Home Blog Page 3296

ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जल्द RBI जारी करेगा 100 रुपये का नया नोट, होंगी ये खास बातें

0

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही 100 रुपयेे के नोट नए बदलाव के साथ जारी करेगा. RBI नए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर वाले 100 रुपये के नए नोट जल्द लेकर आएगा. इन नोटों का डिजाइन सभी मामलों में महात्मा गांंधी (नई) सीरिज के 100 रुपये के बैंक नोटों के समान है. असली-नकली में फर्क करना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखकर आप नकली नोटों से बच सकते हैं…

ये है असली 100 रुपये के नोट की पहचान-

# RBI ने बताया है कि 100 रुपये के नए नोट के सामने वाले हिस्से में आपको देवनागरी में 100 लिखा हुआ दिखेगा. नोट के केंद्र में महात्मा गांधी की तस्वीर है. छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है.

# मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ आर-पार मिलान है. इसके अलावा मूल्य वर्ग अंक 100 के साथ लेटेंट चित्र भी इसमें मौजूद है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम नोट में किए गए हैं. इस पर स‍िक्योरिटी थ्रेड भी लगाया गया है.
# इसमें कलर शिफ्ट भी आपको देखने को मिलेगा. जब आप नोट को मोड़ेगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा. वहीं, महात्मा गांधी के चित्र के दाईं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर और भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक भी है.

# दाईं ओर जाएंगे, तो यहां पर आपको अशोक स्तंभ का प्रतीक भी दिखाई देगा. इसके अलावा महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क में नजर आएगा.

# यही नहीं, संख्या पैनल भी इसमें आपको दिखेगा. इसमें ऊपर बाईं और नीचे दाईं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक हैं. दृष्टबाध‍ित लोगों की खातिर इसमें इंटैलियो या उभरी हुई छपाई में महात्मा गांधी का चित्र, अशोक स्तंभ प्रतीक, उबरे हुए त्रिकोणीय पहचान चिन्ह माइक्रो-टैक्स्ट 100 के साथ, चार कोणीय ब्लीड रेखाएं भी हैं.

# नोट के पीछे-नोट की बाईं तरफ मुद्रण वर्ष, स्लोगन सहित स्वच्छ भारत का लोगो, भाषा पैनल, ‘रानी की वाव’ का च‍ित्र और देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 100 भी आपको देखने को मिलेगा.

# अगर आप 100 रुपये के इन सभी फीचर को याद नहीं रख पाएं, तो आपके सामने ऑनलाइन इसके फीचर चेक करने का विकल्प भी है. RBI ने एक वेबसाइट ‘paisaboltahai.rbi.org.in’ शुरू की है. यहां आप बड़ी आसानी से नोटों के फीचर जान सकते हैं.

आतंकियों का काल मिराज 2000 की ये हैं खासियतें, जानें फाइटर प्लेन की कीमत

0

उठाए दावों पर सवाल : जैश के कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक से ये नेता नाखुश

0

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने POK में घुसकर जैश के ठिकानों पर हमला किया है. बताया जाता है कि रात करीब साढ़े तीन बजे एक साथ 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में आतंकियों के बड़े ठिकानों पर हमला किया और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया. जहां पक्ष और विपक्ष दोनों दल के नेता सरकार और भारतीय वायुसेना की प्रसंशा कर रहे हैं. वहीं कुछ ऐसे भी नेता हैं, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक  के दावों पर शक जताया है.

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पंडित सिंह ने वायुसेना की कार्रवाई को झूठा करार दिया है. वैसे तो उनकी पार्टी के अध्यक्ष ने इस कार्रवाई को लेकर सेना के जवानों को सलाम किया है, लेकिन पंडित सिंह ने कहा कि बीजेपी झूठ बोलने वालों की पार्टी है. सिंह ने दावा किया कि भाजपा ने पाकिस्तान से बात करके वहां खाली मकान पर बम गिराया है. सर्जिकल स्ट्राइक में कोई आतंकी नहीं मारा गया है.

वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा कि IAF के हमले के बाद ट्विटर और समाचार चैनलों पर युद्ध जैसी स्थिति है. इनमें से अधिकांश लोग अज्ञानी हैं, जिन्होंने बगैर दिमाग लगाए ही इसे फैलाना शुरू कर दिया है. मेरा बस इतना कहना है कि आखिरी शिक्षित लोग कैसे युद्ध की संभावना पर खुशी जता सकते हैं.

https://twitter.com/MehboobaMufti/status/1100338114202140672

इस हमले को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी और हाल ही में राजनीति में कदम रखने वाले शाह फैसल ने ट्वीट करके कहा कि कल जो ऐसे हमलों को लेकर विलाप कर रहे थे वह आज की हिंसा के चीयरलीडर्स कैसे बन सकते हैं? यह मानवता के सभी मूल्यों के खिलाफ है.

https://twitter.com/shahfaesal/status/1100345277381312512

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके कहा, ‘भारतीय वायुसेना द्वारा जैश-ए-मोहम्मद की शिविरों पर किया गया हमला बिल्कुल नया खेल है. ऐसा पहली बार है जब शांति काल में पड़ोसी देश में आतंकवादियों पर हवाई हमला किया गया है.’ उन्होंने कहा कि बालाकोट हमले के साथ ही हम नई मिसाल तक पहुंच गए हैं.

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1100308568518156288

भारत ने Pok में बरसाए 1000 kg के बम, तो इस नेता ने बंटवाए 1000 किलो लड्डू

0

तो क्या पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो चुकी है जंग, जानिए ताजा हालात : नजरिया

0

पाकिस्तान के खिलाफ जंग का माहौल तैयार हो चुका है। हालांकि भारत ने आधिकारिक तौर पर किए गए हवाई हमलों को असैनिक कार्रवाई बताया है। जिसके बाद की परिस्थितियां खुल्लम खुल्ला जंग का इशारा कर रही है। तेजी से बदलते घटनाक्रम के तहत पाकिस्तान की संसद का संयुक्त सत्र बुलाया गया है।

वहीं भारत में भी तैयारियां जोरों पर है। सैन्य अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यहां तक कि पंजाब सरकार ने सीमा से सटे इलाकों के तहसीलदारों को इलाका छोड़कर न जाने की हिदायत दी है। श्रीनगर स्थित 15वीं कोर छावनी के कुछ क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति मंगलवार रात एहतियात के तौर पर बंद कर दी गई।

ताजा जानकारी के मुताबिक LoC पर पाकिस्तान की ओर लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत की जवाबी कार्रवाई से डरकर पाकिस्तान ने टैंक उतार दिए हैं। जम्मू कश्मीर में सरहद पर करीब 15 ठिकानों पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। जिसमें भारतीय सेना के कम से कम दस जवान घायल हुए हैं।

जिस तरह से माहौल तैयार हो रहा है उसे जंग की स्थिति कही जा सकती है। हम आपको बता रहे हैं कि दो देशों के बीच जंग छिड़ने पर क्या परिस्थितियां होती है। अगर पाकिस्तान के साथ जंग छिड़ती है तो भारत सरकार को इसकी औपचारिक घोषणा करनी होगी। साथ ही सरकार अपने नागरिकों को इस बात की इत्तला देगी कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन राष्ट्र है। इस घोषणा के साथ ही किसी भी नगारिक के लिए पाकिस्तान से कोई भी संबंध वर्जित होगा। यहां तक कि जंग के एलान के साथ सभी राजनयिक संबंध भी तोड़ने होंगे।

बता दें भारतीय सेना ने सीमापार से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दी। इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक “हताहत” हुए हैं। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक रक्षा पीआरओ ने कहा, “भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।” उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया। भारतीय सेना के पीआरओ ने कहा कि हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। इसके कारण “बड़ी संख्या में” पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए। दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंतोनियो गुतारेस भारत और पाकिस्तान के बीच स्थिति पर “बहुत करीबी” नजर रखे हुए हैं और उन्होंने दोनों देशों की सरकारों से “अधिकतम संयम” बरतने को कहा है ताकि यह सुनिश्चित हो कि स्थिति और नहीं बिगड़े। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ये टिप्पणी ऐसे समय की जब भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के भीतर आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले किये। हवाई हमलों पर महासचिव की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर, संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा, “वह जाहिर तौर पर स्थिति पर बहुत करीबी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान सरकारों से अधिकतम संयम बरतने के लिए अति आवश्यक अपील दोहराई है ताकि यह सुनिश्चित हो कि स्थिति और नहीं बिगड़े।”

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और अन्य विदेशी राजनयिकों से बात की और उन्हें भारतीय लड़ाकू विमानों द्वारा नियंत्रण रेखा के “उल्लंघन” से अवगत कराया। पाकिस्तान के सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ की खबर के अनुसार, कुरैशी ने पोम्पियो के साथ टेलीफोन पर हुई अपनी बातचीत में कहा कि भारत “अपने राजनीतिक उद्देश्यों और चुनाव के लिए दक्षिण एशिया में शांति को खतरे में डाल रहा है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है लेकिन वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता पर समझौता नहीं करेगा। कुरैशी ने पोम्पियो से कहा कि भारतीय आक्रमण से अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के संयुक्त प्रयासों में बाधा आ सकती है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अमेरिका क्षेत्र में अपनी भूमिका निभाएगा। पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने अपने भारतीय समकक्ष अजित डोभाल को बताया था कि अमेरिका भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया था कि पाकिस्तान जैश ए मोहम्मद और अन्य आतंकवादी समूहों के लिए सुरक्षित पनाहगाह समाप्त करे। कुरैशी ने साथ ही अन्य देशों के राजनयिकों को भी भारत की ओर से पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के “उल्लंघन” के बारे में जानकारी दी।

विजयवाड़ा में बैटरी कार से मचा हड़कंप, पुलिसकर्मियों के इस तरह छूटे पसीने

0

विजयवाड़ा के बेंज सर्कल में बैटरी पर चलने वाली कार ने हडकंप मचा दिया। वाहनों के रूक जाने से बेंज सर्कल के निकट चारों रास्तों पर यातायात बाधित हुआ। इसी समय NTR सर्कल से बंदर रोड होते हुए बेंज सर्कल की ओर बैटरी पर चलने वाली कार भारी वाहनों को किनारा करते हुए आगे जा रही थी।

इस दौरान सर्कल के निकट वाहन सड़क पर खड़े रहे। इसके बावजूद ‘एस’ मोड़ लेते हुए कार आगे बढ़ती चली गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे बढ़ी। अचानक यातायात बाधित करने वाली कार को ट्रैफिक पुलिस ने रोका। कार में ड्राइविंग कर रहे चार वर्षीय बालक को देख कर यातायात पुलिस अचंभित हुई।

बताया जा रहा है कि पी एंड टी कॉलोनी के श्रवण कुमार का बेटा श्रीराम एलकेजी की पढ़ाई कर रहा है। पैर में चोट आने पर श्रीराम मंगलवार को स्कूल नहीं गया। वह घर के आंगन में इलेक्ट्रिक कार में खेलते-खेलते बेंज सर्कल चला गया। वो भारी वाहनों को पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा।

पुलिस ने उसे रोका और वह जिस दिशा से आया था उसी दिशा में ऑटो में पुलिस ने वापस घर पहुंचाया। इस बीच उसकी दादी उसे ढूंढते हुए वहां पहुंची। दादी को देख बच्चे ने पहचान लिया। पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग की और फिर कभी ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी।

सरकार ने स्कूलों को दिए सावधान रहने के निर्देश, एयर स्ट्राइक के बाद मुंबई में हाई अलर्ट

0

मंगलवार को इंडियन एयरफोर्ट द्वारा एलओसी के पार पाकिस्तान के बालाकोट में में एयरस्ट्राइक के बाद पाक में खलबली मची हुई है। ऐसे में पाक की प्रतिक्रिया को लेकर भारत पहले से सतर्क है। महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली बच्चों और ऑफिस जाने वालों की सुरक्षा के मद्दे नजर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों को न डरने की अपील की गई है।

हाई अलर्ट का ऐलान इंटेलिजेंस द्वारा मुंबई पुलिस को दी गई जानकारी के बाद किया गया है। इसके लिए शहरभर में खास जगहों जैसे- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य लोकेशंस पर विजिलेंस और सीसीटीवी को बढ़ा दिया गया है। विदेश सचिव विजय गोखले के अनुसार जैश पर इंडियन एयरफोर्स के हमले के कुछ घंटों के बाद मुंबई में ये अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि बालाकोट में जिस जगह पर भारतीय एयरफोर्स ने हमला किया था वह जंगल के बीच जैश के कैंप थे जिसे उस्ताद गौरी चला रहा था। गौरी जैश के प्रमुख मसूद अजहर का रिश्तेदार है। बता दें कि मिराज 2000 के 12 जेट्स ने मंगलवार सुबह 3.30 बजे इस हमले को अंजाम दिया था। इस हमले के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। बता दें कि ये हमला 14 फरवरी की कश्मीर के पुलवामा में हुए उस आतकं का बदला था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। बता दें कि 14 फरवरी पर सीआरपीएफ पर हुए हमले ने पूरे देश को रुला दिया था। हर कोई बदले की मांग के साथ सरकार का मुंह देख रहा था। ऐसे में इस बदले ने पाक को झकझोर दिया है और बता दिया है कि उसे आतंक के खिलाफ खुद खड़ा होना होगा।

Balakot: प्रेस रिव्यू : सिर्फ़ 7 लोगों को पता थी हवाई हमले की टाइमिंग

0

पाकिस्तान के बालाकोट में चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर पर मंगलवार की सुबह भारतीय वायुसेना के हमले की टाइमिंग की जानकारी सिर्फ़ सात लोगों को ही थी.

अख़बार के मुताबिक़ मंगलवार की सुबह तीन बजकर 40 मिनट से लेकर तीन बजकर 53 मिनट तक हुए इस हमले में मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था.

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में 14 फ़रवरी को सीआरपीएफ़ पर हुए आत्मघाती हमले के बाद से ही ये माना जा रहा था कि भारत निश्चित तौर पर कोई कार्रवाई करेगा.

भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ को चरमपंथियों के ठिकाने चिन्हित करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी. रॉ ने चरमपंथियों के ऐसे छह ठिकानों की जानकारी उपलब्ध कराई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फ़रवरी को हवाई हमले की मंज़ूरी दी थी.

ख़ुफ़िया विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़ इस हमले की टाइमिंग की जानकारी सिर्फ़ सात लोगों को थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख, इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के प्रमुख शामिल हैं.

22 फ़रवरी से ही वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों को सीमा के निकट के एयरबेस से रात में उड़ान भरवाना शुरू कर दिया था ताकि पाकिस्तानी सेना को भ्रम में डाला जा सके.

25 फ़रवरी को ख़ुफ़िया जानकारी मिली कि बालाकोट के शिविर में जैश-ए-मोहम्मद के 300 से 350 चरमपंथी मौजूद हैं. इसके बाद एयरफ़ोर्स को हमले की हरी झंडी दे दी गई.

पाँच शहरों में हाई अलर्ट

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक. पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई की आंशका को देखते हुए दिल्ली, मुंबई और अन्य पाँच शहरों को अगले 72 घंटे के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है.

अख़बार ने ख़ुफ़िया विभाग के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से लिखा है कि इनमें से तीन शहर पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हैं.

पंजाब के गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, फ़िरोज़पुर और फजिल्का में भी प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को एंटी टैररिस्ट स्क्वॉड और ख़ुफ़िया अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की.

