Home Blog Page 2814

विश्व की सबसे लंबी उड़ान भरने के लिए ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन कर रही है तैयारी

0

ऑस्ट्रेलियन एयरलाइन क्वांटास एयरवेज लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि वो बोइंग कंपनी ड्रीमलाइनर्स के साथ अक्टूबर में विश्व की सबसे लंबी उड़ान भरेगी।

फ्लाइट में सवार होंगे 40 यात्रीफ्लाइट में 40 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार होंगे, जिनमें से ज्यादातर कर्मचारी होंगे। उड़ान भरने से पहले इन सभी का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा।

करीब 20 घंटे की होगी उड़ान

क्वांटास एयरवेज की योजना साल 2022 तक सिडनी से न्यूयॉर्क और लंदन तक सीधी उड़ान की शुरुआत करने की है। उड़ान करीब 20 घंटे की होगी। कंपनी अभी इसपर विचार कर रही है कि इस फ्लाइट के लिए बोइंग या एयरबस एसई प्लेन में से किसका इस्तेमाल किया जाए। यात्री 20 घंटे तक फ्लाइट में अपना समय कैसे काटेंगे, इस बात पर भी ध्यान दिया जाएगा।

सीईओ एलेन जोएस ने दिया बयान

इस संदर्भ में ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइंस क्वांटास के सीईओ एलेन जोएस ने बताया कि फ्लाइट के लिए बोइंग 777-8X या एयरबस अल्ट्रा रेंज A350-900ULR और -1000ULR में से किसी एक को चुना जाएगा।

पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद

क्वांटास इस योजना के तहत वो बहुत लंबी दूरी की उड़ानों को अपने बेड़े का हिस्सा बनाना चाहता है। इस नॉन स्टॉप उड़ान के कारण पर्यटकों की संख्या में खासी वृद्धि की उम्मीद कर रही है।

5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहीं पुरानी गोपी बहू, फैंस के लिए खुशखबरी…

0

टेलीविजन की पुरानी ‘गोपी बहू’ जिया माणेक (Giaa Manek) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मासूम सा चेहरा और सहमी सी गोपी का किरदार निभाकर जिया माणेक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ वक्त बाद उन्होंने शो को अलविदा कह दिया। जिया के बाद इस रोल को देवोलीना भट्टाचार्य ने निभाया। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि आपकी पुरानी ‘गोपी बहू’ 5 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जिया माणेक (Giaa Manek) सुपरनैचुरल सीरियल ‘मनमोहिनी’ में नजर आएंगी। इस सीरियल में जिया के किरदार का नाम गोपिका होगा। जिया आखरी बार ‘बड़ी दूर से आए हैं’ सीरियल में नजर आई थीं जिसके बाद अब वह ‘मनमोहिनी’ में दिखेंगी। 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जिया ने कहा- ‘गोपी और गोपिका दोनों किरदारों में बहुत अंतर है। जैसे जैसे सीरियल की कहानी आगे बढ़ेगी तो आपको पता चलेगा कि वह कितनी चालाक है। गोपी बहुत मासूम और सहमी सी थी लेकिन गोपिका बेखौफ और बिंदास है।’ 

आपको बता दें, जिया माणेक ने 9 साल पहले ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ सीजन 5 में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लिया। इसके बाद ‘बालिका वधू’, ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’, ‘जिनी और जूजू’ जैसी सीरियल में नजर आईं थी। 

बता दें कि जिया अहमदाबाद की रहने वाली हैं और गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। बीते पांच साल में जिया भले ही छोटे पर्दे पर नजर नहीं आई लेकिन सोशल इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहीं। जिया लगातार प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहीं।

जब रवि शास्त्री को इनाम में मिली थी ऑडी कार, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मचाया था धमाल !

0

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री एक बार फिर से भारतीय टीम के कोच बन गए है| शास्त्री अपने समय के सबसे पॉपुलर क्रिकेटरों में से एक रहे है| आज हम आपको शास्त्री से जुड़ी एक रोचक घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते है| आइए जानते है|

दोस्तों, यह बात साल 1985 की है जब ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बेन्सन एंड हेजेस क्रिकेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रवि शास्त्री ने 5 मैचों में 182 रन बनाए और 8 विकेट हासिल किए थे| इस शानदार प्रदर्शन पर शास्त्री को चैम्पियन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला था।

इनाम में शास्त्री को ऑडी 100 कार ईनाम में मिली थी। यह कार उस जमाने में टॉप मॉडल हुआ करता था और इसमें काफी सारे हाई टेक फीचर्स थे। सबसे खास बात यह है की वर्षो बाद आज भी शास्त्री के पास वो कार है और जब भी उनको मौका मिलता है वह कार को लेकर निकल पड़ते हैं। यह कार इनके दिल के बेहद करीब है। कार का नंबर MFA 1 था।

इनाम में मिली इस कार को पानी के जहाज़ से भारत लाया गया। जब वो कार इंडिया पहुंची थी तब बंदरगाह पर उसे देखने के लिए दस हज़ार से ज़्यादा लोग मौजूद थे। खास बात यह है कि जब इस कार को भारत लाया गया था तो मौजूदा सरकार ने कार की इम्पोर्ट ड्यूटी माफ की थी। ऑडी 100 उस दौर की सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों में से एक थी जिसका प्रोडक्शन 1968 से 1994 तक किया गया था।

इनाम में जब ये कार मिली थी तब भारतीय टीम के सभी खिलाड़ीयों ने उस कार में जानकर धमाल मचाया था और कार के ऊपर चढ़ गए थे| वर्षो बाद भी ये तस्वीरें लोगो के दिलों में ताजा है|

मीसाबंदियों को फिर मिलने लगी पेंशन: शिवराज सिंह का नाम भी लिस्ट में शामिल

0

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में मीसा बंदियों की पेंशन फिर शुरू कर दी गयी है. पहली किश्त में 2 हज़ार से ज़्यादा मीसा बंदियों के लिए पेंशन जारी की गयी है. कांग्रेस (Congress) ने सत्ता में आते ही इनकी पेंशन पर रोक लगा रखी थी. इन बंदियों में पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग से लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) तक शामिल हैं.

मध्य प्रदेश में अब इमरजेंसी के दौरान बंदी बनाए गए लोगों यानी मीसा बंदियों को फिर से पेंशन मिलने लगी.सरकार ने 2 हज़ार से ज़्यादा बंदियों की पेंशन जारी कर दी है. कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आने के बाद इनकी पेंशन रोक दी थी. कारण ये बताया गया था कि उनके वेरीफिकेशन तक पेंशन पर रोक लगायी जा रही है. सरकार को अब कोई भी मीसाबंदी अपात्र नहीं मिला है. पेंशन के साथ सरकार ने मीसाबंदियों का एरियर भी जारी किया है.

मीसाबंदियों की इस लिस्ट में पार्टी के वेटरन लीडर कैलाश सारंग, सरताज सिंह, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, थावरचंद गहलोत, तपन भौमिक, अजय विश्नोई भी शामिल हैं.

शराब पीने वालों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी,

0

आज का विषय है, शराब पीने वालों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी। दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते है, कि ये जानते हुए भी शराब शरीर के लिए हानिकारक है। फिर भी ज्यादतर लोग शराब का सेवन करने लगे है, तो यदि आप भी शराब पीते है, तो शराब पीने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, तो वो क्या बड़ी खुशखबरी आई है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे, तो आइये जानते है।

दोस्तों शराब पीने वालों के लिए ये बड़ी खुशखबरी शराब किराना की दुकान पर मिलने को लेकर आई है। दरअसल झारखंड आबकारी विभाग ने राज्य में किराने की दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है। मोदी सरकार की ओर से जल्द ही इसको पास किए जाने की उम्मीद है।

दोस्तों आबकारी विभाग के एक सूत्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है, कि प्रस्ताव के अनुसार 30 लाख रुपये की आय पर जीएसटी दाखिल करने वाली किसी भी किराना दुकान को शराब बेचने का लाइसेंस दिया जा सकता है।

बबूल की झाड़ियों में छिपे थे साधु वेशधारी युवक, बच्चा चोर गिरोह के संदेह पर ग्रामीणों ने 4 को पकड़ा…

0

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में आकमपुर गांव के पास बबूल की झाड़ियों में छिपे साधु वेशधारी चार युवकों को बच्चा चोर गिरोह के संदेह पर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में तीनों ने खुद को मेरठ जिले का निवासी बताया। उन्होंने मांगकर खाने और अयोध्या से लौटने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस ने उनके पते की जांच कर रही है। सभी को अभी थाने में ही रोका गया है। गुरुवार दोपहर आकमपुर गांव के लोगों ने उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर गांव के सामने बबूल की झाड़ियों के पास साधुवेश में चार लोगों को संदिग्ध हालात में बैठे देखा।

इनमें तीन युवक सिर पर लाल रंग का साफा बांधे थे। सही नाम पते की जानकारी न देने पाने पर ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी चारों को थाना लेकर चली गई। एसएसआई गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ में चारों ने बताया कि वह अयोध्या से दर्शन कर मेरठ जा रहे थे।

इनमें शशिपलनाथ (35), मुन्नानाथ (30), राहुलनाथ (32) व अलखु (28) मेरठ के किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आसिफाबाद समसपुर निवासी हैं। उनके पास से एक वैन भी मिली है। वैन का नंबर और बताए गए नाम व पता के आधार पर जांच की जा रही है।

वहीं आकमपुर गांव के दीपू, ओमप्रकाश यादव, व गुड्डन समेत अन्य ने बताया कि चारों बबूल की झाड़ियों में अलग-अलग बैठे थे। जिस जगह वह बैठे थे स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे वहीं से गुजरते हैं। कुछ ही दूर पर उनकी वैन भी खड़ी थी।

लोग सच में भगवान मान करने लगे थे पूजा, 17 बार ‘कृष्ण’ बन इस एक्टर ने बनाया था रिकॉर्ड…

0

‘जन्माष्टमी’ के इस पावन पर्व में हर कोई कृष्ण की भक्ति में रंगा दिख रहा है। बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। फिल्म इंटस्ट्री में ऐसे कई एक्टर रहे जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कृष्ण की छवि को बखूबी उकेरा । कुछ तो इतने पॉपुलर हुए कि दर्शक असल में उन्हें कृष्ण समझकर पूजने लगे। आज जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको ऐसे एक्टर के बारे में बताते हैं जिन्होंने 17 बार कृष्ण का किरदार निभाया।

इस पॉपुलर एक्टर का नाम नंदमुरि तारक रामा राव है। तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर एनटी रामा राव को एनटीआर के नाम से भी जाना जाता है। एक्टर के अलावा एनटीआर डायरेक्टर और पॉलिटीशियन भी थे। पॉलिटिक्स में आने से पहले एनटीआर मशहूर अभिनेता रहे। उनका निधन 73 साल की उम्र में हो गया था।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1950 से की थी। उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनती थीं। एनटीआर इन फिल्मों में कृष्ण या राम का किरदार निभाते थे। दर्शक उन्हें कृष्ण के रोल में इतना पसंद करने लगे कि उन्होंने लगातार 17 फिल्मों में कृष्ण का किरदार निभा डाला।

इन फिल्मों में ‘श्री कृष्णार्जुन युधम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर हैं। एनटीआर ने करीब 250 तेलुगु फिल्मों में काम किया। एनटीआर तेलुगु फिल्मों के इतिहास में सबसे ज्यादा फेमस एक्टर रहे हैं। तेलुगु के अलावा एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी कीं। फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला ।

बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जो व्यवस्था के खिलाफ लड़ता था। एनटीआर ने 1982 में तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली। फेमस एक्टर होने के चलते एनटीआर और उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बने।

एनटीआर ने कृष्ण की तरह ही अपनी प्रजा की खूब मदद की। एनटीआर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1942 में अपने मामा की बेटी बासव तारकम से शादी की थी। एनटीआर के 8 बेटे और 4 बेटियां थीं। 1985 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। सन 1993 में 70 साल की उम्र में रामा राव ने तेलुगु लेखक लक्ष्मी पार्वती से शादी की थी लेकिन एनटीआर के परिवार ने लक्ष्मी को कभी भी स्वीकार नहीं किया। एनटीआर का बेटा जूनियर एनटीआर साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम है।

बॉलीवुड के मशहूर साइड आर्टिस्ट, अब वे कहां हैं…

0

किसी भी फिल्म की सफलता उसके पात्रों और कलाकारों पर निर्भर करती है, वे वही होते हैं जो उसमें अपना दिल और आत्मा लगा देते हैं लेकिन हम हमेशा मुख्य लीड को याद करते हैं, आज हम सबसे प्रसिद्ध साइड कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

1) देवेन वर्मा– देवेन वर्मा एक बॉलीवुड अभिनेता और हास्य अभिनेता थे, जो 70 के दशक से फिल्मों में दिखाई दिए, उन्होंने 400 से अधिक फिल्में कीं लेकिन बुढ़ापे में सेवानिवृत्त हो गए और 2014 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

2) सत्येंद्र कपूर – वे कई फिल्मों में दिखाई दिए लेकिन उनके सबसे प्रसिद्ध चरित्र शोले के रामलाल थे, उन्होंने अपनी अंतिम सांस 27 अक्टूबर 2007 को ली।

3) विजू खोटे– कालिया से शोले विजु खोटे ने 300 से अधिक फिल्में कीं और हम उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, वह अब 77 साल के हैं और बुढ़ापे और बीमार स्वास्थ्य के कारण काम से सेवानिवृत्त हुए हैं।

4) यूनुस परवेज– अमिताभ बच्चन के देवर से लेकर अभिषेक बच्चन की बंटी और बबली तक, इस अभिनेता ने कई फिल्मों में काम किया और हमेशा फिल्म को थोड़ा बेहतर बनाने के पीछे का कारण, उन्होंने अपनी आखिरी सांस वर्ष 2007 में ली।

5) राकेश बेदी– तिरंगा फिल्म से खबरीलाल राकेश बेदी ने कई फिल्में और टीवी धारावाहिक किए, ज्यादातर समय उन्होंने कॉमेडी किरदार निभाए और अभी भी वह फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं, हाल ही में वह यूआरआई: द सर्जिकल स्ट्राइक में दिखाई दिए।

कश्मीर में अपने ही हेलिकॉप्टर को मार गिराया था IAF ने, पांच अधिकारी दोषी करार…

0

श्रीनगर में अपने ही हेलिकॉप्टर का मार गिराने के मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के बाद भारतीय वायुसेना अपने ही पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। बता दें कि यह घटना 27 फरवरी की है जब बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारत में घुसे थे। इस दौरान भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी और इसी बीच भारत का MI-17V5 चॉपर क्रैश हो गया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब इस मामले में पांच अधिकारियों को जांच में दोषी पाया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट वायुसेना मुख्यालय भेज दी गई है। दोषी पाए अधिकारियों में एक ग्रुप कैप्टन, दो विंग कमांडर और दो फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं।बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम से सात किलोमीटर दूर गारेंद गांव में एक खेत में चॉपर क्रैश हो गया था। हालांकि उस समय हादसे के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई थी।

इस हादसे में दो पायलट शहीद हो गए थे। यह चॉपर श्रीनगर से उड़ान भरा था। हालांकि जब यह घटना हुई उस दौरान सेना ने कहा था कि चॉपर पेट्रोलिंग पर था तभी क्रैश हो गया। इस दौरान बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव था। क्योंकि पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। जिसके बाद भारत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर कई आतंकी ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त कर दिया था।

जयराम रमेश के बाद सिंघवी के भी सुर बदले, कहा- एकतरफा विरोध से मोदी को फायदा…

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना बनाए जाने के खिलाफ कांग्रेस के दो वरिष्‍ठ नेताओं ने आवाज उठाई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के बाद अब डॉ अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा है कि ‘मोदी को खलनायक’ बनाना गलत है. उन्‍होंने जयराम रमेश के बयान के संदर्भ में ट्वीट कर उज्‍ज्‍वला योजना की तारीफ की.

सिंघवी ने लिखा, “हमेशा कहा है कि मोदी को खलनायक प्रस्‍तुत करना गलत है. वे ना सिर्फ देश के पीएम हैं, बल्कि एकतरफा विपक्ष उनकी मदद करता है. काम हमेशा अच्‍छे, बुरे और तटस्‍थ होते हैं- उन्‍हें मुद्दों के आधार पर जज किया जाना चाहिए ना कि व्‍यक्ति के हिसाब से. निश्चित रूप ये अच्‍छे कामों में से उज्‍ज्‍वला स्‍कीम भी एक है.”

जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा था कि ‘मोदी के काम को स्वीकार न करते हुए खलनायक की तरह पेश करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला.’ उन्‍होंने कहा था कि ‘हम 2014 से 2019 के बीच किए गए मोदी के कार्यों के महत्व को समझना होगा क्योंकि इन्ही कार्यों के चलते वो एक बार फिर सत्ता में आए.’

जयराम रमेश ने कहा था, “अगर आप हर समय उन्हें (मोदी) खलनायक की तरह पेश करेगें तो आप कभी भी उनका मुकाबला नहीं कर सकेंगे.