारणी रेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और दक्षिण पूर्व रेलवे में कुछ ट्रेन सेवाओं के संशोधित समय को भी दर्शाती है।

LIC को आयकर विभाग से 84 करोड़ रुपये जुर्माने का नोटिस जारी किया…

0

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को तीन आकलन वर्षों के लिए आयकर विभाग से 84 करोड़ रुपये जुर्माने का नोटिस मिला है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने इस आदेश के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में एलआईसी ने कहा कि आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2012-13 के लिए उस पर 12.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं आकलन वर्ष 2018-19 के लिए 33.82 करोड़ रुपये और 2019-20 के लिए 37.58 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी पर यह जुर्माना आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 271 (1) (सी) और 270ए के तहत लगाया गया है। आयकर विभाग ने एलआईसी को यह नोटिस 29 सितंबर, 2023 को भेजा है। एलआईसी का गठन 1956 में पांच करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ किया गया था। मार्च, 2023 के अंत तक एलआईसी का संपत्ति आधार 45.50 लाख करोड़ रुपये और जीवन कोष 40.81 लाख करोड़ रुपये था।

जातिगत जनगणना पर प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति समूह मुसलमान और अल्पसंख्यक का उठा दिया सवाल…

0

बिहार में जातिगत जनगणना और इसके नतीजों के बाद सबसे बड़े जाति समूह ओबीसी-ईबीसी को लेकर राजनीति के बीच पीएम मोदी ने कहा है कि सबसे बड़ी आबादी गरीबों की है। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बात याद दिलाते हुए यह भी पूछा कि क्या कांग्रेस अब मुसलमानों का हक कम करना चाहती है और यदि आबादी से हक तय होगा तो क्या हिंदू आगे बढ़कर अपने सारे हक लें?

बिहार में जातिगत जनगणना जारी होने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने यह प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पिछले कुछ दिनों से जातिगत जनगणना की मांग जोरशोर से कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘कल से कांग्रेस ने अलग राग अलापना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जितनी आबादी उतना हक। मैं कहता हूं इस देश में सबसे बड़े कोई आबादी है तो वह गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण, यही मेरा मकसद है।’

‘सबसे बड़ी आबादी हिंदुओं की तो क्या…’
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं सोच रहा था कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी क्या सोच रहे होंगे। वह कहा करते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, उसमें भी मुसलमानों का है। अब कांग्रेस कह रही है कि आबादी तय करेगी कि पहला हक किसका होगा यानी क्या अब अल्पसंख्यकों का हक कांग्रेस कम करना चाहती है क्या। आबादी के हिसाब से ही तय होने वाला है तो पहला हक किसका होगा, आबादी किसकी ज्यादा होगी, किसका हक होगा। कांग्रेस वाले स्पष्ट करें कि आबादी के हिसाब से हक मिलेगा क्या, तो क्या अल्पंसख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है क्या। तो सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू आगे बढ़कर अपना सारे हक ले लें क्या।’

‘हिंदुओं को बांटने की कोशिश’
पीएम मोदी ने कांग्रेस को आउटसोर्स करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी हिंदुओं को बांटने पर तुली है। उन्होंने कहा,’ मैं पिछले काफी समय से कह रहा हूं और आज फिर दोहरा रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे हैं, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं, ना पूछा जाता है ना वह कुछ बोलने की हिम्मत करते हैं। कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है। कांग्रेस को अब ऐसे लोग चला रहे हैं, पर्दे के पीछे लोग ऐसे खेल खेल रहे हैं जो देश विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। कांग्रेस किसी भी कीमत पर देश के हिंदुओं को बांटकर भारत को तबाह कर देना चाहती है। कांग्रेस गरीबों को बांटना चाहती है।’

कांग्रेस बैर बढ़ाना चाहती है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नई साजिश से हमें सतर्क रहना चाहिए। अगर हक की बात करनी है तो मैं कहूंगा कि देश के संसाधनों पर पहला हक भारत के गरीब का है, गरीब चाहे वह दलित हो, गरीब चाहे वह पिछड़ा हो, गरीब चाहे सामान्य वर्ग से हो, मेरे लिए सबसे बड़ी जाति गरीब है। हमें गरीब का जीवन बदलना है। कांग्रेस लोगों में बैर भाव बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस के दशकों के शासन ने देश को सिर्फ गरीबी दी है। कांग्रेस ने देश को जाति के नाम पर बांटा है। आज भी इसी काम पर जुटी है।’

जगदलपुर : पीएम नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर हमला…

0

जगदलपुर के लालबाग मैदान में विशाल जनसभा

PM Modi : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महासंकल्प रैली में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला …

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वक्त में छत्तीसगढ़ का विकास केवल पोस्टर और बैनर में दिख रहा है या कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में नजर आ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में केवल अपराध का बोलबाला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनावी राज्यों के तूफानी दौरे पर हैं. पीएम मोदी लगातार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना का दौरा कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी सबसे पहले छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे जगदलपुर विमानतल पहुंचे. इसके बाद राजपरिवार के सदस्यों के साथ मां दंतेश्वरी के दर्शन किए. पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और 26 हजार करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

कार्तिगाई : आज इन राशियों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि होगा धन लाभ…

0

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, टूरिज्म, कंसल्टेंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा, कामकाजी टूरिंग भी अच्छा रिजल्ट देगी।

वृष: व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मूड तथा तबीयत में खुशदिली रहेगी, समय कामयाबी-इज्जत मान वाला।

मिथुन: खर्चों का जोर-खर्च जायज तथा फिजूल दोनों तरह के होंगे, इसलिए टाले जा सकने वाले खर्चों को टालने का यत्न करना चाहिए, सफर भी न करें।

कर्क : सितारा धन लाभ देने तथा कारोबारी कामों को संवारने वाला होगा, कामकाजी कामों में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, कामकाजी टूरिंग फ्रूटफल रहेगी।

सिंह: किसी अफसर सॉफ्ट सपोर्टिव रुख के कारण आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है तथा परेशानी हट सकती है, शत्रु कमजोर रहेंगे।

कन्या: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

तुला : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए बेतुके खान-पान से बचना चाहिए, किसी की जमानत भी न दें, नुकसान का डर।

वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता, तालमेल बना रहेगा।

धनु : किसी मजबूत शत्रु के कारण जहां आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, वहां विपरीत हालात के साथ भी निपटना पड़ सकता है।

मकर: आम सितारा सुदृढ़, संतान की मदद तथा सहयोग के साथ आपकी कोई प्राब्लम हट सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कुम्भ: कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई हो सकती है, बड़े लोग भी आपके प्रति मेहरबान कंसिडरेट रहेंगे।

मीन: किसी बडे़ व्यक्ति की मदद सहयोग लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे तो वह आपकी बात ध्यान तथा धीरज के साथ सुनेगा।

राहुल गांधी मध्य प्रदेश में जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान…

0

Rahul Gandhi : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है. सियासी दल जीत के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश पहुंचे हैं. विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया.

लोगों से संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि जाकर छत्तीसगढ़ के किसानों से पूछिए कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है. हमने जो वादा किया था, उसे पूरा किया. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं. उन्होंने जीएसटी लागू किया. हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है.

जातिगत जनगणना कराना पहला काम- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं केंद्र में सरकार बनने के बाद सबसे पहले हम जो काम करेंगे वह है जाति जनगणना कराना है.