Home Blog Page 2439

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने राजनीतिक पारी की शुरुआत की, शिवसेना का दामन थामा

0

 अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह ऊर्फ शेरा देर रात शिवसेना में शामिल हो गए। मातोश्री पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सूत्रों की मानें तो आदित्य ठाकरे पहले से शेरा के करीब थे और उनके कहने पर ही वे पार्टी में शामिल हुए हैं। शेरा के नाम पर पहले मारपीट और धमकी देने के कई विवाद भी जुड़ चुके हैं

शिवसेना ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शेरा के पार्टी जॉइन करने का ऐलान किया। वह शुक्रवार को मातोश्री पहुंचे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

शेरा का पूरा नाम गुरमीत सिंह जॉली है। सलमान के लिए शेरा परिवार के सदस्य की तरह हैं। सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। शेरा बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मिस्टर मुंबई और जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके हैं।

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से सेवानिवृत कर्मियों के लिए बैंक में निकली बंपर वैकेंसी

0

भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके जवानों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, IBPS ने इंडियन बैंक के लिए सिक्योरिटी गार्ड और ऑफिस ब्वॉय के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने के लिए IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन किया जा सकता है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2019 है.

संस्था का नाम- इंस्टीट्यूट ऑफ पर्सनल सलेक्शन

पद नाम- सिक्योरिटी गार्ड और ऑफिस ब्वॉय

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो, साथ ही वह भारतीय सेना, नेवी या एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे चुका हो यानि सेवानिवृत हो चुका हो.

आयु सीमा- उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 26 साल होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में छूट नियमानुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क- किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

पदों की संख्या- पदों की कुल संख्या 115 है.

आवेदन शुरु होने की तारीख- 14 अक्टूबर 2019

आवेदन करने की आखिरी तारीख- 8 नवंबर 2019

कैसे करें आवेदन- इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/indbnksoct19/ पर लॉगइन करें.

छत्तीसगढ़ : पड़ोसी वार्ड में राजनीतिक जमीन तलाश रहे दिग्गज नेता

0

वार्ड चुनाव के आरक्षण के बाद राजनीतिक समीकरण इस कदर बदले कि अब दिग्गजों को भी अपनी राजनीतिक जमीन खतरे में दिखाई दे रही है। अगर चुनाव नहीं लड़े तो अगले पांच सालों के लिए वे नगर निगम की सक्रिय राजनीति से बाहर हो जाएंगे। बाहर हुए तो समझिए कि सालों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। यही वजह है कि अब ये पड़ोसी वार्डों में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि मौजूदा पार्षद को टिकट न देकर दिग्गजों को क्या पार्टियां टिकट देंगी? इतना ही नहीं, कई वार्ड ऐसे भी हैं, जहां एक ही पार्टी के कई दावेदार हैं, मगर इतना तो यह है कि इस बार टिकट वितरण पार्टियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होने वाला।

ये कर रहे हैं दावेदारी

भाजपा नेता- वर्तमान में उप नेता प्रतिपक्ष और वामन राव लाखे वार्ड के पार्षद रमेश सिंह ठाकुर, महामाया पारा वार्ड पार्षद सालिक सिंह ठाकुर, रानी लक्ष्मी वार्ड वार्ड पार्षद गोपाल सोना प्रमुख नाम है। वहीं पूर्व भाजपा पार्षद सुभाष तिवारी, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव भी दावेदारी कर रहे हैं। इन्होंने अपने वार्ड तय कर लिए हैं।

कांग्रेस नेता- श. ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड पार्षद सतनाम सिंह पनाग, श. वीरनारायण सिंह वार्ड अजीत कुकरेजा, बालगंगाधर तिलक वार्ड पार्षद श्रीकुमार मेनन, कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड पार्षद गोवर्धन शर्मा के नाम भी शामिल हैं। पूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक, महापौर प्रमोद दुबे भी चुनाव लड़ सकते हैं।

—————-

सूत्र- इन वार्डों में मौजूदा पार्षदों ने श्रीमती या मां के लिए शुरू की दावेदारी-

वार्ड का नाम- मौजूदा पार्षद- दावेदार

वीरांगना अवंति बाई वार्ड, 06- राधेश्याम विभार (कांग्रेस)- अंजली विभार (पत्नी)

गुरुघासीदास वार्ड, 49- मिथलेश कुमार ध्रुव (भाजपा)- मां

ठक्करबप्पा वार्ड, 17- डॉ. अन्नू साहू (कांग्रेस)- दिलेश्वरी साहू (पत्नी)

बालगंगाधर तिलक, 18- श्रीकुमार मेनन (कांग्रेस), राजश्री मेनन (पत्नी)

डॉ. भीमराव आंबेडकर वार्ड, 09- अनवर हुसैन (कांग्रेस) एमआइसी सदस्य- पत्नी

ब्राम्हणपारा वार्ड, 44- आकाश दुबे (भाजपा)- सरिता दुबे (पत्नी)

महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव ने दी ‘संजीवनी’- कांग्रेस सरकार लगभग तय कर चुकी है कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव होगा। यानी पार्षदों के बीच ही महापौर चुने जाएंगे। यह उन सभी मौजूदा पार्षदों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है जो महापौर बनने के प्रबल दावेदार खुद को कह रहे थे, लेकिन बड़े नेताओं की दावेदारी के कारण कहीं न कहीं उनके अरमानों पर पानी फिरने जा रहा था। अब अगर किसी भी बड़े कद पर पहुंच चुके नेता को महापौर बनना है या पार्टी इंटरनल उन्हें महापौर पद का दावेदार बताती है तो उन्हें पार्षद का चुनाव लड़ना होगा। जिसे लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. फिर वे पूर्व और वर्तमान महापौर हों या फिर विधायक ही।

इस जगह पर पैदा होतें है सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे, जाने

0

नाइजीरिया का इग्बो-ओरा शहर. इसे दुनियाभर में जुड़वां बच्चों की राजधानी के रूप में जाना जाता है. इस कारण यहां जुड़वांबच्चों के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. यह फेस्टिवल शुक्रवार से प्रारम्भ हो गया है. इसमें शामिल होने के लिए संसार भर से लोग पहुंच रहे हैं. फेस्टिवल में छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग के जुड़वां देखने को मिल रहे हैं.

दावा है- इग्बो- ओरा में संसार में सबसे ज्यादा जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं. नेशनल सेंटर फॉर हेल्थ स्टैटिस्टिक्स के अनुसार अमेरिका में हर एक हजार जन्मों में से 33 जुड़वां बच्चों का जन्म होता है. वहीं, इग्बो-ओरा में प्रति हजार जन्मों में औसतन 50 जुड़वां बच्चे जन्म लेते हैं. लोकल लोगों का बोलना है कि पूर्व-औपनिवेशिक काल में जुड़वां बच्चों के जन्म को अक्सर बुराई के रूप में माना जाता था. लेकिन आज जुड़वां बच्चों को आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है. वैज्ञानिकों का बोलना है- आज तक वह भी पता नहीं लगा पाए कि इग्बो-ओरा में ऐसा क्यों हो रहा है.

  1. स्थानीय लोगों का मानना है कि स्त्रियों की खुराक की वजह से यहां जुड़वां बच्चे जन्म लेते हैं. लोकल नेता सैमुअल अदेयुवी अडेले ने बताया कि हमारे लोग याम, अमाला के साथ ओकरा पत्ता या इलसा खाते हैं. माना जाता है कि याम में गोनैडोट्रोपिन नाम का एक रासायनिक पदार्थ होता है, जो स्त्रियों में कई अंडे उत्पन्न करता है. हालांकि, फर्टिलिटी विशेषज्ञों को इस बात पर शक है. उनका बोलना है कि यह आनुवंशिक कारण की वजह से होता है.

छत्तीसगढ़ : पुरी में एक अतिरिक्त कोच की सुविधा

0

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18425 व 18426 पुरी-दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी थ्री कोच की सुविधा जाएगी। यह सुविधा स्थाई रूप से 21 अक्टूबर को पूरी से और 22 अक्टूबर को दुर्ग से दी जाएगी। रेलवे के मुताबिक दीपावली के मद्देनजर उक्त ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ : अवैध संबंध की आशंका में प्रेमी ने महिला को उतारा मौत के घाट

0

करवा चौथ की रात सीपत क्षेत्र के ग्राम सोंठी में प्रेमी युवक ने अपनी प्रेमिका महिला की हत्या कर दी। आरोपित को शक था कि महिला का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम सोंठी निवासी अनंत कंवर पिता गणेश कंवर (40) अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। उसके पति गणेश कंवर ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली है। इस बीच महिला का गांव के ही किराना दुकान संचालक सुनील शर्मा पिता रामेश्वर प्रसाद शर्मा से प्रेम संबंध बन गया।

इस दौरान सुनील अक्सर महिला के घर जाता था। फिर बाद में सुनील अपनी प्रेमिका अनंत के चरित्र पर शंका करने लगा और उसके अन्य युवकों से अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर आए दिन विवाद करने लगा। गुरुवार को करवा चौथ की रात सुनील अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया।

इस दौरान उनके बीच फिर से विवाद होने लगा। अचानक उसने गैस के लाइटर से अनंत कंवर के सिर समेत अन्य हिस्सों में ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे बुरी तरह आहत महिला बेहोश होकर गिर गई। इस बीच आरोपित ने उसकी बेटी को डराया-धमकाया और भाग निकला।

शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उसकी बेटी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई थी। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई। आरोपित सुनील को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

डर से सहम गई बेटी, बच सकती थी जान

पुलिस के अनुसार घटना रात 12 से एक बजे के बीच की है। अनंत कंवर पर ताबड़तोड़ हमला करने के बाद आरोपित ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को डराया-धमकाया। इसके चलते वह सहम गई। उसके भागने के बाद भी वह घर में डरी-सहमी रही। तब तक अनंत कंवर बेहोश पड़ी थी और जीवित थी। इस बीच उसे अस्पताल पहुंचाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी।

छत्तीसगढ़ : झुग्गीवासियों को स्थायी पट्टा देने की योजना पर काम शुरू

0

शहरी क्षेत्रों के आवासहीन एवं भूमिहीन नागरिकों को पट्टा देने की योजना पर तेजी से सर्वे हो रहा है। सर्वे में दुर्ग जिले के नगरीय निकायों में 12 प्राधिकृत अधिकारी जो डिप्टी कलेक्टर रैंक के हैं झुग्गी बस्तियों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से निर्धारित प्रारूप के अनुरूप फीडबैक ले रहे हैं।

झुग्गीवासी लोगों को अधिभोग की भूमि का पट्टा भी मिल सके, इसके लिए राजीव गांधी आश्रय योजना की अवधि का विस्तार कर इसे 19 नवंबर 2018 तक बढ़ाया गया। इस पहल से बड़ी संख्या में आवासहीन एवं भूमिहीन लोगों को पट्टा मिल सकेगा। भिलाई के वार्ड क्रमांक -23 में सर्वे के लिए पहुंचे डिप्टी कलेक्टर अरुण वर्मा ने बताया कि झुग्गी बस्तियों में व्यापक सर्वे किया जा रहा है। सर्वे कार्य 30 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और 25 नवंबर तक पट्टा वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पट्टे की पात्रता के लिए राशन कार्ड को आधार बनाया जाएगा। राशन कार्ड नहीं होने की स्थिति में नियम में उल्लेखित अन्य प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन के पश्चात पट्टा प्रदान किया जाएगा।

बालिग महिला सदस्य का नाम भी होगा सम्मिलित

योजनांतर्गत पट्टाधारी नागरिक को प्रतिवर्ग फुट विकास शुल्क के रूप में मामूली राशि देनी होगी जो नगर पंचायत क्षेत्र में पांच रुपये प्रति वर्ग फुट, नगर पालिका क्षेत्र में 10 रुपये प्रति वर्ग फुट एवं नगर निगम क्षेत्र में भी 10 रुपये प्रति वर्ग फुट होगी। यथासंभव झुग्गीवासियों को उसी स्थान पर व्यवस्थित किया जाएगा परंतु यदि व्यापक जनहित में झुग्गियों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है तो यह निर्णय उच्च स्तरीय समिति द्वारा लिया जाएगा। यदि कोई झुग्गीवासी किरायेदार के रूप में निवास कर रहा है तब भी पट्टे की पात्रता उसे ही होगी। पट्टे में परिवार की बालिग महिला सदस्यों का नाम भी सम्मिलित होगा। महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में भी यह बड़ा कदम होगा।

छत्तीसगढ़ : सटोरियों और जुआरियों के खिलाफ फिर चला अभियान

0

जुआरियों और सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

भिलाई-3 पुलिस ने ग्राम नंदौरी भाठापारा में जुआ खेल रही आरोपित नंदू निर्मलकर, शंकर वर्मा और राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से 410 रुपये नकद और ताशपत्ती जब्त की गई है। उसी गांव में जमे एक अन्य फड़ से पुलिस ने आरोपित घनश्याम सिंह, अजय कुमार बर्मन और रेवाराम साहू को गिरफ्तार कर उनके पास से 380 रुपये जब्त किया गया। इसी तरह से भिलाई नगर पुलिस ने रूआबांधा शनिचरी बाजार के पास जुआ खेल रहे आरोपित संतोष साव, विनय यादव, रमेश यादव, इशु कुमार बंजारे और अमित जैन को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपितों के पास से तीन हजार 970 रुपये जब्त किया गया है। इसके अलावा भिलाई नगर पुलिस ने सेक्टर-8 मार्केट में जुआ खेल रहे आरोपित एल पोलैय्या, चंद्रशेखर, पिंटू जाल, अंशुल मिश्रा और डी राजेश को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपितों के पास से एक हजार 120 रुपये जब्त किया गया है। जामुल पुलिस ने जवाहर नगर वाम्बे आवास में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आरोपित सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन यादव और शेख अहदम को गिरफ्तार किया। इनके पास से 670 रुपये और ताश पत्ती जब्त की गई है।

बस स्टैंड में सट्टा खिलाने वाला पकड़ाया

इधर, नंदिनी पुलिस ने अहिवारा बस स्टैंड में सट्टा खिलाने वाले सटोरिये सूर्यनारायण उर्फ सूरी को गिरफ्तार किया। आरोपित अहिवारा बस स्टैंड सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्रवाई करते हुए आरोपित के पास से पांच हजार 825 रुपये नकद और सट्टा पट्टी जब्त किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ : ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ कैट ने खोला मोर्चा

0

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ट्रेडर्स (कैट) ने ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। पिछले दिनों ऑनलाइन से जुड़े ब्रांडों से छूट देने के मामले में स्पष्टीकरण मांगने के बाद अब कैट छूट को लेकर कॉम्पिटिशन कमीशन पहुंच गई है। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा ई-कॉमर्स नियमों की अनदेखी की जा रही है और इसका खामियाजा रिटेल व्यापार को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल ने भी कैट को आश्वस्त किया है कि इस मुद्दे पर बारीकी से जांच होगी और सभी कंपनियों को ई-कॉमर्स पॉलिसी का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कैट का उद्देश्य व्यापारिक हितों की रक्षा करना है और इसके लिए ही वह लगातार प्रयासरत है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार अभी ऑनलाइन कंपनियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को आकर्षक छूट देकर लुभाया जा रहा है, जबकि यह छूट नए उत्पादों पर नहीं होती। इसके लिए ही कैट अब कॉम्पिटिशन कमीशन पहुंचा है। ऑनलाइन कंपनियों पर अंकुश लगाना जरूरी है।

देश भर से 40 हजार मोबाइल दुकानें बंद होने की स्थिति में

कैट से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकार ऑनलाइन कंपनियों के गलत तरीके से काम करने के कारण देश भर की 40 हजार मोबाइल दुकानों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही एफएमसीजी समेत अन्य कई सेक्टरों में कारोबार में 40 फीसद तक गिरावट है।

कैट के अभियान में अधिकाधिक जुड़ने लगे व्यापारी

कैट ने पिछले दिनों रिटेल व्यापारियों को ऑनलाइन से जोड़ने अभियान भी शुरू किया है और इसके लिए आइटी एक्सपर्टों की मदद ली जा रही है। कैट के अभियान में अब अधिकाधिक संख्या में व्यापारी जुड़ने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि कैट से 100 से अधिक व्यापारिक संघों ने ऑनलाइन से जुड़ने की सहमति भी जताई है। कैट के इस ऑनलाइन व्यापार से भी उपभोक्ताओं को सारे ऑफरों के साथ ही उत्पादों और व्यापारियों के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध होगी। इस प्रकार कैट रिटेल व्यापारियों को अपग्रेड भी कर रही है।

छत्तीसगढ़ : पुलिस थाने के समीप हुई युवक की हत्या, दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

0

देवेंद्र नगर पुलिस थाने के नजदीक गंगानगर में एक युवक की चाकू मारकर उसके दोस्त ने ही मोहल्ले में रंगदारी करने से परेशान होकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई। मृतक प्रेम उर्फ प्रिंस अग्रवाल (24) आदर्शनगर, मोवा का रहने वाला था और कपड़े की दलाली का काम करता था। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

वारदात के बाद फरार आरोपित नरेंद्र उर्फ विक्कू ओडिया (22) को सड्डू से देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने मामा के घर में छिपा था। उसने हत्या के बाद चाकू पास की नाली में फेंका था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपित ने प्रिंस की जांघ और कूल्हे में चाकू मारना स्वीकार कर लिया।

देवेंद्र नगर थाना प्रभारी आरके पात्रे ने बताया कि आदर्श नगर, दुबे कॉलोनी मोवा निवासी प्रेम उर्फ प्रिंस अग्रवाल गुरुवार की रात पंडरी कपड़ा मार्केट के पीछे गंगा नगर बस्ती में आरोपित समेत चार-पांच दोस्तों के साथ शराब पीने बैठा था। रात तीन से चार बजे के बीच दुर्गानगर निवासी आरोपित नरेंद्र उर्फ विक्कू ओडिया के साथ उसका विवाद हो गया। दरअसल विक्कू ने मोहल्ले में आकर प्रिंस द्वारा रंगदारी की थी।

युवकों को धमकाया था। इस बात को लेकर विक्कू और उसके बड़े भाई ने आपत्ति करते हुए समझाइश दी थी, फिर भी वह नहीं माना। इसी बात को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ा। धक्का-मुक्की में प्रिंस नाली में गिर गया। किसी तरह वह उठा और विक्कू से फिर उलझ गया।

इस दौरान गुस्से में आकर विक्कू ने चाकू से जांघ और कूल्हे में ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद वह भाग निकला। घायल प्रिंस को बस्ती के कुछ युवकों ने आंबेडकर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने फरार विक्कू की तलाश में उसके घर में दबिश दी, लेकिन पता चला कि वह सुबह-सुबह कपड़े बैग में भरकर निकला है। उसके ओडिशा भागने की आशंका थी। पुलिस ने घटना के प्रत्यक्षदर्शी देवा, दिनेश समेत अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब विक्कू का नाम सामने आया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

तीन साल से थी दोस्ती

मृतक और आरोपित विक्कू के बीच तीन साल से दोस्ती थी। पुलिस का कहना है कि प्रिंस की मौत अत्यधिक खून बहन से हुई है। समय पर अगर उसे अस्पताल पहुंचाया जाता तो ज्यादा खून नहीं बहता, लेकिन डर के कारण कोई उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले गया। पुलिस ने मृतक के मामा राजेश अग्रवाल, सुशील देवांगन, सचिन दास के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया है।

असामाजिक तत्वों का जमघट

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जिस जगह हत्या हुई, वहां रोज रात में असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है। वहां पर पूरी रात शराबखोरी के साथ जुआ खेला जाता है। शराब के नशे में बदमाश वहां से आने-जाने वाले लोगों से मारपीट, लूटपाट करते हैं।