Home Blog Page 1204

UPI: भारत के यूपीआई की विदेश में धूम, फ्रांस के बाद अब इन देशों में एंट्री लेगा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस

0

UPI in Other Countries : अगर आप यूपीआई यूज करते हैं और अक्सर विदेश यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जल्द ही यूपीआई फ्रांस और सिंगापुर के बाद कई और देशों में यूज किया जा सकेगा.

NPCI की सब्सिडियरी एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (NIPL) के मुख्य कार्यकारी आधिकारी रितेश शुक्ला ने जानकारी दी है कि यूपीआई अब कई खाड़ी देशों और उत्तर अमेरिका के देशों में एंट्री लेने वाला है. उन्होंने ने कहा कि फ्रांस और सिंगापुर की मार्केट में सफलता से प्रवेश करने के बाद हम उत्तरी अमेरिका के कई देशों और खाड़ी देशों में जल्द एंट्री ले सकते हैं, हालांकि उन्होंने इसके लॉन्च के कोई निश्चित समय के बारे में जानकारी नहीं दी.

NRI भारतीयों की जरूरतों का रखा जाएगा ध्यान-

मनीकंट्रोल से बात करते हुए रितेश शुक्ला ने यह भी कहा कि सरकार उन देशों पर यूपीआई लॉन्च करने पर ज्यादा फोकस कर रही है जहां भारतीय सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं. गौरतलब है कि हर साल भारत से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी और उत्तरी अमेरिका के देशों में जाते हैं. ऐसे में इन जगहों पर यूपीआई लॉन्च करने पर भारतीयों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि NIPL की स्थापना अप्रैल 2020 में की गई थी. इसका मकसद था कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस और रुपे को भारत के बाहर ले जाया जाए.

अलग-अलग देशों के साथ मिलकर रहे काम-

सीईओ रितेश शुक्ला ने आगे यह भी कहा कि हम यूपीआई की सर्विस को विदेशों में विस्तार करने के लिए अलग-अलग देशों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. कई देशों में NIPL यूपीआई के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने में लगा हुआ है. वहीं कई देशों में इंटरऑपरेट के सिस्टम का विकास किया जा रहा है. 21 फरवरी, 2023 को सिंगापुर ने क्रॉस बॉर्डर यूपीआई की शुरुआत हुई थी.

इसके बाद सरकार ने जी 20 समिट में विदेशी ट्रैवलरों और NRIs के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू की थी. 14 जुलाई को पीएम मोदी ने ऐलान किया कि अब भारतीय ट्रैवलर्स यूपीआई के जरिए पेरिस के एफिल टावर की फीस का पेमेंट कर सकते हैं. इसके साथ ही मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, जापान, साउथ कोरिया समेत 13 देशों ने इस मामले पर भारत सरकार के साथ MOU साइन किया है.

Stock Market Opening: बाजार ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा, निफ्टी नए रिकॉर्ड लेवल पर खुला-सेंसेक्स 67,000 के पास

0

Stock Market Opening : भारतीय शेयर बाजार की आज की चाल बेहद उत्साहजनक है और निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला है. सेंसेक्स में भी ऑलटाइम हाई लेवल देखे जा रहे हैं.

कैसी रही बाजार की शुरुआत

शेयर बाजार की आज की ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 239.03 अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 66,828.96 के लेवल पर खुला है जो इसका ऐतिहासिक ऊंचा स्तर है. इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 76.05 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 19,787.50 के लेवल पर खुलने पर कामयाब रहा है. इसका भी ये नया रिकॉर्ड हाई है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके अलावा एनएसई के निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 21 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. एक शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा है.

सेक्टोरल इंडेक्स का क्या है अपडेट

बाजार में आईटी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और बाकी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी पर कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा 0.80 फीसदी की तेज प्राइवेट बैंकों में देखी जा रही है और बैंक निफ्टी 0.78 फीसदी उछला है. फाइनेंशियल सर्विसेज 0.67 फीसदी की उछाल पर है और 0.45 फीसदी की तेजी रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है.

किन शेयरों में है उछाल

सेंसेक्स के जिन शेयरों में तेजी है उनमें इंडसइंड बैक टॉप गेनर है और करीब एक फीसदी उछला है. इनके साथ साथ एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, नेस्ले, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एनटीपीसी, आईटीसी, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है.


किन शेयरों में है गिरावट
भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टाइटन, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, टाटा स्टील, सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एमएंडएम के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.
प्री-ओपनिंग में कैसी रही चाल

आज स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 211.76 अंक यानी 0.32 फीसदी की उछाल के साथ 66801.69 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स ने रिकॉर्ड हाई लेवल दिखाए थे. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 57.75 अंक यान 0.29 फीसदी की उछाल के साथ 19769.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. इसमें भी ऐतिहासिक तेजी देखी जा रही थी.

Threat Call Mumbai : सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को 26/11 जैसे आतंकी हमला करने की धमकी आईपीसी की धारा 509(2) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

0

Threat Call Mumbai : सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी को 26/11 जैसे आतंकी हमला करने की धमकी आईपीसी की धारा 509(2) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 509(2) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को अज्ञात शख्स ने धमकी दी है कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार और मोदी सरकार निशाने पर है. धमकी देने वाले आरोपी ने मैसेज में आगे कहा कि कुछ जगह कारतूस और एके 47 हैं. इसके साथ ही मैसेज में मुंबई में 26/11 हमला दोहराने की बात भी कही गई है. मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात शख़्स की तलाश कर रही है.

इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey मौत मामले में आरोपी समर सिंह को मिलेगी बेल या होगी जेल? जमानत याचिका पर आज है सुनवाई

0

Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Aakanksha Dubey) की वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था. वहीं एक्ट्रेस की मौत मामले में मंगलवार, 18 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी जिसमें आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी को लेकर फैसला हो सकता है.

मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच करेगी. बता दें कि समर सिंह एक्ट्रेस की मौत मामले में आरोपी है और काफी समय से सलाखों के पीछे हैं

वाराणसी में मिला ता एक्ट्रेस का शव
वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव मिला था. आकांक्षा अपनी फिल्म ‘लायक हूं मैं नालायक नहीं’ की शूटिंग के लिए वाराणसी गई हुई थीं. एक्ट्रेस के कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ था.

सिंगर समर सिंह पर लगा आरोप

इस मामले में सिंगर समर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. समर सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. भोजपुरी अभिनेत्री की खुदकुशी के बाद से ही पुलिस समर सिंह की तलाश में जुट गई थी. कई जगह छापेमारी के बाद पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था.

एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्में
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में ही कर दी थी. लेकिन, अपने करियर के शुरुआत के दिनों में ही एक्ट्रेस सफलता न मिलने के चलते डिप्रेशन में आ गईं थीं. इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को समय दिया और एक बार फिर फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी. आकांक्षा दुबे ने मेरी जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर, फाइटर किंग, कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है.

छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जांच में जुटी पुलिस

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक में दो बाइक के बीच आपस में भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में दोनों बाइक में सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेटोला और बोइरडीह के बीच घटित हुई है।

मौके पर जुटी भीड़ ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी.

वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन युवक अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Chhattisgarh : CM बघेल गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को देंगे 16.29 करोड़ रुपये, हरेली तिहार के मौके पर करेंगे ऑनलाइन ट्रांसफर

0

Chhattisgarh : CM बघेल गोधन न्याय योजना के लाभार्थियों को देंगे 16.29 करोड़ रुपये, हरेली तिहार के मौके पर करेंगे ऑनलाइन ट्रांसफर

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) आज 17 जुलाई को हरेली तिहार (Hareli Tihar) के मौके पर गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीण, पशुपालकों, किसानों, गौठान समितियों और महिला समूहों को 16 करोड़ 29 लाख रुपये सीधे उनके बैंक खातों ट्रांसफर करेंगे.

गोधन न्याय योजना के तहत ऑनलाइन राशि ट्रांसफर का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हरेली तिहार उत्सव के दौरान होगा.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जुलाई महीने की प्रथम पखवाड़े में गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले 59,729 किसानों को 3 करोड़ 96 लाख रुपये साथ ही गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 12 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि जारी करेंगे. गौठानों में जुलाई महीने के प्रथम पखवाड़े में गोधन न्याय योजना के तहत एक लाख 98 हजार क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है. इस योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गोठानों की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है. गोबर विक्रेताओं को होने वाले 3.96 करोड़ रुपये के भुगतान में से मात्र 1.61 करोड़ का भुगतान शासन की ओर से किया जाएगा.

कांग्रेस सरकार ने किया ये दावा
वहीं 2.35 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठान स्वयं की राशि से करेंगे. राज्य में 10,263 गौठान निर्मित हैं, जिसमें से 5960 पूरी तरह से स्वावलंबी हो चुके हैं. स्वावलंबी गौठानों ने पशुपालक किसानों अब तक 67 करोड़ रुपये के गोबर का भुगतान स्वंय से किया है. कांग्रेस सरकार ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में चल रही गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 510.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. 17 जुलाई को 16.29 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 526.37 करोड़ रुपये हो जाएगा. इसमें महिला समूहों को जारी 18 करोड़ रुपये की बोनस राशि भी शामिल है.

बता दें गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में अब तक 125.54 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है. इसमें से 123.56 लाख क्विंटल गोबर खरीदी की एवज में गोबर विक्रेताओं को 247.12 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है. 17 जुलाई को 2.96 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह राशि 251.8 करोड़ रुपये हो जाएगी. गौठानों समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 244.96 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. हरेली पर्व पर 12.33 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 257.29 करोड़ रुपये हो जाएगा.

CM Bhupesh Baghel : भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बघेल, हरेली तिहार की दी बधाई

0

सीएम भूपेश बघेल।

सीएम भूपेश बघेल।

Bhet Mulakat program : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में रविवार को छत्तीसगढ़ के कलाकारों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार विजेता, राज्य पुरस्कार विजेता, लोक कलाकार, फिल्म आर्टिस्ट, तकनीशियन और निर्माता-निर्देशकों से मुलाकात कर विभिन्न मुददों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक धरोहरों को बचाने और संवारने में कलाकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री बघेल ने छग की कला संस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां हर ब्लाक में मॉडल जैतखाम बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने नाचा के पुरोधा स्व. हबीब तनवीर, चंदैनी गोंदा के संस्थापक स्व. खुमान साव का स्मरण करते हुए उनके अतुलनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, लोककला के जरिए छत्तीसगढ़ को विशेष पहचान दिलाई। उन्होंने कहा, कलाकार जब अपनी प्रस्तुति देते हैं तो वह समाज की जनभावना को रेखांकित और प्रस्तुति के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, लोक विधा कर्मा के अनेकों शैलियां प्रचलित हैं, अनेक विधाओं में नई शैलियां कलाकारों ने निकाली हैं। छत्तीसगढ़ में गाई जाने वाली पंडवानी पूरे देश में नहीं गाई जाती। भरथरी, पंथी जैसी विधाओं को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने का काम हमारे छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने किया है। इस मौके पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान, पद्मश्री उषा बारले, निर्माता-निर्देशक मनोज वर्मा, सतीश जैन, रजनी रजक समेत प्रदेशभर के कलाकार उपस्थित थे।

हर विकासखंड में बनेगा मॉडल जैतखाम

इस मौके पर सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ की खानपान, हमारी बोली भाखा, संगीत, गीत, नृत्यशैली सबको उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक जोड़ने का काम कलाकारों ने किया है। जब एक दौर था, जिसमें नाचा मशाल जलाकर किया जाता था। फिर माइक सेट का दौर आया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरकार राम वन गमन परिपथ को विकसित करने का काम काम कर रही है।

अब यहां संस्कृति परंपरा की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने बचपन से जुड़े अपने अनुभव भी सुनाए। उन्होंने कहा, मेरा बचपन कलाकारों से जुड़ा रहा, लोककला के ज्यादातर विधाओं का प्रभाव मेरे जीवन में पड़ा। छत्तीसगढ़ की पहले जब चर्चा होती थी तो नक्सल घटना, जवानों की शहादत की खबरें आती थी। अब यहां की संस्कृति और परंपरा की चर्चा होती है। उन्होंने कहा, हमने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई, कलाकारों को भी इसका लाभ मिल रहा है, मुझे इसकी खुशी है।

प्रदेश में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव: अगले 24 घंटों में तेज बारिश के आसार, राजधानी में 77.5 मिमी बारिश दर्ज

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर से एक्टिव हो गया है। अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं 18 जुलाई से मानसूनी गतिविधियों के बढ़ने के आसार हैं।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने मुंगेली, मोहला-मानपुर, कांकेर, गरियाबंद बलौदाबाजार और बालोद समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं रविवार शाम से अभी तक रायपुर समेत कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है।

यहां हुई इतनी बारिश

बता दें कि, रायपुर में 77.5 मिलीमीटर, महासमुंद में 67.0 मिलीमीटर, नवा रायपुर में 85.5 मिलीमीटर और तिल्दा में 79.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

Manipur Violence : मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, इंफाल में गोली मारकर महिला की हत्या

0

Manipur : भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है. मई 2023 में दो समुदायों के बीच का विवाद दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. इस मालमें में कई लोगों की मृत्यु हो गई है.

वहीं एक बार भी एक महिला की जान चली गई. दरअसल शनिवार 15 जुलाई की शाम इंफाल के पूर्वी जिले सावोमबुंग इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दौरान महिला का चेहरा भी विकृत कर दिया गया. मणिपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस का बयान

मणिपुर पुलिस ने 50 वर्षीय महिला की मौत को लेकर बयान दिया है. पुलिस ने कहा कि मृतक महिला के घर पर कुछ हथियारबंद लोगों ने चेहरे पर लोगी मार दी. उन लोगों ने भागने से पहले महिला का चेहरा भी बिगाड़ दिया. पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़ित महिला मारिंग नागा समुदाय से ताल्लुक रखती थी. ऐसा माना जा रहा है कि महिला मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी.

पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

जानकारी के मुताबिक इलाके में अभी घेराबंदी की गई है और पुलिस के जवान संदिग्ध हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए आसपास के क्षेत्र और घरों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. आपको बता दें कि राज्य में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब उग्रवादियों ने पुलिस पर भी पथराव किया है.

तीन ट्रक में लगाई आग

इंफाल के पश्चिमी जिले में बीते दिन खाली खड़े तीन ट्रकों में आग लगा दी गई. पुलिस के अनुसार यह मामला सेकमाई थाना क्षेत्र के अवांग सेकमाई में हुई है. ये ट्रक एलपीजी सिलेंडरों के परिवहन के लिए उपयोग किए जाने वाले थे. जोकि खुले मैदान में खड़े थे, तभी अग्रवादियों ने उनमें आग लगा दी.

सावन में इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना भगवान शिव के क्रोध का भी करना पड़ सकता है सामना

0

Sawan 2023: सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं। इस माह भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव के इस महीने में भक्ति का माहौल रहता है और चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा मौजूद रहती है। वास्तु शास्त्र में सावन माह के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। वास्तु के इन उपायों को करने से शिव भक्ति का फल दोगुना हो जाता है और सौभाग्य भी बढ़ता है। इसके साथ ही वास्तु में भगवान शिव की पूजा के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। आइए ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं सावन में किए जाने वाले वास्तु के इन उपायों के बारे में।

इस दिशा में रखें शिवलिंग

सावन माह में घर के ईशान कोण में शिवलिंग स्थापित करें। यह दिशा सबसे शुभ मानी जाती है क्योंकि यह देवी-देवताओं की दिशा है। इस दिशा में भगवान शिव की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि सावन में हर दिन घर को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखें और सावन में घर को गंदा रखने से परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है इसलिए सावन के महीने में हर दिन घर को अच्छी तरह से साफ करें।

शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान शिव की मूर्ति उसी दिशा में रखनी चाहिए जिस दिशा में भगवान शिव विराजमान हों। बता दें कि भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश है और कैलाश उत्तर दिशा में है। इसलिए इस दिशा में भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें

सावन के महीने में भगवान शिव और देवी-देवताओं की पूजा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही घर के मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी समय-समय पर सफाई करते रहें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

पूरे परिवार की तस्वीर लगाएं

भगवान शिव की तस्वीर लगाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप उनके पूरे परिवार की तस्वीर लगाएं। इसका मतलब है कि तस्वीर में माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय मौजूद होने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव की पूजा का विशेष फल मिलता है।

ऐसी छवि न लगाएं

सावन के महीने में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप उनकी क्रोध मुद्रा वाली तस्वीर न लगाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है। साथ ही जातकों को भगवान शिव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी पवित्र स्थान पर उनकी पूरे परिवार के साथ मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाएं।