Home Blog Page 1182

दिल्ली-NCR से लेकर UP-बिहार तक होगी झमाझम बारिश, जानें 4 अगस्त के मौसम का हाल|

0

IMD Weather Report 4 August : झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, मॉनसून ट्रफ हिमालय के निचले इलाकों में चल रहा है।

इसके कारण गोरखपुर और गया में अवसाद का केंद्र बनने की संभावना है। देश के कई इलाकों में इसके कारण भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो डिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हुई। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हुई।

अब अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी हल्की बारिश संभव है।

दिल्ली में रहा उमस भरा दिन
दिल्लीवासियों के लिए गुरुवार का दिन गर्म और उमस भरा रहा। हालांकि, सप्ताह के अंत में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के प्रमुख मौसम पूर्वानुमान केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया, जो कि इस मौसम के सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में हुई अच्छी बारिश ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता को पिछले पांच वर्षों के मुकाबले बेहतर बना दिया।

हिमाचल में बारिश का कहर जारी
हिमाचल प्रदेश के लगातार हो रही बारिश अपना कहर बरपा रही है। जहां नदी-नाले अपने उफान पर हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को अपने गंतव्य की तरफ पहुंचने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार देर रात सुंदरनगर उपमंडल में हुई बारिश के कारण सुंदरनगर-करसोग हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसकी बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर कार्य कर रही है। बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण रात करीब दो बजे सुंदरनगर-करसोग हाईवे पर भग्यार के समीप भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया। इसकी चपेट में एक आई 20 कारें भी आ गई, लेकिन गनीमत यह रही की कार सवार दो लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली।

‘INDIA’ नाम पर हो सकती है हिंसा, गठबंधन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर|

0

INDIA यानी नए गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के नाम के शॉर्ट फॉर्म के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल हुई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इसके चलते चुनाव के दौरान देश की कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

खबर है कि याचिकाकर्ता ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से जवाब नहीं मिलने पर अदालत का रुख किया है। कोर्ट शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करने जा रहा है।

कारोबारी गिरीश भारद्वाज की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया, ‘आज तक भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को अपने राजनीतिक गठबंधन के लिए I.N.D.I.A नाम का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं है। ऐसे में याचिकाकर्ता के पास यह रिट याचिका दाखिल करने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं बचता है।’ उन्होंने 19 जुलाई को चुनाव आयोग तक अपनी बात पहुंचाई थी।

चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस संजीव नरुला की बेंच शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका के जरिए कोर्ट से I.N.D.I.A नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की तरफ से भी उचित कदम उठाए जाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि पार्टियों ने अनुचित फायदा उठाने के लिए गठबंधन का यह नाम रखा है।

याचिका में क्या
याचिका में कहा गया है कि शॉर्ट फॉर्म INDIA नाम का इस्तेमाल राजनीतिक दलों ने सिर्फ सहानुभूति और वोट हासिल करने के लिए किया है। आगे कहा गया कि इसे राजनीतिक फायदे के लिए टूल के तौर पर इस्तेमाल करने और चिंगारी भड़काने के लिए किया है, जो आगे बढ़कर राजनीतिक नफरत और बाद में राजनीतिक हिंसा की वजह बन सकता है।

याचिकाकर्ता का कहना है कि शॉर्ट फॉर्म INDIA राष्ट्रीय प्रतीक का हिस्सा है और इसका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

याचिका के अनुसार, ‘… इन राजनीतिक दलों का यह स्वार्थी काम आगामी 2024 के आम चुनावों के दौरान शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष वोटिंग को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते नागरिकों को अनुचित हिंसा का सामना करना पड़ सकता है।’

Offer : iPhone 14! ऐसा डिस्काउंट मिल रहा है, ₹12,000 में ही इसे खरीदा जा सकता है।

0

फोन एक तरफ और iPhone एक तरफ! कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple ने अपने डिवाइसेज कुछ इस तरह तैयार किए हैं कि उनका क्रेज आज भी दुनियाभर में बरकरार है। भारतीय मार्केट में भी iPhone की बिक्री तेजी से बढ़ी है और इनपर मिल रहे डिस्काउंट्स और प्राइस कट भी कहीं ना कहीं इसके लिए जिम्मेदार हैं।

एक बार फिर लेटेस्ट iPhone 14 मॉडल पर ऐसा डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके साथ महज 12,000 रुपये में ही इसे खरीदा जा सकता है।

शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर चल रही Great Freedom Festival Sale के दौरान ढेरों डिवाइसेज की तरह ही iPhone 14 को भी बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। दरअसल, इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी इस मॉडल पर दिया जा रहा है। अगर ग्राहक सही तरीका आजमाते हुए अन्य ऑफर्स का पूरा फायदा उठाने में सफल रहते हैं तो केवल 12,000 रुपये में पावरफुल iPhone 14 ऑर्डर कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं।

सबसे सस्ता ऐसे मिलेगा iPhone 14
भारत में iPhone 14 का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 79,900 रुपये रखी गई है। सेल में 16 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद इसे अमेजन पर 66,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ग्रेट फ्रीडम सेल में SBI कार्ड्स से भुगतान या EMI लेनदेन की स्थिति में 10 पर्सेंट डिस्काउंट का फायदा अलग से दिया जा रहा है, साथ ही डिवाइस नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

सबसे बड़ी छूट का फायदा ग्राहकों को पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में मिल सकता है क्योंकि अमेजन की ओर से 54,950 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट पुराने फोन के मॉडल और स्थिति के हिसाब से मिलता है। अगर ग्राहक इसका पूरा फायदा पाने में सफल रहता है तो करीब 12,000 रुपये में iPhone 14 खरीद पाएगा।

ऐसे हैं iPhone 14 के स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स के मामले में iPhone 14 प्रीमियम है और इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है। इसके बैक पैनल पर 12MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है और बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए फोटॉनिक इंजन और ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा फोन में A15 Bionic Chip दिया गया है। डिवाइस 5G कनेक्टिविटी और ऐपल के ढेरों एडवांस्ड फीचर्स के साथ आता है।

Railway Jobs: रेलवे में निकलेगी बंपर बहाली? बताया- 2.5 लाख पद खाली|

0

Jobs in Railway: रेलवे में दो लाख 50 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसमें सर्वाधिक पद उत्तर रेलवे में रिक्त हैं। खाली पदों में अधिकांश रेल संरक्षा वर्ग के हैं। रेलवे का कहना है कि विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया सतत चलती है।

2019 में खाली पदों को भरने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्रालय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में उपरोक्त जानकारी दी है।

जवाब में कहा गया है कि एक जुलाई 2023 की स्थिति के अनुसार रेलवे में कुल 2,63,913 पर रिक्त हैं। इसमें अराजपत्रित वर्ग में 261233 व राजपत्रित वर्ग में 2680 पद खाली हैं। इसमें उत्तर रेलवे में सर्वाधिक 32468 पद उत्तर रेलवे में रिक्त हैं। पूर्वी रेलवे में 29869, पश्चिम रेलवे में 25597 व मध्य रेलवे में 25281 पद रिक्त हैं।

30 जून 2023 तक ग्रुप सी (लेवल-1) के तहत 1,36,773 उम्मीदवारों का पैनलबद्ध किया गया है। इसमें से 1,11,728 पर रेल संरक्षा वर्ग के हैं। पैनलबद्ध उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, इसमें एक से डेढ़ साल तक समय लगेगा। इसके पश्चित उनकी नियुक्ति की जाएगी।

रेलवे ने अपने उत्तर में बताया है कि 1,39,050 रिक्त पदों को पैनलबद्ध करने भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विदित हो कि रेलवे ने मार्च 2019 में रिक्त पदों को भरने की षोषणा की थी। कोराना महामारी के चलते इसमें थोड़ी देरी हुई है।

राजस्थान में BJP मोदी के चेहरे पर क्यों लड़ रही है चुनाव? अशोक गहलोत ने बताई वजह|

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई दिनों की खामोशी के बाद वसुंधरा राजे और गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि पीएम मोदी विश्व गुरु है, उनको चुनाव में क्यों लेकर आ रहे हो ?

क्या आप लोग काबिल नहीं है, आपका हाईकमान आप पर भरोसा नहीं कर रहा है। इसलिए मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रहे हैं। गहलोत ने कहा कि ये जो मुख्यमंत्री की उम्मीदवार हैं वो घर बैठी हैं। बीजेपी नेता केवल मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं, हम जनता की भलाई के काम के आधार पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। सीएम गहलोत ने भाजपा के तमाम आरोपों पर खुलकर खरी खरी सुनाई।

सीएम के चेहरे को दरकिनार किया

सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी में कई नेता मुख्यमंत्री का चेहरा बने घूम रहे हैं, जबकि जो मुख्यमंत्री का चेहरे है। उनको ढ़का हुआ है। नहीं सहेगा राजस्थान अभियान में सचिवालय घेराव में 1 लाख लोगों की बातें कर रहे थे, 15 से 20 हजार लोग घेराव में आए। राजस्थान में कोई भी काम नहीं रुक रहा है। फैसले भी बराबर हो रहे है। घोषणाएं अब लागू भी हो पा रही है। हमारी कोशिश है कि बिजली सप्लाई पूरी देने की लेकिन हम चाह कर भी जनता को कोयला संकट होने की वजह से पूरी बिजली नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन रबी की सीजन के लिए पर्याप्त बिजली दी जाएगी। गहलोत ने कहा कि ग्रामीण शहरी ओलंपिक 5 अगस्त से शुरू होने जा रहे हैं, करीब 60 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है, यह अपने आप में एक इतिहास बना है। इसके बाद गहलोत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री घबरा गए है।

केवल राजस्थान का जिक्र करते हैं

मणिपुर की घटनाओं के साथ में राजस्थान को जोड़ रहे हैं। मणिपुर में सैकड़ों महिलाओं के रेप जैसी घटनाएं हुई, उससे हमारी तुलना की जा रही है। मुझे दुख होता है। जोधपुर में जो घटना हुई वह एबीवीपी के विद्यार्थी थे, वह पकड़े गए हैं उनका नाम नहीं ले रहे हैं, रेवड़ियां बांटने के आरोप लग रहे हैं। गहलोत ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री इस मामले में स्पष्टीकरण दें। हम आलोचना से नहीं घबराते हैं उनकी तरह, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का जिक्र किया, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश जो क्राइम में नंबर वन हो रहे हैं उनका ज़िक्र क्यों नहीं करते हैं ? केवल राजस्थान का जिक्र करते हैं।

Chhattisgarh: सीएम बघेल का ‘युवा भेंट’ कार्यक्रम दुर्ग में, संभाग के 7 जिले का यूथ होगा शामिल|

0

CM Bhupesh Baghel in Durg: चुनावी साल में सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) युवा भेंट मुलाकात (Youth Meeting) कार्यक्रम के तहत आज तीसरी बार दुर्ग जिले के जयंती स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे.

इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के 7 जिलों के युवा – युवतियां शामिल होंगे. इस युवा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम बघेल युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे. युवाओं के सुझाव के आधार पर वादे भी करेंगे और युवाओं की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे.

जयंती स्टेडियम के पास होगा कार्यक्रम, पढ़े कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संभागीय मुख्यालयों में युवाओं से भेंट-मुलाकात का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री आज यानी 4 अगस्त को दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्टर-6 स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल रायपुर से सुबह 11.30 बजे कार के द्वारा दोपहर करीब 12.10 बजे जयंती स्टेडियम भिलाई पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12.10 बजे से आयोजित ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे कार्यक्रम स्थल से निकलकर अपने भिलाई तीन निवास जाएंगे.

दुर्ग संभाग के युवक – युवतियों से बात करेंगे सीएम
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के सभी संभागों में युवाओं से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल रायपुर और बिलासपुर संभाग के बाद आज दुर्ग संभाग के युवाओं से मुलाकात करेंगे. इस भेंट-मुलाकात के दौरान सीएम बघेल छत्तीसगढ़ के विकास में युवा ऊर्जा का सदुपयोग, विकास की संभावनाओं, नवाचार, युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीति, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन तथा उपलब्धियों पर अपनी बात रखेंगे और युवाओं के जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब भी देंगे.

सात जिलों के युवक युवतियां होंगी कार्यक्रम में शामिल
युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और दुर्ग जिले के युवा, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य युवा भी मुख्यमंत्री से सीधे बात करेंगे. कार्यक्रम में दुर्ग संभाग के सभी जिलों से बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे.

भारत बनेगा दुनिया के लिए ग्लोबल इकोनॉमी का अड्डा, 2031 तक हासिल हो सकती है ये उपलब्धि|

0

Global Economy: भारत अगर अगले सात साल तक औसतन 6.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि करता है तो उसकी अर्थव्यवस्था वर्ष 2031 तक 6,700 अरब डॉलर की हो जाएगी जो फिलहाल 3,400 अरब डॉलर की है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई है।

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही थी। एसएंडपी ग्लोबल ने ‘लुक फॉरवर्ड: इंडियाज मनी’ शीर्षक से जारी अपनी रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। हालांकि उसने कहा है कि वैश्विक सुस्ती और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नीतिगत दर में बढ़ोतरी के विलंबित प्रभाव से वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में धीमी पड़कर छह प्रतिशत रह सकती है।

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स जताई संभावना

साख तय करने वाली एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के वैश्विक मुख्य अर्थशास्त्री पॉल ग्रुएनवाल्ड, क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी और एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के मुख्य अर्थशास्त्री (एशिया-प्रशांत) राजीव बिस्वास ने मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2030-31 तक औसतन 6.7 प्रतिशत की दर से वृद्धि करेगा। इससे देश की जीडीपी वित्त वर्ष 2022-23 के 3,400 अरब डॉलर से बढ़कर 6,700 अरब डॉलर हो जाएगी। इस दौरान प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़कर करीब 4,500 डॉलर हो जाएगी।

भारत के लिए बड़ी चुनौती

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले एक दशक में भारत के लिए बड़ी चुनौती पारंपरिक रूप से असंतुलित वृद्धि को उच्च तथा स्थिर प्रवृत्ति में बदलने की होगी। सरकार और निजी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे तथा विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से निवेश से भारत इस रास्ते पर बढ़ सकता है। क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि चरम पर होगी।’’ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को माल एवं सेवा कर जैसे सुधारों से लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा, दिवाला व ऋणशोधन अक्षमता संहिता लागू होने से कर्ज को मामले में भी चीजें बेहतर होंगी।

Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें आज कैसा रहने वाला है आपके इलाके का मौसम|

0

Weather Forecast bengal and jharkhand

बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बुधवार को भारी बारिश हुई. प्रशासन बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में हरकत में आ गया और 12 से ज्यादा जिलों में शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की.

इस बीच, मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बारगढ़, बोलनगीर, सोनपुर, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, क्योंझर और बौध में भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की चेतावनी जारी की है.Weather Forecast delhi ncr

दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन उमस से लोग परेशान रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है और सप्ताह के अंत तक तेज बारिश होगी. जुलाई में औसत अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था जो 2016 में 34.5 डिग्री सेल्सियस के बाद से सबसे कम है.Weather Forecast jharkhand

झारखंड के सभी जिलों में बुधवार को मॉनसून की सक्रियता का असर दिखा. राज्य के कोने-कोने में बारिश हुई. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है. इस कारण राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है. झारखंड में 4 अगस्त तक बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें, तो इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर चेतावनी जारी की गयी है.Weather Forecast up

स्काइमेट वेदर के अनुसार मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी के करीब चल रहा है और पूर्वी छोर गोरखपुर, गया, देवघर से होकर गुजर रहा है, जो गंगीय पश्चिम बंगाल पर गहरे दबाव का केंद्र , और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी मध्य खाड़ी तक जाता है. अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.Weather Forecast bihar

स्काइमेट वेदर के अनुसार झारखंड, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर पूर्व भारत, बिहार, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू कश्मीर और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.Jharkhand Weather Forecast

स्काइमेट वेदर के अनुसार उत्तरी पंजाब, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की बारिश की संभावना है.

Business : बाजार में गिरावट का तीसरा दिन, सेंसेक्स 542.10 अंक टूट कर बंद, निवेशकों के करोड़ों डूबे|

0

बाजार में गिरावट का तीसरा दिन, सेंसेक्स 542.10 अंक टूट कर बंद, निवेशकों के करोड़ों डूबे

भारतीय बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा. सेंसेक्स 542.10 अंक टूटकर 65,240.68 अंक पर और निफ्टी 144.90 अंक के नुकसान से 19,381.65 अंक पर बंद हुआ.

एपीएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि आय में वृद्धि होने से उसका लाभ बढ़ा है. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,779.86 करोड़ रुपये रहा था. आलोच्य अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 18,109.01 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 15,509 करोड़ रुपये रही थी. इस दौरान कंपनी का खर्च पिछले साल के 9,642.80 करोड़ रुपये से घटकर 9,309.39 करोड़ रुपये पर आ गया. देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तापीय-बिजली उत्पादक कंपनी ने अलग से जारी एक बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसकी एकीकृत कर-पूर्व आय 41.5 प्रतिशत बढ़कर 10,618 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की समान तिमाही में 7,506 करोड़ रुपये थी.

देश की सबसे लोकप्रिय छोटी कार बनी अल्टो, मारुति ने बेचे 45 लाख यूनिट

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की लोकप्रिय छोटी कार ऑल्टो की 45 लाख से अधिक इकाइयां बिक चुकी हैं. कंपनी ने वर्ष 2000 में इस मॉडल को बाजार में उतारा था और 2004 तक यह देश की सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई थी. मारुति ने बृहस्पतिवार को बताया कि 2008 में इसकी 10 लाख से अधिक इकाइयां बिक गईं थी. 2012 में 20 लाख, 2016 में 30 लाख, अगस्त, 2020 में 40 लाख इकाइयां बिक चुकी थीं. कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि 45 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री ग्राहकों के इस मॉडल के प्रति भरोसे को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि कंपनी को भरोसा है कि ऑल्टो आगे भी लाखों परिवारों की पसंद बनी रहेगी.

बाजार में गिरावट का तीसरा दिन, सेंसेक्स 542.10 अंक टूट कर बंद, निवेशकों के करोड़ों डूबे

भारतीय बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा. सेंसेक्स 542.10 अंक टूटकर 65,240.68 अंक पर और निफ्टी 144.90 अंक के नुकसान से 19,381.65 अंक पर बंद हुआ.

सेबी ने एनएसईएल मामले में एमएमटीसी का पंजीकरण रद्द किया

बाजार नियामक सेबी ने अब बंद हो चुकी नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) से जुड़े मामले में गैरकानूनी ‘संबद्ध अनुबंध’ में संलिप्त रहने के लिए एमएमटीसी लिमिटेड का शेयर ब्रोकर के तौर पर पंजीकरण निरस्त कर दिया है. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने एक आदेश में एमएमटीसी का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही उसे अपने ग्राहकों को 15 दिनों के भीतर प्रतिभूतियों या कोष को वापस निकालने या हस्तांतरण करने की अनुमति देने का निर्देश दिया है. सेबी ने बुधवार को जारी आदेश में कहा कि अगर कोई ग्राहक ऐसा नहीं कर पाता है तो एमएमटीसी को अगले 15 दिनों में उसका कोष या प्रतिभूति किसी दूसरे पंजीकृत ब्रोकर के पास हस्तांतरित करना होगा.

मैकडॉनल्ड्स ने मुंबई में खोला अपना पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’

खाद्य श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स ने शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को एक नया आउटलेट खोला. कंपनी का दावा है कि हवाई अड्ड पर यह देश का पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ हैं. ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ में एक खिड़की के माध्यम से सेवाएं दी जाती हैं. लोगों को सामान लेने के लिए गाड़ी से उतरने की जरूरत नहीं होती. कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम व दक्षिण) द्वारा खोला गया आउटलेट शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. यह चौबीसों घंटे खुले रहने वाला मैकडॉनल्ड्स का शहर में पहला रेस्तरां होगा. हवाई अड्डे पर स्थित यह रेस्तरां 3,000 वर्गफुट में फैला है. इसमें एक मैककैफे, एक भोजनालय क्षेत्र और एक टेकअवे काउंटर है. बयान के अनुसार, लोगों के लिए आउटलेट के पास एक अलग मार्ग (ड्राइव-थ्रू लेन) बनाया गया है जहां से वे बिना वाहन से उतरे अपना आर्डर दे सकते हैं. इसके साथ ही अब यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर मैकडॉनल्ड्स की तीन दुकानें हो गई हैं.

केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर के आयात पर लगायी रोक

केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर (यूएसएफएफ) कंप्यूटर और सर्वेर के आयात पर ‘अंकुश’ लगा दिया है. आयात अंकुश तत्काल प्रभाव से लागू है. किसी उत्पाद के आयात को अंकुश की श्रेणी में डालने का मतलब है कि उनके आयात के लिए लाइसेंस या सरकार की अनुमति अनिवार्य होगी. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना में कहा कि शोध एवं विकास, परीक्षण, बेंचमार्किंग और मूल्यांकन, मरम्मत और वापसी तथा उत्पाद विकास के उद्देश्य से प्रति खेप अब 20 वस्तुओं तक आयात लाइसेंस की छूट रहेगी. इस कदम का मकसद चीन जैसे देशों से आयात घटाना है. अधिसूचना में कहा गया है कि लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात को तत्काल प्रभाव से ‘अंकुश’ की श्रेणी में डाल दिया गया है.

अंतरराष्ट्रीय बिक्री में उछाल से जुलाई में सेवा क्षेत्र की वृद्धि 13 साल के उच्चस्तर पर

भारत में सेवा क्षेत्र की वृद्धि जुलाई में 13 साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई है. एक मासिक सर्वेक्षण में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि मांग में उल्लेखनीय सुधार और अंतरराष्ट्रीय बिक्री बढ़ने से जुलाई में सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी आई है. मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जून के 58.5 से बढ़कर जुलाई में 62.3 पर पहुंच गया. इससे पता चलता है कि उत्पादन में जून, 2010 के बाद सबसे तेज वृद्धि हुई है. सेवा पीएमआई सूचकांक लगातार 24वें महीने 50 से ऊपर बना हुआ है. खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है.

पीसी जूलर्स हो सकता है दिवालिया, स्टेट बैंक ने दायर की याचिका, 21 अगस्त को होगी सुनवाई

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने पीसी जूलर्स के खिलाफ चूक का दावा करते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में दिवाला कार्यवाही के लिए याचिका दायर की है. एनसीएलटी की दिल्ली स्थित मुख्य पीठ ने पिछले सप्ताह नोटिस जारी करते हुए उसे उसके कर्जदाता एसबीआई की याचिका के संबंध में जवाब दाखिल करने के लिए कहा था. एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर की अध्यक्षता वाली मुख्य पीठ ने मामले की सुनवाई दो अगस्त के लिए सूचीबद्ध कर दी थी. हालांकि, बुधवार को जब मामले पर सुनवाई हुई तो पीसी जूलर्स की ओर से पेश अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा. इसके बाद दिवाला न्यायाधिकरण ने मामले को अगली सुनवाई के लिए 21 अगस्त की तारीख तय की.

इंडिगो को पहली तिमाही में 3,090.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध लाभ 3,090.6 करोड़ रुपये रहा है. एयरलाइन की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का यह किसी भी तिमाही का सबसे ऊंचा मुनाफा है, जो हमारे मजबूत परिचालन प्रदर्शन, रणनीति के बेहतर क्रियान्वयन के साथ अनुकूल बाजार स्थितियों को दर्शाता है. कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,064.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी का राजस्व चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 17,160.9 करोड़ रुपये रहा, जो उसका किसी भी तिमाही में अभी तक का सबसे अधिक राजस्व है.

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी 350 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति महाराष्ट्र को करेगी

टाटा पावर की अनुषंगी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी ने अपनी सौर परियोजनाओं से 350 मेगावाट बिजली महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (एमएसईडीसीएल) को आपूर्ति करने के लिये दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में स्थिति 200 मेगावाट और 150 मेगावाट की परियोजनाएं राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. बयान के अनुसार टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लि. (टीपीआरईएल) ने 200 मेगावाट और 150 मेगावाट की दो सौर ऊर्जा परियोजनाओं को चालू करने के लिये एमएसईडीसीएल के साथ दो महत्वपूर्ण बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर हस्ताक्षर किये. दोनों 200 मेगावाट और 150 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं के 2025 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है. इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के साथ कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में क्रमशः 4,28,800 टन और 3,11,200 टन की कमी आएगी.

दूरसंचार विभाग ने स्पेक्ट्रम कारोबार के ब्लॉक आकार में किया संशोधन

दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार कंपनियों को पिछली स्पेक्ट्रम नीलामी में एक फ्रीक्वेंसी बैंड के लिए अधिसूचित ब्लॉक आकार के अनुरूप रेडियो तरंगों का कारोबार करने की मंजूरी दे दी है. विभाग ने बुधवार को जारी एक दिशानिर्देश में कहा कि विभिन्न स्पेक्ट्रम बैंड में खरीदे-बेचे जाने वाले एक्सेस स्पेक्ट्रम के ब्लॉक का आकार पिछली नीलामी के लिए जारी निविदा में उल्लिखित ब्लॉक के अनुरूप ही होगा. अगर किसी बचे हुए स्पेक्ट्रम का लेनदेन किया जाना है तो इस पर आनुपातिक आधार पर विचार किया जा सकता है. स्पेक्ट्रम लेनदेन संबंधी दिशानिर्देशों में इस संशोधन के बाद दूरसंचार कंपनियों को अपना आवंटित स्पेक्ट्रम गैर-सार्वजनिक नेटवर्क लाइसेंस धारकों को पट्टे पर देने की छूट मिल गई है. गैर-सार्वजनिक लाइसेंस धारक इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल अपनी आंतरिक कारोबारी जरूरतों के लिए करते हैं. पहले दूरसंचार कंपनियों को 1.25 मेगाहर्ट्ज से लेकर 20 मेगाहर्ट्ज के ब्लॉक वाले स्पेक्ट्रम को 2,300-2,500 मेगाहर्ट्ज के बैंड में कारोबार की मंजूरी मिली हुई थी. इस संशोधन के बाद उन्हें 50 मेगाहर्ट्ज तक के ब्लॉक आकार में स्पेक्ट्रम कारोबार की अनुमति मिल गई है.

Business News Live: प्रीओपनिंग में बाजार में दिखी गिरावट, सेंसेक्स 292.99 अंक गिरा, NIFTY भी बेहाल

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन बाजार में भारी बिकवाली के संकेत मिल रहे हैं. ग्लोबल सुस्ती के बीच भारतीय बाजार भी गिरकर खुला. सेंसेक्स 292.99 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 65,489.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50.30 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 19,476.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 676.53 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,782.78 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,027.63 अंक तक लुढ़क गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,526.55 अंक पर बंद हुआ.

भारत-पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद के समर्थन में है अमेरिका, 6 प्वाइंट में समझें पूरा मामला|

0

India-Pakistan Relation : भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते सभी जानते है. कई मुद्दों पर इन दोनों देशों के बीच आए दिन विवाद होता हुआ नजर आता है. भारत से ही विभाजित देश पाकिस्तान जब कभी भी भारत की ओर बुरी नजर उठाता है तो भारत से उसे मुंह की खानी पड़ी है.

लेकिन, इस बीच कई बार दोनों देश अपने रिश्ते सुधारने की कोशिश करते है. हालांकि, अभी तक यह नहीं हो पाया है. अब अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि उनका देश भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे संवाद का समर्थन करता है.

‘चिंताजनक मुद्दों पर सीधे संवाद का समर्थन’

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हम लंबे समय से कहते रहे हैं, हम भारत और पाकिस्तान के बीच चिंताजनक मुद्दों पर सीधे संवाद का समर्थन करते हैं. आगे उन्होंने कहा कि इस विषय पर हमारा लंबे समय से यही रुख रहा है. हम भारत और पाकिस्तान के बीच चिंताजनक मुद्दों पर सीधे संवाद का समर्थन करते हैं. आइए जानते है इस मामले से संबंधित 6 जरूरी बातें…

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार आतंकवाद तथा कश्मीर मुद्दे समेत विभिन्न मसलों के कारण संबंध हमहस से तनावपूर्ण रहा हैं. इन परिस्थितियों को अच्छे से सुधारने के लिए कई सरकार ने प्रयास किये है लेकिन अभी तक यह संभव नहीं हो पाया है. भारत लगातार यह कहता रहा है कि वह पाकिस्तान से सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध रखना चाहता है लेकिन इसकी जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है कि वह आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त माहौल बनाएं. भारत ने यह भी कहा है कि जम्मू कश्मीर उसका हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जैसा कि हम लंबे समय से कहते आ रहे हैं, हम भारत और पाकिस्तान के बीच चिंताजनक मुद्दों पर सीधे संवाद का समर्थन करते हैं. हमारा लंबे समय से यही रुख रहा है.’

मिलर की ये टिप्पणियां तब आयी हैं जब दो दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सभी गंभीर और लंबित मुद्दों को हल करने के लिए भारत के साथ वार्ता करने की पेशकश की. पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जून में कहा था कि भारत के लिए पड़ोसी देश के साथ तब तक संबंध सामान्य करना संभव नहीं है जब तक कि वह सीमा पार आतंकवाद की नीति बंद न कर दें.

यह प्रतिक्रिया पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के ‘भारत के साथ बातचीत की इच्छा’ संबंधी हालिया बयान पर सवाल उठाए जाने के बाद आई है. सोमवार को इस्लामाबाद में मिनरल समिट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा कि देश के निर्माण के लिए वे पड़ोसियों से बात करने को तैयार हैं. 1947 में अपनी आजादी के बाद से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के इतिहास के बावजूद, पाकिस्तान के प्रधान मंत्री मूल्यवान जुड़ाव को बढ़ावा देना चाहते हैं.

पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा था, “अपने पड़ोसियों के साथ, हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि पड़ोसी मेज पर गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो क्योंकि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है. पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है, एक हमलावर के रूप में नहीं बल्कि हमारे रक्षा उद्देश्यों के लिए पीएम शरीफ ने कहा, ”पिछले 75 वर्षों में हमने तीन युद्ध लड़े हैं. और जो हुआ वह अधिक गरीबी, बेरोजगारी और वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों की भलाई के लिए संसाधनों की कमी पैदा करता है.”

पीएम शरीफ ने कहा कि वह जानते हैं कि दोनों देश तब तक सामान्य पड़ोसी नहीं बन सकते जब तक “असामान्यताओं को दूर नहीं किया जाता” और जब तक शांतिपूर्ण और सार्थक चर्चाओं के माध्यम से गंभीर मुद्दों को समझा और संबोधित किया जाता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अपनाने का नहीं बल्कि क्षेत्र में आर्थिक प्रतिस्पर्धा से लड़ने का तरीका है. देश के गठन के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कभी भी सामान्य नहीं रहे. भारत ने सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन पर बार-बार चिंता जताई है और कहा है कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते.