Home Blog Page 2997

एक कुत्ते ने 5 घंटे में 18 बच्चों को बनाया शिकार, काटे जाने पर ऐसे करें उपाय

0

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से कुत्तों के आतंक की ऐसी कहानी आई है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. पहले दोनों कहानियों के बारे में जान लीजिए. उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कुत्ते ने 5 घंटे के भीतर 18 बच्चों को काट खाया. इतनी बड़ी संख्या में कुत्ते के काटे जाने के बाद जख्मी बच्चे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचे. डॉक्टर भी घबरा गए कि आखिर 5 घंटे के भीतर इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को कुत्ते ने कैसे काट खाया. हल्द्वानी के इंदिरा नगर इलाके में एक कुत्ते ने शाम 5 बजे एक बच्चे को अपना शिकार बनाया और रात 9 बजे तक वो 18 बच्चों को जख्मी कर चुका था.

दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है. यहां के कोतवाली बेहट इलाके के दयालपुर गांव में कुत्तों के एक झुंड ने एक घर पर हमला बोल दिया. आदमखोर कुत्तों ने घर के आंगन में सो रहे 3 महीने के एक बच्चे को उठाकर ले गया और उसे अपना निवाला बना लिया. दूसरे दिन बच्चे का बुरी तरह से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ. बच्चे के शव से सिर गायब था. इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई तो पुलिस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए. पुलिस का कहना था कि मामला कुत्तों का है इसलिए वो कुछ नहीं कर सकते. ये अपनेआप में अजीब बात है कि एक बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद भी पुलिस ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया.

गांववालों पुलिस प्रशासन से लेकर वन विभाग तक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस बारे में कोई सुनवाई नहीं होती. बुलंदशहर में ही पिछले दिनों आवारा कुत्तों ने 4 दर्जन से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया है. आखिर आक्रमक कुत्तों से कैसे निजात पाया जाए और कुत्तों के काटे जाने की स्थिति में क्या बचाव के उपाय किए जाएं. आइए इसके बारे में जान लें.

कुत्ते के काटने पर ये करें:

-सबसे पहले काटे जाने वाली जगह को नल के बहते पानी के नीचे रखें. घाव को अच्छी तरह साबुन से रगड़-रगड़ कर धोएं.

-घाव पर हाइड्रोजन पेराऑक्साइड या आईसोप्रापिल अल्कोहल युक्त कीटाणुनाशक से साफ करें और उसके ऊपर एंटीबायोटिक लगाएं.

-जख्म को बैंडेज से कवर करने के बाद डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए.

-अगर जख्म गहरा है तो खून को बहने से रोकें नहीं. लेकिन अगर खून बहुत तेजी से बह रहा हो तो उस पर भी ध्यान देने की जरूरत है. अगर जख्म सिर या गर्दन पर हो तो फौरन डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

-बहते खून को साफ करके दबाकर रखें. 5 मिनट बाद देख लें कि खून का बहना रुका है या नहीं. अगर खून बहना जारी है तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं.

-आवारा कुत्तों के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए.

राहुल गांधी से आज तीसरी बार मिलेंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और राज्य के कई नेता आज यानी सोमवार को मुलाकात करेंगे. राहुल के साथ छत्तीसगढ़ के नेताओं की यह तीसरी बैठक होगी. इस मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रिमंडल विस्तार, राज्य बोर्डों और स्थानीय निकायों में नियुक्ति पर चर्चा की जाएगी.

कयास लगाए जा रहे है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली शिकस्त के बाद कुछ और प्रदेशों की इकाइयों में बदलाव किया जा सकता है. लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद यह कार्रवाई की जा रही है. पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में कुछ और कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि आम चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की इकायों को भी भंग किया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने बस्तर संभाग को चुना है. जहां से विधायक मोहन मरकाम और सांसद दीपक बैज को यह जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किसी एक मंत्री को बाहर भी किए जाने की चर्चा तेजी से चल रही है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही अगला प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा इस बात की चर्चा तेज थी तो वहीं मंत्री मंडल में खाली एक पद पर कौन बैठेगा इस बात की भी चर्चा थी.

बता दें कि तमाम चर्चाओं को अटकलों पर एक सप्ताह में विराम लग जाएगा और अमरजीत भगत को मंत्री और मोहन मरकाम या दीपक बैज में किसी एक को पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी जा सकती है. यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया मुखिया बस्तर से होगा. हाल ही में दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए थे. इसके पहले प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के साथ सीएम बघेल और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की थी.

भाजपा सांसद सोयम बापू राव का विवादित बयान, आदिवासी लड़कियों का पीछा करने वाले… वीडियो वायरल

0

हैदराबाद : भाजपा के एक सांसद ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई मुस्लिम लड़का आदिवासी लड़कियों का पीछा करता है, तो उसका सिर काट दिया जायेगा. आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव का एक वीडियो कथित तौर पर सोमवार को वायरल हो गया.

वीडियो क्लीप में वह कथित तौर पर कह रहे हैं, ‘मैं मुस्लिम युवाओं से कहना चाहता हूं, कि अगर तुम हमारी आदिवासी लड़कियों का पीछा करने की कोशिश करते हो, तो तुम्हारा सिर काट दिया जायेगा. मैं आदिलाबाद जिले में अल्पसंख्यक युवा भाइयों से अनुरोध कर रहा हूं, हमारी लड़कियों का पीछा न करें.’

वीडियो क्लिप में उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे लिए मुश्किल हो जायेगा, अगर हमने तुम्हारा पीछा करना शुरू कर दिया.’ अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं के एक समूह ने अादिलाबाद पुलिस से मिलकर भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

खुलासा : 2002 में भी हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक, जिसकी नहीं थी किसी को खबर

0

संसद हमले के बाद चारों ओर निराशा थी। आतंकियों को जवाब देने की आवाज हर ओर उठ रही थी, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करवाया था। इस बात की जानकारी किसी को नहीं, पर एक वैबसाइट ने अपनी एक्सक्लूसिव खबर में इस बात का खुलासा किया। वैबसाइट के मुताबिक 31 जुलाई, 2002 को 2 बजे सुबह फाइटर पायलट फ्लाइट लैफ्टिनैंट राजीव मिश्रा को फौरन लेजर डैस्टीनेशन यंत्रों के साथ श्रीनगर रवाना होने के ऑर्डर मिले। मिश्रा एयरफोर्स के जगुआर फाइटर जैट विमान को उड़ाया करते थे लेकिन उस रात उन्हें वह उड़ाने के लिए नहीं जगाया गया था।

उस दौरान वायुसेना को इसराईल से लिया गया लेजर गाइडैंस सिस्टम मिला था। इससे पायलट किसी खास निशाने को लेजर तकनीक से नष्ट कर सकता था। मिश्रा वह पहले व्यक्ति थे जिन्हें इस तकनीक का इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा था। उड़ने से पहले मिश्रा और उनके 2 साथियों को एयरफोर्स स्ट्राइक सैल द्वारा यह बताया गया था कि उन्हें पाकिस्तान में घुसकर एल.ओ.सी. के पास इस तकनीक का इस्तेमाल करना है। इससे पहले एयरफोर्स ने कभी इस तरह का अभियान नहीं किया था।

चंद लोगों को थी इस ऑप्रेशन की जानकारी
2002 में मई-जून के बीच दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर था। पहले यह रणनीति बनाई गई कि भारतीय सेना पाकिस्तान के ठिकानों पर हमला करेगी, पर अचानक सेनाध्यक्ष सुंदराजन पद्मनाभन से बातचीत के बाद इसको बदला गया। उस दौरान के सेनाध्यक्ष सुंदराजन पद्मनाभन ने कहा कि इस बारे में ज्यादा कुछ बताना ठीक नहीं होगा। इसका मकसद पाकिस्तान के आतंकी बेस को नष्ट करना था। लेकिन इस ऑप्रेशन के बारे में सिर्फ चंद राजनेता और ऑप्रेशन का हिस्सा रहे लोग ही जानते हैं।

झारखंड सड़क हादसा: घायलों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों का दल रवाना

0

झारखंड के गढ़वा जिले में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई है. इस हादसे में 1 महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई है. 43 लोग हादसे में घायल हुए हैं. बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा जा रही थी. मृतकों में 2 और घायलों में 22 लोग अंबिकापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मंगलवार की अल सुबह हुए इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दु:ख व्यक्त किया है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों के उपचार में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों का दल गढ़वा रवाना कर दिया गया है. सीएम ने घायलों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि घायलों में से कुछ को रांची और पलामू रेफर किया गया है. बाकी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से 22 लोग अंबिकापुर के रहने वाले हैं, जबकि 18 पलामू और गढ़वा जिलों के हैं. मृतकों में दो पलामू के छतरपुर, दो अंबिकापुर और एक गढ़वा के नगरउटारी के निवासी थे. दो की पहचान नहीं हो पाई है. घटना में बस चालक की भी मौत हो गई.

मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रही बस का गढ़वा जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। घायलों के उपचार में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों का दल गढ़वा रवाना कर दिया गया है।

घाटी में पलटी बस
मिली जानकारी के मुताबिक चालक को नींद आ जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और घाटी में पलट गई. सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन की टीम घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. शवों को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी. इसमें कुल 59 लोग सवार थे.

इस तरह निकाला गया शव
एसपी शिवानी तिवारी ने कहा कि बस के शीशे तोड़कर जवानों को अंदर घुसाया गया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. यात्रियों में दहशत का माहौल था. 43 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. डीसी हर्ष मंगला ने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रांची और पलामू रेफर किया गया है. बाकी का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

संसद में पेश रिपोर्ट : भारतीयों का विदेशों में जमा काला धन 216-490 अरब डॉलर के बीच

0

संसद की एक समिति द्वारा सोमवार को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार भारत के नागरिकों द्वारा विदेशों में जमा अघोषित धन संपत्ति (काला धन) 1980 से 2010 के विभिन्न कालखंडों में 216.48 अरब डॉलर से 490 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है.

यह रिपोर्ट देश के तीन प्रतिष्ठित आर्थिक और वित्तीय शोध संस्थानों, राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी), राष्ट्रीय व्यावहारिक आर्थिक शोध परिषद (एनसीएईआर) और राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंध संस्थान (एनआईएफएम) के अध्ययनों के आधार पर रखी गई है.

वित्त पर स्थायी समिति की लोक सभा में प्रस्तुत इस रिपोर्ट के अनुसार इन तीनों संस्थानों का निष्कर्ष है कि अचल संपत्ति, खनन, औषधि, पान मसाला, गुटका, सिगरेट-तंबाकू, सर्राफा, जिंस, फिल्म और शिक्षा के कारोबार में काली कमाई या अघोषित धन का लेन देन अपेक्षाकृत अधिक है.

संसदीय समिति की ‘देश के अंदर और बाहर अघोषित आय/संपत्ति की स्थिति-एक आलोचनात्मक विश्लेषण’ शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कमाए या जमा कराए गए काले धन का कोई विश्वसनीय हिसाब किताब नहीं है. इसके आकलन के लिए कोई सर्वमान्य पद्धति भी नहीं है. इस बारे में सभी अनुमान बुनियादी मान्यताओं और उसमें किए गए समायोजनों की बारीकियों पर निर्भर करते हैं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, ‘अब तक जो भी अनुमान जारी किए गए हैं उनमें कोई एकरूपता या जांच की पद्धति और दृष्टिकोण के बारे में कोई एक राय नहीं पायी गई है.’

एनसीएईआर की अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, 1980-2010 के बीच में देश से बाहर जमा कराई गई धन-संपत्ति 384 अरब डॉलर से 490 अरब डॉलर के बीच रही होगी.

एनआईएफएम का अनुमान कि इस दौरान अवैध तरीके से देश से बार भेजी गई धन-संपत्ति 9,41,837 करोड़ रुपये या 216.48 अरब डालर के बराबर रही. संस्थान का यह भी कहना है कि अवैध तरीके से विदेश भेजा गया काला धन कुल काले धन के औसतन दस प्रतिशत के बराबर रहा होगा.

इसी तरह एनआईपीएफपी का अनुमान है कि 1997-2009 की अवधि में गैर कानूनी तरीके से बाहर भेजा गया धन देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के औसतन 0.2 से 7.4 प्रतिशत के बीच था.

काले धन पर राजनीतिक विवाद के बीच मार्च 2011 में तत्कालीन सरकार ने इस तीनों संस्थाओं को देश और देश के बार भारतीयों के कालेधन का अध्ययन/सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी दी थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि अघोषित धन-संपत्ति का कोई विश्वसनीय आकलन करना बड़ा कठिन काम है. संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘मुख्य आर्थिक सलाहकार का विचार है कि इन तीनों रिपोर्ट के आंकड़ों के आधार पर अघोषित संपत्ति का कोई एक साझा अनुमान निकालने की गुंजाइश नहीं है.’

कांग्रेस के एम. वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस स्थायी समिति ने 16वीं लोकसभा भंग होने से पहले गत 28 मार्च को ही लोकसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. इसके बाद आम चुनाव हुए और 17वीं लोकसभा का गठन हुआ है.

समिति ने कहा है वह इस विषय में संबद्ध पक्षों से पूछताछ की प्रक्रिया में कुछ सीमित संख्या में ही लोगों से बातचीत कर सकी क्योंकि उसके पास समय का अभाव था. उसने कहा है कि इसलिए इस संदर्भ में गैर सरकारी गवाहों और विशेषज्ञों से पूछताछ करने की कवायद पूरी होने तक समिति की इस रिपोर्ट को प्राथमिक रिपोर्ट के रूप में लिया जा सकता है.

समिति ने कहा है कि वह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग से अपेक्षा करती है कि वह काले धन का पता लगाने के लिए और अधिक शक्ति के साथ प्रयास करेगा. समिति यह भी अपेक्षा करती है कि विभाग इन तीनों अध्ययनों और काले धन के मुद्दे पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा प्रस्तुत की गई सातों रिपोर्ट पर आगे की आवश्यक कार्रवाई भी करेगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि बहुप्रतीक्षित प्रत्यक्ष कर संहिता को जल्द से जल्द तैयार कर उसे संसद में रखा जाए ताकि प्रत्यक्ष कर कानूनों को सरल और तर्कसंगत बनाया जा सके.

ये है ‘आमों की मलिका’, इसके सिर्फ एक फल की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

0

आम की एक खास किस्म के केवल एक फल की कीमत इस बार 1200 रुपए तक जा पहुंची है।

 आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएंगेजिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल,’आमों की मलिका’ के रूप में प्रसिद्ध किस्म ‘नूरजहां’ के फलों का औसत वजन इस बार मौसम की मेहरबानी से बढ़कर 2.75 किलोग्राम पर पहुंच गया है।

यही कारण है कि आम की इस दुर्लभ किस्म के मुरीद इसके सिर्फ एक फल हेतु 1,200 रुपए तक चुका रहे हैं। बता दें कि आम प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा इलाके में ही पाए जाते हैं। यहक्षेत्र गुजरात से सटा है।

इंदौर से लगभग 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा में इस प्रजाति की खेती के विशेषज्ञ इशाक मंसूरी ने कहा कि इस बार अनुकूल मौसमी हालात के चलते नूरजहां के वृक्षों पर काफी बौर आम के फूल आए एवं फसल भी अच्छी हुई।

मंसूरी के मुताबिक, आजकल नूरजहां का सिर्फ एक फल 700 से 800 रुपए में बिक रहा है। साथ ही फल हेतु 1,200 रुपए तक भी चुकाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी गुजरात के अहमदाबाद, वापी, नवसारी एवं बड़ौदा के कुछ शौकीनों ने नूरजहां के फलों की कम संख्या की वजह से इनकी अग्रिम बुकिंग तब ही करा ली, जब ये फल छोटे थे तथा डाल पर लटककर पक रहे थे।

जानकारों की माने तो, बीते एक दशक के वक्त मॉनसूनी वर्षा में देरी, अल्पवर्षा, अतिवर्षा तथा आबो-हवा के अन्य उतार-चढ़ावों की वजह से नूरजहां के फलों का वजन पूर्व के मुकाबले घट गया है। इसके संग ही जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की वजह से इस दुर्लभ किस्म के वजूद पर खतरा मंडरा रहा है।

शादी के बाद संसद पहुंचीं नुसरत जहां, सांसद के तौर पर ली शपथ

0

पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से टीएमसी के निशान पर चुनाव जीतीं नुसरत जहां ने मंगलवार को सांसद के तौर पर शपथ ली। उनके साथ जाधवपुर से जीतीं टीएमसी की ही मिमि चक्रवर्ती ने भी शपथ ली। लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों ने पिछले हफ्ते शपथ ली थी। नुसरत अपनी शादी के चलते शपथ लेने संसद नहीं आ सकी थीं। मिमि भी उनके शादी के कार्यक्रम में शरीक थीं। ऐसे में एक्टिंग से राजनीति में आई दोनों सांसदों को आज शपथ दिलाई गई।शपथ समारोह में ना पहुंचने पर सोशल मीडिया पर उठे थे सवाल

लोकसभा चुनाव 2019 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के टिकट पर बसीरहाट लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर सांसद बनी नुसरत जहां अपनी शादी के चलते शपथ समारोह में नहीं पहुंची थीं। इसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। सवाल उठाए गए थे कि क्या वो बतौर सांसद अपने कामकाज को लेकर गंभीर नहीं हैं। विदेश से लौटने के बाद अब वो शपथ के लिए पहुंचीं।

नुसरत जहां ने बीते हफ्ते बुधवार को बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी कर की थी। नुसरत की शादी के मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद थे। नुसरत ने अपनी शादी की फोटो ट्विटर पर भी शेयर कर सबको इसके बारे में जानकारी दी। निखिल जैन के साथ फोटो पोस्ट करते हुए नुसरत जहां ने लिखा निखिल के साथ खुशियों के सफर पर। नुसरत जहां और निखिल जैन का रिसेप्शन 4 जुलाई को कोलकाता में होगा।

बंगाली फिल्म ‘शोत्रू’ से की थी एक्टिंग की शुरुआत

टीएमसी सांसद नुसरत जहां पश्चिम बंगाल की जानीमानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2010 में ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। नुसरत ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2011 में बंगाली फिल्म ‘शोत्रू’ से की थी। इस फिल्म में नुसरत के काम की काफी सरहाना भी हुई थी। नुसरत जहां ने ‘बोलो दुर्गा माई की’, ‘हर हर ब्‍योमकेश’, ‘जमाई 420’ जैसी फिल्‍मों में काम किया है।

देश की सबसे महंगी लैंड डील, इतने हजार करोड़ रूपये का बिका प्लॉट

0

Image Source Google

 जापान के सुमितोमो ग्रुप ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में तीन एकड़ के प्‍लॉट की 2,238 करोड़ रुपये की बोली लगाकर मुंबई के सुस्‍त पड़े प्रॉपर्टी मार्केट को हिलाकर रख दिया है। इस हिसाब से प्रति एकड़ जमीन की कीमत लगभग 745 करोड़ रुपये हुई। रियल एस्टेट के जानकारों के हिसाब से यह प्रति एकड़ के हिसाब से देश की सबसे महंगी लैंड डील मानी जा रही है।मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन डिवेलपमेंट अथॉरिटी के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि केवल सुमितोमो ने ही बोली लगाई थी। दो और प्‍लॉटों के साथ यह प्‍लॉट कई महीने पहले से बिक्री के लिए मार्केट में था, लेकिन अब तक इसका कोई खरीदार नहीं आया था। प्रॉपर्टी मार्केट में आई मंदी के चलते स्‍थानीय डिवेलपर्स पूंजी के संकट से गुजर रहे हैं, इसलिए ऐसा हुआ।

सुमितोमो बनाएगा यहां अपना कार्यालय

प्रॉपर्टी मार्केट पर नजर रखने वाले एक जानकार का कहना है, ‘यह सही है कि सुमितोमो ग्रुप ने बहुत ज्‍यादा कीमत लगाई है, लेकिन इससे यह भी साफ हो जाता है कि वह बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स जैसी प्राइम कमर्शल जगह पर वह अपनी मौजूदगी स्थापित करना चाहता है। इस प्‍लॉट का रिजर्व प्राइस 3.44 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया था।

2010 में लोढ़ा ग्रुप ने एमएमआरडीए के वडाला स्थित 6.2 एकड़ प्‍लॉट के 4,050 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। यह प्रति एकड़ 653 करोड़ रुपये पड़ी। हालांकि, यह राशि अगले पांच वर्षों में किस्‍तों में अदा की गई थी। एमएमआरडीए के एक अधिकारी का कहना था कि सुमितोमो प्‍लॉट पर फ्लोर स्‍पेस इंडेक्‍स 4 के उपयोग का हकदार है।

इस हिसाब से यहां 10 लाख वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र हो सकता है। सुमितोमो की योजना यहां कमर्शल ऑफिस कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनाने की है, यहां पर उसकी भारतीय इकाइयों को भी जगह मिल सकती है। यह डील संभवत: सुमितोमो की रियल एस्टेट कंपनी के जरिए की जाएगी।

सुमितोमो की रियल एस्टेट कंपनी भारत के तेजी से बढ़ते किराए पर ऑफिस दिए जाने वाले सेक्‍टर में अपनी किस्‍मत आजमाना चाहती है। ब्‍लैकस्‍टोन, ब्रुकफील्‍ड, सिंगापुर की जीआईसी और कतर इनवेस्‍टमेंट अथॉरिटी जैसे ग्‍लोबल इनवेस्‍टर इस सेक्‍टर में काफी निवेश कर चुके हैं।

भारत और जापान के बिजनस संबंध होंगे मजबूत

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे की अगुआई में दोनों देशों के बीच बिजनस संबंधों की मजबूती भी इस डील का एक पहलू है। जापान के बिजनस ग्रुप में सबसे पुराने होने की वजह से सुमितोमो इन संबंधों को और मजबूत बनाने में अहम साबित हो सकता है।भारत के बिजनस क्षेत्र में सुमितोमो की पहले से ही काफी मौजूदगी है। इनमें सुमितोमो मितसुई फाइनैंशल ग्रुप, एनईसी कॉर्पोरेशन और निप्‍पन स्‍टील (जिसने आर्सेलर मित्‍तल के साथ मिलकर एस्‍सार स्‍टील की बोली लगाई थी) प्रमुख हैं। माज्‍दा मोटर्स भी सुमितोमो का एक ग्‍लोबल ब्रैंड है।

मुंबई के सुस्‍त प्रॉपर्टी सेक्‍टर में अब तेजी आने की उम्मीद

उम्मीद है कि इस डील से मुंबई के कई बरसों से सुस्‍त पड़े रियल एस्टेट मार्केट में तेजी आएगी। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 300 से ज्‍यादा इमारतें हैं। ये 1980 के दशक के मध्‍य से कई चरणों में बनी हैं। असल में 1977 में राज्‍य सरकार ने सोचाा था कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स को एक कमर्शल हब के तौर पर विकसित किया जाए ताकि मुंबई की भीड़-भाड़ को कम किया जा सके।इसके बाद तत्‍कालीन बॉम्‍बे मेट्रोपॉलिटिन रीजन ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी को इसे बसाने का जिम्‍मा सौंपा गया। काम तो इसमें 1982-83 में शुरू हो गया था लेकिन इसने तेजी 1990 के दशक में पकड़ी। यहां ऑफिस टावर्स के अलावा रिहायशी इलाके भी हैं।

145 kmph की रफ्तार तक चल सकती है तेज हवाएं, आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश की चेतावनी

0

पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर तेज से अति तेज वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर अरब सागर के साथ-साथ उत्तर पश्चिम और मध्य अरब सागर में 120-130 किमी प्रति घंटे की तेज गति से आंधी चलने का अनुमान है जिसकी गति 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तटीय गुजरात और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी औरउसके आस पास के इलाको में 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है जो 65 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है। अरब सागर के उत्तर और पूर्वी हिस्से और गुजरात तट के समुद्र में 17 जून तक समुद्र की स्थिति भयावह होने के अनुमान के कारण मछली पकडऩे पर प्रतिबंध लगाया गया है तथा मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, उत्तर पूर्व के साथ-साथ उत्तर, मध्य और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग तथा तमिलनाडु के शेष हिस्सों में आगे बढऩे की स्थिति अनुकूल है।

उत्तर पूर्व अरब सागर के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम और मध्य अरब सागर के आस-पास के क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति खराब तथा पूर्वी मध्य अरब सागर और गुजरात तट के शेष हिस्सों में समुद्र की स्थिति के भयावह होने का अनुमान है। पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में गर्म से तेज गर्म हवा चली। दिन का तापमान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, रायलसीमा के कुछ हिस्सों मे तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा। झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गंगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। गुजरात के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा जबकि असम, मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में काफी नीचे रहा। सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा। देश के मैदानी हिस्सों में सबसे अधिक तापमान पश्चिम राजस्थान के फलोदी में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों में अगले 24 घंटे के दौरान गर्म से अति गर्म हवा चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम , असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चल सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ में कई स्थानों पर तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात , मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा।