Home Blog Page 1189

अगस्त में रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर करेंगी धुआंधार कलेक्शन

0

Upcoming Movies in August: अगस्त के महीने में थिएटर में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगस्त के हर हफ्ते शुक्रवार को कुछ शानदार फिल्में गदर मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सनी देओल, अक्षय कुमार से लेकर आयुष्मान खुराना तक की धांसू मूवीज रिलीज होने वाली है। देखना ये हैं कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का डंका बजेगा। अगर आप भी अपने परिवार के साथ थिएटर में फिल्में देखना पसंद करते हैं तो तैयार हो जाएं, एक्शन, ड्रामा और रोमांस का डबल डोज मिलने वाला है। देखें अगस्त में कौन सी फिल्में थिएटर में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

गदर 2 –
‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में हैं। अनिल शर्मा के निर्देशिन में बनी यह फिल्म 11 अगस्त 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि ‘गदर 2’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है, जो 2001 में रिलीज हुई थी।

अकेली –
‘अकेली’ एक ड्रामा, थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। इस मूवी की कहानी ज्योति नाम की लड़की पर बेस्ड है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के साथ आप आमिर बोतरस और तशाई हलेवी को लीड रोल प्ले करते हुए देखाने वाले हैं।

ड्रीम गर्ल 2-
कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राज सांदिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुर्राना, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर और परेश रावल लीड रोल में हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स की एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

ओएमजी 2 –
‘ओह माय गॉड 2’ फिल्म 2012 में रिलीज हुई ‘ओएमजी’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में अक्षय कुमार, श्रीकृष्ण की भूमिका में थे। इस फिल्म में वह भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में हैं।

तारिक –
फिल्म ‘तारिक’ एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म जॉन अब्राहम का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। जॉन अब्राहम के साथ रुक्मिणी मैत्रा भी लीड रोल में हैं। ‘तारिक’ अरुण गोपालन की निर्देशित फिल्म है।

Business : खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में रहा सुधार, आमलोगों को मिली राहत

0

खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में रहा सुधार, आमलोगों को मिली राहत

विदेशों में सूरजमुखी तेल कीमतों में मामूली सुधार के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में बीते सप्ताह अधिकांश खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार का रुख देखने को मिला.

कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन में आई गिरावट को छोड़कर सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल कीमतों में मजबूती दर्ज हुई. बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि बीते सप्ताह विदेशों में सूरजमुखी तेल के दाम 10 डॉलर प्रति टन बढ़कर 1,060-1,070 डॉलर प्रति टन हो गए, जबकि सोयाबीन के दाम पहले जैसे ही हैं. देश में सरसों, मूंगफली और बिनौला के अच्छे माल की कमी है. सरसों में काफी माल में बरसात के कारण नमी है और इसका केवल रिफाइंड ही बन सकता है. अच्छे सरसों का स्टॉक नेफेड और किसानों के पास है और सरकार को बगैर कोई जल्दबाजी दिखाये त्योहारों के दौरान ही इसको निकालना चाहिये. इससे सरसों की बिजाई भी आसानी से हो पायेगी. मूंगफली और बिनौले का स्टॉक बेहद कम है और अगली फसल आने में अभी कुछ समय लगेगा.

पावरग्रिड के निदेशक मंडल ने बॉन्ड के जरिये 5,700 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड के जरिये विभिन्न किस्तों में 5,700 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. कंपनी ने बयान में बताया कि जुटाए गए धन का उपयोग पूंजीगत व्यय, पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों/ संयुक्त उपक्रमों को कर्ज देने और आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा. बयान के अनुसार यह मार्च 2034 तक चार परिचालन एसपीवी (विशेष प्रयोजन वाहन)- पावरग्रिड भुज ट्रांसमिशन, पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम, पावरग्रिड मेदिनीपुर जीरात ट्रांसमिशन सिस्टम और पावरग्रिड वाराणसी ट्रांसमिशन सिस्टम के नकदी प्रवाह के प्रतिभूतिकरण द्वारा किया जाएगा. कंपनी पहली किस्त में 500 करोड़ रुपये जुटाएगी और ‘ग्रीन शू’ विकल्प के तहत अतिरिक्त 1,400 करोड़ रुपये जुटा सकती है.

वित्त वर्ष के पहले तिमाही में एनटीपीसी ने की बंपर कमाई, मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़ा

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4,907.13 करोड़ रुपये हो गया. एनटीपीसी ने शेयर बाजार को बताया कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 3,977.77 करोड़ रुपये था. कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन आय सालाना आधार पर 43,560.72 करोड़ रुपये से थोड़ा घटकर 43,390.02 करोड़ रुपये हो गई. एकल आधार पर एनटीपीसी की कुल आय जून 2023 तिमाही में 39,681 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 40,726 करोड़ रुपये थी.

रांची के जुमार नदी के किनारे सात करोड़ की लागत से RRDA बनायेगा अत्याधुनिक शवदाह गृह

0

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) सात करोड़ की लागत से जुमार नदी (बूटी मोड़) के समीप अत्याधुनिक शवदाह गृह का निर्माण करायेगा. यहां गैस चालित मशीनों व लकड़ी दोनों तरीके से शवों का दाह संस्कार किया जा सकेगा.

शवदाह गृह के निर्माण को लेकर आरआरडीए ने टेंडर निकाला है. टेंडर फाइनल करने की तिथि 22 अगस्त है. टेंडर फाइनल होने के एक साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

नये शवदाह गृह में ये सुविधाएं होंगी :

नये शवदाह गृह के निर्माण में इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि यह दिखने में किसी प्रकार से शवदाह गृह न लगे. इसके लिए यहां गार्डेनिंग, बैठने के लिए बेंच, पेयजल की व्यवस्था व शौचालय का निर्माण किया जायेगा. साथ ही 50 चारपहिया व 100 दोपहिया वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की जायेगी.

दो बर्नर गैस का व एक बर्नर लकड़ी का :

नये शवदाह गृह में दो बर्नर गैस व एक बर्नर लकड़ी का होगा. ऐसी व्यवस्था इसलिए की जा रही है कि बहुत लोगों की इच्छा लकड़ी से अंतिम संस्कार करने की होती है. इसलिए एक बर्नर लकड़ी वाला भी बनाया जायेगा.

घाघरा का विद्युत शवदाह गृह कंडम :

2009 में आरआरडीए ने तीन करोड़ खर्च कर हरमू मुक्तिधाम व नामकुम के घाघरा में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया था. लेकिन, देखरेख के अभाव में घाघरा शवदाह गृह कंडम हो गया. वहीं, हरमू मुक्तिधाम स्थित शवदाह गृह का संचालन मारवाड़ी सहायक समिति कर रही है. फिलहाल यहां गैस से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है.

मध्य प्रदेश फिर बना ‘टाइगर स्टेट’, 4 साल में 526 से बढ़कर 785 हुई बाघों की संख्या

0

मध्य प्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट बन गया है। टाइगर डे के दिन जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्य प्रदेश में हैं। शनिवार को इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में सर्वाधिक 785 बाघ मध्यप्रदेश में हैं।

जिनकी वजह से प्रदेश को यह गौरव पुन: मिला है। मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट बन गया है। वन विभाग और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं, वन्य-प्राणियों की सुरक्षा का कार्य अत्यंत मेहनत और परिश्रम का है। लोगों के सहयोग के बिना वन्य-प्राणियों की सुरक्षा संभव नहीं है। मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि “अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार वर्षों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है। मैं पूरे प्रदेश की जनता को, वन एवं वन्य-प्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिये ह्रदय से धन्यवाद और बधाई देता हूं। आइये हम सब मिलकर अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों के लिये प्रकृति संरक्षण का पुन: संकल्प लें।”

तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है MP

सूबे के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि टाइगर स्टेट के साथ-साथ मध्यप्रदेश तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है। गिद्ध और भेड़ियों की संख्या में भी हम आगे हैं। गिद्धों को पुर्नस्थापित करने की हमारी कोशिशें लगातार जारी हैं। प्रदेश में इंसान की जिंदगी बेहतर बनाने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों का अस्तित्व बनाये रखने का अभियान लगातार जारी रहेगा। वन्य-प्राणियों के अस्तित्व को बनाए रखने का कार्य वनवासियों के सहयोग से ही संभव है। प्राणियों के संरक्षण के लिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

वन्य-प्राणियों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP के बाघों की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदेश में बाघ संरक्षण पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पर बनाई गई फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने फिल्म के कलाकारों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए।

Chhattisgarh : हैलो जिंदगी अभियान के तहत, पुलिस ने पुलिस ने तस्करों के कब्जे से नशीली टेबलेट और गांजा जब्त किया।

0

पुलिस ने तस्करों के कब्जे से नशीली टेबलेट और गांजा जब्त किया।

Chhattisgarh : रायपुर में युवाओं को नशे की लत से बचाने पुलिस महीने भर से ‘हैलो जिंदगी जन जागरूकता अभियान (Hello Zindagi Public Awareness Campaign) चला रही है।

इसी कड़ी में एसएसपी प्रशांत अग्रवाल (Prashant Agarwal) के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम तथा एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों व विक्रेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की टीम ने चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब, नशीली टेबलेट तथा गांजा जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक आरंग थाना क्षेत्र में 60 हजार रुपए कीमत की 480 पौवा देशी शराब (Country Liquor) जब्त करते हुए आरंग निवासी केशव दास वैष्णव को गिरफ्तार किया है। और केशव शराब महासमुंद से तस्करी कर कार से रायपुर (Raipur) ला रहा था। इसी तरह पुलिस ने माना थाना क्षेत्र के केंद्रीय रेलवे क्रॉसिंग (Central Railway Crossing) के पास संजय बंजारे तथा खोमेश सिन्हा के कब्जे से 15 हजार रुपए कीमत का डेढ़ किलो गांजा जब्त किया।

पांच सौ से ज्यादा नशीली टेबलेट जब्त

पुलिस की टीम ने शराब, गांजा जब्ती की कार्रवाई के साथ ही पंडरी थाना क्षेत्र के सिवनी स्थित साइंस सेंटर (Science Center) के पास अली हैदर के कब्जे से 16 हजार रुपए कीमत की चार सौ नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (Dope Tablet) जब्त की है। जबकि गोलबाजार थाना क्षेत्र के नयापारा में पुलिस ने फिरोज खान के कब्जे से छह हजार रुपए कीमत की 150 नग नशीली टेबलेट जब्त की है।

Chhatishgarh : विधायकों को रेल और विमान के सफर के लिए अब मिलेंगे 10 लाख|

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए अब रेल और हवाई जहाज का सफर पहले से अधिक आरामदेह एवं सुविधाजनक होगा। दरअसल, राज्य सरकार ने विधायकों को रेल और वायुयान के सफर के लिए दी जाने वाली राशि में इजाफा कर दिया है।

विधायकों को पहले इसके लिए आठ लाख रुपए दिए जाते थे, अब उन्हें दस लाख रुपए मिलेंगे। पूर्व विधायकों को भी ऐसी ही यात्राओं के लिए पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

विधायकों को मिलती हैं ये सुविधाएं

राज्य में विधायकों एवं पूर्व विधायकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संसदीय कार्य विभाग काम करता है। विधायकों एवं पूर्व विधायकों को ये सुविधाएं मिलती हैं। वेतन, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, टेलीफोन भत्ता, अर्दली भत्ता, चिकित्सा भत्ता, दैनिक भत्ता, चिकित्सा भत्ता, बस यात्रा सुविधा, रेल एवं वायुयान यात्रा की सुविधा, चिकित्सा परिचर्या एवं उपचार की सुविधा, पेंशन, दोहरी पेंशन, कुटुंब पेंशन, दुर्घटना बीमा, वाहन ऋण तथा उस पर ब्याज अनुदान, लिपिकीय सुविधा, निर्वाचन क्षेत्र भत्ते में आयकर की छूट के साथ अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

सरकार ने नियम में किया बदलाव विधायकों को रेल और विमान के सफर के लिए अब मिलेंगे 10 लाख

छत्तीसगढ़ में विधायकों को दी जाने वाली सुविधा एवं व्यवस्था निर्धारण सरकार का संसदीय कार्य विभाग करता है। विधायकों को छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन अधिनियम के तहत राज्य सरकार विधानसभा सदस्य (रेल द्वारा निशुल्क अभिवहन) नियम के तहत रेल एवं वायुयान यात्रा के लिए राशि जारी की जाती है।

अब 8 की जगह मिलेंगे 10 लाख

पूर्व से प्रचलित नियम में बदलाव करते हुए संसदीय कार्य विभाग ने विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन अधिनियम में बदलाव की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कराई है। इसके मुताबिक रेल एवं वायुयान द्वारा की गई यात्राओं कर किया गया कुल व्यय बोर्डिंग सहित रुपए 8 लाख की जगह 10 लाख किया गया है। यह राशि 10 लाख रुपए से अधिक नहीं होगी।

पूर्व विधायकों को मिलेंगे पांच लाख

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायकों को रेल तथा वायुयान की यात्रा, बोर्डिंग सहित के लिए पूर्व में 4 लाख रुपए दिए जाते थे। यह राशि एक वित्तीय वर्ष के लिए होती है। राज्य सरकार ने अब इस राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है। इस संबंध में भी नियमों में बदलाव किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की नई टीम में शामिल हुए 37 लोग- देखें लिस्ट, छत्तीसगढ़ के 3 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के तीन-तीन नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद मिला है।

जानें भाजपा के पदाधिकारियों के नाम

राष्ट्रीय उपाध्यक्षप्रदेश
रमन सिंह, विधायकछत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे, विधायकराजस्थान
रघुबर दासझारखंड
सौदान सिंहमध्य प्रदेश
बैजयंत पांडाओडिशा
सरोज पाण्डेयछत्तीसगढ़
रेखा वर्माउत्तर प्रदेश
डी.के. अरुणातेलंगाना
चौबा एओनागालैंड
अब्दुल्ला कुट्टीकेरल
लक्ष्मीकांत बाजपाईउत्तर प्रदेश
लता उसेंडीछत्तीसगढ़
तारिक मंसूरउत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्रीराज्य
अरुण सिंहउत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतमदिल्ली
तरुण चुगपंजाब
विनोद तावड़ेमहाराष्ट्र
सुनील बंसलराजस्थान
संजय बंदीतेलंगाना
राधा मोहन अग्रवालउत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
बी.एल. संतोष
राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री
शिव प्रकाशलखनऊ
राष्ट्रीय सचिव
विजया राहटकरमहाराष्ट्र
सत्या कुमारआंध्र प्रदेश
अरविंद मेननदिल्ली
पंकजा मुंडेमहाराष्ट्र
नरेंद्र सिंह रैनापंजाब
अल्का गुर्जरराजस्थान
अनुपम हाजरापश्चिम बंगाल
ओम प्रकाश धुर्वेमध्य प्रदेश
ऋतुराज सिन्हाबिहार
लाशा लाकड़ाझारखंड
कामख्या प्रसाद तासाअसम
सुरेंद्र सिंह नागरउत्तर प्रदेश
अनिल अंटोनीकेरल
कोषाध्यक्ष
राजेश अग्रवालउत्तर प्रदेश
सह- कोषाध्यक्ष
नरेश बंसलउत्तराखंड

कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री बदले गए

भाजपा ने कई राज्यों के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बदल दिए हैं। इनमें हरियाणा, असम, त्रिपुरा और अंडमान निकोबार शामिल हैं। फणीन्द्र नाथ शर्मा को हरियाणा, जी.आर. रवीन्द्र राजू को असम व त्रिपुरा और विवेक दधकर को अंडमान निकोबार का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं हैं।

बर्थडे पर संजय दत्त के घर उमड़ी फैंस की भीड़, मुन्ना भाई ने किया इस तरह रिएक्ट

0

बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त आज यानि 29 जुलाई अपना 64 वां बर्थडे मना कर रहे हैं । संजू बाबा का जन्म 1959 को मुंबई में हुआ था ।जन्मदिन के मौके पर कई सारे फैंस उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे ।

संजू बाबा की लाइफ में भले ही कई विवाद हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है।

संजय दत्त को उनके जन्मदिन के मौके पर कई फैंस बधाई देने के लिए पहुंचे ।

संजय दत्त का घर की चारदीवारी के ऊपर बड़े-बड़े कर्टन्स लगाए गए थे, हालांकि फैंस ने किसी तरह अपने स्टार से मुलाकात कर ली । संजय दत्त को फैंस ने गुलाब का फूल देकर उन्हें बर्थडे विश किया । वहीं एक्टर ने प्रशंसकों को थैंक्स कहा ।

संजय दत्त ने अपने जन्मदिन के मौके पर व्हाइट पठानी कुर्ता-पैजामा पहना हुआ था। हमेशा की तरह संजय दत्त के चेहरे पर रौब नज़र आ रहा था ।

मुंबई स्थित संजय दत्त के घर पर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई, सभी अपने फेवरटे स्टार को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहते थे।

फैंस अपने चहेते एक्टर की एक झलक के लिए तरस रहे थे। वहीं संजू बाबा ने भी किसी को निराश नहीं किया । संजू ने गेट पर आकर अपने प्रशंसकों से हाथ मिलाया और सेल्फी दी ।

Financial Rules : 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये जरूरी वित्तीय नियम

0

Financial Rule Change From August 2023 : जुलाई का महीना अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. अगस्त माह की शुरुआत के साथ ही कई नियम बदल जाएंगे जो आप पर सीधा असर डालेंगे. जानते हैं कि अगले महीने से कौन से नियम बदलने वाले हैं.


एसबीआई की अमृत कलश स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त, 2023 है. यह 400 दिन की एक स्पेशल एफडी स्कीम स्कीम है जिसमें निवेश करने पर आम लोगों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिलेगा.

अगर आप 31 जुलाई 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो आपको 1 अगस्त से पेनाल्टी देकर आईटीआर दाखिल करना होगा.

अगस्त के महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है. तेल कंपनियां आमतौर पर 1 और 16 तारीख को एलपीजी के दाम में बदलाव कर सकती हैं. वहीं सीएनजी और पीएनजी के दाम में भी बदलाव हो सकता है.
अगस्त के महीने में अगर आपको बैंक से संबंधित जरूरी काम है तो ध्यान रखें कि इस माह बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार के हॉलिडे भी शामिल है.

अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है. एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदी करने वाले लोगों को अब 12 अगस्त से क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग पर कम कैशबैक मिलेगा.

राजधानी में देर रात हुई झमाझम बारिश मौसम विभाग ने बस्तर संभाग को लेकर अलर्ट जारी किया|

0

रायपुर: Heavy rain in Raipur राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती राज भारी बारिश हुई। अचानक शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दिलाई लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी के सड्डू इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर में बारिश होगी। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों में भी भारी बारिश होगी। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक काम आने पर ही घर से बाहर निकले। वहीं दूसरी ओर देर रात अचानक हुई बारिश की वजह से राजधानी रायपुर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।