Home Blog Page 210

Tradition और Technology का अद्भुत संगम, Ayodhya में Ram Lalla का हुआ दिव्य Surya Tilak, PM Modi…

0

शुक्रवार को अयोध्या में राम नवमी का पवित्र पर्व अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाया गया और राम मंदिर में भव्य सूर्य तिलक समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष अयोध्या में भव्य उत्सव का आयोजन राम जन्मभूमि मंदिर में बहुप्रतीक्षित सूर्य तिलक समारोह के साथ किया जा रहा है।

उत्सव का एक प्रमुख आकर्षण सूर्य तिलक अनुष्ठान है, जो ठीक दोपहर 12:00 बजे संपन्न होता है। इस अनूठे समारोह के दौरान, मंदिर के भीतर स्थित राम लल्ला प्रतिमा के माथे पर वैज्ञानिक विधि से सूर्य की किरण डाली जाती है।

राम नवमी पर, पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान राम लला से प्रार्थना की और अयोध्या राम मंदिर में सूर्य तिलक समारोह का अवलोकन किया। दर्पणों और लेंसों की उन्नत प्रणाली की बदौलत सूर्य की रोशनी गर्भगृह में प्रवेश करती है और कुछ मिनटों के लिए देवता के माथे पर एक चमकदार तिलक बनाती है। यह समारोह दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है और परंपरा एवं आधुनिक विज्ञान का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। भक्तों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मंदिर अधिकारियों ने अयोध्या भर में लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की, जिससे हजारों भक्त इस क्षण के साक्षी बन सके।

आज सुबह अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, क्योंकि हजारों लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए अत्यंत उत्साह के साथ पहुंचे। पवित्र स्नान करने के बाद, श्रद्धालु अयोध्या के राम मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में प्रार्थना करने के लिए उमड़ पड़े। पूरा शहर गहरी भक्ति के वातावरण में डूबा रहा और “जय श्री राम” के जयकारे गूंजते रहे। भगवान श्री राम की जयंती मना रहे श्रद्धालुओं में उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की और पुलिस बलों को विभिन्न स्थानों पर रणनीतिक रूप से तैनात किया गया।

अयोध्या मंडल के आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि आज राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में आस्था की लहर दौड़ गई है; हर जगह श्रद्धालु नजर आ रहे हैं और चारों ओर ‘जय श्री राम’ के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन के सभी उच्च अधिकारी लगातार मेला मैदान का दौरा कर रहे हैं। वे व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर रहे हैं और स्वयं जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

साप्ताहिक लकी राशिफल, 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 : आदित्य मंगल योग से वृषभ और सिंह राशि पाएंगे करियर में अवसर और लाभ पढ़ें साप्ताहिक लकी राशिफल..

0

Weekly Lucky Horoscope 30 March to 5 April 2026 :

अप्रैल के इस सप्ताह में त्रिग्रही योग के साथ साथ आदित्य मंगल योग का संयोग बनने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में यानी 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में पहुंचेंगे और मीन राशि में शनि और सूर्य के साथ युति करेंगे।

तीनों ग्रहों की युति बनने से त्रिग्रही योग बनेगा। साथ ही सूर्य और मंगल की युति होने से आदित्य मंगल योग बनेगा। ग्रहों के इस गोचर से वृषभ, सिंह सहित 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। इन राशियों को करियर में सफलता और उन्नति के साथ साथ कई समस्याओं का हल अब मिलेगा। जानें सप्ताह की लकी राशियां कौनसी हैं।

अप्रैल के पहले सप्ताह में मंगल का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर के साथ ही त्रिग्रही योग बन जाएगा। दरअसल, मीन राशि में पहले से ही शनि और सूर्य गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मंगल, शनि और सूर्य की युति बनने से त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं, सूर्य और मंगल की युति बनने से आदित्यमंगल योग बनेगा। ग्रहों के इस योग संयोग और एस्टॉलॉजर नंदिता पांडेय की गणना के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते में वृषभ, सिंह, तुला सहित 5 राशियों को लाभ मिलेगा। इन राशियों को करियर में सफलता के साथ साथ लव लाइफ में भी मजबूती और स्वास्थ्य में सुधार होगा। आइए विस्तार से जानते हैं अप्रैल के पहले सप्ताह की लकी राशियां कौन सी है।​वृषभ साप्ताहिक लकी राशिफल : करियर में सफलता के मार्ग खुलेंगे

वृषभ राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह करियर के लिहाज से सफलता दिलाएगा। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपकी सेहत में इस हफ्ते काफी सुधार देखने को मिलेगा। किसी महिला की मदद से आपके लिए करियर में अच्छे मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही घर परिवार में भावनात्मक तौर पर समय कठिन रह सकता है। इस हफ्ते की गई यात्राओं को टाल दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। साथ ही आप इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भी काफी प्रयास करेंगे। अगर लाइफ में कोई प्रॉब्लम है तो आप उसे सुलझाने के लिए थोड़ा संयम बरते स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल : कामकाज में उन्नति मिलेगी

सिंह राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति और आपकी इच्छाओं के अनुसार, आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में देखें तो आपके लिए समय बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी धन में वृद्धि होने की संभावना है। इस हफ्ते आप जो भी धन लाभ मिलेगा। उसे किसी सलाहकार की मदद लेकर ही दोबारा निवेश करें। इस हफ्ते अगर किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अच्छा अनुभव महसूस होगा।

​तुला साप्ताहिक लकी राशिफल : गलतफहमियां दूर होंगी

तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता करियर के मामले में बहुत ही लाभकारी कहा जा सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। साथ ही किसी विशेष प्रोजेक्ट की तरफ भी आपका मन आकर्षित रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। लव लाइफ के लिए यह सप्ताह किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आपके बीच जो भी गलतफहमियां थी वह अब धीरे धीरे दूर हो जाएंगी। अपनी लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी पिता समान व्यक्ति की मदद से आप जीवन में सुख समृद्धि हासिल कर सकते हैं।

वृश्चिक साप्ताहिक लकी राशिफल : सेहत में सुधार होगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। इस हफ्ते आप जो भी मेहनत करेंगे वह आपको सकारात्मक परिणाम देगी। आपको भविष्य में अवश्य ही अपने मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। अगर आप सेहत के कारण काफी परेशान है तो आपकी सेहत में सुधार होगा और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। घर परिवार में आपको किसी ऐसी महिला की मदद मिल सकती है। जिसकी मदद से आप जीवन में कोई भी मुकाम हासिल नहीं कर सकते हैं। लव लाइफ में इस हफ्ते खुशियां दस्तक दे सकती हैं। आज आप शॉपिंग के मूड में रहेंगे।

कुंभ साप्ताहिक लकी राशिफल : जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला साबित होगा। जीवन में सुख समृद्धि के संयोग आसानी से बन जाएंगे। इस हफ्ते करियर में अपने कामकाज से जुड़े कई सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकताहै। आर्थिक मामलों में देखें तो आपकी उन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। लव लाइफ में देखें तो आप एक नए पड़ाव की तरफ आगे बढ़ेंगे यानी आप अपने रिश्ते की बात परिवारवालों के सामने रख सकते हैं। सेहत में भी सुधार होगा लेकिन, किसी न किसी बात को लेकर मन थोड़ा अशांत रह सकता है। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा आप आसानी से सफलता हासिल कर लेंगे। घर परिवार के मामलों को लेकर आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं।

ईरान बनाम UAE, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ल‍िए सैन्य गठबंधन बनाने की तैयारी, अबू धाबी होगा शामिल…

0

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नाकेबंदी को तोड़ने के लिए खाड़ी देश अब सैन्य विकल्पों की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। खाड़ी के अहम मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात ने सहयोगी देशों से कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए बनाई जा रही समुद्री सेना में शामिल होने को तैयार है।

यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है जब खाड़ी देस और उनके पश्चिमी सहयोगी दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक के जरिए शिपिंग को बहाल किए जाने के तरीके पर विचार कर रहे हैं।

फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले से परिचित तीन लोगों का हवाला देते हुए बताया कि UAE को बताया कि वह होर्मुज खोलने के लिए बनाई जाने वाली किसी भी सेना में शामिल होगा। इसके अलावा अबू धाबी अपनी नौसेना भी तैनात कर सकता है। UAE एक बड़ा गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

होर्मुज पर ईरान की नाकेबंदी

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान की IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य के चोकपॉइंट की नाकेबंदी कर दी है।

ईरान ने ड्रोन और मिसाइलों से इस संकरे जलमार्ग में जहाजों को निशाना बनाया है, जिसके चलते शिपिंग लगभग पूरी तरह से ठप हो गई है।

युद्ध शुरू होने के बाद से जहाजों की आवाजाही में लगभग 90 फीसदी की गिरावट आई है।

इस रास्ते पर नाकेबंदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट को जन्म दिया है क्योंकि इस जलमार्ग से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है।

होर्मुज की नाकेबंदी का UAE और दूसरे खाड़ी देशों की तेल आधारिक अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

ईरान के साथ टकराव मकसद नहीं

इस प्रयास से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार, ज्यादा से ज्यादा ध्यान व्यापक अंतरराष्ट्रीय ताकत बनाने पर है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद ईरान के साथ जंग करना नहीं है। ईरान ने तो वैश्विक अर्थव्यवस्था के खिलाफ जंग छेड़ दी है और अब लोगों को इसके खिलाफ खड़ा होना होगा।

ईरान को लेकर खाड़ी देशों का डर

खाड़ी देशों में इस बात को लेकर चिंता बढ़ सकती है कि युद्ध समाप्त होने के बाद भी ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना दबदबा बनाए रखने की कोशिश कर सकता है। हालिया संघर्ष के दौरान जहाजों को सुरक्षित गुजरने की मंजूरी देने के लिए ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने टोल वसूलना शुरू किया है। बताया गया है कि बडे तेल टैंकरों को होर्मुज पार करने के लिए 20 लाख डॉलर देने पड़े हैं। इन घटनाक्रमों ने खाड़ी के देशों की टेंशन बढ़ा दी है।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले दो विधायकों ने दिया जवाब, बोले- हम सच्चे सिपाही, एक सीएम से मिला…

0

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के बाद भी कांग्रेस में घमासान जारी है। पार्टी ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 विधायकों को पिछले दिनों शोकॉज नोटिस जारी किया था। अबतक इस शोकॉज नोटिस का जवाब सिर्फ दो विधायक ने दिया है।

पार्टी को अभी भी अन्य तीन विधायकों के जवाब का इंतजार है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के जिन विधायकों ने इस नोटिस का जवाब दिया है उन्होंने खुद का ईमानदार बताते हुए क्रॉस वोटिंग नहीं करने की बात कही है। उन्होंने जवाब ने लिखा है कि हमने क्रॉस वोटिंग नहीं है, हम पार्टी के सच्चे सिपाही है। इन विधायक पर आने वाले समय कोई कार्रवाई होगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

इन पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन 5 विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे उनमें पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन विधायक मोहम्मद इसराइल, नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेणु बाला और रतिया विधायक जरनैल सिंह शामिल है। पार्टी ने इन पांचों विधायकों को शोकॉज नोटिस जारी किया था। जिन विधायको ने इस नोटिस का जवाब दिया है उनमें शैली चौधरी और जरनैल सिंह शामिल है। हालांकि पार्टी की ओर से जवाब देने वाले नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिला ये विधायक

इस बीच क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद हरियाणा की सियासत में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि विधायक मोहम्मद इलियास ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री को मेवात क्षेत्र के दौरे का विशेष न्योता दिया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने की बात कही। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर इलियास का नाम भी चर्चा में रहा है। इसी वजह से उनकी सीएम से मुलाकात को लेकर अलग-अलग तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

CG: रायपुर में सक्रिय बदमाशों के गैंग की सूची बना रही पुलिस, राजधानी में बढ़े गिरोह के आंकड़े, अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई…

0

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराधियों की नए सिरे से डिजिटल कुंडली यानी डोजियर तैयार किया जा रहा है। शहर में सक्रीय गैंग का आंकड़ा 21 पहुंच गया है। कमिश्नरी के 21 थानों से मिली जानकारी के आधार पर 19 गैंग की सूची बनाई गई है।

पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराधियों की नए सिरे से डिजिटल कुंडली यानी डोजियर तैयार होने में ही चौकाने वाला खुलासा हुआ है। तैयार हो रहे डोजियर में खुलासा हुआ है कि, एक समय में जहां 10 गैंग शहर में थे वो बढ़कर 21 पहुंच गया है। कमिशनरेट में तैयार हो रहे डोजियर में उन सभी गिरोहों को शामिल किया जा रहा है, जो पिछले 10 सालो से लगातार अपराध में सक्रिय हैं। इस डोजियर में आरोपियों का नाम, पता, फोन नंबर, सक्रिय इलाका, गैंग के सदस्यों की संख्या और उन पर दर्ज मामलों की जानकारी शामिल की जा रही है।

बढ़ गई राजधानी में सक्रीय गैंग की संख्या

कमिश्नरी के 21 थानों से मिली जानकारी के आधार पर 19 गैंग की सूची बनाई गई है। कमिश्नरी बनने से पहले इन्हीं 21 थानों में गैंग्स की संख्या 10 थी। शहर में इन दिनो सक्रिय गैंग में रक्सेल गैंग, मोनू व ग्यास गैंग,रवि साहू गैंग, मुकेश बनिया गैंग, बबलू व आबिद गैंग, आसिफ गैंग, अज्जू सिंधी व हटेला गैंग, यासिन अली गैंग, डीएम गैंग, उदय गैंग, बादशाह गैंग, सचदेव ग्रुप, भीम महानंद ग्रुप, बादल रक्सेल ग्रुप, राठी ग्रुप, बेहरा गैंग गवली गैंग, ईरानी गैंग और रवि साठे गैंग शामिल हैं। हालांकि कुछ निष्क्रिय हो चुके गिरोहों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।

शुरू की जाएगी मॉनिटरिंग

इसके साथ ही चाकूबाज, लुटेरे, चोरों और ड्रग्स व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों का भी डोजियर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इनकी मॉनिटरिंग शुरू की जाएगी, जिसमें थानों के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी निगरानी करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हर थाने की अपनी गुंडा-बदमाश और निगरानी

सूची होती है। यह थानों में दर्ज एफआईआर के आधार पर तैयार होती है इसे थाने में प्रदर्शित कर इसकी मॉनिटरिंग होती है लेकिन अब जिला स्तर पर डोजियर तैयार किया जा रहा है इनकी निगरानी जिला स्तर पर की जाएगी।

किस गैंग में है कितने सदस्य

इनमें से कुछ शातिर गैंग्स की बात करे तो रक्सेल गैंग इस गैंग में संजय रवसेल, रवि, ऋषभ समेत परिवार के सदस्यों के साथ 11 बाहरी लोग भी शामिल हैं। इनके सभी के खिलाफ चाकूबाजी, हत्या और मारपीट के 32 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वही तंजीर गैंग सुमित रक्सेल हत्याकांड के बाद सामने आया इसमें मोनू उर्फ तंजीर खान और हिस्ट्रीशीटर हरा सोनू समेत 17 लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहास गैंग के कई आरोपी जेल में सजा काट रहे हैं। बबलू रहमानिया गैंग बब्लू रहमानिया चौक का निवासी आबिद डॉन उर्फ आबिद हसन इसका सरगना है गैंग में 13 सदस्य हैं जिनपर करीब 20 से ज्यादा संगीन धाराओ में FIR दर्ज हैं इनके सदस्य मकान, दुकान खाली कराने समेत मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं।

यासिन ईरानी गैंग भी इन दिनो सक्रीय है इसका सरगना यासिन अली है जिसको NDPS मामले में 20 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, ये गैंग राजातालाब ईरानी डेरा से सड्डू इलाके में शिफ्ट हो गया है। कुछ नाबालिगों समेत 14 सदस्य इस गैंग में शामिल है और इन पर गांजा तस्करी, रंगदारी, चाकूबाजी और हत्या के कई मामले दर्ज है।

ड्रग्स तस्करी में शामिल है ये लोग

ड्रग्स तस्करी गिरोह के बारे में बताया जा रहा है कि, इन दिनो मनमोहन गिरोह और नव्या अख्तर मलिक और विधि अग्रवाल गिरोह काफी चर्चा में इस गिरोह के बारे में राज्य में राजनीति भी काफी हुई थी जिसके दौरान नव्या अख्तर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी हंगामा हुआ था। आपको बता दें कि, मनमोहन गिरोह में 8 से ज्यादा सदस्य हैं जो सभी रायपुर सैट्रल जेल में बंद हैं ये दिल्ली से ड्रग्स लाकर सप्लाई करते थे।

वहीं नव्या मलिक और विधि अग्रवाल गिरोहः ड्रग्स पार्टी आयोजित करता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व मुंबई से ड्रग्स मंगाता है। हालांकि ज्यादात्तर गैंग के सरगना और गुर्गे जेल में या तो सजा काट रहे है या विचाराधीन स्थिति में है। फिलहाल पुलिस को इनका डोजियर बनाने के साथ साथ लगातार निगरानी रखने की आवशकता है क्योंकि जानकार बताते है कि कही न कही इनके बाहर बचे गुर्गेो की भिड़त की खबरे सामने आती रहती है।

CG: पुलिस ने बडी कार्रवाई, ..गांजा तस्करी करने वाले महिला और पुरूष तस्कर को गिरफ्तार’

0

रायपुर पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले महिला और पुरूष तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नशे के खिलाफ राजधानी रायपुर पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले महिला और पुरूष तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मिली सूचना के आधार पर मरवाही श्मशान घाट इलाके में दबिश दी गई, जहां एक महिला द्वारा गांजे की अवैध बिक्री की जा रही थी जिसको सुनियोजित घेराबंदी कर संदेही महिला को पकड़ा गया। महिला ने पूछताछ में अपना नाम मंशा पाण्डेय निवासी दुलारी नगर, मरवाडी श्मशान घाट के पास रहना बताया। तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 02 किलो 408 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रूपये बताई जा रही है।

मुकेश बनिया का राइट हैंड गिरफ्तार

वहीं कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर में हाईटेक गांजा हाइड आउट प्रकरण का मुख्य सहयोगी गिरफ्तार कुख्यात सरगना मुकेश बनिया का राइट हैंड मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर इलाके में पूर्व में उजागर किए गए हाईटेक गांजा हाइडआउट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार किया गया है। पिछले 23 मार्च नेहरू नगर–नरैय्या तालाब क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब्दुल जाफर एवं सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में मिली अहम जानकारी के आधार पर कालीबाड़ी इलाके में स्थित एक मकान पर दबिश दी गई, जहां से 85 हजार रूपये कीमत का कुल 07 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सीसीटीवी कैमरे, वाई-फाई राउटर, मोशन सेंसर एवं अन्य उपकरण बरामद किए गए थे।

नशे के सौदागरों को पहले भी किया जा चुका है गिरफ्तार

जांच में यह भी सामने आया कि, आरोपियों द्वारा गांजा की सप्लाई संगठित तरीके से की जा रही थी तथा हाइडआउट को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया को 20 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अब तक इस मामले में 5 नशे के सौदागरो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है जिनमें अब्दुल जाफर,सुनील जगत,मुकेश गुप्ता उर्फ मुकेश बनिया,संजय उर्फ संजू गुप्ता समेत मनीष वर्मा उर्फ बिरजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

CG: कांग्रेस का आरोप डबल इंजन सरकार की आड़ में बीजेपी…

0

कांग्रेस ने चुना उधार वाला हथियार, क्या पीसीसी चीफ बैज के पास है कोई सबूत?

कांग्रेस का आरोप डबल इंजन सरकार की आड़ में बीजेपी’

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप इस मामले में अब सियासत शुरू ‘

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का आरोप है कि डबल इंजन सरकार की आड़ में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को ATM समझ लिया है। पीसीसी चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया कि, आबकारी विभाग में मैनपावर की सप्लाई के 300 करोड़ के टेंडर में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ।

टेंडर में 148 कंपनियो ने भाग लिया, 2 कंपनियों को चुना गया- SIS कैश सर्विसेस लिमिटेड और डस्टर टोटल सॉल्यूशन सर्विसेस प्रा. लि. जिनका मालिक एक ही है, और वो हैं गुजरात से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव। जबकि टेंडर शर्तों मे साफ-साफ लिखा है कि एक मालिक की दो कंपनियां नहीं हो सकती। बैज ने चैलेंज करते हुए पूछा कि क्या अब ED, EOW, या CBI इस गंभीर भ्रष्टाचार की जांच करेगी?

बैज के आरोप पर मोर्चा संभाला प्रदेश सरकार के युवा मंत्रियों ने- मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि बैज पिछली भूपेश सरकार के दौर के ATM को दिमाग से निकाल नहीं पा रहे। सब जानते हैं कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश 10 जनपद का ATM बनकर रह गया था।

आरोप-सफाई फिर प्रति आरोप ये सब अपनी जगह है। मूल सवाल ये है कि क्या वाकई प्रदेश के हक का पैसा पार्टियों को भेजा जा रहा है? सुशासन और डबल इंजन वाले विकास पर विपक्ष के सवाल कितने जायज हैं ? क्या विपक्ष इसके साक्ष्य भी सामने लाएगा ?

CG: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बड़ी गड़बड़ी, 5 महीने से सूखे पड़े स्विमिंग पूल, एक्सरसाइज करवाकर खिलाड़ियों को भेजा नेशनल खेलने…

0

”बीजापुर में 5 महीने से खाली पड़ा था स्विमिंग पूल, खिलाड़ियों को सिर्फ एक्सरसाइज कराकर भेजा गया, रायपुर पहुंचकर खिलाड़ी घबराए नजर आए”

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स को लेकर छत्तीसगढ़ से बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीजापुर में खिलाड़ियों को स्विमिंग की उचित सुविधा ही नहीं मिली, जिसके चलते उन्हें सूखे पड़े स्विमिंग पूल के पास केवल एक्सरसाइज कराकर नेशनल प्रतियोगिता में भेज दिया गया। रायपुर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में जब खिलाड़ी उतरे तो वे घबराए हुए नजर आए और प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ।

पांच महीने से खाली पड़ा था पूल

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब बीजापुर से आए प्रतिभागी रायपुर के स्विमिंग पूल में उतरे। खिलाड़ी गहरे पानी और इंटरनेशनल मानकों को देखकर घबराए हुए नजर आए। खिलाड़ियों का कहना है कि पिछले करीब 5 महीनों से स्विमिंग पूल में पानी ही नहीं है, इसके बावजूद उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार मान लिया गया। रायपुर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में जब ये खिलाड़ी उतरे तो वे घबराए हुए नजर आए और प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ।

खिलाड़ियों को नहीं मिल रही थी पर्याप्त डाइट

कोच दीप्ति वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों को पर्याप्त डाइट भी नहीं मिल रही थी, सिर्फ अंडा और केला देकर ट्रेनिंग कराई जा रही थी। खिलाड़ियों ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रैक्टिस के दौरान पानी और सुविधाओं की कमी के कारण उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं हो पाया। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रदेश के ही आदिवासी खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं, फिर भी उन्हें सीधे नेशनल गेम्स में उतार दिया गया, जिससे पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

CG: साय सरकार के प्रयासों से सुधरी प्रशासनिक व्यवस्था, मिनटों में हो रहा राजस्व समस्याओं का हल, 10 नवाचारों से आसान हुआ काम…

0

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिन्होंने आम जनता के जीवन को आसान बनाने की दिशा में ठोस बदलाव किए हैं। राज्य गठन के बाद से ही छत्तीसगढ़ के सामने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करना एक बड़ी चुनौती रही है। विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना आसान नहीं था। लेकिन साय सरकार ने इन चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया है।

साय सरकार बनने के पहले राजस्व से जुड़े कामकाज जटिल और कागज़ी प्रक्रियाओं पर आधारित थे। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए लोगों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। खासकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जानकारी के अभाव में अधिक परेशानी होती थी। साय सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए राजस्व परामर्श केंद्रों की स्थापना की है। इन केंद्रों के माध्यम से अब लोग सीधे एसडीएम, तहसीलदार या नायब तहसीलदार से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं। इसके अलावा “राजस्व मितान” टोल फ्री नंबर 07763-299077 भी जारी किया गया है, जिससे नागरिकों को घर बैठे जानकारी मिल रही है।

रजिस्ट्री-नामांतरण में 10 बड़े नवाचार

राज्य सरकार ने पंजीयन प्रणाली में 10 बड़े सुधार लागू किए हैं। इनमें आधार सत्यापन के जरिए फर्जी रजिस्ट्री पर रोक, ऑनलाइन दस्तावेज उपलब्धता, नकद रहित भुगतान, व्हाट्सएप और डिजीलॉकर सेवाएं, घर बैठे स्टाम्प व रजिस्ट्री सुविधा और रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। नए नियमों के तहत अब बंधक जमीनों की अवैध बिक्री पर रोक लगेगी और कोई भी व्यक्ति किसी अन्य की जगह पर खड़े होकर रजिस्ट्री नहीं करा सकेगा। इसके अलावा त्रुटि सुधार का अधिकार अब एसडीएम की जगह तहसीलदारों को दे दिया गया है। राज्य में जमीनों की जियो-रिफ्रेसिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद सीमा विवादों में कमी आने की उम्मीद है।

नए बदलावों के मुख्य लाभ

अब आम जनता को फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि जैसे मामलों में स्पष्ट जानकारी मिल रही है।

कागज़ी कार्यवाही और समय की बचत हो रही है।

सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ी है।

जनता को अब प्रक्रियाओं की सही जानकारी मिलने से भ्रांतियां और भ्रम कम हुए हैं।

रामनवमी: राजधानी में आज बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, होटल-ढाबा-रेस्टोरेंट को भी चेतावनी…

0

आज पूरे देश में श्री रामनवमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है।

धार्मिक पर्वों के मद्देनजर रायपुर नगर निगम ने मांस-मटन की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज शहर में सभी मांस-मटन की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर लागू किया गया है। साथ ही

उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इस त्योहार पर मांस परोसना या बेचना खुले बाजारों के साथ-साथ होटलों के भीतर भी प्रतिबंधित है। यदि कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट में भी नहीं होगी बिक्री

स्वास्थ्य विभाग के आदेश के अनुसार, सभी जोनों और स्वच्छता अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित दिनों में यदि कोई होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट मांस या मटन की बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।