पाकिस्तान ने उरी में किया सीजफायर का उल्लघंन, भारत के हमले के बाद बौखलाया पाकिस्तान

0

जम्मूकश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले के बाद भारत की वायुसेना ने इसका जबरदस्त बदला ले लिया है, गौरतबल है की पाकिस्तान में पनाह पाने वाले आतंकी संगठन जैश.ए मोहम्मद ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया था, इसमें 40 जवान शहीद हो गए, जिसके बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर देखने को मिली भारत का हर नागरिक देश से इस पर बड़ी कार्रवई की मांग की है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुले मंच पर हिसाब बराबर करने की चेतावनी दे दी और सेना को खुली छूट भी दी, इसके बाद मंगलवार तडक़े वायूसेना के 12 मिराज विमानों ने उड़ान भरी, और पाकिस्तान में मौजूद आंतकी ठिकानों पर कार्रवाई कर उन्हे धवस्त कर दिया है

भारतीय वायूसेना के विमान कुछ ही पलों में पाक अधिकृत कश्मीर के चकोटी, मुजफ्फराबाद और बालाकोट के आतंकी ठिकानों पर बमबारी की इसके बाद से लगातार पाकिस्तान की और से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है जिसका मुंहतोड़ जवाब भी भारत की और दिया जा रहा है खबरों की माने तो भारत की जवाबी कार्रवाई से डरकर पाकिस्तान ने टैंक का इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है, यहीं नहीं पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर से लगती सरहद पर करीब 15 ठिकानों पर गोलाबारी की है, बुधवार सुबह शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई ऐसे में इस इलाके को सुरक्षबालों ने घेर लिया है

वहीं अमेरिका ने एक बार फिर से पाकिस्तान का नसीहत देते हुए कहा है की पाकिस्तान आतंकियों पर तुरंत एक्शन लेने की कार्रवई करें,भारत के द्वारा की गई एयरस्ट्राइक पर अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया है खबरों की माने तो अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है की वह आतंकवादी संगठनों पर तुरंत कार्रवाई करना शुरू करें यहीं नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीज भी की है

गौरतबल है की पुलवामा हमले के बाद से ही लगातार पाकिस्तान की और से सीजफायर का उल्लघंन किया जा रहा है ऐसे में बुधवार को पाकिस्तान ने उरी में सीजाफायर को उल्लघंन तोड़ा है, बुधवार सुबह से ही पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर में गोलीबारी करना शुरू कर दी है, जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया वैसे खबरें ये भी सामने आई है की पाकिस्तान ने बुधवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है, ऐसे में भारत की एयर स्ट्राइक से सहमे पाकिस्तान ने हवाई हमले पर चर्चा करेगा यहीं नहीं इससे पहले मंगलवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बड़ी सुरक्षा बैठक भी की थी

चीन में सुषमा स्वराज ने कहा- जैश ने पुलवामा में किया था हमला, भारत ने की कार्रवाई

0

पाकिस्तान के बालाकोट में इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इंडियन एयरफोर्स के मिराज 2000 फाइटर जेट्स ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पार कर जैश-ए-मोहम्‍मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम दागे थे। सूत्रों के मुताबिक, इस एयर स्ट्राइक में 300 से अधिक आतंकी मारे गए हैं और बालाकोट में पूरा का पूरा आतंकी कैंप तबाह हो गया है। भारतीय वायुसेना की इस जाबांजी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। सभी राजनीतिक दलों ने भी इंडियन एयरफोर्स को बधाई दी है। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से किसी भी जवाबी हमले को नाकाम करने के लिए एयरफोर्स डिफेंस सिस्टम को अलर्ट रखा गया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाहट में बॉर्डर की कई चौकियों पर गोलीबारी की जिसका भारतीय फौजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने अब कूटनीतिक मोर्चे पर पाक को अलग-थलग करने की अपनी मुहिम तेज है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ हुई मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाया।