Home Blog Page 2967

छत्तीसगढ़/ डी.जी.पी. ने पुलिस परिवार के 39 मेधावी छात्रों और उनके पालकों को किया सम्मानित

0

पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी की अभिनव पहल पर पुलिस परिवार के मेधावी छात्रों के कल्याण के लिए आज पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपरु में 12वीं उर्त्तीण पुलिस परिवार के 39 मेधावी छात्रों को उनके माता-पिता तथा पालकों को बुलाया गया जिन्होंने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए नीट, आई.आई.टी., क्लेट जैसे उच्च संस्थानों में चयनित हुए हैं। राज्य में विभिन्न जिलों से आये 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने कहा कि छात्रों को बुलाने का उद्देश्य केवल प्रमाण-पत्र प्रदान करना नहीं बल्कि उनको अपने पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़कर पुलिस विभाग और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है, उन्होंने बच्चों के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग की संघर्षपूर्ण सेवा में रहकर भी उन्होंने अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया।
    श्री अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस परिवारों के सभी मेधावी छात्र जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हैं उनके अंतिम लक्ष्य तक पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है। इसके लिये पुलिस विभाग उन्हें बेहतर ढंग से मार्गदर्शन प्रदान करेगा और उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद किया जायेगा। उन्होंने सभी प्रतिभावान बच्चों का जिलेवार डाटा बेस तैयार करने, बच्चों और उनके पालकों के छायाचित्र संकलित कर एक मार्गदर्शिका/पुस्तिका तैयार कर सभी पुलिस इकाईयों में भेजने का निर्देश दिया, जिससे अन्य पुलिस कर्मियों और अध्ययनरत छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। श्री अवस्थी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया कि 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 97 और 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ज्यादातर मेधावी छात्र आरक्षक और प्रधान आरक्षक परिवारों से संबंधित है।

छत्तीसगढ़/ कर्ज माफी से किसानों के चेहरे खिले

0

किसानों के ऋण माफी हो जाने से कर्ज चुकाने की चिंता दूर हो गई है। लिये गये ऋण माफ हो जाने से किसानों को जीने के लिए ताकत मिली है। किसान कर्जमाफी की राशि को खेत मरम्मत, पक्का मकान बनाने, बच्चों की पढ़ाई में उपयोग कर रहे है। मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बछेरा के 62 वर्षीय कृषक छेदीराम साहू ने बताया कि उन्हें 1 लाख 30 हजार रूपए ऋण माफी का लाभ मिला है। इस वर्ष शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री भी किया है। उन्हांेने बताया कि कर्जमाफी के पैसे से खेत मरम्मत, मकान बनवाने में सदुपयोग किया और पत्नी के लिए गहने भी खरीदें है।

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम चकरभाठा के 29 वर्षीय कृषक श्री लालाराम साहू ने बताया कि सोसायटी से 60 हजार रूपए नगद, 25 हजार रूपए की खाद लिये थे। कर्ज माफी योजना से उन्हें 85 हजार रूपए का फायदा मिला है। उन्होंने बताया कि उनके पास 8 एकड़ जमीन है, उनका एक लड़का और एक लड़की है। इस प्रकार कर्ज माफी की राशि खेत मरम्मत और बच्चों की पढ़ाई में काम आया। 

    इसी तरह ग्राम सुरदा के रंजित पटेल ने बताया कि उन्हे 8 हजार 500 रूपए कर्ज माफी का लाभ मिला है। पुराना कर्ज भी चुका दिया है, अब चिंता दूर हो गई है। उन्होने बताया कि इस वर्ष भी सहकारी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 8 हजार 500 रूपए का ऋण लिया है। रंजित ने बताया कि उनके पास मात्र 70 डिसमिल जमीन है। कर्जमाफी की राशि से घर परिवार की माली हालत सुधारने और कृषि कार्य में खर्च किया है। लाभान्वित किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दे रहे है और शासन की कर्ज माफी योजना की सराहना भी कर रहे है।

पति की मौत के बाद पत्नी ने लगाए 73,000 पौधे, जानिए क्या है वजह

0

पर्यावरण एक जरूरी मुद्दा है। इससे दूर भागना बकवास है। दुनियाभर में लोग नदियों, पहाड़ों, पेड़-पौधों और समुद्र आदि को बचाने में जुट चुके हैं। क्योंकि अगर प्रकृति को नुकसान पहुंचेगा, तो असर हम इंसानों पर भी पड़ेगा।

