Home Blog Page 1174

झारखंड : BJP नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या…

0

झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते मनोबल की बानगी शनिवार को झारखंड के लातेहार जिला के बालूमाथ में देखने को मिली. यहां झारिवा में बेखौफ बाइक सवार दो अपराधियों ने कोयला व्यापारी और पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू को गोली मार दी, जिनका आज रांची के अस्पताल में निधन हो गया.

राजेंद्र प्रसाद काफी संघर्ष से कोयला कारोबारी बने थे. उनको जानने वाले बताते हैं कि राजेंद्र ने परिवार चलाने के लिए चाय बेचने तक काम किया. वह हमेशा से बेबाक थे. वह लातेहार में काफी लोकप्रिय थे. राजेंद्र प्रसाद के समर्थकों की माने तो वह झारखंड के चतरा लोकसभा सीट से इस बार चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने वाले थे.

निर्दलीय चुनाव लड़ा था

पूर्व में भी उन्होंने चतरा लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र ने चुनाव लड़ा था. हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें उस चुनाव में 11,224 वोट मिले थे. बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वह लगातार संवाद स्थापित कर रहे थे , पिछले कुछ वर्षों के दौरान क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी थी .

पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में

आगामी चुनाव के मद्देनजर चतरा लोकसभा सीट के साथ-साथ विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर उनकी दावेदारी काफी मजबूत थी. तो क्या राजेंद्र प्रसाद साहू की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता उनकी हत्या का कारण बनी? फिलहाल लातेहार पुलिस हत्या के विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है. वहीं, संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

समर्थकों ने किया हंगामा

वहीं, बीजेपी नेता की मौत की सूचना मिलते ही आज समर्थक सड़क पर उतर आए और हंगामा करने लगे. वहीं, घटना के विरोध में व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. समर्थकों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. वहीं, लातेहार में कई जगहों पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. समर्थक आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

हिमाचल में बाढ़-बारिश की तबाही, बादल फटने से 21 की मौत…

0

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश से त्राहिमाम त्राहिमाम है. राजधानी शिमला में लैंडस्लाइड के बाद बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए. अब तक मलबे से 9 शव बरामद किए गए हैं.

इससे पहले सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई. कुल मिलाकर पिछले 24 घंटों के भीतर हिमाचल में करीब 21 लोगों की मौत हो गई.उत्तराखंड के मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज की इमारत ढह गई. यहां छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल के गांव जडोंन में बादल फटने की वजह से दो घर चपेट में आए थे, जिसमें से सात लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. वहीं दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. शिमला के समरहिल में एक शिव मंदिर भारी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया. यहां सुबह पूजा के लिए आए करीब 20 लोग मंदिर के मलबे में दब गए. पुलिस प्रशासन मौके पर है. मलबा हटाने का काम जारी है, लेकिन मलबा इतना ज्यादा है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति का पता नहीं लगा है.

मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह से बंद

मंडी के नागचला में बादल फटने से एक बरसाती नाला अपने साथ काफी मलबा बहाकर नीचे हाईवे पर ले आया. गनीमत ये रही कि मलबे से नागचला इलाके के रिहायशी घर-दुकानें और ऊंची-ऊंची इमारतें बच गईं, लेकिन मंडी को कुल्लू से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है. जेसीबी मशीनों को लगाकर हाईवे को खोलने की कोशिश की जा रही है.

हिमाचल के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

  • शिमला
  • चंबा
  • कांगड़ा
  • कुल्लू
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • और किन्नौर

हिमाचल के लिए अगला एक दिन बहुत भारी

  • बारिश और बाढ़ का ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी घोषित
  • 302 सड़कें यातायात के लिए बंद
  • लैंडस्लाइड के बाद करीब 200 बसें फंसी
  • 1184 ट्रांसफार्मरों में आई खराबी
  • ट्रांसफार्मर खराब होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट

उत्तराखंड के देहरादून और चंपावत में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है. कुछ जिलों में रेड अलर्ट तो कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लगातार भारी बारिश के बाद मालदेवता में देहरादून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

राज्य में पुलिस प्रशासन, SDRF और आपदा प्रबंधन अलर्ट पर हैं. लोगों को भी नदी और बड़े नालों से दूर रहने का अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून में एक से 12वीं तक के स्कूल बंद हैं तो वहीं, चंपावत में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

उत्तराखंड के इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

  • देहरादून
  • पौड़ी
  • चंपावत
  • टिहरी
  • नैनीताल
  • उधमसिंह नगर

Durg Tiranga Yatra; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 अगस्त से 14 अगस्त तक 76वें स्वतंत्रता दिवस पर 76 किलोमीटर तिरंगायात्रा निकाली गयी…

0

Durg Tiranga Yatra: देश में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि इस स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक देश के लोग अपने घरों में झंडा लगाएं.

छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 अगस्त से 14 अगस्त तक 76वें स्वतंत्रता दिवस पर 76 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इस यात्रा में हजारों लोग तिरंगा लेकर शामिल हो रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस के 76वे वर्षगांठ पर निकाला जा रहा है 76 किलोमीटर तिरंगा यात्रा


भारत इस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के 76 वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश की जनता से आवाहन किया है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगाएं. इसके साथ ही लोगों में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ के भिलाई में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस के 76 वर्षगांठ पर 76 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा भिलाई नगर विधानसभा के हर गली, हर चौक, पर जा रही है.

जिसमें खुद विधायक देवेंद्र यादव झंडा लेकर चल रहे हैं.

बच्चे बूढ़े महिला और युवा समेत हजारों लोग तिरंगा यात्रा में हो रहे शामिल
विधायक देवेंद्र यादव से बात करते हुए कहा कि हमारे देश की शान तिरंगा है, और इस साल हमारा देश स्वतंत्रता दिवस के 76 वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है. हम इस वर्षगांठ को तिरंगा यात्रा के तौर पर मना रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस के 76 वां वर्षगांठ पर हम भिलाई में 76 किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं. बच्चों से लेकर बूढ़े और महिला से लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा भारत की अखंडता का प्रतीक है तिरंगा
आगे देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई को मिनी भारत भी कहा जाता है. भिलाई में हर समुदाय के लोग रहते हैं. यह तिरंगा यात्रा निकालने के पीछे मकसद यही है कि हम भारत की अखंडता के लिए आपसी भाईचारा के लिए हम सब मिलकर यह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. ताकि हम सब मिलकर हमारे शहर की प्रगति कर सके. हमारे देश की प्रगति कर सके. इसी उद्देश्य से तिरंगा यात्रा भिलाई शहर में निकाला जा रहा है. जो कि 76 किलोमीटर की यात्रा है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव; जांजगीर चांपा में मल्लिकार्जुन खरगे का संबोधन और चुनाव के विषयो पर बातचीत!!

0

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election 2023) होने वाला है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार (13 August) को इसका शंखनाद कर दिया है.

बिलासपुर संभाग के जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) जिले में इस वक्त मल्लिकार्जुन खरगे लोगों को संबोधित कर रहे हैं. इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आम लोगों की भीड़ जुटी. अपने संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कई विषयों पर बीजेपी और पीएम मोदी को घेरा है.

मोदी सरकार पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर के मामले में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ‘यहां आना मुश्किल था, क्योंकि मणिपुर का मामला गंभीर है. संसद में मणिपुर पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया. क्योंकि 5 हजार घर जलाए गए है. 60 हजार लोग अपना घर छोड़ कर दूसरे जगह बसे हैं और इस देश के प्रधानमंत्री कहते है कि मैं 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधि हूं. देश का नंबर वन नेता हूं. लेकिन मणिपुर के मामले में अपना मौन नहीं तोड़ा. हमें लगा था की पीएम मोदी राज्यसभा में आकर बोलेंगे लेकिन नहीं आए. मोदी जी ने आखिर में अपना उत्तर कैसा दिया सबने देखा. कांग्रेस के नेताओं का मजाक उड़ाया. मोदी ने राहुल गांधी के सवाल का जवाब नहीं दिया.’

खरगे ने गिनाई कांग्रेस की उपलब्धियां
खरगे ने आगे कहा कि, ‘बीजेपी पूछती है 70 साल में कांग्रेस पार्टी ने क्या किया, तुम लोगों को पढ़ाया और मुख्यमंत्री मंत्री बनाया. पंडित जवाहरलाल नेहरू से तुलना करते हैं हमने भांगड़ा नागल, हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने बनाया है. लेकिन बीजेपी ने हर चीज को बेच दिया है. सार्वजनिक कंपनियों को निजी हाथों में दिया जा रहा है. आजादी के बाद से हमने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली. बड़े-बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया. देश को आगे बढ़ाने का काम किया. पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया. लेकिन आज स्थिति बदल रही है. सुबह- शाम बीजेपी कह रही कांग्रेस ने क्या किया? पाकिस्तान के दो टुकड़े करने का काम इंदिरा गांधी ने किया.’

छत्तीसगढ़ की सरकार से जो मांगोगे वो मिलेगा- खरगे
इसके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने छत्तीसगढ़ के चुनाव को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, आने वाले चुनाव में लोग इससे भारी बहुमत से कांग्रेस को चुनेंगे, मुझे विश्वास है. मणिपुर की घटना की तुलना बीजेपी छत्तीसगढ़ से करती है. मणिपुर की ऐसी स्थिति पीएम मोदी ने बनाया. छत्तीसगढ़ की सरकार से जो मांगोगे वो आपको मिलेगा. लोग भूखे मरते है उनके बारे कांग्रेस सरकार सोचती है.

:

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के हुए अजीत जोगी के करीबी नेता, रमन सिंह ने दिलाई सदस्यता…

0

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के नेता रहे धर्मजीत सिंह ठाकुर रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

पार्टी के नेता और पूर्व सीएम रमन सिंह ने रायपुर में उन्हें सदस्यता दिलाई. धर्मजीत सिंह के अलावा आईएफएस एस एस डी बड़गैय्या, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भी बीजेपी में शामिल हुए.

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को पिछले साल जोगी कांग्रेस ने पार्टी निष्कासित किया था गौरतलब है की 2022 में JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने धर्मजीत सिंह पर पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था. इससे चुनाव में जोगी कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसके अलावा इसी साल मानसून सत्र के अगले दिन बलौदाबाजार से जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. उनके भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है.

कौन है विधायक धर्मजीत सिंह?
बता दें धर्मजीत सिंह की सियासी पारी की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी. धर्मजीत सिंह 1998 में पहली मर्तबा विधायक बने थे. इसके बाद वो 2003 और 2008 में लगातार जीतकर विधानसभा पहुंचे, लेकिन 2013 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. 2013 में वो बीजेपी के तोखन साहू से करीब 6 हजार वोट से हार गए. इसके बाद 2016 में वो कांग्रेस से अलग हुए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ ही कांग्रेस से अलग हो गए. अजीत जोगी और उनके करीबी रिश्ते माने जाते थे. 2018 में जोगी कांग्रेस से मैदान में उतरे और चौथी बार विधायक बने.

इसके बाद साल 2020 में अजीत जोगी के निधन के बाद पार्टी में फूट दिखाई देनी शुरू हो गई. इस बीच धर्मजीत सिंह और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के साथ अनबन की खबरें भी सुनाई देती रहीं. आखिर में 2022 में उन्हें छह साल के लिए जोगी कांग्रेस से निस्कासित कर दिया.

Market Outlook; हाई लेवल पर शुरू हुई बिकवाली बाजार में लगातार तीन सप्ताह नुकसान…

0

घरेलू शेयर बाजार के लिए यह साल अब तक कोई खास साबित नहीं हुआ है, लेकिन पिछले महीने बाजार ने एक के बाद एक नए हाई लेवल का रिकॉर्ड बनाया. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने जुलाई में अपने जीवन के सबसे उच्च स्तरों का रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उसके बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई, जो अभी तक बरकरार है.

पिछले सप्ताह भी बाजार को नुकसान

हाई लेवल पर शुरू हुई बिकवाली के नहीं थमने से बाजार लगातार तीन सप्ताह नुकसान में जा चुका है. बाजार के नुकसान का सिलसिला पिछले सप्ताह भी जारी रहा. 11 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 399 अंक यानी 0.61 फीसदी के नुकसान के साथ 65,323 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी पिछले सप्ताह 89 अंकों यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 19,428 अंकों पर आ गया.

ऐसा रहा प्रमुख शेयरों-सेक्टरों का हाल

पिछले सप्ताह के दौरान निफ्टी 50 में 27 शेयरों को नुकसान हुआ, जबकि 23 शेयर पॉजिटिव रिटर्न देने में कामयाब हुए. निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा फायदा महिंद्रा एंड महिंद्रा को हुआ, जबकि हरे निशान में बंद होने वाली सभी कंपनियों का औसत फायदा 5.5 फीसदी रहा. वहीं ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 6 फीसदी के नुकसान में रहे. सेक्टर वाइज देखें तो पिछले सप्ताह सबसे ज्यादा नुकसान बैंकिंग शेयरों को हुआ. बैंकिंग शेयरों का सेक्टोरल इंडेक्स बीएसई बैंकेक्स सप्ताह के दौरान सबसे ज्यादा 1.6 फीसदी के घाटे में रहा. वहीं बीएसई मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.1 फीसदी के फायदे में रहा.

दो दिन बंद रहेगा बाजार

3 सप्ताह की लगातार गिरावट के बाद अब 14 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह के बारे में बात करें तो नया सप्ताह छुट्टियों से प्रभावित रहने वाला है. सप्ताह के दौरान 15 अगस्त मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा. वहीं 16 अगस्त को पारसी नव वर्ष के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा. इसका मतलब हुआ कि सामान्य दिनों की तुलना में आने वाले सप्ताह में 5 के बजाय 3 ही दिन कारोबार होगा.

आने वाले हैं ये अहम आर्थिक आंकड़े

अगले सप्ताह की शुरुआत अहम आर्थिक आंकड़ों के साथ हो रही है. सप्ताह के पहले दिन सोमवार को थोक व खुदरा महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं. ये आंकड़े पहले दिन ही बाजार का मूड सेट कर देंगे. महंगाई पिछले दो महीने से फिर से तेजी का ट्रेंड दिखा रही है. इस बार भी खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम का असर रिफ्लेक्ट हो सकता है. सप्ताह के दौरान आयात-निर्यात के भी आंकड़े आएंगे. घरेलू स्तर पर कई बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम भी आने वाले हैं, जिनमें हिंदुस्तान कॉपर और आईटीसी शामिल हैं.

इन बाहरी फैक्टर्स का भी असर

बाहरी कारकों को देखें तो सप्ताह के दौरान अन्य देशों में भी कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़े आने वाले हैं, जो शेयर बाजार की चाल पर असर डाल सकते हैं. सप्ताह के दौरान जापान में महंगाई के आंकड़े, चीन में औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े और अमेरिका में खुदरा बिक्री के आंकड़े आने वाले हैं. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का रुख भी बाजार को प्रभावित करेगा. इनके अलावा कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की विनमय दर भी कुछ असर दिखा सकती हैं.

आदिवासियों को न करें प्रतिबंधित और वर्गीकृत, सिर्फ जंगल नहीं… पूरा ग्रह उनका’, वायनाड में बोले राहुल गांधी…

0

Rahul Gandhi in Waynad: केरल के वायनाड में अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार (13 अगस्त) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों को प्रतिबंधित और वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए.

आदिवासियों को जंगलों में रहने तक ही प्रतिंबंधित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि पूरा ग्रह उनके लिए खुला होना चाहिए. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि एक तरफ हम आदिवासी कहते हैं और दूसरी तरफ वनवासी कहते हैं, लेकिन वनवासी शब्द के पीछे बहुत अजीब सा तर्क है, जो इस बात से इनकार करता है कि आदिवासी भारत के मूल मालिक हैं और उन्हें जंगलों में रहने के लिए प्रतिबंधित करता है.

लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी शनिवार को पहली बार वायनाड दौरे पर गए. दौरे के पहले दिन उन्होंने आदिवासी समुदाय टोडा के लोगों से मुलाकात की, उनके देवता के दर्शन किए एवं पारंपरिक नृत्य और खाने का भी आनंद लिया.

और क्या बोले राहुल गांधी गांधी?
वायनाड दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपको (आदिवासी) प्रतिबंधित और वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए. पूरा ग्रह आपके लिए खुला होना चाहिए. ये एक सोच है और दूसरा सोच वनवासी शब्द का इस्तेमाल है. एक तरफ हम आदिवासी कहते हैं और दूसरी ओर वनवासी भी कहते हैं. वनवासी शब्द के पीछे जो कारण बताया गया, वह बहुत अजीब है. वनवासी शब्द के अर्थ के मुताबिक, यह इस बात से इनकार करता है कि आप भारत के मूल मालिक हो और आपको जंगलों में रहने के लिए प्रतिबंधित करता है. यह शब्द कहता है कि आप जंगलों से जुड़े हैं और आप जंगल कभी नहीं छोड़ सकते. यह हमारे लिए बिल्कुल स्वीकार करने लायक नहीं है. हम इस शब्द को स्वीकर नहीं करते.’

मणिपुर को लेकर जताई थी चिंता
राहुल गांधी ने शनिवार को कलपेट्टा में एक जनसभा भी संबोधित की. इस दौरान उन्होंने मणिपुर के हालातों पर चिंता जताई और कहा कि 19 साल के राजनीतिक करियर में उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा. मोदी सरनेम मामले में 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी. इसके बाद 7 अगस्त को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी गई.

:

PM मोदी ने लगाई तिरंगे की DP, कहा- इस अनूठी कोशिश को दें अपना समर्थन…

0

‘हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में, आइए हम अपने सोशल मीडिया खातों की डीपी बदलें और इस अनूठी कोशिश को समर्थन दें जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन शब्दों के साथ ही अपनी डीपी बदल ली है.

तिरंगा अभियान में देश को प्रेरित करते हुए पीएम ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर तिरंगा लगाई है. उन्होंने एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी डीपी बदली है. नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू होगा.

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने कहा, हर कोई तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करके इस अभियान में हिस्सा ले सकता है. मंत्रालय ने कहा, सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला रही है. इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है. इस पहल के तहत डाक विभाग को उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय ध्वज बेचने और वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डाक विभाग की दो करोड़ 50 लाख झंडों की मांग

संस्कृति सचिव गोविंद मोहन ने कल कहा कि डाक विभाग ने इस साल दो करोड़ 50 लाख झंडों की मांग रखी है और 55 लाख झंडे पहले ही डाकघरों के माध्यम से भेजे जा चुके हैं. उन्होंने कहा, कपड़ा मंत्रालय पहले ही राज्यों को एक करोड़ 30 लाख झंडे भेज चुका है. मोहन ने कहा, राज्यों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा करोड़ों झंडे भी बनाए जा रहे हैं जो झंडा में आत्मनिर्भरता का संकेत देते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है.

पीएम मोदी ने मन की बात में की अपील

हाल ही में अपने मन की बात में पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा परंपरा को जारी रखने का आह्वान किया था. इस अभियान को पिछले साल जबरदस्त सफलता और जन भागीदारी मिली थी. लोग डाक विभाग की ई-पोस्टऑफिस सुविधा के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं. मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए शुरू किया गया है. यह अभियान 2022 में बेहद सफल रहा, जहां 23 करोड़ परिवारों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया और छह करोड़ लोगों ने हर घर तिरंगा वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड की.

Politics; लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, कहा- सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा…

0

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष प्रस्तावित लोकसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी की नसीहत दी।

इस दौरान अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें हारेगी: अखिलेश यादव सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश में सभी 80 सीटें हारेगी। सपा प्रमुख ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘‘जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है, समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है, भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘फूट डालो राज करो’ पर चल रही है।

भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही: अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा के षड्यंत्र से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। इस बीच, शनिवार शाम को सपा प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा कि बुलडोज़र नाइंसाफ़ी का प्रतीक नहीं बनना चाहिए। डबल इंजन वाले मणिपुर में एक भी बुलडोज़र नहीं है क्या?

Canada; हिंदू मंदिर को फिर बनाया गया निशाना, खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़…CCTV में कैद हुई तस्वीर…

0

कनाडा (Canada) में एक बार फिर से हिंदू मंदिर (Hindu temple) को निशाना बया गया है। खबर है कि खालिस्तान चरमपंथियों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। शनिवार देर रात में कुछ खालिस्तानी (Khalistani) समर्थकों ने सरे (Surrey) स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की और मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर (Khalistani Hardeep Singh Nijjar) की मौत को लेकर जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए।

बताया जा रहा है, यह सब भारतीय समुदाय के बीच खौफ पैदा करने के लिए किया जा रहा है।

CCTV फुटेच

खालिस्तानी समर्थकों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ करने की पूरी हरकत वहां लगे CCTV में कैद हो गई। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो लोग मंदिर में आए। दोनों के मुंह ढके हुए हैं। एक नीली पगड़ी पहना हुआ शख्स मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तानी जनमत संग्रह के पोस्टर लगाता है और उसके बाद दोनों वहां से फरार हो जाते हैं। बता दें कि खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसे भारत सरकार ने डेजिग्नेटेड आतंकी घोषित किया था। हाल ही में भारत सरकार ने 41 आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें हरदीप निज्जर का नाम शामिल था।

बनाया जा रहा हिंदू मंदिरों को निशाना

यह पहली बार नहीं है जब कनाडा के हिंदू मंदिर को निशान बनाया गया है। इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जब मंदिरों पर तोड़फोड़ कर हिंदू और भारत विरोधी नारे लिखे गए। इसी साल अप्रैल में ओंटेरियो प्रांत में स्थित BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थीं और दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए थे।