Home Blog Page 2416

छत्तीसगढ़ : हमसफर ट्रेन में खत्म होगा फ्लाइट जैसा फ्लेक्सी फेयर

0

दुर्ग से ह. निजामुद्दीन के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस का किराया घटाने की तैयारी है। सुपरफास्ट की जगह अब मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के किराए को लागू करने का निर्णय हुआ है। ऐसे मेंं अब रायपुर से निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाले यात्रियाें काे सामान्य सुपरफास्ट ट्रेन जितना किराया देना होगा। वर्तमान में हमसफर एक्सप्रेस की आधी बर्थ में डायनेमिक व फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू है, जिसमें सीट कम होने पर डेढ़ गुना तक किराया यात्रियों को देना पड़ता है। अब रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए हमसफर एक्सप्रेस में डायनेमिक फेयर सिस्टम को समाप्त कर दिया है। 


रेलवे अफसरों के अनुसार यह नया सिस्टम दिसंबर महीने के अंत तक लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को सभी बर्थ के लिए एक ही किराया देना होगा। साथ ही तत्काल टिकट सिस्टम को भी सामान्य ट्रेनों जैसा कर दिया गया है। ऐसे में हमसफर एक्सप्रेस का टिकट लेने पर करीब 500 से 900 रुपए तक की बचत यात्रियाें की होगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि हमसफर एक्सप्रेस का बेस किराया कम करने और डायनेमिक फेयर खत्म करने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सामान्य ट्रेनों के किराए में अाधुनिक सुविधाओं से लैस हमसफर एक्सप्रेस में यात्री सफर कर सकेंगे।


120 दिन बाद नया सिस्टम लागू : किसी भी ट्रेन में आरक्षित टिकट की बुकिंग 120 दिन अर्थात करीब चार महीना पहले कराने की सुविधा है। अफसरों ने बताया कि 120 दिन पहले तक यात्रियों ने टिकट बुक कर ली है। इसके बाद ही नए सिस्टम को हमसफर एक्सप्रेस में लागू किया जाएगा। दिसंबर-जनवरी महीने से यात्रियों को हमसफर में कम किराया देना होगा और इसी के साथ इस ट्रेन के सभी बर्थ के लिए एक सामान शुल्क लागू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन में भी यात्री चार महीने बाद तक का रिजर्वेशन करा सकेंगे। 
 

मिलेंगी यह सुविधाएं 

  •  हमसफर में डायनेमिक फेयर समाप्त कर स्थाई किराया। 
  • बेस शुल्क 10 फीसदी घटने से किराया सौ रुपए कम।
  • थर्ड एसी के साथ अब स्लीपर कोच भी जोड़े जाएंगे।   
  • तत्काल टिकट में भी होगा सामान्य ट्रेनों जैसा सिस्टम। 
  • टिकट कैंसिल करने पर रिफंड के सामान्य नियम होंगे लागू।
  • पहला रिजर्वेशन चार्ट जारी होने के बाद करेंट बुकिंग की सुविधा।


जोड़े जाएंगे स्लीपर कोच भी : केवल थर्ड एसी कोच के साथ चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस में अब स्लीपर कोच भी जोड़े जाएंगे। अफसरों ने बताया कि दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर 18 काेच के साथ चलती है। 
इसमें अभी चार कोच जोड़ने की गुंजाइश है। दिल्ली रूट पर जाने वाले यात्रियों की जरूरत को देखते हुए इस ट्रेन में स्लीपर कोच जोड़कर रवाना किया जाएगा। स्लीपर डिब्बा भी एलएचबी होगा और इसमें यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।

कांग्रेस MP की पत्नी के बारे में जानिए, जिसने कहा, किस्मत रेप की तरह

0

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी द्वारा फेसबुक पर लिखे गए एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है।

सांसद की पत्नी ने इस पोस्ट में किस्मत और बलात्कार के बीच समानता बताई है। हिबी ईडन एर्नाकुलम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अन्ना लिंडा ईडन केरल के एर्नाकुलम से कांग्रेस सांसद हिबी ईडन की पत्नी हैं। वे पेशे से पत्रकार हैं और कोच्चि की रहने वाली हैं। हिबी ईडन केरल के जाने माने नेता जॉर्ज ईडन के बेटे हैं। जॉर्ज भी कई बार एर्नाकुलम से सांसद रह चुके हैं।