धरती पर ऐसे लोग हैं, जो धरती को खूबसूरत बनाए रखने के लिए सराहनीय कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है जेनेट येज्ञश्वरन का। 68 वर्षीय जेनेट बेंगलुरु से हैं। उन्होंने 13 साल पहले यानी 2006 में अपने पति की याद में पहला पौधा लगाया था, आज वो अकेले ही 73,000 पौधे लगा चुकी हैं। इनमें से कुछ पेड़ बन चुके हैं।

साल 2005 में जेनेट के पति आरएस यज्ञेश्वरन की मौत हो गई थी। इसी दौरान बेंगलुरु में डेवलपमेंट के नाम पर कई पेड़ों को काटा जा रहा था। जेनेट ने पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहती थीं, तो उन्होंने पेड़ों को काटने के खिलाफ आंदोलन चलाने कि जगह पौधे लगाने शुरू किए। इस खूबसूरत काम की शुरुआत उन्होंने Rajanet Yegneswaran Charitable Trust की स्थापना से की, जो उनके पति के नाम पर है।

जेनेट ने पौधे लगाने का यह काम अकेले शुरू किया था। लेकिन वक्त के साथ उनके साथ लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया। वो पौधरोपण के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु भी गईं। इस नेक काम की शुरुआत में ज्यादातर पैसा उनकी जेब से लगा। लेकिन अब उनका यह प्रयास बड़े पैमाने पर फैल चुका है। लोग उन्हें पौधे लगाने के लिए डोनेशन दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, जेनेट ऐसे क्षेत्र में भी काम कर रही हैं, जो प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हो गए हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम Thengaja है। उनका लक्ष्य गाजा साइक्लोन से प्रभावित इलाकों में एक हजार नारियल के पौधे लगाना है। बता दें, जेनेट ने लैंडस्केप डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। उन्हें इस चीज की बेहतर जानकारी है कि किस क्षेत्र में पौधे लगाने चाहिए। और हां, जल्द ही जेनेट 75 हजार पौधे लगाने का रिकॉर्ड बना लेंगी। वेल डन मैम। सलाम है आपको।

एक्ट्रेस कंगना रनौत बोली- मुझ पर एहसान करो बैन करदो मुझे

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और जर्नलिस्ट के बीच पिछले कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। जहां एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने कंगना का बॉयकॉट जारी रखने का ऐलान किया है तो वहीं कंगना ने वीडियो जारी कर मीडिया और जर्नलिस्ट पर निशाना साधते हुए उन्हें बिकाऊ और देशद्रोही कहा है। 

कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कंगना मीडिया को देशद्रोही और बिकाऊ कहते हुए नजर आ रही हैं। 

वीडियो की शुरुआत में कंगना ने कहा कि “मैं मीडिया के ऐसे लोगों की हमेशा आभारी रहूंगी जिनका मेरी सफलता में हाथ है।” 

आगे कंगना ने कहा कि मीडिया का एक सेक्शन ऐसा है जो दीमक की तरह देश की गरिमा, और उसकी एकता पर हर दिन हमला करते हैं और झूठी अफवाह फैलाते हैं। अपने गंदे, भद्दे और देशद्रोहिता के विचार खुलकर सबके सामने रखते हैं। 

कंगना ने आगे कहा कि मैंने यह फैसला किया कि इस दोगली, बिकाऊ मीडिया जो कि 10वीं फेल भी नहीं हैं, वह हमेशा धार्मिक चीजों को लेकर देश की एकता पर प्रहार करते रहते हैं। 

कंगना ने जर्नलिस्ट को चिंदी बताते हुए कहा कि ऐसे ही चिंदी से एक जर्नलिस्ट से मैं कुछ दिनों पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिली, जिन्होंने मेरे हर उस कदम का मजाक उड़ाया जो कि हमारे देश के सीरियस मुद्दे हैं। कंगना ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए आगे कहा कि ये लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुफ्त का खाना खाने पहुंच जाते हैं। मैंने उस देशद्रोही के सवालों का जवाब देने से मना कर दिया जिसके बाद उन जर्नलिस्ट्स ने मिलकर मेरे खिलाफ कोई गिल्ड बनाई जिसकी ना कोई मान्यता है ना कोई धारणा है, इसके जरिए उन्होंने मुझे धमकी देना शुरू किया कि वह मुझे बैन कर देंगे और मेरी किसी चीज को कवर नहीं करेंगे। 

कंगना ने मीडिया के खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि तुम लोगों को खरीदने के लिए लाखों रुपयों की भी जरूरत नहीं। तुम तो 50- 60 रुपये में बिछ जाते हो। अपने देश को बर्बाद करने वाले तुम लोग मुझे बर्बाद करोगे? अगर तुम जैसे सड़े जर्नलिस्ट और मूवी माफिया लोगों की चलती तो आज मैं इंडिया की टॉप एक्ट्रेस और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस नहीं होती। मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़कर कहती हूं कि मुझपर एहसान करो, मुझे बैन करदो क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से तुम लोगों के घर में चूल्हा जले। 

भारतीय मीडिया को चिदंबरम ने बताया पालतू, भाजपा ने कहा- लोकतंत्र का सम्मान करें

0

भारतीय मीडिया को ‘पालतू’ बताने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को भाजपा ने गुरुवार को राज्यसभा में घेरा। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल बलूनी ने चिदंबरम को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व वित्त मंत्री को अपने देश की मीडिया से ज्यादा ‘फर्जी’ विदेशी मीडिया पर ज्यादा ही भरोसा है।

उच्च सदन में बजट पर बहस के दौरान बलूनी ने कहा कि चिदंबरम ने जो टिप्पणी की है, वह भारतीय मीडिया का अपमान है। उन्होंने डिप्टी स्पीकर से आग्रह किया कि संभव हो तो चिदंबरम की टिप्पणी रिकार्ड से हटा दिया जाए।

दरअसल, चिदंबरम ने दिन में ही सदन में कहा था कि अंतरराष्ट्रीय संगठन ‘पालतू’ भारतीय टेलीविजन चैनलों को नहीं देखते हैं और भाजपा को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए।

बलूनी ने तंज कसते हुए कहा कि इस देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने कपड़े तक इस देश में धुलवाना पसंद नहीं करते हैं। अतीत में ऐसे बहुत से लोग थे जो भारत और इसकी संस्कृति को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैसे भी मीडिया को पसंद नहीं करती रही है। यह कोई नई बात नहीं है। हर कोई जानता है कि आपातकाल के दौरान मीडिया का गला घोंट दिया गया था।

ट्रंप ने किया सोशल मीडिया समिट का आयोजन, फेसबुक और ट्विटर को नहीं बुलाया

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवाद में घिर गए हैं। ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया समिट का आयोजन किया था। जिसका आयोजन व्हाइट हाउस में किया गया। इस समिट में सोशल मीडिया के कुछ गिने चुने लोगों को बुलाया गया, लेकिन हैरानी इस बात की है कि यहां फेसबुक और ट्विटर को इससे दूर रखा गया।

चुनौतियों से निपटने के लिए आयोजन

व्हाइट हाउस का कहना है कि इस कार्यक्रम का आयोजन सोशल मीडिया में बढ़ रही चुनौतियों से निपटने के लिए किया गया था। ट्रंप की खास बात ये है कि वह सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं। वो अमेरिका के नीतिगत फैसलों से लेकर और अपने विचार तक सब शेयर करते हैं। वो कई बार फेसबुक और ट्विटर पर भी भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं।विज्ञापन

ट्रंप कहते रहे हैं कि फेसबुक और ट्विटर रिपब्लिकन विचारों को तोड़ मरोड़ कर पेश करते हैं। इन दोनों को आमंत्रित ना किए जाने के चलते समिट की आलोचना की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसमें हिस्सा लेने वालों में दक्षिणपंथी विचारधारा के लोग भी शामिल हैं।

ट्रंप एक और वजह से ट्रोल हो रहे हैं। ट्रंप ने किडनी की बीमारी के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। लेकिन वो कार्यक्रम में कुछ ऐसा बोल गए जिसके कारण उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। दरअसल ट्रंप ने कहा कि, “किडनी की दिल में खास जगह है।” जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

इस गांव में हर बहु है द्रौपदी, किसी-किसी के तो आठ पति तक हैं

0

महाभारत मे एक ऐसा पात्र था जिसका नाम था द्रोपदी। यह पूरी महाभारत में विवादित पात्र रहा और ये कहा जा सकता है कि इसके कारण ही महाभारत हुई। वहीं आप जानते हैं द्रौपदी के पांच पति थे जो कि वरदान के कारण मज़बूरी में मिल गए थे। यह उन्हें मिला एक वरदान ही था जिसके कारण उन्हें 5 पतियों का सुख मिला। ऐसे ही भारत में ही एक गांव ऐसा है जहां हर बहु द्रौपदी है, किसी किसी पत्नी के तो आठ पति तक है। जी हां, सुनकर तो चौंक तो गए होंगे लेकिन ये सच भी है।

दरअसल, राजस्थान और मध्यप्रदेश की सीमा से सटा एक गांव है जिसका नाम मुरैना है। यहां लगभग हर घर में पत्नी के एक से ज्यादा पति है। पांडवो की भांति ही ये पत्नी एक एक पति के साथ निश्चित समय के लिए रहती है। हालांकि ये परंपरा ज्यादा पुरानी नही है और गांव के लोगों ने ही इसे जुगाड़ के रूप में शुरू किया है। तभी से ये भी चला आ रहा है जो बेहद ही अजीब है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में लड़कियों की कमी है और लड़के ब्याहे ही नही जा रहे थे, ऐसे में गांव की पंचायत ने फैसला किया की जिस घर में एक से ज्यादा लड़के है सबकी शादी एक ही लड़की से होगी और सबका उस पर बराबर का हक़ होगा। हालाँकि कुछ लड़कियों की शादी एक से हो रही है जिस घर में एक लड़का है अन्यथा किसी किसी के तो आठ पति है।

जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की तैयारी,पेश हो सकता है प्रस्ताव

0

बीजेपी सरकार अब संसद के मौजूदा सत्र में जनसंख्या नियंत्रण से जुड़ा कोई बड़ा विधेयक पेश कर सकती है. इस पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा शुक्रवार को जनसंख्या विनियमन विधेयक पेश कर सकते हैं. इस बिल में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई कड़ा कानून बनाने की पेशकश हो सकती है. बीजेपी के नेता इसे लेकर कई मौकों पर बयान देते आए हैं.जनसंख्या नियंत्रण विधेयक में पूरे देशभर के लिए कानून बनाने की बात हो सकती है, जिसमें दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर रोक लगाई जा सकती है. इसके लिए नसबंदी जैसे उपायों को जरूरी बनाए जाने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है. ये सभी जाति, धर्म और समुदाय के लिए लागू होगा

राज्यसभा की कार्य सूची में 14वें नंबर पर राकेश सिन्हा का नाम प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने वाले सांसद के तौर पर दर्ज है. राकेश सिन्हा आरएसएस के प्रचारक रहे हैं. जिसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुना गया था. बता दें कि संघ भी जनसंख्या नियंत्रण को लेकर काफी सक्रिय रहा है. अब संसद में विधेयक पेश करके इस पर कानून बनाने की कोशिश होगी.

लोकसभा में उठाया था मुद्दा

लोकसभा में बीजेपी के सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे को हाल ही में लोकसभा में उठाया था. उन्होंने देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कोई नीतिगत फैसला करने की मांग की थी. गुप्ता ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2027 तक देश की जनसंख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा पहुंचने के आसार हैं. जनसंख्या बढ़ने के कारण अशिक्षा और गरीबी जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं जिनसे यह सरकार निपट रही है. लेकिन उसे जनसंख्या नियंत्रण पर नीतिगत फैसला लेना चाहिए.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनसंख्या नियंत्रण की बात कर चुके हैं. उन्होंने कहा था, बढ़ती जनसंख्या के कारण समाज में एक असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है. इस असंतुलन को खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है. आम लोगों को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, स्वच्छ वातावरण, अच्छी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सके इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है.

गिरिराज सिंह बोले, दो बच्चों का हो नियम

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि देश में हिंदू-मुस्लिम दोनों के लिए दो बच्चों का नियम होना चाहिए और जो इस नियम को न माने, उससे वोट देने का अधिकार छीन लिया जाना चाहिए. इसके अलावा गिरिराज सिंहने एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने लिखा,

हिंदुस्तान में जनसंख्या विस्फोट अर्थव्यवस्था सामाजिक समरसता और संसाधन का संतुलन बिगाड़ रहा है. जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है,हिंदुस्तान 47की तर्ज़ पर सांस्कृतिक विभाजन की ओर बढ़ रहा है. सभी राजनीतिक दलों को साथ हो जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिए आगे आना होगा.

पीएनबी घोटाला: भगोड़े मेहुल चोकसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति

0

पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की कुल 24.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की है। इसमें कीमती वस्तुएं, वाहन और बैंक खाते शामिल हैं। पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई धनशोधन निवारक कानून 2002 के तहत की गई है।

ईडी ने चोकसी की दुबई स्थित तीन व्यावसायिक संपत्तियां, कीमती वस्तुएं, एक मर्सिडीज बेंज ई-280 और मियादी जमा राशि जब्त की है। चोकसी ने पिछले साल एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। चोकसी के खिलाफ अपराध कुल मूल्य 6,097.73 करोड़ रुपये है। ईडी ने अब तक 2,534.7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी द्वारा मामले में चोकसी और नीरव मोदी के खिलाफ जांच की जा रही है। ईडी ने चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग की है और ईडी की मांग पर मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

अब चोरी नहीं होगी Aadhaar की डिटेल्स, UIDAI ने दी सेफ करने की जानकारी

0

आधार कार्ड आज सबसे जरूरी डाक्युमेंट है क्योंकि इसमें आपके बारे में हर जरूरी जानकारी दी होती है. Aadhaar Card का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है. आधार कार्ड इतना महत्वपूर्ण है कि किसी भी सरकारी योजाना का लाभ उठाने के लिए आधार की जरूरत पड़ती है. आपके आधार डेटा की चोरी न हो इसलिए UIDAI ने लॉक/अनलॉक की सुविधा को शुरू किया है. इसकी मदद से आप अपने आधार की जानकारी को ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे. चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं.

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने आधार को लॉक कर सकते हैं.

>> सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं.
>> विंडो खुलते ही आधार ऑनलाइन सर्विस में तीन ऑप्शन दिखाई देंगे.

>>इनमें सबसे आखिरी वाले Aadhaar Service में तीसरे नंबर पर Lock/Unlock Biometrics का ऑप्शन होगा. इस पर क्लिक करें.

>> ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया लिंक खुल जाएगा। लिंक खुलते ही आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा.

>> इसे डालने के बाद नीचे आ रहे सेंड OTP पर क्लिक करें.
>> इस पर क्लिक करते ही आधार नंबर के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आ जाएगा.
>> ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट Login हो जाएगा.
>> इसके बाद आपको अपना डेटा लॉक करने के लिए फिर से सिक्योरिटी कोड डालकर Enable पर क्लिक करना होगा.
>> यहां क्लिक करते ही आपके पास ‘Congratulation! Your Biometrics Is Locked’ लिखा मैसेज आ आएगा.

SMS के द्वारा भी किया जा सकता है आधार Lock
ग्राहक ऑफ लाइन भी अपने आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको UIDAI के दिए गए नंबर 1947 पर SMS करना होगा. SMS में ‘GETOTP’ लिखकर स्पेस दें और अपने आधार के आखिरी 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजें. इसके बाद UIDAI आपके आधार को Lock कर देगा और आपको इसका SMS भी मिल जाएगा.

Unlock करने के लिए दोहराएं ये प्रोसेस
अपने Aadhaar को अनलॉक करने के लिए आपको ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहराना होगा, जिसके बाद आपको पास Enable और Disable का ऑप्शन आएगा. इसमें जैसे ही सिक्योरिटी कोड डालकर उस पर क्लिक करेंगे तो आपका डेटा अनलॉक हो जाएगा.

SMS के द्वारा अन-लॉक कैसे करें 
अपना आधार नंबर अनलॉक करने के लिए, आपके पास अपनी नवीनतम वर्चुअल आईडी होनी चाहिए. अपने मोबाइल से GETOTPLAST आपके आधार नंबर के अंतिम चार अंक लिखकर 1947 पर भेजें. इसके बाद अनलॉकिंग रिक्वेस्ट को भेजें. फोन से मैसेज लिखकर UNLOCKUIDLAST अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक और 6 अंकों का ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजें. आपका आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा.