Home Blog Page 287

“हम न्‍यूट्रल देश नहीं, हम शांति के प्रयासों का करते हैं समर्थन, पुतिन से बोले पीएम मोदी”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में यूक्रेन संकट का जिक्र करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से कहा कि हम शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं, हम न्‍यूट्रल देश नहीं हैं.

इस मौके पर पुतिन ने आमंत्रण देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि शांति के प्रयासों के साथ दोनों देश हैं. हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहे हैं. हैदराबाद हाउस में पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की बैठक में यूक्रेन का मुद्दा उठा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट के बाद लगातार दोनों देश चर्चा कर रहे हैं और शांति का रास्ता सबको मिलकर तलाशना होगा. पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को ‘दूरदर्शी नेता’ भी बताया.

यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर कर रहे काम: पुतिन

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन शांति पहल पर भारत के फोकस के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है. पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर वार्ता के दौरान कहा कि हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहे हैं.

रूस के राष्‍ट्रपति ने कहा कि रूस भारत के साथ और आर्थिक साझेदारी करने का इच्छुक है. उन्‍होंने कहा कि हम एयरक्राफ्ट, एआई और एयर स्पेस क्षेत्र में साझेदारी के इच्छुक हैं. उन्‍होंने कहा कि हम आपसी संबंधों को और मजबूत बनाना चाहते हैं, हमारे रिश्तों में ट्रस्ट है. हम इस बारे में डिटेल से बात करेंगे, हमें उम्मीद है कि आज का दिन काफी अच्छा रहेगा.

पुतिन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति को शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

“हिमालय में ठंड का कहर! पंजाब, झारखंड में कोल्ड वेव अलर्ट, श्रीनगर में -4 डिग्री; बर्फबारी ने बदली मौसम की तस्वीर”

0

भारत में 2 से 3 दिनों के भीतर सर्दी की लहर तेजी से बढ़ी है, साथ ही मौसम विभाग यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, झारखंड और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के लिए ठंड और कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है.

इन राज्यों में तापमान 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है. इसके अलावा उनका कहना है कि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

कश्मीर घाटी में बहुत ठंड

कश्मीर घाटी में सर्दी ने तांडव मचा रखा है. श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. दिन का तापमान करीब 12.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था. IMD के अनुसार दिसंबर की शुरुआत में तापमान और गिर सकता है, खासकर रात में ठंड बहुत तेज रहेगी और सुबह को धुंध भी छा सकती है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी होने की संभावना हो सकती है. इतना ही नहीं किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चम्बा और कांगड़ा में शुक्रवार को बर्फ गिर सकती है. जो ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. साथ ही ताबो में तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में -4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम के साफ होने की बात करें तो शनिवार को इसकी संभावना है.

उत्तर भारत के मैदानों में ठंड और कोल्ड वेव

उत्तर भारतीय मैदानों में तापमान सामान्य से बहुत नीचे है. पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आदमपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, जबकि फरिदकोट में 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. इन राज्यों में हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है.

पूर्वी भारत में झारखंड

झारखंड के गरहवा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहर्दगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी है. गुमला में तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस और दाल्टनगंज में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक था, आने वाले दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में धुंध

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो असम और मेघालय में 5 से 9 दिसंबर के बीच घना कोहरा रहने की संभावना है. साथ ही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 और 6 दिसंबर को कोहरा रह सकता है.

राष्ट्रीय मौसम का हाल

IMD का अनुमान है कि हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड बढ़ सकती है. वहीं दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा और कोई बड़ी चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी रखने की अपील की है, खासकर सुबह और शाम के समय बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है.

“दक्षिण भारतीय लेडी हिंदी बोल रही हैं… संसद में किसने कहा ऐसा, पूरे देश में गुस्सा हो रहे लोग”

0

अक्सर देखा जाता है कि बोलचाल की भाषा को लेकर लोगों में बहस छिड़ी रहती है. बीते दिन महाराष्ट्र से ऐसे कई मामले सामने आए जहां पर मराठी न बोलने की वजह से लोगों के साथ मारपीट की गई. अब भाषा को लेकर बहस संसद में भी छिड़ गई है.

संसद में बोलते हुए एक सांसद ने कहा कि दक्षिण भारतीय लेडी हिंदी बोल रही हैं, जिसपर लोग तरह- तरह की टिप्पणी कर रहे हैं. जानिए आखिर ऐसा किसने कहा?

दक्षिण भारतीय लेडी हिंदी बोल रही है

संसद में बोलते हुए सौगत रॉय (AITC) ने कहा कि दक्षिण भारतीय लेडी हिंदी बोल रही हैं, मैं तो बंगाली हूं बंगाली बोल रहा हूं, जिसपर पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि आप बंगाली हैं लेकिन हिंदी को आप ऐसा नहीं कह सकते हैं. उनकी इस बात पर गुस्से में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं हिंदी में बोल सकती हूं, मैं इंग्लिश में बोल सकती हूं, मैं तेलुगु में बोल सकती हूं या मैं तमिल में बोल सकती हूं माननीय MP को इससे क्या फ़र्क पड़ता है?

दिया था ये तर्क

आगे बोलते हुए गुस्से के लहजे में उन्होंने कहा कि माननीय स्पीकर ने जो इंतजाम किया है, उससे वह जिस भी भाषा में चाहें, उसका ट्रांसलेशन करवा सकते हैं. उन्होंने ये भी तर्क दिया कि वह हिंदी में बोलीं, इसलिए मैं समझ नहीं पा रहा हूं, जिसपर वित्त मंत्री ने कहा कि सुविधाएं मौजूद हैं, टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, वह जिस भी भाषा में चाहें, समझ सकते हैं लेकिन क्योंकि उन्होंने बिल को अच्छी तरह से नहीं पढ़ा है और क्योंकि वह टॉपिक से भटकाना चाहते हैं, इसलिए वह ये सब बातें ला रहे हैं और मुझे इस पर एतराज है.

लोगों ने की टिप्पणी

वित्त मंत्री के ऑफिस से इस क्लिप को पोस्ट किया गया, जिसपर कमेंट करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि एक साउथ इंडियन हिंदी में क्यों नहीं बोल सकता? सौगत को क्या दिक्कत थी? इसके अलावा उसने लिखा कि पश्चिम बंगाल में कुछ दिनों में चुनाव है, ऐसे में उनकी ये बात भाषा आंदोलन के बारे में थी. एक अन्य ने लिखा कि हमारी शेरनी से कभी पंगा मत लेना.

“राजघाट पर ऐसा क्या लिख गए पुतिन? सोशल मीडिया पर वायरल हो गई रूसी राष्ट्रपति की लिखावट”

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं. राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद पुतिन राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और माल्यार्पण करने के बाद विजिटर्स बुक पर साइन किए, उनकी हैंडराइटिंग काफी ज्यादा चर्चाओं में आ गई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. राजघाट से पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं.

हैदराबाद हाउस में रखी राय

हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संकट को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखी. उन्होंने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद हमारी लगातार बातचीत होती रही है और वह इस मुद्दे पर कई बार राष्ट्रपति पुतिन से चर्चा कर चुके हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि विश्व एक बार फिर शांति की दिशा में लौटेगा और संवाद के रास्ते समाधान निकलेंगे. उनकी यह टिप्पणी मौजूदा वैश्विक हालात और आज की भारत-रूस वार्ता के कूटनीतिक महत्व को और रेखांकित करती है.

कितना पढ़े-लिखे हैं पुतिन

रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई घर के नजदीक स्कूल में हुई, इसके बाद पुतिन ने 1975 में लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी (सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी) से लॉ (LLB) की डिग्री प्राप्त की. साथ ही साथ बता दें कि उन्होंने KGB (रूस की खुफिया एजेंसी) में शामिल होकर खुफिया कार्यों में विशेषज्ञता हासिल की. वहीं 1990 के दशक में पुतिन ने अर्थशास्त्र (Ph.D) की डिग्री भी प्राप्त की.

“रूस का सस्ता तेल या अमेरिका के साथ व्यापार, भारत के लिए किसकी दोस्ती है अधिक फायदेमंद?”

0

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों अपने भारत दौरे पर हैं. इसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने पहले कार्यकाल में भारत दौरे पर पहुंचे थे. रूस और अमेरिका हमेशा से ही रणनीतिक तौर पर भारत के साझेदार रहे हैं, हालांकि ट्रंप के मौजूदा रवैया को देखते हुए इसपर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

सवाल ये है कि आखिर इन दोनों देशों में से कौनसा देश भारत के लिए अधिक फायदेमंद है.

रूस से मिल रहा कच्चा तेल

बता दें कि ट्रंप की ओर से भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया है. वहीं भारत के रूस के साथ पुराने और भरोसेमंद संबंध रहे हैं. एनर्जी सप्लाई से लेकर डिफेंस डील तक रूस हमेशा भारत का अहम साझेदार रहा है. ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक साल 2019-2023 के बीच रूस से 36 फीसदी हथियार इंपो4ट हुए हैं. हाल ही में रूस से मिल रहे कच्चे तेल के चलते भारत की अर्थव्यवस्था को भी बड़ी राहत मिली है.

अमेरिका के साथ भारत का व्यापार

अमेरिका की बात करें तो यह भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. साल 2024-2025 में दोनों देशों के बीच 131.84 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ है. सर्च ग्रुप ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव ( GTRI) के फाउंडर अजय श्रीवास्तव के मुताबिक भारत का अमेरिका के साथ लगभग 41 बिलियन डॉलर ट्रेड सरप्लस है, यानी इंपोर्ट कम और एक्सपोर्ट ज्यादा है. भारत की ओर से अमेरिका को 87 बिलियन डॉलर का सामान जा रहा है. अजय श्रीवास्तव के मुताबिक अगर ट्रंप का 50 फीसदी टैरिफ बना रहता है तो इससे भारत के एक्सपोर्ट में 50 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिल सकती है.

भारत के साथ किसकी बेहतर दोस्ती

आर्थिक नजरिए को हटा दें तो मुसीबत के समय केवल रूस ने ही भारत की मदद की है. साल 1971 में भारत-पाक जंग के दौरान रूस ने भारत को सैन्य हथियार देने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र ( UN)में भी भारत का पक्ष लिया था, जबकि अमेरिका की ओर से खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन किया गया था. इतना ही नहीं US ने भारत के खिलाफ हिंद महासागर में अपना 7वां जहाज भेजा था. साल 1988 में न्यूक्लियर टेस्ट के बाद जब पश्चिमी देश भारत पर पाबंदियां लगा रहे थे तब रूस ने ही भारत को हथियार सप्लाई जारी रखी थी. इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की बात करें तो भारत कभी भी 2 या ज्यादा बड़े सैन्य या राजनीतिक गुटों का हिस्सा नहीं रहा है. भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट और स्वतंत्र रहा है. वहीं भारत को दूसरे देशों पर अधिक निर्भर रहने से बेहतर ‘मेक इन इंडिया’ और स्वदेशी व्यापार को मजबूत करने पर अधिक फोकस करना चाहिए.

“इंडिगो फ्लाइट रद्द होने से मचा हड़कंप! भाजपा सांसदों ने की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, बोले- ‘यात्रियों को मिले मुआवजा'”

0

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ‘यह काफी गंभीर मामला है. देश में हजारों लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई है. यात्री दस घंटे या उससे ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे.

आगे उन्होंने इंडिगो के खिलाफ जरूर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मेरी अपील नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से है कि वे इस मामले में तुरंत हाई-लेवल जांच करें और इंडिगो से जवाब मांगें.

प्रवीण खंडेलवाल की मांग

खंडेलवाल ने यह भी मांग रखी कि इंडिगो को उन सभी लोगों को मुआवजा देना चाहिए, जिन्हें इंडिगो की वजह से इस परेशानी का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि यह अपने आप में काफी बड़ा विषय है. पिछले दो दिनों में जिस तरह फ्लाइट रद्द हुईं, उससे लाखों लोगों को रोजगार और बड़े तौर पर आर्थिक हानि हुई है.”

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी जताई चिंता

बीजेपी सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भी इंडिगो फ्लाइट्स के रद्द और उनमें देरी होने पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि देश में इंडिगो एक महत्वपूर्ण एयरलाइन है. इंडिगो की सेवा और सुविधाएं अच्छी हैं, लेकिन अभी फ्लाइट में जो परेशानी आ रही हैं, उन्हें ठीक किया जाना चाहिए. मेरे हिसाब से इस पर राजनीति बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें यात्रियों की सुविधा के लिए काम करना चाहिए. नागरिक उड्डयन विभाग के साथ इंडिगो के अधिकारियों को कदम उठाने चाहिए जिससे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया जा सके.

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी प्रतिक्रिया

इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल और उनमें देरी पर भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और मैं आज इस बारे में बात भी करूंगा. हमारी सरकार हमेशा जनता के हितों के लिए खड़ी रही है और आगे भी रहेगी.

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

0

बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की।

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा

दुर्ग। बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की।

अवैध धन अर्जित करने का था मकसद

तीन दिसंबर को कोतवाली पुलिस दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली कि तांदुला जलाशय के पास राजेंद्र पार्क के सामने एक व्यक्ति आम जगह में अवैध धन अर्जित करने हेतु भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच में रुपए-पैसे का दांव लगाकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा नामक जुआ खेला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद दिनेश बंजारे (31) नामक युवक को पकड़ा।

कमीशन मिलना स्वीकार

दिनेश बंजारे ने पुलिस को बताया कि आरोपी अंकित मेड से आईडी ‘MYBET777.CO’ लेकर भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में हार-जीत का दांव लगा रहा था। आरोपी दिनेश को अंकित मेड द्वारा तीन प्रतिशत कमीशन व दिनेश के द्वारा आकाश नंदनवार को दो प्रतिशत कमीशन मिलना स्वीकार किया गया। आरोपी दिनेश बंजारे के कब्जे से दो नग मोबाइल एवं एक लाख रुपए तथा आकाश नंदनवार से एक नग मोबाइल व दांव में लगी हुई रकम 50 हजार रुपए प्राप्त हुई।

पुलगांव चौक पर भी हुई गिरफ्तारी

इसी कड़ी में पुलिस ने पुलगांव चौक के पास टीमन बंजारे नामक व्यक्ति को ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खेलते हुए पकड़ा। पूछताछ में आरोपी टीमन ने अपने दोस्त पवन तांबूले से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में आईडी पासवर्ड बनाकर पैसा कमाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

धमधा पुलिस ने आठ को पकड़ा

भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलते धमधा पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा है। धमधा पुलिस को सूचना मिली कि बाजारपारा मंगल भवन के पास आरोपी शशांक शर्मा नामक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से क्रिकेट मैच/ कल्याण/ राजधानी नाइट पर ऑनलाइन सट्टा-पट्टी लिख रहा है।

सूचना पर धमधा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपीगण शशांक शर्मा, तुकाराम शर्मा, राकेश सिन्हा, धर्मराज वर्मा, देवचरण साहू, संजय कहार, थान सिंह यादव, शेखर साहू का मोबाइल फोन चेक किया गया। रिकॉर्डिंग के आधार पर ऑनलाइन सट्टा-पट्टी खेलने का पर्याप्त साक्ष्य पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल फोन और 31 हजार 200 रुपये नकद रकम की जब्ती बनाई गई।

Weather report: अगले 48 घंटे में तीन डिग्री तक गिरेगा तापमान, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड…

0

रायपुर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। ठंड को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कोई सक्रिय प्रणाली नहीं है। ऐसे में रात का तापमान लगातार नीचे उतरने के चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड और तेज महसूस होगी। प्रदेश में गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा, जिसके चलते सुबह और देर शाम ठंड का असर और गहरा महसूस हुआ।

राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री, सामान्य से 0.6 डिग्री कम, और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री, सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सुबह की नमी 62-79 प्रतिशत तक रही, जबकि शाम तक यह घटकर 38-59 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। दिनभर खुश्क हवाओं ने वातावरण को अधिक शुष्क बनाए रखा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने और रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है।

रायपुर नगर निगम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नरों द्वारा रोजाना अलाव उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें महादेवघाट, महोबा बाजार, चंगोराभाठा, जयस्तंभ चौक, कलेक्टर आफिस, मोतीबाग, तेलीबांधा मरीन ड्राइव, भाठागांव बस स्टैंड समेत दो दर्जन से अधिक स्थान शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार लाएगी सख्त कानून, 10 साल की सजा का बिल तैयार…

0

छत्तीसगढ़ में बढ़ती जबरन और प्रलोभन आधारित मतांतरण की शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में एक कठोर मतांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ती जबरन और प्रलोभन आधारित मतांतरण की शिकायतों को देखते हुए विष्णु देव साय सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है।

सरकार आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में एक कठोर मतांतरण विरोधी विधेयक पेश करेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय द्वारा किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य सरकार ने नया कानून तैयार करने के लिए ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत नौ राज्यों के धर्म स्वतंत्रता अधिनियमों का अध्ययन किया। पांच पेज के मसौदे में कुल 17 महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं।

प्रस्तावित कानून में प्रलोभन, धोखाधड़ी, दबाव या किसी भी तरह की जबरदस्ती से किए गए मतांतरण को अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

  • जबरन या प्रलोभन आधारित मतांतरण पर अधिकतम 10 वर्ष की सजा।
  • बिना सूचना के मत परिवर्तन कराने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई।
  • मतांतरण से 60 दिन पहले जिला प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य होगा।
  • कानून में ‘प्रलोभन’ और ‘जबरन मतांतरण’ की परिभाषा को और स्पष्ट किया गया है।

यह नया कानून छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 1968 को प्रतिस्थापित करेगा, जिसमें जबरन मतांतरण पर केवल 1 वर्ष की सजा और 5,000 रुपए जुर्माने का प्रावधान था।

राज्य के बस्तर, जशपुर, रायगढ़ जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रलोभन देकर ईसाई धर्मांतरण के आरोपों को लेकर लगातार विवाद बढ़ा है। कई जगह पर यह मामला गुटीय संघर्ष का रूप भी ले चुका है, जिससे कानून-व्यवस्था पर असर पड़ा है।

  • पिछले दो वर्षों में 105 मतांतरण मामलों की शिकायतें दर्ज हुईं।
  • पिछले एक वर्ष में 25 नए मामलों में आपराधिक प्रकरण बने।
  • अब तक 50 मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि चंगाई सभाओं में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

  • सरकार के अनुसार कठोर कानून लाने का उद्देश्य है:
  • राज्य में जबरन या प्रलोभन आधारित धर्मांतरण पर रोक।
  • आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ते संघर्ष व विवाद को रोकना।
  • धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना।
  • कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना।

राइस मिल से 9,562 क्विंटल धान जब्त, कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम के उल्लंघन का मामला…

0

रायपुर: महासमुंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में आज आज श्याम राइस मिल, झलप से 9,562 क्विंटल धान तथा ग्राम चिराकूटा से 250 कट्टा धान जब्त किया गया। जब्ती की यह कार्रवाई जिले में निरंतर जारी निगरानी एवं भौतिक सत्यापन अभियान के अंतर्गत की गई है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा श्याम राइस मिल, झलप का भौतिक सत्यापन किया गया। स्टॉक गणना के दौरान मिल में धान का शॉर्टेज पाया गया। नियमों, उल्लंघन पाए जाने पर कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम 2016 तथा मंडी अधिनियम के तहत 9,562 क्विंटल धान के जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम चिराकूटा में धान के अवैध भंडारण की सूचना पर मौके पर पहुँचकर 250 कट्टा धान जब्त किया। जब्त धान को थाना सिंघोड़ा के सुपुर्दगी में दिया गया है।

कलेक्टर का कहना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी दल द्वारा जिले में सभी जांच चौकियों, राइस मिलों एवं उपार्जन केंद्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जांच-पड़ताल का यह सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।