Home Blog Page 1179

Durg सीएम के बेटे ने कांवर यात्रा में शामिल होकर जल चढ़ाया ​​​​​​|

0

छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने सावन सोमवार के शुभ दिन पर विशाल कांवर यात्रा निकाली. यह यात्रा भिलाई तीन से चरोदा बस्ती के प्राचीन कुएं होते हुए देवबलोदा के कल्चुरी कालीन शिव मंदिर पहुंची।

यहां उन्होंने भगवान शंकर की प्रतिमा पर जल चढ़ाया।

भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि उनके द्वारा हर साल चरोदा से कांवर यात्रा निकाली जाती है. यात्रा प्राचीन शिव मंदिर (देवबलोदा) पहुंचती है। इस बार भी दौरा भव्य रहा. इसमें हजारों शिव भक्तों ने भाग लिया. महिलाओं की संख्या काफी अधिक थी. उन्होंने चैतन्य बघेल को भी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. चैतन्य न सिर्फ हजारों कांवरियों के साथ पैदल चलकर देवबलोदा मंदिर पहुंचे, बल्कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया. उन्होंने भगवान शंकर से जन कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।

सावन के हर तीसरे सोमवार को कांवर यात्रा निकाली जाती है।


महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि हर साल सावन माह के तीसरे सोमवार को कांवर यात्रा निकाली जाती है. इस बार भी यात्रा पहले की तरह भव्य रही. जब महापौर चैतन्य बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास पर उन्हें निमंत्रण देने पहुंचे तो उन्होंने कांवर यात्रा का रूट भी बताया। सोमवार को तय रूट पर यात्रा निकाली गई और इसमें चैतन्य बाघले भी शामिल हुए.


भिलाई नगर विधायक भी पहुंचे

कांवर यात्रा के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और भिलाई तीन के महापौर निर्मल कोसरे भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे. सभी लोग भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे।

CG : कृषि ऋण लेने में छत्‍तीसगढ़ के किसानों ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड, जानें जिलेवार आंकड़े|

0

रायपुर। चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ के किसानों ने कृषि ऋण लेने के मामले में पिछले पांच वर्षों के रिकार्ड को तोड़ दिया है। राज्य में खरीफ 2023 के लिए किसानों ने अभी तक 6067.27 करोड़ का अल्पकालीन कृषि ऋण खेती-किसानी के लिए ले लिया है।

राज्य शासन द्वारा बिना ब्याज के दिए जाने वाले कृषि ऋण का लाभ 13 लाख 62 हजार 42 किसानों ने उठाया है। किसानों को दी गई ऋण राशि इस साल के लिए निर्धारित 6100 करोड़ रुपये का 99.46 प्रतिशत है।

बलौदाबाजार-भाटापारा के किसान सबसे आगे

कृषि ऋण लेने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के किसान आगे हैं। यहां से सर्वाधिक 1,08,059 किसानों ने ऋण लिया है। जबकि बालोद ऋण लेने वाले किसानों के मान से दूसरे नंबर पर है, इस जिले के 107107 किसानों ने कृषि ऋण लिया है। बेमेतरा के किसान ऋण लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है, यहां के 99076 किसानों ने ऋण लिया है।

रायपुर समेत अन्य जिलों में यह है स्थिति

रायपुर में 64286, गरियाबंद में 42768, महासमुंद में 75154, धमतरी में 58409, दुर्ग में 70716, राजनांदगांव में 91490, कबीरधाम में 82080, खैरागढ़ में 40500, मानपुर-मोहला-चौकी में 35831, जगदलपुर में 27209, कोंडागांव में 26845, नारायणपुर में 4611, कांकेर में 60244, दंतेवाड़ा में 2246, सुकमा में 7375, बीजापुर में 11206, बिलासपुर में 55596, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5830, मुंगेली में 32960, जांजगीर-चांपा में 34137, सक्ती में 30109, कोरबा में 16545, सरगुजा में 36565, बलरामपुर में 18670, सूरजपुर में 33767, कोरिया में 13819, मनेन्द्रगढ़ में 7185, रायगढ़ में 28896, सारंगढ़ में 19305 और जशपुर में 13446 किसानों ने अब तक अल्पकालीन कृषि ऋण अपने इलाके के सहकारी बैंकों से लिया है।

वर्ष लक्ष्य राशि पूर्ति राशि

2018-19 3600 3287.55

2019-20 4000 3981.45

2020-21 4600 4495.39

2021-22 5300 4747.77

2022-23 5800 5563.60

2023-24 6100 6067. 27 अब तक

(राशि करोड़ रुपये में)

फैक्ट फाइल

– 13 लाख 62 हजार से अधिक किसानों ने लिया 6067. 27 ऋण

– 6100 करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य पूर्णता की ओर

– 99.46 प्रतिशत इस वर्ष लक्ष्य हुआ पूरा

सभी जिला मुख्यालयों में कल मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस सीएम से लेकर विधायक तक होंगे कार्यक्रम में शामिल|

0

World Tribal Day Program In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस ( World Tribal Day) को राज्य में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है. इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथियों नाम का ऐलान कर दिया है. मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों और विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं.

इसके अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा जिले में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर जिले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले में पंचायत और ग्रामीण विकास रविन्द्र चौबे, कबीरधाम (कवर्धा) में वन और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इन जिलों में मंत्री और संसदीय सचिव कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, सुकमा में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद जिले में महिला और बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, कोण्डागांव में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, रायगढ़ जिले में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसी तरह मुंगेली जिले में ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, बलरामपुर-रामानुजगंज में संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, महासमुन्द में संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, बेमेतरा जिले में संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे, कांकेर जिले में संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोरिया जिले में संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी जिले में संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय, राजनांदगांव जिले में विधायक दलेश्वर साहू विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इन जिलों में विधायक कार्यक्रम में होंगे शामिल
इसी प्रकार गरियाबंद जिले में विधायक अमितेष शुक्ल, सक्ती जिले में विधायक रामकुमार यादव, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में विधायक के.के. ध्रुव , मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में विधायक गुलाब कमरो विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. जशपुर जिले में विधायक विनय कुमार भगत, धमतरी जिले में विधायक डॉ. श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव , दंतेवाड़ा जिले में विधायक देवती कर्मा, नारायणपुर जिले में विधायक चंदन कश्यप, सूरजपुर जिले में विधायक प्रेमसाय सिंह टेकाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में विधायक यशोदा वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और बीजापुर जिले में विधायक विक्रम मण्डावी विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर भिलाई में निकली जाएगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल|

0

Bhilai Tiranga Yatra : छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के भिलाई ( Bhilai) में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जाएगी.

इसकी तैयारी जोरों से चल रही है. देश को आजाद कारने में अपनी जान गवाने वाले शहीदों की याद में ये तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इस तिरंगा यात्रा में भिलाई-दुर्ग के हजारों लोग शामिल होंगे. ये यात्रा भिलाई शहर के सभी इलाकों से गुजरेगी.

दरअसल, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हजारों शहर वासियों के साथ मिलकर आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेंगे. वो आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में ये तिरंगा यात्रा निकालेंगे. नेन्हें मुन्ने महात्मा गांधी, भारत माता, सुभाष चंद्र बोष आदि महापुरूषों का रूप धरे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल होंगे. इसकी तैयारी की जा रही है.

पूरे शहर से होकर गुजरेगी तिरंगा यात्रा
बता दें हर साल की तरह इस साल भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा यात्रा निकालने वाले हैं. इसके लिए तैयारी चल रही है. 12, 13 और 14 अगस्त को ये यात्रा निकाली जाएगी. शहर के सभी वार्ड और गलियों से होकर ये यात्रा निकलेगी, जिसमें शहर भर के हजारों लोग शामिल होंगे. देश की आजादी का 76वां साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र में 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा करेंगे. पिछले साल भी भव्य यात्रा निकाली गई थी.

इस बारें में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारा तिरंगा साहस, बलिदान, शांति, सत्यता, पवित्रता, वैभव और संपन्नता के रंगों से मिलकर बनता है. तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखते हुए 76 किलोमीटर की ये तिरंगा यात्रा भिलाई के हर गली मोहल्ले से गुजरेगी. क्योंकि भिलाई भारत के ह्रदय में बसता है और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा. आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक भिलाई में तिरंगा पदयात्रा की जाएगी. इसमें पूरे शहरवासी सादर आमंत्रित हैं.

छत्तीसगढ़ में सात रेलवे स्टेशन बनेंगे हाईटेक, जानें यहां क्या-क्या होंगी सुविधाएं?

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के कामों का शिलान्यास वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया.

इनमें छत्तीसगढ़ के भी सात रेलवे स्टेशन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस और महासमुंद भी शामिल हैं. इस समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर किया गया था, जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी शामिल हुए.

बता दें कि, इन स्टेशनों के पुनर्विकास में 1,660 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. वहीं छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरि चंदन ने रायपुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए तैयार मॉडल का अवलोकन भी किया. राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास के इस समारोह में उपस्थित होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. यात्री सुविधाओं का विकास देश के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है.

राज्यपाल ने क्या कहा?

उन्होंन आगे कहा कि, रेलवे देश की जीवन रेखा है. रेलवे के विकास का देश के विकास पर तत्काल और सीधा प्रभाव पड़ता है. आर्थिक विकास में उत्प्रेरक के रूप में रेलवे की भूमिका सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त है. आगे उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय देश भर में रेल नेटवर्क के तेजी से विकास और रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में सुधार के लिए सभी प्रयास कर रहा है. देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1307 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रयास रेलवे में बेहतर सुविधाओं और यात्री अनुभव की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

इन सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना में छत्तीसगढ़ के कुल 32 रेलवे स्टेशन शामिल हैं. इन 32 स्टेशनों के पुनर्विकास में 1660 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 स्टेशनों की आधारशिला रखा. जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, तिल्दा-नेवरा, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस और महासमुंद शामिल हैं. आपको बता दे कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित की जाने वाले इन स्टेशनों पर वाइड कॉनकोर्स, फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग रूम, वाणिज्यिक क्षेत्र और रिटेल काउंटर आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी. योजना में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट की परिकल्पना की गई है.

2 महीने में टमाटर बेचकर करोड़पति बने किसान, किसी ने खरीदी कार तो कोई खरीद रहा ट्रैक्टर|

0

टमाटर के महंगे दामों ने जहां आम जनता के आंसू निकाल रखे हैं वहीं किसानों को इसने मालामाल कर दिया है. पिछले 2 महीने में कई किसान टमाटर बेच कर करोड़पति और लखपति बन गए हैं. दरअसल, टमाटर की आजकल कीमतें 250 से 300 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं.

जिसके चलते कई किसानों की कमाई करोड़ों में पहुंच गई. करोड़पति क्लब में आने के बाद किसानों ने अपना घर से लेकर ट्रैक्टर और कार तक खरीद ली है. ऐसे में जबरदस्त फायदा होने से किसान 2023 का साल कभी भूल नहीं पाएंगे.

हाल ही में तेलंगाना के पुलमामिदी के रहने वाले के अनंत रेड्डी ने टमाटर बेचकर नया ट्रैक्टर और ह्युंडई वेन्यू कार खरीद ली. इस कार की कीमत लाखों में है. किसान के मुताबिक, उसे टमाटर महंगे होने से इस साल प्रति एकड़ 20 लाख रुपये का फायदा हुआ है.

आलीशान घर भी है लिस्ट में

टमाटरों से हुई कमाई से कर्नाटक के टालाबिगाापल्ली के रहने वाले 35 साल के अरविंद ने 1.4 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. उन्होंने इस बार पांच एकड़ की जमीन में टमाटर की खेती की थी. इस कमाई से उन्होंने अपनी मां के लिए आलीशान घर खरीदा है. अरविन्द ने इस साल टमाटर बेचकर 3 करोड़ रुपये की कमाई की है.

मालामाल होते ही चुकाया कर्ज

बता दें कि टमाटर की फसल से अकसर किसानों को नुकसान हो जाता था. कभी बारिश तो कभी कड़ी धूप की वजह से टमाटर की फसल बर्बाद होने लगती है. इस साल भी बारिश और धूप के चलते कई जगह फसल बर्बाद हुई. वहीं, जिनकी फसल इस बीच बच गई वो मालामाल हो गए. अरपाती नरसिम्हा रेड्डी का कहना है कि टमाटर का कैरेट पहले 40 या 50 रुपये में बिक जाता था. जिससे उन्हें कुछ खास मुनाफा नहीं मिलता था. लेकिन इस साल कैरेट 2000 से 2500 रुपये में बिक रहा है.

नरसिम्हा ने इस बार 10 एकड़ जमीन में टमाटर लगाया था. दाम महंगे होने के चलते इस बार उनका कैरेट 4000 रुपये में बिका. नरसिम्हा के साथ उनके गांव के 150 किसानों ने दो से तीन करोड़ रुपये टमाटर बेचकर कमाए हैं. कर्नाटक के पाल्या गांव के रहने वाले सीताराम रेड्डी ने पिछले डेढ़ महीने में 50 लाख रुपये कमा चुके हैं. इस कमाई से उन्होंने अपने पिछले साल कर्ज चुका दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा, ‘सत्यमेव जयते…’

0

TS Singh Deo On Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Membership Reinstatement) की संसद सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस के तमाम नेता अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी इसे बड़ी जीत बता रही है.

देशभर में कांग्रेस के दफ्तरों पर जश्न मनाए जा रहे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का बयान भी सामने आया है. टीएस सिंह देव ने कहा कि, राहुल गांधी जी की सदस्यता बहाल तो होनी ही थी. आईपीसी के 162 साल के इतिहास में मानहानि के मामले में किसी को 2 साल की सजा नहीं दी गई थी.

सत्यमेव जयते- डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘आईपीसी के 162 साल के इतिहास में मानहानि के मामले में किसी को 2 साल की सजा नहीं दी गई. इस मामले में या तो सजा होती है या फिर जुर्माना. राहुल गांधी को दोनों हुए ये ठीक नहीं था.’ इसके अलावा डिप्टी सीएम ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘लोकतंत्र के गलियारे में सत्य की गूंज एक बार फिर गूंजी. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विशिष्ट फैसले की हार्दिक सराहना, जिसने नेता राहुल जी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है. न्याय की जीत स्पष्ट है, और लोगों की अटूट आवाज किसी भी ताकत के सामने अडिग बनी हुई है. सत्यमेव जयते.

नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत- CM बघेल
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम के अलावा सीएम भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी के संसद सदस्यता बहाल होने पर खुशी जाहिर की है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, ‘ऐसी दिखती है नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत और षड्यंत्रों के खिलाफ I.N.D.I.A की जीत हुई है. राहुल गांधी जी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी. समस्त देशवासियों को बधाई.’

छत्तीसगढ़ सरकार में आरक्षण पर बड़ा फैसला
इसके अलावा, आज छत्तीसगढ़ सरकार में आरक्षण पर बड़ा फैसला लिया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ST-SC, OBC के लिए 58% आरक्षण लागू किया गया. बघेल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप यह आरक्षण तय किया है. इसके साथ ही इसी आरक्षण के आधार पर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में भर्ती, प्रमोशन और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का रास्ता आसान हो गया है. इसे लेकर सीएम ने बताया कि, आज निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है.

राजनांदगांव : राहुल गांधी की सदस्यता बहाली पर ‘कांग्रेस पार्टी’ ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

0

शहर कांग्रेस ने जुलूस निकालकर मानव मंदिर चौक पर पटाखे फोड़कर, मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां।

राजनांदगांव।
अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संसद पद की सदस्यता बहाली पर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मानव मंदिर चौक पर ढोल बजाकर पटाखे फोड़े साथ ही मिठाईयां बांटी व जीत का जश्न मनाया।
शहर कांग्रेस ने माननीय न्यायालय द्वारा पहले राहुल गांधी को राहत दी इसके बाद आज बहाली की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बहाली से देश व प्रदेश के कांग्रेसजनों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में मानव मंदिर चौक में कांग्रेसजनों द्वारा पटाखे फोड़कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया। साथ ही राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के जिंदाबाद के नारों के साथ लोगों को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।

इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि ‘‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, आज माननीय न्यायालय द्वारा हमारे सर्वेमान्य नेता राहुल गांधी जी सदस्यता की बहाली पर आज कांग्रेसजनों में खुशियां मनाई।

Rahul Gandhi Membership : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, नोटिफिकेशन जारी|

0

Rahul Gandhi Membership: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, नोटिफिकेशन जारी

Rahul Gandhi Lok Sabha Membership: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मार्च में राहुल गांधी की अयोग्यता के फैसले को वापस लिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल की सदस्यता को बहाल करने का निर्णय किया गया है।

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल
  • लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लिया गया निर्णय

नई दिल्ली: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का फैसला दिया है। लोकसभा सचिवालय ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट के दो साल के सजा के फैसले के बाद राहुल गांधी की सदस्यता चली गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में सांसदों का एक दल लोकसभा स्पीकर से मिला था। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि राहुल की सदस्यता जल्द ही बहाल होगी।

वायनाड से सांसद राहुल की सदस्यता बहाल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि वह आज से ही संसद के सत्र में भाग ले सकते हैं। आज राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल पर बहस होनी है। वहीं लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर कोई फैसला हो सकता है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के 4 अगस्त के आदेश को देखते हुए राहुल गांधी की अयोग्यता के फैसले को वापस लिया जाता है। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के आदेश से जारी इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 24 मार्च 2023 में रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल ऐक्ट, 1951 के सेक्शन 8 को अगले अदालती आदेश तक स्थगित किया जाता है।

संसद में बदलेगा सीन!

राहुल की सदस्यता बहाल होने के बाद आज से संसद में सीन बदल जाएगा। माना जा रहा है कि विपक्ष अब और अधिक हमलावर होकर सत्ता पक्ष पर हमले करेगा। इस बीच, कांग्रेस में इस फैसले के बाद जश्न का माहौल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी नेताओं को मिठाई खिलाते दिखे।

कांग्रेस के राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने में देरी के आरोपों पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जैसे ही सुप्रीम कोर्ट का निर्णय लोकसभा स्पीकर के पास पहुंचा राहुल की सदस्यता बहाल कर दी गई। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि नियमों के अनुसार फैसला हुआ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने के बाद शनिवार और रविवार हो गया था। जैसे ही लोकसभा के पास ऑर्डर पहुंचा तुरंत राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी गई।

‘मिनी इंडिया’ कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र भिलाई नगर विधानसभा सीट की प्रोफाइल, आंकड़ों से समझिए पूरा राजनीतिक समीकरण|

0

Chhattisgarh Election 2023 : छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखरी महीनों में विधानसभा सभा चुनाव होने है. दुर्ग जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से एक सीट भिलाई नगर विधानसभा सीट है. इस सीट को मिनी इंडिया भी कहा जाता है. इस सीट को महत्वपूर्ण सीट के तौर पर देखा जाता है. 2018 विधानसभा चुनाव में पहली बार एक युवा प्रत्याशी देवेन्द्र ने बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को हराकर विधायक बने थे. आज हम इसी सीट के बारे में बात करेंगे और समझेंगे यहां मौजूदा राजनीतिक समीकरण और प्रोफाइल.

पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 66.97 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2018 में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने बीजेपी के प्रेमप्रकाश पांडेय को 2 हजार 849 वोटों के अंतर से हराया था. 2018 के विधानसभा चुनाव में भिलाई नगर विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच में ही मुख्य मुकाबला हुआ था. जहां कांग्रेस के प्रत्याशी देवेन्द्र यादव को 51 हजार 044 वोट मिले तो वही बीजेपी के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को 48 हजार 195 वोट मिले थे. कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने अपने निकटतम प्रत्याशी प्रेम प्रकाश को 2 हजार 849 वोटो से मात दी थी.

कांग्रेस ने इस नेता का टिकट काटकर देवेंद्र यादव को दिया था टिकट
जब 2018 विधानसभा चुनाव हुआ था उस समय बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर मौजूदा बीजेपी सरकार में उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके प्रेमप्रकाश पांडेय चुनावी मैदान में उतरे थे. वही भिलाई नगर विधानसभा से कांग्रेस के नेता व पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी का टिकट काट कर कांग्रेस ने भिलाई नगर विधानसभा से पहली बार विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र यादव को अपना प्रत्यासी के तौर मैदान में उतारा था. देवेंद्र यादव ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे को हराकर विधायक बने थे.

जानिए भिलाई नगर विधानसभा सीट की राजनीतिक प्रोफाइल
भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 48 हजार 982 मतदाता है. जिसमें 76 हजार 484 पुरुष मतदाता है तो वही 72 हजार 498 महिला मतदाता है. इस विधानसभा में सभी समाज के लोगो निवासरत है. इस विधानसभा क्षेत्र में भिलाई के टाउनशिप के मतदाता यहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते है. इस विधानसभा में पिछले 5 चुनावों में कांग्रेस अल्पसंख्यक और बीजेपी सवर्ण वर्ग प्रत्याशी को टिकट देते रहें है. जनता भी दोनों को बारी-बारी से मौका देती रही है. लेकिन साल 2018 विधानसभा में कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग से प्रत्याशी टिकट दिया था. इस मिनी इंडिया कहलाने वाली इस्पात नगरी में हर प्रांत, संप्रदाय, धर्म और जाति के लोग निवासरत हैं. दोनो दल का फोकस विभिन्न प्रांतों के मतदाताओं और श्रमिक संगठनों पर रहता है. बात राजनीतिक समीकरण की जाए तो बीजेपी और कांग्रेस में अक्सर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है.

जानिए इस विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय मुद्दे
इस विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं को बात की जाए तो टाउनशिप में गंदे पेयजल की सप्लाई. बिना एनओसी के टाउनशिप में विधायक द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य. बीएसपी अधिकारी- कर्मचारी का विधायक व उनके समर्थकों के प्रति आक्रोश,हाऊस लीज एक और बड़ा मुद्दा है. सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना का बीएसपी के टाउनशिप के लोगो को नही मिल पाया लाभ. खुर्सीपार क्षेत्र में हर वर्ष बीमारियों का कहर डेंगू,मलेरिया और डायरिया जैसे बीमारियों से समस्याओं से क्षेत्र की जनता को जूझना पड़ता है.