मां को सो रहे बच्चे के बिस्तर पर दिखा ‘भूत का बच्चा’ तो निकल गई चीख, सच्चाई कुछ और ही निकली

0

 भूत का नाम सुनकर बड़े-बड़ों की हालत खराब हो जाती है, ऐसे में अगर कोई सो रहा हो अचानक उसे कुछ ऐसा नजर आ जाए तो सोचिए उसका क्या हाल होगा। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखने पर नजर आता है कि एक छोटा सा बच्चा अपने बिस्तर पर सो रहा है उसके ठीक बगल में ‘भूत का बच्चा’ भी लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। जैसे ही बच्चे की मां ने अपने जिगर के टुकड़े के बिस्तर पर ‘भूत के बच्चे’ को देखा तो उनकी चीख ही निकल गई। बच्चे के पालने में इस तस्वीर के बाद उनकी हालत खराब हो गई और वो रातभर सो नहीं पाईं। हालांकि, बाद में जब उन्होंने बच्चे के बिस्तर की जांच की तो मामला कुछ और ही निकला।सो रहे बच्चे के बगल में ‘भूत का बच्चा’

पूरा मामला अमेरिका के इलिनोइस इलाके का है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरिट्जा सिबल्स रात में अपने कमरे में सोने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने सोचा कि एक बार अपने बच्चे को देख लें जो कि अपने पालने में सो रहा था। जैसे ही उन्होंने सीसीटीवी के जरिए अपने 18 महीने के सो रहे बच्चे को देखा तो उनकी हालत खराब हो गई। उन्हें अपने बच्चे के पालने पर एक ‘भूत के बच्चे’ की तस्वीर नजर आई। जैसे ही उन्होंने बच्चे के बगल में ‘भूत’ की तस्वीर देखी उनकी आंखों से नींद ही गायब हो गई। उनकी समझ में नहीं आया कि आखिर वो क्या करें।

भूत को देखकर बच्चे की मां के उड़े होश

32 वर्षीय मैरिट्जा सिबल्स ने तुरंत ही बच्चे के पालने में नजर आ रही ‘भूत के बच्चे’ की तस्वीर खींची और इसे सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर कर दिया। यही नहीं उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ ही बताया, ‘पिछली रात मुझे पूरा विश्वास था कि जिस बिस्तर पर मेरा बेटा सो रहा था, उस पर एक ‘भूत का बच्चा’ भी लेटा हुआ था। इसे देखकर मैं इतना डर गई थी, कि रात को बहुत मुश्किल से मुझे नींद आई। इस दौरान मैंने जैसे ही बच्चे के बिस्तर पर कुछ अजीब देखा तो बाकायदा फ्लैशलाइट लेकर बच्चे के कमरे में गई थी। हालांकि उस समय मुझे वहां कुछ भी नजर नहीं आया।’

बच्चे की मां ने खुद फेसबुक पर बताया- उन पर क्या गुजरी

मैरिट्जा ने बताया, ‘मुझे लगा कि मेरी आंखें ही मुझसे खेल रही हैं। मैं इसे नजरअंदाज करने की कोशिश करने लगी लेकिन सच्चाई ये थी कि मैं उसे बिल्कुल भी भुला नहीं पा रही थी और इस तस्वीर ने मुझे बुरी तरह से परेशान कर दिया था। मुझे कुछ हद तक भूत पर विश्वास है लेकिन मैंने खुद को समझाने की कोशिश करते हुए बस इतना ही कहा कि ऐसा हो नहीं सकता है।’ इस बीच मैरिट्जा की शुक्रवार को पोस्ट की गई ‘भूत के बच्चे’ की तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। उनकी पोस्ट को करीब 3 लाख शेयर्स हो चुके हैं, वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

आखिर बच्चे के बिस्तर पर ‘भूत के बच्चे’ का क्या है सच, जानिए

हालांकि, जल्दी ही ‘भूत के बच्चे’ का पूरा रहस्य सामने आ गया। दरअसल, मैरिट्जा अगले दिन सुबह ही बच्चे के कमरे में गई और उसके पूरे बिस्तर की जांच की। जैसे ही उन्होंने बच्चे के बिस्तर पर बिछे हुए चादर को हटाई तो वहां उन्हें बिस्तर पर एक बच्चे का स्टीकर दिखाई दिया। इसी स्टीकर की तस्वीर उन्हें अपने सीसीटीवी में नजर आ रही थी। पूरे मामले में मैरिट्जा ने बताया कि उनके पति ने उनके बच्चे का गद्दा बदला था लेकिन वो इसमें बने हुए स्टीकर को हटाना भूल गए। पूरे मामले का खुलासा करते हुए उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में एक और तस्वीर भी पोस्ट की। जिससे की यूजर्स को पूरे मामले की सच्चाई पता चल सके।

Whatsapp का नया फीचर लॉन्च, अब कोई नहीं कर सकेगा आपकी प्राइवेसी से छेड़छाड़

0

सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है, अगर आप बिना मर्जी में किसी ग्रुप में जोड़े जाने से परेशान हैं तो अब आपको इस परेशानी से छुटकारा मिलने वाला है। जी हां, वॉट्सऐप ने एक खास तरह का फीचर लॉंच किया है जिसमें आपको कोई बिना अपकी अनुमति का ग्रुप में नहीं जोड़ सकेगा। ये फीचर कंपनी खास तौर पर ग्रुप यूजर्स के लिए लायी है।ये है खास
क्या है खास ?

कंपनी ने काफी समय पहले ही ऐलान कर दिया था कि वॉट्सऐप अपना नया फीचर ऐंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ला रहा है जिसमें आप को और कंट्रोल दिया जाएगा। इस फीचर में आपको फालतु के ग्रुप में कोई एड नहीं कर सकेगा जबतक आप उसे अनुमति नहीं देते। इसको एक्टवेट करने के लिए आपको एक स्क्रीन मिलेगी जहां नए ग्रुप के प्राइवसी सेटिंग के बारे में बताया जाएगा।

अपडेट करें ऐप
अपडेट कर लें ऐप

अगर आप जल्दी से अपने वॉट्सऐप में इस फीचर का आनंद लेना चाहते हैं तो अभी अपने ऐप को अपडेट कर लें। अगर आपने पहले ही अपडेट कर लिया है तो उम्मीद है आप इस फीचर का आनंद ले रहे होंगे। अगर आपका ऐप अपडेट है और फिर भी यह फीचर नहीं मिला है तो आपको कुठ सेटिंग्स करने की जरूरत है। अपडेट होने के बाद कंपनी नए फीचर का नोटिफिकेशन भी भेजती है।

करें एक्टिवेट
ऐसे करें एक्टिवेट

ऐप अपडेट होने के बाद आपको सेटिंग्स में ग्रुप प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा जहां आप अपनी सुविधा के मुताबिक दिए गए तीन ऑप्शन्स में से किसी एक को चुन सकते हैं। अगर आप दिए गए ऑप्शन में Nobody को सेलेक्ट करते हैं तो अपको कोई भी ग्रुप में ऐड नहीं कर सकेगा। इससे पहले कई यूजर्स को उनकी मर्जी के बगैर ही किसी ग्रुप में ऐड कर दिया जाता था।

घर पर बनाये क्रिस्पी फ्रेंच फ्राई, बनाना सीखें हिंदी में

0

आवश्यक सामग्री
200 ग्राम आलू छिले हुए
1 कप तेल
नमक स्वादानुसार
2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
बनाने की विधि
फ्रेंच फ्राई बनाने के लिए यह बहुत जरुरी है की आलू को बिलकुल सही ढंग से काटा जाए और यही सबसे ख़ास स्टेप होता है फ्रेंच फ्राई बनाने का. फ्रेंच फ्राई बनाने के लिए हम छिले हुए आलू को पतले लम्बे आकार में काट लेंगे जो ज्यादा लम्बे भी ना हो और ज्यादा पतले भी ना हो. इसके लिए यह ज्यादा अच्छा होगा की लम्बे आकार में आलू को पहले लम्बे में काट ले फिर इसे पतले लम्बे आकार में कई टुकड़ो में काट ले.
आलू काटने के बाद इसे चलते पानी में खूब अच्छे से धो ले जब तक की कटे हुए आलू एकदम साफ़ ना हो जाये. अब कटे हुए आलू को ठन्डे पानी से भरे bowl में 12 से 15 मिनट तक डालकर रख दे. इसे ऐसे ही ढँक कर छोड़ दे फिर हम आगे की तैयारी करेंगे.
अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करेंगे और जब यह अच्छे से गर्म हो जाये तो हम आंच को मध्यम पर सेट कर देंगे. अब थोड़े थोड़े कर के कटे हुए आलू को हम कढ़ाही में डालेंगे और इसे डीप fry करेंगे. एक बार में बहुत ज्यादा आलू डालकर fry ना करे नही तो सभी टुकड़े सही से fry नही हो पायेंगे. एक तरफ से golden brown होने के बाद आंच को बिलकुल धीमा कर दे और चलाकर इसे सभी तरफ से golden brown color में आने ता fry कर लेंगे. इस तरह fry करने से यह बहुत ज्यादा crispy बनेंगे. ऐसे ही बाकी बचे आलू को भी fry कर लेंगे.
अब fry हो चुके आलू को आप चाहे तो नैपकिन पेपर पर पहले निकाल ले जिससे की इसमें से extra oil बाहर आ जाए. ऐसे ही बाकी बचे आलू को भी ऐसे ही नैपकिन पेपर पर पहले निकाल लेंगे और ठंडा होने देंगे. अब इसके ऊपर स्वाद के अनुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़क कर अच्छे से मिला ले. लीजिये तैयार है हमारा कुरकुरे फ्रेंच फ्राई की रेसिपी. आप इसे ketchup के साथ या burger और cutlet के साथ serve कर सकते है.

अंडा करी बनाने का तरीका जिसे खा कर पागल हो जाए

0

आवश्यक सामग्री
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 चम्मच नमक या स्वादानुसार
करी बनाने के लिए
8 अंडे उबले हुए
4 चम्मच तेल
2 कप कटे हुए प्याज
5 हरी मिर्च कटी हुई
2 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट
2 inch दालचीनी का टुकड़ा
5 लौंग
4 छोटी इलायची
1 1/2 चम्मच शाबूत जीरा
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
3 टमाटर कटे हुए
2 चम्मच धनिया की पत्ती कटी हुई
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
अंडे की तैयारी एक pan में तेल डालकर गर्म करे जब यह अच्छे से गर्म हो जाए तो आंच को मध्यम पर कर दे. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालकर थोड़े देर के लिए fry करे. उबले अन्डो में बहुत सारे छेद किसी नुकीली चीज से कर ले. अब अन्डो को थोड़ा थोड़ा कर के pan में डालकर इसे मसालों से अच्छे से कोट कर ले और अन्डो को golden brown color में आने तक fry कर ले. ऐसे ही बाकी बचे हुए अन्डो को fry कर ले और इसे निकाल कर किसी बर्तन में रख ले.
करी बनाने के लिए एक pan में 4 चम्मच तेल डालकर तेज आंच पर गर्म करे और इसमें छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी और शाबूत जीरा डालकर लगातार चलाते हुए भुने जब तक की इसमें से खुशबु ना आने लगे. जैसे ही इसमें से खुशबु आने लगे हम इसमें प्याज डालकर मध्यम आंच पर बीच बीच में चलाते हुए प्याज के golden brown color में आने तक भून लेंगे.
प्याज जैसे ही golden brown color में आ जाए हम इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर 15 सेकंड्स तक इसे भूनेंगे या जब तक की इसमें से कच्चेपन की महक ना चली जाए. अब इसमें हरी मिर्च, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर mix कर लेंगे और मसालों को 2 मिनट तक भूनेंगे. इसमें टमाटर डालकर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पर पकाएंगे जब की टमाटर घुल ना जाए.
टमाटर जब अच्छे से mix हो जाए तो ढक्कन खोल कर इसमें गरम मसाला पाउडर को अंडे के साथ डालेंगे और चलाकर इसे mix कर लेंगे. इसमें कटी हुई धनिया की पत्ती को अपने पसंद के gravy के अनुसार पानी के साथ डालकर mix कर लीजिये और इसे ढँक कर मध्यम आंच पर 4 मिनट तक पकाएंगे या जब तक की आपने पसंद के gravy में यह ना आ जाए. अब ढक्कन खोल कर एक बार सब कुछ अच्छे से mix कर ले. लीजिये तैयार है स्वादिष्ट resataurant style अंडा करी बनाने की विधि. इसे गर्मागर्म चावल या चपाती के साथ serve करे.

सूखे मंचूरियन की लाजवाब रेसिपी हिंदी में बनाना सीखें

0

आवश्यक सामग्री
2 कप कटा हुवा पत्तागोभी
2 मध्यम आकार के गाजर कटे हुए
1/2 कप हरा प्याज कटा हुवा
1/2 कप शिमला मिर्च कटा हुवा
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
4 चम्मच मैदा
4 चम्मच cornstarch
तलने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार
Gravy बनाने के लिए
1/2 चम्मच cornflour
4 चम्मच पानी
4 चम्मच तेल
4 चम्मच लहसुन कटा हुवा
4 चम्मच अदरक कटा हुवा
4 हरी मिर्च कटी हुई
1 कप प्याज कटा हुवा
2 चम्मच tomato ketchup
2 चम्मच soya sauce
3 चम्मच chilli sauce
2 चम्मच vinegar
2 चम्मच सागा प्याज कटा हुवा
काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच red chilli flakes (OPTIONAL)
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सभी सब्जियों को काट कर तैयार केर ले या उसे किसी food processor या mixer में डालकर बारीक पीस कर किसी बर्तन में काली मिर्च और नमक डालकर mix करे. इसमें मैदा और cornflour भी डालकर mix कर ले इसके लिए अपने उँगलियों की मदद से इसे mix करे जिससे इसकी balls बनाने में आपको आसानी होगी.
इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर अच्छे से mix करते हुए इसको mix कर ले और जब यह गाढ़ा हो जाए तो इस mixture में से थोड़ा सा हिस्सा लेकर इसको balls की shape दे दे. आपको दिक्कत हो तो आप इसको 10 बराबर बराबर हिस्सों में बाँट ले और इसके बाद इसकी 10 balls की shape में बना ले. अब इसे ढँक कर अलग रख ले.
अब एक मध्यम आकार के कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करे. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो आंच को मध्यम कर दे और इसमें तैयार manchurian balls को डालकर डीप fry कर ले. एक ही बार में सभी balls को ना डालकर एक बार में 4-5 balls को डाले और बीच बीच में इसे चलाते हुए brown color में आने तक डीप fry कर लेंगे. जब यह golden brown color में आ जाए तो इसे निकाल कर एक paper towel पर रख ले जिससे की इसमें सोखा हुवा extra oil बाहर आ जाए.
Dry manchurian बनाने की विधि
एक छोटे से bowl में cornflour को डालेंगे और इसमें 2 चम्मच पानी डालकर इसे अच्छे से मिला लेंगे और गुठलियाँ नही पड़ने देंगे. अब इसे ढँक कर अलग रख ले.
एक pan को मध्यम आंच पर 4 चम्मच तेल डालकर गर्म करेंगे और जब यह अच्छे से गम्र हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते हुए इसे fry कर लेंगे. जैसे ही इसमें से कच्चेपन की महक चली जाए इसमें कटे हुए प्याज डालेंगे और प्याज को 5-6 मिनट तक बीच बीच में चलाते हुए golden brown color में आने तक fry कर लेंगे. अब इसमें tomato ketchup, soya sauce, chilli sauce और vinegar डालकर mix कर लेंगे.
अब इसमें पहले से तैयार cornflour को डालकर धीमी आंच पर mix करेंगे और 2 मिनट तक इसे पकने देंगे या जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए. अब इसमें नमक, काली मिर्च और chilli flakes मिला लेंगे. फिर इसमें manchurian balls डालकर इसे अच्छे से चला लेंगे जिससे इसकी अच्छे से coating हो जाए. अब आखिर में इसमें हम प्याजा साग डालकर garnish कर लेंगे और आंच से उतार लेंगे. लीजिये तैयार है हमारा dry manchurian recipe.

हज यात्रा के वो राज, जो केवल एक हाजी ही जानता है

0

हज के बारे में उसके इतिहास से शुरूआत करते हैं. मुस्लिम कौम में तो बच्चे-बच्चे को हज के बारे में पता होता है, पर अन्य धर्मों के लिए यह रहस्य ही है कि आखिर मुस्लिमों का इकलौता ​तीर्थ क्यों है?तो जनाब हज के बारे में इस्लामिक किताबों में एक किस्सा दर्ज है. जिसके अनुसार करीब 4 हजार साल पहले मक्का कुछ नहीं था. न वहां कोई काबा था, न ही अल्लाह का नामो निशां. उस वक्त धरती पर अल्लाह के बंदे पैग़ंबर अब्राहम थे. उनकी दो पत्नियां थीं. सारा और हाजिरा. हाजिरा का एक बेटा था इस्माइल. ये सभी फिलस्तीन में रहते थे जबकि धार्मिक प्रचार के लिए पैग़ंबर अब्राहम अरब में थे.वे चाहते थे कि दोनों पत्नियों के बीच मनमुटाव न हो, इसलिए हाजिरा और इस्माइल को अरब बुला लिया जाए. पर जब उन्हें यह ख्याल आया, तब अल्लाह का फरमान उनके पास पहुंचा. अल्लाह का हुक्म था कि उन्हें अपनी किस्मत पर छोड़ दो. पैग़ंबर अब्राहम ने उन्हें खाने पीने का कुछ सामान पहुंचाया और फिर अल्लाह के आदेशानुसार उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया.सामान कितने दिन चलता, एक वक्त जब सब खत्म हो गया और दोनों मां-बेटे भूख से तिलमिलाने लगे तो वे सफ़ा और मारवा पहाड़ी से होते हुए नीचे उतरे. यहां आकर हिम्मत जवाब दे गई और हाजिरा ने अल्लाह को याद किया.इस्माइल ने तिलमिलाहट में अपना पैर जमीन पर पटका और तभी वहां से पानी का एक गुबार फूट पड़ा. मां बेटों ने अपनी प्यास बुझाई और फिर उसी पानी को सहेजकर उसका व्यापार शुरू कर दिया. कुछ ही दिनों में उनका ​जीवन पटरी पर आ गया. जब पैग़ंबर अब्राहम उनके पास लौटे तो परिवार को खुशहाल पाया.इसके बाद पैगंबर ने उस स्थान पर अल्लाह के नाम का एक तीर्थ बनाने का निश्चय किया. उन्होंने बेटे इस्माइल की मदद से एक छोटा-सा घनाकार निर्माण किया. इसके भीतर दो पिलर बनाएं गए. इसे काबा कहा गया.माना जाता है काबा का पवित्र जल जिसे ‘जमजम’ कहा जाता है, यह वही पानी का ‘स्रोत’ है.

इस तरह काबा बन तो गया, पर इसका प्रचार उस स्तर पर नहीं हुआ. वक्त ढलता गया और अरब में अन्य धर्मों के अनुयायियों ने दस्तक दी. यहूदियों के यहां पहुंचने के बाद मूर्ति पूजा शुरू हुई. तब काबा और उसके आसपास भी कई मूर्तियों की स्थापना करवाई गई.सालों बाद जब अल्लाह ने पैगंबर मोहम्मद को धरती पर भेजा, तो उन्होंने एक बार फिर इस्लाम की आवाज बुलंद की. नतीजा यह हुआ कि अरब के मक्का शहर में उनके कई दुश्मन तैयार हो गए जो उनकी हत्या की योजना बना रहे थे.साल 628 में जब पैगंबर मोहम्मद को एहसास हुआ कि मक्का उनके लिए सुरक्षित नहीं है, तो वे अपने 1400 अनुयायियों के साथ पैदल यात्रा करते हुए मदीना पहुंचे. यहां आकर उन्होंने पैगंबर अब्राहम के स्थापित किए हुए काबा की फिर से देख-रेख शुरू की. सभी ​मूर्तियों को हटा दिया गया, चूंकि इस्लाम में अल्लाह की कोई मूरत नहीं.मदीना में ही उन्होंने प​हली मस्जिद का निर्माण किया. इस तरह पैगंबर मोहम्मद की यात्रा पहली हज यात्रा कहलाई और इसके बाद हज को हर मुसलमान के लिए अनिवार्य घोषित कर दिया गया. काबा के पास तीन खंबे के रूप में शैतान भी है. कहा जाता है कि जब अल्लाह के आदेश पर पैगंबर अब्राहम ने अपने बेटे को प्यास तड़पने दिया तब शैतान उनके पास आया.उसने उन्हें अल्लाह के हुक्म से भटकाने की कोशिश की. उन्होंने शैतान को भगाने के लिए उस पर पत्थर फेंके. काबा के पास ही वह स्थान है, जहां शैतान के संकेत के तौर पर तीन पिलर है और हाजी उस पर पत्थर फेंकते हैं.

अब आपको बताते हैं हज यात्रा के पांच दिन के वो राज जो केवल हजी ही जानते हैं. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हज यात्रा 12वें महीने ज़िलहिज या ईद-उल-अज़हा की 8 से 12 तारीख के दौरान होती है. यात्रा शुरू करने से पहले यात्रियों को एहरम पहनना होता है.यह बिना सिलाई वाले सफेद कपड़े होते हैं. इस पोशाक को पहनने के बाद औरत-मर्द, गरीब-अमीर का भेद खत्म हो जाता है. यह पोशाख इस बात का संदेश है कि अल्लाह की नजर में सभी एक हैं.पांच दिन की इस यात्रा के पहले दिन हज यात्री सुबह की नमाज अदा कर मक्का से 5 किलोमीटर दूर मीना पहुंचते हैं. यहां दिन की बाकी चार नमाजें पूरी की जाती हैं. दूसरे दिन यात्री मीना से लगभग 10 किलोमीटर दूर अराफात की पहाड़ी पर पहुंचते हैं.यहां जाए बिना हज पूरा नहीं माना जाता. हाड़ी को जबाल अल-रहम भी कहा जाता है. माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद ने अपने आखिरी प्रवचन यहीं​ दिए थे. सूरज ढलने के बाद हाजी मुजदलफा पहुंचते हैं. पैदल यात्रा के दौरान वे अपने साथ शैतान को मारने के लिए पत्थर जमा कर लेते हैं.

यात्रा के तीसरे दिन बकरी ईद होती है, लेकिन कुर्बानी से पहले हाजी मीना पहुंचकर शैतान को तीन पत्थर मारते हैं. ये पत्थर जमराहे उकवा, जमराहे वुस्ता व जमराहे उला जगहों पर मारे जाते हैं. पत्थर मारने की रस्म अगले दो दिन और करनी होती हैं. कुबार्नी के बाद पुरूष अपने बाल मुंडवाते हैं और महिलाएं बहुत छोटे बाल करवा लेती हैं.चौथे दिन फिर से नमाजें अदा करने का सिलसिला जारी होता है और इस बीच शैतान को पत्थर मारने का क्रम भी अनवरत जारी रहता है. दूसरे दिन शैतान को 7 बार पत्थर मारे जाते हैं. इसके साथ ही काबा के 7 चक्कर लगाए जाते हैं. इसे तवाफ की रस्म कहते हैं. पांचवे दिन भी इसी प्रक्रिया को दोहराया जाता है. इसके साथ ही हज यात्रा पूरी होती है.सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए हर देश का एक कोटा तय कर रखा है. क्योंकि मक्का शहर है देश नहीं. कोटे के अनुसार सबसे ज्यादा इंडोनेशिया का है. जहां से हर साल 2,20,000 लोग हज के लिए पहुंचते हैं. यह टोटल कोटे का 14 फीसदी हिस्सा है. इसके बाद पाकिस्तान (11 फीसदी), भारत (11फीसदी) और बांग्लादेश (8 फीसदी) पर है.

हज करने आने वाले व्यक्ति का परिवार और समाज में बहुत मान होता है. यही कारण है कि मरने से पहले हर कोई एक बार अल्लाह को महसूस करने काबा पहुंचता है. जमजम पीता है और अपने सारे दर्द वहीं भूल आता है.

ये हैं दुनिया की 3 ऐसी चीजें, जिनके पीछे का सच आप नहीं जानते!

0

हम रोजाना अपने घरों में कई ऐसी चीजों को देखते हैं। जिन चीजों को हमारी आंखें देखती तो हैं, लेकिन हमारा दिमाग कभी भी उन चीजों के असल मकसद के बारे में नहीं सोचता है। इसी के चलते आज हम आपको दुनिया की 3 ऐसी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पीछे का सच आप नहीं जानते। आज हम आपको इस खबर में वो सभी कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से इन चीजों को बनाया जाता है।

3. टैब सोडा होल

यह कोल्डड्रिंक का वो कैन है, जिसे हमने कई बार पीया और पूरा पीकर फेंक दिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस कैन पर लगा वो टैब, जिसे खींच कर हम सभी कैन को खोलते हैं। उस टैब में मौजूद वो होल क्या काम आता है? असल में उस होल के वहां होने का मकसद स्ट्रोक को स्टेबल रखना है, ताकि आपकी स्ट्रोक इधर-उधर ना गिरे।

2. कीबोर्ड स्माल बम्प्स

क्या आपने कभी कीबोर्ड को ध्यान से देखा है? अगर हां, तो आपको पता ही होगा कि कीबोर्ड के केवल 2 बटनों पर एक छोटा-सा बम्प होता है, जो कि एक ऊपर उठी लाइन की तरह दिखाई देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों बम्प्स का कीबोर्ड के केवल 2 ही बटनों पर होने का क्या कारण है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि इनके होने का मकसद इतना-सा है कि आप कीबोर्ड को बिना देखे ही अपने हाथों की उंगलियों को कीबोर्ड पर सेट कर सकें। जिससे कि आपको बाहर-बाहर कीबोर्ड पर देखने की जरूरत महसूस ना हो और आप अपना काफी समय बचाकर ज्यादा से ज्यादा काम कर सकें।

1. सिंक होल

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घरों में लगा वो सिंक, जिसमें आप दिन में नाजाने कितनी बार अपने हाथों को धोते हैं? फिर भी आपका ध्यान उस छेद की तरफ नहीं जाता, जिसे उस सिंक में किसी विशेष कारण से लगाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि उस छेद का वहां पर क्या काम है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि असल में सिंक पर यह छेद आपके द्वारा की गई गलतियों को छिपाने के लिए किया जाता है। जिन गलतियों में आपके द्वारा कभी नल को खुला छोड़ देना या फिर बच्चों के द्वारा नल को ना बंद करना शामिल है। लेकिन सिंक पर लगा वो छेद कभी भी पानी को उस सिंक से बाहर नहीं निकलने देता और उसी छेद के चलते आपका फर्श गीला होने से बच जाता है। वैसे आपको इनमें से कौन-सी बात आज पहली बार पता लगी? हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

बीए की परीक्षा में सांसद ने अपनाया नकल का हैरान करने वाला तरीका, खुलासे से देश में मचा हड़कंप

0

स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले परीक्षा से आप जरूर गुजरे होंगे। इसके अलावा आप परीक्षा में होने वाले नकल के बारे में भी खूब सुना होगा। समय के साथ-साथ ये नकल करने वाले भी आधुनिक होते जा रहे हैं। परीक्षा में नकल करने के लिए अब बाजार में एक से बढ़कर उपकरण मौजूद हैं, जिससे ये काम और सुगम हो गया है। लेकिन बांग्लादेश से परीक्षा में नकल का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। और इस नकल का आरोपी कोई आम आदमी नहीं बल्कि उस देश के एक प्रतिनिधि हैं।

बांग्लादेश में इस नकल के आरोपी वहां की मौजूदा सत्तारूढ़ दल की सांसद तमन्ना नुसरत हैं। तमन्ना ने विश्वविद्यालय में परीक्षा देने के लिए हमशक्लों का इस्तेमाल किया। विश्वविद्यालय को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो तत्काल कार्रवाई करते हुए तमन्ना को बर्खास्त कर दिया। तमन्ना अपनी जगह परीक्षा दिलाने के लिए 8 हमश्कलों का प्रयोग किया और इसके बदले में उन्हें मोटी रकम दिया था।

परीक्षा में होने वाले इस नकल का खुलासा बांग्लादेश के ही एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल ने किया। जब इस चैनल के प्रतिनिधि परीक्षा हॉल में प्रवेश किए तो उनका सामना नुसरत की जगह परीक्षा दे रही उनकी हमशक्ल से हुआ। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूरे बांग्लादेश में हंगामा मच गया।

बांग्लादेश के इस टीवी चैनल को अपने सुत्रों से पहले ही पता चल गया था कि तमन्ना ने अपनी जगह परीक्षा देने के लिए 8 हमशक्ल महिलाओं की भर्त्ती कर रखा है। चैनल ने इस काम का भंडाफोड़ करने के लिए प्लान बनाया। इस चैनल के प्रतिनिधि उस परीक्षा हॉल में पहुंचे, जहां सांसद तमन्ना नुसरत की हमशक्ल परीक्षा दे रही थी। जब उससे सवाल-जवाब किए गए तो सच्चाई सामने आ गई।

बता दें कि बांग्लादेश ओपन यूनिवर्सिटी से तमन्ना नुसरत बैचलर ऑफ आर्ट्स यानी बीए का कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा भी वो कुछ प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। वहां के एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों को यह बात पहले से पता थी लेकिन सच्चाई जानते हुए भी वो चुप रहें।

सांसद तमन्ना नुसरत काफी रसूखदार परिवार से हैं। परीक्षा हॉल के बाहर तमन्ना के बाउंसर्स तैनात रहते थें, जो हमशक्लों को सुरक्षा देते थे। इस मामला पर संज्ञान लेके हुए अवामी लीग पार्टी ने कहा है कि वो अपने सांसद पर उचित कार्रवाई करेगी।