व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग ही उसका मूलांक होता हैं इसका मतलब यह हैं,कि जिस तारीख को आपका जन्म हुआ हैं,उस तारीख का योग ही आपका मूलांक होगा।
जानिए व्यक्ति के स्वभाव के बारे में— आपको बता दें,कि इस मूलांक के जातक थोड़े शर्मील स्वभाव के होते हैं कला प्रेमी भी माने जाते हैं वही कला के क्षेत्र में इनकी रूचि अधिक होती हैं परिवार और मित्रों का पूरा साथ इन जातको को हासिल होता हैं। कार्य की अधिकता इनके जीवन में हमेशा ही बनी रहती हैं। ये जातक अपने जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान स्वयं ही करते हैं वही इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा ही सामान्य बनी रहती हैं
ये जातक अपने जीवन में उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं। वही सफलता के लिए कठिन से कठिन प्रयास भी करते हैं इनके जीवन में दुश्मनों की भी कोई कमी नहीं होती हैं। ये जातक पर भी जाते हैं बहुत जल्दी सभी से घुलमिल जाते हैं। वही दूसरों के दिलों की बात जानना इन जातको को बहुत अच्छे से आता हैं। वही इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता हैं संतान सुख भी इनको हासिल होता हैं ये अपने जीवन में लक्ष्य को थोड़ा विलम्ब से हासिल करते हैं 34 साल की आयु में इनको लक्ष्य की प्राप्ति होती हैं।
जानिए इस साल मिलने वाली सफलताओं के बारे में— बता दें, कि ये साल इन जातको के सामान्य होने वाला हैं इस साल आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे सकती हैं कार्य की अधिकता भी हो सकती हैं परिवार का साथ प्राप्त हो सकता हैं कोई मांगलिक कार्य भी इस साल पूर्ण कर सकते हैं नया कार्य भी शुरू हो सकता हैं।
आज कल की तनाव और भाग-दौड़ वाली ज़िन्दगी से आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित होना स्वाभाविक है। इस तनाव से अक्सर पुरुषो में इनफर्टिलिटी की शिकायत हो जाती है , जिसके इलाज के लिए न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओ को भी जूझना पड़ता है।
जामुन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम शुगर को ब्लड में कंट्रोल करता है और साथ ही साथ मर्दो में शारीरिक कमजोरियों को कम करता है।
सेवन का तरीका : जामुन की गुठलियों को धो ले और उन्हें सुखाकर , पीसकर उनका चूर्ण बनाकर कांच की साफ़ शीशी में स्टोर कर ले। आपको सिर्फ इतना ही चूर्ण बनाना है जितना 15 दिन के लिए पर्याप्त हो।
रात को सोने से 1 घंटे पहले शहद और जामुन के बीजो का बनाया चूर्ण, एक चमच शहद के साथ ले। जिन लोगो को शुगर की शिकायत है वे शहद के साथ इस चूर्ण का सेवन न करे। इस नुस्खे से मर्दो में इनफर्टिलिटी की शिकायत दूर होती है।
आजकल टिकटॉक का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लोग अलग-अलग तरीके से टिकटॉक वीडियो बनाते हैं और उसे शेयर करते हैं. ऐसा ही एक टिकटॉक वीडियो बनाते हुए एक लड़की के साथ इस तरह की घटना घटी, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रहे गए.
बता दें कि इस वीडियो में एक लड़की किचन में डांस कर रही है, तभी एक भूत जैसी परछाईं उसके पीछे से गुजरती दिखाई देती है. इस वीडियो को देखने के बाद आम लोगों के साथ सेलीब्रिटी भी काफी हैरान हैं.
@tiengerines नाम के टिकटॉक क्रिएटर ने इस वीडियो को शेयर किया है. ट्विटर पर भी इस वीडियो को डाला गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की टिकटॉक वीडियो में ‘चांद द रैपर’ के सॉन्ग ग्रॉसेरीज पर डांस करती दिख रही है. इसी दौरान उसके पीछे से एक परछाई गुजरती दिखाई देती है. ट्विटर पर उनके वीडियो को अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
इस टिकटॉक वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद चांस द रैपर ने कमेंट किया, ‘अरे ऊपर की तरफ भूत है’. @tiengerines ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मैं इस वीडियो में अकेली नहीं हूं, मेरे साथ यहां कोई है, लेकिन मुझे पता नहीं है कि ये कौन है.
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, बेहद डरावना वीडियो है. इसे देखने के बाद लगता है जैसे भूत अपने घर में घूम रहा है. हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को मजाक के तौर पर ले रहे हैं और इस वीडियो के जवाब में कई मजेदार वीडियो डाल रहे हैं.
आपको बता दें, कि कार्तिक माह में सूर्य सर्वाधिक कमजोर हो जाता हैं इसलिए इस समय ऊर्जा और प्रकाश दोनों ही कमजोर हो जाता हैं। इस कारण इस समय दीपक जलाकर व्यक्ति ईश्वर, ऊर्जा और प्रकाश से संबंध स्थापित करते हैं। दीपक से ईश्वर की कृपा ऊर्जा और समृद्धि सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं और कार्तिक मास में किया गया दीपदान कभी भी निष्फल नहीं जाता हैं। इस महीने में अलग अलग मुखी दीपक जलाकर अलग अलग तरह की मनोकामनाएं पूरी की जा सकती हैं। तो आज हम आपको कार्तिक मास में दीपदान से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
दीपक जलाते समय सर खुला न रखें। पूर्व या फिर पश्चिम दिशा की ओर मुह करके ही दीपक जलाएं। वही कभी भी घर में सरसों के तेल का दीपक न जलाएं। घर में तिल के तेल का या घी का दीपक जलाएंं। वही दीपक को मुह से फूंककर न बुझाएं, अगर बुझाना ही हैं, तो आंचल या कपड़े से हवा करके बुझाएं।
वही कार्तिक मास आते ही खानपान में भी कई तरह के बदलाव आ जाता हैं।
यह माना जाता हैं कि कार्तिक महीने से ही सर्दियों की शुरुआत हो जाती हैं इसलिए इस महीने में स्निग्ध चीजें और मेवे खाने की सलाह दी जाती हैं, जिन चीजों का स्वभाव गर्म हो और लम्बे वक्त तक ऊर्जा बनाए रखें। ऐसी चीजों को खाना चाहिए। वही इस महीने में दाल खाने की मनाही की गई हैं। वही सूर्य की किरणों का स्नान भी इस महीने से उत्तम माना जाता हैं। इस महीने में दोपहर में सोने की भी मनाही की गई हैं।
बांग्ला एक्ट्रेस से टीएमसी सांसद बनीं नुसरत जहां आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. नुसरत सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और यहीं से वो चर्चा में बनी रहती है. कभी वो तारीफें पाती हैं तो कभी अपनी तस्वीरों के लिए ट्रोल भी हो जाती हैं. बीते दिनों उनकी करवाचौथ वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थीं. वहीं अब नुसरत जहां की नई फोटोज वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में नुसरत को तारीफें तो मिली हैं लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है. नुसरत का साड़ी पहनने का अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया है.
दरअसल, हाल ही में नुसरत ने जो अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उनमें वो साड़ी के ऊपर फ्रंट ओपेन डेनिम जैकेट पहने दिख रही हैं. नुसरत ने इस तस्वीर में यलो रंग की साड़ी पहन रखी है, गले में ज्वैलरी और आंखों पर सनग्लासेस भी लगा रखे हैं. उन्होंने अपनी इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- ‘थकी हूं फिर भी पोज दे रही हूं’. हमेशा की नुसरत की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
नुसरत इन तस्वीरों में अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. कई लोगों को नुसरत का ये अंदाज और फैशन काफी पसंद आया लेकिन कईयों ने उनका मजाक भी बना डाला. एक यूजर ने कमेंट करके नुसरत से पूछा है कि ये कौन सा फैशन है? हालांकि नुसरत को ज्यादातर कमेंट्स में तारीफें मिली हैं.
बहरहाल, इससे पहले नुसरत करवाचौथ और दिवाली वाली तस्वीरों को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. इन तस्वीरों में नुसरत बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने अपने पति निखिल जैन के साथ धूम-धाम से दिवाली मनाई थी. ये नुसरत जहां की पहली दिवाली और करवाचौथ भी था. वहीं इस दौरान नुसरत को बेहद खूबसूरत अवतार में देख, हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा था.
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने एक नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। इलियाना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर देर रात पार्टी की तस्वीरें भी शेयर कीं। इस खास मौके पर इलियाना के दोस्त वरुण धवन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
वरुण धवन ने इलियाना के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे इलियाना। आपको दुनिया भर की सारी खुशियां मिलें।’ बता दें कि फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ में इलियाना और वरुण धवन ने साथ काम किया था।
वरुण धवन के विश करने पर इलियाना ने उन्हें शुक्रिया कहा। साथ ही इलियाना ने वरुण को ‘फट्टू’ कहकर संबोधित किया। दोनों ने एक ही फिल्म साथ की है लेकिन उसके बाद उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। वरुण धवन अक्सर इलियाना की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।
हाल ही में इलियाना उस वक्त चर्चा में आईं जब ब्वॉयफ्रेंड से उनका ब्रेकअप हो गया। वो पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही थीं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इलियाना ने कभी अपने रिश्ते के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एंड्रयू को ‘Hubby’ लिखा था। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गॉसिप हो।
बात करें इलियाना डिक्रूज की आने वाली फिल्मों की तो वह जल्द फिल्म ‘पागलपंती’ में दिखाई देने वाली हैं। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, सौरभ शुक्ला, कृति खरबंदा, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में होगे। बीते दिनों फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म ‘पागलपंती’ का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का जन्मदिन है। शाहरूख खान ने आज अपनी लाइफ के 54 साल पूरे कर लिए है। शाहरूख बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जिन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। देश से लेकर विदेश तक उनको लोग किंग खान के नाम से जानते है। आज वो किसी परिचय के मोहताज नहीं है। लेकिन शाहरूख खान को ये शोहरत यूंही खैरात में नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। इस शोहरत को हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है। शाहरूख खान को इसके लिए मुंबई की सड़कों पर सोना पड़ा था। आपको बता दें कि एक दिन गौरी शाहरूख खान को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ आउट आफ स्टेशन चली गई थी।
उस वक्त शाहरूख खान को एहसास हो गया कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते है। तब जाकर शाहरूख खान ने ये बात अपनी मां को बताई। इसके बाद शाहरूख खान की मां ने उन्हें 10 हजार रूपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ। शाहरूख खान अपने दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने निकल पड़े और गौरी उन्हें मिल भी गई। ये बात उस वक्त की हैं जब शाहरूख खान दिल्ली में थिएटर में काम किया करते थे।
शाहरूख खान को गौरी से पहली नजर का प्यार हुआ था। शाहरूख खान पहली नजर में ही गौरी को अपना दिल दे बैठे थे। शाहरुख खान ने किसी तरह गौरी के घर का नंबर निकाला और फिर बातों के साथ मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। इस तरह से दोनों का प्यार आगे बढ़ता गया।
इतना ही नहीं शाहरूख खान गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में भी कामयाब हो गए इसके बाद दोनों की 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद गौरी अक्सर मुंबई से दिल्ली आ जाया करती थी क्योंकि शाहरूख खान काम में बिजी रहते थे और गौरी वहां अकेले परेशान होती थी। इस बात का जिक्र शाहरूख खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आज दोनों के तीन बच्चे हैं दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ में काफी खुश है।
भारत में बेरोजगारी के आंकड़े डराने वाले हैं. अक्टूबर में बेरोजगारी की दर 8.5 फीसदी हो गई है, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक है. सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के ताजा आंकड़े मे बताया गया है कि बेरोजगारी की दर अगस्त 2016 के बाद सबसे ज्यादा हैं. यह सितंबर के मुकाबले 7.2 फीसदी ज्यादा है. ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में बेरोजगारों की फौज इकट्ठा हो रही है. भारत सरकार ने इस दिशा में कदम उठाए हैं. मांग में तेजी लाने के उपाय किए जा रहे हैं लेकिन बेरोजगारी के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि आर्थिक मंदी की वजह से ये प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं.
बढ़ती जा रही है बेरोजगारों की फौज
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने मिलकर बेरोजगारी की दर पर एक स्टडी की है. इसके मुताबिक युवाओं में बेरोजगारी की दर बढ़ी है. युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं. 15 से 29 वर्ष की उम्र वाले लोगों के रोजगार के अवसर मिलने पर अध्ययन किया गया. पता चला कि इस एज ग्रुप में 2004-2005 के बीच 8.9 मिलियन यानी 89 लाख युवा बेरोजगार थे. 2011-12 में इनकी संख्या बढ़कर 9 मिलियन यानी 90 लाख हो गई. 2017-18 में युवा बेरोजगारों की फौज ढाई करोड़ के पार पहुंच गई. सबसे चिंताजनक बात ये है कि युवाओं का एजुकेशन क्वालिफिकेशन बढ़ता जा रहा है लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही है. जिस हिसाब से पढ़े लिखे युवा बढ़ रहे हैं उस हिसाब से उन्हें नौकरियां नहीं मिल रही हैं.
सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगार इस स्टडी में राज्यवार बेरोजगारों की संख्या की जानकारी दी गई है. बेरोजगारी के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है. यूपी में सबसे ज्यादा 30 लाख युवा बेरोजगार हैं. ये सब अच्छी क्वालिफिकेशन हासिल करने वाले युवा हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश का नंबर आता है. आंध्र प्रदेश के 22 लाख युवा बेरोजगार हैं. इतनी ही संख्या में तमिलनाडु के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं.
इसके बाद महाराष्ट्र में 19 लाख, बिहार में 19 लाख, पश्चिम बंगाल में 15 लाख, मध्य प्रदेश में 13 लाख, कर्नाटक में 12 लाख, राजस्थान में 12 लाख, ओडिशा में 11 लाख, गुजरात में 10 लाख और केरल में 10 लाख युवा बेरोजगार हैं.
इस स्टडी को नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन एम्पलॉयमेंट अनएम्पलॉयमेंट सर्वे के नतीजों के आधार पर किया गया है. श्रम मंत्रालय से भी आंकड़े जुटाए गए हैं.
सबसे ज्यादा कृषि में बेरोजगारों की संख्या
स्टडी के मुताबिक सबसे बड़ी बेरोजगारों की फौज कृषि के क्षेत्र में है. 2011-12 में कृषि क्षेत्र से 23 करोड़ लोग जुड़े थे. 2017-18 में इनकी संख्या घटकर 20 करोड़ रह गई. खेती किसानी में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा हुई है. बाकी सेक्टर का भी बुरा हाल है और उनमें भी नई नौकरियां नहीं पैदा हो रही हैं. इसलिए जो बेरोजगार हो रहे हैं उन्हें किसी दूसरी जगह नौकरी भी नहीं मिल पा रही है.
सर्विस सेक्टर में बढ़ी है नौकरियों की संख्या
कुछ सेक्टर में नौकरियों की संख्या बढ़ी भी है. इसमें सर्विस सेक्टर सबसे आगे है. 2017-18 में सर्विस सेक्टर में नौकरी करने वालों की संख्या 12.7 करोड़ से बढ़कर 14.4 करोड़ हो गई. नॉन मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर जैसे- कंस्ट्रक्शन और माइनिंग जैस क्षेत्रों में नौकरियों की संख्या बढ़ी है.
इन सेक्टर में नौकरियों की संख्या 5.5 करोड़ से बढ़कर 5.9 करोड़ हो गई है. मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बेरोजगार हुए लोगों को नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाने की क्षमता सबसे अधिक है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों में ये सेक्टर ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पा रहा है. 2011-12 की तुलना में 2017-18 के बीच करीब 40 लाख नौकरियां घटी हैं.
उत्तर प्रदेश के एटीएस ने यूसुफ खान को कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
कमलेश तिवारी के हत्यारों को पिस्टल देने वाला आरोपी यूसुफ खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है और वह पिछले कुछ समय से गुजरात में रह रहा था।
उत्तर प्रदेश एटीएस ने बताया कि 18 अक्टूबर को कमलेश तिवारी की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले के मुख्य आरोपी अशफाक और मोइनुद्दीन उर्फ फरीद पठान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आयुर्वेद में लहसुन को महाऔषधि कहा जाता है. क्या आपको पता है लहसुन का अचार स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है. लहसुन एंटीसेप्टिक, एंटीआक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है. आयुर्वेद में लहसुन से कई सारी बीमारियों का इलाज किया जाता है. लहसुन का अचार खाने से आपका खराब कोलेस्ट्रॉल फिलटर हो जाता है जिसकी मदद से अपच, फूड पॉइजन, कब्ज, गैस जैसी पेट संबंधित समस्या का भी इलाज हो सकता है. लहसुन के अचार अधिक मात्रा में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो आंखों करे लिए काफी फायदेमंद होता है. आइए आपको बताते हैं लहसुन के अचार के फायदे.
शारीरिक दर्द में आराम
गठिया, साइटिका दर्द, जोड़ों के दर्द, झुनझुनाहट, हड्डियों में दर्द और हर तरह के शरीरिक दर्द में लहसुन का अचार रामबाण इलाज है.
ब्लड सुगर को करता है नियंत्रित
डायबिटीज मरीज के लिए लहसुन का अचार खास फायदेमंद होता है. दरअसल लहसुन के अचार में प्राकृति इंसुलिन मौजूद होता है जो ब्लड सुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है.
हार्ट अटैक के खतरे को कम करना
लीवर की क्षमता को बढ़ाना
फैटी लिवर स्तर को धीरे-धीरे घटाने में लहसुन का अचार खास फायदेमंद होता है. अक्सर जंक फूड, सिगरेट, शराब जैसी चीजों से लीवर खराब होने लगता है. ऐसे में लहसुन का अचार लीवर की क्षमता को बढ़ाता है और बॉडी को इन चीजों को पचाने में मदद करता है.
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
लहसुन का अचार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. सर्दी-जुकाम में इसका सेवन करने से शरीर को गर्मी मिलती है और जुकाम कम होने लगता है. साथ ही इसका टी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाता है.
गर्मी के मौसम में हो सकता है नुकसान
याद रहे गर्मी के मौसम में लहसुन का अचार सीमित मात्रा में खाएं. एक बार में सिर्फ 2 से 4 लहसुन के अचार की कलियां लें. इस समय अधिक मात्रा में लहसुन का अचार खाने से पेट गर्मी, पेट दर्द, पेशाब में जलन, उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.