Home Blog Page 2886

जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, जानिए क्या?

0

मोदी सरकार ने ट्रेन के जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। जनरल डिब्बों में सफर करने वाले यात्रियों को सीट के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से बचने के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था शुरू की है। रेलवे ने फस्र्ट कम फस्र्ट सर्व के आधार पर बायोमीट्रिक टोकन सिस्टम की शुरुआत की है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो के साथ ट्वीट कर दी है।

पहले पाओ, पहले आओ के आधार पर मिलेगी सीट

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि जनरल डिब्बों में यात्रा करने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: धक्का मुक्की और भीड़ भाड़ से सामान्य आदमी को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने बायोमीट्रिक टोकन सिस्टम शुरू किया है। इसमें यात्रियों को फिंगरप्रिंट की सहायता से टोकन दिए जाएंगे और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी। रेल मंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में जनरल डिब्बों में सीट के लिए कितनी भागमभाग मची रहती है, यह दिखाया गया है। वीडियो में टोकन सिस्टम का कैसे प्रयोग कर सकेंगे इसकी भी जानकारी दी घई है।

फिलहाल मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर है सुविधा

बता दें कि सामान्य दिनों में ही रेलवे में जनरल डिब्बों में जगह के लिए काफी मुश्किल होती है। त्योहार के मौकों पर तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। ऐसे में इस व्यवस्था से लोगों को काफी फायदा होगा। बायोमीट्रिक सिस्टम अभी वेस्टर्न रेलवे के मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर काम कर रहा है। इस सिस्टम के तहत प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ स्टाफ सीसीटीवी के सामने एक काउंटर लगाते हैं जिसमें टोकन सिस्टम भी लगा होता है। यह पोर्टेबल है और प्लेटफॉर्म पर एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाया जा सकता है।

टोकन के आधार पर यात्रियों को मिलती है बैठने की सुविधा

टोकन का वितरण ट्रेन खुलने से 60 से 90 मिनट पहले शुरू होता है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन बांटा जाता है। बाद में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर आने के बाद इन्हीं टोकन के आधार पर यात्रियों को एक एक करके कोच में बैठने की अनुमति दी जाती है। इस समय टोकन सिस्टम मुंबई सेंट्रल में जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, करनावती एक्सप्रेस, गुजरात मेल और गोल्डन टेंपल मेल में लागू है तो बांद्रा टर्मिनस पर पश्चिम एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस और महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लिए काम कर रहा है।

एक ही झटके में बन गई करोड़पति, 13 साल पहले सड़क किनारे से खरीदी थी अंगूठी

0

ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। इसी तरह कई बार इंसानों की किस्मत 1 पल में चमक जाती है। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ था जो अंगूठी में जड़े नग को एक आम क्रिस्टल समझ कर कई सालों तक पहनती रही। सड़क से ली हुई यह अंगूठी इसकी जिंदगी बदल देगी ऐसा उस महिला ने कभी सोचा भी नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रातो रात यह महिला करोड़पति बन गई।

लंदन में हुए इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि एक महिला ने बाजार से 13 साल पहले एक अंगूठी खरीदी। वो महिला इस अंगूठी को एक सामान्य अंगूठी समझकर 13 सालों तक अंगुली में पहनति रही। इस महिला ने जरा भी नहीं सोचा था कि यह अंगूठी उसकी जिंदगी बदल देंगी।

महिला ने यह अंगूठी मात्र 13 डॉलर में खरीदी थी। सामान्य खूबसूरती के लिए खरीदी गई अंगूठी में एक बेशकीमती हीरा लगा हुआ था। जब महिला को इस अंगूठी की कीमत के बारे में पता चला तो वो दंग रह गई।

13 डॉलर में खरीदी गई इस अंगूठी में लगे हीरे की कीमत करीब 46000 थी। महिला की अंगूठी पर लगा यह हीरा 26 से 27 कैरेट का था। इस हीरे की कीमत भारतीय मुद्रा में कीमत ₹2900000 है। महिला ने जिस हीरे को क्रिस्टल पत्थर समझ कर खरीदा था। आज उसी ने महिला की जिंदगी बदल दी।

इस अंगूठी की कीमत से अंजान यह महिला पिछले 13 सालों से इसे लगातार पहन रही थी। कई दिनों तक लगातार अंगूठी पहनने पर यह खराब हो गई थी, इसलिए महिला ज्वेलर्स की दुकान पर इसे ठीक कराने ले गई थी। ज्वेलर्स ने अंगूठी को देखकर महिला को बताया कि आपकी अंगूठी में यह जो क्रिस्टल जड़ा हुआ है, ये 19वीं शाताब्दी का डेड स्टोन है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रूपए की कीमत है।

महिला को पैसे की सख्त जरूरत थी इसलिए उसने तुरंत इस अंगूठी को बेचने का फैसला किया। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आर्थिक तंगी से जूझ रही इस महिला की ये अंगूठी करोड़ों रुपए में बिकी। इस से यह महिला रातो रात करोड़पति बन गई।

इस महिला ने बताया कि आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सड़क से खरीदी इस अंगूठी ने आज मुझे करोड़पति बना दिया है, इसलिए में सड़क से शॉपिंग हमेशा करुँगी। महिला ने कहा कि अब मेरे पास नया घर, नई कार है और जल्द ही में बिजनेस करने का सोच रही हूं।

कई देशों में है बैन लेकिन यहाँ पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को देना पड़ता है ऐसा गंदा टेस्ट

0

इंडोनेशिया में अगर कोई महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो वह उसके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। यहां पर महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने से पहले उच्च शिक्षा पूरी करना, शादी ना होना और 17.5 से 22 वर्ष की उम्र होना।

इन सब शर्तों के बाद यहां की महिलाओं को वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। टू फिंगर नाम का यह टेस्ट बलात्कार के बाद लड़कियों का किया जाता है। हैरानी वाली बात तो यह है कि यहां पर भर्ती होने से पहले महिलाओं को सिलेक्शन कमेटी के सामने अपनी सुंदरता का प्रदर्शन भी करना पड़ता है।

यहां की महिलाओं को जो कमेटी चुनती है उसमें केवल पुरुष होते हैं और यह पुरुष केवल सुंदर महिलाओं को ही पुलिस में भर्ती करते हैं। इस देश में पुलिस फोर्स का गठन 1946 में किया गया था।

बता दें कि भारत में इस तरह की कोई भी जांच नहीं होती है जबकि इंडोनेशिया में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए इस जांच से गुजरना पड़ता है। दरअसल यहां का नियम है कि जो महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है उसे भर्ती तक कुंवारा रहना पड़ता है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा इस को कौमार्य परीक्षण को 1 अपमानजनक और मानव अधिकारों का उल्लंघन करने वाला टेस्ट बताया है इस कारण यह कई देशों में बैन है।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड : बिना कपड़ों के 2 घंटे तक बर्फ के अंदर रहा शख्‍स

0

बर्फ (Ice) गर्मियों में तो राहत देता है, लेकिन अगर इसे ज्‍यादा समय तक हाथ में रखा जाए तो ये पीड़ा का कारण भी बन जाता है. वैसे ही ऑस्‍ट्रेलिया का एक शख्स वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बनाने की खातिर दो घंटे से अधिक वक्त तक बर्फ के डिब्बे में रहा.

बर्फ के डिब्बे में बैठकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शख्स ऑस्ट्रिया के एथलीट जोसेफ कोएबर्ल (Josef Koeber) हैं, जो 2 घंटे, 8 मिनट और 47 सेकंड तक बर्फ के डिब्बे में रहे. इस दौरान उन्होंने केवल स्विम सूट पहना था.

इस रिकॉर्ड के लिए विएना के मेन स्टेशन में एक पारदर्शी डिब्बा तैयार किया जिसमें आइस क्यूब्स के कई पैकेट खाली किए. जोसेफ पहले डिब्बे में गए और उसके बाद उनके कंधों पर आइस क्यूब्स के कई पैकेट डाले गए.

आइस क्यूब्स से भरे डिब्बे में बैठने के लिए पहले जोसेफ का मेडिकल टेस्ट किया गया था. जिसके बाद बाहर निकलने पर भी उनका मेडिकल टेस्ट और बॉडी टेंपरेचर चेक किया. इस दौरान किसी भी इमरजेंसी के लिए एक एंबुलेंस वहां मौजूद थी.

जिन सोंगहाओ के नाम था रिकॉर्ड बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड चाइनीज एथलीट जिन सोंगहाओ के नाम था. जिन सोंगहाओ ने 53 मिनट 10 सेकण्ड तक बर्फ में बैठकर यह रिकॉर्ड बनाया था.

भारत में लेना है रोमांच का असली मजा तो निकल जाएं ‘तत्तापानी’

0

इस दुनिया में दो तरीके के लोग होते है जो सैर करते है, पहले वो जो सुरक्षित होकर घूमना पसंद करते है और दूसरे जो जीवन में रोमांच के लिए घूमते है। ऐसे लोग खतरों से नहीं डरते। हालांकि अपना ध्यान रखना सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आपको भी रोमांच पसंद है और देश-दुनिया की सैर करना आपके जीवन का उद्देश्य है तो ये खास चीजें आपकी बकेट लिस्ट में होनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर घूमे बिना आपकी ट्रैवल डायरी अधूरी रह जाएगी।

रोमांच पसंद करने वालों के लिए हिमाचल प्रदेश का तत्तापानी सबसे बेहतरीन जगह है। तत्तापानी का अर्थ गर्म पानी है। शिमला से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तत्तापानी जाकर अडवेंचर के साथ जीने की इच्छा को पूरा कर सकते हैं। यहां सतलुज नदी की ठंडी धारा के बीच गर्म पानी बहता रहता है।

कहा जाता है कि कुछ साल पहले तक यहां के स्थानीय लोगों के अलावा इस जगह के बारे में कोई नहीं जानता था। तत्तापानी आप बजट में आराम से घूम सकते हैं। तत्तापानी का दौरा कभी भी किया जा सकता है लेकिन खास कर सर्दियों के मौसम में यहां जाने का मजा ही कुछ और है।

बाइक या कार से ड्राइव करके आप यहां पहुंच सकते हैं। इस पूरे रास्ते में यात्रा का दौरान पहाड़ों के आकर्षक नजारे देखने को मिलते हैं कि मन खुश हो जाता है। इसके अलावा रास्ते में धार्मिक स्थल भी पड़ते हैं। यहां देश भर से बाइकर ग्रुप्स ड्राइव के लिए आते हैं। लोग सतलज नदी के किनारे साइकलिंग का मजा भी लेते हैं। तत्तापानी में देश भर के लोग रिवर राफ्टिंग करने के लिए आते हैं। सतलज नदी में लोटी से शुरू होकर चाबा तक के ट्रैक रिवर राफ्टिंग होती है। यहां नीले रंग के पानी में राफ्टिंग करने का अलग ही रोमांच है।

आज से ही अपने दिन के खाने में आयुर्वेद की बताई ये पांच चीजें करें शामिल

0

हिन्दुस्तान की सभ्यता में प्राचीन समय से ही आयुर्वेद रचा बसा हुआ है। आयुर्वेद में शरीर के विभिन्न रोगों के लिए तीन दोषों को जिम्मेदार माना गया है। वात, पित्त और कफ। शरीर में इन तीनों दोषों की कमी या अधिकता होने पर ही कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो सही आहार लेना होगा। क्योंकि आहार गलत होगा तो कोई दवाईयां असर नहीं करेंगी और अगर आप अपने भोजन में आयुर्वेदिक तत्वों को शामिल करते हैं तो आपको किसी तरह के उपचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आयुर्वेद में बताए गए आहार का नियमित सेवन करने से शरीर में बीमारियों के होने की संभावना घट जाती है। आगे की स्लाइड में जाने की कौन से वो आहार हैं जिन्हें आयुर्वेद के नियमों के अनुसार खाना चाहिए।

घी
आयुर्वेद में शुद्ध देसी घी को बटर से ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। घी का नियमित सेवन करने से ये शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। ये बाजार में मिलने वाले बटर से ज्यादा आसानी से पच जाते हैं।

गर्म दूध
दूध पीना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन गर्म दूध की अपेक्षा ठंडा दूध पचने में थोड़ा ज्यादा समय लेता है। आयुर्वेद कहता है कि गर्म दूध शरीर में सभी तरह के दोषों में संतुलन बनाकर रखता है।

अदरक
अदरक का प्रयोग भारतीयों के लगभग हर खाने की चीज में किया जाता है। आयुर्वेद बताता है कि अदरक बहुत सारी बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे सर्दी-जुकाम में तो इसका प्रयोग किया ही जाता है, इसके साथ ही पीरियड में होने वाली तकलीफों में भी इसको दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

गर्म पानी
आयुर्वेद में गर्म पानी पीने के बहुत से फायदे बताए गए हैं। इसको पीने से शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं। अगर कोई नियमित रुप से हर घंटे गर्म पानी का सेवन करता है तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।

जीरा 
मसालों में जीरे का इस्तेमाल तो भारतीय थाली में होता ही है। इसके साथ ही आयुर्वेद कहता है कि अगर जीरे को नियम से अपने आहार में शामिल किया जाए तो यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। जीरों के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करने के बहुत सारे फायदे हैं।

मुंबई के 19 वर्षीय खिलाड़ी को मिला भारतीय टीम में मौका, वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा डेब्यु देखें तस्वीरें

0

राहुल देसराज चाहर (जन्म 4 अगस्त 1999) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट है जो राजस्थान के लिए खेलता है। वह भारतीय राष्ट्रीय अंडर 19 और अंडर 23 टीम के साथ-साथ भारत के लिए भी खेलते हैं[1]उन्होंने 5 नवंबर 2016 को 2016-17 में रणजी ट्रॉफी राजस्थान के लिए प्रथम श्रेणी की शुरुआत की।[2] उन्होंने 25 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की।
मुंबई के 19 वर्षीय खिलाड़ी को मिला भारतीय टीम में मौका-
जी हां दोस्तों बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में एक 19 वर्षीय गेंदबाज को शामिल किया हैैं। बता दें कि इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था| 
वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा डेब्यू- 

दोस्तों हम बात कर रहे हैं आईपीएल में मुंबई की ओर से खेलने वाले 19 वर्षीय लेग स्पिनर राहुल चाहर की, जिनका घरेलू क्रिकेट और भारत ए की ओर से शानदार प्रदर्शन रहा हैं, और यही कारण हैं कि अब उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया हैं| 

पायरिया से पाएं छुटकारा पाने के लिये इन 3 घरेलू उपायों का प्रयोग करे

0

मुंह से बदबू, मसूड़ों से खून आना, दातों में दर्द इसे ही तो पायरिया रोग कहते हैं। यह दांतों को कमजोर कर देता है। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग महंगे-महंगे ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। मगर कई बार इनसे समस्या कम होने की बजाय और बढ़ने लगती है। एेसे में आप कुछ घरेलू तरीके और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाकर पायरिया का उपचार कर सकते है।
तो आइए जानते हैं –
हल्दी और सरसों का तेल – दोस्तों, अगर आपको भी पायरिया हो गई है तो और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप चुटकी भर हल्दी में नमक और सरसों का तेल मिलाकर अपने दांतो की मसाज करें और कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें फिर कुछ देर बाद कुल्ला कर लें. दिन में दो बार ऐसा करने से आपके पायरिया की समस्या कुछ दिन में दूर हो जाएगी और साथ ही आपके दांत चमक भी जाएंगे और आपके मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी. प्याज – दोस्तों, पायरिया को दूर करने के लिए प्याज भी एक बहुत ही अच्छा उपाय है. सबसे पहले आप प्याज के टुकड़े को तवे पर गर्म करके 10 से 15 मिनट के लिए दातों के बीच रखें और फिर कुल्ला कर लें. अगर आप दिन में 3 बार 1 हफ्ते तक करते हैं तो इससे आपकी पायरिया की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी और साथ ही आपके मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी और आपके दांत भी मोतियों की तरह चमकदार हो जाएंगे.
गेहूं – दोस्तों, पायरिया से छुटकारा पाने के लिए गेहूं भी एक बहुत अच्छा उपाय है. आप गेहूं के दानों को पानी में भिगोए और इस पानी से प्रतिदिन कुल्ला करें ऐसा करने से पायरिया खत्म हो जाएगा. दोस्तों, पायरिया को दूर करने के लिए आप ब्रश करने के बाद राई के तेल में नमक मिलाकर दांतों पर मसाज करें और कुछ देर बाद कुल्ला करें. दोस्तों, इस उपाय को 1 सप्ताह तक करें ऐसा करने से आपका पायरिया हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा.

गर्भवती महिलाओं को अपने आस- पास रखनी चाहिए ये 5 चीजें

0

 एक मादा के गर्भाशय में भ्रूण के होने को गर्भावस्था (गर्भ + अवस्था) कहते हैं, तदुपरांत महिला शिशु को जन्म देती है। आमतौर पर यह अवस्था मां बनने वाली महिलाओं में ९ माह तक रहती है , जिसे गर्भवधी कहते है। इस महिला ने किया 10 दिन में दो बार गर्भधारण”. कभी कभी संयोग से एकाधिक गर्भावस्था भी अस्तित्व में आ जति है जिस्से जुडवा एक से अधिक सन्तान कि उपस्थिति होती है।
तो आइए जानते हैं –
बेडरूम में सफेद कलर की फोटो लगाएं – दोस्तों, सफेद रंग को शांति और अच्छी हेल्थ का प्रतीक माना जाता है इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान अपने बेडरूम में सफ़ेद रंग की तस्वीर लगाएं या फिर किसी बच्चे का फोटो लगाएं ऐसा करने से घर में शांति रहेगी और होने वाला बच्चा भी अच्छा होगा. बेडरूम में श्री कृष्ण के बाल रूप की फोटो लगाएं – दोस्तों, बेडरूम में श्री कृष्ण के बाल रूप की फोटो लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. प्रेग्नेंट महिला को अपने कमरे में श्री कृष्ण के बाल रूप की फोटो जरूर लगानी चाहिए, साथ ही ऐसी कोई फोटो भी लगा सकती है जिसे देखकर आपको खुशी मिलती हो, ऐसी फोटो मां और होने वाले बच्चे के मानसिक विकास के लिए शुभ माना जाता है. दोस्तों, प्रेग्नेंट महिलाओं को बेडरूम में श्री कृष्ण के बाल रूप की फोटो जरूर लगानी चाहिए.
बेडरूम में बच्चों की फोटो लगाएं – दोस्तों, बेडरूम में छोटे बच्चों की फोटो जरूर लगाएं इससे गर्भवती महिला हमेशा पॉजिटिव रहती हैं और होने वाला बच्चा भी हेल्दी रहता है, इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कमरे में कोई भी नेगेटिव फोटो ना लगाएं. प्रेगनेंसी में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह स्टाइलिश लुक के लिए पढ़ें. दोस्तों, प्रेगनेंसी के दौरान महिला को अपने बेडरूम में बच्चों की फोटो जरूर लगानी चाहिए.
कमरे में पीले चावल रखें – दोस्तों, पिला चावल माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखना शुभ माना जाता है, ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे पीले चावल रखने से मां और होने वाले बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता है इसके साथ ही मां और बच्चे पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. दोस्तों, प्रेग्नेंट महिला को अपने बेडरूम में पीले चावल अवश्य रखना चाहिए.
बेडरूम में मोर पंख रखें – दोस्तों, गर्भवती महिलाओं को अपने कमरे में मोर का पंख अवश्य रखना चाहिए ऐसा माना जाता है कि मोर पंख से सकारात्मक ऊर्जा आती है. कमरे में मोर पंख रखना मां और होने वाले बच्चे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इसीलिए प्रेग्नेंट महिला को अपने बेडरूम में मोर का पंख जरूर रखना चाहिए.

‘पाकिस्तान के हिंदू नेताओं ने कश्मीर पर भारत के फैसले की निंदा की’

0

 पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिंदू नेताओं ने जम्मू एवं कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव के भारत सरकार के फैसले को खारिज करते हुए इसकी निंदा की है। पाकिस्तानी मीडिया ने यह जानकारी दी। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल, सिंध के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक डॉ. खाटूमल जीवन, वीरजी कोल्ही, सांसद डॉ. महेश मलानी और सिंध के विधायक राणा हमीर सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि ‘वे कश्मीरी भाइयों के उचित संघर्ष में उनके साथ हैं।’

इन नेताओं का कहना है कि भारत ने दक्षिण एशिया को गंभीर स्थिति की तरफ धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सिंध के हिंदू अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कोई भी बलिदान करने को तैयार हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदू नेताओं ने कहा कि ‘कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है और भारत सरकार को इसके विशेष दर्जे में बदलाव का कोई हक नहीं है।’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को दफन कर दिया है।

सिंध के इन हिंदू नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से ‘कश्मीर में हो रहे जुल्म का संज्ञान लेने का’ आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय देश के स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को कश्मीरियों के समर्थन में राज्यभर में रैलियां निकालेगा। मंदिरों के बाहर पाकिस्तान और कश्मीर के झंडे फहराए जाएंगे।