Home Blog Page 2388

आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है स्वीट कॉर्न, जानिए यहां

0

स्वीट कॉर्न खाना सबको बहुत अच्छा लगता है| कॉर्न यानि ‘भुट्टा’| इसे ज्यादातर बारिश के दिनों में खाया जाता है| ये स्वाद में हल्का मीठा होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है| स्वीट कॉर्न का स्वाद चाट मसाला और नीबू डालकर बढ़ाया जा सकता है| इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी, फाइबर्स अधिक होते है जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है| इसको खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है| आइए जानें इसके अन्य फायदे –

1. ब्लड प्रेशर में लाभदायक

स्वीट कॉर्न को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल किया जा सकता है| इसमें अधिक मात्रा में स्टार्च और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को बहुत फायदा दिलाते है|

2. कैंसर से बचाए

फिनोलिक फ्लैवनॉइड एंटीऑक्सिडेंट्स और फेरुलिक एसिड स्वीट कॉर्न में भरपूर होते है जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है| इसको खाने से बहुत लाभ मिलता है|

3. पाचन क्रिया बनाए हैल्दी

स्वीट कॉर्न का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है| इसमें अधिक मात्रा में फाइबर्स पाए जाते है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हैल्दी बनाने में असरदार होते हैं| इसको खाने से पेट संबंधी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है|

4. आंखों की रोशनी बढ़ाए

एंटी-ऑक्सीडेंट स्वीट कॉर्न में भरपूर होते हैं जो आंखों की बीमारियों से निजात दिलाते हैं| स्वीट कॉर्न को खाने से आंखों की रौशनी को आसानी से बढ़ाया जा सकता है|

‘अकेली हूं मां-बाप नहीं हैं’, बोलकर कई शादियां कर चुकी ओडिशा की महिला ने फंसाकर 5 लाख मांगे

0

 हरियाणा के हांसी में एक महिला और उसके पति को पुलिस ने लोगों को हनीट्रैप कर फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों एक लाख रुपए की वसूली करते पकड़े गए। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ओडिशा की रहने वाली है। अपना कोई सहारा न होने की बात कहकर उसने कई लोगों को जाल में फंसाया था। जब वह गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी तो उसकी जान-पहचान हरदेव नामक शख्स के साले के बेटे से हुई थी। जिससे उसने कहा था कि मैं अकेली रहती हूं, मां-बाप नहीं हैं। किसी अच्छे लड़के से मेरी शादी करा दो।”

हरदेव का कहना है कि मैंने उस महिला का घर बसाने और उसकी लाइफ सेट करने की कोशिश शुरू कर दीं। हिसार में अपनी ही रिश्तेदारी में एक युवक से उसकी शादी करा दी। मगर, शादी के कुछ दिन बाद ही वो कहने लगी कि उसके साथ नहीं रह सकती। फिर वे दोनों अलग हो गए।

बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया

बाद में वह महिला हांसी स्थित गंजा बाग इलाके में रहने वाले सचिन से जा मिली। सचिन टेलरिंग का काम करता है, महिला ने उसे अपना नया पति बना लिया। उसके बाद महिला ने हरदेव और उसके साले के बेटे के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिस पर दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत हुई। हरदेव के आरोप हैं कि शिकायत वापस लेने के लिए उसने पांच लाख रुपए मांगे। उसने हनीट्रैप में फंसाया।’

नए पति के साथ एक लाख लेते पकड़ी गई

मामला पुलिस के पास पहुंचा। एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम तैयार की गई। उसके बाद उस महिला को सब्जी मंडी के पास पैसे देना तय किया गया। फिर, जैसे ही हरदेव से महिला पैसे लेने आई, पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला के नए पति को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 1 लाख रुपए बरामद हुए।

आर्थिक सुस्‍ती पर प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस, राहुल गांधी चले गए इंडोनेशिया

0

पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हफ्ते भर के लिए इंडोनेशिया (Indonesia) चले गए हैं. इधर उनकी पार्टी देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी में है. कांग्रेस ने अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर एनडीए सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का प्‍लान बनाया है.

राहुल अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में भी देश से बाहर थे. उस समय पार्टी हरियाणा और महाराष्‍ट्र के विधानसभा चुनाव की खातिर प्रचार में जुटी थी. हालां‍कि राहुल ने दोनों राज्‍यों में रैलियां की थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rahul Gandhi नवंबर के पहले हफ्ते में Indonesia से लौटेंगे. उसके बाद प्रदर्शनों में शामिल होंगे.

कांग्रेस ने एक से लेकर 8 नवंबर तक 35 प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर सरकार को घेरने की योजना बनाई है. प्रेस कॉन्‍फ्रेंस हर राज्य की राजधानी व बड़े शहरों में होंगी. पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि प्रेसवार्ताओं में आर्थिक मंदी, किसानों के साथ वादाखिलाफी और युवाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे. इन आयोजनों की तैयारी के लिए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दो नवंबर को बैठक बुलाई है.

आयोजन स्थलों की सूची में नागपुर और इंदौर का नाम भी शामिल है. कौन, कहां प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करेगा, इसका विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. पार्टी आर्थिक मंदी, बेरोजगारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश और किसानों की समस्याओं को लेकर पांच से 15 नवंबर तक देशव्यापी प्रदर्शन भी आयोजित करेगी.

कश्मीर गए 23 विदेशी सांसदों ने क्या कहा…जानिए

0

यूरोपीय यूनियन के 23 सांसदों का कश्मीर दौरा काफ़ी विवादित रहा. विपक्षी पार्टियों ने पूछा कि देश के सांसदों और एक्टिविस्टों को मोदी सरकार कश्मीर नहीं जाने दे रही है दूसरी तरफ़ विदेश सांसदों को कश्मीर भेज रही है.

सीपीएम और कांग्रेस ने पूछा कि अगर कश्मीर में सब कुछ सामान्य है तो विदेश के चुनिंदा सांसदों को ही क्यों जाने दिया गया. कई लोगों ने ये भी सवाल उठाए कि कश्मीर आंतरिक मामला है तो विदेशी सांसदों को क्यों भेजा जा रहा है?

मंगलवार जब 23 सांसदों का यह समूह श्रीनगर पहुंचा को भारतीय सेना के अधिकारियों से मुलाक़ात की और डल झील का भी भ्रमण किया. इन सांसदों का दौरा सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी में हुआ. बुधवार सुबह कश्मीर दौरे के बाद सांसदों ने मीडिया को संबोधित किया और अपना अनुभव साझा किया.

श्रीनगर में मौजूद बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर का कहना है कि इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में स्थानीय मीडिया को नहीं आने दिया गया था. रियाज़ ने बताया, ”23 सांसदों का यह दल आते ही आर्मी मुख्यालय गया और सेना ही इन्हें नियंत्रण रेखा पर लेकर गई. नेशनल कॉन्फ़्रेंस के सांसद अकबर लोन ने कहा है कि यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को धोखे में रखने की कोशिश है.”डल झील में सैर करते यूरोपीय यूनियन के सांसद

मीडिया से बातचीत में इस दल के एक सांसद ने कहा, ”हमलोग अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्सा हैं. भारत शांति स्थापित करने के लिए आतंकवाद को ख़त्म करने की कोशिश कर रहा है और हम इसका पूरा समर्थन करते हैं. हम भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद देते हैं.”

कुछ सांसदों ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद एक गंभीर समस्या है. कुछ सांसदों ने कहा कि कश्मीर में समस्या है लेकिन भारत सरकार इसे सुलझा लेगी.

मंगलवार को कश्मीर में चरमपंथियों ने पाँच मज़दूरों की हत्या कर दी थी. इन सांसदों ने इसकी भी निंदा की. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार फ़्रांस के सांसद हेनरी मालोसे ने कहा, ”अगर हम अनुच्छेद 370 की बात करें तो यह भारत का आंतरिक मामला है. हमारी चिंता आतंकवाद को लेकर है और ये एक वैश्विक समस्या है, जिसमें हम भारत के साथ खड़े हैं. हम इसकी निंदा करते हैं.”

इस दल में शामिल ब्रिटेन के न्यूटन डन ने कहा, ”हम यूरोप के हैं और वर्षों के टकराव के बाद यहां शांति आई. मैं चाहता हूं कि भारत भी दुनिया का शांतिपूर्ण देश बने. हमें भारत के साथ खड़ा होने की ज़रूरत है क्योंकि वो आतंकवाद से लड़ रहा है. यह आंख खोलने वाला दौरा था.”

नई दिल्ली में जर्मन दूतावास के राजदूत वॉल्टर जे लिंडनर ने समाचार एजेंसी एएनआई से यूरोपीय यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे पर कहा, ”मैंने अख़बारों में इस दौरे को लेकर पढ़ा है. मैं यूरोपीय यूनियन के पक्ष को भी सुना है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह बिल्कुल निजी दौरा है.”

यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने के बाद किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम को जम्मू-कश्मीर जाने की अनुमति दी गई. पाँच अगस्त को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी करने के बाद जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बाँट दिया था.

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमरीका के एक सीनेटर ने कश्मीर जाने के लिए कहा तो उन्हें नहीं जाने दिया गया. ईयू सांसदों के इस दल के दौरे पर ओवैसी ने कहा कि कश्मीर ऐरे-गैरे लोगों को भेजा गया. उन्होंने कहा कि यह एक प्रायोजित और फिक्स दौरा था.

विदेशी सांसदों के कश्मीर दौरे से जुड़ी अहम बातें

  • इन सांसदों ने बुलेट प्रूफ़ गाड़ी से दौरा किया जिनके साथ सुरक्षा बलों का एक दल था. इन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से सेना श्रीनगर के एक होटल लेकर गई थी. ज़्यादातर सांसदों की पार्टी दक्षिणपंथी विचारधारा वाली है. ये सभी निजी हैसियत से कश्मीर दौरे पर आए हैं.
  • इन सांसदों की मुलाक़ात जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम और पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह से भी हुई. इसके अलावा ये हाल ही में चुने गए पंचायत प्रमुखों से भी मिले. कहा जा रहा है कि इन सांसदों की मुलाक़ात प्रमुख सिविल सोसाइटी से नहीं हुई. बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर का कहना है कि सांसदों के इस दल ने स्थानीय लोगों से मुलाक़ात नहीं की और सेना के साथ कुछ स्थानों पर गए.
  • इन सांसदों के दौरा डल झील में भ्रमण के साथ ख़त्म हुआ. डल झील कश्मीर का बहुत ही लोकप्रिय ठिकाना है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार बोटिंग के ज़रिए ये सांसद सेंटॉर होटल के क़रीब से गुजरे जहां 30 से ज़्यादा नेताओं और एक्टिविस्टों को बंद करके रखा गया है.
  • यूरोपियन पार्लियामेंट के सदस्य क्रिस डेविस को भी इस दल के साथ आना था लेकिन उनका दावा है कि उन्हें दिया गया न्योता बाद में वापस ले लिया गया और उन्हें पैनल में जगह नहीं दी गई. उत्तर पश्चिम इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने वाले डेविस के मुताबिक़ इस दौरे के लिए उन्होंने भारतीय प्रशासन के सामने एक शर्त रखी थी. वो शर्त ये थी कि कश्मीर में उन्हें ‘घूमने-फिरने और लोगों से बातचीत करने की आज़ादी दी जाए’.
  • डेविस ने बीबीसी से ख़ास बातचीत में कहा, “मैंने कहा कि मैं कश्मीर में इस बात की आज़ादी चाहता हूं कि जहां मैं जाना चाहूं जा सकूं और जिससे बात करना चाहूं, उससे बातचीत कर सकूं. मेरे साथ सेना, पुलिस या सुरक्षा बल की जगह स्वतंत्र पत्रकार और टेलीविजन का दल हो. आधुनिक समाज में प्रेस की स्वतंत्रता बेहद अहम है. किसी भी परिस्थिति में हम समाचारों में कांट छांट की इजाज़त नहीं दे सकते हैं. जो कुछ हो रहा है उसके बारे में सचाई और ईमानदारी से रिपोर्टिंग होनी चाहिए.”
  • इससे पहले भारत ने अमरीकी सीनेटर क्रिस वान हॉलेन के कश्मीर जाने के अनुरोध को ठुकरा दिया था. विपक्षी पार्टी कांग्रेस और सीपीएम ने कहा है कि भारतीय नेताओं और सांसदों पर कश्मीर जाने को लेकर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है और विदेशी सांसदों को जाने दे रही है.
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा था, ”यूरोप के सांसदों का जम्मू-कश्मीर में एक निर्देशित दौरे का स्वागत किया जा रहा है जबकि भारतीय सांसदों के जाने पर पाबंदी लगी है.

भारत छुएगा बड़ी कामयाबी! जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा…

0

साल 2039 तक बढ़ते कंज्मपशन और इन्वेस्मेंट में के साथ भारत जीडीपी (India GDP) के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Third Biggest Economy) बन सकता है. यह जानकारी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दी गयी है. भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए उसी तरह का अवसर पैदा कर सकता है जैसा चीन ने बूम से पहले किया था. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है लेकिन जीडीपी की तेज विकास में कुछ बाधाएं भी हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की तुलना में भारत में जीडीपी ग्रोथ की राह में बाधाएं अधिक हैं. वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था का आकार 2900 अरब डॉलर पर है. मोदी सरकार ने साल 2024 तक भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. साल 2039 तक भारत की जीडीपी का आंकड़ा दस हजार अरब डालर तक पहुंच जायेगा और तब भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

ये चीजें इस ग्रोथ की राह में हैं बाधक
इस तरक्की की राह में हालांकि ऑटोमेशन, डिजीटाईजेशन, जलवायु परिवर्तन, संरक्षणवाद और लोकप्रियता के लिए किये जाने वाले काम बाधक बन सकते हैं. ब्लूमबर्ग ने न्यू इकनॉमी ड्राइवर्स एंड डिसरपर्टस इंडेक्स नाम की एक रिपोर्ट में यह बात कही है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि नई अर्थव्यवस्था में बाधक तत्व की संख्या बहुत ज्यादा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कम आमदनी वाली अर्थव्यवस्था अब अधिक आमदनी वाली अर्थव्यवस्था के करीब पहुंचने की रफ्तार बढ़ा रही हैं. देशों की अर्थव्यवस्था की राह में कई बाधाएं आ सकती हैं और जो देश इस प्रक्रिया को शुरू करने में देर करेंगे उन्हें इसका खमियाजा उठाना पड़ सकता है.

ये है दुनिया का सबसे खतरनाक सांप, जो ले चुका है 257 लोगों की जान…जानिए

0

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक सांप की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए ये दावा तक किया जा रहा है कि सांप अब तक 257 लोगों की जान ले चुका है। लेकिन क्या ये सब वाकई सच है? दरअसल जिस सांप की तस्वीर को लोग सच समझ रहे हैं, वह असल में सच है।

तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये एनाकोनडा सांप है और इसे अफ्रीका की अमेजन नदी पर खोजा गया है। पोस्ट में कहा गया है कि सांप 134 फीट लंबा, 2367 किलो वजन वाला है। इसने इंसानों के साथ-साथ 2325 जानवरों की जान भी ली है। ये तस्वीर केवल अभी ही वायरल नहीं हुई है, बल्कि साल 2015 से वायरल होती आ रही है। एक फेसबुक यूजर ने इसे साल 2015 में भी साझा किया था-कई लोग तस्वीर के साथ ये भी लिख रहे हैं कि अफ्रीका के रॉयल ब्रिटिश कमांडो को इस सांप को मारने में 37 दिनों का समय लगा है। यानी तस्वीर को खूब शेयर किया जा रहा है और इसके साथ अलग-अलग तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।

आपको बता दें ना तो ये तस्वीर सच्ची है और ना ही इसके साथ किए जा रहे दावे।इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि ये एक मामूली सा एनाकोनडा है और तस्वीर की एडिटिंग कर इसके आसपास लोगों को खड़ा होते दिखाया गया है। वहीं इसके साथ जो दावा किया जा रहा है कि ये सांप अफ्रीका की अमेजन नदी के पास मिला है, वो भी गलत है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अमेजन नदी तो दक्षिण अमेरिका में है ना कि अफ्रीका में।वहीं सांप के वजन और लंबाई को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वह भी गलत हैं। नेशनल ज्यॉग्राफिक के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा सांप ग्रीन एनाकोनडा है।

जिसका वजन 550 किलोग्राम है। जो कि इस पोस्ट से काफी अलग है। वहीं जो दावा किया जा रहा है कि सांप ने बड़ी संख्या में लोगों और जानवरों की जान ली है, वैसी भी कोई रिपोर्ट इंटरनेट पर देखने को नहीं मिली है। इसके अलावा पोस्ट में कहा जा रहा है कि अफ्रीका के रॉयल कमांडो ने सांप को मारा है। लेकिन दुनिया में इस नाम का कोई संगठन ही नहीं है। तो दुनिया के सबसे बड़े सांप वाली ये तस्वीर और इसमें किए जा रहे दावे झूठे हैं।

पाक मंत्री : जो कश्मीर पर भारत का साथ देगा वह मिसाइल से उड़ा दिया जायेगा…

0

पाकिस्तान के एक मंत्री ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि जो भी देश कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन करेगा,उस पर पाकिस्तान द्वारा मिसाइल से हमला कर दिया जाएगा और वह इस्लामाबाद का दुश्मन माना जाएगा. कश्मीर मामलों के मंत्री और गिलगित बाल्टिस्तान अली अमीन गंडापुर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा “अगर भारत के साथ कश्मीर पर बढ़ा तो पाकिस्तान युद्ध के लिए मजबूर हो जाएगा.

मंत्री ने कहा भारत का समर्थन करने वाले देशों और पाकिस्तान (कश्मीर के ऊपर) को हमारा दुश्मन माना जाएगा और भारत और उन देशों पर मिसाइल दागी जाएगी, जो इसका समर्थन करेंगे.” पाकिस्तान के एक पत्रकार ने वीडियो इस वीडियो को ट्वीट किया है जिसमें मंत्री भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं.

कश्मीर के मुद्दे पर गंडापुर की उलट बयानबाजी ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान को इस मामले पर वैश्विक स्तर पर निशाना बनाया गया है. इससे पहले सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर पर 50 मिनट के भाषण दिया था.

इमरान खान ने कहा मेरा विश्वास है कि हम लड़ेंगे और जब कोई परमाणु-हथियार संपन्न देश अंत तक लड़ता है तो यह सीमाओं से बहुत दूर होगा. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने यह भी स्वीकार किया कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण करने के अपने प्रयास में विफल रहा है, उनका कहना है कि वह इस मामले को लेकर विश्व समुदाय से निराश है.

सिर्फ दो उबले अंडों के लिए वसूले 1700 रुपए, फिर होटल को लगा तगड़ा झटका

0

अगर आपको ऐसा लगता है कि चंडीगढ़ के एक बड़े होटल में दो केलों के लिए वसूले गए 442 रुपए बहुत ज्यादा हैं, तो आपको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। दरअसल, एक ट्विटर यूजर को मुंबई के एक होटल में दो उबले अंडों के लिए 1,700 रुपए चुकाने पड़े।

अभिनेता राहुल बोस के केला विवाद के बाद चंडीगढ़ के आबकारी एवं कराधान विभाग ने चंडीगढ़ के होटल पर 25,000 रुपए जुर्माना लगाया था। कार्तिक धर ने ट्विटर पर बिल की फोटो साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘होटल में दो अंडों की कीमत 1700 रुपए।’

कार्तिक ने राहुल बोस को भी पोस्ट के कैप्शन में टैग किया है और लिखा, ‘भाई आंदोलन करें?’

‘ऑल द क्वींस मेन’ के लेखक द्वारा साझा किए बिल में यह दिखाई दे रहा है कि होटल ने दो आमलेट के लिए भी उनसे उतनी ही कीमत वसूली है। होटल की ओर से इस विवाद पर बयान जारी करना बाकी है।

पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या?’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया है, ‘मुर्गी पक्का किसी अमीर घर की होगी।’

छत्तीसगढ़ : राजनांदगांव के बसंतपुर में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…

0

गायत्री कॉलोनी जल तरंग परिसर में सोमवार को दो युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवकों ने रविकांत सोनी पर धारधार हथियार से जानलेवा हमला भी किए। इसके पहले दो युवकों ने पहले रविकांत को दौड़ाया। रविकांत जान बचाते हुए जल तरंग परिसर लेकिन आरोपी निलेश धनकर उर्फ पंचू, उमेश यादव उर्फ बिल्लू व उनके साथियों ने रवि को पकड़कर जमकर धुलाई की। इसी बीच आरोपितों ने धारधार हथियार से रविकांत सोनी में हमला कर दिया।

मौके से भाग निकले आरोपित

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल बसंतपुर पुलिस व घायल रविकांत के परिजनों को दी।

गंभीर अवस्था में रविकांत को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद आरोपित पुलिस के पकड़ से बाहर है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपितों के घर व ठिकानों में दबिश भी दी। लेकिन आरोपितों का कुछ पता नहीं चल पाया।

0 मां के आंखों के सामने हुआ हादसा

घटना सिल के कुछ दूरी पर युवक का घर है। घर के छत में उसकी मां टहल रही थी। आरोपित द्वारा किए हमले को मां अपने आंखों से देख रही थी। लेकिन कुछ नहीं कर पाई। जब पास आकर देखी तो उसका बेटा रविकांत लहुलुहान होकर पड़ा हुआ था। मां ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस

मौके पर पहुंचकर घायल रविकांत को अस्पताल पहुंचाया। आरोपित युवा सृश्टि कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपित युुवकों के साथ उनके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 307 एए 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपितों ने रविकांत पर जानलेवा हमला क्यों किया अभी स्पश्ट नहीं हो पाया है। रविकांत की हालत नाजुक होने के कारण पुलिस उससे पूछताछ भी नहीं कर पाई है। पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा कि आरोपितों ने रविकांत पर जानलेवा हमला क्यों किया। इधर दूसरी ओर पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ : बारिश से फसल खराब, सब्जी की कीमत बढने से बिगड़ा रसोई का जायका…

0

सप्ताहभर से रुक-रुककर हो रही बारिश से सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसका सीधा असर पर सब्जी कीमतों पर पड़ा है। सब्जी की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। वही हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने रसोई का का जायका बिगाड़ दिया है। बारिश की वजह से सब्जियों की तोड़ाई में भी कमी आयी है।वही पौधों के अलावा उसमें लगने वाले फल भी खराब हो रहे है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है। क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से फसल में कीड़े समेत अन्य बीमारी लगने का खतरा बढ़ गया है। इससे फसल उत्पादन में काफी प्रभाव पड़ेगा। वही बाजार में लोकल बाड़ी से आवक कम होगी। इन्हीं कारणों से सब्जी के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। हालांकि अभी सब्जी की कीमत 40 रुपए किलो से ज्यादा बिक रही है।

सब्जी की फसल में लगेंगे कीड़े, बीमारी भी बढ़ेगी

बारिश से वातावरण में नमी आ गई है। तेज धूप और नमी के कारण खेतों में कीटाणु उत्पन्न होने लगेंगे। इससे फसलों में रोग व संक्रमण लगना शुरू हो जाएंगे। खासकर सब्जी की फसल में रोग और कीड़े लगने से नुकसान होगा। क्योंकि बारिश से पत्तेदार सब्जियां भी गल चुकी है। वही पत्तों में कीड़े लगने शुरू हो चुके है। इससे आने वाले दिनों में उत्पादन पर असर पड़ेगा।

गोभी-सेम से लेकर जीमी कंद 40 रुपये पार

सब्जियों की भारी कीमत से जायका बिगड़ कर रह गया है। बाजार में गोभी और सेम सबसे ज्यादा कीमत में बिक रही है। दोनों सब्जी 60 रूपए किलों में बेची जा रही है। वही कद्दू, खीरा, कद्दू, लौकी, भिंडी, टमाटर आदि 30 रुपये प्रति किलो बिक रहे है। जबकि जीमी कंद, पत्ता गोभी बाजार में 40 रुपये प्रति किलो की दर पर उपलब्ध हैं। वही अन्य सब्जियों के दाम में आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।