Home Blog Page 3280

खुफिया अलर्ट के बाद बढ़ी राशन डिपो की सुरक्षा

0

नई दिल्ली। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों के राशन डिपो की सतर्कता बढ़ाने के अलर्ट दिया है। दरअसल, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन सैनिकों के खाने में जहर मिलाने की साजिश रच रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। खुफिया एजेंसी ने सुरक्षा बलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि जवानों को दिए जाने वाले खाने को पहले परखा जाए। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों के राशन स्टॉक में जहर मिलाने का षडयंत्र रचा है, जिसके लिए पाक की ISI कश्मीर में मौजूद अपने एजेंट का इस्तेमाल कर सकता है।

खुफिया रिपोर्ट आने के बाद कश्मीर में सुरक्षा के लिए तैनात सभी फोर्सेज को अलर्ट कर दिया गया है। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद भारत ने जिस तरह से बदला लिया है, उसे देखकर पाकिस्तानी सेना के होश फाख्ता हो गए हैं। सीधी लड़ाई लड़ने में हर बार मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी साजिशें रच रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान के बालाकोट में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद जेहाद यूनाइटेड काउंसिल ने भारत में मौजूद आंतकियों को देशभर में आतंकी हमले करने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों को हमला करने को कहा है।

अलग-अलग भारतीय शहरों में फिदायीन हमले और बम धमाके करने की योजना भी पाकिस्तान में बनाई जा रही है, जिसे भारत में मौजूद स्लीपर सेल से अंजाम दिलाया जाएगा। आतंकियों के ठिकानों के बर्बाद किए जाने से झल्लाए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकियों के लिए करो या मरो का फरमान जारी किया है।

मुस्लिम देशों के मंच पर सुषमा के जाने से ग़ुस्से में पाकिस्तान

0

नई दिल्ली। ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन (ओआईसी) की बैठक में भारत को बुलाए जाने पर पाकिस्तान ने इस बैठक का बहिष्कार करने का फ़ैसला किया है। पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के संयुक्त अधिवेशन में शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद क़ुरैशी ने कहा कि अबू-धाबी में आयोजित ओआईसी सम्मेलन को भारत-पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए रोक देना चाहिए।
पाकिस्तान की कड़ी आपत्ति के बावजूद भारत को इस सम्मेलन में अतिथि के तौर पर बुलाया गया है. क़ुरैशी ने कहा कि भारत के बुलाने के विरोध में पाकिस्तान इस सम्मेलन में शामिल नहीं होगा। क़ुरैशी ने कहा कि भारत को आमंत्रण पाकिस्तान से संपर्क किए बिना भेजा गया था. क़ुरैशी ने कहा कि भारत ओआईसी का सदस्य नहीं है फिर से उसे बुलाया गया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दावा किया ओआईसी के इस रुख़ से तुर्की और ईरान भी ख़ुश नहीं हैं।

अभिनंदन की पाकिस्तान से भारत वापसी पर दुनियाभर की मीडिया ने क्या कहा?

0

नई दिल्ली। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान (Abhinandan varthaman) शुक्रवार रात करीब 9.15 बजे स्वदेश लौटे। वाघा-अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारत के जांबाज पायलट को एयरफोर्स को सौंपा। अभिनंदन की वापसी भारत की पाकिस्तान पर एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। जिस तरीके से पाकिस्तान लगातार झूठे दावे कर रहा था और इसके बाद भारत सरकार ने जो सख्त रवैया अपनाया, उसके आगे पाकिस्तान की एक ना चली। इसके बाद गुरुवार को पाक पीएम इमरान खान ने शांति की पहल का हवाला देते हुए अभिनंदन को रिहा करने की बात कही थी। दुनिया भर की मीडिया की नजरें शुक्रवार को अभिनंदन की भारत वापसी पर टिकीं थी और अलग-अलग देशों के कई अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से जगह दी है।

वॉशिंगटन पोस्ट
द वॉशिंगटन पोस्ट

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा, मिलिए उस पायलट से जिसने शायद भारत-पाक के बीच संभावित युद्ध को टाल दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट ने अभिनंदन की बहादुरी की तारीफ की और युद्ध टालने का श्रेय दिया। ‘वे पैराशूट से लैंड करते वक्त दुश्मन देश की जमीन पर जा पहुंचे, गुस्साए स्थानीय लोगों को खुद से दूर रखने के लिए अभिनंदन ने हवा में फायर किया। इसके बाद एक तालाब में कूदकर महत्वपूर्ण कागजातों को नष्ट कर दिया।’

 

अलजजीरा
अल जजीरा

अल जजीरा ने लिखा, पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने पड़ोसी देश के बीच बढ़े तनाव को कम करने का हवाला देते हुए पायलट को रिहा किया है। अल जजीरा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि भारतीय पायलट को हिरासत में गरिमा के साथ और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप रखा गया था।

 

गार्डियन
द गार्डियन

द गार्डियन ने लिखा, पाकिस्तान ने ‘शांति की पहल’ के तहत विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का फैसला किया। अखबार ने लिखा कि पाकिस्तान ने शांति और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की पहल की एक कोशिश के तहत पायलट को रिहा किया है।

 

सीएनएन
सीएनएन ने क्या कहा

पाक के कश्मीर मुद्दे पर टेंशन कम करने की कोशिश का हवाला देते हुए सीएनएन ने लिखा, परमाणु हथियारों से लैस दो देशों के बीच तनाव के दौरान मिग क्रैश होने के बाद विंग कमांडर पाकिस्तान जा पहुंचे थे। नीले ब्लेज़र और सफेद शर्ट में अभिनंदन को पाकिस्तान विदेश कार्यालय के अधिकारियों और पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत के हवाले किया, जहां उन्हें लेने के लिए भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद थे।

15 साल की लड़की से मालिक ने किया रेप, विरोध पर मारपीट और भूखा रखा…

0

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में 15 वर्षीय घरेलू सहायिका के साथ रेप करने की वारदात का मामला सामने आया है.

आरोप है कि पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी किया. वहीं पीड़िता ने इसकी शिकायत बुधवार को जनकपुरी के पुलिस स्टेशन में दी.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है. वहीं कुछ महीने पहले ही वह अपने जानकार के साथ दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आई थी.

इस जानकार ने उसे एक घर में साफ सफाई का काम दिला दिया मगर मालिक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.वहीं जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो मालिक ने उसके साथ मारपीट और जोर जबरदस्ती भी किया.

पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी के परिवार वालों से भी शिकायत की थी. लेकिन उन्होंने भी उसके साथ मारपीट किया और धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा. वहीं उसे भूखा भी रखा गया.

इसके बाद भी पीड़िता ने अपनी हिम्मत को टूटने नहीं दिया और किसी ना किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से भाग निकलने की पूरी कोशिश कर कामयाब हो गई. फिर उसने जनकपुरी के पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

छत्तीसगढ़ : सरेराह किशोरी को किया अगवा, कमरे में बंद कर बनाया बंधक

0

सिरगिट्टी के युवक ने शुक्रवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र की किशोरी का सरेराह अपहरण कर लिया। फिर उसे अपने घर में ले जाकर बंद कर लिया। पुलिस की मदद से परिजनों ने किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस इस गंभीर मामले को दबाने का प्रयास करती रही।

सिविल लाइन क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से रात करीब सात बजे अंडा खाने निकली थी। अभी वह चौक के पास पहुंची थी। उसी समय सिरगिट्टी के गोविंदनगर निवासी बाइक सवार युवक आया। उसने किशोरी को जबरिया अपनी बाइक में बैठाकर ले गया। फिर गोविंदनगर स्थित अपने मकान में बंधक बना लिया। इस बीच मौका पाकर किशोरी ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही हरकत में आए परिजन सीधे सिविल लाइन थाना पहुंच गए। उनकी शिकायत पर पुलिस उन्हें लेकर घटनास्थल मकान पहुंची और गोविंदनगर से किशोरी को पकड़ लिया। देर रात तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी। एसआइ पीएस खुटिया ने बताया कि अभी किशोरी का बयान दर्ज नहीं किया गया है। उससे पूछताछ के बाद तथ्यों की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी ने नहीं किया विरोध

इस घटना से पुलिस को इसलिए संदेह हो रहा है कि किशोरी को जिस जगह से अगवा किया गया, वहां काफी चहल पहल रहता है। किशोरी उस युवक को पहले से जानती है। फिर भी उसने युवक की हरकतों का विरोध नहीं की। युवक ने उसे जबरिया बाइक में बैठाया, तब किशोरी को शोर मचाना था। लेकिन वह चुपचाप बाइक में बैठ गई। इससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन बाद में वह अपहरण का आरोप क्यों लगा रही है। पुलिस इन तथ्यों की जांच कर रही है।

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा पर सऊदी अरब की बड़ी कार्रवाई, नागरिकता रद्द की

0

सऊदी अरब ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने अलकायदा के नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर दी है। सऊदी अरब के सरकारी गजट में प्रकाशित सूचना में कहा गया है कि सऊदी अरब ने एक शाही आदेश के जरिये नवंबर में उसकी नागरिकता रद्द कर दी थी।

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद का चौंकाने वाला खुलासा, कहा जैश आकाओं के संपर्क में है सरकार

0

इस्लामाबाद। जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने की बात कहने के एक दिन बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक और चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित आतंकी संगठन के संपर्क में है। कुरैशी ने बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यह बात कही।

उसने पूछा गया था कि पाकिस्तान जैश के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल क्यों रहा है, जबकि वह पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहा है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि जैश ने यह नहीं कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे उसका हाथ है। इस हमले में जैश की भूमिका को लेकर भ्रम था। कुरैशी ने यह बात तब कही है जबकि जैश के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी का दावा किया था।

जैश के प्रवक्ता मुहम्मद हसन ने हमले के दिन 14 फरवरी को एक बयान जारी कर कहा था कि भारतीय फोर्स के दर्जनों वाहन नष्ट कर दिए गए। हसन ने पुलवामा में फिदायिन हमले को अंजाम देने वाले ड्राइवर की पहचान आदिल अहमद डार के रूप में की थी। आतंकी समूह ने डार का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसके बैकग्राउंड में जैश के झंडे थे, जिसमें उसने भारत विरोधी हमले के कारण बताए थे।

इसके बावजूद कुरैशी ने कहा कि हमले में जैश का हाथ स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में परस्पर विरोधी खबरें थीं। उन्होंने कहा कि हमले के बाद जैश के नेतृत्व से संपर्क किया गया था और उसने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया था। बार-बार यह पूछे जाने पर कि आतंकी संगठन जैश के नेतृत्व से किसने संपर्क किया था, कुरैशी ने जवाब दिया- यहां के लोगों ने संपर्क किया और जो लोग उन्हें जानते थे।

बताते चलें कि इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है, लेकिन वह काफी बीमार है। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर की हालत इतनी खराब है कि उसका घर से निकलना भी मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने भारत से एक बार फिर सबूत मांगा है। उनका कहना है कि अगर भारत ठोस सबूत देता है, तो हम ‘बेहद बीमार’ मसूद अजहर को गिरफ्तार करेंगे।

छत्तीसगढ़ : MLA ने की ऐसे कानून की मांग, सरकारी स्कूलों में ही पढ़ें टीचर और अफसरों के बच्चे

0

रायपुर। विधानसभा में सरकारी स्कूलों की बदहाली और शिक्षा के स्तर का मामला उठा। इस दौरान कांग्रेस के चंद्रपुर से विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि अगर संभव हो तो सरकार ऐसा कानून बनाए कि जो टीचर सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं, उनके बच्चे भी वहीं पढ़े। यादव ने कहा कि सरकारी अफसरों के बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने का नियम बनाना चाहिए। इससे सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।

सदन में शुक्रवार को प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल हो रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बिलासपुर जिले में स्वीकृति स्कूलों की संख्या को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कई सरकारी स्कूलों में टायलेट, लैब और खेल के समान जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है। उन्होंने सरकार से इसकी व्यवस्था कराने का अग्रह किया।

छत्तीसगढ़ : लोकसभा क्षेत्र के आठ लाख 91 हजार वोटर गायब

0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आने वाली पांच लोकसभा सीटों के आठ लाख 91 हजार 676 मतदाता गायब हो गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान इन मतदाताओं के नाम को विलोपित कर दिया गया है। यह दावा अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी (एआइसीसी) के डाटा एनालिटिक्स विभाग कर रहा है। उसके इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। एआइसीसी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखकर लोकसभावार डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं के नाम को खोजने का फरमान जारी किया है।

दो बार कराया सर्वे

पार्टी नेताओं ने बताया कि डाटा एनालिटिक्स विभाग ने देशभर के मतदाताओं का अपने स्तर पर सर्वेक्षण कराया है। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में शामिल न करने की जानकारी मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए एनालिटिक्स विभाग ने दूसरी बार सर्वे कराया। इसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम को विलोपित कर दिया है।

बूथवार करेंगे सर्वे

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एआइसीसी के निर्देशों का हवाला देते हुए लोकसभावार सर्वे करने के निर्देश दिए हंै। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से दो लाख 14 हजार 676 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया है। एआइसीसी के निर्देश पर जल्द पोलिंग बूथवार टीम बनाकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा ।

नाम जोड़ा जा सकता है : सीईओ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू का कहना है कि यदि किसी राजनीतिक दल के पास ऐसी जानकारी है कि किसी क्षेत्र विशेष में किसी व्यक्ति या समूह का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो अभी आयोग में नाम जोड़ने का कार्य जारी है। दो व तीन मार्च को इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए गए हैं। इस शिविर में नाम दर्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा नामांकन के एक दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकते हैं।

किस लोकसभा से कितने वोटर गायब

लोकसभा क्षेत्र का नाम गायब मतदाताओं की संख्या

0 सरगुजा 1,70,936

0 रायगढ़ 1,53,747

0 जांजगीर-चांपा 1,53,747

0 कोरबा 1,62,875

0 बिलासपुर 2,14,676

उप्र पुलिस की डकैत बबुली के साथ मुठभेड़, मप्र पुलिस अलर्ट

0

यूपी-एमपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने साढ़े 5 लाख रुपए के इनामी डकैत बबुली कोल व उसका गैंग एक बार फिर बीहड़ में अपना सिर उठा रहा है। डकैत बबुली कोल से यूपी पुलिस की मानिकपुर के नागर गांव स्थित ठररी के जंगल में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सरगना बबुली समेत उसके दो साथियों को गोली लगने की भी खबर मिली है। शुक्रवार दोपहर तकरीबन आधा घंटे तक हुई में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस दौरान पुलिस टीम ने डकैतों को पकड़ने के लिए जंगल के चारों ओर घेराबंदी भी की है। पुलिस लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही है। वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मप्र पुलिस भी अलर्ट हो गई है और जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही जंगल में उतरी पुलिस

बताया गया कि यूपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डकैत बबुली अपने गैंग के साथ मानिकपुर के ठररी जंगल में मौजूद है। जहां से जंगल के रास्ते दूसरी जगह जा रहा है। खबर मिलते ही कर्वी एसपी मनोज झा ने फौरन एक पुलिस टीम जंगलों में उतार दी। इसके बाद पुलिस टीम डकैतों को पकड़ने के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है। जंगल में पुलिस की मौजूदगी की आहट पाकर डकैत गिरोह ने मौका पाते ही पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के बाद बबुली समेत तीन डकैतों के घायल होने की सूचना मिली है।

फिर बच निकला गैंग

डकैत बबुली गैंग की यूपी और एमपी पुलिस के साथ कई मर्तबा मुठभेड़ हो चुकी है। मुठभेड़ के दौरान वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। मानिकपुर के ठररी जंगल में मुठभेड़ के दौरान इस बार भी बबुली और उसके साथी भागने में सफल रहे।

एमपी पुलिस भी अलर्ट

यूपी पुलिस की डकैत बबुली के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सतना पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इधर पुलिस कार्रवाई से घबराए बबुली गिरोह के सदस्यों के सतना जिले की सीमा में घुसपैठ की आशंका से पुलिस अधीक्षक सतना संतोष सिंह गौर ने भी दो पुलिस पार्टी सीमाई क्षेत्र में भेजी हैं। इनमें से एक मझगवां व दूसरी टीम चित्रकूट से तराई क्षेत्र में उतर गई है। बताया जाता है कि सतना जिले की पुलिस पार्टी सीमा पर नाकाबंदी कर सघन सर्चिंग कर रही है।

बबुली पर दर्ज हैं कई मामले

साढ़े 5 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल गिरोह ने तराई क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों में दर्जनों अपहरण, हत्या, लूट व अन्य जघन्य अपराध किए हैं। गिरोह के सरगना बबुली कोल के खिलाफ सतना जिले के मझगवां, नयागांव व अन्य थानों में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा यूपी के कई थानों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

यूपी पुलिस से मुठभेड़ होने के बाद से एमपी पुलिस अलर्ट है। हमारी टीम जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

-संतोष सिंह गौर, एसपी, सतना।