Home प्रदेश “किन लोगों के बैंक अकाउंट में आएंगे PF खाते में जमा रुपये?...

“किन लोगों के बैंक अकाउंट में आएंगे PF खाते में जमा रुपये? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस”

4
0

नौकरी बदलने के बाद अक्सर कर्मचारी अपने पुराने पीएफ खाते को भूल जाते हैं. कई बार खाते में थोड़ी बहुत रकम जमा रह जाती है, लेकिन सालों तक कोई लेने नहीं होता है. ऐसे इनएक्टिव खातों को लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है.

दरअसल ईपीएफओ ने ऐसे खातों में पड़ी छोटी रकम वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है. केंद्रीय श्रम मंत्रालय के निर्देश पर उठाए गए इस कदम से लाखों खाताधारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि जिन खातों में बहुत कम बैलेंस बचा है, उनमें पैसा लौटाने के लिए खाताधारक को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. पैसा सीधे आधार से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि PF खाते में जमा रुपये किन लोगों के बैंक अकाउंट में आएंगे और अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं.

किन खातों में आएगा पैसा?

देशभर में करीब 31 लाख ऐसे पीएफ खाते चिन्हित किए गए हैं जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं. इनमें से लगभग 6 लाख खातों में 1000 या उससे कम राशि जमा है. सबसे पहले इन्हीं खातों में पैसा लौटाया जाएगा. ऐसे में अगर आपका पुराना खाता कई सालों से इस्तेमाल में नहीं है और उसमें 1000 से कम बैलेंस है तो यह रकम सीधे आपके आधार से लिंक बैंक खाते में भेजी जाएगी. ध्यान रहे कि जिन लोगों का बैंक खाता और आधार डिटेल अपडेट और लिंक होगी उन्हीं खातों में पैसा ट्रांसफर होगा.

क्या होता है इनएक्टिव पीएफ खाता?

अगर किसी पीएफ खाते में लगातार 3 साल तक न कोई पेमेंट जमा होता है और न ही किसी तरह की निकासी होती है तो उसे इनऑपरेटिव यानी इनएक्टिव खाता माना जाता है. हालांकि ऐसा खाता हमेशा के लिए बंद नहीं होता है. नई नौकरी मिलने पर पुराने यूएएन को नए नियोक्ता से लिंक कर दोबारा एक्टिव किया जा सकता है. वहीं कई बार शिकायतें मिलती हैं कि कुछ कंपनियां कर्मचारियों की सैलरी से पीएफ काट तो लेती है लेकिन उसे समय पर जमा नहीं करती है. इस पर निगरानी मजबूत करने के लिए ईपीएफओ अपने डाटाबेस को सरकारी खरीद पोर्टल जेम, जीएसटी विभाग और अन्य एजेंसियों से जोड़ रहा है. इससे यह पता लगाना आसान होगा कि कौन-सी कंपनियां नियमों का पालन नहीं कर रही है.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

अगर आपका खाता इनएक्टिव है और आप सरकार की इस पहल के तहत अपने खाते में बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आप ईपीएफओ पोर्टल पर लॉगिन कर बैलेंस देख सकते हैं.

इसके अलावा UMANG ऐप के जरिए View Passbook ऑप्शन से भी आपको जानकारी मिलती है.

वहीं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देकर भी बैलेंस की जानकारी ली जा सकती है.

इनके अलावा SMS भेजकर भी पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है.