Home Blog Page 1169

MP Weather; मध्य प्रदेश में 24 घंटे तेज बारिश के आसार, तीन नए सिस्टम एक्टिव, 15 जिलों में बदलेगा मौसम

0

मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में लगा ब्रेक अब समाप्त हो गया है और एक बार फिर प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में तीन सिस्टम के सक्रिय होने के बाद हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है, जो कि अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा.

इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. कई जिलों में बीती शाम से लगातार बारिश का दौर जारी है.

मौसम विभाग ने भोपाल और इंदौर संभाग के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में निम्न स्तर का कम दवाब वाला क्षेत्र बनने से यह स्थिति पैदा हो रही है. तीन नए सिस्टम का असर सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में दिखाई दे सकता है. वहीं दक्षिणी हिस्से में इसका कोई खास असर नहीं होने से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है.

बैतूल, जबलपुर और रीवा में तेज बारिश

रविवार को प्रदेश के बैतूल, जबलपुर और रीवा जिले में तेज बारिश का दौर देखने को मिला है, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी, धार, मंडला और खजुराहो में हल्की बारिश दर्ज की गई. साथ ही कई जगहों पर रिमझिम बारिश का दौर जारी है.

अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, गुना, अशोक नगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, सागर और छतरपुर जिले में तेज बारिश की आशंका जताई है.

बैतूल में उफनते रपटों को पार करते दिखे लोग

बैतूल जिले में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदी नाले उफान पर आ गए है. इसी बीच लोग उफनते रपटों को लापरवाही से पार करते दिखे है. साथ ही बाढ़ग्रस्त रपटों पर सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नजर नहीं आए. तेज बारिश के बाद सतपुड़ा डैम के पांच और पारसडोह डैम के दो गेट खोल दिए गए है.

NEET Exam: कौन कराता है नीट की परीक्षा, किसमें मिलता है एडमिशन, जान लें पूरी डिटेल

0

NEET UG Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बताया है कि पिछले पांच साल में मेडिकल परीक्षा नीट-स्नातक (यूजी) के लिए विभिन्न राज्य बोर्ड में से सबसे अधिक आवेदन महाराष्ट्र के स्टूडेंट ने किया था.

आवेदकों के मामले में कर्नाटक राज्य बोर्ड दूसरे स्थान पर है, जबकि उसके बाद तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश का स्थान है. इस साल नीट में 20.38 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए. यह संख्या 2019 में 14.10 लाख थी.

बता दें कि 2019 से 2023 तक देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों की सबसे अधिक संख्या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से थी. इस साल, 5.51 लाख से अधिक आवेदक उस बोर्ड से थे, जो राष्ट्रीय स्तर पर 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करता है. हालांकि, राज्य बोर्ड में, नीट-यूजी यानी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) के लिए आवेदन के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर है.

एनटीए के आंकड़े के मुताबिक, इस साल, महाराष्ट्र राज्य बोर्ड से 2.57 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था. पिछले साल 2.31 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने नीट-यूजी के लिए आवेदन किया था. वहीं कर्नाटक राज्य बोर्ड से, इस साल 1.22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट-यूजी के लिए आवेदन किया था, जबकि पिछले साल यह संख्या 1.14 लाख थी. आंकड़े के अनुसार, तीसरे स्थान पर तमिलनाडु राज्य बोर्ड है, जिसके 1.13 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल मेडिकल परीक्षा के लिए आवेदन किया. जबकि उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड से 1.11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट-यूजी के लिए आवेदन किया था. केरल राज्य बोर्ड से आवेदकों की संख्या 1.07 लाख से अधिक थी और बिहार राज्य बोर्ड से यह आंकड़ा 71,000 से अधिक थी.

इन राज्यों से मिले कम आवेदन

आवेदकों की सबसे कम संख्या त्रिपुरा राज्य बोर्ड (1,683), मिजोरम राज्य बोर्ड (1,844) और मेघालय राज्य बोर्ड (2,300) से थी. पांच हजार से कम नीट-यूजी आवेदकों वाले अन्य राज्य बोर्ड हैं – नगालैंड (2,422), गोवा (3,834) और उत्तराखंड (4,423).

इन कोर्स में मिलता है एडमिशन

नीट-यूजी बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस), बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) और बैचलर ऑफ आयुर्वेद, मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) में प्रवेश के लिए योग्यता प्रवेश परीक्षा है. बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएसएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस) और बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) और बीएससी (एच) नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए भी नीट-यूजी योग्यता परीक्षा है. देश के 540 से अधिक चिकित्सा महाविद्यालयों में 80,000 से अधिक एमबीबीएस सीट हैं.

कौन करता है परीक्षा का आयोजन

एनटीए मई 2019 से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से नीट-यूजी का आयोजन कर रहा है. इससे पहले, नीट-यूजी का आयोजन सीबीएसई द्वारा किया जाता था. इस वर्ष 20.38 लाख अभ्यर्थियों में से 11.45 लाख ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो पिछले वर्ष से 48 प्रतिशत अधिक है.

नीट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा

एनटीए के अनुसार, नीट परीक्षा पास करने वालों में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक (1.39 लाख) थी, इसके बाद महाराष्ट्र (1.31 लाख) और राजस्थान (एक लाख से अधिक) थी. केरल और कर्नाटक भी शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हैं, इनमें से प्रत्येक राज्य से 75,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की.

विदेश में भी आयोजित होती है परीक्षा

एनटीए ने इस साल सात मई को भारत और विदेश के 499 शहरों में 4,097 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की थी. यह भारत के बाहर 14 शहरों- अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत सिटी में आयोजित की गई थी. परीक्षा 13 भाषाओं- असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी.

Jio : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग आज, अच्छे मुनाफे की उम्मीद के साथ निवेशक उत्साहित…

0

Jio Financial Services Listing: भारत के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी के कारोबारी समूह में आज एक और कंपनी जुड़ने जा रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्जर के बाद अलग हो चुकी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services) की आज स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग (Jio Financial Services Listing) होने जा रही है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज हुए जेएसएएफएल के शेयरों को लिए निवेशकों को प्रत्येक आरआईआल (RIL) के शेयर पर एक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर मिला है.

किन निवेशकों को मिले हैं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शेयर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों के मिलने के लिए आखिरी तारीख 19 जुलाई रखी गई थी और इसके आधार पर निवेशकों के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के जितने शेयर थे, उतने ही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर इंवेस्टर्स के डीमैट खाते में 10 अगस्त तक क्रेडिट हो चुके हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को 1:1 के अनुपात में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर मिले हैं. आज सुबह प्री-ओपन सेशन के बाद सुबह 10 बजे स्टॉक एक्सचेंज पर घंटी बजाकर औपचारिक रूप से शेयर में ट्रेडिंग की शुरूआत हो जाएगी.

आज होगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग- जानें जीएमपी

20 जुलाई 2023 को जियो फाइनेंशियल के शेयरों की कीमत आकलन के लिए स्पेशल ट्रेडिंग का आयोजन किया गया था. इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर एनएसई पर 273 रुपये पर स्थिर हुआ था जबकि बीएसई पर 261.85 रुपये पर इसकी कीमत तय हुई. अब अगर इसके जीएमपी की बात की जाए तो ये 50-55 रुपये प्रति शेयर पर दिख रहा है और इसके आधार पर कहा जा सकता है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग 315 रुपये या इससे ज्यादा की कीमत पर हो सकती है.

कुछ नियम होंगे लागू

पहले 10 दिन जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों को ट्रेड टू ट्रेड सेगमेंट में रखा जाएगा और इसके शेयरों में 5 फीसदी का अपर और लोअर सर्किट रहेगा जिससे जेएसएफएल के शेयरों में अत्याधिक उतार-चढ़ाव से निवेशक प्रभावित ना हों. शेयर में शुरुआती 10 दिन में टी-ग्रुप में ट्रेडिंग होगी यानी इसमें दस दिन इंट्राडे में ट्रेडिंग नहीं हो पाएगी.

Chhattisgarh; चुनाव से पहले 14 जिलों को मिलेगा तोहफा, 14 जिलों में 18 नई तहसीलों का गठन

0

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh election 2023)से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. नए जिलों में सरकार ने नई तहसील( Tehsil Office)और नए अनुविभाग गठन कर दिया है.

इसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel)वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. इसमें 12 जिलों में 13 नए अनुविभाग और 14 जिलों में 18 नई तहसीलों का गठन किया गया है. इन सरकारी दफ्तरों में आज से काम शुरू जो जाएगा. इसके बाद राज्य में राजस्व अनुविभाग 122 और तहसीलों की संख्या बढ़कर 250 हो जाएंगी. दरअसल 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी (Rajiv Gandhi)की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप राज्य सरकार मना रही है. इस अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से महासमुंद जिले में एक बड़ा आयोजन किया गया है.

पिछले 5 साल में 6 नए जिले बनाए गए
आपको बता दें कि राज्य में लगातार नए जिले, अनुविभागों और तहसीलों गठन का काम जारी है.साल 2018 में राज्य में जिलों की संख्या 27 थी. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सक्ती, सारंगगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों का गठन होने के बाद राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. इसके बाद अब राज्य सरकार ने आज 13 नए अनुविभाग और 18 नई तहसीलों के गठन की घोषणा की गई थी, जिनका आज विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में 12 जिलों में 13 नए अनुविभाग
जिला बस्तर अंतर्गत अनुविभाग बकावण्ड, जिला सुकमा अंतर्गत अनुविभाग छिंदगढ़, जिला सूरजपुर अंतर्गत अनुविभाग रामानुजनगर, जिला बालोद अंतर्गत अनुविभाग डौंडी, जिला जशपुर अंतर्गत अनुविभाग फरसाबहार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत अनुविभाग पलारी, जिला गरियाबंद अंतर्गत अनुविभाग छुरा, जिला बीजापुर अंतर्गत अनुविभाग उसूर (आवापल्ली), जिला महसमुंद अंतर्गत अनुविभाग बसना, जिला सरगुजा अंतर्गत अनुविभाग लुण्ड्रा (धौरपुर) और अनुविभाग उदयपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत अनुविभाग केल्हारी और जिला बलरामपुर-रामानुजनगर अंतर्गत अनुविभाग शंकरगढ़ का गठन किया गया है.

छत्तीसगढ़ 14 जिलों में 18 नई तहसीलें
जिला रायगढ़ अंतर्गत तहसील कापू, जिला सूरजपुर अंतर्गत तहसील भटगांव, जिला कबीरधाम अंतर्गत तहसील कुकदुर, जिला बस्तर अंतर्गत तहसील करपावण्ड जिला सुकमा अंतर्गत तहसील दोरनापाल और तहसील जगरगुण्डा, जिला राजनांदगांव अंतर्गत तहसील घुमका और तहसील कुमरदा, जिला बिलासपुर अंतर्गत तहसील पचपेड़ी, जिला जशपुर अंतर्गत तहसील बागबहार, जिला कांकेर अंतर्गत तहसील बान्दे, तहसील आमाबेड़ा और तहसील कोयलीबेड़ा, जिला सक्ती अंतर्गत तहसील चंद्रपुर, जिला गरियाबंद अंतर्गत तहसील फिंगेश्वर, जिला बेमेतरा अंतर्गत तहसील दाढ़ी, जिला सक्ती अंतर्गत तहसील भोथिया और जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ अंतर्गत तहसील सरसींवा का गठन किया गया है.

सीएम भूपेश बघेल शिखर सम्मेलन शामिल हमारी सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का नारा दिया

0

CM Bhupesh Baghel; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल( Bhupesh Baghel) शिखर सम्मेलन शामिल हमारी सरकार ने पिछले पौने पांच सालों में छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर बनाई है.

हमारी सरकार बनते ही ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का नारा दिया. छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं शुरू कीं. इसका नतीजा है कि आज छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के साथ-साथ उद्योग और व्यापार जगत भी तेजी से फल-फूल रहे हैं. सीएम बघेल ने दावा किया कि हमारी योजनाओं के सफल तामील का परिणाम है कि नीति आयोग की रिपोर्ट में राज्य के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर हुए हैं.

नवा छत्तीसगढ़ बनाया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पिछले पौने पांच सालों में हमने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के ध्येय को पूरा करने के लिए काम किया है. आज छत्तीसगढ़ की पहचान नवा छत्तीसगढ़ के रूप में हो रही है. हमारी सरकार के काम-काज से यहां के किसानों, आदिवासियों, व्यापारियों और उद्योग जगत में खुशहाली आई है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को पूरा करने हमने सुराजी गांव योजना शुरू की, इससे गांवों में खेती-किसानी मजबूत हुई.

24 लाख किसान धान बेचते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की. समर्थन मूल्य पर 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर नया रिकॉर्ड बनाया है. पहले 12 लाख किसान धान बेच रहे थे. आज 24 लाख धान बेच रहे है. देश का दो तिहाई लघु वनोपज का संग्रहण राज्य में हो रहा है. उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना में महिला समूहों वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में महिला समूहों को रोजगार दिया जा रहा है.

ढाई सौ करोड़ का गोबर खरीदा गया

गौठानों में लगभग 250 करोड़ का गोबर खरीदा गया. लगभग 6 हजार गौठान आज स्वावलंबी हो चुके हैं. आज गांव उत्पादन के केंद्र बन गए हैं, शहर विपणन के केंद्र, यही गांधी जी ग्राम स्वराज की संकल्पना थी. हमारी सरकार द्वारा 1 लाख 22 हजार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है. इसके अलावा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजन कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृति और परंपरा पर अब लोग गर्व कर रहे हैं. हमने यहां के तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश और खान-पान को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. राज्य में आदिवासी संस्कृति को संरक्षण और संवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया. इसके साथ ही आदिवासी परब सम्मान निधि योजना भी शुरू की है.देवगुड़ी का विकास और घोटुल की लुप्त होती परंपरा को भी संरक्षित करने का काम किया है.

कारगिल हिल काउंसिल चुनाव; राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला 25 अगस्त को जनता को करेंगे संबोधित…

0

Kargil Hill Council Election: कारगिल में 5वीं स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनावों की तैयारी हो गई है. इसके साथ ही राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला के 25 अगस्त को जिले में एक विशाल सभा को संबोधित करने की संभावना है.

क्षेत्र के चुनाव अधिकारियों ने पहले ही लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. कहा जा रहा है चुनाव में विकास परिषद (LAHDC), कारगिल में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच सीधा मुकाबला होगा.

इन पार्टियों का होगा गठबंधन
पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला दोनों लोग अगले सप्ताह शुक्रवार (25 अगस्त) को कारगिल जिले में एक बड़ी चुनाव-संबंधी सभा को संबोधित कर सकते हैं. नेशनल कॉन्फ्रेंस और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) दोनों ने चुनाव पूर्व और चुनाव बाद गठबंधन की घोषणा की है. हालांकि पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि अभी तक कांग्रेस और एनसी दोनों ने मिलकर 15 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी सूत्र ने कहा, “हमने निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि कुछ स्थानों पर एनसी और कांग्रेस दोनों दोस्ताना चुनाव लड़ रहे हैं. हमने चुनाव के बाद गठबंधन के एजेंडे पर 50-50 का फैसला किया है.”

24 अगस्त को कारगिल पहुंच रहे हैं राहुल गांधी
पार्टी सूत्र ने आगे कहा कि राहुल गांधी 24 अगस्त को शाम को कारगिल पहुंच रहे हैं. “उसी शाम सबसे पहले, वह एक युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे.” राहुल गांधी अगले दिन कारगिल में एक मेगा सार्वजनिक रैली को संबोधित करने वाले हैं.

इस दिन जनता को करेंगे संबोधित
पार्टी सूत्र ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा, “25 अगस्त को उनका एक विशाल सार्वजनिक रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है. उमर अब्दुल्ला के भी निमंत्रण पर सार्वजनिक रैली में शामिल होने की संभावना है. वे दोनों कारगिल की जनता को एक साथ संबोधित करेंगे.” इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता नासिर मुंशी ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी से जिले में गठबंधन के लिए समर्थन बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने सीट दर सीट आधार पर एनसी के साथ मिलकर काम किया है. “गठबंधन में एक बार तय की गई हर चीज सामने आ गई है. केवल एनसी और कांग्रेस की ही जिले में मजबूत राजनीतिक पकड़ है. हमारा लक्ष्य पूर्ण बहुमत से जीतना है.”

:

Adani Group: GQG ने अब अडानी ग्रुप के इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, पहले 15,446 करोड़ रुपये का किया था निवेश

0

ग्लोबल निवेशक GQG पार्टनर्स ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. फा​इलिंग में कहा गया है कि फर्म ने एक्स्ट्रा 0.10 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है.

ओपन मार्केट से खरीदी गई हिस्सेदारी के बाद उसकी कुल हिस्सेदारी 5.03 फीसदी हो गई है. यह डील 810.50 रुपये प्रति शेयर पर हुई है और कुल हिस्सेदारी करीब 183 करोड़ रुपये की ली गई है.

अमेरिकी निवेश फर्म के नियामक खुलासे के अनुसार, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों की खरीद 17 अगस्त को की गई थी. फाइलिंग में कहा गया है कि GQG पार्टनर्स के पास APSEZ में 4.93 फीसदी की हिस्सेदारी थी और थोक खरीद के माध्यम से 2.2 मिलियन शेयर की हिस्सेदारी हासिल की गई है.

GQG की अडानी पावर में भी हिस्सेदारी

अडानी पोर्ट्स से ऑडिटर पद से इस्तीफा देने के एक हफ्ते बाद यह डील हुई है. हालांकि इसके बाद अडानी ग्रुप ने MSKA एंड एसोसिएट्स को कंपनी का वैधानिक ऑडिटर नियुक्त किया था. वहीं इससे पहले 16 अगस्त को अडानी पावर ने 8.09 फीसदी की हिस्सेदारी देकर GQG से 8,710 करोड़ रुपये जुटाए थे. यह सौदा ब्लॉक डील के माध्यम से हुआ था और अडानी ग्रुप के फर्मों से खरीदा था.

अडानी के इन कंपनियों में भी निवेश

अगस्त महीने के दौरान कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (GQG) ने जीक्यूजी पार्टनर्स और अन्य निवेशकों से धन जुटाने के लगभग एक महीने बाद 3,920 करोड़ रुपये के ब्लॉक डील में अडनी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) में 2.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी. वहीं दो मार्च को अडानी एंटरप्राइजेज, APSEZ, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी ग्रीन एनर्जी में 15,446 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

गौरतलब है कि मार्च के बाद ही कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी समय-समय पर अडानी ग्रुप की अन्य कंपनियों में निवेश कर रही है और अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है.

WhatsApp में जल्द आपको मिलेगा ‘कैप्शन एडिट’ फीचर, फिर ये होगा फायदा

0

WhatsApp Caption Edit Feature: वॉट्सऐप में जल्द आप फोटो कैप्शन भी एडिट कर पाएंगे. कंपनी ‘कैप्शन एडिट’ फीचर को रोलआउट कर रही है. फिलहाल ये अपडेट कुछ यूजर्स को मिल चुका है.

इसके तहत आप फोटो के साथ शेयर किए गए कैप्शन को अगले 15 मिनट तक एडिट कर पाएंगे. अभी तक ऐप में केवल टेक्स्ट मेसेज को एडिट किया जा सकता था लेकिन अब आप फोटो कैप्शन भी एडिट कर पाएंगे. ध्यान दें, आप सिर्फ न फोटो कैप्शन को एडिट कर सकते हैं बल्कि वीडियो, डॉक्यूमेंट और GIF का भी कैप्शन बदल सकते हैं.

ये फीचर बड़े ही काम का रहने वाला है क्योकि इससे लोगों का समय बचेगा और वे सही मेसेज सामने वाले व्यक्ति तक कम समय में पहुंचा पाएंगे. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मेसेज केवल उसी डिवाइस से एडिट कर पाएंगे जिससे आपने उसे भेजा हो. यानि लिंक्ड डिवाइस से आप फोटो कैप्शन को एडिट नहीं कर पाएंगे. ये अपडेट फेज मैनेर में रिलीज हो रहा है जो जल्द आपको मिलेगा.

iOS पर जल्द मिलेगा ये अपडेट

वॉट्सऐप सेटिंग पेज को iOS ऐप के लिए रिडिजाइन कर रहा है. सेटिंग टैब को कंपनी ‘You’ टैब से रिप्लेस करने वाली है. यू का ऑप्शन आपको बॉटम बार में राइट साइड पर मिलेगा और इसमें आपकी प्रोफाइल फोटो नजर आएगी. एकबार जब मल्टीपल आकउंट फीचर रोलआउट हो जाएगा तो तब आप यहीं से सीधे अकाउंट्स चेंज कर पाएंगे. इसके अलावा वॉट्सऐप ने ऐप के सबसे महत्वपूर्ण सेक्शंस को बेहतर ढंग से उजागर करने के लिए तीन नए प्रवेश बिंदु भी पेश किए हैं जिससे प्राइवेसी सेटिंग्स, संपर्क सूची और प्रोफ़ाइल तक आसान पहुंच शामिल है. प्रोफाइल फोटो के ऊपर क्यूआर कोड का शॉर्टकट दिया गया हैं जिससे आप आसानी से इसे किसी के साथ साझा कर सकते हैं.

पूर्व पीएम राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि, प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

0

Rajiv Gandhi 79th Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 79वीं जयंती है. इस मौके पर देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. दिल्ली में वीरभूमि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

वीरभूमि पर अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आए. राजीव गांधी भारत के सबसे पहले युवा प्रधानमंत्री भी थे, जिनकी 21 मई, 1991 को तमिलनाडु में निर्मम हत्या कर दी गई थी. प्रधानमंत्री के तौर पर राजीव गांधी को काफी पसंद किया जाता था.

राहुल गांधी ने लद्दाख किया पिता को याद

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री को लद्दाख में 14270 फीट की ऊंचाई पर पैंगात्सो झील के किनारे श्रद्धांजलि दी. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास रसूल वानी ने कहा, “आज राहुल गांधी यहां राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. हम उन्हें याद करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं.”

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज जयंती मनाई जा रही है. पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था. 1991 में एक चुनावी रैली में बम धमाके में हुई उनकी हत्या ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था. उनकी हत्या श्रीलंका में स्थित एक सशस्त्र तमिल अलगाववादी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलएलटीई) ने की थी.

Weekly Career Horoscope: इस सप्ताह इन लोगों की तरक्की में आएगी बाधा, बिगड़ सकते हैं कई काम

0

कल 21 अगस्त से नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. यह सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को इस सप्ताह काम में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आपके करियर में कई रुकावटें आ सकती हैं.

जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल.

मेष- करियर के लिहाज से यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में आपका किसी के साथ झगड़ा या विवाद हो सकता है. कोई अप्रिय घटना घटने की भी आशंका है.


इस सप्ताह मेष राशि वालों की तरक्की में कई तरह की अड़चनें आ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दबावों का सामना करना पड़ सकता है. आप अपनी प्रतिभा का खुल कर प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे और इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है.

करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. इस हफ्ते आपको उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं मिलेगा. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी काम को पूरा करने में कड़ी मेहनत करनी होगी. काम को लेकर इस सप्ताह आपके ऊपर अतिरिक्त दबाव होगा जिसकी वजह से अपना मन बहुत परेशान रहेगा. करियर में आगे बढ़ने में कई मुश्किलें आ सकती हैं.

कर्क राशि को इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए. इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ से कोई जरूरी डील निकल सकती है. आपको बड़ा घाटा हो सकता है. नौकरी में बदलाव के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है.

कन्या- करियर के क्षेत्र में, इस सप्ताह कन्या राशि वालों के कौशल की परीक्षा हो सकती है. आपको करियर के क्षेत्र में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. करियर के लिहाज से इस समय आपको सावधान रहने की जरूरत है, आपकी नौकरी पर भी खतरा मंडरा सकता है.

कन्या राशि वालों को इस सप्ताह उनके काम की सराहना नहीं मिलेगी, जिसकी वजह से मन दुखी रहेगा. ऑफिस में काम में आपका मन नहीं लगेगा जिसकी वजह से अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है.


मकर- मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह कुछ खास नहीं रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है. आपके साहस और आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है. आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा.

मकर राशि वाले लोग कार्यस्थल पर दूसरे लोगों पर विश्वास करने से हिचकिचाहट महसूस करेंगे. आपके कई ज़रूरी कार्य इस सप्ताह बाधित हो सकते हैं. काम में कमजोर प्रदर्शन की वजह से आप मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं. कई अच्छे अवसर आपके हाथ से निकल सकते हैं.