Home Blog Page 1162

दुनिया में कैसे जम रही भारत और PM मोदी की धाक, सर्वे में हुआ खुलासा

0

एक तरफ जहां विपक्षी गठबंधन INDIA प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने में जुटा है तो वहीं दूसरी तरफ दुनिया में पीएम मोदी का डंका बज रहा है. 10 में से 7 भारतीय उन्हें प्रभावशाली नेता मानते हैं.

पीईडब्ल्यू (PEW) के सर्वे में ये बात सामने आई है. सर्वे में दावा किया गया है कि पीएम मोदी 80 फीसदी भारतीयों की पहली पसंद हैं. प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव से दुनिया में भी भारत की धाक बढ़ी है.

दुनिया के 46 फीसदी लोगों ने भारत के लिए पॉजिटिव राय रखी है.ये सर्वे ऐसे वक्त में आया है जब 9-10 सितंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन की भारत मेजबानी करेगा. उम्मीद जताई जा रही है कि शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी का कद और बढ़ेगा.

सर्वे में ये भी बताया गया कि दुनिया भर में भारत के बारे में जनता की राय आम तौर पर पॉजिटिव थी और औसतन 46 फीसदी लोगों ने भारत के बारे में सकारात्मक बाते कहीं, जबकि 34 प्रतिशत लोगों की राय इससे इतर थी.

इजरायल में PM मोदी काफी लोकप्रिय

वहीं, 16 फीसदी ने कोई राय साझा नहीं की. रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल में भारत के बारे में लोगों के विचार सबसे अधिक सकारात्मक हैं, जहां 71 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे देश के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं. वहीं, केन्या के 60 फीसदी लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं. अर्जेंटीना में सिर्फ 12 फीसदी लोगों ने ही उन पर भरोसा है.

2024 से पहले ये सर्वे काफी अहम

24 देशों के 30,861 वयस्कों के बीच 20 फरवरी से 22 मई तक सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें भारत के 2611 लोग शामिल थे. बता दें कि पीएम के रूप में मोदी का ये दूसरा कार्यकाल है और वो 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरा कार्यकाल भी चाह रहे हैं. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए ये सर्वे काफी अहम है.

डोनाल्ड ट्रंप बनाएंगे इस हिन्दुस्तानी को उपराष्ट्रपति? हो गए कायल

0

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की रेस में लगे हुए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके भाषण, डिबेट्स में रखे गए तर्क लोगों को काफी भा रहे हैं और लगातार उनकी रेटिंग में बढ़ोतरी हो रही है.

इस बीच पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के ही डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी की तारीफ की है और कहा है कि वह काफी अच्छे उपराष्ट्रपति बन सकते हैं.

अभी विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी में ही डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर दे रहे हैं. पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की रेस में डोनाल्ड ट्रंप आगे और विवेक रामास्वामी उनके पीछे हैं. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में विवेक रामास्वामी को लेकर बात की.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘वो काफी शानदार हैं, समझदार हैं और काफी एनर्जी से भरपूर हैं. वह आगे जाकर कुछ बन सकते हैं’. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो (विवेक रामास्वामी) उप-राष्ट्रपति बन सकते हैं, तब उन्होंने कहा कि वह काफी अच्छे वाइस-प्रेसिडेंट होंगे. ट्रंप का ये बयान तब आया है जब रिपब्लिकन पार्टी की पहली टीवी डिबेट को अभी एक ही हफ्ता हुआ है, इसमें खुद डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं हुए थे.

क्या बनेगी ट्रंप और विवेक की जोड़ी?

रिपब्लिकन पार्टी की पहली डिबेट के बाद ही विवेक रामास्वामी की रेटिंग काफी ऊपर चली गई थी, हालांकि वह अभी भी डोनाल्ड ट्रंप से पीछे थे. अब आगे जाकर डोनाल्ड ट्रंप और विवेक रामास्वामी की जोड़ी एक हो सकती है, क्योंकि एक बार जब रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान होगा तब उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार का भी ऐलान हो सकता है.

जो बाइडेन के शासन में भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं, अगर डोनाल्ड ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बनते हैं तो वह अपने डिप्टी के तौर पर विवेक रामास्वामी को जिम्मेदारी दे सकते हैं. जिस तरह से विवेक रामास्वामी को अमेरिका में पॉपुलैरिटी मिल रही है और लगातार उनके समर्थकों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में भारतीय समुदाय को लुभाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ये दांव चल सकते हैं.

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होना है, लेकिन तैयारियां अभी से चल रही हैं. सितंबर-अक्टूबर में रिपब्लिकन पार्टी की प्राइमरी होनी है, जिसमें उम्मीदवारों का ऐलान होगा जबकि डेमोक्रेट्स की प्राइमरी दिसंबर में हो सकती है.

63 लोग जिंदा जले, साउथ अफ्रीका की राजधानी में बिल्डिंग में आग लगने से बड़ा हादसा

0

साउथ अफ्रीका की राजधानी जोहानसबर्ग में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां के शहरी इलाके में स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. आगजनी की इस घटना में अब तक 63 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

जोहानसबर्ग इमरजेंसी मैनेजमेंट सर्विस के प्रवक्ता बर्ट मुलौदजी ने बताया कि अब तक 63 शवों को बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 43 लोग घायल हुए हैं. राहत और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक बच्चे की मौत हुई है. बाकी जो घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है.

बिल्डिंग में 200 लोग थे मौजूद

फिलहाल, अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. घायलों को वहां के नजदीकी अस्पतालों मे भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस बिल्डिंग मे आग लगी, उसमें करीब 200 लोग रह रहे थे.

Gadar 2: रक्षाबंधन पर सनी देओल की ‘गदर 2’ ने लगा दी बड़ी छलांग, 20वें दिन दूर-दूर तक नहीं टिक पाए पठान और बाहुबली

0

सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ के लिए फैंस की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही. जैसे ही कोई त्योहार, छुट्टी या वीकेंड आता है फिल्म की कमाई एक बार फिर रफ्तार पकड़ लेती है. अब सनी देओल की गदर 2 ने रक्षाबंधन पर बड़ी छलांग लगाते हुए बंपर कमाई कर डाली.

रिलीज के 20वें सनी देओल ने एक बार फिर शाहरुख खान की ‘पठान’ और प्रभास की ‘बहुबली’ की छुट्टी कर दी.

रक्षाबंधन के मौके पर गदर 2 को भाई-बहनों का खूब प्यार मिला. छुट्टी होने की वजह से फैंस एक बार फिर गदर 2 देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच गई. गदर 2 ने रिलीज के 20वें दिन बंपर कमाई करते हुए सभी को हैरान कर दिया.

सनी देओल की गदर 2 ने रिलीज के 20वें दिन कमाई के मामले में शाहरुख और प्रभास को बहुत पीछे छोड़ दिया. गदर 2 ने 20वें दिन करीब 10 करोड़ के आसपास की कमाई की है, जो 19वें दिन से दोगुनी है. माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे वीकेंड पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

बात करें शाहरुख खान की पठान के 20वें दिन के कलेक्शन की तो फिल्म ने सिर्फ 4.20 करोड़ की कमाई की थी. प्रभास की शानदार फिल्म बाहुबली 2 ने रिलीज के 20वें दिन 6.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इस आंकड़े को देखें तो सनी देओल ने दोनों सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया.

फिल्म के मेकर्स ने रक्षाबंधन पर भाई-बहनों को शानदार ऑफर दिया, जिसका फायदा फिल्म के कलेक्शन को मिल रहा है. मेकर्स की तरफ से त्योहार और वीकेंड को देखते हुए 2 टिकट के साथ 2 फ्री टिकट बांटे जा रहे हैं. ये ऑफर 3 सिंतबर यानि वीकेंड तक जारी रहेगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि गदर 2 जल्द ही नए कीर्तिमान स्थापित करेगी.

Jawan Trailer: धमाकेदार है शाहरुख खान की ‘जवान’ का ट्रेलर, एक्शन और एंटरटेनमेंट से है भरपूर

0

Jawan Trailer: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटिड फिल्म जवान (Jawan) जल्द ही रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जवान की रिलीज से एक हफ्ते पहले शाहरुख ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

शाहरुख ने दुबई से जवान का ट्रेलर रिलीज किया है. जो रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. ट्रेलर में शाहरुख का भरपूर एक्शन देखने को मिला है.

जवान की बात करें तो ये 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. कुछ समय पहले शाहरुख ने जवान का प्रीव्यू शेयर किया था जिसमें वो अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे थे. साथ ही उसमें फैंस को दीपिका पादुकोण की झलक भी देखने को मिली थी.

5 अलग लुक में नजर आएंगे शाहरुख

जवान में शाहरुख के लुक पर काफी काम किया गया है. वह फिल्म में 5 अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं. उनके पांचों लुक रिवील कर दिए गए हैं. जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड

जवान की इंडिया में तो अभी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है लेकिन विदेशों में बुकिंग शुरू हो चुकी है. अभी तक फिल्म के लाखों टिकट बिक चुके हैं. जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है. फैंस को अब इंडिया में ओपनिंग का इंतजार है.

जवान को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है.फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं दीपिका पादुकोण का कैमियो है. दीपिका की एक झलक देखकर ही फैंस दीवाने हो गए हैं. अब वह फिल्म में उनके रोल को देखने का इंतजार कर रहे हैं.

INDIA अलायंस का यह नेता प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हुआ बाहर, रामगोपाल यादव ने किया बड़ा दावा

0

Akhilesh Yadav PM Face: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इंडिया अलायंस की बैठक से पहले समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि अखिलेश यादव, प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं.

दीगर है कि अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और यूपी के पूर्व सीएम रह चुके हैं. कई मौकों पर सपा के कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं द्वारा यह मांग उठती रही है कि अखिलेश यादव को पीएम पद का चेहरा बनाया जाएगा. हालांकि राम गोपाल यादव के बयान के बाद अब अखिलेश यादव का नाम इस रेस से बाहर हो गया है.

बता दें कि इससे पहले इंडिया गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने मांग की थी कि अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन का पीएम चेहरा होना चाहिए. इसके साथ ही सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा था कि- “मैं चाहती हूं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीएम पद के उम्मीदवार बनें. उनमें योग्यता है कि वो इतने बड़े प्रदेश के सीएम रहे हैं. अगर वो प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी होते हैं तो गठबंधन और देश के विकास के लिये बेहतर होगा.”

हालांकि अब सपा नेता रामगोपाल यादव ने साफ कर दिया है कि इंडिया गठबंधन के पीएम पद के लिए समाजवादी पार्टी की दावेदारी नहीं है. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मायावती क्यों गठबंधन में साथ नहीं यह स्पष्ट है, मीडिया इसके बार में खुद सोचे. बीएसपी को यूपी में खास सफलता नहीं मिली थी. माना जा रहा है कि मुंबई में हो रही इंडिया गठबंधन की बैठक में कई मुद्दों पर सभी नेताओं का अपना स्टैंड क्लियर करना है. इस बैठक में पीएम पद के लिए उम्मीदवार का भी एलान हो सकता है. इसके अलावा सभी गठबंधन के दलों के लिए लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे का फॉर्मूल भी तय हो सकता है.

MP Election 2023: शिवराज की जीत की भूमिका बना रही है यह सरकारी योजना, लाभार्थियों में से आधे ने भी वोट दिया तो आएंगी इतनी सीटें

0

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की एक सभा. एक लाख के करीब महिलाएं. पंडाल से एक सुर में आवाज गूंज रही है, ‘मेरे भैया, यानी शिवराज भैया. लाड़ली बहनों के भैया. भांजियों के मामाजी. मेरे भैयाय’.

की ये गूँज अगली बार फिर शिवराज सरकार की दस्तक देती दिखाई देती है.लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश फिर बीजेपी सरकार की वापसी का रोडमैप तैयार करती दिख रही है.प्रदेश में लगभग पांच करोड़ 40 लाख मतदाता हैं.लाड़ली बहनों की पंजीकृत संख्या करीब एक करोड़ 25 लाख है. लगभग सभी मतदाता है. यानी कुल मतदाताओं का 25 फीसदी.ये 25 फीसदी शिवराज सरकार को अगले चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें दिलवा सकती हैं.

लाडली बहना बनाम नारी सम्मान योजना
लाडली बहना के जवाब में कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना बनाई है.बीजेपी के एक हजार रुपये (अब 1250) के बदले कांग्रेस ने 1500 रुपये का ऐलान किया है. इसके बावजूद जनता के बीच उसकी चर्चा ज्यादा है.इस बारे में राजनीतिक विश्लेषकों कहना है कि जनता चेहरे पर भरोसा करती है.कागजी पुर्जों पर नहीं. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान वो चेहरा बन चुके हैं जिनपर जनता खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और महिला वर्ग को बेहद भरोसा है. शिवराज उन्हें वादा निभाने वाले अपने बीच के आदमी लगते हैं, जबकि कांग्रेस के कमलनाथ का सीधे जनता से कोई जुड़ाव नहीं है.वे एक उद्योगपति की छवि में कैद हैं.ऐसे में लाड़ली बहना के करीब एक करोड़ वोट शिवराज के चेहरे को मिलने की संभावना ज्यादा है.कांग्रेस की नारी सम्मान योजना कही भी इस दौड़ में नहीं दिखती है.

क्या ‘लाड़ली बहना’कराएगी शिवराज की वापसी

मध्य पदेश में जिस तरह से लाड़ली बहना योजना का रेस्पोंस है, उसने कांग्रेस की पूरी रणनीति को बैकफुट पर कर दिया है.आइये समझते हैं लाड़ली बहना का मतदान से गणित

  • कुल एक करोड़ 25 लाख लाड़ली बहना का पंजीयन. इन्हें अब 1250 रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं.
  • एक करोड़ 25 लाख में से आधे वोट भी यदि बीजेपी को मिलते हैं तो ये होंगे करीब 50 लाख वोट.
  • पचास लाख वोट यानी कुल मतदाताओं का करीब दस फीसदी.
  • इस पचास लाख वोट यदि पिछले चुनाव के वोटिंग ट्रेंड्स 70 फीसदी मतदान से देखें तो ये आंकड़ा कुल मतदान का करीब 15 फीसदी होगा.
  • मध्य प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस के बीच वोट परसेंटेज का अंतर एक से तीन फीसदी ही अब तक रहा है.
  • ऐसे में 15 फीसदी वोट की बढ़त मध्य प्रदेश में सरकार की करीब तीस से पैंतीस फीसदी सीट में इजाफा करेगी.

लाडली बहना प्रचारक भी हैं

इस योजना को बारीकी से देखेंगे तो ये सिर्फ सवा करोड़ महिलाओं के वोट का मामला नहीं है.ये महिलाएं धीरे-धीरे करके मध्य प्रदेश बीजेपी और ‘अपने भैया शिवराज’ की प्रचारक बन गई हैं.ये महिलाएं अपने परिवार और मिलने जुलने वालों से भी बीजेपी को वोट देने और उसकी नीतियों की तारीफ कर रही हैं.करीब एक फीसदी का अंतर प्रचार भी करेगा.

लाडली बहना योजना से लाभान्वित परिवार भी शिवराज और बीजेपी को वोट देने का मन बनाता दिख रहा है.यानी एक लाड़ली बहना से करीब तीन वोट जुड़े हैं.यदि ये होता है तो बीजेपी को 170 सीटें भी मिल सकती हैं.

Chhattisgarh : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, सीएम बघेल ने दी बधाई

0

Indira Gandhi Agricultural University Get National E-Governance Award: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Agricultural University) को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 ऐप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे.

एआई आधारित इस ऐप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्रों को किराये पर देने और किसानों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी. एआई का उपयोग करने से इस ऐप के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के लिए सटीक जानकारी मिल सकेगी. जिससे प्रदेश में ‘स्मार्ट कृषि’ को बढ़ावा मिल सकेगा. इस ऐप से प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े हैं और इसका लाभ खेती-किसानी में ले रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री ने दिया स्वर्ण ट्रॉफी
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अकादमिक अनुसंधान द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया.

स्मार्ट खेती को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने दिया पुरुस्कार
‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 मोबाइल एपलीकेशन’ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एनआईसी रायपुर के सहयोग से विकसित किया गया है. ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ पुरस्कार इस एपलीकेशन के माध्यम से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से उन्नत एवं परिवर्तनकारी स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया. इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आरआर सक्सेना, डॉ. एलएस वर्मा, अभिजीत कौशिक और कल्पना बंजारे भी उपस्थित थीं.

आम ग्राहकों की ₹200 गैस सब्सिडी का भार पेट्रोलियम कंपनियां लें, सिर्फ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी देगी सरकार-सूत्र

0

LPG Subsidy: जहां पूरे देश में रसोई गैस के सिलेंडर 200 रुपये और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर 400 रुपये सस्ता होने की खबरों से खुशी छाई है. वहीं अब एक और चौंकाने वाली खबर आई है जो सूत्रों के हवाले से आई है.

इसके मुताबिक सरकार केवल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी का भार ही वहन करेगी. पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल कंपनियों से कहा है कि आम उपभोक्ताओं को 200 रुपये सब्सिडी का बोझ सरकारी तेल कंपनियों को खुद उठाना होगा. सूत्रों के मुताबिक ये खबर आई है.

सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

इस खबर के चलते आज सरकारी तेल या ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. आईओसी के अलावा एचपीसीएल, बीपीसीएल के शेयरों में गिरावट बढ़ने के आसार बन गए हैं. अगर सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रसोई गैस पर 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की कटौती करनी होगी तो इसका निगेटिव असर उनके मुनाफे पर देखा जाएगा और उनकी प्रॉफिटिबिलिटी गिर सकती है. इसके अंदेश से तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट बनी हुई है.

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के जरिए कितनी सब्सिडी

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बेनेफिशयरीज को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया गया है. इसका मतलब है कि उन्हें आज से इस पीएमयूवाई स्कीम के जरिए 400 रुपये सस्ता सिलेंडर मिलेगा क्योंकि पहले से ही सरकार इन पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दे रही है. हालांकि सूत्रों ने इस बात की जानकारी दे दी है कि इस अतिरिक्त 200 रुपये की सब्सिडी का भार ही केंद्र सरकार ने वहन करने के लिए फैसला लिया है.

आम ग्राहकों की सब्सिडी का बोझ उठाएंगी पेट्रोलियम कंपनियां !

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां को आम ग्राहकों के लिए घोषित की गई 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी का वहन करना होगा- इसका खर्च सरकार नहीं उठाएगी, ऐसी खबरें आ रही हैं. आज जब से ये खबर आई है तब से ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर गिरने लगे हैं. प्री-मार्केट के समय ही ये खबर आई थी और उसी समय से ओएमसी (OMCs) के शेयर दबाव में नजर आने लगे थे. हालांकि बाजार में ये भी चर्चा है कि सरकार पेट्रोलियम कंपनियों को उनके हिस्से के मुनाफे का लाभ देते हुए इस सब्सिडी का बोझ उनके ऊपर डालेगी. अगर ऐसा होता है तो सरकारी तेल कंपनियों को ज्यादा वित्तीय बोझ नहीं उठाना होगा, हालांकि स्थिति साफ होने पर ही शेयर प्राइस पर पॉजिटिव असर देखा जा सकता है.

UP Politics: ‘अखिलेश यादव हों PM पद के उम्मीदवार’, INDIA गठबंधन की बैठक से पहले समाजवादी पार्टी की मांग

0

Akhilesh Yadav PM Candidate: इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने एक बड़ी मांग की है. सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा है कि मैं चाहती हूं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीएम पद के उम्मीदवार बनें.

उनमें योग्यता है कि वो इतने बड़े प्रदेश के सीएम रहे हैं. अगर वो प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी होते हैं तो गठबंधन और देश के विकास के लिये बेहतर होगा.

बता दें कि मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक होने वाली है और इस बैठक की मेजबानी शिवसेना (यूबीटी) करेगा. इस बैठक में विपक्षी दल एकजुट होकर अपने कार्यक्रमों का मसौदा तैयार करेंगे. वहीं इसी बीच अब NDA की बैठक भी इसी समय पर होने जा रही है और दोनों गठबंधन की ये बैठक मुंबई में एक तारीख को होगी.

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले सभी दलों के नेता अपनी पार्टी के बड़े नेता को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की कह रहे हैं. जहां टीएमसी सीएम ममता बनर्जी का नाम ले रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम ले रही है. इसके अलावा जदयू का मानना है कि सीएम नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए.वहीं इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा है कि लोगों के पास इस समय ऑप्शन हैं और जनता के पास 10 ऑप्शन होंगे. हालांकि मैं किसी का नाम शिवसेना की तरफ से नहीं लेना चाहता हूं.

मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई नेता मौजूद रहेंगे.