Home Blog Page 2999

केसीआर के पुतले को आग लगाते हुए भाजपा के 3 कार्यकर्ता झुलसे

0

एक विरोध प्रदर्शन के दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) का पुतला जला रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन कार्यकर्ता सोमवार को आग से झुलस गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। कार्यकर्ता वारंगल शहर में नौ महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और दुष्कर्मी व हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे।

यह घटना तब हुई जब पार्टी के एक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के जलते पुतले पर पेट्रोल डाला।

भाजपा के वारंगल शहर की जिला प्रमुख राव पद्मा के हाथ झुलस गए हैं। एक पार्टी कार्यकर्ता की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है, जिन्हें काफी चोटें आई हैं और एक अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ता को मामूली चोटें आई है।

श्रीनिवास को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बने शाकिब

0

हरनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। शाकिब दुनिया के नम्बर-1 ऑलराउंडर हैं। शाकिब ने सोमवार को यहां के रोस बाउल मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ 51 रनों की खेली। इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

अपनी 51 रनों की पारी के दौरान 35 का स्कोर छूते ही शाकिब ने अपने देश के लिए विश्व कप में 1000 रनों का आंकड़ा पार किया।

झारखंड में भीड़ हिंसा: तबरेज की मौत 11वां मामला, अल्पसंख्यक अधिक बने निशाना

0

झारखंड में भीड़ हिंसा का निशाना बने व्यक्ति की मौत इस साल का ऐसा पहला मामला नहीं है। वेबसाइट फैक्टचैकर डॉट इन के डाटा से पता चलता है कि ये घृणा अपराध का ऐसा 11वां मामला है। इस साल भीड़ हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। पिछले एक दशक में भारत में 297 घृणा अपराध के मामले सामने आए हैं। जिनमें 98 लोगों की मौत हुई और 722 लोग घायल हुए हैं। विज्ञापन

डाटा से पता चलता है कि हाल के सालों में भीड़ हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है। साल 2015 के बाद से पशु हत्या और चोरी के कारण भीड़ हिंसा की 121 घटनाएं हुईं। जबकि 2012 से 2014 में ऐसी महज 6 घटनाएं हुईं। 2009 से 2019 के समग्र डाटा से पता चलता है कि 59 पीड़ित मुस्लिम थे और 28 फीसदी घटनाएं कथित पशु चोरी या हत्या से संबंधित थीं। डाटा से पता चलता है कि 66 फीसदी घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में हुईं और 16 फीसदी घटनाएं कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं।

झारखंड के खरसावां जिले में मंगलवार को तबरेज के साथ चोरी के शक में मारपीट की गई। उसे खंभे से बांधा गया और पुलिस को सौंपने से पहले भीड़ ने कई घंटों तक मारा। इस घटना का वीडियो भी सामने आईं, जिनमें दिख रहा है कि तबरेज को बार-बार “जय श्री राम” और “जय हनुमान” बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

पुलिस का कहना है कि शनिवार को तबरेज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हमले की देशभर में निंदा की गई। मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। तबरेज के परिवार ने पुलिस, डॉक्टर सहित अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

तबरेज के परिवार का कहना है कि उनके कई बार अनुरोध करने के बाद भी पुलिस ने उचित इलाज की व्यवस्था नहीं की और बहुत बाद में अस्पताल में भर्ती होने के कारण उसकी मौत हो गई।

कालाष्टमी 2019: आज है कालाष्टमी, जानिए किस पूजा से भय को दूर करेंगे भगवान भैरव

0

आपको बता दें, कि प्रत्येक माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी की तिथि पर भगवान भैरव की विशेष रूप से पूजा अर्चना व साधना की जाती हैं वही तंत्र मंत्र के साधकों के मुताबिक भगवान भैरव को परम शक्तिशाली रुद्र बताया गया हैं वही इन्हें देवाधिदेव भगवान शिव का भी अवतार माना जाता हैं। इनकी पूजा से सभी तरह के भय दूर हो जाते हैं।

वही भगवान भैरव की विशेष पूजा अर्चना वाली पावन तिथि कालाष्टमी इस माह 25 जून यानी की आज के दिन मनाई जा रही हैं भगवान भैरव एक ऐसे देवता माने जाते हैं, जिनकी साधना करने वाले भक्त पर किसी भी तरह की कोई उपरी बाधा, भूत प्रेत, जादू टोने आदि का खतरा नहीं रहता हैं जीवन में संकटों से भी मुक्ति मिल जाती हैं।

जानिए कालाष्टमी की पूजा विधि— 
आपको बता दें, कि कालष्टमी के दिन भगवान भैरव के साथ देवी दुर्गा की पूजा अवश्य ही करनी चाहिए। वही विदित हो कि देश के तमाम शक्तिपीठ और सिद्धपीठ में देवी दर्शन के बाद भगवान भैरव के दर्शन किए जाते हैं वही जो शिव और शक्ति का साधक भगवान भैरव की प्रतिदिन साधना आराधना करता हैं उसके लाखों जन्मों में किए हुए पाप नष्ट हो जाते हैं वही हिंदू धर्म शास्त्रों में काल भैरव का वाहन कुत्ता बताया गया हैं वही काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल तरीका यह हैं, कि काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। वही इस उपाय से काल भैरव के साथ साथ शनि देव भी प्रसन्न हो जाते हैं।

विवाह समारोह के दौरान सांवला दूल्हा देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

0

मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में जयमाला के बाद दुल्हन ने दूल्हे को सांवला बताते हुए फेरे लेने से इंकार कर दिया। वर पक्ष पर गलत जानकारियां देने का भी आरोप लगाया गया।

हालांकि शादी में विवाद की शुरुआत युवती को फेरों से पहले चढ़ावे में दिए जाने वाले सामान को लेकर हुई थी। दोनों ही पक्षों द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसारअमरोहा जिले में रहने वाले एक युवक की शादी डेढ़ माह पहले मझोला थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती से तय हुई थी। युवक और युवती अलग अलग बिरादरी के हैं। युवती ने स्नातक तक पढ़ाई की है जबकि उसके मुकाबले युवक कम पढ़ा लिखा है। रविवार को अमरोहा से बारात युवती के घर पहुंची। आयोजन एक विवाह मंडप में था। बरातियों द्वारा दावत खाने के बाद वर- वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहना दी। शादी समारोह में आए ज्यादातर लोग खाना-पीना खाकर अपने घर चले गए।

इसके बाद फेरों के लिए वर पक्ष की ओर से लाए गए जेवर, कपडे़ सहित अन्य सामान युवती पक्ष को दिया गया। जिसे देखने के बाद युवती पक्ष ने ऐतराज जताया कि शादी में दिया जाने वाला सामान वर पक्ष ने तैयार नहीं करवाया है बल्कि ज्यादातर सामान वही है जो युवती पक्ष ने सगाई आदि में दिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

उधर दुल्हन ने अचानक कह दिया कि दूल्हा सांवला है और कम पढ़ा लिखा भी। उसे यह मंजूर नहीं। कहते हुए दुल्हन बिना फेरे लिए ही विवाह मंडप से अपने घर चली गई। वर पक्ष ने इस परिवार को मनाने की खूब कोशिश की। सुबह तक दूल्हा और उसके पक्ष के लोग मशक्कत करते रहे पर बात नहीं बनी। युवक को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

भारत आ रहे हैं अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

0

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भारत दौरे पर आ रहे हैं। आज रात वह दिल्ली पहुंचेंगे। वह बुधवार को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। जयशंकर पोम्पियो के लिए लंच भी होस्ट करेंगे। ईरान तेल निर्यात, पाकिस्तान में आतंकवाद और रूस के साथ एस-400 समझौते समेत कई मुद्दों पर इस दौरान बातचीत की जाएगी।  

किन मुद्दों पर होगी बात?

– आतंकवाद: पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। वह बार-बार भारत को निशाना बना रहा है। जिससे भारत की चिंता बढ़ती जा रही है। साथ ही पाकिस्तान मुंबई, पठानकोट, उरी और पुलवामा आतंकी हमलों की जांच में ना तो सहयोग कर रहा है और ना ही जांच को आगे बढ़ा रहा है। इसलिए इस मुद्दे पर भी भारत पोम्पियो से बात कर सकते हैं। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि वह पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा की गई जा रही कार्रवाई को समझते हैं। 

– अफगानिस्तान:  अमेरिका और तालीबान की फिलहाल बातचीत चल रही है। ताकि लंबे समय से अफगानिस्तान में चल रही अमेरिकी लड़ाई को खत्म किया जा सके। ऐसे में अफगानिस्तान को युद्धक्षेत्र बदलने के पीछे पाकिस्तान के प्रभाव पर भी बातचीत हो सकती है।

– रक्षा खरीद: भारत अमेरिका से सेना के लिए कई उपकरण खरीद रहा है, जिसमें 24 एमएच60 सीहॉक हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी वाला 10 पी8एलविमान, 6 अधिक अपाचे-64 हेलीकॉप्टर आदि शामिल हैं। रक्षा खरीद को आगे और बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है।

– चीन का बढ़ता प्रभाव: हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत भारत और अमेरिका दोनों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में पोम्पियो भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत कर सकते हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी को CM गहलोत, पायलट, वसुंधरा राजे ने दी श्रद्धांजलि

0

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह जयपुर स्थिति पार्टी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई । भाजपा कार्यालय में सुबह 7:30 बजे से अंतिम दर्शनों के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। थोडी देर में पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए सीकर रवाना किया जाएगा।

आपातकाल की बरसी पर बोलीं ममता- पिछले 5 साल से ‘सुपर इमरजेंसी’ लागू

0

देश के लोगों ने आज ही के दिन 44 साल पहले आपातकाल की आहट सुनी थी. देश में 25 जून 1975 को इमरजेंसी लागू कर दी गई थी. इमरजेंसी की बरसी पर सभी लोग उस घटना को याद कर रहे हैं. लेकिन ममता बनर्जी ने इमरजेंसी को याद करते हुए एक बार फिर बीजेपी सरकार को निशाने पर ले लिया. ममता ने कहा कि पिछले पांच साल में देश में इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं. इन पांच सालों में सुपर इमरजेंसी लागू हो गई है.

क्या बोलीं ममता?

ममता बनर्जी बीजेपी सरकार पर हमला करने का कोई भी मौका चूकती नहीं हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. इमरजेंसी की बरसी पर अपने ट्विटर हैंडल से उन्होंने लिखा,

आज 1975 में लागू की गई इमरजेंसी की सालगिरह है. लेकिन पिछले पांच साल में देश सुपर इमरजेंसी से गुजरा है. हमें अपने इतिहास से सबक जरूर लेना चाहिए और देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा के लिए लड़ना चाहिए.

बीजेपी-टीएमसी के बीच घमासान

ममता बनर्जी पिछले लंबे समय से बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी करती आई हैं. वहीं बीजेपी के बड़े नेता और खुद अमित शाह भी कई बार ममता को ललकार चुके हैं. अमित शाह की रैली में हुए बवाल के बाद हालात और भी बिगड़ गए. लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी और टीएमसी की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरीं. जिसका नतीजा ये रहा कि ममता पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में भी शामिल नहीं हुईं.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था. 2 सीटों वाली बीजेपी ने इस बार यहां 18 सीटों पर कब्जा किया. इस जीत के बाद बीजेपी के कई नेता विधानसभा चुनाव में भी क्लीन स्वीप का दावा करने लगे हैं. वहीं कुछ नेता तो ये भी दावा कर रहे हैं कि बंगाल में 2021 से पहले ही चुनाव हो जाएंगे. बीजेपी नेताओं का दावा है कि टीएमसी के कई विधायक धीरे-धीरे पार्टी छोड़ने का मन बना रहे हैं. हाल ही में कुछ विधायकों और पार्षदों ने टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की है.

नेपाल-चीन बॉर्डर पर हिल्सा में फंसे 44 भारतीय तीर्थ यात्री, सरकार से लगाई मदद की गुहार

0

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 44 भारतीय तीर्थ यात्री नेपाल-चीन सीमा के पास पिछले चार दिनों से फंसे हुए हैं. ये सभी तीर्थ यात्री तेलंगाना के रहने वाले हैं. सभी तीर्थ यात्री पिछले चार दिनों से नेपाल के उत्‍तर पश्चिम में स्थित और चीन सीमा से सटे हिल्‍सा में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यात्री यहां से निकल नहीं पा रहे हैं. दूसरा ये कि इन यात्रियों को कैलाश मानसरोवर से लौटते वक्‍त उस ट्रेवेल एजेंसी ने यहां छोड़ दिया. जिससे वे पंजिकृत थे. बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पिछले 13 जून को अपनी यात्रा शुरू की थी.

इन यात्रियों में शामिल एक यात्री ने बताया कि वो तेलंगाना के दो अलग-अलग हिस्‍सों के रहने वाले हैं. उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए अपना पंजिकरण साउदर्न ट्रेवेल एजेंसी से कराया था. उन्होंने बताया कि हम लोग कैलाश मानसरोवर पहुंचे और वहां की यात्रा की लेकिन साउदर्न ट्रेवेल एजेंसी ने हिल्‍सा लाकर हमें छोड़ दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से एजेंसी के लोग हमारे फोन कॉल्‍स का भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं.

प्रेमी जोड़े को पकड़ कर लोगों ने कर दिया गंजा

0

ओडिशा के मयूरभंज जिले में करंजिया ब्लॉक के मंडुआ गांव में एक प्रेमी जोड़े को पकड़ कर गंजा करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के एक समूह ने दो अलग-अलग समुदायों के लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध के विरोध में उनको कथित तौर पर सरेआम गंजा कर सड़कों पर घुमाया।

घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि 22 जून को लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। ग्रामीणों ने उन्हें एक कमरे में पकड़ा और शनिवार रात को ही मंडुआ गांव की पंचायत में पेश किया।

पंचायत के फैसले के मुताबिक, ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका दोनों को गंजा कर उन्हें सड़कों पर घुमाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। पुलिस ने लड़की द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।