Home Blog Page 2380

इस राशि के लोगों को होगी माँ लक्ष्मी की प्राप्ति, जानिए उन राशियों के बारे में…

0

02 नवंबर का राशिफल : हर दिन एक जैसा नहीं होता. कभी कोई दिन आपके लिए किसी शुभ समाचार की सौगात लेकर आता है, तो कभी हमारे सामने कई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं. कोई दिन ऐसा होता है, जब मन भीतर से बहुत खुश होता है तो कभी ऐसा भी होता है, जब पूरे दिन उदासी घेरे रहती है. ऐसा हमारी राशि और ग्रहों की स्थिति के कारण होता है. हमारा दिन कैसा रहेगा, यदि यह पता चल जाए, तो हम कुछ सावधानियां बरतकर अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि 02 नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष- आज आपका दिन बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति में प्रगति हो सकती है. जीवन में तरक्की के नए रास्ते भी खुलेंगे. ऑफिस में आज आपकी तारीफ हो सकती है. अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. किसी तरह का निवेश करने से पहले आपको अच्छी तरह से सब कुछ चेक कर लेना चाहिए.

वृष- आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी. आपसी समझ और प्यार आपके दांपत्य संबंधों को और भी बेहतर बनाएंगे. सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही भी मिलेगी. आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे. किसी काम को सुलझाने के लिए आपको कोई नया आईडिया सूझेगा.

मिथुन- आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए. धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे. नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा. आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए. आज किसी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है. दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे. आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है. कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है.

कर्क- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलाएगा. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी. ऑफिस में काम की अधिकता से तनाव महसूस हो सकता है. कुछ कामों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान भी हो सकता है.

सिंह- आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं. कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है. आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा. बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी. दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है.

कन्या- आज आपका दिन शानदार रहेगा. कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है. साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं. आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे. बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं. संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है. आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं. आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है. आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है. साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले में साथ देंगे. जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा लेकिन ऑफिस में माहौल थोड़ा खराब हो सकता है. आपकी किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है. मां के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है. आपको उनका ख्याल रखना चाहिए.

वृश्चिक- आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे. साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी. समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा. ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है. किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे. आपको आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त हो सकता है. कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है.

धनु- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे. आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है. आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी. आपके काम में नयापन आएगा. अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा. आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं. कपल्स एक-दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे.

मकर- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा. थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है. आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं. आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा. आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं. जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं.

कुंभ- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे. साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपको आनंद की अनुभूति होगी. आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं. आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जाएंगे. काम के सिलसिले में की गई यात्रा से लाभ होगा. आज कुछ नई सफलताएं आपकी डायरी में जुड़ेगी. साथ ही अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे.

मीन- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं. परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है. स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा. कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है. आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं. धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए. मंदिर में इत्र दान करें, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा.

छत्तीसगढ़ – आचार्य पुत्र के हाथों भगवती जिनदीक्षा लेगी मां…

0

दिगंबर जैन समुदाय में सबसे बड़ी मानी जाने वाली जिनदीक्षा रविवार को एक मां अपने बेटे से ग्रहण करेंगी। दुर्ग समेत देशभर से पहुंचे भक्त इसके साक्षी बनेंगे। दुर्ग में विराजमान भावलिंगी संत श्रमणाचार्य विमर्श सागर महाराज पहाड़ी गांव, जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश निवासी 71 वर्षीय भगवती जैन को दीक्षा दिलाएंगे, जो उनकी सांसारिक माता भी हैं। पूरे देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा जब एक मां अपने बेटे से दीक्षा लेकर सांसारिक जीवन का त्याग करेंगी।

इससे पहले मुनि विमर्श सागर के ही गुरु विराग सागर जी महाराज के हाथों 10 वर्ष पहले उनकी माता ने दीक्षा ग्रहण की थी। भगवती दीदी के अनुसार पुत्र के मुनि जीवन में प्रवेश के साथ ही उनके मन में वैराग्य का भाव आ गया था। उन्होंने शुरुआत में ब्रह्मचर्य व्रत का पालन शुरू कर दिया। इसके बाद लगभग 25 वर्षों तक जिनागम पंथ के कई नियम धारण किए। वर्तमान में वे पंथ की 11 में से 7 प्रतिमाओं का व्रत धारण कर चुकी हैं। दो दिन बाद वे साध्वी जीवन में प्रवेश करेंगी। शनिवार को उनकी बिनौली यात्रा निकलेगी। केश लुंचन की क्रिया भी होगी। 


दीक्षार्थियों के भगवती जिनदीक्षा महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को दुर्ग में शुरू हुई। ब्रह्मचारी अंकित, ब्रह्मचारिणी भगवती दीदी व सुमन दीदी ने मंडल पर अर्घ्य चढ़ाकर संयम पथ पर अडिग रहने का संकल्प लिया। शेष|पेज 9


 दोपहर के सत्र में अध्यात्मिक कवि सम्मेलन हुआ। रात में गुरु भक्ति आनंद यात्रा के बाद दीक्षार्थियों की मेहंदी रस्म हुई। इससे पहले मुनि विमर्श सागर के ससंघ सानिध्य में जैन समाज के लोग कंधों पर भगवान शांतिनाथ के पवित्र जिनविंब को पालकी पर लेकर दिगंबर जैन मंदिर से निकले। गंजपारा मैदान में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य उपाध्याय, साधु धर्म प्रभावना रेजिमेंट्स ने ध्वज वंदन परेड किया। पूरे शहर के रास्तों पर भक्तों ने आरती व गुरु चरणों का प्रक्षालन किया।

भगवती दीदी समेत तीन लोग लेंगे जिनदीक्षा : भगवती दीदी के साथ मप्र के अशोकर निवासी 25 वर्षीय अंकित जैन, एटा, यूपी की 50 वर्ष सुमन जैन भी जिनदीक्षा ग्रहण करेंगे। दीक्षार्थी अंकित जैन के अनुसार वे मुनि जीवन से प्रेरित थे। कुछ वर्ष पूर्व उनके मन में वैराग्य का भाव आया। चूंकि उनके बड़े भाई भी दीक्षा ले चुके हैं, इसलिए उन्होंने भी वैराग्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सुमन दीदी के पति व पुत्र पहले ही मुनि दीक्षा ग्रहण कर संघ में शामिल हैं। अब वे भी वैराग्य जीवन की ओर आगे बढ़ेंगी। 

प्रदूषण के बचाव में क्या सच में कारगर रह पाएंगे मास्क ?

0

दिवाली के बाद हर तरफ सिर्फ एक ही मुद्दा चल रहा है जो की है वायु प्रदूषण जिसने दब्ध कर हमारा जीना मुश्किल कर दिया है । दिवाली पर पटाखो के बेन हो जाने के बावजूद लोगो ने जम कर पटाखे चलाये उनको इस बात का जरा भी गम नही की इसका अंजाम होना क्या था और हुआ क्या है । पटाखे चलाने की मस्ती ने लोगों का जीवन ही जोखिम में दाल दिया और अब कम से कम आने वाले कुछ महिनो में इस बारे में विचार करना भी भूल जाना होगा की यह प्रदूषण कम हो भी सकता है ।

इस बढ़ते प्रदूषण का असर अब कम से कम 4 महीने जम कर रहने वाला है इतना ही नही आने वाली सर्दियों में यह और भी बढ़ेगा । ऐसे में लोग मास्क पहन कर इस प्रदूषण से जंग की तैयारी कर रहे हैं । लोगों को लगता है की मास्क पहनने से उन पर इसका असर कम हो जाएगा । पर क्या यह सच में काम करता है । या लोगों का यह भ्रम मात्र हैं । आइये जानते हैं इस बारे में ।

लोग प्रदूषण से बचाव के लिए सर्जिकल मास्क का उपयोग कर रहे हैं । पर जब इसको लेकर एक्सपर्ट्स की जानकारी सामने आई तो लोगों का सरवाइव करना और भी मुश्किल लग रहा है । लोग महंगे मास्क को पहन कर खुद को बहुत सेफ समझ रहे हैं । पर सूत्रों से यह पता चला है की मास्क पहनने के बाद भी प्रदूषण से बचाव बहुत मुश्किल है ।

असल में सर्जिकल मास्क प्रदूषण को रोकने में मदद नहीं करते हैं क्योंकि वे किसी भी प्रदूषक को रोक ही नहीं सकते हैं। प्रदूषण के लिए विशेष मुखौटे महंगे हैं और कोई भी मास्क 8-10 घंटे से अधिक काम नहीं करता है क्योंकि जब आप सांस लेते हैं, तो हवा में पानी की बूंदें मास्क को नरम बना देती हैं। इस प्रकार, यह उसके बाद काम नहीं करता है। इसलिए प्रदूषण से बचाव के लिए सही क्वालिटी और सही मास्क का ही आप उपयोग करें ।

हीनो ट्रक्स ने किया अपनी ऩई रेंज का शुभांरभ

0

दुनिया भर में अपने ट्रक्स के लिए प्रसिद्ध वाणिज्यिक वाहन निर्माता, Hino ट्रक ने मॉडल नामों सहित ट्रकों की पूरी लाइनअप को एकीकृत किया है और अपनी नई M श्रृंखला वर्ग 4/5 COE और नई L श्रृंखला वर्ग 6/7 पारंपरिक ट्रकों की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, प्रत्येक वाहन में अब बड़े कैब कॉन्फ़िगरेशन और सुरक्षा, नए डिजाइन, स्थायित्व, लचीलेपन और कनेक्टिविटी विकल्पों को जोड़ने के एक पूरे सूट के साथ आ रहा है।एसवीपी कस्टमर एक्सपीरियंस ग्लेन एलिस ने मीडिया से कहा कि विस्तारित और क्रू कैब के विकल्प से हमें अपने ग्राहकों की परिचालन संबंधी जरूरतों को पूरा करने और हमारे ट्रकों के लिए नए बाजार खोलने में मदद मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, नए COE ट्रक मॉडल HV M4 और Hino M5 बैजिंग को जीवीडब्ल्यू क्लास का प्रतिनिधित्व करने वाली नामकरण योजना में नंबर के साथ ले जाते हैं। 2021MY के लिए, इन ट्रकों को वैकल्पिक एलईडी हेडलाइट्स और गियर होल्ड फ़ीचर के साथ एचडी 6-स्पीड ऐसिन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ऑल-न्यू ग्रिल डिज़ाइन के साथ अपग्रेड किया गया है। यह इस वाहन खंड में पूरी तरह से एकीकृत लेन प्रस्थान चेतावनी प्रणाली से सुसज्जित है जिसमें एक नया शिफ्टर लेआउट, स्टीयरिंग व्हील नियंत्रण, एक नया गेज क्लस्टर जैसे 4.2 ‘एलसीडी मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले और ड्राइवर का सीटबेल्ट सेंसर सहित अतिरिक्त आंतरिक उन्नयन है।

सुरक्षा के मोर्चे पर, कंपनी ने Hino L Series पर इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC), Collision Mitigation System (CMS), लेन प्रस्थान चेतावनी (LDW), सक्रिय क्रूज़ नियंत्रण (ACC) और ड्राइवर के सीटबेल्ट सेंसर सहित सुरक्षा प्रणालियों को पेश किया है।

गौरतलब है कि कमर्शियल व्हीकल्स दुनियाभर में वैश्विक मंदी के चलते काफी नुकसान में है ऐसे में हीनो का ऐसा प्रदर्शन काफी सराहनीय है।

छठ पर्व 2019: कौन हैं छठी माता, जानिए छठ पर्व से जुड़ी कथाएं

0

छठ महापर्व की शुरूवात हो चुकी हैं यह पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं वही कार्तिक मास में दिवाली के 6 दिनों बाद छठ का पर्व मनाया जाता हैं। इस चार दिन के व्रत के दौरान लोग अपने घरों में साफ सफाई का खास ध्यान रखते हैं। इसमें कई तरह के नियमों का भी पालन किया जाता हैं जिस कारण इसे महापर्व और महाव्रत के नाम से जाना जाता हैं। वही आज हम आपको इस महापर्व को मनने के पीछे की कथाओं के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए छठ व्रत कथा—
कथा के मुताबिक प्रियव्रत नाम के एक राजा और उनकी पत्नी मालिनी की कोई संतान नहीं थी। जिस वजह से दोनों पती व पत्नी बहुत दुखी रहते थे। संतान की प्राप्ति के लिए उन्होंने महार्षि कश्यप से पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। नौ माह के बाद जब राजा के बेटा हुआ तो वह मारा हुआ था।

इस बात का पता चलने पर राजा को बहुत दुख हुआ व इसी शोक में राजाने हत्या करने का मन बना लिया जैसे ही राजा ने आत्महत्या करने की कोशिश की उनके सामने देवी प्रकट हुई और कहा, मै षष्ठी देवी हूं।

मैं लोगो को पुत्र का सौर्भाय प्रदान करती हूं। सच्चे भाव से जो भी मेरी पूजा करता हैं मैं उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हूं। तुम मेरी पूजा करों मैं तुम्हें पुत्र का वरदान दूंगी। यह सुकर राजा ने उनकी आज्ञा का पानल करते हुए कार्तिक शुक्ल की षष्टी तिथि को देवी की पूजा की। इसके बाद राजा को सुंदर पुत्र की प्राप्ति हुई तभी से छठ का पर्व मनाया जाता हैं।

सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के हैलोवीन लुक का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा- …आ थू

0

हैलोवीन डे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने लुक्स को ड्रामेटिक बनाने के लिए तरह तरह के एक्सपेरिमेंट किया है. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हैलोवीन डे पर अपना लुक शेयर किया. इसमें स्वरा ने ऑफ शोल्डर टॉप और लॉन्ग स्कर्ट पहनी है. उन्होंने इसी के साथ यूनीक हेयडो और डार्क मेकअप हाईलाइट कर रहा था. स्वरा भास्कर ने ये लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसपर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर लिया.


सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर के लुक पर लोगों ने क्रएटिविटी दिखाते हुए फनी मीम्स बनाए हैं. स्वरा ने इंस्टा पर खुद पर बना एक मीम शेयर किया है. जिसमें उनके लुक को दिल्ली के पॉलुशन से जोड़ा जा रहा है.स्वरा ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि यदि आपके आसपास पेड़ ना हो तो गुलदस्ता बने. सिर्फ दिल्ली के लोग ही जानते हैं कि यहां कैसे प्रदूषण से डील करना है. उन्होंने इसी के साथ लिखा कि Ahahahahahaha ! Love it. स्वरा के इस लुक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.

अंतरिक्ष टेक्नॉलॉजी में सुपर पॉवर बनेगा भारत, आईआईटी और इसरो ने मिलाया हाथ

0

इसरो का मिशन चंद्रयान-2 अपेक्षा के अनुरूप भले ही सफल न हो पाया हो, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने देश को अंतरिक्ष टेक्नॉलॉजी में अजेय बनाने की ठान ली है। इसके लिए देश के दो बड़े संगठनों ISRO और IIT Delhi ने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। योजना के मुताबिक आईआईटी के छात्र और वैज्ञानिक अंतरिक्ष में भारत की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए रिसर्च कार्य को अंजाम देंगे। इसके लिए आईआईटी के दिल्ली कैंपस में एक अलग सेल की स्थापना की जाएगी। ‘इसरो स्पेस टेक्नॉलॉजी सेल’ के नाम से बनने वाले इस सेल में इसरो के वैज्ञानिक भी सहयोग करेंगे। इस सेल का आर्थिक भार इसरो वहन करेगा।

इसरो को दक्ष वैज्ञानिक मिलेंगे

आईआईटी, दिल्ली के निदेशक प्रो. वी. रामगोपाल राव ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इस सेल में आईआईटी के छात्र काम करेंगे। इससे भविष्य में इसरो को तकनीकी रुप से दक्ष वैज्ञानिक मिल सकेंगे। इससे इसरो को भी लाभ होगा। साथ ही, छात्रों को भी एक अन्य बेहद रोमांचकारी क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा।

एम्स के साथ भी कर रहा है काम

दरअसल, आईआईटी तकनीकी ज्ञान को जमीनी जरूरतों के हिसाब से ढालने के मिशन पर काम कर रहा है। यही कारण है कि वह विभिन्न शीर्ष संगठनों से मिलकर उनके क्षेत्र में आने वाली तकनीकी कठिनाइयों को समझकर उसका निदान पाने की कोशिशों में लगा है। आईआईटी इसके पहले भी ऑल इंडिया आयुर्विज्ञान संस्थान, आईसीएआर, एनआईआईटी और क्लेम्सन यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम कर रहा है।

50वां दीक्षांत समारोह शनिवार को

आईआईटी दिल्ली इस शनिवार को अपना 50वां दीक्षांत समारोह मना रहा है। इस कार्यक्रम में 1217 छात्रों को उनकी डिग्री और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा छात्र एमटेक (505) और शोध कार्य (331) से जुड़े हैं। इस अवसर पर डाक विभाग की तरफ से एक विशेष टिकट भी जारी किया जाएगा। इस समारोह में इसरो प्रमुख डॉ. के. सिवन प्रमुख अतिथि होंगे।

आम आदमी को झटकाः रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम

0

नवंबर महीना शुरू होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। एक नवंबर यानि आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार तीसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 77 रुपए महंगा हुआ है।

आज से लागू होंगी नई कीमतें
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 1 नवंबर से 76.5 रुपए का इजाफा किया गया है। दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 1 नवंबर से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 681.50 रुपए हो गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 119 रुपए का इजाफा किया गया है। नई कीमत लागू होने के बाद इस सिलेंडर की कीमत 1204 रुपए हो गई है। इससे पहले अक्टूबर में यह सिलेंडर 1085 रुपए में मिल रहा था। इसके अलावा 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर अब 264.50 रुपए में मिलेगा।

गैस सिलेंडर की नई कीमतें
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 681.50 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में इसका दाम 706 रुपए है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 651 और 696 रुपए है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपए है।

बाबरी मस्जिद पर फैसले से पहले RSS बना रही है यह रणनीति!

0

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संघ व उसके सहयोगी संगठनों को क्या कदम उठाना चाहिए, इसको लेकर शीर्ष पदाधिकारियों के बीच मंथन हुआ।

बैठक सम्पन्न
यहां छतरपुर में शुरू हुई बैठक का शुक्रवार को समापन होगा। संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में बुधवार से शुरू हुई इस बैठक में संघ के सभी 36 अनुषांगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

संघ के प्रमुख नेताओं में सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी, सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की प्रमुख मौजूदगी है।

की गयी यह अपील
सूत्रों ने बताया कि भाजपा की तरफ से समन्वय के लिए संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने भी बैठक में भाग लिया। राम मंदिर पर आने वाले फैसले के बाद देश में शांति-व्यवस्था बरकरार रखने को लेकर एहतियातन किए जाने वाले उपायों पर भी इस बैठक में चर्चा हुई।

सुप्रीम कोर्ट सुनाने वाला है फैसला
संघ ने दिल्ली में बुधवार से बैठक शुरू होने से पहले एक बयान जारी कर कहा था, ‘आगामी दिनों में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के केस पर सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने की संभावना है।

बैठक में हो रहा है विचार
निर्णय जो भी आए उसे सभी को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए। निर्णय के पश्चात देश भर में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहे, यह सबका दायित्व है। इस विषय पर भी बैठक में विचार हो रहा है।’

अनुष्का शर्मा ने फारुख इंजीनियर के दावे को बताया गलत, कहा- सलेक्टर्स के चाय पिलाने वाली बात झूठ

0

भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने अनुष्का शर्मा का नाम लेकर नर्इ बहस छेड़ दी है। दरअसल फारुख का दावा था कि वर्ल्डकप के दौरान भारतीय सलेक्टर्स अनुष्का शर्मा के लिए चाय लेकर आते थे। इसके बाद तो अनुष्का ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। आइए पढ़ें अनुष्का का पूरा लेटर, जानिए क्या कहा…

11 साल से चुप थी
अनुष्का ने पोस्ट में लिखा, मेरा हमेशा मानना रहा है कि झूठ आैर फालतू की खबरों पर चुप्पी साध लेनी चाहिए। पिछले 11 साल के करियर में मैं एेसा ही करती आर्इ हूं। लोगों को लगता है कि झूठ को बार-बार बोला जाए तो वह सच साबित हो जाएगा। मुझे डर है कहीं यह मेरे साथ न हो। मेरी चुप्पी का हर बार गलत मतलब निकाला गया मगर अब बहुत हुआ। मैं हमेशा चुप रही, मुझ पर इल्जाम लगे कि मेरी वजह से तब के मेरे ब्वाॅयफ्रेंड विराट की परफाॅर्मेंस गिर रही है। अब जब वह मेरे पति हैं तब भी यही इल्जाम लगते हैं। भारतीय क्रिकेट से जुड़ी तमाम अफवाहें मेरे नाम के साथ जोड़ी गर्इं, तब भी मैं चुप रही। मैं टीम सलेक्शन को प्रभावित करती हूं, इस पर भी मैं शांत रही। मेरा नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया और कहा गया कि मुझे खास तरह से ट्रीट किया जाता और मैं कैसे विदेशी टूर पर अपने पति के साथ ज्यादा समय रहती हूं, जो कि अगर किसी ने बोर्ड से सच जानने की कोशिश की है तो पता चले कि मैंने हमेशा प्रोटोकॉल को फॉलो किया है, लेकिन फिर भी, मैं चुप रही।

सलेक्टर्स के चाय पिलाने के दावे को बताया झूठा
अनुष्का ने आगे लिखा, मेरे नाम से न जाने कितने फर्जी खबरें फैलार्इ गर्इं। यहां तक कहा जाने लगा कि मेरी टिकट आैर यात्रा का खर्च बोर्ड उठाता है, जबकि हकीकत यह है कि मैच से लेकर फ्लाइट की टिकट मैं खुद अपने पैसों से खरीदती हूं। इसके बावजूद मैं चुप रही। मुझसे पूछा गया कि मैं हार्इ कमीशन में टीम इंडिया की ग्रुप फोटो में क्यों थी, जबकि मुझे इनवाइट किया गया था इसलिए मैं वहां पहुंची थी। बोर्ड ने इसको लेकर क्लियर भी किया था, फिर भी मैं शांत रही। मगर अब जो नर्इ खबर आर्इ है कि वर्ल्डकप के दौरान भारतीय सलेक्टर्स मेरे लिए चाय लेकर आए थे, यह पूरी तरह से बकवास है। मैं फैमिली बाॅक्स में बैठी थी न कि सलेक्टर्स बाॅक्स मेंं। अगर आपको सलेक्शन कमेटी पर सवाल खड़े करने हैं तो आप करिए मगर मेरा नाम बीच में मत घसीटो। किसी को भी ऐसी चीजों में मेरा नाम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है।


अनुष्का ने इसलिए तोड़ी चुप्पी
ये कोर्इ आखिरी खबर नहीं है जिससे मैं परेशान हुर्इ हूं आैर मैंने अपने चुप्पी तोड़ने का फैसला किया। सभी खबरें भद्दी आैर बेकार हैं। इसलिए मेरे इस लेटर को आज की खबर का जवाब न समझा जाए। आज मैंने अपनी चुप्पी इसलिए तोड़ी ताकि किसी के चुप रहने को उसकी कमजोरी न समझा जाए। मैं किसी भी एजेंडा का मोहरा नहीं बनना चाहती। अगली बार अगर किसी को मेरा नाम इस्तेमाल करना है या बोर्ड या मेरे पति को बदनाम करना है तो आप कर सकते हैं, लेकिन इसे पूरे तथ्यों और सबूतों के आधार पर करें।

आैर आपको बता दूं, मैं काॅफी पीती हूं।

क्या कहा था फारुख इंजीनियर ने
पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने भारतीय चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, भारतीय टीम को ऐसे चयनकर्ताओं की जरूरत है जिन्हें क्रिकेट की समझ हो। मगर मौजूदा समय में ऐसा कोई भी नहीं है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में फारुख ने कहा, हमारे पास इस समय मिकी माउस जैसी सलेक्शन कमेटी है। टीम इंडिया के पास विराट कोहली जैसा कप्तान है जो काफी अच्छा है। मगर सलेक्टर्स कितने क्वाॅलीफाॅयड हैं, यह एक बड़ा सवाल है। पूरी सलेक्शन कमेटी में शामिल सदस्यों ने मिलकर मुश्किल से 10-12 टेस्ट खेले होंगे। वर्ल्डकप के दौरान तो मैं इन सलेक्टर्स को जानता तक नहीं था। तब मैंने कुछ लोगों को टीम इंडिया का ब्लेजर पहने देखा तो मुझे बताया गया कि ये सलेक्टर्स हैं। मुझे याद है कि ये सलेक्टर्स वर्ल्डकप के दौरान अनुष्का शर्मा के लिए चाय लेकर आते थे।