Home Blog Page 149

Infosys Result: देश की दिग्गज आईटी कंपनी के शानदार नतीजे, निवेशकों को भी दिया बंपर तोहफा’

0

इंफोसिस ने Q4FY26 में 21% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया, जबकि रेवेन्यू 13% बढ़ा है. कंपनी ने 25 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया, हालांकि नतीजों के बाद शेयर में हल्की गिरावट भी देखने को मिली.

आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी Infosys ने मार्च 2026 तिमाही (Q4FY26) के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 21% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7,033 करोड़ रुपए था. यह ग्रोथ कंपनी के मजबूत बिजनेस और बड़े डील्स का असर दिखाती है.

रेवेन्यू में भी दो अंकों की बढ़त

कंपनी की कुल आय (रेवेन्यू) इस तिमाही में 46,402 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल के 40,925 करोड़ रुपए से करीब 13.4% ज्यादा है. वहीं तिमाही आधार पर भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा है. Q3FY26 के मुकाबले मुनाफा 28% बढ़ा, जबकि रेवेन्यू में लगभग 2% की बढ़त देखने को मिली.

निवेशकों को मिलेगा ₹25 का डिविडेंड

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए FY26 के लिए 25 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

  • रिकॉर्ड डेट: 10 जून 2026
  • भुगतान की तारीख: 25 जून 2026

यह फैसला निवेशकों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है.

FY27 के लिए कंपनी का अनुमान

Infosys ने अगले वित्त वर्ष (FY27) के लिए 1.5% से 3.5% तक रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस दिया है. कंपनी को उम्मीद है कि ऑपरेटिंग मार्जिन 20% से 22% के बीच रहेगा. Q4FY26 में कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 21% रहा, जो सालाना आधार पर स्थिर है, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें सुधार हुआ है.

डॉलर रेवेन्यू और शेयर पर दबाव

कंपनी की डॉलर में कमाई $5,040 मिलियन रही. तिमाही आधार पर इसमें 6.6% की बढ़त हुई, लेकिन सालाना आधार पर 1.2% की गिरावट दर्ज की गई. नतीजों के बाद Infosys ADR में प्री-मार्केट ट्रेडिंग के दौरान करीब 5% की गिरावट आई, जिससे पता चलता है कि निवेशक थोड़े सतर्क हैं.

मैनेजमेंट का क्या कहना है?

कंपनी के CEO Salil Parekh के मुताबिक, FY26 में Infosys ने मजबूत और स्थिर प्रदर्शन किया है. कंपनी को $14.9 बिलियन के बड़े डील्स मिले हैं, जो इसकी मजबूत मार्केट पकड़ को दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी की AI First रणनीति और नई टेक्नोलॉजी सेवाएं तेजी से ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं.

AGM और आगे की रणनीति

Infosys की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 23 जून 2026 को होगी. कंपनी आने वाले समय में AI और डिजिटल सर्विसेज पर ज्यादा फोकस करने की योजना बना रही है. कुल मिलाकर Infosys के Q4 नतीजे मजबूत रहे हैं. मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. हालांकि, शेयर में हल्की गिरावट से साफ है कि बाजार अभी भी भविष्य को लेकर सतर्क बना हुआ है.

Election 2026 Voting LIVE: बंगाल में शाम 5 बजे ही टूटा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड, करीब 90% लोगों ने किया मतदान, तमिलनाडु में भी बंपर वोटिंग’

0

West Bengal Assembly Election 2026 Phase 1 Voting Live:

पश्चिम बंगाल में 16 जिलों की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान जारी है. आप सभी चुनाव लाइव अपडेट के लिए यहां बने रहिए.

Bengal Voting Live: पश्चिम बंगाल में टूटा पिछला सारा रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी वोटिंग हुई. तमिलनाडु में 82.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

Bengal Voting Live: टीएमसी के गुंडों से मत डरना: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में अभी-अभी मुझे कुछ लोग मिले, जो कह रहे थे कि अमित भाई, लोग वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन गुंडों से डरते हैं. इनसे मत डरना. मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाता हूं, 29 तारीख को घर के बाहर मत निकलना, वरना 5 तारीख के बाद हम तुम्हें सीधा कर देंगे.’

Bengal Voting Live: TMC उम्मीदवार पबित्रा कार पर हमला

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार पबित्रा कार ने कहा, ‘पोलिंग एजेंट बाहर निकले थे, तभी बीजेपी के गुंडों ने उनपर हमला किया. शिकायत तो होगी ही, हम शिकायत जरूर करेंगे.’

Bengal Voting Live: सिलीगुड़ी में CRPF ने भीड़ को तितर-बितर किया

केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (CRPF) के जवानों ने एक मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को तितर-बितर कर दिया. लोगों को हटाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया. यह घटना सिलीगुड़ी के डांगीपारा इलाके में हुई.

दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल सहित AAP नेताओं को जारी किया नोटिस, क्या है मामला?

0

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य को नोटिस जारी किए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष अरविंद केजरीवाल की रिक्यूज़ल याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालती कार्यवाही वाले सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का आदेश दिया. दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया. दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को निर्धारित की है.

भारत सरकार को भी जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने MEITY और भारत सरकार को भी नोटिस जारी किया. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी पोस्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों का उल्लंघन करती हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर अनुमति नहीं दी जा सकती. फेसबुक ने अदालत को सूचित किया कि रजिस्ट्रार जनरल के पत्र के बाद उसने अपने प्लेटफॉर्म से 13 अप्रैल की अदालती कार्यवाही से संबंधित सभी वीडियो हटा दिए हैं.

‘ये पोस्ट अदालती कार्यवाही को बदनाम करने के लिए हैं’

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. अन्य लोगों ने भी इसे अपलोड किया है. ये पोस्ट अदालती कार्यवाही को बदनाम करने के लिए हैं. यह अदालती कार्यवाही की अवैध रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसके प्रसार का मामला है.

‘बिना इजाजत कोर्ट की कार्यवाही रिकॉर्ड नहीं की जा सकती’

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि वीसी नियम अदालती कार्यवाही की रिकॉर्डिंग को तब तक प्रतिबंधित करते हैं जब तक कि अदालत द्वारा स्पष्ट रूप से अनुमति न दी गई हो. ये नियम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि अदालत की स्पष्ट अनुमति के बिना किसी भी अदालती कार्यवाही को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता.

‘कार्यवाही के विशिष्ट हिस्से को साझा करना बड़ी साजिश’

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि 13 अप्रैल की कार्यवाही के केवल उन हिस्सों को साझा किया गया जो राजनीतिक एजेंडे को पूरा करते हैं. कार्यवाही के एक विशिष्ट हिस्से को साझा करने की एक बड़ी साजिश है.

Kal Ka Rashifal 24 April 2026: मेष और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें शुक्रवार का भविष्यफल’

0

Kal Ka Rashifal: 24 अप्रैल 2026 को पुष्य नक्षत्र व मालव्य योग से मेष और कन्या को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. राहुकाल सुबह 10:30-12:00 तक रहेगा, शुभ कार्यों हेतु सुबह 08:15-10:15 का समय श्रेष्ठ है.

Kal Ka Rashifal: 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और आर्थिक उन्नति के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है. कल वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 07:22 तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ होगा. कल रात्रि 08:14 तक पुष्य नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जिसे नक्षत्रों का राजा और खरीदारी व शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. विख्यात भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, कल मालव्य योग के साथ-साथ वाशि और सुनफा योग का शुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा.

कल चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में विराजमान रहेंगे, जिससे वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. हालांकि, सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों से बचें. शुभ कार्यों के लिए सुबह 08:15 से 10:15 (लाभ-अमृत) और दोपहर 01:15 से 02:15 (शुभ) का समय सर्वश्रेष्ठ है. आइए, जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल.

मेष राशि (Aries)

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, जिससे धन में वृद्धि की प्रबल संभावना है. उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे और करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी.

  • Career: सकारात्मक रवैया और नए अवसर करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
  • Finance: रेस्टोरेंट और खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के धन में वृद्धि होगी.
  • Love: घर का वातावरण शांतिदायक रहेगा, बच्चों के साथ समय बीतेगा.
  • Health: मानसिक रूप से ऊर्जावान और प्रसन्न महसूस करेंगे.
  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा और दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा. रोजगार के नए अवसर मिलने के योग हैं और बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ प्राप्त होंगी.

  • Career: केमिस्ट्री और आईटी स्टूडेंट्स के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद है.
  • Finance: व्यापार में नए सौदे और मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं.
  • Love: जीवनसाथी के साथ तालमेल शानदार रहेगा, प्रेम बढ़ेगा.
  • Health: सेहत के लिहाज से आप पूरी तरह स्वस्थ बने रहेंगे.
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

आज आर्थिक रूप से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी. सकारात्मक सोच आपको कठिन कार्यों में भी सफलता दिलाएगी. लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है और काम की अधिकता से बचें.

  • Career: करियर में गुरु का सहयोग मिलेगा, जो भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा.
  • Finance: धन के मामले में दिन अच्छा है, लेकिन निवेश में सावधानी रखें.
  • Love: दांपत्य जीवन शानदार रहेगा, परिवार के साथ टूर की योजना बनेगी.
  • Health: ताजगी बनाए रखने के लिए सुबह की सैर (Morning Walk) जरूर करें.
  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

मित्रों से बेहतर सलाह मिलेगी जो आपके व्यापार में लाभ का जरिया बनेगी. अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें. ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता सहकर्मियों को प्रभावित करेगी.

  • Career: फैशन डिजाइनिंग के छात्रों की मेहनत रंग लाएगी, नया अवसर मिलेगा.
  • Finance: व्यापार में लाभ की संभावना है, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी.
  • Love: दांपत्य रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
  • Health: थोड़ा आलस महसूस हो सकता है, योग और व्यायाम पर ध्यान दें.
  • शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी और तरक्की के कई अवसर मिलेंगे. कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने विषयों में आ रही समस्याओं का हल मिल जाएगा. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.

  • Career: नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम है, तरक्की सुनिश्चित होगी.
  • Finance: व्यापार में मुनाफा होने की पूरी उम्मीद है, नई योजनाएं सफल होंगी.
  • Love: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है.
  • Health: स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर और मजबूत रहेगा.
  • शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनाएगा. अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे.

  • Career: सही योजना के तहत आप करियर में बड़ा बदलाव लाने में सफल होंगे.
  • Finance: धन लाभ के योग हैं, आर्थिक चुनौतियां समाप्त होंगी.
  • Love: जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बनेगा, रिश्ते मजबूत होंगे.
  • Health: ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे.
  • शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

कारोबारियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. ऑफिस में रुके हुए सभी काम पूरे होंगे. तली-भुनी चीजों से परहेज करें और अपने सामान का खास ख्याल रखें.

  • Career: सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, काम की गति अच्छी रहेगी.
  • Finance: धन लाभ की उम्मीद है, निवेश के पुराने मामले सुलझेंगे.
  • Love: जीवनसाथी को कोई प्यारा गिफ्ट दे सकते हैं, खुशी बढ़ेगी.
  • Health: खान-पान पर नियंत्रण रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है.
  • शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है. कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.

  • Career: छात्रों के लिए दिन अनुकूल है, बड़ा ऑफर मिलने की संभावना है.
  • Finance: धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
  • Love: लवमेट के लिए दिन शानदार रहेगा, रिश्तों में नयापन आएगा.
  • Health: मन प्रसन्न रहने से शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे.
  • शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे और धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है.

  • Career: कार्यक्षमता के बल पर आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे, सफलता सुनिश्चित है.
  • Finance: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा.
  • Love: दोस्तों के साथ आउटिंग और पार्टनर के साथ मधुरता बढ़ेगी.
  • Health: पर्याप्त नींद लेने के कारण आप बेहतर और तरोताजा महसूस करेंगे.
  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी. फ्रीलांसर के रूप में काम करने वालों की आय में बढ़ोतरी होगी. नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी.

  • Career: मेहनत का पूरा फल मिलेगा, नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं.
  • Finance: किताबों के व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी, ऑनलाइन बिजनेस में लाभ होगा.
  • Love: जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन उत्साह से भरा रहेगा.
  • Health: ऊर्जा और जोश बना रहेगा, मानसिक शांति मिलेगी.
  • शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

घर-परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. आर्ट्स स्टूडेंट्स को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा. सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता और मान-सम्मान बढ़ेगा.

  • Career: कार्यस्थल पर कामकाज शानदार रहेगा, नई जिम्मेदारियां मिलेंगी.
  • Finance: व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, लाभ के योग हैं.
  • Love: दोस्तों या सहयोगियों के साथ टूर पर जाने का प्लान बनेगा.
  • Health: वर्कआउट शुरू करने से आप चुस्त-दुरुस्त और स्वस्थ रहेंगे.
  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो जाएगा. पैसे कमाने के नए जरिया प्राप्त होंगे. जल्दबाजी में फैसला करने से बचें. नवविवाहित दंपत्ति के लिए दिन सुखद रहेगा.

  • Career: टीचर्स और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा.
  • Finance: मेहनत रंग लाएगी, आय के नए स्रोत विकसित होंगे.
  • Love: मित्रों के साथ छोटी अनबन हो सकती है, लेकिन जल्द ठीक हो जाएगी.
  • Health: खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
  • शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12

20000 उड़ानें रद्द करने का फैसला, टिकट बुक करने से पहले जान लें, आपका रूट तो शामिल नहीं?

0

ईरान वॉर की वजह से देशभर में चल रही फ्यूल की किल्लतों का प्रभाव हर सेक्टर में पड़ रहा है. इसी कड़ी में लुफ्थांसा एयरलाइंस भी अपनी हजारों उड़ानें रद्द करने की प्लानिंग कर रही है.

यूएस- ईरान के युद्ध के बीच दुनियाभर में ईंधन कमी नजर आ रही है. इसी के चलते दिन पर दिन इसकी कीमतों में भी इजाफा हो रहा है, जिसका असर अब एविएशन इंडस्ट्री में भी दिखाई देने लगा है. बीते कुछ समय पहले जहां एक एयरलाइंस को लेक छंटनी की बात सामने आई थी, तो वहीं अब खबरें हैं कि लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी अपनी हजारों फाइट्स रद्द करने का फैसला कर लिया है.

रद्द होंगी 20 हजार फ्लाइट्स
जर्मनी की सबसे प्रमुख और बड़ी एयरलाइंस लुफ्थांसा, जो 100 से भी ज्यादा देशों में सालों से अपनी सेवाएं दे रही है, लगता है अब मुश्किल हालातों से गुजर रही है. खबरें हैं कि एयरलाइंस ने फैसला किया है कि वो अपनी 20 हजार उड़ानें रद्द करने वाली हैं. इस गर्मियों के मौसम में ये एयरलाइंस अपने छोटे रूट्स की उड़ानें रद्द करने का मन बना चुकी है. ये फैसला प्लेन में डलने वाले फ्यूल (एयरलाइंस टर्बाइन फ्लूय) की बढ़ती कीमतों की वजह से लिया गया है.

इस कदम से होगी बचत?
एयरलाइंस द्वारा उठाए गए इस कदम से ग्रुप की कुल कैपेसिटी में, एवेलेबल सीट किलोमीटर (ASK) के हिसाब से 1% से भी कम की मामूली कमी आएगी. हालांकि, लागत पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा. लुफ्थांसा का अनुमान है कि अक्टूबर तक जेट फ्यूल में 40,000 मीट्रिक टन से भी ज्यादा की बचत होगी.

यात्रियों को करना होगा परेशानी का सामना
इस बदलाव का पहला चरण शुरू हो गया है. 31 मई तक हर रोज लगभग 120 उड़ानें रद्द की जा रही हैं और प्रभावित यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है. कई रूट्स इस एयरलाइंस के शेड्यूल से टेम्पररी तौर पर हटा ही दिए गए हैं. हालांकि एयरलाइंस के इस कदम से यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. लेकिन फिलहाल के हालातों को देखते हुए ही मैनेजमेंट ने ये फैसला किया है. आने वाले समय में और भी बदलाव देखे जा सकते हैं.

 

इस ‘फलों के राजा’ की सबसे महंगे आमों में होती है गिनती, जानिए नाम और खासियत’

0

Kalmi Mango Tree: आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आम को फलों का राजा कहा जाता है, तभी तो लोग गर्मी के मौसम का इंतजार करते हैं ताकी आम का मजा ले सकें. भारत में ही नहीं विदेशों में भी इस फल के दीवानों की कमी नहीं है. दूसरे देश को छोड़कर यदि हम भारत की बात करें तो यहां आम के 100 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती है. आम की मिठास और स्वाद तक तो ठीक है, लेकिन भारतीय आम के अजीबो गरीब नाम है, जिसे सुन हर कोई एक बार यह जरूर सोचता है कि आखिर यह नाम इसे कैसे मिला होगा.

Mangoes Interesting Facts: आम का सीजन शुरू हो गया है और धीरे-धीरे बाजार में आम आने लगे हैं. तरह-तरह की वैरायटी में एक खास नाम कलमी आम का है. यह आम अन्य आमों के मुकाबले थोड़ा महंगा होता है. फिर भी इसके शौकीन शुरू से ही ज्यादा रहे हैं. कहा जाता है कि बड़े-बड़े राजा-महाराजा भी कलमी आम का सेवन करते थे. इसका गूदा मुलायम रेशे-रहित और बेहद मीठा होता है. खुशबू भी लाजवाब होती है. इसलिए इस आम को खूब पसंद करते हैं और यह आम हमेशा डिमांड में रहता है.

कलम की तरह काट लिया जाता है

इतिहासकार डॉ. अजय अनुपम ने बताया कि कलमी आम को ऐसे समझ सकते हैं कि दो अलग-अलग चीज को एक जगह मिलाकर नई वैरायटी पैदा करना. आम के बाग वाले लोग हैं वह बताते हैं कि आम के पेड़ में जब बोर आने के बाद छोटी अमिया आती हैं तो उसकी एक टहनी में कलम की तरह उसे काट लिया जाता है. जैसे लिखने वाली कलम होती है और दूसरे किसी पेड़ की ऐसे ही कलम लेकर उस पेड़ में लगी हुई टहनी में उसे जोड़ दिया जाता है. जिसमें कुछ मसले लगाए जाते है. उस आम को सुगंधित अधिक रसदार अधिक गुदे वाला आम बनाए जाने की प्रक्रिया की जाती है. इसलिए उस आम को कलमी आम कहा जाता है. आपने जब कलमी आम खाया होगा तो देखा होगा वह ऊपर से कुछ पीला होता है. अपनी गोलाई में वह हरापन लिए रहता है.

गुदे से होता है भरपूर

उसके अंदर बहुत गुदा भरा रहता है. उस आम को दबाकर इसका रस पियेंगे तो वह बहुत स्वादिष्ट लगता है. इसके साथ ही इस आम में कलम लगती है. इसीलिए इस आम का नाम कलमी आम रखा गया है और इसे कलमी आम के नाम से जाना जाता है और स्वाद में भी बहुत लाजवाब होता है. यह आम हमेशा डिमांड में रहता है. जानकर इस आम का रस पीना पसंद करते हैं. इसके साथ ही अन्य आम के मुकाबले इस आम की कीमत की बात की जाए तो थोड़ी ज्यादा रहती है. अन्य आम के मुकाबले यह थोड़ा महंगा मिलता है.

 LIVE: पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा’

0

LIVE: पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,

पिछले 50 वर्षों में यह अपनी तरह का पहला चुनाव है जिसमें हिंसा को न्यूनतम स्तर पर रखा गया है। पहले हर हफ्ते किसी किसी को फांसी देना और उसे आत्महत्या बता देना आम बात थी। कई मायनों में अराजकता और गुंडागर्दी का दौर चल रहा था। मैं चुनाव आयोग को हार्दिक बधाई देता हूं; उन्होंने बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की गरिमा को एक बार फिर से स्थापित किया है। मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों की भी सराहना करता हूं। अब तक मिली जानकारी के आधार पर, मतदान प्रतिशत सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ रहा है।दो राज्यों में विधानसभा के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण यह सीट खाली हुई है। यहां से अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं। किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतरा है। वोट डालने से पहले सुनेत्रा पवार ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी मतदान की स्थिति’

0

चुनावों का पहला चरण

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक बंगाल में 41% और तमिलनाडु में 37% मतदान हो चुका था।

बंगाल में हिंसा की घटना

बंगाल के मुर्शिदाबाद के नौदा में मतदान से पहले देर रात देसी बम फेंके जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के नेता हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उनका विरोध हुआ। इस दौरान उनकी टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। चुनाव आयोग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और जिला चुनाव अधिकारी (DEO) से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजी जाए ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मतदान केंद्रों पर स्थिति

मालदा के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी के कारण हंगामा खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और अपनी आपत्ति जताई। इस बीच, पूरे राज्य में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां महिलाओं की संख्या अधिक है। तमिलनाडु में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है।

अमेरिका-ईरान जंग के बीच भारत-रूस का बड़ा सैन्य समझौता, 3000 सैनिकों की डील से पाकिस्तान में बढ़ी टेंशन’

0

मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच, भारत और रूस के बीच एक महत्वपूर्ण सैन्य समझौते-जिसे RELOS (लॉजिस्टिक्स सहायता का पारस्परिक आदान-प्रदान) के नाम से जाना जाता है-के बारे में नई जानकारी सामने आई है, जिसे अब मॉस्को द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है।

हालाँकि यह समझौता पिछले साल ही हो गया था, लेकिन इसके प्रभावों का पूरा दायरा अब जाकर स्पष्ट हो रहा है। इस समझौते के तहत, भारत और रूस को एक-दूसरे के क्षेत्रों में अपनी-अपनी सेनाएँ, युद्धपोत और सैन्य विमान तैनात करने का अधिकार है। इसे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सराहा जा रहा है। नतीजतन, पाकिस्तान-जो अक्सर भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधियाँ करता रहता है-इस घटनाक्रम को काफी चिंता की नज़र से देखने पर मजबूर होगा।

इस समझौते में आर्कटिक से लेकर हिंद महासागर तक, एक विशाल भौगोलिक क्षेत्र में प्रभाव डालने की क्षमता है। यह भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोगात्मक संबंधों को और मजबूत करने का काम करेगा। इसके अलावा, यह वैश्विक समुदाय-विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका-को एक स्पष्ट संदेश देता है, जो हाल ही में पाकिस्तान के करीब जाता हुआ प्रतीत हो रहा था। समझौते की शर्तों के अनुसार, भारत और रूस को एक-दूसरे के क्षेत्रों में 3,000 तक सैनिक, 5 युद्धपोत और 10 सैन्य विमान तैनात करने की अनुमति है। इसका तात्पर्य यह है कि, यदि आवश्यकता पड़ी, तो दोनों देश अपनी सैन्य संपत्तियों का संचालन सीधे एक-दूसरे के ठिकानों से कर सकेंगे।

भारत-रूस संबंधों को मजबूती

दिल्ली स्थित सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज़ के पूर्व महानिदेशक, एयर मार्शल अनिल चोपड़ा (सेवानिवृत्त) के अनुसार, यह समझौता-जो जनवरी 2026 में लागू हुआ-भारत और रूस दोनों की ओर से अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की आपसी इच्छा को दर्शाता है। यह समझौता भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की स्थिति को सुदृढ़ करता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के भीतर शक्ति का रणनीतिक संतुलन बनाए रखने में योगदान देता है। रणनीतिक दृष्टिकोण से, यह समझौता दोनों देशों को पारस्परिक लाभ प्रदान करता है: यह रूस को हिंद महासागर तक पहुँच प्रदान करता है, जबकि भारत को आर्कटिक और प्रशांत क्षेत्रों में अपनी सैन्य उपस्थिति का विस्तार करने का अवसर देता है। आगे बढ़ते हुए, यह सहयोग अब केवल बंदरगाहों पर जहाजों के आगमन (पोर्ट कॉल) तक ही सीमित नहीं रहेगा; बल्कि, दोनों देश एक-दूसरे के क्षेत्रों में लंबे समय तक अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखने में सक्षम होंगे।

रूस के लिए यह समझौता इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

रूस के लिए इस समझौते का विशेष महत्व है, क्योंकि उसे हमेशा से ही गर्म पानी वाले बंदरगाहों तक पहुँच की रणनीतिक आवश्यकता रही है। इस समझौते के माध्यम से, रूस अपने सैनिकों और उपकरणों को भारत या अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तैनात कर सकता है, जिससे उसे हिंद महासागर क्षेत्र तक सीधी पहुँच मिल जाएगी। इसके विपरीत, भारत को रूस के माध्यम से आर्कटिक और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र तक पहुँच बनाने में सहायता मिलेगी। यह समझौता दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच आपसी तालमेल (interoperability) को भी बढ़ाएगा। जैसे-जैसे सैनिक लंबे समय तक एक साथ रहेंगे और संयुक्त अभ्यास करेंगे, वे एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकेंगे। विशेष रूप से साइबर युद्ध, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध, हाइपरसोनिक मिसाइलों और उभरती हुई सैन्य तकनीकों के क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होने की उम्मीद है।

RELOS समझौता क्या है?

RELOS समझौता केवल सैन्य सहयोग तक ही सीमित नहीं है; यह ऊर्जा और खनिजों के व्यापार को भी सुगम बनाएगा। इसके अलावा, यह दोनों देशों के बीच सैन्य उपकरणों और संसाधनों की आवाजाही को भी व्यवस्थित करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह समझौता भारत को रूस के आर्कटिक शिपिंग मार्ग-विशेष रूप से ‘उत्तरी समुद्री मार्ग’ (Northern Sea Route)-तक सीधी पहुँच प्रदान करता है, जिसे भविष्य के लिए अत्यंत रणनीतिक महत्व का माना जाता है। भारत के लिए भी यह समझौता अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उसके लगभग 60 से 70 प्रतिशत सैन्य उपकरण रूसी मूल के हैं। इस सूची में पनडुब्बियाँ, सुखोई-30MKI लड़ाकू विमान और S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली शामिल हैं। परिणामस्वरूप, यह समझौता इन उपकरणों के रखरखाव और परिचालन प्रबंधन को सरल बनाएगा। RELOS समझौता भारत और रूस दोनों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी है; यह भारत को रणनीतिक रूप से मजबूत करता है, जबकि रूस को नए परिचालन क्षेत्रों तक पहुँच प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच, यह एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक संकेत के रूप में भी कार्य करता है।

क्या कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भारत में पेट्रोल-डीज़ल को प्रभावित करेंगी?

0

वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल

हाल ही में वैश्विक ऊर्जा बाजार में गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमतें $100 प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गईं।

यह स्थिति भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि देश अपनी आवश्यकताओं का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है। इस संदर्भ में, यह सवाल उठता है कि क्या पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें, जो लंबे समय से स्थिर हैं, जल्द ही बढ़ने वाली हैं?

क्या पेट्रोल की कीमतें बढ़ेंगी?

कच्चे तेल की कीमतों में एक दिन की वृद्धि का मतलब यह नहीं है कि अगली सुबह पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएंगी। तेल कंपनियाँ अक्सर मौजूदा स्टॉक, रिफाइनिंग से होने वाले लाभ और अपने आंतरिक रिज़र्व का उपयोग करके अस्थायी झटकों को सहन कर लेती हैं। हालांकि, यदि कच्चा तेल हफ्तों तक $100 के आसपास या उससे ऊपर बना रहता है, तो दबाव बढ़ सकता है।

Infomerics Ratings के मुख्य अर्थशास्त्री, मनोरंजन शर्मा के अनुसार, “यदि कच्चे तेल की कीमत $100 प्रति बैरल के करीब पहुँच जाती है, तो कीमतों को स्थिर रखने की संभावना एक तिमाही से भी कम रह सकती है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “यदि ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं या सरकार से सहायता नहीं मिलती, तो प्रति लीटर 3 से 4 रुपये से अधिक का लगातार नुकसान सहन करना कठिन हो जाएगा।”

कीमतों को स्थिर रखने का बोझ

वर्तमान में, इस बोझ का अधिकांश हिस्सा तेल मार्केटिंग कंपनियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। Geojit Investments Limited के रिसर्च एनालिस्ट, अरुण कैलासन ने बताया कि जब कच्चे तेल की कीमत लगभग $95 प्रति बैरल थी, तब भी भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियाँ “हर दिन लगभग 1,600 करोड़ रुपये (महीने के 48,000 करोड़ रुपये) का नुकसान झेल रही थीं।”

उन्होंने कहा कि, “मुनाफ़े के मौजूदा रिज़र्व लगभग समाप्त हो चुके हैं। यदि कीमतें नहीं बढ़ाई जातीं या सरकार से आर्थिक सहायता नहीं मिलती, तो मौजूदा कीमतों को लंबे समय तक बनाए रखना मुश्किल होगा।”

ईंधन की कीमतों में वृद्धि की संभावना

यह इस बात पर निर्भर करता है कि कच्चे तेल की कीमतें कितने समय तक ऊँची बनी रहती हैं। पुनीत सिंघानिया, डायरेक्टर – मास्टर कैपिटल सर्विसेज़ लिमिटेड ने कहा कि असली दबाव तब शुरू होता है जब कच्चा तेल $100 से ऊपर बना रहता है।

उन्होंने कहा, “असली समस्या तब शुरू होती है जब कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ती हैं और $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं। तभी मार्जिन पर असली दबाव आता है और कैश फ्लो कम होने लगता है।”

क्या हमें कीमतों में वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए?

अभी, पेट्रोल या डीज़ल की कीमतों में तुरंत बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक संकेत नहीं है। लेकिन यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊँची बनी रहती हैं, तो नीति-निर्माताओं और तेल कंपनियों को पुराने विकल्पों का सहारा लेना पड़ सकता है, जैसे कि धीरे-धीरे ईंधन की कीमतें बढ़ाना या टैक्स में कटौती करना।

मनस मजूमदार, पार्टनर, ऑयल एंड गैस सेक्टर लीडर, PwC इंडिया ने कहा कि भारतीय तेल कंपनियों ने पिछले दो वर्षों में जो बफ़र बनाए हैं, वे बिना किसी वित्तीय सहायता या खुदरा कीमतों में बदलाव के, अगले तीन से चार महीनों में समाप्त हो सकते हैं।

इसलिए, क्या आपको पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों के लिए तैयार रहना चाहिए? तुरंत तो नहीं, लेकिन यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊँची बनी रहती हैं, खासकर $90 प्रति बैरल से ऊपर, तो ऐसा होना निश्चित रूप से संभव है।