Home Blog Page 1166

आईबी ग्रुप ने तिलोई, अमेठी उत्तर प्रदेश में किया नए पोल्ट्री फीड प्लांट एवं हैचरी का शुभारम्भ

0

160 करोड़ के निवेश से 600 TPD की उत्पादन क्षमता और 3 लाख ब्रॉयलर चिक्स

(सप्ताहिक) के साथ आईबी ग्रुप पूरी करेगा नॉर्थ रीजन की पोल्ट्री डिमांड । आईबी ग्रुप ने आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने के क्रम में एबिस एक्सपोर्ट्स (इंडिया) प्रा० लि० द्वारा आज दिनांक 25.08.2023 को अमेठी के नवखेडा ग्राम में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस पोल्ट्री फीड प्लान्ट का भव्य उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति ईरानी, सांसद अमेठी, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मंत्री भारत सरकार, मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक- तिलोई, राज्य मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन, बहादुर अली संस्थापक एवं प्रबंध निर्देशक आईबी ग्रुप, एवं जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे।

आई.बी. ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री अली एवं संस्थापक एवं चेयरमेन सुल्तान अली ने प्लांट की स्थापना इस सोच के साथ की है कि राज्य विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बने और निकट क्षेत्र के उद्यमियों के लिए एक उदाहरण के तौर पर अमेठी जिले में स्थापित किये गए इस अत्याधुनिक पोल्ट्री फीड प्लांट एवं हैचरी से क्षेत्र एवं निवासियों को निम्न लाभ होगा:

प्लांट के सुचारू संचालन के लिए सभी सहायक उद्योग बनाए जाएंगे, उद्यमी बनाए जाएंगे जिससे रोजगार सृजन होगा।

आईबी ग्रुप द्वारा 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्ति तथा आर्थिक उत्थान । आईबी ग्रुप द्वारा 2,500 से अधिक लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होगा उत्तरप्रदेश के मक्का, सोया, बाजरा व धान किसानों को लाभ मिलेगा।

भविष्य में इस प्लान्ट में पशु आहार एवं मत्स्य आहार भी शुरू करने की योजना प्रस्तावित है।

अमेठी जिले के विधायक मयकेश्वर शरण सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आईबी ग्रुप ने बहुत ही कम समय में इस इकाई का निर्माण कार्य संपन्न कर प्लांट तैयार कर लिया। उत्तर प्रदेश में उद्यमियों के बीच यह इकाई एक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।

नए प्लांट की उद्घाटन समारोह में बात करते हुए कंपनी के एमडी बहादुर अली ने कहा, “आई.बी. ग्रुप देश के मान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच जमीनी स्तर से विकास को प्राथमिकता के साथ जुड़ा है मोदी सरकार ने भारतीय पोल्ट्री को आगे बढ़ाने 1 के 2006 से 2022 तक आई.बी.ग्रुप की सोच को पूर्ण सहयोग दिया है। इस सोच के तहत आई.बी. ग्रुप को यूपी का सबसे बड़ा पोल्ट्री फीड प्लाट और हैचरी इकाई स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। इससे स्थानीय रोजगार पैदा करने की अपार संभावनाएं हैं साथ ही इस क्षेत्र के मक्का और सोया उत्पादक किसानों को भी लाभ होगा।

आज यहाँ के होनहार युवा किसानों से बातचीत के बाद यूपी में पोल्ट्री उद्योग के विकास में मेरा विश्वास कई गुना बढ़ गया है। आई.बी. ग्रुप उत्तर प्रदेश में युवा और नए पोल्ट्री किसानों को व्यावसायिक अवसर और प्रौद्योगिकी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उनकी आजीविका में सुधार होगा और उत्तर प्रदेश को क्षेत्र में एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाया जा सकेगा।”

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मन्त्री भारत सरकार ने आई.बी. ग्रुप के एम.डी. तथा समस्त आई.बी. ग्रुप को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की जी०डी०पी० बढ़ाने हेतु पोल्ट्री उद्योग को सबल बनाना नितान्त आवश्यक है। मैं बहादुर अली का आभार व्यक्त करती हूँ कि आई.बी. ग्रुप जैसी बड़ी पोल्ट्री कंपनी ने छत्तीसगढ़ जैसे दूर राज्य में व्यवसाय करते हुए भी उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र को व्यवसाय के लिए चुना है आप जिस परिवर्तन की सोच के साथ यहाँ आयें है और क्षेत्र के लोगों को रोजगार के जो अवसर प्रदान किये है इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्यवाद करती हूँ।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशेष अतिथि के साथ सुश्री शान्या छाबरा CDO लखनऊ, राजेश अग्रहरि अध्यक्ष जिला पंचायत, राजीव पाठक जीएम DIC, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

IB Group : अमेठी में आईबी ग्रुप का नया पोल्ट्री व हैचरी प्लांट शुरू

0

IB Group : अमेठी में आईबी ग्रुप का नया पोल्ट्री व हैचरी प्लांट शुरू

आईबी ग्रुप (IB Group)पूरी करेगा नॉर्थ रीजन (North Region)की पोल्ट्री डिमांड (poultry demand)आईबी ग्रुप ने आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश के सपने को साकार करने के क्रम में एबिस एक्सपोर्टस (इंडिया) प्रा. लि .(Abis Exports (India) Pvt. Ltd.)द्वारा शुक्रवार को अमेठी के नवखेड़ा ग्राम में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस पॉल्ट्री फीड प्लान्ट का भव्य उद्घाटन किया। पढ़िए पूरी खबर …

IB Group :  अमेठी में आईबी ग्रुप का नया पोल्ट्री व हैचरी प्लांट शुरू

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया उद्घाटन
  • आईबी ग्रुप पूरी करेगा उत्तरी क्षेत्र के पोल्टी की मांग
  • 160 करोड़ के निवेश से 600 टीपीडी की मिलेगी उत्पादन क्षमता

अमेठी। आईबी ग्रुप (IB Group )ने तिलोई, अमेठी उत्तरप्रदेश (Amethi, Uttar Pradesh )में किया नए पोल्ट्री फीड प्लांट एवं हैचरी (New Poultry Feed Plant & Hatchery)का शुभारम्भ किया। 160 करोड़ के निवेश से 600 टीपीडी की उत्पादन क्षमता और 3 लाख ब्रॉयलर चिक्स (broiler chicks) (साप्ताहिक) के साथ आईबी ग्रुप पूरी करेगा नॉर्थ रीजन की पोल्ट्री डिमांड आईबी ग्रुप ने आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश के सपने को साकार करने के क्रम में एबिस एक्सपोर्टस (इंडिया) प्रा. लि .द्वारा शुक्रवार को अमेठी के नवखेड़ा ग्राम में अत्याधुनिक तकनीकों से लैस पॉल्ट्री फीड प्लान्ट का भव्य उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्मृति ईरानी, मयंकेश्वर शरण सिंह विधायक- तिलोई, राज्य मंत्री चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा उत्तरप्रदेश शासन, बहादुर अली संस्थापक एवं प्रबंध निर्देशक आईबी ग्रुप, एवं जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आईबी ग्रुप के एमडी तथा समस्त आईबी ग्रुप को शुभकामनाएं दी और कहा कि देश की जीडीपी बढ़ाने के लिए पॉल्ट्री उद्योग को सबल बनाना नितान्त आवश्यक है। मैं बहादुर अली का आभार व्यक्त करती हूँ कि आईबी ग्रुप जैसी बड़ी पोल्ट्री कंपनी ने छत्तीसगढ़ जैसे दूर राज्य में व्यवसाय करते हुए भी उत्तरप्रदेश के अमेठी क्षेत्र को व्यवसाय के लिए चुना है।

राज्य के निवासियों को होगा लाभ

आईबी ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बहादुर अली एवं संस्थापक एवं चैयरमैन सुलतान अली ने प्लांट की स्थापना इस सोच के साथ की है कि राज्य विकसित उत्तरप्रदेश, आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश बने और निकट क्षेत्र के उद्यमियों के लिए एक उदाहरण के तौर पर उभरे। अमेठी जिले में स्थापित किये गए इस अत्याधुनिक पोल्ट्री फीड प्लांट एवं हैचरी से क्षेत्र एवं निवासियों को लाभ होगा।

Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे के 323 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें आखिरी तिथि

0

Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे भर्ती सेल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 2023 भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है. अधिसूचना संख्या 01/2023/जीडीसीई के तहत इस घोषणा का लक्ष्य एएलपी/तकनीशियन/गुड्स गार्ड और जूनियर इंजीनियर जैसे पदों के लिए 323 व्यक्तियों को नियुक्त करना है.

आरपीएस/आरपीएसएफ को छोड़कर, नियमित और योग्य कर्मचारी. उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 है. उम्मीदवारों को यह सुनहरा अवसर नहीं चूकना चाहिए और अभी आवेदन करना चाहिए.

चूंकि उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, संभावित उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा संरचना, वेतन और अन्य प्रासंगिक तिथियों जैसे आवश्यक विवरणों की तुरंत समीक्षा करनी चाहिए.

RRC Northern Railway Recruitment 2023: अधिसूचना

आरआरसी उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए अधिसूचना पीडीएफ 28 जुलाई 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई थी.इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई उत्तर रेलवे भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक अधिसूचना में रिक्ति वितरण, पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां और बहुत कुछ जैसी जानकारी का उल्लेख है.

Northern Railway Recruitment 2023 Notification PDF

Northern Railway Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 29 जुलाई 2023 को शुरू हुई. उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 है. आवेदकों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए, हमने सबमिट करने के लिए नीचे एक सीधा लिंक प्रदान किया है. उत्तर रेलवे भर्ती 2023 के लिए आवेदन पत्र.

Northern Railway Recruitment 2023 Apply Online(Link Active)

Northern Railway Recruitment 2023: कहां कितने पद खाली

एएलपी/तकनीशियन/गुड्स गार्ड और जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए कुल 323 रिक्तियां जारी की गई हैं. नीचे पद-वार रिक्ति वितरण की जांच करें.

  • एएलपी/तकनीशियन/गुड्स गार्ड 293
  • कनिष्ठ अभियंता 30
  • कुल 323

Northern Railway Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर रेलवे भर्ती 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण घटनाओं की तारीखें नीचे दी गई हैं-

  • अधिसूचना प्रकाशन की तिथि 28 जुलाई 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 29 जुलाई 2023
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023
  • हस्ताक्षरित आवेदन पत्र पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने की तिथि 01 सितंबर 2023

Northern Railway Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrcnr.org/ पर जाएं.

चरण 2: होमपेज पर विज्ञापन संख्या 01/2023/जीडीसीई के आगे दिए गए आवेदन लिंक पर .

चरण 3: उम्मीदवार लॉगिन के लिए दिए गए लिंक पर .

चरण 4: लॉगिन करने के लिए अपनी साख दर्ज करें.

चरण 5: आवेदन शुल्क भरें.

चरण 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें.

चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और सहेजें.

Mumbai: मायानगरी में घूमने के लिए ये हैं खूबसूरत जगहें, यहां आकर हो जाएंगे कायल

0

मुंबई

Best Place To Visit In Mumbai: मुंबई में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.मुंबई

संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई शहर में स्थित खूबसूत जगह है.

यहां आप अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ घूमने जा सकते हैं.मुंबई

स्मैश मुंबई

मुंबई में स्थित स्मैश एक वीडियो गेम हब है जहां आप अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं. यहां गो-कार्ट ड्राइविंग, रॉक क्लाइम्बिंग, सुपर कीपर आदि गेम्स खेलने को मिलेगा.मुंबई

गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. यह एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मारक है.मुंबई

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में समुंद्र किनारे पर स्थित है. इसे 20वीं सदी में ब्रिटिश शासकों के समय में बनाया गया था.मुंबई

जुहू

जुहू एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. यह पश्चिमी मुंबई के निकट समुंद्र किनारे पर स्थित है. जहां दूर-दूर से लोग आते हैं.मुंबई

मरीन ड्राइव

रात्रि के समय ऊंचे भवनों से देखने पर मरीन ड्राइव बहुत बेहतरीन दिखाई देता है. यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है.मुंबई

कान्हेरी

मुंबई में स्थित कान्हेरी एक प्राचीन बुद्धिस्ट गुफाएं हैं जो ऐतिहासिक और धार्मिक है. ये गुफाएं भारतीय बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक हैं.मुंबई

हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह मुंबई में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह इस्लामी धर्म का महत्वपूर्ण मान्यता प्राप्त धार्मिक स्थल है जिसमें सूफी संत हाजी अली की दरगाह स्थित है.मुंबई

हाजी अली दरगाह का नाम सूफी संत हाजी अली से जुड़ा है. यहां पर विशेष धार्मिक उत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं.

Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें रविवार को कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम!

0

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

विभाग की मानें तो, नॉर्थईस्ट इंडिया और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

विभाग के अनुसार, मौसम विभाग ने बिहार में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जबकि रविवार से इसमें कमी आएगी. मौसम विभाग की मानें तो 26 अगस्त को कम से कम दस राज्यों में भारी बारिश के आसार है. इन राज्यों में बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा शामिल हैं.Weather Forecast today

मौसम विभाग के अनुसार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 26 और 27 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी भारत के साउथ कोंकण और गोवा में भी 26 व 27 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

स्काइमेट वेदर के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं

सुलझ गया बरमूडा ट्राएंगल का रहस्य, अब तक 50 शिप और 20 हवाई जहाजों को कर चुका है गायब!

0

आपने बरमूडा ट्राएंगल का नाम तो सुना होगा. यह एक ऐसा रहस्य है, जिसने दुनियाभर के वैज्ञानिकों को सालों से हैरान किया हुआ है. बरमूडा ट्राएंगल दरअसल बरमूडा के पास उत्तरी अटलांटिक महासागर का एक ऐसा इलाका है, जहां पिछले कुछ सालों में कई जहाज गायब हो गए हैं, जिसमें न सिर्फ पानी वाले जहाज शामिल हैं बल्कि कई हवाई जहाज भी हैं, जो रहस्यमय तरीके से हमेशा-हमेशा के लिए आसमान से ही गायब हो गए.

अब एक वैज्ञानिक का मानना है कि उसने इसका रहस्य सुलझा लिया है कि क्यों बरमूडा ट्राएंगल के पास जाते ही जहाज अचानक गायब हो जाते हैं.

ब्रिटानिका नामक वेबसाइट के मुताबिक, त्रिकोणीय आकार वाले इस हिस्से (बरमूडा ट्राएंगल) में 50 से भी अधिक पानी वाले जहाज और 20 हवाई जहाज रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं. इसके पीछे की वजह के बारे में दावा करते हुए कुछ लोग कहते हैं कि वहां एक रहस्यमय भंवर छिपा हुआ है, जो जहाजों को अपनी ओर खींच लेता है, जबकि कुछ लोग मानते हैं कि जहाजों के अचानक गायब होने के पीछे एलियंस का हाथ है, लेकिन एक विशेषज्ञ का दावा है कि बरमूडा ट्राएंगल में मौजूद चट्टानें इस रहस्य को सुलझा सकती हैं.

ये है असली वजह

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल 5 की एक डॉक्यूमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ द बरमूडा ट्राएंगल’ में बोलते हुए एक खनिज विशेषज्ञ निक हचिंग्स (Nick Hutchings) ने बताया कि ‘बरमूडा मूल रूप से एक समुद्री पर्वत है. यह पानी के नीचे मौजूद एक ज्वालामुखी है. 30 मिलियन साल पहले यह समुद्र तल के ऊपर चिपका हुआ था, जो अब नष्ट हो चुका है, लेकिन ज्वालामुखी का ऊपरी हिस्सा अब भी बचा हुआ है’. उन्होंने कहा कि हमारे पास उस ज्वालामुखीय चट्टान के कुछ नमूने हैं, जिसमें मैग्नेटाइट है. यह पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला सबसे शक्तिशाली चुंबकीय पदार्थ है.

भूतिया जहाजों की कहानियां सिर्फ अफवाह

निक हचिंग्स ने बताया कि उन्होंने कुछ चट्टानों और एक कंपास का उपयोग करके एक प्रयोग किया. जब चट्टान को समतल सतह पर रखा गया और उस पर कंपास घुमाया गया तो उसकी सुई बेकाबू हो गई, जिससे नेविगेशनल उपकरण पूरी तरह से बेकार हो गए. ऐसा इस वजह से हुआ कि चट्टानों में मैग्नेटाइट होता है. उन्होंने कहा कि नाविक भले ही ये दावा करते हैं कि उन्होंने इस खौफनाक क्षेत्र में भूतिया जहाजों और अन्य अजीब गतिविधियों का सामना किया है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है. वहां जाने वाले जहाज इन चुंबकीय चट्टानों की वजह से रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते हैं.

क्या है नेशनल स्पेस डे, इसे कब मनाया जाएगा, PM मोदी ने ISRO से क्यों किया इसका ऐलान?

0

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब हर वर्ष 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाया जाएगा. इसकी घोषणा पीएम मोदी ने की है. प्रधानमंत्री ने यह घोषणा आज, 26 अगस्त को बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए की.

साथ ही उन्होंने यह भी एलान किया कि चांद पर चंद्रयान 2 ने, जहां अपने पद चिन्ह छोड़े हैं. उसे तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा.

पीएम ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को बधाई दी. मिशन के पीछे किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए, मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर चंद्रयान -3 का लैंडर उतरा, उसे ‘शिव शक्ति’ के नाम से जाना जाएगा. प्रधानमंत्रू ने कहा कि भारत चंद्रमा पर है, हमारा राष्ट्रीय गौरव चंद्रमा पर है. उन्होंने उस स्थान का नाम भी रखा जहां चंद्रयान-2 ने 2019 में चंद्रमा की सतह पर अपने पदचिह्न छोड़े थे.

क्यों किया गया इसका ऐलान?

23 अगस्त को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक साफ्ट लैंडिंग की. चंद्रयान 3 की लैंडिंग साउल पोल पर की है. चंद्रमा के साउथ पोल पर मून मिशन की लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश हैं. इसलिए पीएम मोदी ने 23 अगस्त को हर वर्ष ‘नेशनल स्पेस डे’ मनाने की घोषणा की.


वहीं वैज्ञानियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता न केवल भारत की बल्कि पूरी मानव जाति की है. यह कोई सामान्य उपलब्धि नहीं है. यह अनंत ब्रह्मांड में भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि की जोरदार घोषणा है न केवल भारतीय बल्कि दुनिया भर में विज्ञान में विश्वास करने वाले लोग उत्साह से भरे हुए हैं.

बता दें कि पीएम मोदी ग्रीस और दक्षिण अफ्रीका की अपनी दो देशों की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद पीएम मोदी बेंगलुरु गए. शनिवार सुबह बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात की.

Raksha Bandhan 2023: राजनांदगांव के बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक, बच्चों के लिए बनी ये राखियां कर रही हैं आकर्षित…

0

Raksha Bandhan 2023: राखी पर्व के लिए रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से शहर बाजार सज गया है. कोरोना काल के बाद पहली बार राखी के बाजार में उत्साह दिख रहा है. पिछले साल संक्रमण में कमी आने के बावजूद व्यवसाय में मंदी के कारण दुकानों की संख्या काफी कम थी.

इस बार दुकानें इस तरह की 250 से अधिक दुकानें लगी हैं. शहर में राखी के प्रमुख बाजार रोड चौक बाड़ी से लेकर होटल मार्ग के अंतिम छोर तक लगभग 60 से अधिक दुकानें लगी है.

इसी तरह शहर के स्कूल रोड में गुरूद्वारा के पास से गुरूनानक चौक होते मल्टीपरपज स्कूल और पुलिस लाइन तक दुकानें सजी हुई हैं. इसके अलावा लगभग सभी वार्डों के किराना दुकानों के अलावा प्रमुख चौक चौराहों में भी दुकानें सजी हुई हैं. एक अनुमान के मुताबिक, शहर में हर साल लगभग 1 करोड़ रुपये तक राखी का कारोबार होता है. पिछले साल की तुलना में राखी की कीमत में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

बच्चों के लिए आइसक्रीम, घड़ी, तकिया की राखी की डिमांड

बाजार में इस बार नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए कार्टून किरदार के पात्रों के अलावा, नई राखियों में आइसक्रीम, घड़ी, तकिया के साथ ही देवी-देवताओं की तस्वीर वाली राखियों की मांग बढ़ गई है. लुंबा राखी भी विभिन्न डिजाईन में उपलब्ध है. वहीं रूद्राक्ष, रेशम के अलावा आकर्षक मोतियों से बनी राखियां भी बड़े पैमाने पर बाजार में उपलब्ध हैं. बाजार में 10 रूपये से लेकर 350 से 400 रुपये तक की कीमत की राखियां उपलब्ध हैं. दूर रहने वाले भाईयों की कलाई सजाने के लिए बहनों के द्वारा राखियों की खरीदारी कर उन्हें डाक अथवा कोरियर के माध्यम से भेजना शुरू कर दिया है.

चाइनीज राखियां बाजार से गायब

इस बार चाइनीज राखियां बाजार से लगभग नदारद हैं. गौरतलब है कि पहले चाइनीज सामानों से बाजार अटा रहता था. चीन और भारत के बीच चल रहे तनाव के स्थिति को देखते हुए लोगों का रूझान भी चीन के बजाए स्वदेशी वस्तुओं की ओर बढ़ा है. व्यवसायियों के मुताबिक, कोलकाता और दिल्ली राखी का बड़ा थोक बाजार है. इसके अलावा कटनी से भी राखी की खरीदारी होती है. बताया जा रहा है कि चीनी समानों से मोह भंग होने के साथ ही अब होली और राखी के लिए सिर्फ देसी उत्पाद की मांग बढ़ गई है.

Chhattisgarh: धान खरीद में बिचौलियों की छुट्टी! किसानों को करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें तारीख

0

Korba Paddy Sale Registration: छत्तीसगढ़ में किसान धान के फसल की रोपाई और बुवाई में लगे हुए हैं. वहीं धान खरीदी को लेकर विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार धान खरीदी को लेकर विभाग ने अहम बदलाव किया है.

जिसके तहत किसान पहली बार फिंगरप्रिंट के जरिए धान विक्रय करेंगे यानि उंगलियों के निशान से उनकी पहचान सुनिश्चित होगी, उसके बाद ही धान समिति में क्रय किया जा सकेगा. धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कसावट लाने की मंशा से यह नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है.

पिछले साल मुकाबले इस बार धान खरीदी कुछ अलग तरह से होगी. कोरबा जिले में समर्थन मूल्य पर होने वाली धान की खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए, इस साल किसानों की पहचान बायोमेट्रिक्स के जरिये की जायेगी. अब तक राशन दुकानों में ही राशन लेने के लिए नॉमिनी बनाने की सुविधा दी गई थी, लेकिन अब उसी तर्ज पर धान खरीदी में भी यह सुविधा लागू की गई है. पिछले साल की तुलना में इस साल धान की ज्यादा खरीदी की संभावना जताई जा रही है. इसी को देखते हुए धान बेचने पहुंच रहे किसानों का मौके पर ही फिंगर प्रिंट लिया जायेगा.
बेचने आने वाले किसानों का मौके पर ही फिंगर प्रिंट लिया जाएगा.

बिचौलियों को रोकने के लिए लागू की जा रही ये व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी किसी उत्सव से कम नहीं है क्योंकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था काफी हद तक धान की फसल पर टिकी होती है. यदि किसान स्वयं खरीदी केंद्र जाकर धान नहीं बेच सकता, तो वह नॉमिनी द्वारा खरीदी केंद्र में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के आधार पर धान बेच सकता है. यदि इस आधार पर धान बेचने में कठिनाई होती है तो ट्रस्टेड पर्सन द्वारा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिये धान बेचा जा सकेगा. अब तक बिचौलियों द्वारा किसानों का धान बेचने की शिकायतों के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की जा रही है.

बुजुर्ग किसान घर बैठे ऐसे बेच सकते हैं फसल

कई वृद्ध किसानों का बायो मेट्रिक्स निशान नहीं आता. ऐसे में उन्हें नॉमिनी बनाने की सुविधा दी जा रही है. जो नॉमिनी नहीं बनाएंगे वे ट्रस्टेड पर्सन (विश्वसनीय व्यक्ति) की मदद से भी अपनी उपज बेच सकेंगे. किसान यदि खरीदी केंद्र जाकर धान नहीं बेच सकता तो वह अपने मां, पिता, पति, पत्नी, पुत्र, दामाद, बेटी, बहू, सगे भाई, बहन और अन्य करीबी रिश्तेदार को नॉमिनी बना सकता है. इसके अलावा वह किसी को भी नॉमिनी नियुक्त नहीं कर सकेगा. किसान विश्वसनीय व्यक्ति द्वारा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कर धान बेच सकता है. एक खरीदी केंद्र में एक से अधिक विश्वसनीय व्यक्ति हो सकता है. विश्वसनीय व्यक्ति उस सहकारी समिति का नहीं होगा. कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारी मसलन सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, खरीदी केंद्र का नोडल अधिकारी आदि में से कोई भी विश्वसनीय व्यक्ति हो सकता है.

अभी समितियों में किसानों के आधार नंबर लिंक कर डाटा तैयार किया जा रहा है, जिसमें पहले से ही किसानों के बायोमेट्रिक रिकार्ड दर्ज होते हैं. खरीदी के वक्त इसी रिकार्ड से मिलान कर खरीदी की जाएगी. इस सुविधा के लागू होने से धान खरीदी में होने वाली गड़बड़ी में काफी हद तक रोक लगने की संभावना जताई जा रही है. अब वही किसान धान बेच सकेंगे जो धान उगाएंगे या फिर उनके द्वारा तय व्यक्ति धान की बिक्री कर सकेंगे. हालांकि पहले से पंजीकृत किसानों को सहकारी समिति द्वारा सॉफ्टवेयर के लॉगिन में मैन्युअली कैरी फारवर्ड किया जाएगा.

इस डेट से किसान करा सकेंगे पंजीयन

इस संबंध में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कोरबा क्षेत्र के जिला नोडल अधिकारी सुशील जोशी ने बताया कि, नए पंजीयन और पंजीयन में संशोधन के लिए किसानों को जरूरी दस्तावेज जैसे ऋण पुस्तिका बी-1, आधार नंबर, पासबुक की छायाप्रति आदि अपनी सहकारी समिति में जमा करानी होगी. दस्तावेजों के परीक्षण और सत्यापन के बाद सहकारी समिति द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन किया जाएगा. पंजीयन में संशोधन के लिए 30 सितंबर तक समिति में आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा. नए पंजीयन और पंजीकृत फसल या रकबे में संशोधन का काम 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 एक्सप्रेस ट्रेनें 7 दिन के लिए रद्द, यात्री परेशानी से बचने के लिए यहां देखें लिस्ट

0

Chhattisgarh train cancel: छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द(Train cancel) होने का सिलसिला जारी है. रेलवे ने राखी (Rakshabandhan)के पहले कई ट्रेन कैंसिल किया था. अब फिर से 22 पैसेंजर ट्रेन रेलवे ने कैंसिल कर दी है.इस बार ट्रेन 7 दिन के लिए रद्द रहेगी.

इसके लिए बिलासपुर रेलवे (Bilaspur railway) ने रद्द ट्रेनों को सूची जारी कर दी है. लेकिन इससे राज्य के ट्रेन यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है.

2 से 8 सितंबर तक 22 एक्सप्रेस ट्रेन कैंसिल
दरअसल रेलवे ने बताया है की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल – रुपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग किया जाएगा. ये काम रेलवे की टीम 2 सितंबर से 8 सितंबर तक करेगी. इस लिए इस बीच इस रूट में चलने वाली 22 एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 2 ट्रेन को डायवर्ट रूट में चलाने का रेलवे ने फैसला किया है.

रद्द होने वाली गाडियां

01. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

02. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल -बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

03. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

04. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 तक चंदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

05. दिनांक 02 सितम्बर, 2023 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

06. दिनांक 05 सितम्बर, 2023 तक भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

07. दिनांक 31 अगस्त, 2023 एवं 07 सितम्बर, 2023 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

08. दिनांक 03 एवं 10 सितम्बर, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

09. दिनांक 02 सितम्बर, 2023 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

10. दिनांक 03 सितम्बर, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

11. दिनांक 06 सितम्बर, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

12. दिनांक 07 सितम्बर, 2023 को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

13. दिनांक 06 सितम्बर, 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

14. दिनांक 07 सितम्बर, 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

15. दिनांक 01 से 07 सितम्बर, 2023 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

16. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

17. दिनांक 01 से 07 सितम्बर, 2023 को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

18. दिनांक 02 से 09 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

19. दिनांक 01 से 07 सितम्बर, 2023 को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

20. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

21. दिनांक 01 से 07 सितम्बर, 2023 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस कटनी एवं चिरिमिरी के बीच रद्द रहेगी.

22. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां

01. दिनांक 01 से 07 सितम्बर, 2023 को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी –जबलपुर –नैनपुर होकर चलेगी.

02. दिनांक 02 से 08 सितम्बर, 2023 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी.